Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2927

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  जरूरतमंद लोगों को स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  राम गोपाल अग्रवाल की  उपस्थित में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  जरूरतमंद लोगों को सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया।

छत्तीसगढ़ में अब स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट ITI योजना:मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा के नाम से एक नई योजना आई,सरकार के चार साल होने पर घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 3 महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने ’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की। वहीं सभी स्कूलों, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रखरखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की है

सीएम ने तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए ’स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर 33.96 करोड़ रुपए के 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इनमें 30 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत के 12 कार्यों का भूमिपूजन और 3.83 करोड़ रुपए की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

नवा रायपुर में 4.86 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय का भूमिपूजन भी किया गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कई कन्या एवं बालक छात्रावास और आश्रमों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

स कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें नवा रायपुर में 4 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय, दुर्ग जिले के ग्राम परसदा में 9.39 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अनुसूचित जाति (प्रयास) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सह कोचिंग केन्द्र भवन, बेमेतरा जिले के साजा में 1.52 करोड़ रुपए की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, मुंगेली जिले के बरमपुर में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रुपए शामिल है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा के साजा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास (लागत 1.91 करोड़ रुपए) और राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 1.91 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण भी किया।

सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ वासियों में आई खुशहाली: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर रायपुर शहर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में भी छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश के अन्नदाताओं का ऋण माफ किया गया। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की कीमत अब पूरे देश में सबसे अधिक मिल रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लेकर भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में सरकार ने योजनाएं चलाई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गोबर खरीदी का भी काम शुरू किया। सरकार की योजनओं से आम लोगों को सीधा आर्थिक लाभ हुआ है और छत्तीसगढ़ के लोगों में खुशहाली बढ़ी है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ राज्य के विकास और खुशहाली के अपने पुरखों के सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राज्य के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों सभी वर्गों और समाजों के लिए योजनाओं के माध्यम से काम किया जा रहा है। राज्य का सर्वांगीण विकास करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सरकार के काम से छत्तीसगढ़ी माटी से बढ़ा जुड़ाव, मुख्यमंत्री बने प्रदेश की पहचान: महापौर एजाज ढेबर

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि राज्य की जनता की भलाई और विकास के लिए पिछले 4 वर्षों में सरकार ने बहुत काम किया है। आज राज्य की जनता के लिए गौरव महसूस करने का दिन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कामों और शासकीय योजनाओं से छत्तीसगढ़ी माटी से जुड़ाव बढ़ा है। इन योजनाओं में लगाव का भाव है, अपनेपन की महक है, जो सभी छत्तीसगढ़वासियों को गौरव का अहसास करा रही है। महापौर ने कहा कि सरकार के कामों ने छत्तीसगढ़ को देश में एक अलग पहचान दी है। ऐसा कोई क्षेत्र, समाज और वर्ग नहीं है, जिसके हित में सरकार ने काम ना किया हो।

प्रदेश की मुखिया ऐसी योजनाओं को चलाने के लिए पूरे देश में छत्तीसगढ़ की पहचान बन गए हैं। महापौर ने भी छत्तीगसढ़ गौरव दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं सीएम ने आज छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण किया, साथ ही गरीबों को सब्जियां भी बांटी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टोरेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं खुशहाली का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ महतारी से मांगा।

न्यू ईयर के जश्न में कोई रोक-टोक नहीं,,लेकिन रात 12.30 बजे के बाद नहीं होगी पार्टी

रायपुर में न्यू ईयर पार्टी को लेकर एक गाइडलाइन जारी कर दी गई है। कोविड काल के बाद यह पहला मौका है, जब न्यू ईयर के जश्न में कोई खास पाबंदियां नहीं लगाई गई हैं। पिछले साल रायपुर शहर ने कोविड-19 के खतरे के बीच नए साल का जश्न मनाया था।

रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से चर्चा के बाद एक खास बैठक आयोजित की गई थी। एडीएम एनआर साहू ने रायपुर शहर के सभी होटल मैरिज पैलेस क्लब कैफे मालिकों की एक बैठक लेकर नए साल की गाइड लाइन तय की है।

