Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2933

वृषभ, कर्क और कुंभ राशि वाले धन कमाने में रहेंगे कामयाब, पढ़ें 8 दिसंबर का राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक कार्यों में आप तेजी बनाए रखें,यदि कुछ समस्या चल रही है,तो उसका निपटारा बहुत ही सावधानी से करें नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी सूचना के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवन स्तर में सुधार बना रहेगा। आपको  अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई परिचित आपके घर दावत पर आ सकता है,जिससे आपका कुछ धन भी व्यय होगा। यदि पिताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है,तो आपको उसे नजरअंदाज करने से बचना होगा।

वृष 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी और परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको आज अपने कुछ लंबे पड़े हुए रिश्तों की सुध बुध लेनी होगी। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिले,तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाने से बचना होगा और कुछ दीर्घ कालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों से झड़प हो सकती है,जिसमें आपको अपनी बात उनके सामने रखनी होगी,नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिनके लिए आप कोई बजट बनाकर चल सकते हैं। आपको किसी मामले में अति उत्साहित होने से बचना होगा और रिश्तेदारों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। आपको अक्समात किसी विपरीत परिस्थिति के कारण यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी परिजन के मिलने से आप अपने काफी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे और यदि आपको कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है,तो वह भी आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है
कर्क 
आज का दिन आपके लिए किसी जरूरी कार्य को करने के लिए रहेगा। आप किसी साथी की सलाह से प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं,जो आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको बिजनेस में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे और आप अपने किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने को मिल सकता है। वरिष्ठ सदस्य से आप किसी पिछली गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है
सिंह 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,उन्हें कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है,जो उनके लिए प्रसन्नता का कारण बनेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे और आपके पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपको अपने कामों में सक्रियता बनाए रखनी होगी और कामों को लेकर निसंकोच आगे बढ़े। आपको लगन व मेहनत से काम करने होंगे,तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आपकी वृद्धि होती दिख रही है। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।
कन्या 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विधार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा और जो लोग कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलने से अच्छे परिणाम मिलेंगे और आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपकी अपने कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपको अपने कार्यों में तेजी बरतनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती है और आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान लगाएं,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है
तुला 
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपने किसी काम में लापरवाही बरती,तो आपको बाद में इसके लिए परेशान होना होगा। आप अपने करीबियों के कहने में आकर जोखिम बिल्कुल ना उठाए,नहीं तो समस्या हो सकती है और व्यवसाय कर रहे लोग अपने अधिकारियों की बात मानकर चलेंगे,तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है,जो आपकी लिए समस्या लेकर आएगी। आपको किसी पुराने लेन-देन को समय रहते निपटाना होगा।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नेतृत्व क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आपको अपने आवश्यक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आज लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,लेकिन आप उन्हें पहचानकर उन पर अमल करेंगे तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने रिश्तों को सूझबूझ दिखाते भी निभाना होगा,नहीं तो उनमें समस्या सकती है। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ है,तो वह आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।
धनु 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों पर भरोसा ना करें,नहीं तो वह आपके इस भरोसे को तोड़ सकते हैं और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा और छात्र को अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाए रखें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखेंगे। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है,जो आपके लिए समस्या लेकर आयेगा। आप अपने कुछ करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे और विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,तभी उन्हें जीत मिलती दिख रही है।
मकर 
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को आसानी से माफ कर पाएंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप किसी अहम निर्णय को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही ले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी की योजना बना सकते हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व साथ भरपूर मात्रा में मिलेगा और जो लोग करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं,वह किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
कुंभ 
आज आपको अपने कार्य में धैर्य व साहस बनाए रखना होगा। घर परिवार में आप सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको जरूरतों की लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी मनवांछित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है और आप घरेलू मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आप अपने आवश्यक कार्य मे सूची बनाकर चलेंगे,तभी उन्हें समय रहते पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कोई पुराना लेनदेन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है।

बैकुंठ में कड़ी सुरक्षा वाली कॉलोनी के अंदर घर से लाखों के जेवर चोरी

तिल्दा नेवरा-बैकुंठ अल्ट्राटेक के स्टाफ कॉलोनी में कड़ी सुरक्षा के बावजूद बीती रात चोरों ने कॉलोनी के अंदर एक घर से 3 लाख से भी अधिक के गहने चोरी कर फरार हो गए। कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड की माने तो मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि 3 बजे तक घर के बाहर दरवाजे में ताला लगा हुआ था। लेकिन जब सुबह 4 बजे दूसरा सुरक्षा गार्ड पहुंचा तो उन्होंने 5 बजे देखा कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। तब घर के मालिक को फोन से मोबाइल से खबर दी। चोरी के बाद कॉलोनी में रहने वाले अब सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं,, उनका कहना है की आखिर कड़ी सुरक्षा के बावजूद चोर कॉलोनी के अंदर कैसे पहुंच गए..

