Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2929

कथा वाचन:श्रीमद भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया कथा का आनंद

 

तिल्दा नेवरा पत्रिका न्यूज़ फोटो

श्रीमद् भागवत कथा परिवार के तत्वावधान में बुधवार को दशहरा मैदान पर भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व सुबह गायत्री मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में  महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थीं। कलश यात्रा में कथा वाचक पं. ललित वल्लभ नागर्च बग्घी में सवार थे।

गायत्री मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए दशहरा मैदान पर कथा के लिए बने पंडाल में आकर समाप्त हुई.. साथ ही पंडाल के पास बने नगर भवन में 108 जोड़ों ने भागवत पोथी की स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना कराई पूजा के लिए वृंदावन से 108 पंडित पहुंचे थे.. कलश यात्रा में भागवत कथा परिवार के सदस्य विशेष रूप से शामिल हुए

पहले दिन की कथा में कथा वाचकने भक्तों को भागवत कथा का महत्व बताया। साथ ही भक्ति नारद संवाद का वर्णन किया। उन्होंने भक्तों को ज्ञान और वैराग्य की कथा सुनाई। श्री नागार्च ने कहा कि मनुष्य निजी स्वार्थ के कारण ही भक्ति और ज्ञान से दूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि संतों औरगुरु के साथ रहने से मनुष्य को ज्ञान मिलता है और मनुष्य भक्ति के मार्ग पर चलकर मोक्ष के मार्ग पर बढ़ता है। उन्होंने भक्तों से कहा कि लोग समय का बहाना बनाकर भक्ति से दूर होते जा रहे हैं। हमें प्रभु की आराधना के लिए भी समय प्रतिदिन निकालना चाहिए। यदि हम घर में बुजुर्गों का आदर और स्त्रियों का सम्मान करेंगे तो घर में कभी विवाद नहीं होंगे और परिवार आदर्श कहलाएगा। इसके लिए जरूरी है कि हम बच्चों को बचपन से ही धर्म और संस्कारों की शिक्षा दें। कथा के अंत में रश्मि राजावत, सुनील अग्रवाल.निलिम्प अग्रवाल आदि ने भागवत कथा की आरती उतारी।

रायखेड़ा विद्यालय में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, दिया गया रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

रायखेड़ा विद्यालय में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया

तिल्दा नेवरा -शासन के निर्देशानुसार बालिका शिक्षा के बढ़ावे के लिए एवं बालिकाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रायखेड़ा विद्यालय की बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया.. लगातार 1 माह तक चलाए गए इस प्रशिक्षण में कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक अध्ययनरत छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया l कराते के लिए शरीर को संतुलित रखना आवश्यक होता है कि कुमार ना जिसमें फ्रंट स्नैप किक साइड स्नैप किक साइज ट्रस्ट किक बैंक ट्रस्ट किक राउंड किक आदि स्टेप बालिकाओं को सिखाए गए। प्रशिक्षक विक्रम धिवर और चांदनी साहू ने बताया कि कराते आत्मरक्षा के लिए सबसे बड़ा हथियार है| कराते में वार्म अप करने से मांसपेशियों में काम करने की क्षमता का विकास होता है और स्ट्रेच करने से शरीर की मांस पेशियां लचीली होती है। कराते करने से पहले अपने दिमाग से सारे विचार निकालकर नाक से सांस लेना और मुंह से सांस छोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जाती है.| यहां चले 1 महीने तक के प्रशिक्षण में बालिकाओं को तीन प्रकार के हो-काता. किहोन और कुमिते . का प्रशिक्षण दिया गया है.. यह तीनों स्टेप आत्मरक्षा के हैं|इससे जरूरत पड़ने पर न केवल आत्मरक्षा की भावना जागृत होगी साथ ही बालिकाए अपनी सुरक्षा खुद  सुनिश्चित कर सकेगी। शिविर के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य जी के वर्मा ने कहा कि विद्यालय की बालिकाओं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया है इस प्रशिक्षण से बालिकाओं की शिक्षा सुरक्षा सशक्तिकरण व स्वालंबन के साथ छात्राओं के आत्म बल का अब अभूतपूर्व विकास होगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण से प्रोत्साहित बालिकाएं विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी आत्मरक्षा करेंगे|इस अवसर पर जितेंद्र वर्मा व्याख्याता, ज्योति कश्यप, निक्की अग्रवाल, नीलम वर्मा, मोती सिंह ध्रुव, सरिता वर्मा, अन्नु वर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों को अच्छा लाभ ,जबकि कुंभ और मीन राशि वाले रहें सचेत

