Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2931

देश की सबसे तेज ट्रेन ‘वंदेभारत’ का तिल्दा स्टेशन पर जोरदार स्वागत, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

तिल्दा नेवरा वंदे मातरम ट्रेन का तिल्दा स्टेशन में बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया.. जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म के अंदर पहुंची भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ट्रेन पर फूल बरसाए..ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो बिलासपुर जा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बोगी के दरवाजे पर आ गए| भाजपा के जिला अध्यक्ष अमिनेष कश्यप बॉबी. जिला कोषाध्यक्ष राम पंजवानी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास कोटवानी. महेश नायक, पार्षद कृष्णा शर्मा,अन्नूशर्मा ने पुष्पहार से स्वागत किया.. उसके बाद स्वागत करने पहुंचे शहर वासियों ने ट्रेन के ड्राइवर और ट्रेन में सवार यात्रियों का मुंह मीठा कराया..

विधायक प्रमोद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया.. बाद में ट्रेन को हरी झंडी देकर स्टेशन से रवाना किया और स्वयं ट्रेन पर सवार होकर भाटापारा के लिए रवाना हुए विधायक के साथ आदर्श अग्रवाल, अशोक यादव, अजय तिवारी, स्टेशन पर मौजूद थे.. स्टेशन में भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओं,के साथ  शहर वासियों का उत्साह देखते बन रहा था सभी लोग ढोल पर नाचते हुए मोदी जी जिंदाबाद के नारा लगा रहे थे.. इस मौके पर रेलवे बोर्ड सदस्य गुलाब टिकरिया, दीपक शर्मा रायपुर से ट्रेन में सवार होकर तिल्दा पहुंचे दोनों नेताओं ने स्टेशन पर आए भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए ट्रेन के चलने की बधाइयां दी..

गोंदिया से बिलासपुर जा रहे एक यात्री ने बताया कि इस ट्रेन में बैठकर ऐसा लग रहा है मानो आप हवाई जहाज की यात्रा कर रहे हो। ट्रेन के अंदर का इंटीरियर भी उसी तरह से बनाया गया गया है। मेट्रो की तर्ज पर ट्रेन हर स्टेशन पर बताएगी की आप किस स्टेशन में पहुंचे और अगला स्टेशन क्या आने वाला है।

बी.एस.ई रीजनल विज्ञान प्रदर्शनी में तिल्दा के जे.बी.इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया

अब राष्ट्रीय स्तर की प्रदशनी में होगे सम्मिलित,,

तिल्दा,नेवरा .रायपुर के ज्ञान गंगा स्कूल में आयोजित दो दिवसीय बी.एस.ई रीजनल विज्ञान प्रदर्शनी ,जे.बी.इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।अब यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर की प्रदशनी में सम्मिलित होगा।

इस विज्ञान प्रदर्शनी में ज्ञान गंगा एकेडमी, डी.पी.एस रायपुर, महर्षि विद्यापीठ भिलाई, ए.बी.पी .एस स्कूल भिलाई, ए.बी.पी.एस,रावन, एन.एच.गोयल, डी.पी.एस .रायगढ़, लायला बिलासपुर,सेंट जेबियर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के 85 विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निवासन (रीजनल ऑफिसर भुवनेश्वर), वैशाली सेठ प्राचार्या महर्षि विद्या मंदिर टाटीबंध रायपुर, डॉ सी.पी खरे प्राचार्य ,साइंटिस्ट एंड डिप्टी रजिस्ट्रार इंदिरा गांधी एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी रायपुर, डॉक्टर अचल तिवारी सहित 12 निरीक्षकों द्वारा मॉडलों का परीक्षण कर परिणाम घोषित किया गया।

 इस विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर और जूनियर की 2 कैटेगरी थी हर कैटेगरी में छः विषय थे। जिसमें जे.बी.के विद्यार्थियों का विषय था स्वास्थ्य और स्वच्छता

कुल चार 4 राउंड के निरीक्षण के पश्चात जे.बी. विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा इनका मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है।

यह मॉडल कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों पूर्वी शर्मा, अंश अग्रवाल एवं आयुष रॉय द्वारा उनके शिक्षक  उज्ज्वल मजूमदार के मार्गदर्शन में बनाया गया।

राष्ट्रीय स्तर की प्रदशनी में सम्मिलित होगा अब यह मॉडल।

बच्चों द्वारा अंध जनों के लिए बनाई गई यह आधुनिक बहुउपयोगी छड़ी विशेष है एवं विज्ञान के क्षेत्र में ऐसी विशेष उपलब्धि तिल्दा नगर के लिए गौरव का विषय है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता ऐरी,डायरेक्टर श्रीकांत अग्रवाल ने विद्यार्थियों उनके माता पिता औरउनके शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है।

7 साल की बच्ची का अपहरण फिर रेप:होटल में नाश्ता कराने के बहाने दरिंदगी, खून से लथपथ सुनसान जगह पर मिली मासूम

बिलासपुर में सात साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार युवक मासूम को अकेली पाकर होटल में नाश्ता कराने के बहाने बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवक बच्ची को बदहवाश छोड़कर भाग निकला।

खून से लथपत मासूम को देख राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, तब मामला सामने आया। जांच के दौरान पुलिस को बाइक सवार युवक का सीसीटीवी वीडियो मिला, जिसमें वह बच्ची को अपनी बाइक में बैठाकर ले जाते दिख रहा है। अब तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार शहर से लगे चकरभाठा क्षेत्र के गांव की 7 साल की बच्ची के माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। परिजनों के काम पर जाने के बाद बच्ची सब्जी मंडी के आसपास ही रहती थी। रोज की तरह शनिवार की सुबह दोनों काम करने चले गए। सुबह करीब 8 बजे उनके जाने के बाद बच्ची और उसका छोटा भाई घूमने के लिए निकल गए। दोनों सब्जी मंडी के आसपास थे, जो उनके घर से करीब दो किलोमीटर दूर है। इसी दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई

खून से लथपत मिली मासूम

बची का छोटा भाई घूमते हुए अपने घर चला गया। लेकिन, बच्ची का कुछ पता नहीं चला। दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों ने बच्ची को खून से लथपत हालत में देख कर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्ची से पूछताछ की। घर का पता मिलने पर पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए।

ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बाद में उसकी छुट्टी कर दी। पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि बाइक सवार युवक ने उसे अगवा कर लिया था। आरोप बच्ची को होटल में नाश्ता कराने के बहाने ले गया था। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया और फिर बच्ची को छोड़कर भाग गया।

CCTV में नजर आया बाइक सवार आरोपी
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम आरोपी युवक की पहचान करनें का प्रयास कर रही है दौरान दो सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। पहली फुटेज में बच्ची और उसका छोटा भाई पैदल जाते दिख रहे हैं। उनके पीछे बाइक सवार युवक नजर आ रहा है। वहीं, दूसरे फुटेज में युवक बच्ची को बाइक में बैठाकर ले जाते दिख रहा है। इस फुटेज के माध्यम से पुलिस आरोपी युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि जिस तरीके से बच्ची के साथ घटना हुई है और वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे आशंका है कि आरोपी युवक जान पहचान का है। यही वजह है कि बच्ची बिना कोई विरोध के आसानी से युवक के साथ चली गई। इसके बाद भी आरोपी की न तो पहचान हो पाई है और न ही पुलिस उसे पकड़ पाई है। पुलिस को शक है कि आरोपी की पहचान छिपाई जा रही है

ये कैसी सजा! छात्र से स्कूल ने लिखवाया ‘मैं शैतान हूं’, मां को भी घंटों धूप में बैठाया

शिवपुरी के एक स्कूल ने अपने छात्र को अजीब सजा दी, उससे लिखवाया गया कि मैं शैतान हूं, मुझसे सब परेशान हैं। इतनी ही नहीं छात्र की मां को भी स्कूल बुलाकर तीन घंटे तक धूप में बिठाए जाने का आरोप भी लगाया गया है

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक स्कूल ने अपने छात्र को अजीब सजा दी, उससे लिखवाया गया कि मैं शैतान हूं, मुझसे सब परेशान हैं। इतनी ही नहीं छात्र की मां को भी स्कूल बुलाकर तीन घंटे तक धूप में बिठाए जाने का आरोप भी लगाया गया है। अब परिजनों ने बाल कल्याण समिति को दर्ज कराई है।  स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार मामला शिवपुरी शहर के गुरुनानक स्कूल का है। आरोप है कि यहां क्लास 9 में पढ़ने वाले छात्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मामले में बाल कल्याण समिति ने शिकायत मिलने के बाद स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया गया है। बाल कल्याण समिति शिवपुरी की अध्यक्ष सुषमा पांडे ने कहा है कि एक महिला ने मुझे कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर हमने स्कूल प्रबंधन के बेहद सख्त लहजे में नोटिस जारी किया है, क्योंकि तीन महीने में यह उनकी दूसरी शिकायत है। स्कूल प्रबंधन को सुनने के उपरांत मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

मामला क्या है
सबसे पहले जानते हैं कि मामला क्या है। बता दें कि गुरुनानक स्कूल प्रबंधन ने एक छात्र को शिकायतें मिलने के बाद सजा दी है। बताया गया कि बच्चा आए दिन अपने स्कूल के बाहर के दोस्तों को बुलवा कर स्कूल के बच्चों की पिटाई लगवाता है। इस बात के पूरे वीडियो आदि साक्ष्य स्कूल प्रबंधन के पास मौजूद हैं। इसके बाद उसके परिजनों को शिकायत के लिए बुलवाया गया था। ताकि वह सुधर सके।

शिकायत में क्या है
गुरुनानक स्कूल में कक्षा 9 में अध्यनरत के छात्र की मां ने बाल कल्याण समिति को शिकायत में बताया कि स्कूल में बच्चों के आपसी झगड़े के मामले में स्कूल प्रबंधन ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए उसके बेटे से यह लिखवाया है कि मैं शैतान हूं और मेरे कारण सब परेशान रहते हैं। उससे यह लिखवाने का प्रयास किया गया कि अगर बच्चा मर जाए तो परिवार की ही जिम्मेदारी होगी। बच्चे को एक तरफा स्कूल से निष्काषित कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को यहां तक कह दिया है कि आप सिर्फ परीक्षा देने के लिए स्कूल आओगे। इसके अलावा पढ़ने के लिए आपको स्कूल आने की कोई आवश्यकता नहीं है। शिकायत में ये भी बताया गया कि बच्चे को धूप में खड़ा करने और उसकी मां को स्कूल बुलाकर तीन घंटे तक धूप में बिठाए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

स्कूल ने क्या कहा
बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर बाल कल्याण समिति ने गुरूनानक स्कूल प्रबंधन के नोटिस जारी किया है। मामले में स्कूल की ओर से बताया गया कि बच्चे को कुछ दिन के लिए निष्काषित किया गया है। बच्चे से सिर्फ इसलिए लिखवाया गया है कि बच्चा आगे से इस तरह की हरकत न करे। बच्चा आए दिन अपने स्कूल के बाहर के दोस्तों को बुलवाकर स्कूल के बच्चों की पिटाई लगवाता है। स्कूल संचालक महिपाल अरोरा का कहना है कि हमें बाल कल्याण समिति से नोटिस मिला है। हम बच्चे को मार तो सकते नहीं हैं, ऐसे में सजा देने के लिए या बच्चे को समझाने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा। जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसमें कई तथ्य गलत हैं और बढ़ा-चढ़ा कर पेश किए गए हैं। हम सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष अपना जवाब पेश कर देंगे।

महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे पीएम मोदी, वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा किया रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर से बिलासपुर के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा रवाना कर नागपुर मेट्रो के पहले चरण की शुरुआत की। पीएम सुबह ही नागपुर पहुंच गए  थे , महाराष्ट्र में  रविवार को अलग-अलग परियोजनाओं के उद्घाटन करेगे।  पीएम नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही विदर्भ में एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

पीएम मोदी इसी क्रम में नागपुर-मुंबई के बीच बन रहे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। कुल 701 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का नागपुर से मुंबई तक 520 किमी का पहला चरण तैयार हो चुका है। 55,000 करोड़ की लागत से बन रहा यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के 10 जिलों और अमरावती, औरंगाबाद और नासिक के प्रमुख शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेसवे आसपास के 14 अन्य जिलों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करेगा, जिससे विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी महाराष्ट्र के क्षेत्रों सहित राज्य के लगभग 24 जिलों के विकास में मदद मिलेगी

 

मेष, मिथुन और सिंह समेत तीन राशि वालों को मिल सकता है धन और बड़ा पद, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपका घर के उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे,लेकिन फिर भी आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। यदि परिवार में बड़े लोग आपको किसी काम के लिए सलाह दें,तो आपको उसे मानना होगा। कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। किसी पुराने गलती के लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी,तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है।

