Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2930

मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को होगा अच्छा धन लाभ, धनु राशि वालों की बढ़ेंगी चिंताएं

मेष 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है,क्योंकि आपका कोई पुराना कर्ज आप चुका सकते हैं और आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी काफी हद तक निपटाएंगे। आपकी किसी पुराने गलती के कारण आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाने से अच्छा है कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने माता-पिता से अपने मन में चल रही कुछ उलझनों पर बातचीत करनी होगी

वृष 
आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपको कोई पेट संबंधी समस्या हो सकती है,जिसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें और कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई बड़ा पद भी सौंप सकते हैं,जिसके बाद आपको समस्या होगी। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था,तो आपको उसे पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे यदि धन उधार मांगे,तो आपको उसे बहुत ही सोच विचारकर देना होगा।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके पद प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी और आपकी यदि कुछ पारिवारिक रिश्तों में अनबन चल रही थी,तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आज आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे,जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी,लेकिन आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है,जिसे आपको समय रहते निपटाना होगा।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो विद्यार्थी विदेशो से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है,क्योंकि उन्हें कोई ऑफर आ सकता है। घर परिवार में आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है,लेकिन फिर भी आप उससे कुछ नहीं कह पाएंगे,जो लोग जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंतित चल रहे हैं वह उनके लिए कोई छोटा-मोटा व्यवस्था कराने की सोच सकते हैं। आप आपको कार्यक्षेत्र में अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर काम करना होगा,नहीं तो कोई आपके काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकता है।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में उत्तम रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया,तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रमो में सम्मिलित हो सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिलती दिख रही है,जो उनकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपको किसी भी निवेश को करने से पहले उसकी जांच पड़ताल करनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप अपने शत्रुओं से चल रही अनबन को बहुत ही सूझबूझ से निपटाएं।

कन्या
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कुछ चिंता बनी रहेगी,क्योंकि संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। उनकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है,लेकिन नौकरी में कार्यरत लोग अपने कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव चाहते हैं,तो उन्हें अभी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाए,तो उसमें अपने कीमती सामान संभालकर रखें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

तुला 
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा के लेने के लिए रहेगा,लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें यदि आपने उसमें लापरवाही बरती तो आपको समस्या हो सकती है। आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और किसी कानूनी मामले में आपको मन मुताबिक जीत ना मिलने से आप परेशान रहेंगे। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में भी भाग ले सकते हैं। आपको किसी छोटे लाभ के चक्कर में बड़े लाभ को हाथ से नहीं जाने देना है,नहीं तो समस्या हो सकती है।
वृश्चिक 
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है और आज किसी काम को हड़बड़ी में करने से बचें। आपने यदि किसी वाद विवाद को बढ़ाया,तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है और आपको कार्यक्षेत्र में निश्चित आय मिलने से भी आप अपने खर्चों को बहुत ही सूझबूझ दिखाकर करेंगे। आज आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको  किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

अनुकंपा नियुक्ति को लेकर विवाद; भाई ने पहले तो बड़े भाई को पत्थर से हमला कर सिर फोड़ा फिर प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से बेरहमी से काट दिया।

सक्ती जिले के स्टेट बैंक के सामने छोटे भाई ने पहले तो बड़े भाई को पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया और उस पर भी मन नहीं भरा, तो उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से बेरहमी से काट दिया। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद बड़ा भाई खून से लथपथ तड़पता रहा, वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी सीमांत यादव (26 वर्ष) को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस भी घायल की ये हालत देख हैरान रह गई। पुलिस ने तुरंत उसे सक्ती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल कुलदीप यादव (30 वर्ष) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल बिलासपुर अपोलो में कुलदीप का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ASP गायत्री सिंह ने बताया कि दोनों भाई बाराद्वार रोड के रहने वाले हैं। उनका घर स्टेट बैंक के सामने है, जहां बड़ा भाई कुलदीप यादव, छोटा भाई सीमांत यादव और उनकी मां रहते हैं। दोनों भाइयों की शादी फिलहाल नहीं हुई है। इनके पिता रंजीत यादव की मौत 4 महीने पहले ही हुई है। वे शासकीय स्कूल में हेडमास्टर थे। छोटे भाई सीमांत को नशा करने की आदत है। उसे नशामुक्ति केंद्र भेजने की भी तैयारी घरवाले कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों और घरवालों से पूछताछ में पता चला है कि छोटी-मोटी बात को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