जश्न में कोई रोक-टोक नहीं

इस साल नए साल के जश्न में कोई रोक-टोक नहीं होगी,लेकिन कुछ खास नियमों का जरूर पालन करना होगा। जिला प्रशासन की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, न्यू ईयर इवेंट पार्टीज में शराब परोसने के लिए लाइसेंस लेना होगा, लाइसेंस की जांच करने के लिए अलग से प्रशासनिक टीम भी बनाई जाएगी जो इवेंट्स में जाकर जांच कर सकेगी।

सभी आयोजकों को अपनी पार्टी इसमें डीजे और साउंड सिस्टम का जिम्मेदारी से उपयोग करना होगा। आम लोगों को होने वाली दिक्कत की शिकायत मिलने पर साउंड सिस्टम जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है।कार्यक्रम आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा, ताकि आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा सके।

पुलिस प्रशासन जब्ती की कार्रवाई करेगा

किसी भी होटल क्लब मैरिज पैलेस में इवेंट के दौरान क्षमता के अनुरूप ही लोगों को बुलाया जा सकेगा। इसी के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी आयोजकों को करनी होगी। गाड़ियों के बेतरतीब सड़कों पर खड़ी रहने पर पुलिस प्रशासन जब्ती की कार्रवाई करेगा और लोगों पर फाइन भी बनाया जाएगा।

रात 12:30 बजे के बाद नहीं होगी पार्टी

शहर के किसी भी होटल रिजॉर्ट क्लब में न्यू ईयर की पार्टी रात 12:30 बजे के बाद आयोजित नहीं की जा सकेगी। कार्यक्रम आयोजन से पहले जिला प्रशासन से अनुमति भी लेनी होगी। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर आयोजक या रिजॉर्ट, क्लब , होटल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

पिछले साल थी पाबंदियां

पिछले साल 20 दिसंबर के आसपास जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने ही न्यू ईयर को लेकर गाइडलाइन जारी की थी। तब प्रदेश में कोविड-19 की वजह से नए साल और धार्मिक त्योहारों को लेकर कार्यक्रम स्थलों पर 50% लोगों को ही अनुमति दी गई थी । यानी 100 लोगों की क्षमता वाले जगहों पर सिर्फ 50 लोग ही मौजूद रह सकते थे, इसके अलावा सैनिटाइजेशन कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन को लेकर भी सख्ती थी, जो इस बार नजर नहीं आ रही।

प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर, तखतपुर में मनाया गया, छत्तीसगढ़ गौरव दिवस

तखतपुर टेकचंद कारडा

राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शनिवार को तखतपुर के पंचायत खरकेना में  छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर खरकेना पंचायत के गौठान में आयोजित कार्यक्रम डॉ. रश्मि आशीष सिह के मुख्य आतिथ्य में सपन्न हुआ| कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति जितेंद्र पाण्डेय ,पूर्व विधायक जगजीतसिंह मक्कड़ जनपद सदस्य योगेश साहू,ग्राम सरपँच परमेश्वर साहू, लक्ष्मीकांत ,बिहारी देवांगन,अजय देवांगन ,जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन, जनपद सीईओ हिमांशु गुप्ता,राजू ठाकुर,ढकेल साहू,लोमश साहू,दुर्गेश साहू, गंगासाहू, लक्षमण साहू सहित महिला समूह गौठान समुह व ग्राम वासी उपस्थित थे।”इस अवसर पर डॉ. रश्मि सिह ने शासन की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा सर्कार ने जो कार्य चार साल में किए है वे भजपा के 15 सालो मे किए कार्यो से अधिक है |

एक अन्य कार्यक्रम में  नगर कांग्रेस कमेटी तखतपुर द्वारा  कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर श्रम का सम्मान कार्यक्रम कांग्रेस कार्यलय मेंआयोजित कर स्वच्छता दीदियों को कंबल वितरित किया गया और उनको सरकार की योजना की जानकारी दी गई |कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाण्डे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास, ,सुरेश ठाकुर,अजय देवांगन, ,, बिहारी देवांगन , मुकीम अंसारी ,बसंत गुप्ता. मोहित राजपुत. सुनील जांगडे ,संदीप पटेल दिनेश देवांगन मनोज ठाकुर विशाल राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे

पंडित गणेश पान्डेय,बने परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद् ट्रस्ट के प्रभारी

तखतपुर-बोदरी बिलासपुर निवासी ज्योतिष,भागवताचार्य पंडित गणेश पान्डेय को भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद् ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है

