Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2937

जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली

पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर में जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के अतुल से शादी कर ली। शुक्रवार को मालशिरस में यह शादी हुई। दोनों बहनें आईटीआई इंजीनियर हैं। वो बचपन से ही दोस्तों की तरह रहीं और आगे भी साथ रहना चाहती हैं। दोनों ने अतुल नाम के लड़के से शादी का फैसला किया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं, क्या यह शादी कानूनी तौर पर जायज है? फिलहाल, पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अतुल का मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस है। मूल रूप से वह मालशिरस तालुका का रहने वाला है। पिंकी और रिंकी के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों बहनें मां के साथ मालशिरस तालुका में आकर रहने लगीं।पिता की मौत के बाद से बहनों की मां भी बीमार रहने लगीं। कुछ दिनों पहले उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उस दौरान अतुल ने उनकी मां को अस्पताल ले जाने में मदद की। फिर धीरे-धीरे अतुल, पिंकी और रिंकी के करीब आ गया। अब तीनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली है।इनकी शादी का वीडियो वायरल हुआ तो ही एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दूल्हे के खिलाफ धारा 494 के तहत केस दर्ज कर लिया।

भानुप्रतापुर में अच्छाई और बुराई के बीच होगा फैसला – मरकाम

 कांग्रेस प्रत्याशी शिक्षिका अच्छाई और बलात्कारी ब्रम्हानंद बुराई का जीवंत उदाहरण
 कांग्रेस सरकार के 4 साल के काम बड़ी जीत का आधार बनेगा

रायपुर। भानुप्रतापुर में जनता कांग्रेस सरकार के चार साल के कामो पर मुहर लगाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि उप चुनाव में पूरे क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के पक्ष में माहौल है। जनता भाजपा के 15 साल के मासूम बच्ची के बलात्कारी प्रत्याशी ब्रह्मानन्द नेताम को सबक सिखाने के लिए भाजपा के खिलाफ मतदान करने को तत्पर है। भानुप्रतापुर का चुनाव सामान्य चुनाव नही है इस चुनाव में भाजपा जिस प्रकार से एक दुराचारी की पैरोकार बन कर उभरी है और पूरी भाजपा एक पास्को एक्ट के अपराधी के पीछे खड़ी है उससे मतदाता भाजपा को नकारने को आतुर है।यह चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच भी लड़ाई है।एक तरफ कांग्रेस की शिक्षक प्रत्याशी है जो अपने पत्नी धर्म का निर्वहन करते अपने पति के सेवा कार्य को आगे बढ़ाने चुनाव समर में दूसरे ओर भाजपा और उनका प्रत्याशी है जिसपर एक नाबालिक को जबरिया देहव्यापार में धकेलने का आरोप है मासूम से सामूहिक दुराचार का उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। ऐसे युद्ध मे जनता अच्छाई के साथ खड़ी है।
मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 साल के काम बड़ी जीत का आधार बनेगा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में आदिवासियों को उनका पूरा हक और संवैधानिक अधिकार मिलना शुरू हुआ है। भाजपा के 15 सालो की सरकार में आदिवासियों का शोषण हुआ, कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिये काम किया। किसानों का कर्जामाफ हुआ, धान की भरपूर कीमत 2500 रू. मिल रहा, तेंदूपत्ता संग्राहको के मानदेय को 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा किया गया, 4.5 लाख से अधिक वन अधिकार पट्टो के पुनरीक्षण का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर में शिक्षा के प्रचार के साथ सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओ को बढ़ाने के काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों जिसे भाजपा की रमन सरकार ने वंचित कर दिया था। कांग्रेस की सरकार ने बहाल किया। जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई के लिये जस्टिस पटनायक की कमेटी बनाई गयी। लोहंडीगुड़ा के आदिवासियों की जमीनों को वापस कर सरकार ने भरोसे की जो नींव रखी थी वह पिछले चार सालों में और मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बस्तर में स्थानीय स्तर पर युवाओं की बटालियन में भर्ती हो रही है 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। बिजली बिल हाफ की सुविधा मिल रहा है बस्तर में बंद स्कूलों को खोला गया है नये शिक्षा सत्र में ढाई सौ से अधिक आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत बस्तर संभाग में होगी जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा किया गया है बस्तर में 4200 एकड़ जमीन 1700 आदिवासी परिवार को लौटाया गया है बस्तर विकास प्राधिकरण मध्य विकास प्राधिकरण सरगुजा विकास प्राधिकरण में आदिवासी जनप्रतिनिधियों को विकास करने की जिम्मेदारी दी गई है।बस्तर के विकास के मार्ग खोले गए है। बस्तर में शिक्षा स्वास्थ्य उद्योग व्यापार के विकास के मार्ग खोले गए है। आज बस्तर में विकास के साथ शांति की बहाली हुई है। बस्तर की जनता ने भाजपा को नकारा था इस उपचुनाव में भी भानुप्रतापपुर की जनता भाजपा को नकारेगी।