शुक्रवार को सीमांत यादव ने शराब के नशे में किसी बात पर पहले तो अपनी मां से झगड़ा किया। इसके बाद उसकी मां कंचनपुर गांव चली गई। अगले दिन शनिवार रात करीब 11-12 बजे दोनों भाईयों ने शराब पी। इसके बाद सीमांत अपने बड़े भाई से पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिलने को लेकर लड़ाई करने लगा।

दरअसल दोनों भाईयों ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हालांकि दोनों फिलहाल बेरोजगार थे। 4 महीने पहले ही पिता की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि पिता को भी शराब पीने की लत थी, जिसके कारण हुई बीमारी से उसकी मौत हो गई थी। रिटायरमेंट से पहले मौत होने के कारण उसके बड़े बेटे कुलदीप यादव को पिता की जगह पर अनुकंपा नियुक्ति मिलने वाली थी।

अनुकंपा नियुक्ति को लेकर ही दोनों भाईयों के बीच लड़ाई हुई। दोनों घर के बाहर स्टेट बैंक के सामने ही खड़े थे। वहां छोटे भाई सीमांत यादव ने सिर पर पत्थर से हमला कर कुलदीप को लहूलुहान कर दिया। फिर जेब में रखे ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। आरोपी सीमांत यादव को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद वो बिलासपुर फरार हो गया था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार किया और सक्ती लेकर आई है।

वंदे भारत तो सिर्फ मुखौटा है मकसद रेलवे का निजीकरण करना – मरकाम

रायपुर। रेल्वे को लेकर मोदी सरकार की कार्य प्रणाली से ऐसा प्रतीत हो रहा मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सुविधा परिवहन के निजीकरण का षडयंत्र रच रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सबसे विश्वसनीय नागरिक परिवहन सुविधा मानी जानी वाली रेल सुविधा को मजाक बनाकर रख दिया है। पहले से आने जाने की तैयारी का ट्रेन की टिकट आरक्षित कराए जनता के साथ धोखा मोदी सरकार कर रही है। बीते 8 माह से अधिक हो चुका है जब ट्रेनों को अचानक स्थगित कर दिया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारें रेल्वे को नागरिकों की सुविधा के लिये चलाती थी मोदी सरकार कमाने के लिये जनता को लूटने के लिये इस्तेमाल कर रही। रेल्वे जनता को मिलेन वाली सारी सुविधाये बंद कर दिया। वृद्ध, विकलांग, छात्रों की सुविधाये हटा दिया। रेल्वे स्टेशन पर टिकिट बिक्री बंद कर टिकिटों के दाम बढ़ा दिया गया। मोदी सरकार इतनी क्रूर और अमानवीय और गैर जिम्मेदार हो चुकी है कि अब एक्सप्रेस ट्रेनों को गंतव्य स्थान पहुंचने के पहले बीच रास्ते में रद्द कर घोषणा किया जा रहा है कि ट्रेन आगे नहीं जायेगी। आजादी के पहले से रेल आम आदमी की यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। मोदी सरकार ने इसको तबाह कर दिया है। राज्य की सारनाथ और नौतनवा जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को 68 दिनों के लिये बंद कर दिया गया है।

मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के मनमानी पर भाजपा के सांसद मौन रहकर आम जनता के पीड़ा को बढ़ाने में लगे हुए है। भाजपा के 9 सांसदों के निष्क्रियता का नुकसान छत्तीसगढ़ की जनता को उठाना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ की जनता के परेशानियों में कभी भी भाजपा के सांसद जनता के पक्ष में खड़े नहीं हुए। बीते 11 महीना से 2600 से अधिक जो ट्रेन बंद हुई थी, जिस के चलते प्रदेश के ट्रेन यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अचानक ट्रेन रद्द कर दी जाती है महीनों पहले यात्रा के लिए आरक्षित टिकटों को रद्द कर दिया जाता है और लगातार मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में ट्रेनबंदी कर रही है। 8 माह में प्रदेश से चलने वाली और प्रदेश से गुजरने वाली लगभग 800 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है ट्रेन यात्री हताश और परेशान है। हकीकत में भाजपा के सांसद एक जनप्रतिनिधि तो होने का दायित्व का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं रेल मंत्रालय के मनमानी पर हां में हां मिलाते हैं और रेल मंत्रालय के द्वारा की जा रही है गुमराह वाली बयानबाजी पर समर्थन करते हैं।