मेष 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आप गुस्सेल व जिद्दी स्वभाव के हैं तो आपको उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है,नहीं तो बनते हुए कामों को भी बिगाड़ सकते हैं। आपको आज संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी,लेकिन आप अपने पैसे को सही कामों में खर्च करें,नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने कोई बजट बनाया है,तो उस पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए,तो उसे आपको किसी और दिन पर नहीं टालना है।

वृष
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको व्यापार में अचानक से धन मिलने से आपको प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा,लेकिन आपको आज कुछ ऐसे खर्चे होंगे,जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथीसे चल रही अनबन को आप मिलजुलकर सुलझाएं,नहीं तो वह लंबी चल सकती है। आप अपने किसी मित्र से यदि कुछ पैसों का लेनदेन करें,तो वह बहुत ही सावधानी से करें।

मिथुन 
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे,जिसके कारण वह किसी अच्छे बुरे की कोई परवाह नहीं करेंगे,लेकिन अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छी  शोहरत व कमाई करेंगे,जिससे उनकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। आपको किसी बिजनेस संबंधी डील को अपने भाइयों की मदद से फाइनल करना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपकी अचानक से रुकी हुई योजनाओं को गति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। नौकरी में लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं,जिसकी संभावना है। काम में निवेश करना बेहतर रहेगा। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या है,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। घर परिवार में चल रही समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे,जिससे आपकी मानसिक शांति भी भंग होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं,जिसमें आपको एकजुट होकर काम करने का मौका मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस कर सकते हैं,लेकिन आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर भी ध्यान दें,जिसे देखकर आपके कुछ मित्र आपसे ईष्या कर सकते हैं। आपको आज ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप किसी काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे और आपका कोई मित्र भी आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। आपको आज अपने किसी शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज नहीं करना है। सेहत का खास ध्यान रखें,नहीं तो आपको कमजोरी हो सकती है। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया था,तो उसमें अभी आपको विलंब होगा,जिसके बाद लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। किसी परिजन से आप किसी बिजनेस संबंधी डील को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

तुला
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य को करने के लिए रहेगा। आप निशुल्क लोगों की सेवा में व्यस्त रहेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा भी गरीबों को दान में दे सकते हैं। आपको किसी विदेश की यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ अन्य स्त्रोतों से भी आए प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप धार्मिक आयोजन में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप जीवनसाथी से संतान के भविष्य से संबंधित जुड़ी कुछ योजना पर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिंता सता सकती है।

वृश्चिक 
आज के दिन यदि आप किसी समस्या को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं,तो आप उससे आसानी से बाहर निकालेंगे और आप अपनी दिक्कतों को भूलकर आगे बढ़ेंगे,लेकिन आपको अपने दिमाग में किसी तनाव को नहीं रखना है। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति को मजबूती होगी और आप घर परिवार में लोगों की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने किसी आरोप का समय रहते निपटारा करना होगा। आपको आज संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं पर बातचीत करनी होगी।

धनु 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अत्यधिक काम होने के कारण थकान और तनाव का अनुभव रहेगा और आपको आज अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने का भी मौका मिल सकता है। आप अति उत्साहित होकर किसी काम को करेंगे,जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो  आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा और बहुत ही सोच विचार कर दस्तखत करें।

मकर 
आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए काम को पूरी ही करना होगा। रुपये से संबंधित नियम लोगों को समय रहते निपटाना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है और आपका यदि जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद हो,तो आपको उसे तुरंत निपटाने की कोशिश करनी चाहिए,नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। व्यवसाय में आप कुछ परेशान रहेंगे,जिसके कारण परिवार के सदस्यों के साथ भी आप बड़ा रुखा व्यवहार करेंगे,जिसके बाद वह आपके इस व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपको आज अपने किसी मित्र से अपने मन में चल रही बातों को शेयर करना होगा। यदि आपको बिजनेस संबंधित कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिले,तो आपको उसे तुरंत आगे नहीं बढ़ाना है।

