Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2928

भारत की दूसरी पारी शुरू, बांग्लादेश 150 रन पर ऑल आउट; 254 रन की बढ़त

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत के पहले पारी 404 रन के जवाब में बांग्लादेश 150 रन पर ऑल आउट हो गया। भारत ने 254 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल आज खेला जा रहा है। भारत के पहली पारी में 404 रन के जवाब में बांग्लादेश 150 रन पर ऑल आउट हो गया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए। सिराज को तीन विकेट मिले। भारत ने 254 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

खबर लिखे जाने तक भारत ने दूसरी पारी में 8 ओवर में 16 रन बना लिए हैं।

इससे पहले दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। मेहदी हसन मिराज और इबादत हुसैन क्रीज पर मौजूद थे। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही कुलदीप यादव ने बांग्लादेश को 9वां झटका दिया। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इबादत को आउट कर तीसरे दिन भारत को पहली सफलता दिलाई।इसके बाद अक्षर पटेल ने मेंहदी हसन को आउट कर बांग्लादेश की पहली पारी को 55.5 ओवर में 150 रन  पर समेट दिया।

404 रन के जवाब में लड़खड़ाई बांग्लादेश की पारी

दूसरे दिन 404 रन के जवाब में बांग्लादेश की बल्लेबाजी बेहद खराब रही, बिना टीम का खाता खोले उसने अपना पहला विकेट गंवा दिया। उसके बाद लगातार अंतराल पर टीम ने विकेट गंवाए। एक वक्त टीम 8 विकेट खोकर 102 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन मिराज और इबादत हुसैन ने 9वें विकेट के लिए नाबाद 36 रन जोड़े। भारत के तरह से कुलदीप यादव ने 4 और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट हासिल किए।

भारत की पारी, 3 बल्लेबाजों का अर्धशतक

भारत ने पहली पारी में नीचले क्रम के बल्लेबाज कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन के बीच हुए 7वें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी के दम पर 404 रन बनाए। इससे पहले भारत ने दूसरे दिन 6 विकेट खोकर 278 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन केवल 4 रन जोड़कर अय्यर 86 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें इबादत हुसैन ने बोल्ड किया। भारत की तरफ से अय्यर के अलावा पुजारा और रविचंद्रन अश्विन ने अर्धशतकीय पारी खेली।

पहले दिन का खेल, पुजारा और अय्यर का अर्धशतक

भारत की पारी का पहला दिन पुजारा और श्रेयस अय्यर के नाम रहा। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 149 रन की  साझेदारी कर टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारा। दोनों ने अर्धशतक जड़ा, पुजारा 90 रन बनाकर तैजुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हुए, जबकि दिन के आखिरी गेंद पर 14 रन बनाकर अक्षर पटेल एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

इससे पहले रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत की तरफ से शुभमन गिल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही शुभमन गिल 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें तैजुल इस्लाम ने यासिर अली के हाथों कैच कराया। जल्द ही भारत को राहुल और फिर कोहली के रूप में दूसरा और तीसरा झटका लगा। राहुल 22 जबकि कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए

चौथे विकेट के लिए पंत और पुजारा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम की वापसी कराई, लेकिन 45 गेंद पर 46 रन बनाकर पंत आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया

बेटी ने दोबारा करवाई अपनी 50 साल की मां की शादी,शादी, Video देख लोग लुटा रहे प्यार, कहा- काश सभी बेटियां तुम जैसी होतीं…

इंटरनेट पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक बेटी अपनी 50 साल की मां की दूसरी शादी करवाती दिख रही है. शिलांग की इंस्टाग्राम यूजर, देब आरती रिया चक्रवर्ती ने अपनी मां के विवाह समारोह को एक प्यारी रील में के साथ शेयर किया.