101 पौधों के साथ विदा हुई महतो परिवार में तीसरी बेटी, मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में मिले पौधे

चरामेति फाउंडेशन 172 से ज्यादा वैवाहिक समारोह में पौधे भेंट कर चुकी है
दीपका। कोरबा निवासी श्री चंद्रभूषण महतो एवं श्रीमती भुवनेश्वरी महतो के द्वितीय पुत्री सौ. कां. निशा का विवाह बालको निवासी श्री भागवत जायसवाल एवं श्रीमती अनिता जायसवाल के सुपुत्र चि. स्वतंत्र जायसवाल से साथ 2 दिसंबर 2022 को सम्पन्न हुआ। इस विवाह में बिटिया को अन्य सामग्रियों के साथ भाई प्रशांत महतो ने दहेज में 101 पौधे दिए गए जिसमें विभिन्न फलदार, छायादार पौधे शामिल है। 101 पौधों के साथ महतो परिवार में तीसरी बेटी विदा हुई तथा मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में पौधे भेंट किए गए।

भाई प्रशांत महतो चरामेति फाउंडेशन के माध्यम से नित मानवता के लिए विभिन्न सेवाओं का संचालन करते है जिसमें से वृक्ष सेवा विश्व सेवा अभियान सबसे बड़ा प्रकल्प है। इस अभियान की शुरूआत 10 नवंबर 2017 को की गई थी और हसदेव नदी के पावन तट ग्राम तरदा में 1 लाख वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा है जिसमे से प्रथम दो चरणों मे 3000 वृक्ष रोपित किये गए है। विगत वर्ष के 1700 पौधे संरक्षित है और इसके संरक्षण के लिए 2 कार्यकर्ता रखे गए जो उसके खाद पानी आदि की व्यवस्था करते है। 27 अप्रेल 2018 को बहन मनीषा महतो के विवाह कार्यक्रम में उपहार में पौधे देने की परंपरा की शुरुआत की गई और इन साढ़े चार सालों में 172 से ज्यादा वैवाहिक समारोह में पौधों को भेंट करने की परंपरा जारी है। फाउंडेशन के विभिन्न कार्यकर्ताओ ने भी अपने बहनों के विवाह में उपहार में पौधे भेंट किये।
प्रशांत महतो बताते है इस विचार की उतपत्ति के पीछे कई कारण है जिनमे से प्रमुख जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संतुलन के प्रति भावनात्मक रूप से लोगों को जोडऩे की कोशिश एवं वैवाहिक समारोह में महंगे खर्चीले अनुपयोगी गिफ्टों को रोकने की कोशिश है कोई भी गिफ्ट सामान या तो कई घरों में घूमते रहता है या फिर कुछ समय में अनुपयोगी हो जाता है लेकिन शिद्दत से लगाया एक वृक्ष सैकडों सालों तक कॉर्बनडाई ऑक्साइड अवशोषित कर ऑक्सिजन उत्सर्जित करता रहेगा। प्रशांत महतो ने 2017 में अपने विवाह के दौरान भी कार्ड में गिफ्ट के बजाय नई पुरानी किताबें लाने की अपील की थी और आज चरामेति फाउंडेशन के इन सभी छोटे छोटे प्रयासों से विभिन्न समाजों में दशगात्र, षष्ठी, आदि कार्यकर्मो में भी पौधे आदान प्रदान का चलन बढऩे लगा है।
चरामेति फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष दुर्गेश साहू एवं प्रतीक साहू ने नवदम्पति को भगवत गीता उपहार में प्रदान किया एवं इस अवसर पर कोरबा के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, विशाल शुक्ला, राज जायसवाल, श्री बालाजी जनकल्याण ट्रस्ट के जसबीर अहलूवालिया, प्रगतिशील जायसवाल कलार समाज के पदाधिकारियों में देव कुमार कौशिक, श्री कामता जायसवाल, श्री बालगोविंद जायसवाल, श्री जितेंद्र जायसवाल, कार्यकर्ताओ में निर्मल जायसवाल आशीष महंत, आकाश दास, आशीष महतो, कैलाश महतो, नीलेश जायसवाल, राहुल जायसवाल, कान्हा जायसवाल, राकेश जायसवाल, पुखराज महतो, लंबोदर कौशिक, सोमेश कौशिक, अंश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

