Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2936

48 घंटे के भीतर दें जांच रिपोर्ट,लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई के लिए रहे तैयार

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने 4 नवजात शिशुओं की मौत मामले में ली बड़ी बैठक
अम्बिकापुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव एवं स्वास्थ्य सचिव श्री आर प्रसन्ना ने सोमवार को 4 नवजात शिशुओं की मृत्यु के कारणों तथा अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की बारीकी जानने एसएनसीयू अम्बिकापुर पहुंचे। करीब 1 घंटे तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यलय संबद्ध एसएनसीयू में कलेक्टर, एसपी, मेडिकल कालेज के डीन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, सीएमएचओ, अस्पताल कंसल्टेंट, एचओडी तथा ड्यूटी डॉक्टर की उपस्थिति में 4 नवजातों की मृत्यु के सम्बंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए एक-एक पहलू पर पूछ-ताछ की। उन्होंने नवजातों की मृत्यु को संवेदनशील व गम्भीर बताते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा 48 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उस पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रायपुर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ खण्डेलवाल ने एसएनसीयू के वेंटिलेटर एवं वॉर्मर का जांच कर स्थिति का जायजा लिया। जांच में सभी उपकरण सही काम करते हुए पाया गया।

वरिष्ठ चिकित्सक भी रहेंगे अब रात्रि विजिट में- स्वास्थ्य मंत्री ने पूछ-ताछ के दौरान रात्रि में वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा भ्रमण नहीं करने की स्थिति को लेकर गंभीरता दिखाते हुए अब प्रतिदिन एक वरिष्ठ चिकित्सक की रात्रि विजिट हेतु मासिक ड्यूटी चार्ट बनाने के निर्देश दिए तथा ऑन कॉल पर शीघ्र पहुंचने कहा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डीन एवं चिककित्सा अधीक्षक को कड़ाई से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के कितने डॉक्टर प्रायवेट प्रैक्टिस करते हैं और कितने निजी अस्पताल को रिफर करते हैं उसकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
प्रबंधन की सक्रियता जरूरी- स्वास्थ्य मंत्री ने विद्युत पैनल खराब होने व जिम्मेदारों के द्वारा सक्रियता न दिखाने को लेकर कहा कि प्रबंधन को संजीदगी के साथ सक्रियता दिखानी होगी। जो भी समस्या है उसे उच्च अधिकारी को तत्काल जानकारी दें तथा संबंधित अधिकारी समस्या का समाधान शीघ्र करें। प्रशासनिक कारणों से समस्या उत्पन्न होना व समय पर निराकरण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अस्पताल के किसी भी काम को हल्के में न लें। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमणेश मूर्ति ने बताया कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंध चिकित्सालय अम्बिकापुर के एसएनसीयू में 5 दिसंबर 2022 को प्रात: 5.30 बजे से 8.30 बजे के मध्य 4 नवजात शिशुओं की मृत्यु हो गई। चारां नवजात शिशुओं को गंभीर लक्षणों के साथ एसएनसीयू में भर्ती कर वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा था। 4 दिसम्बर की रात्रि 8.30 बजे से लेकर 5 दिसम्बर प्रात: 8 बजे तक डॉ गौरीशंकर एवं 7 नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी थी। वे निष्ठा पूर्वक उपचार कर रहे थे। मध्य रात्रि उपरांत लगभग रात्रि 1 बजे विद्युत प्रवाह की समस्या उत्पन्न हुई एवं नर्सिंग स्टाफ के द्वारा सूचित किये जाने पर विद्युत कर्मी पहुंचे एवं निरीक्षण कर पैनल में खराबी को दूर किया गया। विद्युत प्रवाह में चढ़ाव एवं उतार लोड के कारण होता रहा। लगभग 03 बजे तक विद्युत प्रवाह निरंतरित हो गया। इस दौरान वेन्टीलेटर लगातार जारी रहा तथा कभी भी बंद नहीं हुआ तथा वैकल्पिक व्यवस्था डी.जी. एवं यू.पी.एस. कार्य कर रहे थे। वार्मर उतार-चढ़ाव के साथ कार्य कर रहे थे। शिशुओं के परिजनों को उनकी गंभीर अवस्था के बारे में अवगत कराया गया था एवं रात्रि 10.30 बजे भी डॉ. गौरीशंकर द्वारा पुन: परिजनों को समझाया गया था। शिशुओं की मृत्यु पृथक-पृथक गंभीर लक्षणों के कारण हुआ था एवं विद्युत अवरोध से उसका संबंध नहीं है। इस दौरान छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