ट्रस्ट के राष्ट्रीय सलाहकार ज्योतिषाचार्य पंडित राज शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित ताराचंद शास्त्री की अनुशंसा पर सनातन धर्म-संस्कृति-शिक्षा संस्कार.पर्यावरण और समाज सेवा को देखते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य पंडित ओपी शास्त्री संस्थापक. अध्यक्ष पंडित सुरेश गौड़ ने गणेश पान्डेय को नियुक्ति किया गया है |गणेश पान्डेय के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पद के नियुक्ति पर परिषद् के सदस्यों व विप्र समाज व मित्रो ने बधाई दी है। नियुक्ति पत्र देने के मौके पर दिल्ली प्रदेश प्रभारी आचार्य पंडित सुरेश शर्मा केके तिवारी वउज्जैन से पंडित चंद्रप्रकाश शर्मा पंडित सुनील कुमार जोशी शाहजहांपुर मध्य प्रदेश सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

नए साल में घर के मुख्य द्वार पर लगा लें ये चीजें, घर आई मां लक्ष्मी कभी नहीं जाएंगी वापस

नए साल पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने और जीवन में सफलता पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ चीजों को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने वाली है.ऐसे में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-शांति बनी रहे. वास्तु में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें नए साल पर आजमाने से घर में स्थायी रूप से मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से पूरा साल तो अच्छा गुजरेगा ही. साथ ही, हर क्षेत्र में सफलता भी हासिल होगी.

वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी की स्थायी कृपा पाने के लिए नए साल पर घर के मुख्य द्वार पर कुछ चीजों को लगाने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.

नए साल पर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं इनमें से कुछ 

घोड़े की नाल- वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल का विशेष महत्व बताया गया है. कहते हैं कि घोड़े की नाल सौभाग्य का प्रतीक होती है. इसे घर के मुख्य द्वार पर अगर लगा दिया जाए, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

धार्मिक प्रतीक लगाएं- घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक,ऊँ, क्रॉस आदि के चिह्न लगाने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. इससे परिवार के सदस्यों के तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

गणेश जी की मूर्ति – घर में खुशहाली बनाए रखने और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगाई जा सकती है. लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि भगवान गणेश का मुंह अंदर की ओर होना चाहिए. बाहर की तरफ मुख होने से धन हानि होती है.

तांबे का सूरज- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज लगाना भी शुभ बताया गया है. कहते हैं कि इसे घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि के साथ मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है. साथ ही, व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. ऐसे में नए साल पर घर के मुख्य द्वार इनमें से किसी भी चीज को जरूर लगाएं.

मेरी गर्दन धड़ से अलग कर देना, दोबारा जिंदा होकर स्टेशन पर मिलूंगा’, युवक ने कराया खुद का कत्ल

प्रयागराज-युवक को विश्वास था कि देवी मां उसे फिर से जिंदा कर देगी और उसे ज्यादा शक्तिशाली बना देगी लेकिन एक बार गर्दन कटने के बाद योग जिंदा नहीं हो सका पुलिस ने हत्या की इस अनसुलझी कहानी का पर्दाफाश कर दिया है कपिल की ऐसी दास्तान सुनकर हर कोई हैरान है..

तंत्र मंत्र के फेर में दोबारा जिंदा होने के लिए एक शख्स ने अपनी ही हत्या कर डाली युवक को विश्वास था कि देवी मां उसे फिर से जिंदा कर देगी और उसे ज्यादा शक्तिशाली बना देगी जिससे वह शक्तियां प्राप्त करेगा यह मामला उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज का है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

बीते 10 दिसंबर को करछना थाना इलाका के गधी गांव इलाके में हाईवे के किनारे 37 साल के शख्स की सिर कटी लाश मिली थी लाश मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई पुलिस ने मुखबिर ओ का जाल बिछाया तो हत्या की अनसुलझी कहानी का पर्दाफाश हुआ कत्ल की ऐसी दास्तान सुनकर लोग हैरान है पुलिस के मुताबिक आशीष दीक्षित मृतक करीब 6 महीने पहले हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान नीतीश सैनी से मिला था नीतीश एक साधारण परिवार से था और वह अपने अच्छे भविष्य और परिवार के लिए परेशान रहता था इसी दौरान आशीष ने पूजा-पाठ और देवी शक्तियों के माध्यम से भविष्य अच्छा कर देने का आश्वासन नीतीश को दिया इसकी बातों से नीतीश काफी प्रभावित हुआ आशीष के पूजा-पाठ और तंत्र मंत्र को देख कर उसे विश्वास हुआ कि अब भविष्य सुधर जाएगा.

