Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2939

तनु कुर्रे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने चलती ट्रेन से पकड़ा

रायपुर। मोवा एक्सेस बैंक कर्मी तनु कुर्रे की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी सचिन अग्रवाल को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी सचिन युवती की हत्या कर कोलकाता भागने की फिराक मे था और कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया था। जो जानकारी मिली है कि पुलिस ने सचिन को ट्रेन के अंदर से गिरफ्तार किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने गिरफ्तारी के बारे मे जानकारी कि आरोपी सचिनअग्रवाल कोलकाता भागने की फिराक में था। मुखबीर से जानकारी मिलने पर पुलिस टीम स्टेशन पहुंची और को चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर आरोपी को ओडि़शा पुलिस को सुपुर्द करेगी ।

उल्लेखनीय है कि कोरबा निवासी 26 साल की तनु कुर्रे एक्सिस बैंक की मोवा ब्रांच में नौकरी कर रही थी, जहां उसकी मुलाकात ओडिशा बलांगीर के कारोबारी सचिन अग्रवाल से हुई। कारोबारी सचिन से उसकी मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। तीन साल तक दोनों के बीच बहुत ही मधुर संबंध रहे।सचिन बलांगीर से कारोबार के सिलसिले में रायपुर आता था और उसके रिश्तेदारों का घर एक सोसाइटी में था, जहां सचिन आकर रूकता और मृतका से मुलाकात करता था। लेकिन 21 नवबंर 2022 को तनु बैंक से घर नहीं पहुंची और मोबाइल नहीं उठाने से परेशान उसके परिजन कोरबा से रायपुर पहुंचे। लेकिन तनु कुर्रे अपने शंकर नगर में पीजी में नहीं मिली तो परिजनों ने आसपास पतासाजी की तो पता चला कि तनु घर ही नहीं पहुंची है।
इससे परिजन परेशान होकर मोवा थाने पहुंचे और अपनी बेटी के गायब होने की सूचना दी जिसे पुलिस ने 22 नवबंर को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू की। इतना ही नहीं आरोपित सचिन ने युवती के गुमशुदगी के दौरान लगातार युवती के परिजनों से संपर्क में रहा और यहां तनु के परिजनों को भरोसा दिलाता रहा कि तनु सुरक्षित है। आरोपित वाट्सऐप और मैसेज के जरिये युवती के परिजनों को भरोसा दिलाता रहा कि हम जल्द शादी कर लौटेगे।
इसी बीच ओडिशा के बलांगीर जिले के तुरईकेला इलाके के जंगल में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिली जिसकी तलाश में ओडिशा पुलिस ने छत्तीसगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों से गुमशुदा इंसानों की जानकारी मांगी तो युवती की पहचान 30 नवबंर 2022 को उसके परिजनों ने तनु कुर्रे के रूप की जिसके बाद परिजनों के साथ रायपुर से पुलिस की एक टीम वहां गई हुई थी। आज दोपहरक को कोलकाता जाने से पहले ही पुलिस ने चलती ट्रेन से उसे गिरफ्तार कर लिया।

संजीव कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त

रायपुर। ऊर्जा विभाग ने संजीव कुमार कटियार को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी का नया प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) नियुक्त किया है। कटियार फिलहाल कोरबा पश्चिम में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी पर हैं। एनके बिजौरा का कार्यकाल पूरा होने पर अब वे एमडी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कांग्रेस सरकार जनहितकारी व आदिवासियों की हितैषी सरकार है-भूपेश