कैप्शन में, रिया ने लिखा, “मैंने अपने जीवन में ऐसी अद्भुत, बोल्ड और आत्मविश्वासी महिला कभी नहीं देखी. आप मुझे हर दिन प्रेरित करती हैं. आज मैं जो कुछ भी हूं, केवल आपकी वजह से हूं. आप एक अद्भुत महिला हैं और मैं आपके लिए प्यार और खुशी की कामना करती हूं. मैं आपके अच्छे जीवन की कामना करती हूं और आप हमेशा सबसे अच्छे की हकदार हैं. आप अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं.

वीडियो में देब आरती ने अपनी मां की शादी की सभी रस्में कैद कीं. उसकी मां की शादी इसी साल मार्च में हुई थी. वीडियो को 15 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ढेरों लाइक और कमेंट मिले हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह खूबसूरत है. जब आप खुश हैं, तो यह मायने नहीं रखता कि दूसरे क्या कहते हैं.”

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “कुछ रिश्ते स्वर्ग में ऐसे बनते हैं जैसे भगवान आप सभी पर कृपा करें.” तीसरे ने लिखा, “देब तुम इतनी खूबसूरत अद्भुत बेटी हो. काश सभी बेटियां तुम जैसी होतीं, मां दुर्गा की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे.” चौथे ने लिखा, “सुंदर, सुंदर, सुंदर … आपको और आपकी मां और उनके साथी को मेरी शुभकामनाएं. यह अविश्वसनीय है.”

वृषभ, धनु और कुंभ राशि वालों को धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है,जो आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा,नहीं तो कोई समस्या पैदा हो सकती है और घर परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जिनसे आपको प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में यदि आपने अपने किसी जूनियर को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी,तो उनसे गलती हो सकती है। आपको आज संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृष 
आज का दिन आपकी खुशियों में चार चांद लगाने वाला रहेगा,क्योंकि आज आपको बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने का मौका मिलेगा,जिससे आपकी इनकम भी दोगुनी होगी,लेकिन राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि उन्हें कोई नया पद मिलने से उनके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं,जो उनके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाते समय अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं भरा रहने वाला है,क्योंकि मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप यदि स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान है,तो आपको उन्हें नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरंदाज करना नुकसानदायक रहेगा। आपको आज अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा,लेकिन अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर आज काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे,जिससे आपके कुछ काम भी ढीले हो सकते हैं।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए कला व कौशल को सुधारने के लिए रहेगा। आप यदि कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर किसी वाद-विवाद में पड़े,तो आपका कोई लडाई झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आपको प्रसन्नता बनी रहेगी,लेकिन भाई बहनों से चल रही अनबन आज आपकी समस्या का कारण बनेगी। आपको आज कोई नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसमें अपनी आंख कान खुले रखें,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है व किसी को आज बिना मांगे सलाह देने से बचें,नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय की योजनाओं को आज फिर से गति मिलने से आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आप कुछ नए रिश्ते बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आपके काम की गति थोड़ा धीमी रहेगी,लेकिन फिर भी आप मित्रों के सहयोग से अपने कामों को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे।

कन्या 
आज का दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा,जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें शासन का पूरा लाभ मिलेगा। आप यदि कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो दिल खोलकर करें,क्योंकि वह आपको अच्छा लाभ देकर जाएगा। आप अपनी प्रिय वस्तुओं को संभालकर रखें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में यदि कोई सलाह दे,तो आपको उस पर चलने से बचना होगा,नहीं तो वह समस्या लंबी चल सकती है। माता-पिता से आप परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं

तुला 
आज का दिन दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा,जिससे आप किसी बड़ी समस्या से भी आसानी से बाहर निकल पाएंगे,लेकिन आप अपने किसी काम को लेकर तनाव में रह सकते हैं। आपको किसी मतभेद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपसे यदि कोई गलती हो,तो आप उसमें तुरंत माफी मांगनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के दायित्वों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे,क्योंकि आप परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने से किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में आजा पूरी रुचि दिखाएंगे और आपके साख चारो ओर फैलेगी। आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन आप तोलमोल कर बोले तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ के मिलने से आ प्रसन्न रहेंगे।

