Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2932

ललित वल्लभ की भागवत कथा 14 से. जोर-शोर से की जा रही है तैयारी,,108 यजमान जोड़ों के साथ भागवत पोथी के साथ बैठेंगे पूजा में..

तिल्दा नेवरा -श्रीमद् भागवत कथा परिवार तिल्दा नेवरा के तत्वाधान में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित भागवत कथा में श्री धामवृंदावन के रसिक भागवताचार्य ललित वल्लभ नागर्च,श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे.। कथा के साथ 108 यजमान जोड़े में भागवत पोथी के साथ पूजा में बैठेंगे.. सभी 108 जोड़ों को 108 पंडित विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराएंगे।

शहर में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारी जोर शोर से चल रही है.. आयोजक मंडल के संजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल ने बताया कि कथा का आयोजन दशहरा मैदान हाई स्कूल ग्राउंड नेवरा में किया जा रहा है जिसकी तैयारी चल रही है..उन्होंने बताया कि कथा के लिए भव्य पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें 10 हजार श्रोता बैठकर कथा का रसपान कर सकेंगे.. रिंकू अग्रवाल,आनंद शर्मा.. ने बताया कि पंडाल में  डेकोरेशन के लिए दुर्ग से लाइट मंगाई गई है … साउंड के लिए आभा साउंड रायपुर को तय किया गया है। भागवत कथा के साथ भागवत पोथी के साथ बैठने वाले जोड़ों में विधायक प्रमोद शर्मा, बलौदा बाजार,विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा. छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी के साथ छत्तीसगढ के रायगढ़ बलोदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा अंबिकापुर, दुर्ग ,आदि जिलों के साथ महाराष्ट्र और गुजरात से भी जजमानो के जोड़े शामिल होंगे। आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए श्रीमद् भागवत कथा परिवार तिल्दा नेवरा के द्वारा खुलकर सहयोग किया जा रहा है। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5बजे तक चलेगी। कथा शुभारंभ के पहले भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी.. निलिम्प अग्रवाल ने बताया कि बाहर से जो यजमानो के रहने और खाने पीने की व्यवस्था भागवत कथा परिवार की ओर से की गई है।

कोतवाली पहुंचा दिलचस्प मामला: युवक ने रचाईं तीन शादियां तो पत्नियों ने किया चौकी में हंगामा, शातिर की खुली पोल

पति की तीसरी शादी की भनक लगते ही पत्नियों ने कोतवाली पहुंतकर जमकर हंगामा काटा। पत्नियों के हंगामे के बाद आरोपी युवक की सारी पोल खुली। उसने तलाक नहीं लिया था, बावजूद तीसरी शादी करने चला था। युवक की बच्चे भी हैं।

कोतवाली में एक ऐसा दिलचस्प मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसने दूसरी शादी से तलाक ले लिया तो बुधवार को तीसरी शादी कर ली। इसकी भनक लगते ही बृहस्पतिवार को पहली और दूसरी पत्नी बाजार चौकी पहुंची और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों महिलाओं को थाने भेज दिया।

मामले में पहली पत्नी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोपी युवक की पूर्व की दो पत्नियों से तीन संतान भी हैं। बृहस्पतिवार को दो महिलाएं बाजार चौकी पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने स्वयं को नजीबाबाद रोड निवासी एक युवक (32) की पत्नी बताया और हंगामा किया। इस पर पुलिस आरोपी युवक को उसके घर से दबोच कर बाजार चौकी ले आई।

युवक की पहली पत्नी ने बताया कि उसका विवाह युवक के साथ वर्ष 2012 में हुआ था। उनका नौ साल का एक बेटा भी है। मगर ससुरालियों ने उसे तंग करना शुरू किया तो वह वर्ष 2016 में अपने मायके चली आई। अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है। वहीं दूसरी पत्नी का आरोप है कि युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ जिस पर युवक के परिजनों की रजामंदी के बाद गुरुद्वारे में शादी कर ली गई।