भानुप्रतापपुर में कई जगहों पर ली चुनावी सभा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चुनावी सभा ने कांग्रेस के पक्ष में जोरदार माहौल बनाया है। अगले दो दिन भी वे इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। उनकी सभा की खास बात यह रही है कि चुनावी वादों की जगह उन्होने वह बताया जो कि पिछले चार सालों में राज्य सरकार ने किया है। उन्होने कहा कि आपके दिवंगत विधायक के निधन का दुख तो हम सभी को हैं लेकिन उनके द्वारा सुझाये गए कार्यों को पूरा करना हम सबका दायित्व है। वे सभी काम होंगे,उनकी जगह पर उनकी धर्मपत्नी चुनाव लड़ रही हैं आप सभी उन्हे आर्शिवाद प्रदान करें।
भानुप्रतापपुर के चुनावी रण में कांग्रेस-भाजपा दोनों ने ही अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सीएम भूपेश बघेल ने चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। चुनाव प्रचार के दूसरे दिन भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चारामा कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में चारामा बाजार स्थल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। साथ ही इस चुनावी रोड शो में बस्तर के पारंपरिक वेशभूषा में बस्तरिया नृतक दल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री रोड शो के माध्यम से लोगों से मिले और उन्हें संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनहितकारी सरकार है। आदिवासियों की हितैषी सरकार है। कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया वह पूरा किया है। हमेशा देने का काम किया। चाहे वह किसानों का बोनस और धान की बढ़ी हुई राशि हो, महुआ तेंदूपत्ता सहित अन्य वनोपज जो की खरीदी हो। हर मामले में वादा निभाया। गोमूत्र खरीदा और इससे किसानों को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने दुर्गूकोंदल ब्लाक के कोडेकुर्सी में सभा को भी संबोधित किया था। इसके बाद भानुप्रतापपुर में आम सभा को संबोधित किया।
इसके बाद वे दोपहर को चारामा विकासखंड के ग्राम पुरी की आमसभा में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले जो वादे किए थे वह सभी पूरे हो गए हैं। किसान कर्जमुक्त हो चुका है। किसानों की खुशहाली हमारी पहली प्राथमिकता है। पूर्व विधायक स्व. मनोज सिंह मंडावी ने करोड़ों की रुपये के नए कार्यों की सूची मुझे दी, उन्हें भी स्वीकृत कराया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अनिला भेडिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज ने भी सभा को संबोधित किया।

राज्यपाल ने पं. रविशंकर शुक्ल विवि में संकाय अध्यक्षों की नियुक्ति की

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 की धारा 27 (4) के तहत् पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कला संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. शैल शर्मा को विधि संकाय का प्रभारी संकायाध्यक्ष एवं शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के आचार्य डॉ. राजीव चौधरी को शारीरिक शिक्षा संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 23 (1) के तहत् विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. व्यास दुबे को संकायाध्यक्ष श्रेणी से कार्यपरिषद् में सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में आज राजभवन सचिवालय से पृथक-पृथक आदेश जारी किए गए हैं।

वृषभ और कर्क राशि वालों को मिल सकता है अचानक धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज कि दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाले है। आपको अपने रिश्तेदारों का पूरा समर्थन मिलेगा और यदि विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। आपको अपने खर्चों में संयम बनाए  रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। संतान की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके यह लाभदायक रहेगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को निपटाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो बाद  में वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं।
वृष 
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और सभी कामों को करने में भी नि:संकोच आगे आएंगे। आप आपसे लक्ष्यों पर फोकस रखें, तभी आप उन्हें समय रहते पूरा कर पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई उपलब्धियां मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से लाभ प्राप्त होगा। ये आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके चारो ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा, जिसके कारण अपनी काफी सारी समस्याओं से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। कामकाज ढूंढ लोगों के प्रयासों में आज तेजी आएगी।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप अपने अधिकारियों से सामंजस्य बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपको कोई गलत सलाह दे, तो आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और मित्रों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी परीक्षा पर अत्यधिक मेहनत करें, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और बिजनेस में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। आपका अपने परिजनों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
सिंह 
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको दिखावे की कुछ वस्तुएं खरीदने से बचना होगा, नहीं तो आप अपना धन ही व्यर्थ व्यय करेंगे। अपने महत्वपूर्ण कार्य में आप धैर्य बनाए रखें। आपको अक्समात किसी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ नए काम के प्रयास सफल होंगे। यदि आप किसी काम को करने जा रहे हैं, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों की बाद सुननी व समझनी  होगी। व्यवसाय में आप भरोसा बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कन्या 
पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा और आप किसी बड़े लक्ष्य को अपनाएंगे और अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। विभिन्न मोर्चों पर आप सकारात्मक रहेंगे। यदि आपने किसी काम को करने का सोचा है, तो उसे अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। माता पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।
तुला 
आज आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पालन करें। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच सकेंगे। यदि आपको संतान के करियर की चिंता सता रही थी, तो उन्हें आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको अपनी किसी पिछली गलती से सबक लेना होगा।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी की बातों में आकर बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आप अपने साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे और भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता बनाए रखें। आपको कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप किसी सरकारी संस्था से जुड़कर अच्छा नाम कमा सकते हैं।