कुंभ 
आज का दिन आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी ला सकते हैं। आप यदि किसी जमीन व मकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसमें उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज अपनी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और अपने माता पिता को अपने मन की कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।

मीन 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी,जो उनके लिए लाभदायक रहेगी और कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और किसी निवेश को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपका कोई साझेदार आपसे किसी निवेश संबंधी डील को फाइनल करने पर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

रविवि के कुलपति नियुक्ति हेतु समिति गठित

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति नियुक्ति हेतु समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति के अध्यक्ष बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुरेन्द्र दुबे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. ए.टी. दाबके तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ के निदेशक प्रोफेसर वेंकप्पाया आर. देसाई सदस्य होंगे। यह समिति अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से 6 सप्ताह के अंदर कुलपति नियुक्ति के लिए तीन व्यक्तियों के पैनल कुलाधिपति को प्रस्तुत करेगी। इस संबंध में 13 दिसंबर को राजभवन सचिवालय से अधिसूचना जारी की गई है।

हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार; जमीन विवाद का संदेह

बिलासपुर में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो कार से अपने घर जा जा रहे थे। उसी वक्त कार से बदमाश पहुंचे और दिनदहाड़े उन्हें गोली से भून दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए हैं। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी बुधवार दोपहर को अपने तावाताल गांव के फार्म हाऊस से लौटकर बिलासपुर के कुदुदंड इलाके में स्थित अपने घर जा रहे थे। वो अभी यहां बिलासपुर-मुंगेली रोड पर सकरी बाईपास के पास पहुंचे थे। जहां एक ब्रेकर था। जिसके कारण उनकी कार भी धीरे थी। इसी दौरान 2 कार में बदमाश पहुंचे और एक के बाद एक 3 से ज्यादा गोलियां उनके सिर पर दाग दी।

घटना के बाद फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी थीं। वहीं इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को भी गई दी। जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। कार की शीशें टूट चुके हैं। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके चलते लोग उन्हें नहीं देख पाए हैं।

पुलिस ने मौके से गोलियों के टुकड़े बरामद किए हैं। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पूरी वारदात जमीन विवाद को लेकर हुई है। मगर पुलिस ने इस बात की कोई जानकारी अभी नहीं दी है। बताया गया है कि संजू त्रिपाठी के ऊपर से पहले कई केस दर्ज हैं। कुछ समय पहले उसने अपने भाई से भी विवाद किया था।

पं,ललित वल्लभ नागार्च की भागवत कथा आज से..1एकड़ में बनाया गया भव्य पंडाल..108 भागवत पोथी की 108 जोंडे करेगे पूजा अर्चना, निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा

ललित वल्लभ नागार्च की भागवत कथा आज से..1एकड़ में बनाया गया भव्य पंडाल..108 भागवत पोथी की 108 जोंडे करेगे पूजा अर्चना, निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा

तिल्दा नेवरा -तिल्दा के दशहरा मैदान में बुधवार से वृंदावन से पधारे ललित वल्लभ नागर्च की सात दिवसीय भागवत कथा शुभारंभ होगा. कथा स्थल पर बने पंडाल की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है ..श्रोताओं के बैठने के लिए 20 हजार फीट का भव्य विशाल पंडाल बनाया गया है.. व्यास गद्दी को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है.. यह पहला अवसर होगा जब भागवत कथा के साथ 108 भागवत पोथी कि 108 जोड़ों के द्वारा स्थापना कर पूजा अर्चना की जाएगी, विधि विधान के साथ पूजा कराने लिए 108 पंडित वृंदावन से यहां पहुंचे हैं.. सुबह 7:30 बजे भागवत पोथी की स्थापना कर जोड़ों के द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी.. सुबह 9 बजे गायत्री मंदिर से बाजे गाजे और जीवंत झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी.. कलश यात्रा के आगे राउत नाचा की टोलियां नाचते हुए चलेंगी.. शोभा यात्रा गांधी चौक राम सप्ताह चौक बाजार पारा होते हुए नगर भवन के पास बने विशाल पंडाल पर आकर विसर्जित होगी.. कथा स्थल की पंडित के द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर की जाएगी दोपहर 2 कथावाचक पंडित ललित वल्लभ नगर व्यास गद्दी पर विराजित होकर पहले दिन कथा का श्रोताओं को श्रवण कराएंगे |

आयोजक मंडल के संजय अग्रवाल, रिंकू रमेश अग्रवाल, ने बताया कि सुबह 7:30 बजे भागवत पोथी की स्थापना पूजन में जो जोड़े शामिल होंगे उसमें न केवल शहर बल्कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहर एवं अन्य प्रांतों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं.. निलिंम्प अग्रवाल ने बताया कि सुबह 9बजे गायत्री मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी इस यात्रा में 1000 से भी अधिक महिलाएं कलश लेकर कथा स्थल तक पहुंचेगी, कथा के आयोजन को लेकर शहर सहित आसपास के लोग काफी उत्साहित है..