 

बैरंग लौटी झारखंड पुलिस, नेताम की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक

भानुप्रतापपुर। झारखंड पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को लिए बिना वापस लौट गई है। दरअसल, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मतदान खत्म होते ही झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को हिरासत में लिए जाने की खबर आने लगी, लेकिन अब ब्रम्हानंद नेताम को लिए बिना ही झारखंड पुलिस वापस लौट गई है। इसलिए कि झारखंड हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

इसकी अगली सुनवाई की तारीख 16 जनवरी 2023 तय हुई है। इसकी कापी भाजपा नेताओं ने पुलिस को भी दी । जैसे ही नेताम को गिरफ्तार किए जाने की खबर लगी भाजपा कार्यकर्ता काफी बड़ी संख्या में इक्टठा हो गए और पुलिस का विरोध करते हुए रास्ता रोक लिया इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन पहुंच गए वैसे ही कार्यकर्ताओं को आक्रोश पुलिस के खिलाफ और बढ़ गया इस बीच नेताम को अपनी गाड़ी में बिठाकर दोनों नेता रवाना हो गए। चूंकि मतदान खत्म ही हुआ और तत्काल में पुलिस की कार्रवाई से कार्यकर्ता नाराज हो गए स्थति बिगड़ती कि इससे पहले पुलिस वहां से लौट गई।

अंबिकापुर में देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कालेज अस्पताल में चार शिशुओ की मौत

अंबिकापुर। रविवार की रात में राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कालेज अस्पताल में चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से एसएनसीयू वार्ड में भर्ती 4 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी तत्काल वहां पहुंचे।
अस्पताल में मृत शिशुओं के परिजनों ने बिजली गुल होने के बाद बिगड़ी व्यवस्था और बिजली आने के बाद बच्चों की मौत होने की सूचना कर्मचारियों द्वारा देने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि उनके बच्चों का उपचार एसएनसीयू वार्ड में चल रहा था। रविवार रात लगभग चार घंटे तक विद्युत बाधित हो जाने के कारण बच्चों की मौत होने का आरोप स्वजनों द्वारा लगाया गया है। सोमवार सुबह जैसे ही यह खबर फैली अस्पताल प्रबंधन सहित प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डा रमनेश मूर्ति के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मातृ शिशु अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। हालांकि इस बारे में प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। कलेक्टर के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बंद कमरे में बैठक चल रही है कहा है।स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंह देव ने कहा कि किन कारणों से बच्चों की मौत हुई इसकी विस्तृत जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रदर्शनकारियों के बीच स्वंय पहुंच गए सिंहदेव,दिलाया उचित कार्रवाई का भरोसा

अंबिकापुर। चार बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपाई सड़क किनारे नारेबाजी कर रहे थे, इस बीच दूसरे रास्ते से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना, कलेक्टर कुंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता मातृ शिशु अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल के भीतर प्रवेश कर जाने के बाद भी जब स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को यह जानकारी लगी कि बाहर बच्चों की मौत के विरोध में भाजपाइयों का आंदोलन चल रहा है तो वे खुद प्रदर्शनकारी भाजपाइयों के बीच पहुंच गए। भाजपाई हाथों में काला कपड़ा रखे हुए थे। स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही भाजपाइयों ने काले कपड़े लहराए और जमकर विरोध जताया। बाद में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। उन्हें आश्वस्त किया कि यदि बच्चों की मौत को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक हुई है तो संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी

इस दौरान भाजपाइयों ने स्वास्थ्य मंत्री के विरुद्ध भी नारे लगाए लेकिन विरोध के नारों को दरकिनार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का दोबारा भरोसा दिया। भाजपाइयों ने पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने का आग्रह स्वास्थ्य मंत्री से किया। स्वास्थ्य मंत्री प्रदर्शनकारी भाजपाइयों से मुलाकात करने के बाद सीधे मेडिकल कालेज के मातृ शिशु अस्पताल परिसर में स्थित एसएनसीयू वार्ड में पहुंचे और डीन डा रमनेश मूर्ति, अस्पताल अधीक्षक डा लखन सिंह सहित ड्यूटीरत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से मौतों को लेकर जानकारी ले रहे हैं।

ब्रम्हानंद नेताम हिरासत में

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जैसे ही मतदान खत्म हुआ झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को हिरासत में ले लिया है। झारखंड पुलिस उन्हे कांकेर ले कर जा रही है। उनके खिलाफ झारखंड पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर रखा है। हालांकि आज ही खबर आई थी कि झारखंड हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यह जानकारी नेताम ने पुलिस को दी है,उनसे हाईकोर्ट के आदेश की काफी मांगा गया है। यदि कापी होगी तो नेताम को छोड़ दिया जायेगा। गिरफ्तारी की खबर से पार्टी में खलबली मच गई है।

भानुप्रतापपुर विस उपचुनाव में वोटों की बारिश

कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती होगी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 2 बजे तक 55 फीसदी मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है।
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कीं। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाले हैं। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। भनुप्रतापपुर विधानसभा की जनता वोट देकर इनके भाग्य को ईवीएम में कैद कर रही है। पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि, 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।

सड़क दुर्घटना में चौकी प्रभारी की दर्दनाक मौत, ड्यूटी के बाद जा रहे थे घर

भिलाई। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख की रविवार की रात को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वे अपनी बाइक से रात को अपने घर आलेघोरी दुधली(जिला राजनांदगांव)जा रहे थे। रास्ते में राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास वे बाइक समेत खड़ी ट्रक से टकरा गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें फौरन राजनांदगांव मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में राजनांदगांव की सोमनी पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार युवराज देशमुख (51) रात में करीब 11 बजे स्मृति नगर चौकी से राजनांदगांव जिले के आलेघोरी दुधली स्थित अपने घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। रात में करीब 11.30 बजे ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास वे सामने खड़े एक ट्रक से टकरा गए। घटना के समय उनकी बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। इस कारण से हेलमेट पहने होने के बाद भी उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। पास के चाय दुकान पर उपस्थित लोगों ने उन्हें फौरन राजनांदगांव मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां रात में 12.15 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उनके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया।

बता दें कि उप निरीक्षक युवराज देशमुख की करीब साढ़े तीन साल पहले राजनांदगांव जिले से ही दुर्ग जिले में पोस्टिंग हुई थी। उन्होंने दुर्ग कोतवाली में लंबे समय तक सेवाएं दी। उसके बाद उन्होंने पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली थी। इसके बाद उनका मोहननगर स्थानांतरण हुआ था और वहां करीब साल भर पहले उन्हें स्मृति नगर चौकी प्रभारी बनाया गया था।

पापी ससुर की घिनौनी करतूत: बहू के बेडरूम में कैमरा लगाकर किया यह काम, विवाहिता बोली- मेरे साथ धोखा हुआ

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने ससुर पर बेडरूम में कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि निकाह के वक्त ससुराल वालों ने उसके पति को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी बताया लेकिन वह मानसिक रोगी है। महिला ने पति, सास-ससुर, देवर और दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसका निकाह तीन साल पहले दिल्ली के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसे दौरे पड़ते हैं और वह शारीरिक व मानसिक रूप से बीमार है। वह काफी समय से मायके में रह रही है।