मिली जानकारी के अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र बैकुंठ मैं मैनेजर क्वालिटी के पद पर कार्यरत दीनानाथ मिश्रा को स्टाफ कॉलोनी मिनी बंगला क्वार्टर नंबर 6 कंपनी की ओर से मिला हुआ है |जहां वह पूरे परिवार के साथ रहते हैं। 26 तारीख को छुट्टी लेकरपरिवार के साथ  अपने घर जबलपुर गए थे। स्टाफ कॉलोनी में काफी कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया हुआ है यहा दिन को भी कोई व्यक्ति बिना गॉड की अनुमति के कॉलोनी के अंदर नहीं जा सकता है। यही कारण था कि दीनानाथ बिना भय के अपने जेवरात सुने घर में अलमारी के लॉकर में रख कर गए थे। लेकिन बुधवार की सुबह उसे मोबाइल पर सुरक्षा गार्ड के द्वारा सूचना दी गई कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। सूचना देने के बाद मिश्रा के कहने पर गार्ड जब घर के अंदर गए तो अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और अलमारी के अंदर का लॉकर  टूटा हुआ था। दीनानाथ ने गार्ड को बताया कि लाकर के अंदर लगभग 35 ग्राम सोने के गहने और 1 किलो से अधिक चांदी के गहनो  के साथ अन्य कीमती सामान रखे हुए थे। जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए है। सुरक्षा अधिकारी ने चोरी की सूचना थाने को दे दी है.लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है पुलिस ने बताया कि पीड़ित दीनानाथ मिश्रा के आने के बाद सही जानकारी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कॉलोनी के अंदर हुई चोरी के बाद सुरक्षा की पोल खुल गई है|

एमसीडी चुनाव आप को बढ़त,बहुमत तय

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आप को बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से आप 54 सीटों पर आगे है और 82 जीत चुकी है। वहीं, बीजेपी को 62 पर जीत मिल चुकी है और 39 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 4 सीटों पर विजय मिली है। 5 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए। यहां 15 साल से बीजेपी का कब्जा रहा।
सुबह आठ बजे जैसे ही शुरुआती रुझान आए भाजपा और आप में कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दो घंटे में दोनों दलों की सीटों में 10 से 20 सीटों का अंतर रहा। कभी भाजपा आगे तो कभी आप आगे दिखी। लेकिन सुबह 10.30 बजे के बाद हालात बदले और आप ने भाजपा पर बढ़त बना

सुबह से ही पार्टी के कार्यालय में गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। ऑफिस को पीले और नीले गुब्बारों से सजाया गया है। पिछली बार इन्हें सफेद और नीले कलर के गुब्बारों से सजाया गया था। पर जैसे ही रुझान आते रहे आप के दफ्तर में जश्न का माहौल दिखा।

मुख्यमंत्री ने फेमस पान सेंटर पहुंचकर लिया पान का स्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल गरियाबंद के फेमस पान सेंटर में अचानक रुके और पान का स्वाद लिया। ज्ञात है कि कल जीवन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को अपने पान सेंटर आने का न्योता दिया था। जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने श्री देवांगन की पान दुकान में बैठकर उनके और परिवार से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे पुराने दिन याद आ गए ,जब इस तरफ आना होता तो जरूर आपके यहाँ पान खाता था। देवांगन विभिन्न प्रकार के पान बनाकर लोगों को खिलाते हैं। उनकी इस विशिष्ट शैली के कारण वे अनेकों प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे गए हैं।

मनरेगा मैं भ्रष्टाचार का भूतकाल… जिंदा लोग बेरोजगार, मृतकों को रोजगार.. गरीबों का पैसा काटा भूतों में बांटा