न्होंने कहा कि भाजपा के नेता वंदे भारत का स्वागत कर ट्रेन यात्रियों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। वंदे भारत का प्रोपोगंडा कर अनेक एक्सप्रेस औरह सुपर फास्ट ट्रेनो को रोकने के षडयंत्र को दबाया जा रहा है। सामान्य पेंसेन्जर ट्रेन भारत की जनता की लाइफ लाईन है। वंदे भारत ट्रेन की टिकट महंगी है जो गरीब जनता के पहुंच से बाहर है उक्त ट्रेन के चलते अन्य ट्रेनों को लेट किया जा रहा है जिसके कारण आम जनता को भी यात्रा के दौरान जो ट्रेनें चल रही है उस के माध्यम से गंतव्य तक जाने में भारी लेटलतीफी का सामना करना पड़ रहा है और गरीबों के जो ट्रेन एक्सप्रेस सुपरफास्ट लोकल ट्रेन बंद है छत्तीसगढ़ की जनता जो लोकल ट्रेन के माध्यम से एक शहर से दूसरे शहर अपने रोजमर्रा के कामों को निपटाने परिवार के सदस्यों का इलाज कराने और छात्र पढ़ाई करने के लिए जाते हैं प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले भी इस ट्रेन के माध्यम से रोजाना आनाजाना करते हैं वह बीते 11 महीने से हताश और परेशान हैं।

देशप्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास है स्वदेशी मेला

23 से 29 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले स्वदेशी मेला का हुआ भूमिपूजन
रायपुर। आगामी 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले स्वदेशी मेला आयोजन के लिए आज विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक,आयोजनकर्ता समिति के पदाधिकारी एवं भारतीय विपरण विकास केन्द्र से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद थे।

मेला संयोजक एवं समाजसेवी अमर बंसल सपत्नीक यजमान के रूप भूमि पूजन में बैठकर हवन-पुजन किया। इस दौरान मेला सह संयोजक कुंवर रजियन्त सिंह ध्रुव, नवीन शर्मा,कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं मेला महिला प्रमुख श्रीमती शताब्दी पाण्डेय आदि ने भी परंपरानुसार श्रीफल चढ़ाकर, मिट्टी खोदकर पूजन किया। इस अवसर पर मेला संयोजक अमर बंसल ने कहा कि विगत 20 वर्षों से स्वदेशी जागरण हेतु प्रतिबद्ध संस्था स्वदेशी विकास विपणन केंद्र द्वारा स्वदेशी मेला का आयोजन रायपुर शहर में प्रतिवर्ष किया रहा है। वर्ष प्रतिवर्ष मेला सफलता के नए आयाम छूते आया है।

उन्होंने कहा कि यह मेला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं होता यह स्वदेशी और देश प्रेम की भावना को जागृत करने का प्रयास होता है। यहां पर जाति और धर्म से परे सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास तथा लोकल फ़ॉर वोकल पर आधारित मेला होता है जिसका इंतजार रायपुर सहित प्रदेशभर की जनता बेसब्री से करती है। इस संबंध में स्वदेशी विकास विपणन केंद्र के प्रबंधक सुब्रत चाकी ने बताया कि इस बार मेले में गौ आधारित नए उत्पाद देखने को मिलेंगे साथ ही स्टार्टअप करने वाले युवाओं को भी मेला में अवसर प्रदान किया गया हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मेला आयोजन के पूर्व 20 दिसंबर को मेला स्थल पर हनुमान चालीसा पाठ आयोजित होगा।

कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक मोहन पवार ने स्वदेशी आंदोलन के प्रथम हुतात्मा वीर बाबू गेनू जी के आज बलिदान दिवस पर उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीमती शीला शर्मा श्री जगदीश पटेल , उमेश अग्रवाल, श्री वर्धमान सुराना, प्रवीण देवड़ा, कन्हैया महतो, श्रीमती इंदिरा जैन , आशु चंद्रवंशी ,श्रीमती निधि झा , ए पी झा, अनिल सोनकर, सुधीर फौजदार, श्रीमती अर्चना वोरा , रेहाना खान, नजमा खान, मौजी भाई पटेल, नेहा ठाकुर ,रेखा शर्मा, महेंद्र खोडियार, भारती बागल सन्ध्या बड़ोले, दुलारी शांडिल्य, हेमलता देवांगन, राहुल हरितवाल, अजय पाठक, निशा समुद्रकर, उमा शुक्ला, मालती माहूले , शकुंतला श्रीवास, विजय लक्ष्मी सोनी, सत्या सिंह, पूर्णिमा साहू, पुष्पा साहु, के पी परिहार , भूपेंद्र डागा, रवीश गुप्ता, निर्मल सिंह क्षत्रिय, रामकुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।

