Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2935

ब्रम्हानंद नेताम हिरासत में

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जैसे ही मतदान खत्म हुआ झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को हिरासत में ले लिया है। झारखंड पुलिस उन्हे कांकेर ले कर जा रही है। उनके खिलाफ झारखंड पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर रखा है। हालांकि आज ही खबर आई थी कि झारखंड हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यह जानकारी नेताम ने पुलिस को दी है,उनसे हाईकोर्ट के आदेश की काफी मांगा गया है। यदि कापी होगी तो नेताम को छोड़ दिया जायेगा। गिरफ्तारी की खबर से पार्टी में खलबली मच गई है।

भानुप्रतापपुर विस उपचुनाव में वोटों की बारिश

कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती होगी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 2 बजे तक 55 फीसदी मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है।
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कीं। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाले हैं। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। भनुप्रतापपुर विधानसभा की जनता वोट देकर इनके भाग्य को ईवीएम में कैद कर रही है। पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि, 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।

सड़क दुर्घटना में चौकी प्रभारी की दर्दनाक मौत, ड्यूटी के बाद जा रहे थे घर

भिलाई। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख की रविवार की रात को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वे अपनी बाइक से रात को अपने घर आलेघोरी दुधली(जिला राजनांदगांव)जा रहे थे। रास्ते में राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास वे बाइक समेत खड़ी ट्रक से टकरा गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें फौरन राजनांदगांव मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में राजनांदगांव की सोमनी पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार युवराज देशमुख (51) रात में करीब 11 बजे स्मृति नगर चौकी से राजनांदगांव जिले के आलेघोरी दुधली स्थित अपने घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। रात में करीब 11.30 बजे ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास वे सामने खड़े एक ट्रक से टकरा गए। घटना के समय उनकी बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। इस कारण से हेलमेट पहने होने के बाद भी उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। पास के चाय दुकान पर उपस्थित लोगों ने उन्हें फौरन राजनांदगांव मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां रात में 12.15 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उनके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया।

बता दें कि उप निरीक्षक युवराज देशमुख की करीब साढ़े तीन साल पहले राजनांदगांव जिले से ही दुर्ग जिले में पोस्टिंग हुई थी। उन्होंने दुर्ग कोतवाली में लंबे समय तक सेवाएं दी। उसके बाद उन्होंने पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली थी। इसके बाद उनका मोहननगर स्थानांतरण हुआ था और वहां करीब साल भर पहले उन्हें स्मृति नगर चौकी प्रभारी बनाया गया था।

पापी ससुर की घिनौनी करतूत: बहू के बेडरूम में कैमरा लगाकर किया यह काम, विवाहिता बोली- मेरे साथ धोखा हुआ

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने ससुर पर बेडरूम में कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि निकाह के वक्त ससुराल वालों ने उसके पति को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी बताया लेकिन वह मानसिक रोगी है। महिला ने पति, सास-ससुर, देवर और दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसका निकाह तीन साल पहले दिल्ली के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसे दौरे पड़ते हैं और वह शारीरिक व मानसिक रूप से बीमार है। वह काफी समय से मायके में रह रही है।

जबरन संबंध बनाना चाहता है ससुर
आरोप है कि ससुर उसे जबरन ले जाकर संबंध बनाना चाहता है। थाना प्रभारी विजयनगर अनिता चौहान का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

युवक को किन्नर बनाने का दबाव, इनकार करने पर पीटा
वहीं, विजयनगर के रहने वाले एक युवक पर उसी के साथ तीन साथी जबरन किन्नर बनने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि तीनों लिंग परिवर्तन कराने का दबाव बनाते हैं और उनकी बात न मानने पर पिटाई करते हैं। युवक ने विजयनगर थाने में तीन को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कर्क, सिंंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतियों से भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी लोकप्रियता भी बनी रहेगी। आपको पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएंगे और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। कुछ कामों में आपको अनुशासन पर पूरा बल देना होगा।यदि साझेदारी में आपने किसी व्यवसाय को किया हुआ है,तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकता है,लेकिन आपको किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। आप किसी नए मकान, दुकान जमीन आदि की खरीदारी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वृषआज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। आप यदि एक बजट बनाकर आगे बढ़ेंगे,तो आप काफी हद तक अपने बढ़ते हुए खर्चों में कमी कर पाएंगे। यदि आपको किसी व्यक्ति से धन उधार लेना पड़े तो उसे लेने से बचें नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आज आप किसी कार्य में कोई अच्छा निवेश कर सकते हैं। रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।