खबर का प्रकाशन जरुर करे

वृषभ,मिथुन और कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके बिजनेस की कुछ योजनाओं को बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको अपने किसी रुके हुए काम के कारण समस्या हो सकती हैं। किसी कानूनी मामले में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा तभी आप उसमें आगे बढ़े,नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

वृष 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में आप उतार-चढ़ाव के बावजूद भी अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको कोई काम करने से पहले किसी व्यक्ति से इसका जिक्र नहीं करना है और किसी विपरीत परिस्थिति में आपको क्रोध करने से बचना होगा। आपको आज लोगों के नजरिए को जानकर ही आगे बढ़ना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी,तो वह भी आज दूर होगी और सेहत में सुधार होगा। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा। आपके घर आपका कोई परिजन दावत पर आ सकता है।

मिथुन 
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बड़ा ही रोमांचक रहने वाला है,क्योंकि वह साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और उनके प्यार में डूबे नजर आएंगे। वह इधर-उधर के लोगों की भी कोई परवाह नहीं करेंगे। आपको बिजनेस में कुछ खास जानकारी प्राप्त हो सकती है,जिसे आपको लोगों के सामने उजागर नहीं करना है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं,जिसे देखकर आपके कुछ परिवार के सदस्य ही आपसे ईष्या कर सकते हैं। आप माताजी के सेहत के प्रति सचेत रहें,नहीं तो कोई समस्या हो सकती है।

कर्क 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी कला को निखारने का एक और मौका मिलेगा,इसलिए आपको अंदर छिपे हुए टैलेन्ट को निकालना होगा और व्यापार कर रहे लोग कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखकर अच्छा नाम कमाएंगे। आपको किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी पुराने लेन-देन को समय रहते निपटाना होगा।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां ली है,तो उन्हे समय रहते पूरा करें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका परिवार में किसी वाद विवाद को लेकर आपका मन परेशान रहेगा और आपको अपने किसी काम के लिए आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन छोटे व्यापारी आज मन मुताबिक लाभ कमाएंगे,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

कन्या 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा और परोपकार के कार्य में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में यदि कोई बदलाव करेंगे,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है और बिजनेस कर रहे लोग अपना ध्यान एक ही योजना पर केंद्रित करें,तभी वह उसे पूरी कर पाएंगे।

तुला 
आज आप कार्यक्षेत्र में किसी परिवर्तन को कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आप अपने दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं,जिसमें सभी सदस्यों से बातचीत करके जाए,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको घर परिवार में लोगों को किसी बात को समझाने में कामयाब रहेंगे। आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने से आप अच्छा महसूस करेंगे और परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार भी लेकर आ सकते हैं।

वृश्चिक 
आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा और किसी विपरीत परिस्थति में आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं और आप परिवार में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई मनपसंद वस्तु लेकर आ सकता है। आपको आज किसी कानूनी मुद्दे को जल्दी निपटाने की कोशिश करनी होगी,नहीं तो वह लंबा खींच सकता है।

धनु 
आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी आज कोई पुरानी गलती आपके लिए समस्या बनेगी। यदि आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से दुश्मनी चल रही है,तो आप उससे सावधान रहें। आपको आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता सता सकती है,क्योंकि आपका कुछ धन फंस सकता है,जो आपकी समस्या का कारण बनेगा। आपको किसी निवेश संबंधी मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करना बेहतर रहेगा और आप अपने किसी निर्णय को बातचीत करके ले,तो आपके लिए बेहतर रहेगा

मकर 
आज के दिन आप अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से व्यस्त रहेंगे और आपको अपने किसी परिजन के साथ तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। आपको आज कुछ रोमांचक व्यक्तियों से मिलने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में अपने मन की बात किसी के साझा ना करें,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। संतान के लिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। माता-पिता से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

कुंभ 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाले है,क्योंकि उन्हें उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और वह अपने पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे,लेकिन आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी,नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,यदि वह उसमें बदलाव चाहते हैं,तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

मीन
आज का दिन आपके मिला जुला रहने वाला है। आप कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं,जिससे आपको प्रसन्नता होगी और आप किसी गलत निवेश को करने से बचे नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको अपने कार्य फोकस करना होगा और दूसरों के मामलों में ज्यादा ना बोले, नहीं तो वह आपको कुछ भला बुरा बोल सकते हैं। आपके सुख साधनों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने दिन का कुछ समय अपने माता पिता की सेवा में भी लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कृषि विकास योजना घटक रफ्तार के तहत, किसानों को मुफ्त में बाटा गया. सरसों का मिनी किट

तिल्दा नेवरा -वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड कार्यालय तिल्दा में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से आए कृषकों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना घटक रफ्तार अंतर्गत शत प्रतिशत अनुदान के तहत सरसों मिनी किट का वितरण किया गया |उक्त अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कृषि समिति के सभापति किसान नेता राजू शर्मा द्वारा किसानों को मिनी किट का वितरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरुवा बाड़ी, योजना को सफल बनाने एवं गौ माताओं को गौठानों में भोजन कराने के लिए पैरा दान करने की अपील करते कहा की अधिकारी शासन की योजना का लाभ किसानों को शत प्रतिशत मिले इस ओर विशेष धयान देने की हिदायत दी |राजू शर्मा ने कहा कि सरसों बीज की गुणवत्ता अच्छी है किसान इसके माध्यम से आगामी वर्ष के लिए बीज भी तैयार कर सकते हैं ,इन्हें बीज निगम के माध्यम से पंजीयन कराकर बीज निगम में बिक्री भी कर सकते हैं उन्होंने आगामी वर्ष भी उक्त बीज को बोने की अपील किसानो से की है| इस मोके पर राजू शर्मा ने कृषक राकेश वर्मा, आकाश यदु, सुरेश वर्मा, भुवनेश्वर वर्मा, रामकिशन वर्मा,आदि किसानो को  विभिन्न किस्मों के सरसों बीज का वितरण किया| कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि अधिकारी जीएस यादव, कृषि विकास अधिकारी गौराहा, कृषि विकास अधिकारी दंडोतिया, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी निखिल, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी धनंजय साहू, एनपीएम एवं बड़ी संख्या में किसान, कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय के लिए भूमि आवंटित करने अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा..

तिल्दा नेवरा -तिल्दा अधिवक्ता संघ के द्वारा मंगलवार को एसडीएम प्रकाश टंडन से मुलाकात कर अनुविभागीयअधिकारी कार्यालय हेतु जमीन आवंटित करने कलेक्टर का नाम ज्ञापन सौंपा…

अधिवक्ता संघ के राम वाधवा दिलीप देवांग ने बताया कि तिल्दा नेवरा को अनुविभाग राजस्व घोषित किया गया है.. हालांकि इस घोषणा के पहले से ही यहां एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई थी.. नियुक्ति के बाद से अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार के दफ्तर में बैठते आ रहे हैं.. दोनों के दफ्तर एक ही रूम में होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

इसी मुद्दे को लेकर.. मंगलवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम वाधवा, घनश्याम वर्मा. दिलीप देवांगन .सहित अन्य अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश टंडन से मिला और कार्यालय के लिए तहसील ऑफिस के सामने सब्जी मंडी और गोयल फूड के बीच में रिक्त पड़ी संपूर्ण सुरक्षित भूमि  05 एकड़  812 /2 को कार्यालय हेतु देने के लिए मांग की गई |अधिवक्ता संघ का कहना है कि उक्त सुरक्षित जमीन न केवल तहसील कार्यालय के सामने है बल्कि न्यायालय और नगरपालिका भी पास में ही है इसीलिए उक्त जमीन कार्यालय के लिए  काफी उपयुक्त है.. अतः श्रीमान से निवेदन है कि उक्त जमीन को तत्काल आवंटित किया जाए|