फिर आशीष और नीतीश हरिद्वार में एक ही किराए का कमरा लेकर एक साथ रहने लगे थे यही नहीं आशीष ने अपनी प्राइवेट नौकरी भी छोड़ दी थी और उसे पूरा विश्वास हो गया था कि देवी शक्तियों के फलस्वरूप 1 दिन उसकी परिस्थिति अच्छी हो जाएगी 8 दिसंबर को प्रयागराज आए,, आशीष नीतीश के पूरे खर्चे भी उठाता था और हमेशा साथ ही रहता था कई बार परिवार वाले नाराज हुए और उसका विरोध भी किया,उधर नीतीश और आशीष एक साथ हरिद्वार में 8 दिसंबर को प्रयागराज आ गए और मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंच गए,,

दोबारा जीवित हो जाऊंगा

दर्शन करने के बाद आशीष ने नीतीश से कहा मुझे सिद्धि प्राप्त करनी है और तुम मुझे मार दोगे तो मुझे सिद्धियां प्राप्त हो जाएगी और मैं दोबारा जीवित हो जाऊंगा जीवित होने के बाद दैवीय शक्ति प्राप्त करके तुम्हारा जीवन ही बदल दूंगा आशीष अपने साथी नीतीश को ट्यूब पर महाभारत में बर्बरीक और ऋषि की कहानियां दिखाता था जिसमें एक व्यक्ति गर्दन काटने के बाद भी देवी शक्ति द्वारा पुनः जीवित हो जाता था

रक्त से कर लेना अभिषेक

वही आशीष ने नीतीश से कहा पूजा पाठ करने के बाद जब मैं लेट जाऊंगा तब तुम मुझे हिलाजुला कर देखना यदि मेरे शरीर में कोई हलचल नहीं होगी तो चौपड़ धारदार हथियार से मेरी गर्दन काट कर मार देना, और जो रक्त निकलेगा उसे अपने माथे पर लगाकर अभिषेक करना, मंत्रोचार कर चौपड़ और अन्य पूजा की सामग्री को गंगा किनारे गाड़ देना |उसके बाद तुम प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पहुंचना मैं 1 घंटे में वहां आ जाऊंगा और अगर मैं वहां नहीं पहुंचा तो तुम वहां से चले जाना मैं मां कामाख्या देवी के पास जीवित होकर दर्शन प्राप्त कर तुमसे हरिद्वार में दोबारा मिलूंगा ,आशीष ने वैसा ही किया जैसा कि नीतीश ने कहा था आशीष उसकी गर्दन काटकर हरिद्वार चला गया

पहले शराब पी और फिर खाई दवा

पकड़े गए आरोपी आशीष ने पुलिस को बताया कि उस दौरान नीतीश ने पहले शराब पी और कोई दवा खाई उसके बाद वह अपनी जैकेट और टीशर्ट खोल कर लेट गया थोड़ी देर बाद उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई  गर्दन अलग कर दी,, नीतीश के शरीर को हिला डूलाकर देखा और शरीर में कोई हरकत ना देखकर आशीष ने चौपड़ से उसकी गर्दन शरीर से अलग कर दी, हत्या करने के बाद चौपड़ और पूजा की सामग्री को उसने गंगा में प्रवाहित कर दिया और 1 घंटे इंतजार करने के बाद नीतीश के द्वारा बताई गई जगह पर नहीं पहुंचा तो आशीष हरिद्वार वापस चला गया

आरोपी को जेल

पुलिस ने मुखबिर और सर्विलांस के जरिए इस मामले की पड़ताल शुरू की पुलिस की टीम ने हरिद्वार से आरोपी नितेश सैनी को गिरफ्तार कर उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है

दशहरा मैदान नेवरा में चल रहे भागवत कथा का तीसरा दिन.. भजनों पर नाचते रहे श्रोता.