प्रभु श्री राम की कथा के श्रवण मात्र से ही जीव के के तमाम सांसारिक पाप नष्ट हो जाते हैं..स्वरूपाचार्य

वेंकटेश बालाजी मंदिर गोकर्ण धाम तुलसी तिल्दा में चल रही राम कथा के तीसरे दिन गुरुवार को कथावाचक रामस्वरूपाचार्य ने कहा कि इस जगत में भगवान श्री राम जैसा दूसरा चरित्र नहीं है, प्रभु श्री राम की कथा के श्रवण मात्र से ही जीव के तमाम सांसारिक पाप नष्ट हो जाते हैं,इसीलिए उन्हें पुरुषोत्तम राम कहा गया है |संसार के प्रत्येक प्राणी को भगवान श्रीराम का अनुसरण करना चाहिए..

महराज ने कहा कि किसी बी निसंतान नारी को उपेक्षित न करें. बल्कि उनका सम्मान करें,, इस  अवसर पर कथावाचक एवं भक्तों द्वारा भगवान श्री राम के जन्म उत्सव को धूमधाम से मनाया गया साथ ही भगवान के जन्मोत्सव पर बधाई गीतों का गायन किया गया |

जन्म उत्सव के बाद भगवान श्री राम गुरु वशिष्ठ द्वारा नामकरण एवं शिक्षा दीक्षा के साथ समस्त विधाओं में परंपरागत होकर गुरु वशिष्ठ द्वारा नामकरण एवं शिक्षा दीक्षा के साथ समस्त विधाओं में पारापरा गत होकर गुरु के साथ वापस अयोध्या आ गए.. महाराज ने मनु और सतरूपा, नारद मोह की कथा का भी प्रसंग सुनाया.. कथा का श्रवण करने पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पहुंचे, उन्होंने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रोताओं के साथ 1 घंटे तक कथा का श्रवण  किया

लैंड एडवेंचर पुरस्कार..नैना सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रायपुर। माउंट एवरेस्ट की फतह हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ के बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ लैंड एडवेंचर अवॉर्ड से नवाजी गई है। 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नैना को यह पुरस्कार मिला है। नैना को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र समेत 15 लाख रुपए भी दिए गए हैं। नैना छत्तीसगढ़ की पहली बेटी है जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है। नैना के अलावा शुभम धनंजय वनमाली को वाटर एडवेंचर और ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है।

दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के बाद सदन कल तक के लिए स्थगित

रायपुर। विधानसभा का विशेष सत्र गुरूवार को शुरू होते ही अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भानुप्रतापपुर के विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी और मनेंद्रगढ़ से विधायक रहे दीपक पटेल के निधन का उल्लेख किया। मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, उनके निधन से प्रदेश ने आदिवासी समाज की एक मजबूत आवाज को खो दिया है। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। दीपक पटेल के योगदान को भी उन्होंने नमन किया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व अन्य मंत्रियों ने भी दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी है। सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। बाद में सदन में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना हुई। इसके तुरंत बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन की कार्यवाही को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
विशेष सत्र के पहले दूसरे दिन यानी दो दिसम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण) संशोधन विधेयक 2022 को पेश करेंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) संशोधन विधेयक को भी पेश किया जाना है। इसी दिन अनुपूरक बजट भी पेश किया जा सकता है। माना रहा है कि इसके बाद शीतकालीन सत्र अलग से आहूत नहीं किया जायेगा।

विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्य मंत्री श्री रविंद्र चौबे सहित समिति के सदस्य उपस्थित हैं

8 वीं फेल कबाड़ी ने 71 लोगों से ठगे दो करोड़, कुछ से तो युवती बनकर की अश्लील चैटिंग

आरोपी ने 27 लोगों से युवती बनकर अश्लील चैटिंग की और झांसे में लेकर अश्लील वीडियो चैट से वीडियो बना ली। 44 लोगों को ओएलएक्स पर फौजी बनकर सस्ते में बाइक बेचने के नाम पर ठगी कर दी।

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर पैसे मांगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के जिला दौसा के गांव कोट का रहने वाला अशफाक है। आठवीं फेल आरोपी कबाड़ी का काम करता है। आरोप है कि वह करीब 71 लोगों से ठगी कर उनसे दो करोड़ से अधिक की राशि ऐंठ चुका है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि गोहाना के रहने वाला एक युवक ने शिकायत दी थी कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसने फेसबुक पर एक युवती की तरफ से मिली मित्रता का आग्रह स्वीकार कर लिया था। उसके बाद फेसबुक पर मैसेज होने लगे।

युवती ने उसको एक दिन व्हाट्सएप पर मैसेज करने का झांसा दिया। व्हाटसएप पर अश्लील संवाद करके उसने युवक से कपड़े उतारकर वीडियो कॉल करने को कहा। युवक के वीडियो कॉल करते ही आरोपी ने दूसरी ओर से अश्लील वीडियो चला दी और युवक की उसके साथ में दूसरे मोबाइल से वीडियो बना ली।
उसके बाद युवक को उसकी अश्लील वीडियो भेजकर उसको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। उससे 21 हजार रुपये की मांग की गई। जिस पर युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया।

साइबर टीम ने आरोपी को राजस्थान से दबोचा  

साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि टीम ने मामले में जांच करते हुए पता लगा कि आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। जिस पर राजस्थान जिला दौसा के गांव कोट निवासी अशफाक को गिरफ्तार कर लिया। अशफाक ने पुलिस को बताया कि वह आठवीं फेल हैं और कबाड़ी का काम करता है। वह खुद ही लड़की बनकर मैसेज करता था। उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस को उसके मोबाइल ने कई लोगों की अश्लील वीडियो बरामद की हैं। उसने 27 लोगों की वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने की बात कुबूल की है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक पता लगा कि वह 71 लोगों को शिकार बनाकर दो करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है। 44 लोगों को ओएलएक्स पर फौजी बनकर सस्ते में सामान की बिक्री करने के नाम पर ठगी की।
हैदराबाद में पकड़ा गया था, दो माह पहले बाहर आया
पुलिस के अनुसार आरोपी अशफाक हैदराबाद में पकड़ा गया था। वह करीब एक साल जेल में बंद रहा। वह ओएलएक्स पर फौजी बनकर लोगों को सस्ते में अपनी बाइक और अन्य सामान बेचने का झांसा देता था। वह एक फौजी का पहचान पत्र और बाइक की फोटो ओएलएक्स पर डाल देता था। उसके बाद लोगों को एडवांस भुगतान का झांसा देकर उनके खाते खाली कर देता था। इस तरह वह 44 लोगों के खाते खाली कर चुका है। बताया गया है कि वह दो करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है। पुलिस उसके बैंक खाते व मोबाइल की जांच में लगी है।