Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2938

आज धन लाभ मिल सकता है, सिंह राशि वाले निवेश में सावधानी बरतें

मेष– चन्द्रमा व गुरु व व्यय भाव में तथा कर्म स्थान के शनि व्यवसाय में विदेश से लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल व चन्द्र गोचर जमीन या मकान क्रय करने के लिए शुभ है।तिल का दान करें।
 वृष-आज का दिन चन्द्रमा गुरु के साथ इसी राशि से एकादश में रहकर दिवस को मङ्गलमय बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से सप्तम सूर्य शुभ है व द्वितीय मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व आसमानी रंग शुभ है।
 मिथुन-कर्म स्थान पर चन्द्रमा गुरु के साथ संतान को लाभ देगा। खष्ठम सूर्य आर्थिक लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मूंग का दान करें।
कर्क-आज का दिन चन्द्रमा गुरु के साथ इसी राशि से नवम में है।छात्रों के लिए सफलता का दिवस है।व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।
 सिंह-गुरु -चन्द्रमा का अष्टम भाव में व सूर्य का चतुर्थ गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।
 कन्या-सप्तमभाव में चन्द्रमा तथा गुरु संतान व दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ हैं।जाँब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।नारंगी व लाल रंग शुभ है।मूंग व चावल का दान करें।
तुला- आईटी व बैंकिंग के लोग सफल रहेंगे।बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर प्रसन्नता रहेगी।जाँब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज कर्क व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। हरा व पीला रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।
वृश्चिक-चन्द्रमा का इस राशि से पँचम व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं।जांब में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।वाहन क्रय करने के संकेत हैं।भगवान शिव जी की पूजा करें।घर से निकलते समय लेफ्ट साइड में शमी का पेड़ लगाएं।
धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ व सूर्य का गोचर द्वादश भाव में है।संतान को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है।परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे।सप्त अन्न का दान करें।
मकर– -चन्द्रमा व गुरु एकसाथ तृतीय भाव में हैं।जाँब से सम्बंधित कार्यों में लाभ मिल सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। तिल का दान करें।सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ-छात्र सफल रहेंगे,शिक्षा में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें व पिता का आर्शीवाद लें ।बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।
मीन– चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इस राशि में गजकेसरी योग बना रहे हैं।शुक्र शुभ फलदायक है।आज इस राशि से एकादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। लव लाइफ में सुखद यात्रा के संकेत हैं।लाल व नारंगी रंग शुभ है।

वेंकटेश गोकर्ण मंदिर में राम कथा …भगवान राम की कृपा से दूर होते दुख:ताड़का वध और अहिल्या उद्धार सुनने उमड़ी भीड़, पंडालों में गूंजते रहे जय श्रीराम के जयकारे

तिल्दा नेवरा,वेंकटेश बालाजी मंदिर गोकर्ण धाम तुलसी तिल्दा में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के चौथे दिन शुक्रवार को ताड़का वध एवं अहिल्या उद्धार का प्रसंग कथावाचक स्वामी रामस्वरूपाचार्य ने बताया कि भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, शिक्षा ग्रहण करने के बाद जब वापस अयोध्या आते हैं तो वहां विश्वामित्र का आगमन होता है। वह राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाते हैं। रास्ते में ताड़का राक्षसी सोई रहती है तो श्रीराम विश्वामित्र से पूछते हैं कि यह भयानक शरीर वाली कौन है तो विश्वामित्र बताते हैं कि यह ताड़का राक्षसी है जो साधु संत को पकड़ कर खा जाती है। इसलिए इसका वध करो तो श्री राम ताड़का का वध करते हैं। ‌