धनु 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत होने रहने वाला है। आपको अपने लेनदेन को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी,तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा और आप अपने भविष्य के लिए भी धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे कामों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात पर कोई अनबन चल रही थी,तो वह दूर होगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। आज परिवार में लोग आपकी बात का पूरा मान रखेंगे,जिससे आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

मकर 
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आप बिजनेस के मामले में यदि कोई प्रयास करेंगे,तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर यदि चिंतित चल रहे थे,तो उसमें सुधार आना शुरू होगा और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने घर,मकान आदि को रेनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे,लेकिन इसके साथ-साथ आप अपने किसी रुके हुए काम को समय रहते पूरा करें,नहीं तो समस्या हो सकती है।

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप व्यस्त रहने के कारण अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं, जिनको आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। किसी कानूनी मामले में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।

मीन

धन लाभ मिलने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप किसी अच्छे काम को करेंगे,जिससे आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आपको आपके मित्र द्वारा कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने मन में चल रही उलझनों के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी,जिससे आपका तनाव थोड़ा कम होगा। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा,क्योंकि आप कोई निर्णय समय पर लेकर परिवार के सदस्यों को हैरान कर सकते हैं।

पूर्व मंत्री मूणत यूथ हब को गलत तरीके से परिभाषित कर चौपाटी के नाम पर आम जनता को कर रहे हैं दिग्भ्रमित – विकास

पश्चिम विधानसभा को विकसित क्षेत्र के रूप में अपग्रेड करने जो भी बाधा आयेगी, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
रायपुर। नगर निगम रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत साईंस कॉलेज मैदान से लगे जगह पर यूथ हब बनाये जाने भाजपा के विरोध को लेकर क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत अपनी खोई जमीन तलाशने आम जनता को चौपाटी के नाम पर दिग्भ्रमित कर रहे हैं,जबकि अपने कार्यकाल में रोहणीपुरम के धन्यवाद मैदान को संघ के लिए आबंटित कर निर्माण कार्य करवा दिया। उन्होंने कहा, साईंस कॉलेज मैदान से लगे एक छोटे से भाग में चौपाटी नहीं बल्कि युवाओं के मंशा के अनुरूप व उनकी मांग के आधार पर यूथ हब बनाया जा रहा है, इस भाग में मैदान आ ही नहीं रहा है, जो निर्मित होने के बाद एजुकेशनल हब के अनुरूप होगा।

उपाध्याय ने कहा, भाजपा के लोग कांग्रेस का आम जनता से कनेक्ट बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। जिस तरह से विगत् 04 वर्षों में स्थानीय समस्याओं को लेकर पूरे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कारगर रूप से काम हुआ है, उसका विरोध करने भाजपा के नेताओं को 04 साल तक कोई मुद्दा नहीं मिल पाया और अब जब चुनावी वर्ष का आगाज होने जा रहा है तो राजेश मूणत जबरदस्ती का सक्रीयता दिखाने विरोध की राजनीति कर क्षेत्र के विकास में अवरोध उत्पन्न करने आमादा हैं। उन्होंने रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान से लगे भू-भाग पर नगर निगम रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत यूथ हब का विरोध कर साबित कर दिया है कि भाजपा नहीं चाहती कि एजुकेशनल हब के बीच युवाओं को वह सारी सुविधाएँ उपलब्ध हो जो महानगरों की तर्ज पर मिलती है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत अपने कार्यकाल के 15 वर्षों में लगातार उन प्रोजेक्ट पर काम किया, जिसमें हजारों करोड़ों का बजट हो ताकि इसका बन्दरबाट किया जा सके। साईंस कॉलेज मैदान में उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम बनवाकर सबसे पहले इस मैदान के क्षेत्रफल को खत्म कर दिया, जबकि इस स्टेडियम की यहाँ आवश्यकता ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में पिछले 10 सालों में मात्र एकबार हॉकी खेला गया है और जबकि इसके रखरखाव में लाखों रूपये सालाना खर्च हो रहे हैं। बावजूद कांग्रेस ने तात्कालीन सरकार का विरोध इसलिए नहीं किया कि राजधानी नये विकास के पथ पर अग्रसर है। रोहणीपुरम स्थित धन्यवाद मैदान को तमाम विरोध के बावजूद अपने प्रभाव का उपयोग कर संघ के हवाले कर निर्माण कार्य करवा दिया और आज जब युवाओं की मंशा के अनुरूप अत्याधुनिक यूथ हब बनाने की मंशा को लेकर कांग्रेस कुछ करना चाह रही है तो इन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया।