मिथुन –आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म क प्रति रुचि बढ़ेगी और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कुछ अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको घरेलू मामलों को सूझबूझ से निपटाना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। धन संबंधित समस्याओं के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं को गति देंगे। आपके यदि कुछ रुके हुए काम हैं तो उनमें आज तेजी आएगी तभी वह पूरे हो सकेंगे।

कर्क –आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आप अपने किसी गृह निर्माण यदि की योजना बना रहे थे तो उसकी शुरुआत कर सकते हैं। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए भी समस्या बनी रहेगी। उन्हें कुछ दिन और परेशान होना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में यदि किसी से मदद मांगेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थी अपनी आलस्य के कारण शिक्षा की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसके लिए बाद में उन्हें समस्या होगी।

सिंह-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कुछ योजनाओं पर फोकस बनाए रखें,तभी वह आगे बढ़ सकेंगे। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए जाते समय आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं,तभी वह आसानी से पूरा हो सकेगा। आप मनोरंजन के कुछ कार्यक्रमों में पूरे रुचि दिखाएंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में चल रही कमियों के कारण परेशान रहेंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों से चल रही अनबन आज दूर होगी।

कन्या-आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा।  आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा व यदि आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे समय रहते पूरा करें। परिजनों के सहयोग से आपके कुछ रुके हुए काम बन सकते हैं। आपको अपने खानपान आदतों में बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्याएं होती रहेंगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। व्यक्तिगत गतिविधियों में आप पूरा सहयोग बनाए रखेंगे और आपको कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुला –आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने पार्टनर की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से तालमेल बिठाने में थोड़ा मुश्किल आएगी। परस्पर सहयोग की भावना आज बनी रहेगी। आपको व्यक्तिगत मामलों में कुछ उलझनें आ रही थी,तो उसके लिए आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको स्थायित्व की भावना पर पूरा जोर देना होगा। विभिन्न कार्य में आज आप निरंतर प्रयास रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था,तो आज उन्हें उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आपको अपनी किसी पिछली गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है,जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है और यदि आपको कोई हाथ पैरों में दर्द अथवा पेट दर्द आदि जैसी समस्या चल रही है,तो उसे नजरअंदाज ना करें। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।  आप अपने शत्रुओं पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे।

धनु-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप इसमें इधर-उधर की बातों को करने से बचें। आपको आज अपने कामों पर ध्यान लगाना होगा और अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए रखें,तभी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके अच्छे व्यवहार से भी आपके मित्रों के संख्या में इजाफा होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन परिश्रम करने का मौका मिलेगा और कुछ नया सीखने सिखाने पर भी पूरा जोर देंगे। कोई मन की इच्छा पूरी होने से  परिवार मे छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मकर-आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार लेकर आएगा। किसी महत्वपूर्ण बात को अपने किसी मित्र से साझा कर सकते हैं और घर परिवार में अपने सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। बड़ों की बात का मान रखे यदि रिश्तों में कुछ अनबन चल रही थी तो उसमें सुधार होगा। आपका आज कोई काम समय पर ना होने के कारण तनाव बना रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अधिकारियों से किसी बात के लिए सिफारिश कर सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे,लेकिन आपकी वह इच्छा पूरी नहीं होगी और आपको अपने किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद पर पूरा ध्यान देना होगा

कुंभ -आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। भाईचारे को आप बढ़ावा देंगे और आपको अपने करीबी से किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं और बिजनेस कर रहे लोगों का लाभ का प्रतिशत भी ऊंचा रहेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप आज परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करेंगे और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिल सकता है।

मीन-आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको व्यवसाय में जोखिम लेने से बचना होगा और आपका कोई काम पूरा होने से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आप किसी की बातों में आकर भ्रम और बहकावे में ना आएं। आपको यदि कोई परिजन सलाह दे, तो उसकी पहले पूरी जांच पड़ताल करें। विनम्रता से आप घर के मामलों को निपटाएं। आप अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको सभी का सहयोग और समर्थन मिलने से आप आपका कोई कानूनी मामला भी सुलझ सकता है।

र्ली चाइल्ड एजुकेशन डेवलपमेंट पर आधारित पेरेंटिंग मोटीवेशन एवं मिड ब्रैन प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन

तिल्दा नेवरा- चिल्ड्रेन रिसर्च इंटरनेशनल के द्वारा अर्ली चाइल्ड एजुकेशन डेवलपमेंट पर आधारित पेरेंटिंग मोटीवेशन एवं मिड ब्रैन प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे एवं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे .सेमिनार में बच्चों को पढने लिखने राइटिंग की समस्या बोली भाषा की समस्या सही उच्चारण करने की समस्या पर चाइल्ड साइकोलाजिस्ट राजेन्द्र वर्मा ने प्रशिक्षण दिया।