2 से 4 फरवरी तक रायपुर में होगा कांग्रेस का महाधिवेशन

सोनिया, राहुल, प्रियंका, खडग़े सहित देशभर से कांग्रेसी आएंगे
रायपुर। कांग्रेस का महाधिवेशन अगले साल 2 से 4 फरवरी तक राजधानी रायपुर में होने जा रहा है। इस महाधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खडग़े सहित देशभर से कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। नई दिल्ली में रविवार को हुई कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले साल रायपुर में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक कांग्रेस का तीन दिवसीय महाविधवेशन होगा। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अगले लोकसभा चुनाव से पहले नये विचारों पर चर्चा की जाएगी। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव भी 2023 में होने वाला है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा गठित स्टीयरिंग कमेटी की दिल्ली में आज पहली बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इसके अलावा राजस्थान के अशोक गहलोत, महासचिव के वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक भी शामिल हुए।

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर रोजगार सहायक से ४ लाख की ठगी

 ध्यान रखें केबीसी व्हाट्सएप पर कोई क्विज नहीं चलाता है
सरगुजा। सरगुजा जिले में टीवी के लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर रोजगार सहायक से ४ लाख रुपए की ठगी हुई है। ठगों के झांसे में रोजगार सहायक इस तरह से फंसा कि उसने अपने पिता के इलाज के लिए रखे पैसे तक आरोपियों को दे डाले। पैसों के अभाव में सही इलाज नहीं होने से पिता की जान भी जा चुकी है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी के रहने वाले रोजगार सहायक पंकज प्रधान ने बताया कि उसे एक व्हाट्सएप कॉल आया था, जिसमें उसे बताया गया कि वो केबीसी में २५ लाख रुपए की लॉटरी जीत गया है। ये कॉल उसे २ नवंबर को आया था। अज्ञात शख्स ने बताया कि लॉटरी के पैसे पाने के लिए उसे इनकम टैक्स चुकाना पड़ेगा। ऐसे में उससे आरोपियों ने ४ लाख रुपए मांगे।यह सुनकर वह उसके झांसे में आ गया और रुपए पाने के लिए प्रोसेस शुरू कर दी। इसके बाद अज्ञात शख्स ने टैक्स के नाम पर उसी दिन उससे १९ हजार रुपए खाते में ऑनलाइन जमा करवा लिए। धीरे-धीरे २ नवंबर से लेकर ३० नवंबर के भीतर उसने ४ लाख रुपए रोजगार सहायक से अलग-अलग ५ खाते में डलवाए।
पीडि़त ने बताया कि पिछले साल उसकी बहन की मौत एक्सीडेंट में हो गई थी, जिसके बाद उसे ४ लाख रुपए मिले थे, वो रुपए उसने केबीसी की लॉटरी के लालच में ठगों को अपने खाते से ट्रांसफर कर दिए। जबकि इस पैसों को उसे अपने पिता के इलाज में लगाना था। पिता को इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई, इधर लॉटरी के पैसे भी नहीं मिले। २ दिसंबर को फिर से आरोपियों का पैसे मांगने के लिए फोन आया था, जब उसने और पैसे देने से मना कर दिया, तो ठगों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। शनिवार ३ दिसंबर को उसने दरिमा थाने में ४ लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।
एसएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि दरिमा थाना पुलिस ने पीडि़त रोजगार सहायक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही। उन्होंने कहा कि पहले भी कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी होती रही है। केबीसी व्हाट्सएप पर कोई क्विज नहीं चलाता है।