उपाध्याय ने स्पष्ट शब्दों में कहा, वे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को विकसित क्षेत्र के रूप में अपग्रेड करना चाहते हैं। इसीलिए इसकी सुंदरता व भव्यता कैसी हो को दृष्टिगत् रखते हुए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। आमानाका गेट से लेकर आमापारा तक जिस तरह से रोड के दोनों किनारों में अव्यवस्थित तरीके से ठेले और गुमटियाँ संचालित होती हैं,इस वजह से ट्रैफिक पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।वह सब वे व्यवस्थित करने के पक्षधर हैं और यह सब करने भाजपा के विरोध का वह परवाह नहीं करते। इस क्षेत्र में अध्ययनरत् उच्च शिक्षित युवाओं की मंशा थी कि उन्हें महानगर के तर्ज पर एक यूथ हब मिलना चाहिए और उसी के अनुरूप हम यह बनाने जा रहे हैं।

पं. प्रदीप मिश्रा ने व्यासपीठ से क्षमा मांगी

बैतूल। बैतूल के कोसमी में हो रही ताप्ती शिव महापुराण कथा में पं. प्रदीप मिश्रा ने गायत्री परिवार के मूल मंत्र मूल मंत्र हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा। हम बदलेंगे, युग बदलेगा। को व्यंगात्मक ढंग से प्रस्तुत किया था। इससे गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया था। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डा कैलाश वर्मा ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा था कि गायत्री परिवार की सारी गतिविधियां पारदर्शी और रचनात्मक होती हैं। गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के ध्रुव वाक्य अपना सुधार संसार की सबसे बड़ी सेवा है, के तहत सुधार की प्रक्रिया पूर्णत: वैज्ञानिक है। जो जैसा सोचता है वो वैसा बन जाता है । इस अवधारणा पर लाखों जीवनों का कायाकल्प हुआ है।

100 वर्षों से अधिक निरन्तर व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की योजनाएं गायत्री परिवार द्वारा सफलतम रूप में चल रही हैं। ऐसे में किसी कथावाचक को हमारी संस्था पर आक्षेप करने का अधिकार नही है। पंडित मिश्रा को अपने इस कृत्य का स्पष्टीकरण देना चाहिए।

गुरुवार को कथा सुनाते हुए पं. प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि हमने व्यास पीठ से कहा था कि हम बदलेंगे, युग बदलेगा, हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा। कब सुधरेगा, जब हम सुधरेंगे। अब इत्ती जोरदार बात कहने के बाद भी जिसका पात्र जैसा होगा उसे वैसा प्राप्त होता है। किसी को बुरा लग जाता है, किसी को अच्छा लग जाता है। पर यह व्यासपीठ किसी को बुरा बताने के लिए नही है। यह व्यास पीठ ज्ञान प्रदर्शित करने के लिए है कि भगवान का भजन, स्मरण, भक्ति कि हमको बदलना है। फिर भी हमारी वाणी से अगर किसी को बुरा लगता हो तो इस व्यास पीठ से क्षमा मांगते हैं। उन्होंने कहा कि यह तो आपके पात्र पर आधारित है कि तुम्हारा पात्र अंदर से कैसा है। कथा कहने वाले ने तो कथा कह दी, आपने किस भाव से ग्रहण करी यह आपके उपर है।

फिल्म पठान के प्रदर्शन पर एमपी मेें बैन,महंत राजू दास ने कहा जहां फिल्म लगे उस थियेटर में लगा दें