पालको को विशेष मोटीवेशन प्रशिक्षण मोटीवेशन स्पीकर संतोष वर्मा ने किया।मिड ब्रैन प्रशिक्षण एवं डेमो क्लास आर्यन ने दिया।करोना काल के बाद बच्चों में काफी समस्या का सामना करना पड रहा है उसके लिए पालको को समझदारी के साथ काम करना होगा और बिना किसी मानसिक दबाव से बच्चों को पढने लिखने के लिए प्रेरित करना होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टंकराम वर्मा उपाध्याय जिला पंचायत रायपुर ने कहा बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार की आवश्यकता है ।ऐसे मोटीवेशन कार्यक्रम से पालक को बहुत कुछ समझने को मिलता है। कार्यक्रम में चिल्ड्रेन रिसर्च इंटरनेशनल प्ले स्कूल ईसीडी सेंटर का शुभारम्भ औपचारिक रूप से किया गया है ।मिड ब्रैन से बच्चों में 25% का अतिरिक्त विकास होता है।मानव के पास तीन दिमाग होता है राइट लेफ्ट एवं मिड ब्रैन जिसमें हम केवल लेफ्ट ब्रैन का उपयोग करते है इस विधि से बच्चों को विशेष एक्सरसाइज़ से तीसरी दिमाग़ का इस्तेमाल करना सीखाया जाता है । मिड ब्रैन का क्लास ईसीडी सेंटर में संचालित हो रही है। जिसका लाभ नगर के बच्चों को मिल रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने के में विनय पात्रो, सत्यप्रकाश शर्मा ,वासुदेव साहू देवेश वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया ।

वेंकटेश गोकर्ण मंदिर में राम कथा पांचवा दिन;भरत चरित्र प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोत

तिल्दा नेवरा –वेंकटेश गोकर्ण मंदिर में चल रहे राम कथा पांचवे दिन कथावाचक स्वामी स्वरूपानंदाचार्य ने भरत चरित्र का प्रंसग बताते कहा कि भरत का राम के प्रति अटूट प्रेम मानव जीवन को भातृत्व प्रेम की अनूठी मिसाल देता है, जिन्हाने 14 साल तक राम के वनवास के दौरान उनकी चरण पादुका रखकर राम राज्य चलाया। ऐसा कोई दूसरा भाई न हुआ है और न होगा। जो भरत के भातृत्व प्रेम की मिसाल को पीछे कर सके।

उन्हाने कहा कि भरत की माता कैकई ने अपने पुत्र के राज तिलक के लिए राम को वनवास करा दिया। परंतु जैसे ही भरत को राम के वनवास की जानकारी हुई। उन्होंने अपनी मां का परित्याग कर दिया और राजतिलक कराने से भी इंकार कर दिया।

कहा कि वर्तमान समय में लोगा को भगवान श्रीराम और भरत के प्रेम से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्हाने कहा कि भरत ने राजतिलक का परित्याग कर भातृ प्रेम की अनूठी मिसाल पेश कर समाज को जो संदेश दिया, वह आज लोग भूलते जा रहे हैं। उन्हाने कहा कि रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है और हमें लोभ लालच न कर प्रेम बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने भरत के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति अटूट प्रेम और वात्सल्य भाव के कई प्रसंग सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। कथा का श्रवण करने रविवार को दूधाधारी मठ प्रमुख एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री राम सुंदर दास जी पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी के साथ. ओम ठाकुर अगितेश शर्मा, देवा दास टंडन आदि पहुंचे थे ।

बांग्लादेश ने पहला वन डे एक विकेट से जीता

बांग्लादेश। संघर्षपूर्ण मुकाबले में आखिरकार बांग्लादेश ने भारत से पहला वन डे मैच एक विकेट से जीत लिया। उन्होने 46 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया 41.2 ओवर में 186 रन के स्कोर पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की ओर से सिर्फ केएल राहुल (73 रन) ही अच्छी बल्लेबाजी कर पाए। अन्य कोई बल्लेबाज 30 रन भी नहीं बना सका। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 36 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं, इबादत हुसैन ने 47 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरूआती झटके से उबर चुकी थी लेकिन एक स्थिति ऐसी आई कि 8 रन बनाने के अंतराल में 5 विकेट गंवा दिए। लेकिन अंतिम छोर के बल्लेबाजों ने जीत तय कर दी।

जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली

पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर में जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के अतुल से शादी कर ली। शुक्रवार को मालशिरस में यह शादी हुई। दोनों बहनें आईटीआई इंजीनियर हैं। वो बचपन से ही दोस्तों की तरह रहीं और आगे भी साथ रहना चाहती हैं। दोनों ने अतुल नाम के लड़के से शादी का फैसला किया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं, क्या यह शादी कानूनी तौर पर जायज है? फिलहाल, पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अतुल का मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस है। मूल रूप से वह मालशिरस तालुका का रहने वाला है। पिंकी और रिंकी के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों बहनें मां के साथ मालशिरस तालुका में आकर रहने लगीं।पिता की मौत के बाद से बहनों की मां भी बीमार रहने लगीं। कुछ दिनों पहले उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उस दौरान अतुल ने उनकी मां को अस्पताल ले जाने में मदद की। फिर धीरे-धीरे अतुल, पिंकी और रिंकी के करीब आ गया। अब तीनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली है।इनकी शादी का वीडियो वायरल हुआ तो ही एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दूल्हे के खिलाफ धारा 494 के तहत केस दर्ज कर लिया।

भानुप्रतापुर में अच्छाई और बुराई के बीच होगा फैसला – मरकाम

 कांग्रेस प्रत्याशी शिक्षिका अच्छाई और बलात्कारी ब्रम्हानंद बुराई का जीवंत उदाहरण
 कांग्रेस सरकार के 4 साल के काम बड़ी जीत का आधार बनेगा

रायपुर। भानुप्रतापुर में जनता कांग्रेस सरकार के चार साल के कामो पर मुहर लगाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि उप चुनाव में पूरे क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के पक्ष में माहौल है। जनता भाजपा के 15 साल के मासूम बच्ची के बलात्कारी प्रत्याशी ब्रह्मानन्द नेताम को सबक सिखाने के लिए भाजपा के खिलाफ मतदान करने को तत्पर है। भानुप्रतापुर का चुनाव सामान्य चुनाव नही है इस चुनाव में भाजपा जिस प्रकार से एक दुराचारी की पैरोकार बन कर उभरी है और पूरी भाजपा एक पास्को एक्ट के अपराधी के पीछे खड़ी है उससे मतदाता भाजपा को नकारने को आतुर है।यह चुनाव अच्छाई और बुराई के बीच भी लड़ाई है।एक तरफ कांग्रेस की शिक्षक प्रत्याशी है जो अपने पत्नी धर्म का निर्वहन करते अपने पति के सेवा कार्य को आगे बढ़ाने चुनाव समर में दूसरे ओर भाजपा और उनका प्रत्याशी है जिसपर एक नाबालिक को जबरिया देहव्यापार में धकेलने का आरोप है मासूम से सामूहिक दुराचार का उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। ऐसे युद्ध मे जनता अच्छाई के साथ खड़ी है।
मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 साल के काम बड़ी जीत का आधार बनेगा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में आदिवासियों को उनका पूरा हक और संवैधानिक अधिकार मिलना शुरू हुआ है। भाजपा के 15 सालो की सरकार में आदिवासियों का शोषण हुआ, कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिये काम किया। किसानों का कर्जामाफ हुआ, धान की भरपूर कीमत 2500 रू. मिल रहा, तेंदूपत्ता संग्राहको के मानदेय को 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा किया गया, 4.5 लाख से अधिक वन अधिकार पट्टो के पुनरीक्षण का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर में शिक्षा के प्रचार के साथ सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओ को बढ़ाने के काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों जिसे भाजपा की रमन सरकार ने वंचित कर दिया था। कांग्रेस की सरकार ने बहाल किया। जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई के लिये जस्टिस पटनायक की कमेटी बनाई गयी। लोहंडीगुड़ा के आदिवासियों की जमीनों को वापस कर सरकार ने भरोसे की जो नींव रखी थी वह पिछले चार सालों में और मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बस्तर में स्थानीय स्तर पर युवाओं की बटालियन में भर्ती हो रही है 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। बिजली बिल हाफ की सुविधा मिल रहा है बस्तर में बंद स्कूलों को खोला गया है नये शिक्षा सत्र में ढाई सौ से अधिक आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत बस्तर संभाग में होगी जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा किया गया है बस्तर में 4200 एकड़ जमीन 1700 आदिवासी परिवार को लौटाया गया है बस्तर विकास प्राधिकरण मध्य विकास प्राधिकरण सरगुजा विकास प्राधिकरण में आदिवासी जनप्रतिनिधियों को विकास करने की जिम्मेदारी दी गई है।बस्तर के विकास के मार्ग खोले गए है। बस्तर में शिक्षा स्वास्थ्य उद्योग व्यापार के विकास के मार्ग खोले गए है। आज बस्तर में विकास के साथ शांति की बहाली हुई है। बस्तर की जनता ने भाजपा को नकारा था इस उपचुनाव में भी भानुप्रतापपुर की जनता भाजपा को नकारेगी।