इन्द्रकुमार कोटवानी की विशेष रिपोर्ट
तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलदार सिवनी में एक बड़ा घोटाला हुआ है।यहां मनरेगा के हुए काम में फर्जी नाम शामिल कर लाखों रुपए वारे न्यारे किए गए हैं।आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि मृतकों को मजदूर बताकर पैसों का गोरख धंधा हुआ, जिंदा लोग बेरोजगार घूमते रहे और मृतकों के नाम पर पैसा बटता रहा, यानी इसे भ्रष्टाचार का भूतकाल कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
जिंदा लोग बेरोजगार मृतकों को रोजगार..
स्व,तुलसीराम, स्व,जनकराम स्व,सुमिरित बाई, आदि ये नाम चेहरे भले ही अलग है लेकिन सबकी कहानी एक जैसी ये सभी लोग ग्राम पंचायत बेलदार सिवनी के रहने वाले हैं. अधिकारियों की मिलीभगत से सरपंच सचिव और रोजगार सहायक ने मिलकर इनके नाम पर गांव में फर्जीवाड़ा किया गया है। ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना में लाखों की धांधली हुई है ,इस गेम में कितना बड़ा घोटाला हुआ है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जॉब कार्ड में ऐसे लोगों के नाम हैं जो कि इस दुनिया में नहीं है याने की जिंदा लोग बेरोजगार घूम रहे थे. और मृतकों के नाम पर मनरेगा के पैसों का वारा न्यारा हो रहा था। फर्जी नामों को जॉब कार्ड में जोड़कर धांधली की जा रही थी.. इसका खुलासा तब हुआ जब गांव की पूर्व सरपंच ने सूचना अधिकार के तहत मनरेगा में हुए कार्यों की जानकारी मांगी और जब उसे जानकारी मिली तो उसे देखकर सन्न रह गई

सरकार गांव के गरीब मजदूरों को रोजगार देने के लिए मनरेगा का कार्यक्रम चलाती है लेकिन ग्राम पंचायत में करप्शन के कारीगरों ने नेताओं के नाम पर भी जॉब कार्ड बना डाला..पत्रिका सवाददाता जब मामले की सच्चाई जानने मोहित चन्द्राकर के घर पहुंचे और पूछा जॉब कार्ड की फाइल में आपका भी नाम है…तो वह जॉब कार्ड की फाइल देखकर हैरान रह गए ,उन्होंने कहा मुझे बड़ा दुख है कि ऐसा ऐसा भ्रष्टाचार हो रहा है, उन्होंने ये भी कहा इतना बड़ा घोटाला सिर्फ सरपंच नहीं कर सकता इस घोटाले में नेता और सरकारी कर्मचारी की मिलीभगत से इतनी बड़ी धांधली हुई है
ग्रामीणों न ने बताया कि मनरेगा की व्यवस्था ऐसी है कि इसमें ग्राम पंचायत और सरकारी कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रहती है, बावजूद इतना बड़ा घपला हुआ. है इस तरह का घपला करना किसी एक के बस की बात तो नहीं है ग्राम पंचायत में मनरेगा में धांधली का खुलासा होने के बाद प्रशासन हरकत में आया जांच समिति बनाई गई है हालांकि जांच समिति में कुछ ऐसे अधिकारियों को भी शामिल किया गया है जो इस धांधली में शामिल है बावजूद . जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया है कि सरपंच सचिव और रोजगार सहायक ने अधिकारियो की मिली भगत कर न केवल मृतकों के नाम पर पेंशन निकालकर एक बड़ा घोटाला किया.बल्कि मृतकों को जिन्दा बताकर उनके नाम जॉब कार्ड बनाकर काम करना बताया गया है और उसके एवज में लाखों रुपए का वारा न्यारा किया गया है |