दोनों महिलाओं को थाने भेजा
उसकी दो बेटियां तीन और दो साल की हैं लेकिन युवक उसे दोनों बेटियों से बात नहीं करने देता और बच्चियों को उसके खिलाफ भड़काता है। इसके बाद आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया और कोर्ट ने कस्टडी युवक को दे दी। बाजार पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों महिलाओं को थाने भेज दिया।

पहली पत्नी की ओर से तहरीर

पुलिस ने दूसरी पत्नी के साथ तलाक होने की बात का हवाला देते हुए उसे वापस भेज दिया। जबकि पहली पत्नी की ओर से मामले में थाने में तहरीर दी गई है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले में पहली पत्नी की ओर से तहरीर मिली थी। अभी वे इसे खुद ही सुलझाने के प्रयास करने की बात कह रहे हैं। पुलिस की मदद मांगेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

मौत का ऐसा ‘खेल’: क्रिकेट की पिच पर रन लेने को दौड़ रहा था अनुज, बीच रास्ते में ही गिरा और थम गईं सांसें

सीएचसी प्रभारी डॉ. दिलीप सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्टया छात्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बिना किसी बीमारी के बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर के बिल्हौर के त्रिवेणी गंज मोहल्ले में बीआईसी मैदान में बुधवार को क्रिकेट खेलते समय दसवीं कक्षा का छात्र बेहोश होकर पिच पर गिर पड़ा। परिजनों ने सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिना किसी बीमारी के बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

बलराम नगर त्रिवेणी गंज में पीडब्लूडी सामग्री स्थल के पास अमित पांडेय, पत्नी संगीता और दो पुत्रों अनुज व हर्षित के साथ रहते हैं। उनका बेटा अनुज (16) घर के नजदीक स्थित सूरज मुखी हाईस्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। पिता अमित पांडेय ने बताया कि स्कूल की अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। बुधवार को छुट्टी होने से सुबह कोचिंग पढ़ने के बाद अनुज घर के पास बीआईसी मैदान में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था।

बैटिंग के दौरान शॉट लगने के बाद अनुज रन ले रहा था, तभी बेहोश होकर बीच पिच पर गिर गया। चचेरे भाई अभिषेक पांडेय ने बताया कि दोस्तों ने पानी का छीटा मारकर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बाद परिजनों के साथ सीएचसी ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक ने बताया कि अनुज पढ़ने में बहुत होशियार था, उसे कोई बीमारी भी नहीं थी।

 

रणथंभौर में बर्थडे मनाएंगी सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

सोनिया गांधी अपना 76वां जन्मदिन राजस्थान के रणथंभौर में मनाएंगी। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोनिया गांधी को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में उनकी लंबी आयु और अच्छी सेहत की कामना की। राहुल और प्रियंका भी राजस्थान में हैं।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपना 76वां जन्मदिन राजस्थान के रणथंभौर में मनाएंगी। वे चार दिन के दौरे पर राजस्थान आई हैं। उनका जन्मदिन मनाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी राजस्थान में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगी।

मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, जानें बाकी राशि वालों का हाल

मेष 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा। आप यदि किसी परिवार के सदस्य के विवाह को लेकर चिंतित थे,तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आप उसे खरीद सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको आज किसी से धन उधार लेने से बचना होगा,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।
वृष 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी काम को करने में पूरे रुचि दिखाएंगे। आप सोच विचारकर कोई निर्णय लें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करके अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी नये घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय में किसी पुरानी गलती से सबक लेंगे और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें,नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज है,तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी को लेकर आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपको आज नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकता है। आपको कुछ समय अपने माता-पिता की सेवा में भी लगाना होगा और जिससे आपको लाभ होगा। आपको यदि लंबे समय से कुछ समस्या चल रही थी,तो आपको उसका लाभ मिलेगा।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। यदि आपको परिवार के किसी सदस्य के सेहत की चिंता सता रही थी,तो वह भी आज पूरे होंगी। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आय में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे,जिन पर आपको लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी। यदि आपने अपनी माताजी से कोई वादा किया था,तो आपको उसे पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