जय श्री राम के उद्घोष के बीच कथावाचक ने कहा कि असुरों का वध के बाद दोनों भाई गुरु के साथ मिथिला के राजा जनक के यहां धनुष यज्ञ में शामिल होने जा रहे थे तो, उन्हें रास्ते में एक आश्रम मिला, जहां एक विशाल पत्थर का टुकड़ा पड़ा था। राम ने जब गुरु विश्वामित्र से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह गौतम ऋषि का विश्रामालय है, यह जो पत्थर देख रहे हो उनकी पत्नी अहिल्या है जो, श्राप के कारण पत्थर हो गई है, तब राम ने अहिल्या को तारना चाहा किंतु सूर्यवंशम में स्त्री को पैर से छूना मना था। राम की कृपा हुई तो पवन देव ने अपने झोंकों से प्रभु के चरणों की धूल पत्थर पर डाल दिया। चरण राज पाते ही पत्थर नारी हो गई।

स्वामी ने बताया कि जब विश्वामित्रजी ने कहा- हे राम! अब तुम आश्रम के अंदर जाकर अहिल्या का उद्धार करो। विश्वामित्रजी की बात सुनकर वे दोनों भाई आश्रम के भीतर गए। वहां तपस्या में निरत अहिल्या कहीं दिखाई नहीं दे रही थी, केवल उसका तेज संपूर्ण वातावरण में व्याप्त हो रहा था। वहां पाषाण बनी अहिल्या पर जब भगवान श्रीराम की दृष्टि पड़ी तो अहिल्या का उद्धार हो गया। श्रीराम के पवित्र दर्शन पाकर अहिल्या एक बार फिर सुंदर नारी के रूप में दिखाई देने लगी। नारी रूप में अहिल्या को सम्मुख पाकर राम और लक्ष्मण ने श्रद्धापूर्वक उनके चरण स्पर्श किए। अहिल्या का उद्धार हो चुका था और वे श्रीराम के दर्शन पाकर धन्य हो गई थीं। इसके बाद श्रीराम-लक्ष्मण विश्वामित्रजी के साथ प्राग होते हुए उत्तर दिशा (ईशान कोण) में चलकर विदेह नगरी जनकपुर पहुंचे थे।चरण राज पाते ही पत्थर नारी हो गई अहिल्या को प्रकट होते ही वहां ब्रह्मा शंकर समेत अन्य देव पहुंच गए और भगवान राम का जयघोष करने लगे।  कथा के अंत में राम जानकी के विवाह की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई इस दौरान श्रोता झूम कर नाचे और भगवान श्री राम जानकी के विवाह की एक दूसरे को बधाई देते रहे

निधन, लक्ष्मण दास वाधवानी

तिल्दा- नेवरा. शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी लक्ष्मण दास वाधवानी 75 साल का शुक्रवार को निधन हो गया .. उनका अंतिम संस्कार तिल्दा सिंधी सार्वजनिक श्मशान घाट में किया गया..वे विजय, गिरधारी, घनश्याम, धनेश, जय वाधवानी के पिता, ग्वाल दास वाधवानी के भाई, अभि, सीनू, मनीष, विशाल वाधवानी के दादा एवं शंकर, नामू, आशीष वाधवानी के चाचा थे

चिरायु योजना; शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा में छात्र-छात्राओं का किया गया स्वास्थ का परीक्षण

तिल्दा नेवरा -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना चिरायु के तहत शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा के डॉक्टरों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ का परीक्षण किया गया। जाच में कमजोर बच्चों की पहचान कर उनका नि;शुल्क इलाज किया जाएगा,इसके आलावा रक्त अल्पता एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाव हेतु डाक्टरों द्वारा अधिक से अधिक हरी पत्तेदार सब्जियों का उपभोग करने के साथ संतुलित आहार अपने भोजन में अपनाने का सलाह दी।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिगरेट ,गुटका ,बीड़ी, तंबाकू जैसे पदार्थों के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया, विश्व में हर 5 मौत में से एक मौत तंबाकू सेवन से होती है। हर 8 सेकंड में एक मौत तंबाकू और तंबाकू जनित उत्पादों के सेवन से होती है। छत्तीसगढ़ में लगभग 65 हजार कैंसर पीड़ित मरीज हैं | इन मरीजो ने किसी न किसी रूप में तंबाकू जनित वस्तुओ का सेवन किया हैं ।डॉक्टरों द्वारा तंबाकू छोड़ने के उपाय भी बताए गए। जिसमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना , चुइंगम चबाना , लौंग या सौफ खाना ,दालचीनी चबाना आदि शामिल है । इस मौके पर बच्चों को तंबाकू जनित उत्पादों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। 113 बालक,184 बालिकाओं का स्वास्थ परिक्षण किया गया। इस अवसर डॉ भावना तिवारी, डॉ पंकज तिवारी , फार्मासिस्ट आरती सेन, एएनएम रेणुका ठाकुर  ,जितेंद्र वर्मा व्याख्याता, ज्योति कश्यप, निक्की अग्रवाल, नीलम वर्मा,  मोती सिंह ध्रुव,  सरिता वर्मा,अन्नु वर्मा,सहित शिक्षक पर शिक्षिकाएं उपस्थित थे

चिरायु योजना; शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा में छात्र-छात्राओं का किया गया स्वास्थ का परीक्षण

तिल्दा नेवरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना चिरायु के तहत शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा के डॉक्टरों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ का परीक्षण किया गया। जाच में कमजोर बच्चों की पहचान कर उनका नि;शुल्क इलाज किया जाएगा,इसके आलावा रक्त अल्पता एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाव हेतु डाक्टरों द्वारा अधिक से अधिक हरी पत्तेदार सब्जियों का उपभोग करने के साथ संतुलित आहार अपने भोजन में अपनाने का सलाह दी।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिगरेट ,गुटका ,बीड़ी, तंबाकू जैसे पदार्थों के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया, विश्व में हर 5 मौत में से एक मौत तंबाकू सेवन से होती है। हर 8 सेकंड में एक मौत तंबाकू और तंबाकू जनित उत्पादों के सेवन से होती है। छत्तीसगढ़ में लगभग 65 हजार कैंसर पीड़ित मरीज हैं | इन मरीजो ने किसी न किसी रूप में तंबाकू जनित वस्तुओ का सेवन किया हैं ।डॉक्टरों द्वारा तंबाकू छोड़ने के उपाय भी बताए गए। जिसमें ज्यादा से ज्यादा पानी पीना , चुइंगम चबाना , लौंग या सौफ खाना ,दालचीनी चबाना आदि शामिल है । इस मौके पर बच्चों को तंबाकू जनित उत्पादों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। 113 बालक,184 बालिकाओं का स्वास्थ परिक्षण किया गया। इस अवसर डॉ भावना तिवारी, डॉ पंकज तिवारी , फार्मासिस्ट आरती सेन, एएनएम रेणुका ठाकुर  ,जितेंद्र वर्मा व्याख्याता, ज्योति कश्यप, निक्की अग्रवाल, नीलम वर्मा,  मोती सिंह ध्रुव,  सरिता वर्मा,अन्नु वर्मा,सहित शिक्षक पर शिक्षिकाएं उपस्थित थे

विष्णुदेव साय भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से कुछ माह पूर्व हटाये गए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय कार्य समिति में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ को भी शामिल किया गया है वहीं कांग्रेस में प्रवक्ता रहे जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

बस्तर जिले में बड़ा हादसा, चूना पत्थर की खदान का एक हिस्सा गिरा, सात लोगों की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में  चूना पत्थर की खदान अचानक धंस गई। इस हादसे की चपेट में आने से अब तक सात लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में आने से 12 से ज्यादा ग्रामीण उसमें फंस गए थे। सूचना के मुताबिक घटना स्थल पर अभी भी कई और लोग फंसे हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक दो ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

साईं प्रसाद कंपनी का फरार आरोपित डायरेक्टर गिरफ्तार,19 थानों में दर्ज है मामला

रायपुर। चिटफंड कंपनी साईं प्रसाद कंपनी के फरार आरोपित डायरेक्टर शशांक बी भापकर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम को लगातार 8 दिनों तक पुणे महाराष्ट्र में कैंप कर साइबर सेल की तकनीकी टीम की मदद से आरोपित डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्रदेश के 19 थानों में इसके खिलाफ मामला दर्ज है। न्यायालय से रिमांड लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पूर्व में चिटफंड कंपनी के 2 आरोपित डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि साईं प्रसाद कंपनी का एक आरोपित डायरेक्टर पुणे महाराष्ट्र में छिपा हुआ है। वह गिरफ्तारी के डर से अपना ठिकाना लगातार बदलता रहता है। जिस पर तत्काल एक पुलिस टीम पुणे (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हुई। पुणे के टीम के द्वारा दिए लोकेशन के आधार पर तकनीकी टीम द्वारा लगातार जानकारी एकत्रित की गई। इसी दौरान पता चला कि आरोपित एक कालोनी में रहता है किंतु आरोपित कालोनी में अपने नाम से फ्लैट बुक नहीं कराया है। वह अपने निजी वाहन से भी आना जाना नहीं करता था। वह अपना लोकेशन बदल कर महंगे फ्लैट लेकर रह रहा था। वह प्रतिदिन अलग-अलग मोबाइल एवं सिम का भी उपयोग करता था। आरोपित का पुणे महाराष्ट्र में छिपने के ठिकाने का निश्चित सुराग मिल गया। जिसके बाद पुलिस टीम कालोनी में फ्लैट लेने के बहाने अपना वेश भूषा बदल कर प्रवेश किया और स्थानीय पुलिस की मदद से घर अंदर प्रवेश कर आरोपित शशांक बी भापकर को गिरफ्तार किया गया। उसे एक दिसंबर को चौकी लवन लाया गया, जिसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ जारी है।

चिटफंड कंपनी साईं प्रसाद लिमिटेड द्वारा निवेशकों के रुपयों को निर्धारित अवधि में दोगुना करने का लालच देकर जमा करवाया गया और समयावधि पूर्ण होने के बाद भी उक्त रकम को वापस नहीं किया गया। इस चिटफंड कंपनी का सिमगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकरवाय में 10.771 हेक्टेयर भूमि अचल संपत्ति का होना पता चला है। जिसकी कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। पूरे राज्य में सांई प्रसाद चिटफंड कंपनी के विरुद्घ जिला रायपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बालोद, कोरबा, धमतरी, कांकेर, जगदलपुर, कोंडागांव, सारंगढ़ बिलाईगढ़, बलौदाबाजार भाटापारा जिलों में कुल 19 एफआइआर दर्ज हैं

सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस,विपक्ष का वाक आउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में दूसरे दिन की कार्रवाई जारी है। विधानसभा में अजय चंद्राकर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पर विशेषाधिकार भंग करने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग की । इसके साथ ही कहा है कि, विधानसभा की अधिसूचना से पहले मोहन मरकाम को कैसे पता चला कि 2 दिसम्बर को बिल पेश होगा। इस पर संसदीय मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि विशेष सत्र हमने आरक्षण को लेकर बुलाया है। सत्र कैसे आहूत किया जाता है इस प्रक्रिया को आप भली भांति जानते हैं। आरक्षण को लेकर सत्र बुलाया गया है तो भी आपको आपत्ति है। इस बीच पक्ष विपक्ष में तीखी बहस होने लगी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मांग रखी कि आरक्षण के मामले में कांग्रेस भानुप्रतापपुर चुनाव में फायदा लेना चाहती है इसलिए आरक्षण पर चर्चा को 9 दिसंबर तक टालने की मांग की। हालांकि विशेषाधिकार मामले पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने कहा कि वे इस पर अपना फैसला बाद में देंगे। विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया है।

कलिंगा विवि के कुलाधिपति होंगे डॉ. अरोरा

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 की धारा 16 (1) एवं कलिंगा विश्वविद्यालय परिनियम क्रमांक-05 की कंडिका-03 के प्रावधान अंतर्गत डॉ. संदीप अरोरा को कलिंगा विश्वविद्यालय, ग्राम-कोटनी नवा रायपुर के कुलाधिपति के पद पर पुन: नियुक्त किये जाने का अनुमोदन किया गया है।