रायपुर। कुछ निगम व पालिका में चुनाव हुए काफी समय हो गए लेकिन भाजपा पार्षदों के बीच नेता प्रतिपक्ष का चयन अब तक नहीं हो पाया है। नए अध्यक्ष अरूण साव ने वरिष्ठ नेताओं को इसकी जिम्मेदारी देते हुए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जल्द ही वे यहां पहुंचकर चयन करते हुए प्रदेश संगठन को अवगत करायेंगे। दुर्ग जिले के अलावा बीरगांव भी शामिल है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने जिन निगम और नगर पालिका के लिए पर्यवेक्षकों के लिए नाम तय किए हैं उनमें नगर पालिक निगम भिलाई, चरौदा, भिलाई, रिसाली व बीरगांव है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार वरिष्ठ नेता विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं शिवरतन शर्मा को भिलाई चरौदा, सांसद संतोष पांडेय व भूपेंद्र सवन्नी को भिलाई, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक व किरण देव को रिसाली तथा विधायक सौरभ सिंह को बीरगांव नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष चयन हेतु पर्यवेक्षक बनाया गया है।

जस्टिस नरेंद्र व्यास व जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी एडिश्नल जज से जज बने, आदेश जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो जजों की नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है जिसमें जस्टिस नरेंद्र व्यास व जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी दोनों ही जज पहले एडिशन जज थे लेकिन केंद्र सरकार के इस आदेश के बाद जस्टिस नरेंद्र व्यास व जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी हाईकोर्ट के जज बन गए हैं। बता दें कि पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने दोनों का नाम प्रस्तावित किया था, जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र कुमार व्यास और नरेश कुमार चंद्रवंशी की दो साल के लिए हाईकोर्ट के एडिशनल जज के रूप में नियुक्ति की थी।

नियम के मुताबिक पहले एडिश्नल जज के रूप में ही नियुक्ति की जाती है, बाद में उन्हें जज नियुक्त किया जाता है। लिहाजा भारत सरकार के इस आदेश के बाद अब वे जज बन गए हैं। दो नए जजों की नियुक्ति के साथ ही हाईकोर्ट में अब चीफ जस्टिस सहित जजों की संख्या 16 हो गई है। हाईकोर्ट में 22 जजों का पद स्वीकृत है, पहले यह संख्या 14 थी। नरेंद्र कुमार व्यास वकील से जज बने हैं। वहीं नरेश कुमार चंद्रवंशी कई जिलों में डिस्ट्रीक्ट जज के तौर पर कार्य करने के बाद एडिश्नल जज बने थे, जिसके बाद अब उन्हें जज बनाया गया है।

फरार महिला एएसआई ओडिशा से हुई गिरफ्तार, भेजी गई जेल

बिलासपुर। एसपी कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक ने प्रधान आरक्षक के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों के पीएफ खाते में गड़बड़ी करते हुए महिला एएसआई ने फर्जी हस्ताक्षर और चालान के माध्यम से 59 लाख रुपये निकाल लिए। गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर एसपी पारुल माथुर ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर एएसआई और प्रधान आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया। इस बीच दोनों फरार हो गए। पुलिस ने बीते दिनों प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहीं एएसआई की तलाश की जा रही थी। रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने ओडि़शा के पदमपुर में घेराबंदी कर महिला एएसआई मधुशीला सुरजाल को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि तोरवा में रहने वाली एएसआई मधुशीला सुरजाल एसपी कार्यालय में पदस्थ थी। इस दौरान उसने प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव के खाते में रुपये नहीं होने के बाद भी 15 लाख रुपये निकाल लिए। इसी तरह उसने अन्य पुलिस कर्मियों के खाते से भी रुपये निकाले। इसके लिए उसने एसपी के फर्जी हस्ताक्षर और सील भी लगाए। साथ ही बैंक के फर्जी चालान प्रस्तुत किए। जांच के दौरान मामला सामने आने पर एसपी पारुल माथुर ने जुर्म दर्ज करने के निर्देश दिए।

सिविल लाइन पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित प्रधान आरक्षक और एएसआई की तलाश कर रही थी। बीते दिनों पुलिस ने प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस बीच एएसआई का सुराग नहीं मिल रहा था। जांच के दौरान पता चला कि महिला एएसआई ओडिशा के पदमपुर में रह रही है। रविवार को जवानों ने ओडिशा में घेराबंदी कर फरार महिला एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे थाने लाकर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए।

क्या छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश में आजमाएंगे गुजरात फार्मूला..भाजपा में मंथन

गुजरात चुनाव में एकतरफा जीत के बाद हिमाचल व दिल्ली के साथ अन्य जगहों पर हुए चुनाव में मिली शिकस्त के बाद भाजपा में रणनीतिकारों के कान खड़े हो गए हैं। चूंकि साल भर के भीतर ही राजस्थान,मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ जैसे अन्य राज्यों में चुनाव होना है। वैसे तो पिछले विधानसभा में इन तीनों ही राज्यों में कांग्रेस को सत्ता मिली थी लेकिन मध्यप्रदेश में आंतरिक कलह ने भाजपा की फिर ताजपोशी करा दी। इस बार भी भाजपा के लिए इन तीनों ही राज्यों में बड़ी चुनौती साफ नजर आ रही है।
जैसा कि बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में इंटरनल सर्वे और इंटेलीजेंस की रिपोर्ट संकेत दे रहे है कि अगले विधानसभा चुनाव में एंटी इनकम्बेंसी से बड़ा नुकसान होने वाला है। वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति जस की तस बनी हुई है। राजस्थान में कुछ संभावना बन रही है लेकिन जरा सी चूक यहां भी भारी पड़ सकती है। इसलिए क्या बचे समय में गुजरात फार्मूला लागू कर कुर्सी हासिल की जा सकती हैं,गंभीर मंथन शुरू हो गया है। सभी प्रदेशों के अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों की बैठक एक बार हो चुकी है जल्द ही दूसरी बैठक होने वाली है। राजस्थान में भी हिमाचल जैसी स्थिति अब तक रही है,सत्ता परिवर्तन का। यही सबसे बड़ी उम्मीद है।

भाजपा के सूत्र बताते हैं कि 2023 में होने वाले सभी विधानसभा चुनाव पार्टी सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया जाएगा। यह तो तयशुदा बात है कि गुजरात में मोदी का प्रभाव बहुत ज्यादा है लेकिन इन राज्यों में उतना नहीं। इसीलिए विधानसभा चुनाव में नए पैरामीटर पर टिकट बांटे जाएंगे। टिकट वितरण में नए चेहरों को प्राथमिकता दिया जायेगा। जिन विधायकों के टिकट काटे जाएंगे, उनसे भी वन-टू-वन चर्चा की जाएगी ताकि भितरघात के हालात नहीं बनें। पिछले चुनाव की एक और बड़ी बात पर नजर है वह यह कि जहां विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं मिला, वहीं लोकसभा चुनाव में मोदी को बम्पर सीटें दी। इसके बावजूद अभी सबसे अहम सवाल यही है कि गुजरात के मॉडल को इन प्रदेशों में पार्टी कैसे लागू करेगी?
छत्तीसगढ़ के नजरिये से देखें तो तमाम प्रयास के बाद भी चार साल में हुए पांचों उपचुनाव भाजपा हार चुकी है। तब जबकि प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश प्रभारी से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक बदल चुके हैं। इंटरनल सर्वे ने यहां भी बता दिया है कि पुराने चेहरों पर दांव लगाना पार्टी को फिर से भारी पड़ सकता है। वहीं भूपेश बघेल के खेत,खलिहान,गांव और किसान की सर्वोच्च प्राथमिकता की काट भाजपा चार साल में भी नहीं ढूंढ पायी है,और इन्ही के बल पर कांग्रेस दूसरी पारी को लेकर निश्ंिचत है। सत्ता व संगठन में थोड़ी बहुत खटपट के बावजूद सब कुछ ठीकठाक है,जबकि भाजपा में कहीं पर भी सामूहिकता नहीं दिख रही है। हारे हुए तमाम लोग अब जाकर सक्रिय हो रहे हैं। तीसरी शक्ति यहां ज्यादा प्रभावकारी नहीं है इसलिए अधिकांश सीटों पर सीधा मुकाबला होगा। इन तमाम संभावनाओं के बीच भाजपा के रणनीतिकार थाह ले रहे हैं कि क्या कुछ संभव हो सकता है? लेकिन गुजरात की तुलना में इन तीन प्रमुख प्रदेशों में राजनीतिक परिस्थितियां अलग-अलग है इसलिए गुजरात फार्मूला बनाना या लागू करना कितना कारगर होगा ?