भाजपा आरक्षण विधेयक पर साइन रूकवाने राजभवन जाती है – ठाकुर

भाजपा क़ी आदिवासी आरक्षण पर चिन्ता मात्र भानुप्रतापपुर उपचुनाव तक, चुनाव खत्म चिंता खत्म
रायपुर। आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर होने में राजभवन में हो रही देरी पर बयानबाजी कर रहे भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की आदिवासी आरक्षण बहाली की चिंता मात्र भानूप्रतापपुर उपचुनाव तक था उपचुनाव में करारी हार के बाद भाजपा की आरक्षण बहाली की चिंता की पोल खुल गई है। अब भाजपा नेता राजभवन जाकर आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नही करने की मांग करते है। न्यायालय के फैसले के बाद कम हुई आदिवासी आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को भाजपा के नेता एकात्म परिसर से राजभवन मार्च किए थे। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश के आदिवासी ओबीसी एससी और ईडब्ल्यूएस वालों को आरक्षण का कानूनी अधिकार दे रही है आदिवासी वर्ग के 32 प्रतिशत आरक्षण की बहाली हो रही है तब भाजपा के नेता एकात्म परिसर के भीतर बैठकर विधेयक में हस्ताक्षर ना हो इसके लिये भाजपा नेता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल भेजकर विधेयक पर हस्ताक्षर रूकवाने का षडयंत्र रच रहे है भाजपा नेताओं का यह आरक्षण विरोधी चरित्र आरक्षित वर्गो के आगे बेपर्दा हो गया है। अब आरक्षित वर्ग समझ गया कि आखिर पूर्व रमन सरकार ने अपने आरक्षण विरोधी मंसूबे को पूरा करने के लिये 32 प्रतिशत आरक्षण का आधार बताने गठित नंनकीराम कमेटी का जिक्र न्यायलय में दिये गये हलफनामा में नही किया था। न्यायलय के समक्ष नंनकीराम कंवर कमेटी एवं सीएस के अध्यक्षता में गठित 32 प्रतिशत आरक्षण का आधार बताने वाले रिपोर्ट को भी आरक्षण विरोधी षडयंत्र के तहत ही प्रस्तुत भी नही किया। पूर्व रमन सरकार ने एक ओर जहां आदिवासी समाज को गुमराह किया था दूसरी ओर 32 प्रतिशत के आधार बताने के मामले में न्यायलय को भी अंधेरे में रखा था।

ठाकुर ने कहा कि केंद्र में मोदी भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरा देश ने देखा है किस प्रकार से राजभवन के कार्यों में भी केंद्र सरकार अनैतिक रूप से दबाव डालती हैं। महाराष्ट्र गोवा मध्य प्रदेश की राजभवन कि घटना किसी से छुपी नहीं है किस प्रकार से राजभवन राजनीति का अखाड़ा बन गया था वही स्थिति छत्तीसगढ़ में भी उत्पन्न हो रही है ऐसा लगता है कि केंद्र की भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ के आदिवासी आरक्षण विधेयक को रुकवाने में तुली हुई है और भाजपा के नेता यहां राजनीतिक बयानबाजी कर उस षड्यंत्र से जनता का पर्दा हटाने में लगे हुए हैं। भाजपा का चरित्र आदिवासी ओबीसी एससी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के बीच उजागर हो चुका है पूर्व रमन सरकार के दौरान आदिवासी वर्ग को 32 प्रतिशत आरक्षण दिया गया तब एससी वर्ग के आरक्षण में 4 प्रतिशत की कटौती किया गया और दो वर्गों के बीच में विवाद उत्पन्न कर आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र रचा गया। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार सभी वर्गों को उनके जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दे रही है तो कहीं ना कहीं भाजपा को इसे पीड़ा हो रही है क्योंकि आर एस एस और भाजपा के नेता कई बार सार्वजनिक मंचों से आरक्षण को खत्म करने की बात कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय जी को 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर बिना शंका के हस्ताक्षर करना चाहिए राज्य सरकार ने सभी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार कर 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को विधानसभा में पास करवाया है और उसे सुरक्षा कवच देने के लिए लोकसभा के नौवीं अनुसूची में शामिल करने का भी संकल्प पारित किया है लोकसभा के नौवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए भेज भी दिया गया है ऐसे में राज्यपाल महोदय जी को प्रदेश के आदिवासी ओबीसी एससी और पुलिस वालों के हित में तत्काल इस विधेयक पर साइन करना चाहिए।