भोपाल। अयोध्या के महंत राजू दास ने शाहरुख खान की फिल्म पठान का बहिष्कार करने की अपील करते हुए दर्शकों से कहा है कि जिस भी थिएटर में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठानÓ का प्रदर्शन हो, उसमें आग लगा दी जाए। अयोध्या के महंत राजू दास ने आरोप लगाया है कि ‘पठानÓ फिल्म में सनातन धर्म का मजाक उड़ाया गया है। महंत राजू दास ने कहा, बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाने वाली फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंन्हें कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने बिकनी के रंग को लेकर भी आपत्ति जताई गई है।
महंत राजू दास ने कहा कि शाहरुख लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाते रहे हैं। जब महंत राजू दास से पूछा गया कि क्या फिल्म में बिकनी के तौर पर भगवा का इस्तेमाल करने और न्यूड परफॉर्म करने की जरूरत थी। तो उन्होंने साफ कहा कि यह हिंदू धर्म व देवी देवताओं को अपमानित करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस भी थिएटर में इस फिल्म का प्रदर्शन हो, उसे फूंक देना चाहिए।

आपको बता दें कि शाहरुख और दीपिका की यह विवादित फिल्म ‘पठानÓ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के एक गाने में दीपिका की ड्रेस को लेकर विवाद है। ‘पठानÓ फिल्म के बेशरम रंग गाने के एक सीन में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी। इसको लेकर हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। महंत राजू दास के अलावा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने भी ‘पठानÓ फिल्म के गाने को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह भगवा रंग है और पठान फिल्म में इसका अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि पठान में भगवा का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।
मध्यप्रदेश में फिल्म के प्रदर्शन पर बैन
पूरे विवाद के बीच मध्यप्रदेश में फिल्म ‘पठानÓ के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि जब तक दीपिका के कपड़े और फिल्म के कुछ सीन नहीं बदले जाएंगे, मध्यप्रदेश में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कॉस्ट्यूम बेहद आपत्तिजनक है और गाने को दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड.3 दिन में 4-5 डिग्री कम हो जाएगा तापमान

raipमौसम पर चक्रवाती तूफान मंडौस का असर खत्म हो गया है। हलाकि गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहे। लेकिन शाम होते-होते ये बादल छंट गए। अब तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो रहा है। 16 दिसम्बर को मौसम सूखा रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना भी बन रही है। अगले 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट संभावित है। यानी मौसम सामान्य होने की स्थिति में पहुंच जाएगा।

गुरुवार तक तापमान असामान्य रूप से गर्म रहा है। रायपुर में सूर्योदय से पहले दर्ज न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य न्यूनतम तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

छत्तीसगढ़ के ठंडे स्थानों में शुमार पेण्ड्रा रोड, कवर्धा, नारायणपुर, अंबिकापुर, कोरिया, जशपुर में भी स्थिति सामान्य नहीं है। गुरुवार को पेण्ड्रारोड में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ यह भी सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री था जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। नारायणपुर में 15.9 डिग्री और कवर्धा में 15.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। कोरिया सबसे ठंडी जगह रही जहां तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ

रायपुर में दिसम्बर महीने में इतनी गर्मी असामान्य नहीं है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा कहते हैं, दिसम्बर में यह तापमान सामान्य है लेकिन ऐसा कम होता है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री अब तक का रिकॉर्ड है। ऐसा दो दिसम्बर 2015 को हुआ था। उससे पहले या उसके बाद के रिकॉर्ड में इतनी गर्मी कभी दर्ज नहीं हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि तापमान कम होने के साथ सुबह-शाम धुंध होगी। वह गहरा होता जाएगा। दिन में धूप खिलेगी। कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। दिसम्बर के अंत तक घने कोहरे की संभावना बनी हुई है।