मांगलिक कार्यों पर एक माह के लिए विराम, जानिए क्यों?:16 दिसंबर से शुभ कार्य बंद, 15 जनवरी से शुरू होंगे

तिल्दा नेवरा,पंचांग की गणना के अनुसार 15 दिसंबर को सुबह 4.42 बजे सूर्य का वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश होगा। धनु में सूर्य के प्रवेश को लेकर यह धनु संक्रांति कहलाएगी। इसी दिन से शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। एक महीने तक शहनाइयों की गूंज सुनाई नहीं देगी। सूर्य की धनु संक्रांति विशेष इसलिए बताई जाती है, क्योंकि धनु संक्रांति में ही पौष माह आता है। पौष माह सूर्य की विशिष्ट आराधना का बताया गया है।

पं. संतोष शर्मा के अनुसार, 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर एक माह के लिए विराम लग जाएगा। इस माह केवल 15 दिसंबर तक ही शहनाई बजेगी। इसके बाद 16 जनवरी तक मुंडन, सगाई और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे। इस अवधि को मलमास कहा जाता है। नए वर्ष 2023 में 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण होने के साथ मलमास समाप्त होगा। इसके बाद शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

पं. शर्मा ने बताया कि बृहस्पति की राशि धनु में जब सूर्य का प्रवेश होता है, तो वह धर्म व अध्यात्म संस्कृति से संबंधित परिस्थितियों को परिवर्तित करते हैं। इसी कारण महर्षियों ने इस संक्रांति के दौरान धार्मिक तीर्थ यात्रा तथा भगवत भजन कथा श्रवण का अनुसरण करने का अनुक्रम बताया है।

इसलिए विवाह नहीं होते हैं

धनु राशि में प्रवेश करने के कारण सूर्य कमजोर हो जाता है। ऐसी स्थिति में वर को सूर्य का बल नहीं मिलता। जब वर को सूर्य और वधु को गुरु का बल तथा दोनों को चंद्रमा का बल मिलता है, तभी शादी-विवाह के योग बनते हैं। विवाह के लिए सूर्य महत्वपूर्ण कारक ग्रह है, इसलिए धनुर्मास में विवाह पर शुभ कार्य नहीं होते हैं। 14 जनवरी 2023 को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण होने के साथ समाप्त होगा। ऐसा कहा जा सकता है कि धनु राशि के सूर्य की साक्षी में धर्म तथा तीर्थ की यात्रा के लिए विशेष लाभ देने वाला रहता है।

CG में हाईवे से गायब कार कुएं में मिली VIDEO:पुलिस की मौजूदगी में गाड़ी को बाहर निकाला जा रहा,पति-पत्नी सहित 4 लोग थे सवार

कांकेर में NH-30 से लापता हुई कार कुएं में गिरी मिली है। शनिवार की रात जंगलवार कॉलेज के पास से कार सवार लापता हो गए थे। जंगलवार के नजदीक ही कुएं में गाड़ी मिली है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ लोग मौजूद हैं। कार को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कार बाहर आने के बाद ही लोगों के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

सभी कांकेर शहर के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार रात को लौट रहे थे। हाईवे से कार सहित लापता होने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लोगों की तलाश में जुटी थी।पुलिस अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। ताकि हाईवे से गायब कार का कहीं से तो क्लू मिल पाए। इसी बीच कुएं में कार गिरने की सूचना मिली । अब क्रेन और जेसीबी वाहनों के जरिए कुएं से कार को बाहर निकाला जा रहा है।

जंगलवार कॉलेज के पास हाईवे से करीब 15 मीटर की दूरी पर बड़ा सा कुआं मौजूद है। स्थानीय लोगों को जब इस जगह पर कार के गायब होने की खबर लगी तो उन्होंने कुएं के पास जाकर देखा तो कार गिरी मिली। कुआं काफी बड़ा और गहरा है। आसपास झाड़ियां और पेड़ है। रेस्क्यू टीम जेसीबी और क्रेन के जरिए कुएं के आसपास सफाई कर रही है। कार को अभी तक नहीं निकाला जा सका है। कुएं के पास स्थानीय लोगों के साथ पुलिस बल मौजूद है। कार के बाहर आने के बाद ही लोगों के बारे में जानकारी मिल पाएगी कि आखिर उस रात उनके साथ क्या घटना हुई थी। टीम कार को जल्द बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