जबरन संबंध बनाना चाहता है ससुर
आरोप है कि ससुर उसे जबरन ले जाकर संबंध बनाना चाहता है। थाना प्रभारी विजयनगर अनिता चौहान का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

युवक को किन्नर बनाने का दबाव, इनकार करने पर पीटा
वहीं, विजयनगर के रहने वाले एक युवक पर उसी के साथ तीन साथी जबरन किन्नर बनने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि तीनों लिंग परिवर्तन कराने का दबाव बनाते हैं और उनकी बात न मानने पर पिटाई करते हैं। युवक ने विजयनगर थाने में तीन को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कर्क, सिंंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतियों से भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी लोकप्रियता भी बनी रहेगी। आपको पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएंगे और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। कुछ कामों में आपको अनुशासन पर पूरा बल देना होगा।यदि साझेदारी में आपने किसी व्यवसाय को किया हुआ है,तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकता है,लेकिन आपको किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। आप किसी नए मकान, दुकान जमीन आदि की खरीदारी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वृषआज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। आप यदि एक बजट बनाकर आगे बढ़ेंगे,तो आप काफी हद तक अपने बढ़ते हुए खर्चों में कमी कर पाएंगे। यदि आपको किसी व्यक्ति से धन उधार लेना पड़े तो उसे लेने से बचें नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आज आप किसी कार्य में कोई अच्छा निवेश कर सकते हैं। रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।

मिथुन –आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म क प्रति रुचि बढ़ेगी और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कुछ अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको घरेलू मामलों को सूझबूझ से निपटाना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। धन संबंधित समस्याओं के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं को गति देंगे। आपके यदि कुछ रुके हुए काम हैं तो उनमें आज तेजी आएगी तभी वह पूरे हो सकेंगे।

कर्क –आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आप अपने किसी गृह निर्माण यदि की योजना बना रहे थे तो उसकी शुरुआत कर सकते हैं। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए भी समस्या बनी रहेगी। उन्हें कुछ दिन और परेशान होना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में यदि किसी से मदद मांगेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थी अपनी आलस्य के कारण शिक्षा की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसके लिए बाद में उन्हें समस्या होगी।

सिंह-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कुछ योजनाओं पर फोकस बनाए रखें,तभी वह आगे बढ़ सकेंगे। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए जाते समय आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं,तभी वह आसानी से पूरा हो सकेगा। आप मनोरंजन के कुछ कार्यक्रमों में पूरे रुचि दिखाएंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में चल रही कमियों के कारण परेशान रहेंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों से चल रही अनबन आज दूर होगी।

कन्या-आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा।  आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा व यदि आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे समय रहते पूरा करें। परिजनों के सहयोग से आपके कुछ रुके हुए काम बन सकते हैं। आपको अपने खानपान आदतों में बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्याएं होती रहेंगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। व्यक्तिगत गतिविधियों में आप पूरा सहयोग बनाए रखेंगे और आपको कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुला –आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने पार्टनर की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से तालमेल बिठाने में थोड़ा मुश्किल आएगी। परस्पर सहयोग की भावना आज बनी रहेगी। आपको व्यक्तिगत मामलों में कुछ उलझनें आ रही थी,तो उसके लिए आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको स्थायित्व की भावना पर पूरा जोर देना होगा। विभिन्न कार्य में आज आप निरंतर प्रयास रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था,तो आज उन्हें उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आपको अपनी किसी पिछली गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है,जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है और यदि आपको कोई हाथ पैरों में दर्द अथवा पेट दर्द आदि जैसी समस्या चल रही है,तो उसे नजरअंदाज ना करें। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।  आप अपने शत्रुओं पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे।