वृष आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और व्यवसाय कर रहे लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन उसका समाधान वह अपने किसी मित्र की मदद से कर सकते हैं। यदि साझेदारी में किसी व्यवसाय को कर रहे हैं,तो उसमें आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपको अपने पुराने लेन-देन के प्रति सावधान रहना होगा। व्यवसाय में समय रहते काम करना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।

मिथुन आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन चल रही थी,तो वह परिवार में बड़े सदस्यों की मदद से दूर होगी और आपको किसी प्रतियोगिता में यदि भाग लेना है,तो उसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा। आपको इधर उधर की बातों में ध्यान लगाने से अच्छा है कि अपने काम पर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में आज कोई आपके ऊपर कोई गलत आरोप लगा सकता है,जिसमें आपको अपनी बात अधिकारियों के सामने रखनी होगी,नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है।

सिंह आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन फिर भी वह कम लाभ में ही अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे और किसी कार्य के संपन्न होने से आपको प्रसन्नता और खुशी बनी रहेगी। राजनीतिक कार्यों में कार्यरत लोग आज किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं और उन्हें कोई बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको व्यवसाय संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रूमानी दिन व्यतीत करेंगे।

कन्या आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा,जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और आप किसी सरकारी योजना में भी धन लगा सकते हैं। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे,जिनसे आपको प्रसन्नता होगी। घर परिवार में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे व वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के करियर को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। यदि आपकी किसी मित्र से अनबन चल रही है,तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

तुला आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग अपने कुछ कामों को लेकर उलझन में रहेंगे,जिसके लिए उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी महिला अधिकारी के सहयोग से प्रमोशन मिलता दिख रहा है। आप किसी काम को अपने जूनियर पर टालने से बचें,नहीं तो वह कोई गलती कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है,तो उसे नजरअंदाज ना करें।

वृश्चिक आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुडकर कार्य करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप यदि करियर को लेकर परेशान चल रहे थे,तो आपकी चिंता भी समाप्त होगी और धर्म-कर्म के कार्यों आप काफी रूचि बढ़ेगी और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी से अपने मन की बात करने से बचें,नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे,तो उसमें आज उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप किसी से उधार लेने से बचें।

धनु 
आज का दिन आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं वे आज अपने साथियों से किसी बात पर ना उलझें।  आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं,लेकिन वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी बात को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी,तो आज वह भी समाप्त होगी। आपको यदि संतान को कुछ जिम्मेदारी सौपी जायेगी,तो वह भी समय रहते पूरा करेंगे। रचनात्मक कामों के लिए किए गए प्रयास आपके फलीभूत होंगे।

मकर 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात के लिए मान सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और अधिकारी भी आपको अच्छे कामों के लिए शाबाशी देंगे और आपको कोई उपहार भी प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में यदि कुछ अनबन चल रही हो,तो उससे आज मुक्ति मिलेगी और आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते है। आज आपके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आप तालमेल बैठाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें,नहीं तो वह भविष्य में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आपको भाग्य के दृष्टिकोण से कुछ सुखद सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे,तो वह पूरा हो सकता हैं,लेकिन आपको व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपना काफी समय उसी में ही लगा देंगे और आपके कुछ आवश्यक कार्य को कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए समस्या बनेंगी।

मीन 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी,जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप बिना सोच विचार किए अपनी शान शौकत की वस्तुओं के लिए काफी धन व्यय कर करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी यदि वह किसी प्रतियोगिता के लिए मेहनत कर रहे थे,तो उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। आप संतान के दायित्व की पूर्ति करके प्रसन्न रहेंगे और आपको  कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता से चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे।

ब्रम्हाकुमारी कमला दीदी का निधन

मुख्यमंत्री ने किया गहरा दु:ख प्रकट
रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी नहीं रहीं। वह 81 वर्ष की थीं। पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के कारण रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार 10 दिसम्बर को सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में उन्होंने अपने पार्थिव देह का त्याग किया। उनका पार्थिव शरीर अन्तिम दर्शन हेतु विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में शनिवार को दोपहर 12 बजे से रखा है। उनका अन्तिम संस्कार रविवार 11 दिसम्बर 2022 को दोपहर 1 बजे शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर परिसर में ही किया जाएगा। इसके पहले उनका पार्थिव शरीर विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी और नवा रायपुर के शान्ति शिखर भवन में ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे मुझसे मिलने के लिए मेरे निवास आया करती थीं। उनका सानिध्य और आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सेवाओं को छत्तीसगढ़ में विस्तारित करने में उनकी अहम भूमिका थीं। माउण्ट आबू के बाहर संस्थान का प्रथम रिट्रीट सेन्टर के रूप में शान्ति सरोवर का निर्माण उनके ही अथक परिश्रम से सम्भव हो सका। वर्तमान समय इन्दौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका के रूप में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के साथ ही समीपवर्ती राजस्थान और उड़ीसा के कुछ सेवाकेन्द्रों का प्रशासन भी देख रही थीं। वह हमारी संस्थान की ब्रह्माकमारीज एजुकेशनल सोसायटी एवं राजयोगा एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन की गवर्निंग बोर्ड की सदस्या होने के साथ ही सुरक्षा सेवा प्रभाग की नेशनल कोआर्डिनेटर भी थीं।

ब्रह्माकुमारी कमला दीदी को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए वर्ष 1997 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल मोहम्मद शफी कुरैशी ने सेठ नेमीचन्द श्रीश्रीमाल समाजसेवा अभिनन्दन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा वर्ष 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा स्त्री शक्ति सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया था। राजयोगिनी कमला दीदी के दिल में आदिवासियों के प्रति बहुत दयाभाव था। उनके मार्गदर्शन में 15 मई 1987 से बस्तर अंचल के 65 ग्रामों में अध्यात्म के द्वारा आदिवासियों के जीवन को संवारने-सुधारने का कार्य किया जा रहा है।

हिमाचल में सीएम कौन?: शिमला में प्रतिभा समर्थकों का हंगामा, चौड़ा मैदान में कर रहे नारेबाजी

शिमला-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हो सकते है। कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। महज एलान बाकी है। विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक के बाद सीएम के नाम का एलान होगा।

हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री विधायक दल की बैठक छोड़कर बाहर चले गए हैं। चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के पक्ष में समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। समर्थकों को रोकना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। प्रतिभा समर्थक हाईकमान होश में आओ, हॉलीलॉज सातवीं बार के नारे लगा रहे हैं।समर्थकों ने आरोप लगाया कि पहले सोची समझी साजिश के तहत प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया। छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट लिए, अब अनदेखी की जा रही है।

इससे पहले चुनाव पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला अभी राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल में हर विधायक से अकेले-अकेले मुलाकात की और पांच बजे विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला को विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का एलान करने को कहा है।

नतीजों के बाद दो दिन में कैसे बदले समीकरण
गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आए। 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में कांग्रेस के 40 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जबकि भाजपा 25 पर सिमट गई। कांग्रेस की जीत के साथ ही पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार को दिनभर शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में हंगामा होता रहा। बड़ी संख्या में प्रतिभा सिंह के समर्थक नारेबाजी करते रहे। वहीं, प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थक भी उनके पक्ष में नारेबाजी करते रहे। हालांकि, सुक्खू खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताते रहे।

इसके बाद रात 10 बजे विधायक दल की बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली भी मौजूद रहे।

बैठक में संजय सूद, तजेंद्र पाल बिट्टू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं। इसमें हर विधायक से बारी-बारी चुनाव पर्यवेक्षकों ने बात की। इनसे सीएम पद के लिए दो-दो नाम पूछे गए। उनकी अच्छाई और कमी भी पूछी गई। इसके बाद सभी विधायकों ने एक स्वर में एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें कहा गया कि कांग्रेस हाईकमान जो भी फैसला लेगा वह सभी विधायकों को मंजूर होगा। फिर ये प्रस्ताव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया गया।

ईशान किशन ने लगाया वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, क्रिस गेल-सहवाग सहित कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क

किशन ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया

ईशान किशन ने वनडे करियर में अपना पहला दोहरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार (10 दिसंबर) को लगाया। यह उनके करियर का पहला शतक भी है। किशन ने चटगांव में अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। किशन 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए।
किशन ने 126 गेंद पर अपना दोहरा शतक लगाया। क्रिस गेल की बात करें तो उन्होंने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी। गेल ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 138 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था। किशन ने भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरा शतक लगाया था। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वह दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सातवां बल्लेबाज हैं। यह वनडे का नौवां दोहरा शतक है। रोहित शर्मा एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीन बार ऐसा किया h

भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी रन खिलाफ साल
रोहित शर्मा 264 श्रीलंका  2014
वीरेंद्र सहवाग 219 वेस्टइंडीज 2011
ईशान किशन 210 बांग्लादेश 2022
रोहित शर्मा 209 ऑस्ट्रेलिया 2013
रोहित शर्मा 208* श्रीलंका 2017
सचिन तेंदुलकर 200* दक्षिण अफ्रीका 2010

सहवाग को छोड़ा पीछे
ईशान किशन बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सहवाग ने 2011 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी। किशन अपनी पारी के दौरान भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने। इस मामले में भी उन्होंने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। किशन ने 103 गेंद पर 150 रन पूरे कर लिए थे। सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में इंदौर में 112 गेंद पर 150 रन पूरे किए थे। उस पारी में सहवाग ने 219 रन बनाए थे।

ईशान किशन बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सहवाग ने 2011 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी।

भारत के लिए दो साल बाद किसी ओपनर ने लगाया शतक
भारत के लिए दो साल बाद किसी ओपनर बल्लेबाज ने शतक लगाया है। पिछला शतक जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा लने लगाया था। उन्होंने बेंगलुरु में 119 रन की पारी खेली थी।

और पढ़ें…

आज कर्क और तुला राशिवालों के लिए दिन रहेगा उत्तम,

मेष-आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको इतना लाभ ना मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो आपके आपसी रिश्ता में भी दरार पैदा हो सकती है। जीवन साथी आपके रवैये को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा भी आज पूरी होगी। आपको अपने कुछ कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

वृष आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके साथ कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा और नौकरी में अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कारोबार की योजना बना रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और कुछ कार्य को लेकर आप कुछ प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

मिथुन-आज का दिन आपको किसी कार्य में जोखिम उठाने से बचना होगा। आपको अपने पुराने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ फालतू खर्च पर रोक लगानी होगी, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी अपने कुछ पुराने सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।

कर्क-आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई बड़ा व लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से प्रसन्नता बनी रहेगी और आपको लिए परिवार के सदस्य किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। जल्दबाजी में यदि आपने कोई डिसीजन लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा।

सिंह-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी से हंसी मजाक में ना पड़े, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपके आज लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बेकार के कामों पर ध्यान नहीं देना है और अपने काम से मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ पुरानी गलतियां अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपको अपने कुछ फालतू खर्चे पर रोक लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

कन्या-आज आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा।  कार्यक्षेत्र में आप अपना काम दूसरे पर ना टालें, नहीं तो कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है, जिसका खामियाजा आप को भुगतना पड़ेगा। व्यापार कर रहे लोगों की डूबी हुई रकम उनको प्राप्त हो सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी योजना को आज अपने मित्रो से पूछ कर करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे आपका कुछ धन खर्च भी बढ़ सकता है।

तुला-आज का दिन निवेश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। जो लोग शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा और बिजनेस कर रहे लोगों को एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। कारोबार कर रहे लोगों आज अच्छा धन कमा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आज आपका खूब मन लगेगा, क्योंकि आपकी साख चारों ओर फैलेगी। माता पिता से आपको किसी बात पर उलझने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप अपने किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे।

वृश्चिक-आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको परिवार में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको कोई चोट आदि आने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने किसी परिजन से अपने मन की बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जो आपकी पूरी मदद करेंगे। संतान को घर से दूर नौकरी मिलने से आपको उन्हे जाने से रोकना नहीं है।

धनु-आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपनी नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने नहीं देना है, नहीं तो आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से भी अभद्र व्यवहार कर सकते हैं। आपके स्वाभिमान को आज किसी बात पर  ठेस पहुंच सकती है, जिससे आप कुछ निराश रहेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से कहासुनी न करें। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो आज वह फिर से उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

मकर-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। यदि किसी सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज उन्हें किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिल सकती हैं, जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगी। आपका पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति मिलेगी। राजनीति कार्यों में आपको सम्मिलित होने का आपको मौका मिलेगा। आप यदि किसी पार्टनर से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शारीरिक कष्ट आपकी समस्या का कारण बनेगा। आपको भ्रम की स्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप लंबे समय बाद पुराने मित्र से मिलेंगे लेकिन पुराने वाद-विवाद को दोबारा पनपने न दें।

मीन-आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। फिर भी आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आप बच्चों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप जीवनसाथी के साथ कुछ सुकून भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से बहस बाजी में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि होने से  उनके ऊपर काम का बहुत अधिक आ सकता है, जिसके बाद वह थोड़ा परेशान रहेंगे।