5 दिन पहले बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मंडौस शुक्रवार रात तमिलनाडु के मामल्लापुरम तट से टकरा गया था। इसकी वजह से तटीय तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी बुरी तरह प्रभावित हुए थे। वहां 65 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं और भारी बरसात ने नुकसान बढ़ा दिया। इस तूफान के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम भी बदल गया था।

भागवत कथा में जीवन का सार छिपा है,यह प्रेम और करुणा की महत्ता समझाती है; ललित वल्लभ

भागवत परिवार तिल्दा के तत्वाधान में दशहरा मैदान नेवरा में चल रही भागवत कथा का दुसरा दिन,,

तिल्दा नेवरा -भागवत परिवार तिल्दा के तत्वाधान में दशहरा मैदान पर चल रही भागवत कथा के दुसरे दिन वृंदावन के रसिक भागवताचार्य श्रीहित ललित वल्लभ नागार्च ने अपनी रसमयी वाणी का रसपान कराते कहा अगर भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते हैं तो कथा में कथा के प्यासे बनकर हृदय को रिक्त रखकर आए तभी कथा हृदय पटल पर उतरेगी.. | उन्होंने कहा प्रभु सत्य और सर्वेक्षण हैं जो सृष्टि की रचना करते हैं,पालन करते हैं और समय-समय पर सहार भी करते हैं | लेकिन आज मानव भगवान की भक्ति छोड़कर विषय वस्तु को भोगने में लगा है | वह सारा ध्यान सांसारिक विषयों को भोगने में खपा देता है,जबकि मानव जीवन का उद्देश्य कृष्ण प्राप्ति के लिए होना चाहिए.कथा वाचक ने गुरवार को कथा में द्रोपति चीर हरण,राजा परीक्षित सुकदेव जन्म सवाद और पांडवो का स्वर्गा रोहण का प्रसंग सुनाया |

उन्होंने बताया की दु:शासन ने द्रौपदी को निर्वस्त्र करने की चेष्टा की। द्रौपदी ने समस्त कुरुवंशियों के शौर्य, धर्म तथा नीति को ललकारा और श्रीकृष्ण को मन-ही-मन स्मरण कर अपनी लज्जा की रक्षा के लिए प्रार्थना की तो भगवान स्वयं प्रगट हो गए। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया।

श्री ललित वल्लभ ने सुकदेव परीक्षित संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि एक बार परीक्षित महाराज वनों में काफी दूर चले गएउनको प्यास लगी, पास में समीक ऋषि के आश्रम में पहुंचे और बोले ऋषिवर मुझे पानी पिला दो मुझे प्यास लगी है, लेकिन समीक ऋषि समाधि में थे, इसलिए पानी नहीं पिला सके। परीक्षित ने सोचा कि इसने मेरा अपमान किया है मुझे भी इसका अपमान करना चाहिए। उसने पास में से एक मरा हुआ सर्प उठाया और समीक ऋषि के गले में डाल दिया। यह सूचना पास में खेल रहे बच्चों ने समीक ऋषि के पुत्र को दी। ऋषि के पुत्र ने नदी का जल हाथ में लेकर शाप दे डाला जिसने मेरे पिता का अपमान किया है आज से सातवें दिन तक्षक नामक सर्प पक्षी आएगा और उसे जलाकर भस्म कर देगा।

समीक ऋषि को जब यह पता चला तो उन्होंने अपनी दिव्य दृष्टि से देखा कि यह तो महान धर्मात्मा राजा परीक्षित है और यह अपराध इन्होंने कलियुग के वशीभूत होकर किया है। देवयोग वश परीक्षित ने आज वही मुकुट पहन रखा था। समीक ऋषि ने यह सूचना जाकर परीक्षित महाराज को दी कि आज से सातवें दिन तक्षक नामक सर्प पक्षी तुम्हें जलाकर नष्ट कर देगा। यह सुनकर परीक्षित महाराज दुखी नहीं हुए और अपना राज्य अपने पुत्र जन्मेजय को सौंपकर गंगा नदी के तट पर पहुंचे। वहां पर बड़े बड़े ऋषि, मुनि देवता आ पहुंचे और अंत मे व्यास नंदन शुकदेव वहां पर पहुंचे। शुकदेव को देखकर सभी ने खड़े होकर शुकदेव का स्वागत किया।