कथावाचक ललित वल्लभ नागार्च ने सुनाएं सती चरित्र रोचक प्रसंग 

तिल्दा नेवरा –श्रीमद् भागवत कथा जीवन के सत्य का ज्ञान कराने के साथ ही धर्म और अधर्म के बीच के फर्क को बताती है, उन्होंने कहा कि भगवान कपिलदेव जी ने माता देवहूति को ज्ञान उपदेश दिया बताया कि जीव की गर्भ में क्या स्थिति होती है मां के गर्भ में सातवें माह में भगवान का दर्शन होता है|जब जन्म होता है तब वह चिल्लाता है कि कहां, कहां वह कहां है जिसके मुझे गर्भ में दर्शन हो रहे थे |गर्भ में जीव कहता है कि मैं आप का भजन करूंगा और जन्म के बाद मोह माया में भगवत भजन भूल जाता है.. लेकिन यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हमारा उद्धार सही मायने में तभी होगा जब हम  भगवत चरणों में रहेंगे.

दशहरा मैदान नेवरा में श्रीमद् भागवत कथा परिवार के तत्वाधान में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथावाचक ललित वल्लभ नागर्च ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए उक्त बाते कही.. कथा में श्रोताओं की भीड़ देखकर श्री नागार्च ने कहा कि धन्य है यह नगरी जहां के लोग भक्ति के रंग में प्रभु के चरणों में कथा का श्रवण करने भारी संख्या में पहुंचे हैं..

कथा व्यास ने सती चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि किसी भी स्थान पर बिना निमंत्रण जाने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि जहां आप जा रहे है वहां आपकाअपने इष्ट या अपने गुरु का अपमान न हो। अपमान होने की आशंका हो तो उस स्थान पर जाना नहीं चाहिए। चाहे वह स्थान अपने जन्म दाता पिता का ही घर क्यों न हो। प्रसंगवश सती चरित्र के प्रसंग को सुनाते हुए भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाह होना पड़ा था।

भागवत कथा में ध्रुव चरित्र की कथा को सुनाते हुए कथा वाचक ने समझाया कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता रहती है। भक्त ध्रुव द्वारा तपस्या कर श्रीहरि को प्रसन्न करने की कथा को सुनाते हुए बताया कि भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है। भक्ति को बचपन में ही करने की प्रेरणा देनी चाहिए क्योंकि बचपन कच्चे मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा चाहे वैसा पात्र बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में जिस प्रकार के कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे मृत्यु मिलती है। भगवान ध्रुव के सत्कमोर् की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ध्रुव की साधना,उनके सत्कर्म तथा ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा के परिणाम स्वरूप ही उन्हें वैकुंठ लोक प्राप्त हुआ। कथा के दौरान महराज ने बताया कि संसार में जब-जब पाप बढ़ता हैभगवान धरती पर किसी न किसी रूप में अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि कलयुग में भी मनुष्य सतयुग में भगवान कृष्ण के सिखाए मार्ग का अनुसरण करे तो मनुष्य का जीवन सफल हो सकता है। कथा व्यास ललित वल्लभ नागर्च ने अजामिल उपाख्यान के माध्यम से इस बात को विस्तार से समझाया गया ,साथ ही प्रह्लाद चरित्र के बारे में विस्तार से सुनाया और बताया कि भगवान नृसिंह रुप में लोहे के खंभे को फाड़कर प्रगट होना बताता है कि प्रह्लाद को विश्वास था कि मेरे भगवान इस लोहे के खंभे में भी है और उस विश्वास को पूर्ण करने के लिए भगवान उसी में से प्रकट हुए एवं हिरण्यकश्यप का वध कर प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की। कथा के दौरान भजनों पर कथा का श्रवण करने पहुंचे श्रोता खासकर महिलाएं नाचने से अपने आप को नहीं रोक पाए.. आयोजक परिवार के संजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, नीलिम अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल,आनद शर्मा ने सपरिवार कथा का श्रवण किया कथा में जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार भी पहुंची थी 

विजय दिवस की 51वीं वर्ष गांठ पर पूर्व सैनिकों ने कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