रायखेड़ा विद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूकता.. विद्यार्थियों को दी गई तंबाकू निषेध के संबंध में जानकार

तिल्दा नेवरा-जिला तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में गुरुवार को खंड चिकित्सा अधिकारी विकासखंड तिल्दा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायखेड़ा में राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खंड स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा के डॉक्टरों की टीम द्वारा विद्यार्थियों के दांतो की जांच की गई। साथ ही साथ तंबाकू जनित उत्पादों के सेवन से बचने का सलाह दी गई

आदिल दंत चिकित्सक डॉ साजिया ने बताया कि तंबाकू के इस्तेमाल से भारत में हर साल 50 लाख लोगों की मौत हो जाती है ।अगर इसी प्रकार तंबाकू जनित उत्पादों का प्रयोग होता रहा तो 2030 तक मौतों का आंकड़ा एक करोड़ से भी ऊपर हो जाएगा ।कैंसर की वजह है तंबाकू जिसमें पुरुषों में 50% और महिलाओं में 25% है। छत्तीसगढ़ में 65 हजार कैंसर पीड़ित मरीज है उनमें से 28 हजार कैंसर पीड़ित मरीज तंबाकू के सेवन के कारण हैं। छत्तीसगढ़ में 16% छात्र तंबाकू का सेवन करते हैं। तंबाकू उत्पादों से व्यक्ति में भूख न लगना ,अधिक लार व कफ बनना ,प्रति मिनट दिल की धड़कन 10 से 20 बार बढ़ जाना, बेचैनी आ जाना ,ज्यादा पसीना आना ,उल्टी दस्त होना, सिर दर्द होना आदि लक्षण पाए जाते हैं तंबाकू छोड़ने के उपाय में दृढ़ इच्छाशक्ति साथ ही साथ स्वयं पर विश्वास करना ,दालचीनी चबाना, फल और सब्जियां अधिक से अधिक खाना ,लोंग या सौंफ खाना, विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ का उपभोग करना है।

इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को डॉक्टर किशोर मनहरे दंत सहायक ,अनिल नेताम काउंसलर पिंकी धृतलहरे फिजियोथैरेपिस्ट, सुनील लाल,  प्रभारी प्राचार्य गजेंद्र कुमार वर्मा , जितेंद्र वर्मा व्याख्याता,टी आर वर्मा ,वेंकटेश वर्मा ,टी पी नायक, ज्योति कश्यप, निक्की अग्रवाल,नीलम वर्मा,मोती सिंह ध्रुव,सरिता वर्मा,अन्नु वर्मा, सहित शिक्षक, शिक्षिकाए, तथा विधार्थी उपस्थित थे।

सीएम के आह्वान का असर: गौ-सेवा के लिए गौठानों में पैरादान कर रहे है किसान..

तिल्दा नेवरा -गौ-सेवा के लिए सीएम भूपेश बघेल के द्वारा किए गए पैरा दान के आह्वान रायपुर कलेक्टर भूरे के द्वारा पैरा दान के लिए की गई अपील का असर धीरे-धीरे एक जन अभियान बनते दिख रहा हैl तिल्दा ब्लॉक के गौठानो में किसान पैरा दान करने पहुंच रहे हैं.. ब्लॉक के गौठान साकरा भूमिया में समिति के अध्यक्ष किसान कांग्रेस जिला रायपुर के कोषाध्यक्ष अशोक कश्यप के नेतृत्व में रोशन कश्यप और मानस कश्यप द्वारा पैरा दान किया गया..

किसान कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष ग्रामीण धर्मेंद्र वर्मा की उपस्थिति में पंचायत सचिव सुनील शर्मा, सहकारी साख समिति साकरा के व्यवस्थापक मैकू सिन्हा, की उपस्थिति में गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित पैरा दान करने वालों को श्रीफल किसान गमछा भेट कर सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र वर्मा ने कहा की पैरा दान योजना से ग्रामीणों का जुड़ाव लगातार बढ़ता जा रहा है ग्रामीण और किसान स्वयं से गौ-सेवा के लिए आगे आ रहे हैं और घोटालों में पैरा दान कर एक मिसाल पेश कर रहे हैं पैरा दान कर रहे| किसानों का कहना है कि गौ-ठान आखिर हमारे घर और गांव के गौ माता के लिए ही तो बना है अगर हम पैरा दान नहीं करेंगे तो और कौन करेगा, खेतों में धान कटाई के बाद बचे पैरा को आग लगाने से अच्छा है कि हम सब गौ-माता की सेवा के लिए आगे आए और अपने गौठान में सेवा के लिए पैरा दान करें| खेतों में आग लगाने से पर्यावरण भी दूषित होता है और खेतों की उर्वरक क्षमता घटती है।इस मौके पर धर्मेंद्र वर्मा ने अपील करते हुए कहा कि नरवा गरवा घुरवा बारी योजना को सफल बनाने गांव थानों में पैरा दान अवश्य करें पैरा को जलाने के बजाय गौठन में दान किया जाए इससे होने वाले प्रदूषण से बचाव व गठान में पशुओं की चारा में लाभदायक सिद्ध हो रहा है|

कांग्रेस के मोस्ट लकी लीडर तिल्दा के राम

तिल्दा-नेवरा-शहर के लाडले नेता और छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी कांग्रेस के लिए मोस्ट लकी लीडर साबित हो रहे हैं। उन्होंने जिस भी राज्य में विधानसभा चुनाव का प्रचार किया, वहां का उम्मीद्वार भारी मतों से विजय प्राप्त कर रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश का है, जहां के धरमपुरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार किया। जिसकी बदौलत वहां के कांग्रेसी उम्मीद्वार चंद्रषेखर ने भारी मतों से जीत हासिल की।

हिमाचल प्रदेश के पहले उन्हें उत्तरप्रदेष विधानसभा चुनाव के दौरान रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी उम्मीद्वार के लिए धुआंधार प्रचार किया था। हालांकि वहां पार्टी को आषातीत सफलता नहीं मिली थी, लेकिन राम गिडलानी ने जिस कांग्रेसी उम्मीद्वार के लिए प्रचार किया था, उसने भारी मतों से जीत हासिल की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विश्वासपात्र माने जाने वाले राम गिडलानी को हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था। वे लगातार 25 दिनों तक साथी निखिल मांडले  के साथ धर्मपुर विधानसभा के सभी 3 ब्लाकों में कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर के पक्ष में प्रचार करते रहे.. चुनाव होने के पहले  ही चंद्रशेखर के जीत का दावा किया था। लगातार तीन बार चुनाव हारने वाले चंद्रशेखर को टिकट दिलाने में भी राम ने आम भूमिका निभाई थी.. उन्होंने विधानसभा के पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष चंद्रशेखर का पक्ष रखते हुए उनके जीतने की बात कही थी.और जब परिणाम आया तो उन्होंने वर्तमान में मंत्री रहे महेंद्र सिंह के सुपुत्र रजत ठाकुर को हराकर धर्मपुर में कांग्रेस का परचम लहराया। उधर जीत से गदगद राम गिडलानी ने कहा कि चंद्रशेखर की जीत धर्मपुर के जनता की जीत है।

कांग्रेस हाईकमान शिमला के लिए रवाना, विधायकों को एक जगह बुलाया, छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी

कांग्रेस के  सभी बड़े नेताओं को दोपहर तक शिमला बुलाया जा रहा है। उनका सुरक्षा घेरा भी बढ़ाया गया है। 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय है. हाईकमान ने भी अगली रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए भूपिंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला पूरी नजर जमाए हुए हैं।

चार सह प्रभारियों को यूं तो दो दिन पहले ही चारों संसदीय क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों से भी संपर्क बनाए हुए हैं। सभी बड़े नेताओं को दोपहर तक शिमला बुलाया जा रहा है। उनका सुरक्षा घेरा भी बढ़ाया गया है।

यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायकों को पहले किसी गुप्त जगह पर बुलाकर इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद सभी को छत्तीसगढ़ भेजने की भी योजना है।

भारत बांग्लादेश में लगातार दूसरी बार सीरीज हारा:आखिरी दो गेंद पर दो छक्कों की थी जरूरत, रोहित 1 ही जमा सके

कप्तान रोहित शर्मा की 28 गेंद पर 51 रनों की नाबाद पारी के बावजूद भारत दूसरे वनडे में बांग्लादेश से 5 रन से हार गया। 272 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 49.4 ओवर में 9 विकेट पर 260 रन बना लिए थे। जीत के लिए आखिरी दो गेंद पर दो छक्कों की जरूरत थी। रोहित ने 5वीं गेंद पर छक्का जमा दिया, लेकिन आखिरी गेंद पर वे ऐसा नहीं कर सके। इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।यह भारत की बांग्लादेश में वनडे सीरीज में लगातार दूसरी सीरीज हार है। इससे पहले 2015 में बांग्लादेश ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था।

अंगूठे की चोट के कारण रोहित शर्मा इस मैच में ओपनिंग नहीं कर पाए। वे 9वें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर उतरे। आखिरी तीन ओवर के खेल में भारत को 40 रन की जरूरत थी। 48वें ओवर में मोहम्मद सिराज स्ट्राइक पर थे और रोहित नॉन स्ट्राइक पर। मुस्तफिजुर रहमान ने इस ओवर में सिराज को 1 रन भी नहीं लेने दिया।

अब आखिरी दो ओवर में भारत को जीत के लिए 40 रन की जरूरत थी। महमूदुल्लाह के इस ओवर में 20 रन आ गए। रोहित ने इस ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर छक्का जमाया। इसके अलावा उन्होंने दो डबल और एक सिंगल भी लिया। तीन रन वाइड के रूप में मिले थे।

आखिरी 6 गेंदों पर भारत को 20 रन की जरूरत थी

  • मुस्तफिजुर की पहली गेंद को रोहित डॉट खेल गए। गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी।
  • दूसरी गेंद को रोहित ने डीप थर्ड मैन की ओर 4 रन के लिए खेल दिया।
  • तीसरी गेंद पर भी रोहित ने थर्ड मैन की ओर चौका जमाया।
  • रोहित ने चौथी गेंद को स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। यह डॉट गेंद रही।
  • भारतीय कप्तान ने पांचवीं गेंद को सामने साइट स्क्रीन की ओर 6 रन के लिए भेज दिया।
  • आखिरी गेंद यॉर्कर लेंथ की थी। रोहित इस पर ठीक से शॉट नहीं लगा सके और कोई रन नहीं बना। इस तरह भारत 5 रन से मैच हार गया।
  • बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन ने 3 विकेट झटके। मेहदी हसन और शाकिब अल हसन को 2-2 विकेट मिले। जबकि मुस्ताफिजुर रहमान के हिस्से में एक विकेट आया।

    टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरे बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज (100) उसकी ओर से टॉप स्कोरर रहे। जबकि महमूदुल्लाह ने 77 रन बनाए। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं।

    अब जान लीजिए हार के 3 कारण…

    • पहला : खराब गेंदबाजी आखिरी के 31 ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी की। वे विकेट गिराने में नाकाम रहे। साथ ही खूब रन लुटाए। शुरुआती 19 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 69 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम 150 पर ही सिमट जाएगी। लेकिन, आखिरी के 31 ओवर्स में हमारे गेंदबाज एक ही विकेट गिरा सके और 202 रन खर्च कर दिए।
    • दूसरा : फ्लॉप रहे ओपनर्स टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन और विराट कोहली फ्लॉप रहे। ये कुल मिलाकर 13 रन ही बना सके। विराट कोहली ने 5 और शिखर धवन ने 8 रन बनाए।
    • तीसरा : मेडन ओवर खेल गए सिराज टीम इंडिया को 18 बॉल पर 40 रन बनाने थे और रोहित शर्मा लय में खेल रहे थे। ऐसे में मोहम्मद सिराज 48वां ओवर मेडन खेल गए।