कोंडागांव से सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार, उनके भाई विश्वजीत अधिकारी और अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली के साथ कांकेर शादी समारोह में आए हुए थे। ये सभी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। शादी समारोह में शामिल होकर सभी अपनी कार से लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दुधावा चौक पार करने के बाद जंगलवार कॉलेज के पास चारों के मोबाइल कॉल करने पर बंद बताने लगा। उसके बाद चारों का कोई पता नहीं चल सका है

रविवार सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद से कांकेर, कोंडागांव, केशकाल की पुलिस कार सवारों को ढूंढने जॉइंट ऑपरेशन चला रही थी।

पेट्रोल पंप में आखिरी ट्रांजेक्शन
दुधावा चौक से आगे बढ़ने के बाद सिंगारभाट स्थित पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भी डलवाया गया । पुलिस की जांच में आखिरी ट्रांजेक्शन पेट्रोल पम्प का आया है। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। जिले में इस तरह का अब तक का पहला मामला है, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप गया।जिस लोकेशन में चारों के मोबाइल बंद हुए हैं, वहां से कई अलग अलग रास्ते हैं। पुलिस सभी रास्तों में भी तलाशी अभियान चलाई। वहीं इस घटना से कांकेर से लेकर कोंडागांव तक चर्चा गर्म था। लोग यही जानने की कोशिश में लगे हैं कि कार सवारों के साथ आखिर क्या हुआ है।

शहर के गोविंदपुर में शनिवार रात शादी में शामिल होकर ओडिशा और कोंडागांव लौट रहे चार लोग अचानक नेशनल हाईवे 30 से गायब हो गए। सभी एक ही कार में सवार हैं। सभी के मोबाइल बंद बता रहे थे। रविवार दोपहर तक जब इनकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन कांकेर थाना पहुंचे। लापता लोगों में ओडिशा के नायब तहसीलदार भी शामिल हैं। कार भी उन्हीं की है। चौंकाने वाली घटना सामने आने के बाद से पुलिस भी सकते में है और चारों की तलाश कर रही है।

लूट या फिर आपसी धोखे का बरमूडा ट्रैंगल

अपने आप में अलग तरह का मामला होने के कारण ये कहा जा सकता है कि दुर्घटना, लूट या फिर आपसी धोखे के बरमूडा ट्रैंगल में ये कार खाेई थी। पुलिस जांच के बाद ही असली वजह का पता चल सकेगा। 6 दिसंबर को नायब तहसीलदार सपन सरकार 56 साल निवासी उमरकोट ओडिशा अपनी पत्नी रीता सरकार 50 साल की बड़ी बहन रीना दत्ता निवासी गोविंदपुर कांकेर के बेटे की शादी में आए थे। वे कांकेर से बैतूल बारात में भी गए थे। 10 दिसंबर को गोविंदपुर में रिसेप्शन में शामिल हुए।अचानक चार लोगों के लापता होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रख जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सड़क हादसे की आशंका को लेकर जांच की गई, लेकिन कोंडागांव व उमरकोट तक कहीं भी दुर्घटना या क्षतिग्रस्त वाहन नहीं मिला था। रास्ते में भी वाहन नहीं मिला। जांच में यह बात सामने आई कि महिला करीब 3 लाख रुपए के जेवर पहनी है। इसके अलावा करीब 20 हजार नगदी है। लूट की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही थी।

सभी का मोबाइल रात 11 बजे से बंद-लापता चारों का मोबाइल रात 11 बजे से जंगलवार काॅलेज के पास टावर से बंद बता रहा है। रविवार दोपहर जब बुजुर्ग हजारी लाल ढाली की पुत्री जयंती बोस ने रीता सरकार के मोबाइल पर काॅल किया तो तीन बार घंटी बजने के बाद मोबाइल बंद हो गया।मामला सामने आने के बाद लापता लोगों की तलाश करने टीम गठित की गई है। टीम कांकेर से कोंडागांव तक के हाईवे व अन्य रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से कार की जांच कर रही थी। लापता लोगों के मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस किए जा रहे थे। तभी कार के कुएं में गिरने की जानकारी मिली।