तिल्दा नेवरा -पूर्व सैनिक संघ के द्वारा शुक्रवार को विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ मनाई गई|इस अवसर पर भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई |इस मौके पर पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा देश आज विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ मना रहा है। 16 दिसंबर को हर साल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन 1971 में भारत ने पाकिस्तान को जंग में हराया था। इसी ऐतिहासिक जीत का जश्न हर साल मनाया जाता है। हालांकि इस जंग में भारतीय सैनिकों ने बड़े पैमाने पर कुर्बानियां भी दी थीं। करीब 3900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे, जबकि 9851 सैनिक घायल हुए। आज देश के वीर सिपाहियों के शौर्य, अदम्य साहस, कुर्बानी को नमन किया जा रहा है।
अनिल वर्मा ने कहा 1971 में पाकिस्तान और भारत के बीच जंग हुई थी। इस जंग में पाक सेना को करारी हार मिली और 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा। युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया। आज यही क्षेत्र स्वतंत्र देश बांग्लादेश बन गया है।

पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारतीय पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।
रो पड़े थे पाकिस्तानी कमांडर

रिटायर्ड फौजी अश्वनी वर्मा ने कहा आत्मसमर्पण के दस्तावेज पर दस्तखत करने के बाद नियाजी ने अपनी रिवाल्वर जनरल अरोड़ा के हवाले कर दी। नियाजी की आंखों में आंसू थे। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोग नियाजी की हत्या करने की मांग कर रहे थे। लेकिन भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने नियाजी को सुरक्षित वापस भेजा। भारत की इस जीत की खबर से उस दौरान इंदिरा गांधी ने लोकसभा में युद्ध में भारत की जीत की घोषणा की, जिसके बाद सदन समेत पूरा देश जश्न में डूब गया। इस मौके पर एसके वर्मा, एसके शर्मा, गजेंद्र वर्मा, अनिल वर्मा ,शत्रुघ्न यादव,कमलेश वर्मा, चंद्रहास वर्मा, तथा स्थानीय पुलिस थाना के ए,एसआई शंकर लाल वर्मा, उप निरीशक डीडी मानिकपुरी, राजाराम गोआर्य के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे

मिथुन और कर्क राशि वालों का आर्थिक दृष्टिकोण से दिन रहेगा उत्तम, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप योग व व्यायाम को अपनाकर अपने आपको फिट रखेंगे और बिजनेस कर रहे लोगों को  मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो उनके लिए लाभदायक रहेगी।  परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने से उन्हें जाना पड़ सकता है, लेकिन आपको उन्हें रोकना नहीं है। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।
वृष
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।  संतान की किसी बात पर आपको नाराजगी रहेगी और उनके व्यवहार से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में  आपको किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकती है। आप कोई काम अपने किसी मित्र से पूछ कर करे, तो आपको उसमें लाभ मिल सकता है।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने संपत्ति संबंधित विवाद का निपटारा होने पर कुछ नहीं बोलना है और यदि आपने  कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को किसी दूसरे पर सौंपा, तो वह कोई  बड़ी गलती कर सकते हैं। आपको  मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।  आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और घर परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से खुशियां बनी रहेंगी और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों  के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और किसी करीबी से धन मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार मिलने के संकेत दिख रहे हैं। आपको किसी नये प्रमोशन के मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी और आप अपनी संपत्ति संबंधित वाद विवाद को यदि वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपने यदि परिवार में किसी सदस्य के कैरियर से संबंधित कोई निर्णय लिया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप कुछ नया खरीदने का प्लान कर सकते हैं, जिसमें आप काफी अच्छा धन लगाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, क्योंकि आपको आपके किए गए कामों के लिए सराहना मिल सकती है। पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें  सफलता मिलने की उम्मीद बनती दिख रही है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आपने किसी से पुराना कर्जा लिया है, तो उसे समाप्त कर दे, तो बेहतर रहेगा।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपने यदि बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाया है, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। आप अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करेंगे, जिससे आप उसे बेहतर बना पाएंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र के सेहत की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।
तुला 
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को इधर-उधर के कामों में नहीं लगाएं। आपको किसी संपत्ति का सौदा करना बेहतर रहेगा। घर परिवार में चल रही अनबन से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, जिसके कारण आप कोई निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे। आपको अपने माता-पिता व वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से किसी बिजनेस में मदद मिल सकती है। आप यदि किसी योजना को शुरू करें, तो उसके लिए लोगों से बातचीत अवश्य करें।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो, तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे नहीं रखने है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए समस्या बन सकती हैं, जिससे आपको सबक लेना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपके काफी काम आसानी से बन जाएंगे।