गाव के तुलसीराम का देहांत हो चुका है और उसका डेथ सर्टिफिकेट भी है,यानी अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन जॉब कार्डधारी तुलसीराम के नाम से 387 दिवस की मजदूरी निकाली गई है, इसी तरह मृतक जनक राम को भी मनरेगा का मजदूर बताकर मजदूरी देना बताया गया है. स्व,सुमिरित बाई का नाम मनरेगा के काम करने वाले लिस्ट में शामिल है और उसके नाम पर मजदूरी का भुगतान भी किया गया और अभी भी वह काम कर रही है। बताया जाता है की मनरेगा के जॉब कार्ड में उनके परिवार के साथ फर्जी नाम भी जोड़े गए हैं मनरेगा के घोटाले बाजों ने ना ही जीवित लोगों को छोड़ा और ना ही मृत्यु हो चुके लोगों को, यह कहना गलत नहीं होगा कि वे गरीबों का हक मारते रहे और भूतों के सहारे फर्जीवाड़ा करते रहे….|इसी तरह का फर्जीवाड़ा और कई नाम से किया गया है
इस संदर्भ में तिल्दा जनपद के सीईओ कहना है कि मामले की जांच चल रही है जांच कार्रवाई पूर्ण होने के बाद कार्यवाही की जाएगी |जबकि चर्चा यह है कि इस पूरे गड़बड़ी में सीईओ की भूमिका अहम रही है.. भले ही सीईओ कह रहे हैं कि अभी जांच चल रही है लेकिन सच्चाई यह है कि जांच का कार्य पूर्ण हो चुका है| बावजूद इतनी बड़ी गड़बड़ी करने वाले सरपंच. सचिव और ग्राम सहायक के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है, मात्र गड़बड़ी की राशि को वसूलने की बात कहीं गई है.. बताया जाता है कि सीईओ के पदस्त होने के बाद से तिल्दा ब्लॉक के कई और ग्राम पंचायतों में इस तरह की करोड़ों की गड़बड़ी हुई है.
मामला उजागर करने वाले गाव के पूर्व सरपंच उमापुरेना और उनके पुत्र पप्पू का कहना है की मनरेगा में सुनियोजित ढंग से घोटाला किया गया है पप्पू के बताए मुताबिक ऐसे लोगों का नाम मनरेगा में शामिल किए है गए जो संपन्न परिवार से हैं जिनके घरों में एयर कंडीशनर लगा हुआ है और गांव में पानी की फैक्ट्री चलती है..
सवाल है कि क्या यह धांधली सिर्फ ग्राम पंचायत में हुई है या फिर दूसरी ग्राम पंचायतों में भी मनरेगा के कार्य में
करप्शन का गोरखधंधा चल रहा है lइस सवाल के जवाब के पहुंचने तक में गांव के गरीब मजदूरों को रोजगार का हक पूरी तरह से नहीं मिल सकता है

वर्जन
बेलदार सिवनी में गड़बड़ी की शिकायत पर समिति बनाकर जांच कराई जा रही है,जांच रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों से राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी..
राजेंद्र पांडे सीईओ जनपद पंचायत तिल्दा

बेलदार सिवनी सरपंच रोजगार सहायक व अन्य के खिलाफ मर चुके लोगों के नाम पर जॉब कार्ड बनाए जाने एवं उनके नाम पर पेंशन राशि निकालने की शिकायत मिलने पर मेरे नेतृत्व में 4 सदस्य जांच समिति बनाई गई थी हमने जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है

विजय वर्मा पंचायत इंस्पेक्टर तिल्दा..

यह कैसी रिपोर्ट..
सूचना अधिकार से प्राप्त जानकारी के बाद मेरे द्वारा शिकायत की गई थी जांच पूरी हो गई है लेकिन सरपंच और अन्य लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जब भी जांच रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है यह स्पष्ट हो चुका है लेकिन रिपोर्ट में मात्र वसूली की बात कही गई है नियमानुसार तत्काल f.i.r. करा कर सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए..

पप्पू पुरैना शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत बेलदार सिवनी

सीमेंट कर्मचारी इंटक का राज्य स्तरीय अधिवेशन सपन्न.सभी ठेका श्रमिको को परमानेंट कराने और समान वेतन सुविधा दिलाने इंटक कटिबद्ध; देवराज

-तिल्दा नेवरा भारतीय राष्ट्रीय सीमेंट वर्कर फेडरेशन ‘ इंटक यूनियन का छत्तीसगढ़ स्तरीय, एक दिवसीय अधिवेशन एवं कार्यशाला: बैकुंठ मे आयोजित किया गया। भारतीय राष्ट्रीय सीमेंट वर्कर फेडरेशन, इंटक के महासचिव देवराज सिंह की उपस्थिति में अयोजित इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ में संचालित सीमेंट उद्योग मे सक्रिय इंटक यूनियन के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर दीप, प्रज्वलित कर राष्ट्रगायन कर किया गया।

अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के अलग अलग सीमेंट प्लांट से आये। इंटक यूनियन पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न मागों को रखते बताया की , अल्ट्राटेक ग्रुप के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित 2019 मे उद्योगों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति को 2 वर्ष बढ़ाने की घोषणा की गयी थी। जिसके तहत जहां 58 वर्ष में सेवानिवृत्त हो रहे थे। वहां अब  60 वर्ष हो गया। और वही जहां 60 साल मे सेवानिवृत्त होते थे। वहां अब 62 वर्ष हो गया। लेकिन छत्तीसगढ़ में संचालित अल्ट्राटेक ग्रुप जो सीमेंट जगत में नं वन कहलाता है। वही छत्तीसगढ़ सरकार के राजपत्र मे घोषित इस आदेश की अवमानना करते हुए। अब तक लागू नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर इस ग्रुप मे कार्यरत श्रमिकों के यूनियनों के द्वारा संघर्ष किया जा रहा है।

यह भी बताया गया की उद्योगों मे परमानेंट कर्मचारियों की भर्ती नही की जा रही है। सभी  जगह ठेका श्रमिक व आऊ्ट सोर्शिंग आदि से ही संयंत्र चलाया जा रहा है। जिससे सभी संयंत्रों में कार्यरत श्रमिको का कम दामो, बीना सुविधाओं के साथ ज्यादा से ज्यादा काम लेकर। शोषण ही शोषण किया जा रहा है।

सीमेंट वेजरिविजन आवार्ड की लग भग 4 बैठके हो चुकी। लेकिन अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर वेजबोर्ड अवार्ड कर्मचारियों मे खासी नारजगी हैं। इस बात पर जोर दिया गया की इन मांगो को प्रमुखता से रखा जाय कि जब भी वेजरिविजन आवार्ड का फैसला हो तो बडी राशी एक बार मे एक ही किस्त मे मजदूरों प्रदाय हो। अलग अलग समय पर किस्तो मे राशी न दी जाए। साथ ही बढी हुई राशि का अधिकतम भाग बेसिक मे जोडा जाय। सीमेंट कंपनियों मे कार्यरत श्रमिकों चाहे वो परमानेंट हो या ठेका श्रमिक आदि सभी के बच्चो को नि: शुल्क व अच्छी शिक्षा देना अनिवार्य किया जाय। इसके साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य, आवास, बिजली, पेयजल आदि अनिवार्य रूप से दिया जाय। सेवा निवृत्ति कर्मचारियों को समय पर पेंशन नही मील पाता है। कर्मचारियों को भटकना पडता है। इसके लिये कंपनियों को सरल व्यवस्था बनाई जाए। सीएमए की बैठक में रखने की बात सभी यूनियन नेताओं ने प्रमुखता से रखे।

भारतीय राष्ट्रीय सीमेंट वर्क्स फेडरेशन इंटक यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव देवराज सिंह ने कहा कि हम आप सभी के आशा के अनुकुल संतोष प्रद वेजरिविजन आवार्ड का फैसला लेकर आयेंगे। फैसला लेने से पहले आप लोगों की पुरी सहमति प्राप्त की जायेगी। लेकिन इसके लिए और इंतजार व सब्र करना होगा। क्यों कि कि हम ठेका श्रमिक भाईयो को सीमेंट वेजबोर्ड अवार्ड मे शामिल कर उनका फायदा दिलाने के जिद पर अडे हुए हैं। भारत भर के हर प्लांट मे केवल और केवल ठेका श्रमिक ही कार्य कर रहे हैं। जिनको कोई खास संतोष जनक वेतन सुविधा नही मीलता। अत : हम सभी ठेकाश्रमिक को परमानेंट कराने या परमानेंट के समान वेतन सुविधा दिलाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा जो श्रमिक परमानेंट व ठेका कार्यरत हैं। वे सभी एक होकर संगठित रहे। अंग्रेजो की तरह उद्योगपति भी फुट डालो और शासन करो की नीति अपना कर, लडाने व उलझाने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे हम अपने अधिकारों को लेने मे असफल रहते हैं। देवराज ने उपस्थित इंटक यूनियन के सभी पदाधिकारियों को अस्वथ किया।सभी के विचारों, सुझावों को प्रमुखता के अनुसार हम सी एम ए की बैठक में रखेंगे।