शुकदेव इस संसार में भागवत का ज्ञान देने के लिए ही प्रकट हुए हैं।शुकदेव का जन्म विचित्र तरीके से हुआ, कहते हैं बारह वर्ष तक मां के गर्भ में शुकदेव जी रहे। एक बार शुकदेव जी पर देवलोक की अप्सरा रंभा आकर्षित हो गई और उनसे प्रणय निवेदन किया। शुकदेव ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। जब वह बहुत कोशिश कर चुकी, तो शुकदेव ने पूछा, आप मेरा ध्यान क्यों आकर्षित कर रही हैं। मैं तो उस सार्थक रस को पा चुका हूं, जिससे क्षण भर हटने से जीवन निरर्थक होने लगता है। मैं उस रस को छोडक़र जीवन को निरर्थक बनाना नहीं चाहता।

कथा व्यास ने कहा कि द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर ने सूर्यदेव की उपासना कर अक्षयपात्र की प्राप्ति किया। हमारे पूर्वजों ने सदैव पृथ्वी का पूजन व रक्षण किया। इसके बदले प्रकृति ने मानव का रक्षण किया। भागवत के श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता है वह हर किसी में बसता है। श्रीमद्भागवत कथा जीवन के सत्य का ज्ञान कराने के साथ ही धर्म और अधर्म के बीच के फर्क को बताती है।कथा श्रवण से सूना जीवन धन्य हो जाता है। श्री नागार्च जी ने कहा श्रीमद्भागवत कथा में जीवन का सार छिपा है। यह प्रेम और करुणा की महत्ता समझाती है।

कथा में दूसरे दिन बड़ी संख्या में महिला-पुरूष कथा सुनने पहुंचे| दोपहर 2 बजे श्रीमद् भागवत कथा का प्रारम्भ होते ही धर्म प्रेमी श्रोताओं का आना शुरू हो गया और धीरे-धीरे पूरा पांडाल भर गया। श्रोताओं ने कथा का भरपूर आनंद लिया।

पड़ोसी निकला बच्ची का हत्यारा,मासूम का मर्डर कर के बाद घर के पास पीछे झाड़ियों में फेंकी थी लाश

रायपुर के सड्‌डू इलाके से गायब हुई बच्ची की 7 दिन बाद लाश मिली थी। इस कांड को अंजाम देने वाले का पता चल चुका है। रायपुर की पुलिस ने बच्ची के घर के पास ही रहने वाले नाबालिग को पकड़ा है। इसी ने इस घटना को अंजाम दिया।

हत्या के कारणों को लेकर पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। जल्द ही रायपुर के SSP प्रशांत अग्रवाल इसका खुलासा करेंगे। मामला विधानसभा थाना इलाके का है। सड्डू के BSUP कालोनी में रहने वाली 8 साल की दुर्गा यादव लापता हो गई थी। इसके बाद घर से 500 मीटर के दूरी पर बच्ची का शव मिला था।

7 दिसंबर की शाम से लापता बच्ची का शव सड्डू सेक्टर 8 के मकानों के पीछे झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपी की तलाश कर रही थी। जहां लाश मिली वहां रहने वाले लोगों को लाश की बदबू आ रही थी। जिसके बाद देखा गया कि कॉलोनी के पिछले हिस्से में झाड़ियों के पास शव है। स्थानीय लोगों ने विधानसभा पुलिस को सूचना दी। मंगलवार देर रात बच्ची का शव बरामद किया गया।