कल मतदान,पोलिंग पार्टियां सामग्री लेकर मतदान दल के लिए रवाना

256 मतदान केंद्रों में 1100 से अधिक कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
कांकेर। कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव कराने के लिए रविवार मतदान दलों की रवानगी हुई। आज सुबह 7 बजे से पोलिंग पार्टियों को सामग्री का वितरण शुरू हुआ। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 1100 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 256 में से 82 मतदान केंद्र संवेदनशील के दायरे में है, जबकि 17 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील के अंतर्गत आते हैं। इसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। मतदान के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। भानुप्रतापपुर विधानसभा में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।

कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाके नक्सल प्रभावित हैं, जिसे देखते हुए पुलिस अलर्ट है। वहीं उप निर्वाचन अधिकारी धनंजय नेताम ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उपचुनाव में 5 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वही एक दिव्यांग मतदान केंद्र भी बनाया गया है।

मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप बड़ों के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपनी ऊर्जा को गलत कामों में लगाने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपके किसी परिजन के स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,तो उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। यदि आपने कोई सपना देखा है,तो वह आज पूरा हो सकता है और नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी आय व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो आप अपने धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा और आप साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचना होगा नहीं तो वह लंबा लटक सकता है
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला है। आपको घर व बाहर किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा और आपके किसी परिजन के सहयोग से आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आप अपनी घरेलू समस्याओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे,तभी वह सुलझ पाएंगे। आपको किसी कर्मचारी का सहयोग मिलने से आपके काम काफी कम समय से पूरे कर पाएंगे,लेकिन आपको किसी को भी उधार देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ा,तो उसमे आपको समस्या हो सकती है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर यदि आपको किसी प्रकार की कोई चिंता चल रही थी,तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको किसी प्रकार की कोई चिंता हो सकती है। आपको अपने किसी रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अत्यधिक काम होने के बाद थकान का अनुभव होगा। आप अपने किसी मित्र को घुमाने फिर लेकर जा सकते हैं,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनका अपने साथी से विवाह हो सकता है। माताजी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती हैं।
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी में सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप घर के निर्माण से जुड़ा निर्माण से जुडे काम की शुरुआत आप कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए प्रसन्नता होगी। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,जिससे उन्हें लाभ होगा। परिवार में आपको कोई फैसला बुद्धि व विवेक से लेना होगा,नहीं तो समस्या सकती है। आपको यदि अपने किसी जरूरी काम में कोई समस्या आ रही थी,तो उससे आज आपको छुटकारा मिलेगा।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के बजट पर बहुत ही ध्यान देना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में चल रही कलह को बहुत ही सूझबूझ से निपटाएं और दोनों पक्षों की अवश्य सुनें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करना होगा नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय की योजनाएं आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर बनाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेंगी और भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी आज आप चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी से आज आपके रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी।
तुला 
आज का दिन आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें,नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। धार्मिक गतिविधियां पहले से बेहतर होंगी और आपको अपने खर्चों का हिसाब किताब अवश्य रखना होगा,नहीं तो आप अपना काफी धन खर्च कर सकते हैं। यदि आपका बिजनेस से संबंधित काम होते होते रह गये है,तो आज उससे जुड़ी बातें फिर से शुरू हो सकती हैं। आपका कोई भी काम बहुत ही ध्यान लगाकर करना होगा,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
वृश्चिक
आप घर परिवार में चल रही समस्याओं के कारण तनावग्रस्त रहेंगे जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप किसी व्यक्ति से कुछ गलत बोल सकते हैं। व्यस्त रहने के कारण अपने परिवार के सदस्यों को समय नही देंगे। आपको बिजनेस में कोई भी फैसला सोच विचारकर लेना होगा। साझेदारी में बातचीत करके कोई निर्णय,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपका मित्र आपके लिए कोई अच्छी सलाह दे सकता है।

छुई खदान में मृत धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर मचा बवाल

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के करीब मालगांव छुई खदान दुर्घटना में मृत एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर मालगांव में आठ घंटे तक हंगामा होता रहा। निपटारे के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा, लेकिन गांव वाले मानने को तैयार नहीं थे। मृतका और उसके परिजन माहरा जाति के हैं, लेकिन उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया है। परिजन महिला का अंतिम संस्कार ईसाई परम्परा के अनुसार करना चाहते थे, और गांव वालों की मंशा थी कि हिंदू मान्यता के अनुसार शवदाह किया जाए। करीब आठ घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद शाम 05 बजे महिला का अंतिम संस्कार हो पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में शुक्रवार को छुई मिट्टी खदान धसक जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी। शवों का पोस्टमार्टम कल ही मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में हो गया था। परिजन शव लेकर देर शाम को गांव लौट गए थे। शनिवार को सुबह पांच शवों का हिंदू रीति के तहत दाह संस्कार कर दिया गया, लेकिन मांझीपारा निवासी 30 वर्षीय सैयलो पति कमलसाय माहरा के शव को परिजन ईसाई परम्परा के अनुसार दफनाने की पहल करने लगे, ग्रामीण इसके विरोध में खड़े हो गए।

मालगांव के सरपंच बलराम बघेल, अन्य ग्राम प्रमुख तथा ग्रामीण कहने लगे कि सैयलो का अंतिम संस्कार हिंदू रीति से होना चाहिए। सैयलो के परिजन तथा मांझीपारा के धर्मान्तरित 30-35 परिवारों के लोग ईसाई परम्परा के अनुसार ही शव को दफनाने के लिए अड़ गए। सरपंच बलराम बघेल दलील देते रहे कि मृतका मूलत: हिंदू थी, इसलिए उसका अंतिम संस्कार भी हिंदू रीति से ही होना चाहिए।
जानकारी मिलते ही एसडीएम ओपी वर्मा, तहसीलदार जयकुमार नाग, जनपद पंचायत बकावंड के सीईओ एसएस मंडावी, नगरनार टीआई नाग तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी दोनों समूहों को समझाईश देते रहे, लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं हो रहा था। सुबह 09 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक हंगामा चलता रहा दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार समझाईश के बाद अंतत: सरपंच बलराम बघेल व ग्रामीण नरम पड़े और इसके बाद महिला के शव को दफनाया गया। इस दौरान गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था।
बकावंड तहसीलदार जय कुमार नाग ने बताया कि समझाईश के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की बात मान ली और महिला का अंतिम संस्कार उनकी ही विधि से संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत मालगांव के सरपंच बलराम बघेल ने बताया कि मृतका सैयलो पूर्व में हिंदू थी, इसलिए गांव वाले चाहते थे, कि उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति से हो, लेकिन आखिरकार हम लोगों ने उनके परिजनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी मर्जी के अनुरूप अंतिम संस्कार करने की सहमति दे दी।

विधायक शर्मा को देखने रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा से मुलाकात किया और उनसे उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से श्री शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

1 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

निर्भीक होकर मतदान करें मतदाता – कलेक्टर
कांकेर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि मतदान आपका संवैधानिक अधिकार है, भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उप निर्वाचन के लिए 05 दिसम्बर को प्रात: 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न कराया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा के उप निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए 256 मतदान केन्द्र बनाये गये है, जिसमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील एवं 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील और 23 मतदान केन्द्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील है। इस चुनाव में 01 लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता तथा 01 लाख 555 महिला मतदाता और 01 तृतीय लिंग मतदाता है, जिनके द्वारा भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा। मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 256 मतदान दल गठित किये गये है, प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी क्रमांक एक, एक मतदान अधिकारी क्रमांक दो और एक मतदान अधिकारी क्रमांक तीन की ड्यूटी लगाई गई है, इसके अलावा रिजर्व दल भी बनाए गए हैं। 30 सेक्टर अधिकारी भी बनाये गये है, जिनके द्वारा लगातार अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया जाकर रिपोर्टिंग की जायेगी।

RELATED NEWS