अधिवेशन में अंबुजा, अडानी, सीमेंट रवान, बलौदाबाजार इंटक से सुरेश बागरे, महासचिव, जी एल कर्ष उपाध्यक्ष, सूर्यकांत बघमार कोषाध्यक्ष, चेतेन्द्र वर्मा सचिव , टाकेश्वर वर्मा सहसचिव, राधेश्याम भतपहरे, नंदकिशोर वर्मा अल्ट्राटेक हिरमी सीमेंट इंटक से अजित कुमार पांडे उपाध्यक्ष, समीर आचार्य उपाध्यक्ष, आर जी खोपरागडे महासचिव, योगदास कोसले कोषाध्यक्ष, गशेण राम साहू संतोष वर्मा सदस्य,  न्यू विस्टा कार्पोरेशन लिमिटेड रिसदा बलौदाबाजार इंटक से कैलाश वर्मा उपाध्यक्ष ।अल्ट्राटेक सीमेंट रावन ग्रासिम इंटक से राजभान सिंह उपाध्यक्ष, विरेन्द्र कुमार जायसवाल महासचिव, थानूराम वर्मा कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र वर्मा सहसचिव, एम खान संगठन सचिव।ए सी सी सीमेंट जामुल भिलाई इंटक से एम आर सिद्दीकी महासचिव, अमित राजौरीया सचिव माईनस, जे पी खोलिया सचिव माईनस।विशेष रूप से शामिल हुए श्रीरायपुर सीमेंट खपराडीह इंटक से दिलीप कुमार वर्मा अध्यक्ष, दिलीप यदु उपाध्यक्ष, उत्तम निर्मलकर महासचिव, मुकेश वर्मा कोषाध्यक्ष, हेम लाल वर्मा कार्यकारिणी सदस्य, लोकनाथ साहू प्रचार मंत्री, ओमप्रकाश भिलाई स्टील प्लांट से चंद्रशेखर जगबंधु महासचिव। वही आरस मेंटल इंटक बलौदाबाजार से प्रेम राम साहू महासचिव, रामाधार जायसवाल कोषाध्यक्ष। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारी सदभावना क्रिकेट मैच खेला गया|

इसके पहले सभी मंचस्थ यूनियन नेताओं जिनमें विशेष रूप से मुम्बई से पधारे, भारतीय राष्ट्रीय सीमेंट वर्क्स फेडरेशन इंटक यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव देवराज सिंह जी के साथ छत्तीसगढ़ के सभी सीमेंट उद्योगों मे सक्रिय इंटक यूनियन के वरिष्ठ कनिष्ठ नेताओं जिनमे राष्ट्रीय इंटक के उपाध्यक्ष व  रायपुर जिला इंटक के अध्यक्ष चिंतामणि डोंगरेराष्ट्रीय इंटक यूनियन के सचिव व अंबुजा सीमेंट के महासचिव सुरेश बागरे ‘बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के एव  बी. डब्ल्यू यू भिलाई के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता’छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ, इंटक यूनियन बहेसर के संरक्षक शंकर निर्मलकर,एसी सी सी जामुन भिलाई के महासचिव एम आर सिद्दीकी, श्री सीमेंट खपराडीह के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा आदि। सभी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस के अलावा बाहर से आए सभी आपदाधिकारियों का भी स्वागत एंव सम्मान किया गया।

कर्क, सिंंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतियों से भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी लोकप्रियता भी बनी रहेगी। आपको पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएंगे और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। कुछ कामों में आपको अनुशासन पर पूरा बल देना होगा।यदि साझेदारी में आपने किसी व्यवसाय को किया हुआ है,तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकता है,लेकिन आपको किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई निवेश करने से बचना होगा नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। आप किसी नए मकान, दुकान जमीन आदि की खरीदारी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वृष

आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। आप यदि एक बजट बनाकर आगे बढ़ेंगे,तो आप काफी हद तक अपने बढ़ते हुए खर्चों में कमी कर पाएंगे। यदि आपको किसी व्यक्ति से धन उधार लेना पड़े तो उसे लेने से बचें नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आज आप किसी कार्य में कोई अच्छा निवेश कर सकते हैं। रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।

मिथुन 
आज आपकी अध्ययन व अध्यात्म क प्रति रुचि बढ़ेगी और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कुछ अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको घरेलू मामलों को सूझबूझ से निपटाना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। धन संबंधित समस्याओं के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग अपनी कुछ योजनाओं को गति देंगे। आपके यदि कुछ रुके हुए काम हैं तो उनमें आज तेजी आएगी तभी वह पूरे हो सकेंगे

कर्क 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आप अपने किसी गृह निर्माण यदि की योजना बना रहे थे तो उसकी शुरुआत कर सकते हैं। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए भी समस्या बनी रहेगी। उन्हें कुछ दिन और परेशान होना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में यदि किसी से मदद मांगेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थी अपनी आलस्य के कारण शिक्षा की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसके लिए बाद में उन्हें समस्या होगी।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कुछ योजनाओं पर फोकस बनाए रखें,तभी वह आगे बढ़ सकेंगे। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए जाते समय आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं,तभी वह आसानी से पूरा हो सकेगा। आप मनोरंजन के कुछ कार्यक्रमों में पूरे रुचि दिखाएंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में चल रही कमियों के कारण परेशान रहेंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों से चल रही अनबन आज दूर होगी

कन्या 
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा।  आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा व यदि आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे समय रहते पूरा करें। परिजनों के सहयोग से आपके कुछ रुके हुए काम बन सकते हैं। आपको अपने खानपान आदतों में बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्याएं होती रहेंगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। व्यक्तिगत गतिविधियों में आप पूरा सहयोग बनाए रखेंगे और आपको कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुला 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने पार्टनर की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से तालमेल बिठाने में थोड़ा मुश्किल आएगी। परस्पर सहयोग की भावना आज बनी रहेगी। आपको व्यक्तिगत मामलों में कुछ उलझनें आ रही थी,तो उसके लिए आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको स्थायित्व की भावना पर पूरा जोर देना होगा। विभिन्न कार्य में आज आप निरंतर प्रयास रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था,तो आज उन्हें उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आपको अपनी किसी पिछली गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है,जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उखाड़ने है और यदि आपको कोई हाथ पैरों में दर्द अथवा पेट दर्द आदि जैसी समस्या चल रही है,तो उसे नजरअंदाज ना करें। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।  आप अपने शत्रुओं पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे।

धनु 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप इसमें इधर-उधर की बातों को करने से बचें। आपको आज अपने कामों पर ध्यान लगाना होगा और अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए रखें,तभी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके अच्छे व्यवहार से भी आपके मित्रों के संख्या में इजाफा होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन परिश्रम करने का मौका मिलेगा और कुछ नया सीखने सिखाने पर भी पूरा जोर देंगे। कोई मन की इच्छा पूरी होने से  परिवार मे छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मकर 
आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार लेकर आएगा। किसी महत्वपूर्ण बात को अपने किसी मित्र से साझा कर सकते हैं और घर परिवार में अपने सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। बड़ों की बात का मान रखे यदि रिश्तों में कुछ अनबन चल रही थी तो उसमें सुधार होगा। आपका आज कोई काम समय पर ना होने के कारण तनाव बना रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अधिकारियों से किसी बात के लिए सिफारिश कर सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे,लेकिन आपकी वह इच्छा पूरी नहीं होगी और आपको अपने किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद पर पूरा ध्यान देना होगा

कुंभ 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। भाईचारे को आप बढ़ावा देंगे और आपको अपने करीबी से किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं और बिजनेस कर रहे लोगों का लाभ का प्रतिशत भी ऊंचा रहेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप आज परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करेंगे और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिल सकता है।

मीन 
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको व्यवसाय में जोखिम लेने से बचना होगा और आपका कोई काम पूरा होने से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आप किसी की बातों में आकर भ्रम और बहकावे में ना आएं। आपको यदि कोई परिजन सलाह दे, तो उसकी पहले पूरी जांच पड़ताल करें। विनम्रता से आप घर के मामलों को निपटाएं। आप अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको सभी का सहयोग और समर्थन मिलने से आप आपका कोई कानूनी मामला भी सुलझ सकता है

प्रभारी बदलने पर पक्ष विपक्ष में नोक-झोंक

रायपुर। किसी भी राजनीतिक पार्टी के संगठन में पदाधिकारियों का बदलाव एक सतत प्रक्रिया है लेकिन नेताओं के बोल कहां थमने वाले हैं मौका मिला तो राजनीति शुरू..। कुछ माह पूर्व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बदले गए थे तो कांग्रेस ने जमकर चटकारे लगाए थे अब प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बदला तो भाजपा नेता तंज कसने लगे हैं। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के आगे पीएल पुनिया बेबस हो चुके थे। इसलिए उन्हें हटा दिया गया। मूणत ने आगे कहा- चुनाव से ठीक 1 साल पहले पुनिया की छुट्टी किया जाना ,इस बात को दर्शाता है कि बीते 4 साल में कांग्रेस के भीतर दिखाई दे रही गुटबाजी को अब केंद्रीय नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया है,किंतु प्रभारी बदलने से गुटबाजी नहीं खत्म होने वाली हैं।

भारतीय जनता पार्टी का आचरण कांग्रेस की तरह नहीं है। नई प्रभारी कुमारी शैलजा एक महिला है, उनका सम्मान हैं। विपक्ष में होने के नातें हम छत्तीसगढ़ में उनका स्वागत करते हुए उम्मीद करते हैं कि वह असभ्य राजनीति पर उतारू हो चुके कांग्रेस के अन्य नेताओं को राजनीतिक मर्यादाओं के बारे में अवश्य बताएंगी।

मूणत के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि भाजपा पहले अपने गिरेबां में झांके फिर किसी पर आक्षेप लगाए। भाजपा ने तो कई प्रभारी बदल दिए,जबकि पीएल पुनिया जी पांच साल तक प्रदेश संगठन के प्रभारी रहे और कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो मापदंड तय कर रखे हैं उसके मुताबिक एक ही प्रदेश में पांच साल तक प्रभार में रहने के बाद बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है। दरअसल भाजपा के नेता इसलिए बेतुका बयान दे रहे हैं क्योकि उसी पुनिया जी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी थी और भाजपा का सूफड़ा साफ हो गया था।

मनी लांड्रिंग केस…10 दिसंबर तक बढ़ी सभी की न्यायिक रिमांड

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अफसरों ने मंगलवार को अदालत में सूर्यकांत, समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत और सुनील अग्रवाल को लेकर जैसे ही पहुंची तो पूरे परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल दिखा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तगड़ी घेरेबंदी भी कर रखी थी। सभी आरोपियों को अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया था। सूर्यकांत,समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत और सुनील अग्रवाल को कोर्ट ने 10 दिसंबर तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को भी 10 तक ईडी की हिरासत में रखने का आदेश दिया है। बता दें कि इससे पहले मनी लांड्रिंग केस के सभी आरोपियों को 6 दिसम्बर को पेश करने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने 11 अक्टूबर को प्रदेश के कई अफसरों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा था। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद 13 अक्टूबर को इस मामले में छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी-चिप्स के तत्कालीन आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और वकील और कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था।

केदार के बिगड़े बोल-लखमा असली…के बेटे हैं तो इस्तीफा दें

रायपुर। आरक्षण के मामले में भानुप्रतापपुर उपचुनाव के दौरान शुरू हुए सियासी शब्दभेदी बाण चुनाव खत्म होने के बाद भी नहीं थम रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बीच आरक्षण पर विधेयक पारित करते हुए मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिया है। वहीं पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप ने यह कहकर माहौल फिर गरमा दिया कि शासन के मंत्री कवासी लखमा ने भरी सभा में कहा था कि दो दिसंबर तक यदि आरक्षण लागू नहीं होगा तो असली मां-बाप के बेटे होंगे तो पद से इस्तीफा दे देंगे,चूंकि आज 6 तारीख हैं इसलिए उन्हे अपनी बातों पर कायम रहते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
केदार के इस बयान को कांग्रेस ने बचकाना बताते हुए कहा है कि शब्दों की मर्यादा भूल रहे हैं भाजपा प्रवक्ता,जिस आरक्षण को लागू करने की बात मंत्री लखमा ने कही थी सरकार ने तो उस पर मुहर लगा दी है। अब प्रक्रिया में तो समय कहां और कितना लगता है पूर्व मंत्री होने के नाते केदार कश्यप को भी मालूम होना चाहिए।