जिस जगह से बच्ची की लाश मिली वहां शव को कपड़े और थर्माकोल में लपेट कर फेंका गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई और फिर यहां लाकर लाश फेंकी गई है। बच्ची की लाश मिलने के बाद अब पुलिस ने उसके पिता राजू यादव को हिरासत में लिया था। मगर हत्यारा तो पड़ोसी ही निकला।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सड्डू बीएसयूपी कालोनी में अपने घर के सामने से खेलते-खेलते लापता हुई आठ साल की बच्ची के मामले में अफसरों से पूरी जानकारी ली और विशेष टीम बनाकर बच्ची दुर्गा यादव को जल्द तलाशने के निर्देश भी दिए थे।

8 साल की दुर्गा की 3 बहनें और एक छोटा भाई हैं। बहनों के साथ दुर्गा खेल रही थी। मां ने बताया कि उसकी बड़ी बहनें कुछ खाने के लिए घर आईं। मैंने देखा एक सफेद कार के पास बेटी खड़ी थी। मैंने उसे आवाज दी कि वो इधर आ जाए, मगर वो खेलकर आउंगी कहने लगी। कुछ देर बाद जब मेरा ध्यान गया वो कार भी गायब थी और मेरी बेटी भी।

मां ने बताया कि हमने आस-पास खोजा, दूर दराज के गांव गए। रिश्तेदारों को फोन किया कहीं बच्ची का पता नहीं चला है। मेरी बेटी घर का पता जानती है, हमारा नाम भी जानती है। कोई जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गया है। सफेद कार के बारे में अल्पना ने कहा कि एक सफेद गाड़ी हमेशा हमारे मोहल्ले में आकर रुका करती थी। उसमें कौन होता था हम नहीं देख पाए, मगर बेवजह कभी पान के ठेले तो कभी किसी के घर के बाहर वो गाड़ी खड़ी हुआ करती थी, मेरी बेटी को वो सफेद गाड़ी वाला ही ले गया होगा।

बांग्लादेश का दूसरा विकेट भी गिर गया, उमेश को पहला विकेट मिला

भारत और बांग्लादेश के बीच चटोग्राम के जहूर अहमद स्टेडियम में जारी टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद दूसरे सेशन में भारत को 404 पर आउट करने के बाद बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही है और उसके दो विकेट जल्द ही गिर गए हैं

इससे पहले भारत की पहली पारी 404 रन पर सिमट गयी. दूसरे दिन खेल शुरू होने के बाद जब श्रेयस अय्यर सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए, तो लगा कि भारतीय पारी एक बार शायद तीन सौ का भी आंकड़ा न छू सके, लेकिन आर अश्विन (58) और पुछल्ले कुलदीप यादव (40) ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को परेशान और हताश करते हुए आठवें विकेट के लिए 92 रन की अहम साझेदारी की. इससे न केवल भारत ने न केवल चार सौ का आंकड़ा छू लिया, बल्कि उसके गेंदबाजों को भी जरूरी मनोवैज्ञानिक लाभ मिल गया. आठवें विकेट के लिए यह साझेदारी भारत के लिए खासी अहम हो सकती है. अश्विन के आउट होने के बाद भारतीय पारी को सिमटने में ज्यादा देर नहीं लगा. लेकिन अच्छी बात उमेश यादव (नाबाद 15) की पारी में दो छक्के रहा. और उनके अंदाज ने भारत को 404 का आंकड़ा दिला दिया. बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लालम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार, तो इबादत और खालिद ने एक-एक विकेट लिया

भारत ने लंच के समय 7 विकेट पर 348  रन बनाए थे. रविचंद्रन अश्विन 40 और कुलदीप यादव 21 रन बनाकर नाबाद थे. लंच तक ये दोनों आठवें विकेट के लिए नाबाद 55 रन जोड़ चुके थे.  दूसरे दिन पहले सेशन में आउट होने इकलौते बल्लेबाज श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने अपने बुधवार के 82 रनों में सिर्फ चार रन और जोड़े और वह 86 रन बनाकर आउट हुए. अय्यर को इबादत हुसैन ने बोल्ड किया.  पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकासान पर 278 रन बनाए थे. मैच में खेल रहीं दोनों टेस्ट की फाइनल XI इस प्रकार हैं:

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (डब्ल्यू), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन