Monday, March 16, 2026
Home Blog Page 2926

छत्तीसगढ़ के मोर मयारू गुरूजी कार्यक्रम को मिला राष्ट्रीय सिल्वर स्कोच अवार्ड

मंत्री भेडिय़ा व छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने प्राप्त किया सम्मान
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। श्री बघेल ने नेतृत्व में जनहित में जारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनके मानिटरिंग को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट रूप से कार्यों का संपादन हो रहा है और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को लगातार पुरस्कार मिल रहे हैं।

मंत्री भेडिय़ा व छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने प्राप्त किया सम्मान
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। श्री बघेल ने नेतृत्व में जनहित में जारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनके मानिटरिंग को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट रूप से कार्यों का संपादन हो रहा है और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को लगातार पुरस्कार मिल रहे हैं।

मोर मयारू गुरूजी कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के बच्चों पर पडऩे वाले मनोवैज्ञानिक प्रभाव को रूचिकर तरीके से बताते हुए उन्हें जागरूक किया जाता है। बच्चों से व्यवहार करते समय या सम्पूर्ण शिक्षा के दौरान शिक्षक के चरित्र तथा व्यक्तित्व का बच्चों पर असर पड़ता है और यदि इसका सजगतापूर्वक ध्यान रखा गया तो बच्चों को नैतिकता और उत्तम चरित्र प्रदान कर बाल अधिकारों की रक्षा संभव है। आयोग द्वारा अब तक इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों एवं राज्य स्तर पर लगभग 2000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और भविष्य में इसे जिला स्तर तक विस्तार करने की भी योजना है।

कपूर का एक छोटा-सा टुकड़ा भी दिखाता है बड़े कमाल, इस उपाय से जल्द बनेंगे मालामाल

वास्तु के अनुसार घर में उत्पन्न हुए वास्तु दोष परिवार का सुख-चैन सब छीन लेते हैं. इतना ही नहीं, परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न करते हैं. अगर आप घर के इन वास्तु दोषों को बिना किसी बदलाव के दूर करना चाहता हैं, तो कपूर के ये उपाय फायदेमंद हो सकते हैं.

तिल्दा-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूजा और धार्मिक कार्यों में कपूर का विशेष महत्व है. पूजा के साथ-साथ आरती में भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है. कहते हैं कि कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. वहीं, देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं. पूजा के दौरान कपूर का इस्तेमाल घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाता है. ज्योतषि शास्त्र के अनुसार कपूर का इस्तेमाल पूजा के साथ-साथ कई उपायों में भी किया जाता है, जो कि बहुत ही लाभकारी सिद्ध होते हैं.

ज्योतिष के अलावा वास्तु में भी कपूर के कई खास उपायों का जिक्र किया गया है. छोटा सा कपूर बड़े कमाल का है. वास्तु जानकारों के अनुसार कपूर का इस्तेमाल करके घर के कई वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है. इतना ही नहीं, व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए भी कपूर को कई तरह से प्रयोग में लाया जा सकता है. आइए जानते हैं कपूर के इन उपायों के बारे में.

वास्तु अनुसार कपूर के उपाय 

मन को शांत रखने के लिए 

वास्तु एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो जेब में या फिर अपने पर्स में कपूर रखकर निकलें. ऐसा करने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है. साथ ही, अगर आप किसी बात को लेकर परेशान रहते हैं, तो इससे मन भी शांत रहता है.

आर्थिक संकट से मुक्ति के लिए 

अगर आप काफी लंबे समय से आर्थिक रूप से परेशान चल रहे हैं और आपकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है. पैसा होने के बाद भी आपके हाथ में टिक नहीं पा रहा है,तो रुमाल में कूपरा का टुकड़ा बांधकर रख लें. इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मिठास के लिए

अगर पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा है और बिना किसी बात पर लड़ाई-झगड़े बने रहते हैं, तो ऐसे में कपूर का एक छोटा-सा टुकड़ा अपने पास हमेशा रखें. ऐसा करने से शुक्र देव की कृपा आप पर बनी रहेगी. साथ ही, पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मेलजोल और मिठास बढ़ेगा.

वास्तु दोष दूर करने के लिए

अगर आपके घर में वास्तु दो उत्पन्न हो रहे हैं. और घर में बिना कुछ बदलाव किए इनसे छुटकारा पाना चाह रहे हैं, तो घर के कोने में कपूर के टुकड़े रख दें. कपूर वास्तु दोष को दूर करने में बहुत कारगार माना गया है.

जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में फिर काल बना कोरोना, सड़कों पर सन्नाटा, श्मशान में लंबी कतारें

चीन में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है.आलम यह है कि कोरोनावायरस के खौफ से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं.
चीन में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है कोविड-19 कुछ इस कदर हावी है कि लोग खुद को बचाने के लिए घरों में कैद हो गए हैं. लिहाजा सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है .चीन के कई शहर ऐसे हैं. जहां कोविड के केस में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है आलम यह है कि शहरों में अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट क किट की कमी आ गई है. श्मशान घाटो में लंबी कतारें लगी हुई है. इतना ही नहीं एक्सपर्ट कह रहे हैं कि चीन को तीन लहरों में अलर्ट रहना होगा. क्योंकि इस दौरान केस बढ़ सकते हैं.
चीन के प्रमुख महामारी विशेषज्ञ वू जुन्यो ने चेतावनी दी है कि चीन में कोरोना की टीम लहर वेव आएगी. पहला मौका क्रिसमस.दूसरा अवसर न्यू ईयर .और तीसरा मौका लूनर न्यू ईयर के बाद होगा. क्योंकि लोग इस मौके पर अपने घरों की ओर लौटते हैं. ऐसे में लापरवाही बरतने पर खतरा कई गुना बढ़ सकता है.उन्होंने कहा कि कोरोना की तीन लहरों में से पहली वेव इसी सर्दी में आएगी.
दरअसल चीन की सी जिनपिंग सरकार ने कोविड को लेकर अपनी जीरो कोविड- पॉलिसी को देश में तमाम विरोधियों के बाद खत्म कर दिया था इसके बाद कोरोना के केस में अप्रत्याशित तौर पर इजाफा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक चीन के उत्तर से लेकर दक्षिण तक फैले शहरों में कोरोनावायरस बढ़ता जा रहा है.

खानपान, पार्सल और डिलीवरी तक की किल्लत

चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना केसों की बात करें तो यहां कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने खलबली मचा दी है. यहां खानपान से लेकर पार्सल और डिलीवरी तक की सेवाएं बाधित हो चुकी हैं. इतना ही नहीं, हालात ये हैं कि 22 मिलियन की आबादी वाले शहर में अंतिम संस्कार के लिए भी श्मशान में लंबी लाइनें लग रही है. क्योंकि यहां काम करने वाले लोग भारी संख्या में कोविड पॉजिटिव पाए जाने की वजह से छुट्टी पर चले गए हैं.

श्मशान में लगी लंबी लाइनें लग रही है.

-बीजिंग का सबसे बड़ा श्मशान बाबोशान के हालात डराने वाले हैं. यहां पार्किंग के लिए भी जगह नहीं बची है. श्मशान में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि अभी शव यात्रा के लिए बुकिंग करना मुश्किल है. इसलिए लोग अपने परिजनों या रिश्तेदारों के शव निजी वाहनों से ही ला रहे हैं. ही ला रहे हैं. आलम ये है कि यहां श्मशान घाट से दिनभर धुआं उठता रहता है.

क्रिसमस और न्यूईयर की तैयारियां भी फीकीं-

एजेंसी के मुताबिक चीन के उत्तर-पश्चिम में स्थित जियान शहर में सब-वे खाली दिखाई दे रहे हैं, जबकि देश के

वाणिज्यिक केंद्र शंघाई में भी क्रिसमस औऱ न्यू ईय़र के बाद कोई खास चहल-पहल नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां उत्सव का माहौल नहीं है   वहीं चीन के चेंगदू में सड़कें सुनसान हैं, आलम ये है कि अस्पतालों में एंटीजन टेस्ट किट की भी कमी हो गई ह

ये तीन लहरें बढ़ा सकती हैं टेंशन-

चीन के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार से अधिकांश स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स से कहा है कि वह घर से ही पढ़ाई करें. उधर, हांग्जो में अधिकांश स्कूलों से कहा गया है कि शीतकालीन सेमेस्टर जल्दी खत्म करें. साथ ही एजुकेशन अथॉरिटी ने कहा कि गुआंगज़ौ में जिन स्कूलों में पहले से ही ऑनलाइन क्लास चल रही है, उन्हें इसी फॉरमेट में कक्षाओं का संचालन करना होगा.

बीजिंग में चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के प्रमुख महामारी विज्ञानी वू ने कहा कि इस सर्दी में कोरोना का कहर चरम पर होगा और लगभग तीन महीनों तक तीन लहरों का सामना करना होगा.

इन दिनों में बरतनी होगी-सावधानी

पहली लहर दिसंबर के मध्य से जनवरी के मध्य तक चलेगी, जो कि बड़े पैमाने पर शहरों को प्रभावित करेगी. जबकि दूसरी लहर 2023 में जनवरी के अंत से फरवरी के मध्य… तक शुरू होगी, उन्होंने कहा कि चीन में लूनर न्यू ईयर के चलते कोरोना के केस बढ़ सकते हैं. जबकि तीसरी लहर फरवरी के अंत से मार्च के मध्य तक चलेगी, क्यों

कि लोग छुट्टी के बाद काम पर लौटेंगे.बूस्टर डोज लगवाने की अपील-वू ने कहा कि कोरोना के गंभीर मामलों में पिछले वर्षों की तुलना में गिरावट आई है और वैक्सीनेशन भी तेजी से किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की बूस्टर डोज जरूर लगवाएं.

अमेरिका ने कहा- 2023 में 10 लाख से ज्यादा मौतें हो सकती हैं-

अमेरिका स्थित एक शोध संस्थान ने इस सप्ताह कहा कि देश में मामलों का विस्फोट देखा जा सकता … और चीन में 2023 में 10 लाख से अधिक लोग COVID से मर सकते हैं.

 

आरक्षण संशोधन विधेयक तकरार के बीच राज्यपाल दिल्ली रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से विधानसभा से पारित आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच तकरार जारी है। इस बीच राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दिल्ली रवाना हो गई। अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यपाल 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने के लिए समय मांगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यपाल छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद को लेकर राज्यपाल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकती हैं। इसके अलावा वह आदिवासियों के मुद्दे पर चर्चा करेंगी। 21 दिसंबर को को राज्यपाल लौटेंगी।

भाजपा शासनकाल में पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया- चौबे

प्रदेश की नक्सलगढ़ वाली पहचान बदली है,आरक्षण विधेयक में देरी के लिए भाजपा जिम्मेदार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने चार साल पूरे कर लिए हैं,अब पांचवा साल चूंकि चुनावी है इसलिए किए गए कार्यों को जनता तक ले जाना एक स्वाभाविक सी बात है। चार सालों के दौरान बनी योजनाओं और कार्यक्रमों के सहारे कांग्रेस 2023 का चुनाव साधने की कोशिश में जुट रही है। रविवार को कृषि, जल संसाधन, ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सरकार की उपलब्धियों पर बात रखी। चौबे ने कहा, यह चार साल अविश्वसनीय विश्वसनीयता के रहे हैं। इस दौरान किसान-मजदूर, गरीब सरकार की चिंता के केंद्र में रहे हैं। अगले चुनाव में भी इन्हीं को केंद्रित कर पार्टी जनता के बीच जाएगी।

कृषि मंत्री चौबे ने कहा, इन चार सालों में एक नई कहावत बनी है – भूपेश है तो भरोसा है। यानी लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बात को लक्ष्मणरेखा मानने लगे हैं। अगर भूपेश ने यह कहा है तो होकर रहेगा। इन चार सालों में केंद्र और राज्य सरकार के बावजूद टकराव रहा है। इसके बावजूद नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, उनकी योजनाओं और कार्यक्रमों की सार्वजनिक प्रशंसा की है। दूसरे प्रदेशों को इन्हें अपने यहां लागू करने का सुझाव दिया है।
यह इन चार सालों की विश्वसनीयता का सबसे बड़ा प्रमाण है। भाजपा के नेता यहां राज्य सरकार की जिन योजनाओं की आलोचना करते नहीं थकते उन योजनाओं को केंद्र सरकार ने प्रशंसित और पुरस्कृत किया है। सरकार ने अपनी योजनाओं से किसानों, मजदूरों, लघु वनोपज संग्राहकों आदि के खाते में एक लाख 50 हजार करोड़ रुपए की बड़ी राशि भेजी है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। इस पैसे से गांवों में समृद्धि आई है। छत्तीसगढ़ के बाजार गुलजार हैं। छोटे कारोबारियों को धंधे में फायदा हुआ है। रविंद्र चौबे ने कहा, पिछली सरकार ने सारा पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। इसका उदाहरण रायपुर का फ्लाइओवर है। जिसे भाजपा विकास कहती है लेकिन वह बनते ही टूट गया था। अब तक उसकी मरम्मत ही हो रही है।
कृषि मंत्री ने कहा, जब वे नेता प्रतिपक्ष हुआ करते थे तो विधानसभा में बात की शुरुआत ही बस्तर के हालात से होती थी। हम लोग कहते थे कि वहां सरकार हाइवे के दो किमी के दायरे में ही सीमित है। उसके भीतर लाल आतंक का राज है। बाहर के लोगों को लगता था कि रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही उनको नक्सली घेर लेंगे। कांग्रेस ने चार सालों में यह तस्वीर बदल दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाल आतंक को सोशियो-इकोनॉमिक प्राब्लम मानकर वहां विकास के रास्ते खोले। रोजगार के अवसर बढ़ाए। इसका परिणाम यह है कि वहां लाल आतंक आज समाप्तप्राय है।

आरक्षण विधेयक को लागू करने में हो रही देरी के लिए कृषि मंत्री ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के इस मामले में बोल देने के बाद उनके लिए कुछ बचता नहीं है। मैं केवल इतना कहना चाहुंगा कि राजभवन में विधेयक पर हस्ताक्षर होने में हो रहे विलंब की वजह से बेरोजगारों को मौका नहीं मिल पा रहा है। भाजपा राजभवन को किस तरह से राजनीतिक अखाड़ा बना रही है, यह जनता देख रही है।
छत्तीसगढ़ की वजह से दूसरे प्रांतों में कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है-विकास
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व शासन में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा, छत्तीसगढ़ की सरकार ने जो वादे किये उसे समय पर पूरा किया है। इसका फायदा दूसरे राज्यों में कांग्रेस को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने पांच महीनों तक काम किया। वहां कांग्रेस के घोषणापत्र में छत्तीसगढ़ जैसी पांच योजनाओं को शामिल किया गया था। जनता के सामने उदाहरण था कि कांग्रेस ने यह छत्तीसगढ़ में करके दिखाया है। उन्होंने उन घोषणाओं पर भरोसा किया और वहां 40 सीटों पर जीत दिलाई। कांग्रेस आगामी दिनों जिन राज्यों में चुनाव होगा छत्तीसगढ़ की योजनाओं को रोल माडल के रूप में प्रस्तुत करेगी।

मकर और कुंभ राशि वालों को नौकरी-बिजनेस में बढ़ेगा कद, सिंह और कन्या राशि वाले रहें सतर्क

मेष 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी और परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने ऑफिस में अपने बॉस की बातों में हां में हां मिलनी होगी, लेकिन यदि कोई बात गलत हो, तो आपको उसमें हां करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन बिजनेस में कोई उधारी का सौदा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक समस्याएं लेकर आएगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है और आपका किसी महिला मित्र से वाद-विवाद हो सकता है, जो लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही के चलते अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती हैं और यदि आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तो वह वापस ले सकते हैं। यदि आपका कोई मित्र आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको निवेश करने से बचना होगा।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रहने वाला है। आज आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकती है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो वह आज आपको दोगुना लाभ दे सकता है, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी शारीरिक कष्ट को लेकर आज परेशानी बनी रहेगी, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत भी कर सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण भागदौड़ करनी होगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने कुछ बातों को गोपनीय रखें नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकते हैं।
सिंह
आज आपका दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको पढ़ाई में मन मुताबिक सफलता ना मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको आज सतर्क रहना होगा नहीं तो यदि आपने किसी व्यक्ति के ऊपर अति विश्वास किया, तो वह आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। वर्तमान में कार्यरत लोगों को आज इधर उधर बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है, अपने टारगेट पर ध्यान लगाएं, तभी वह उसे पूरा कर पाएंगे, नहीं तो आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको आज अत्यधिक तले भुने भोजन से कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिससे पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। आज आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी कर रहे लोग आज किसी साथी से लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो समस्या उत्पन्न हो सकती है और उनकी तरक्की में बाधा आ सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी और आप भविष्य के लिए भी कुछ प्लानिंग कर सकते हैं।
तुला 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अचानक से धन लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने में समर्थ रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपकी चुगली भी लगा सकती है। आपको किसी कार्य के संपन्न होने से आज परिवार में किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा और व्यापार कर रहे लोग आज निवेश बहुत ही सोच समझ कर करें।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप दिन का कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने मे भी व्यतीत करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन मे यदि लंबे समय से अनबन चल रही थी, तो आप उसे मिल बैठकर समाप्त करेंगे और विद्यार्थियों को बौद्धिक मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। व्यवसाय को लेकर आपको कुछ यात्रा करने का मौका मिलेगा, जिनमें आपको किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

दशहरा मैदान नेवरा में श्रीमद् भागवत कथा:5वें दिन कथा व्यास ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया, श्रोता हुए भाव विभो

तिन्दा-नेवरा-स्थानीय दशहरा मैदान में चल रहे श्रीमद भागवत सप्ताह कथा के पांचवे दिन रविवार को वृन्दावन के श्रीहित ललित वल्लभ नागार्च महाराज ने कथा कहा की नन्द उत्सव के पश्चात् भी बधाइयाँ देने वालो का ताता लगा रहा इसी बीच कंस के आदेश पर पूतना नाम की राक्षसी अपने स्तनों में जहर लगा कर भगवान कृष्ण को मारने आयी, उसे देखकर भगवान ने नेत्र बन्द कर लिये, पूतना भगवान को उठाकर आकाश मार्ग में ले गयी भगवान भगवान को दूध पिलाने पूतना ने जैसे ही भगवान कृष्ण के मुह में जहर लगा अपना स्तन दिया श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया।

इसके पहले राधा जन्म उत्सव भी बड़ी धूमधाम से मनाया|इस मौके पर महराज जी ने कहा कि बेटा और बेटी में भेद नहीं समझना चाहिए, समान दृष्टि रखना चाहिए, शहनाई उसी घर बजती है जिसके यहां बेटी का जन्म होता है,

कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुये बताया कि भगवान ने अघासुर, बकासुर, धेनुकासुर, केसी आदि कई राक्षसों का उद्धार किया। माखन चोरी लीला कर समाज को सन्देश दिया के पहले अपने परिवार को पुष्ट करें फिर विक्रय करें। चीर हरण लीला के अन्तर्गत प्रभु ने समझाया कि जलाशय में कभी निर्वस्त्र होकर स्नान न करें ऐसा करने से जल देवता वरुणदेव का अपमान होता है। यमुना जी को कालिया नाग के प्रदूषण से मुक्त कराया और यमुना जल को स्वच्छ किया, लेकिन आज कई कालिया उत्पन्न है, फैक्ट्रीयों का गन्दा पानी नादियों जाने से आज हमारे देश की नदियाँ प्रदूषित हो गई है। समाज को एकजुट होकर नदियों के प्रदूषण को रोकना चाहिए जिससे वो पहले की तरह स्वच्छ रहे आगे गोवर्धन पर्वत की पूजा करवायी, गिरिराज महाराज को छपन भोग लगाये गये।

गिरिराज पर्वत की पूजा करने का तात्पर्य यह है कि प्रकृति का सम्बर्धन व संरक्षण परम आवश्यक हैं आज वृक्षों का कटान, पर्वतों का खनन जोरों से चल रहा हैं पहाड़ विराट भगवान हड्डियां व वृक्ष नाडिकाएं हैं प्रकृति से उतना ही लेना चाहिए जितनी जरूरत हैं जरूरत से ज्यादा नहीं, सुनामी आदि लहरे ये प्रकृति का प्रकोप हैं, मनुष्य जीवन में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए।

मेष, वृषभ और कुंभ राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपने अपनी जिम्मेदारियों की ओर ध्यान नहीं लगाया तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की सोचे, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा।

वृष
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी, लेकिन आपको किसी नए काम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके करना बेहतर रहेगा। आप अपने माता पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको अपने कुछ पिछले कर्ज को भी उतारना होगा, नहीं तो वह आपसे वापस मांगने आ सकते हैं।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपको इन उलझनों का कारण समझ में नहीं आएगा कि किस काम को पहले किया जाए और किसे बाद में। यदि आपके रुके हुए काम है, तो उन्हें समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की आवश्यकता होगी। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर धन का निवेश नहीं करना है।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उन्हें किसी बात को लेकर घमंड आदि नहीं करना है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज आप उसकी बकाला बकाया वसूली भी कर सकते हैं। आपको कुछ व्यवसाय संबंधी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आपको किसी निवेश संबंधी योजना को बहुत ही सोच समझ कर निवेश करना होगा। आपको कार्यक्षेत्र मे शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नही होने देना है, आपको उनसे सावधान रहना होगा।

कन्या 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और रोजगार में भी वृद्धि होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वालों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

तुला
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य को करने के लिए रहेगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको  थकान व कमजोरी बनी रहेगी। कानूनी मामले में आज आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और आपको धन प्राप्ति के सुगम मार्ग प्राप्त होंगे।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए नकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। यदि आप किसी वाहन अथवा मशीनरी का प्रयोग करें, तो उसे सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन कुछ कठिनाई भरा रहेगा और उनका अपने साथी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप किसी काम में हड़बड़ी बिल्कुल ना करें, नहीं तो गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बात लोगों को बुरी लग सकती है।

धनु 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि किसी कानूनी मामले में कोई अड़चने थी, तो वह भी आज दूर होंगी। आपको व्यापार में धन हानि के योग बनते दिख रहे हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपके घर का माहौल प्रसन्नता भरा रहेगा और आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल भी आसानी से जीत पाएंगे। आपको किसी संतान की समस्या को जीवनसाथी की सलाह से सुलझाना होगा।

मकर 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप किसी काम में बहुत ही सोच समझ कर हाथ डाले, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपके सुख साधनों में आज वृद्धि होगी, लेकिन आप उसमें अपना काफी धन व्यय कर देंगे। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं, जिसमें आप आंख मूंदकर किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए  कोई अच्छा अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट चल रही थी, तो आज वह दूर होगी।  
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको किसी निराशाजनक सूचना को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा फिर भी वह अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको किसी बात को लेकर चिंता व भय अथवा तनाव बना रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें भी आपको समस्या हो सकती है।
मीन 
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है और लेनदेन से संबंधित कोई भी काम आप आंख व कान दोनों खुले रखकर करें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

दशहरा मैदान नेवरा में चल रही भागवत कथा का चौथा दिन.. -श्रीमद् भागवत कथा में समुद्र मंथन और भगवान के वामन अवतार की कथा सुन निहाल हुए भक्त.. कृष्ण के जन्म उत्सव पर नाचते रहे श्रोता

तिल्दा नेवरा -नेवरा के दशहरा मैदान में चल रही कथा भागवत के चौथे दिवस की कथा प्रारंभ करते हुए कथा व्यास ने कहा कि सत्कर्म करते हुए मन वाणी को मधुर रखना चाहिए हमारा जीवन सार्थक होगा… उन्होंने कहा कि जीव मात्र इस संसार रूपी सरोवर में आकर भोग विलास रूपी जल क्रीड़ा में लग जाता है परंतु भूल जाता है कि कल उसे कभी भी पकड़ सकता है| वह कभी किसी को नहीं छोड़ता|

हजारों श्रोताओं ने किया कथा का रसपान

गजेंद्र मोक्ष की कथा को समझाते हुए बताया कि जीव ही तो गजराज है और ग्रह रूपी काल के मुख का ग्रास बना हुआ है यदि उसके श्राप से बचना है तो केवल एक ही साधन है और वह है अति स्वर से भगवान को पुकारना.|. प्रसंग का विस्तार करते हुए उन्होंने बताया किक गजराज का जब मगर ने पैर पकड़ लिया तो उसने अपने बचाव के सभी प्रयास किए अंत में गजराज ने पुष्प लेकर प्रभु का स्मरण किया तो भगवान तुरंत रक्षा करने आ गए| और मगर से कहा मेरे भक्तों का पैर छोड़ दें तब मगर ने कहा मैं कैसे इसका पैर छोड़ दूं इसने आपका पैर पकड़ रखा है, इसलिए मैंने इसका पैर पकड़ रखा है| कहने का तात्पर्य यह है कि सच्चे दिल से भगवान को याद करें तो वे आने में कतई देर नहीं करते हैं |

भजनों पर नाचते रहे श्रद्धालु

श्री नागर्च  ने समुद्र मंथन की कथा को विस्तार से सुनाते हुए बताया कि समुद्र मंथन की कथा मन के मंथन की कथा है| जैसे समुद्र मंथन में पहले- पहल जहर निकला वैसे ही मन के मंथन अर्थात भक्ति के मार्ग में जीव को पहले उपवास निंदा रूपी जहर की ही प्राप्ति होती है.. कथा व्यास ने बताया कि मंथन के दौरान 14 रत्नों की प्राप्ति हुई भगवान धनवंतरी जी अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए और देवताओं को अमृत पान कराया मोहिनी भगवान की अमृत पान कर देता बलवान हो गए और देवासुर संग्राम में विजय प्राप्त की..

कथा सुनने आए श्रोताओ से खचाखच भरा पंडाल

उन्होंने वामन अवतार की कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मांगने वाला हमेशा छोटा होता है अंततः भगवान को बलि से मांगना था, तो वह भी वामन हो गए और राजा बलि जिसे अपने वैभव का अभिमान था उसे समाप्त करने और बलि का सर्वस्व हरण करने के लिए वामन भगवान उसके द्वार पर पधारे और सब कुछ हरण कर लिया| अंत जीव को धन का कभी अभिमान नहीं करना चाहिए| भगवान अपना मान कम करवा सकते हैं लेकिन अपने भक्तों का मान कम हो यह उन्हें नहीं जचता है.. दुर्वासा ऋषि द्वारा अमरीश को माननीय के प्रयास से क्रोधित होकर दुर्वासा को सुदर्शन चक्र के द्वारा कष्ट उठाना पड़ा परंतु जब दुर्वासा को भगवान नारायण ने कहा कि जाओ अमृत से शमा मांगो तो तुम्हें चक्र के भय से मुक्ति मिलेगी अंततः संसार में भगवान के भक्तों का कभी उपवास न करें..

गंगा “भगवान राम के अवतार की कथा को सुनाते हुए कथा व्यास में चंद्र वंश की कथा को सुनाया गया और बताया कि जब पृथ्वी पर कंस के अत्याचार के कारण गांव, ब्राह्मण, पृथ्वी देवता, दुखी होने लगे तब पृथ्वी गौ का रूप धारण कर प्रभु की शरण में गई और भगवान ने सभी के कष्ट को दूर करने के लिए यदुवंश में देवकी-वासुदेव का माध्यम बना कर प्रगट होने की शब्द रूप में घोषणा की। भाद्रमास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र में रात को बारह बजे कंस के कारागृह में भगवान का प्रागटन होना और रात ही रात में मथुरा से गोकुल नंद भवन में भगवान के आने की कथा को सुनाया गया और जैसे ही नंद भवन में मां जसोदा के लाला के जन्म का समाचार मिला पूरे गोकुल में एक ही स्वर सुनाई दे रहा था नंद घर आनंद भयो जै कन्हैयालाल की इसी शब्द से ही पूरा कथा पंडाल गूंज उठा और सभी ने भगवान के प्रगटिय की बधाइयां बांटी और भजन सुनाए। कथा के दौरान भगवान कृष्ण के प्रागट्य की बधाई के भजनों पर उपस्थित श्रोतानाचते एक दुसरे को बधाई देते रहे।

तिल्दा में पेंशनर दिवस पर आयोजित विकासखंड स्तरीय पेंशनर सम्मान समारोह पेंशनरों का किया गयासम्मान

पेंशनर दिवस पर हुआ पेंशनरों का सम्मान

तिल्दा-नेवरा .. पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा एवं पूर्व विधायक जनक राम वर्मा की विशेष उपस्थिति में आयोजित कर पेंशनरों का सम्मान किया गया। पेंशनर संघ अपने सीनियरों के सम्मान में हर साल सम्मान समारोह आयोजित करता रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के वरिष्ठ व वृद्धजन नई पीढ़ी के प्रेरणास्रोत होते हैं। वे समाज को अपने अनुभवों से मार्गदर्शन देते रहते हैं। ऐसे में बुजुर्गों का सम्मान करना एक सराहनीय परंपरा है जिसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए

इस मौके श्रीमती छाया वर्मा ने कहा कि इस आयोजन के लिए मैं पेंशनर संघ का तहे दिल से स्वागत और सम्मान करती हूं.. साथ ही शासकीय कार्यों को निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व को ईमानदारी के साथ निभा कर सेवानिवृत्त हुए सभी को बधाई देती हूं.. छाया वर्मा ने कहा कि यदि पेंशनरों को किसी प्रकार की कोई समस्या होगी तो हमेशा में उनके साथ रहूंगी..

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि तिल्दा विकासखंड में जनप्रतिनिधियों द्वारा पेंशनर दिवस पर पेंशनरों को सम्मानित करने का यह प्रथम अवसर है जो अभूतपूर्व और अद्वितीय है जिसका ह्रदय से सम्मान करता हूँ। बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोकप्रिय विधायक जनकराम वर्मा ने कहा कि आप अपना ज्ञान बांटें है, आप सब सयान है और आपके अनुभवों का लाभ समाज को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ का वास्तविक विकास तभी होगा जब छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा और मौजूदा सरकार इस दिशा में वांछित कार्य कर रही है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि पेंशनरों की पेंशन संबंधित समस्याओं के निराकरण करने के लिए स्टेट बैंक नेवरा के शाखा प्रबंधक नीतेश श्रीवास और बैंक आफ बडौदा के शाखा प्रबंधक बारीक से पहल करने का अनुरोध किया । दोनों शाखाओं के प्रबंधकों ने विभिन्न पेंशनधारी साथियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर समाधान किया और सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद तिल्दा नेवरा के सभापति लक्ष्मीनारायण वर्मा, सोसाइटी अध्यक्ष गजानंद वर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवदास टंडन, संतोष सक्सेना, प्रशान्त गुप्ता, प्रमोद वर्मा, प्रेमनारायण साहू, भानु वर्मा, रमेश वर्मा, दिलीप वर्मा और जनेन्द्र बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी की  उपस्थित में पेंशनधारी साथियों का गुलाल, शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। कवि ऋषि कुमार वर्मा और यशवंत कुमार वर्मा ने अपने कविता और गीत से सबको भावविभोर कर दिया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के तिल्दा शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के सचिव भागीरथी पान्से, रामचंद्र वर्मा, चन्द्रकुमार वर्मा, शिवप्रसाद बर्मन सहित छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के समस्त पेंशनर साथी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन संघ के कोषाध्यक्ष जवाहरलाल सिरमौर ने किया।