धनु-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप इसमें इधर-उधर की बातों को करने से बचें। आपको आज अपने कामों पर ध्यान लगाना होगा और अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए रखें,तभी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके अच्छे व्यवहार से भी आपके मित्रों के संख्या में इजाफा होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन परिश्रम करने का मौका मिलेगा और कुछ नया सीखने सिखाने पर भी पूरा जोर देंगे। कोई मन की इच्छा पूरी होने से  परिवार मे छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मकर-आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार लेकर आएगा। किसी महत्वपूर्ण बात को अपने किसी मित्र से साझा कर सकते हैं और घर परिवार में अपने सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। बड़ों की बात का मान रखे यदि रिश्तों में कुछ अनबन चल रही थी तो उसमें सुधार होगा। आपका आज कोई काम समय पर ना होने के कारण तनाव बना रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अधिकारियों से किसी बात के लिए सिफारिश कर सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे,लेकिन आपकी वह इच्छा पूरी नहीं होगी और आपको अपने किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद पर पूरा ध्यान देना होगा

कुंभ -आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। भाईचारे को आप बढ़ावा देंगे और आपको अपने करीबी से किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं और बिजनेस कर रहे लोगों का लाभ का प्रतिशत भी ऊंचा रहेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप आज परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करेंगे और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिल सकता है।

मीन-आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको व्यवसाय में जोखिम लेने से बचना होगा और आपका कोई काम पूरा होने से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आप किसी की बातों में आकर भ्रम और बहकावे में ना आएं। आपको यदि कोई परिजन सलाह दे, तो उसकी पहले पूरी जांच पड़ताल करें। विनम्रता से आप घर के मामलों को निपटाएं। आप अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको सभी का सहयोग और समर्थन मिलने से आप आपका कोई कानूनी मामला भी सुलझ सकता है।

र्ली चाइल्ड एजुकेशन डेवलपमेंट पर आधारित पेरेंटिंग मोटीवेशन एवं मिड ब्रैन प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन

तिल्दा नेवरा- चिल्ड्रेन रिसर्च इंटरनेशनल के द्वारा अर्ली चाइल्ड एजुकेशन डेवलपमेंट पर आधारित पेरेंटिंग मोटीवेशन एवं मिड ब्रैन प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे एवं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे .सेमिनार में बच्चों को पढने लिखने राइटिंग की समस्या बोली भाषा की समस्या सही उच्चारण करने की समस्या पर चाइल्ड साइकोलाजिस्ट राजेन्द्र वर्मा ने प्रशिक्षण दिया।

पालको को विशेष मोटीवेशन प्रशिक्षण मोटीवेशन स्पीकर संतोष वर्मा ने किया।मिड ब्रैन प्रशिक्षण एवं डेमो क्लास आर्यन ने दिया।करोना काल के बाद बच्चों में काफी समस्या का सामना करना पड रहा है उसके लिए पालको को समझदारी के साथ काम करना होगा और बिना किसी मानसिक दबाव से बच्चों को पढने लिखने के लिए प्रेरित करना होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टंकराम वर्मा उपाध्याय जिला पंचायत रायपुर ने कहा बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार की आवश्यकता है ।ऐसे मोटीवेशन कार्यक्रम से पालक को बहुत कुछ समझने को मिलता है। कार्यक्रम में चिल्ड्रेन रिसर्च इंटरनेशनल प्ले स्कूल ईसीडी सेंटर का शुभारम्भ औपचारिक रूप से किया गया है ।मिड ब्रैन से बच्चों में 25% का अतिरिक्त विकास होता है।मानव के पास तीन दिमाग होता है राइट लेफ्ट एवं मिड ब्रैन जिसमें हम केवल लेफ्ट ब्रैन का उपयोग करते है इस विधि से बच्चों को विशेष एक्सरसाइज़ से तीसरी दिमाग़ का इस्तेमाल करना सीखाया जाता है । मिड ब्रैन का क्लास ईसीडी सेंटर में संचालित हो रही है। जिसका लाभ नगर के बच्चों को मिल रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के में विनय पात्रो, सत्यप्रकाश शर्मा ,वासुदेव साहू देवेश वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया ।