Tuesday, March 17, 2026
Home Blog Page 2924

मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, लोगों से मास्क पहनने की अपील की; इन बातों पर दिया जोर

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई कि 22 दिसंबर 2022 को समाप्त सप्ताह में भारत में मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, औसत दैनिक मामले 153 तक गिरे हैं और साप्ताहिक सकारात्मकता 0.14% तक हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और सभी राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिव शामिल हुए। इस दौरान कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ लड़ाई के एक्शन प्लान पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 पर एक उच्च-स्तरीय बैठक में भीड़ भरे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, टेस्टिंग बढ़ाने और जीनोमिक सीक्वेंसिंग का आग्रह किया। उन्होंने कमजोर और बुजुर्ग समूहों के लोगों के लिए ‘एहतियात खुराक’ को प्रोत्साहित करने पर भी ज़ोर दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई कि 22 दिसंबर 2022 को समाप्त सप्ताह में भारत में मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, औसत दैनिक मामले 153 तक गिरे हैं और साप्ताहिक सकारात्मकता 0.14% तक हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि सभी स्तरों पर संपूर्ण कोविड बुनियादी ढांचा, उपकरण, प्रक्रियाओं और मानव संसाधन के मामले में तैयारियों के उच्च स्तर बने रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को बताया गया कि दवाओं, टीकों और अस्पताल के बेड के संबंध में पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और कीमतों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी है।

पीएमओ के मुताबिक, PM मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चल रहे निगरानी उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए संयंत्रों, वेंटिलेटर और मानव संसाधन सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे से संबंधित कोविड विशिष्ट सुविधाओं का लेखाजोखा करने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री ने सभी से हर समय कोविड के उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया। विशेष रूप से आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने चीन और अमेरिका सहित कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर सहित स्वास्थ्य व गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बीच यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु ने भी कोरोना पर समीक्षा बैठकें बुलाई। दूसरी तरफ संसद में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया देश में कोरोना के हालात को लेकर बयान दिया।

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और अमरीका में कोविड के बढते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। इस सिलसिले में केंद्र सरकार ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक की थी। विश्व के कुछ देशों में पिछले दिनों कोविड-19 के बढ़ते मामलों के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बैठक से ठीक पहले संसद के दोनों सदनों में बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि देश में स्थिति नियंत्रण में है और वैश्विक स्थिति पर सरकार नजर बनाए हुए हैं।

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसू ने कहा कि चीन में जोखिम के आकलन के लिए उनके संगठन को स्थिति की गंभीरता, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या और आईसीयू की जरूरतों पर विस्तृत जानकारी चाहिए। उन्होंने चीन से अनुरोध किया है कि वह संगठन को सभी आंकड़े उपलब्ध कराए।

क्या भारत में भी आ सकती है एक और लहर, लॉकडाउन की होगी जरूरत? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

सहित दुनिया के कुछ देशों में जिस तरह से कोरोना का विस्फोट देखा जा रहा है, उसने भारत में भी लोगों के लिए चिंता बढ़ा दी है। इन देशों में कोरोना के जिस BF.7 वैरिएंट के कारण हालात बिगड़े हैं उसके मामले की भारत में भी पुष्टि की गई है। फिलहाल यहां स्थिति काफी नियंत्रित है, पिछले 24 घंटे में देश में 185 लोगों को संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी लोगों से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहने की अपील की है।

देश में कोरोना की स्थिति और इससे संबंधित पहलुओं की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार दोपहर को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

दुनिया के कई देशों में बिगड़ती स्थिति के चलते भारत में भी लोगों में डर देखा जा रहा है। लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं, क्या देश कोरोना की एक और लहर की तरफ बढ़ रहा है? क्या फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति हो सकती है? आइए विशेषज्ञों से इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

बचाव जरूरी, नहीं होगी लॉकडाउन की स्थिति

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से लगातार बचाव के उपायों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनिल गोयल कहते हैं, कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए परीक्षण, उपचार और मामलों की ट्रैकिंग बढ़ाने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत रूप से सभी लोगों को सतर्क रहना होगा, भले ही आपका वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। चीन के मुकाबले भारत के लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली अधिक मजबूत है, यहां 95 फीसदी लोगों का टीकाकरण भी हो चुका है। हमने सावधानी बरत ली तो देश में लॉकडाउन की स्थिति नहीं होगी।

सतर्कता सभी के लिए जरूरी, टीकाकरण से होगा बचाव

मुंबई स्थित जेजे हॉस्पिटल में डीन डॉ. पल्लवी सपले कहती हैं, चीन सहित अन्य देशों में कोविड-19 के मामलों में देखी जा रही वृद्धि के लिए वैक्सीनेशन में कमी, अच्छी गुणवत्ता वाली वैक्सीन न होने जैसे कारण प्रमुख रूप से देखे जा रहे हैं। भारत में इस संबंध में चिंता की बात नहीं है, यहां लोगों का टीकाकरण भी हो चुका है और हालात भी काबू में है। फिर भी सर्तकता बरतने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

अगर एक भी मामला है तो यह फैल सकता है। सरकार ने हर नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने का निर्देश दिया है। जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है वह तुंरत करा लें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, डायबिटीज-हृदय रोगी अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वैक्सीनेशन हुआ है तो भी बचाव जरूरी

अमर उजाला से बातचीत में इंटेंसिव केयर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विक्रमजीत सिंह (आकाश हेल्थकेयर, दिल्ली) कहते हैं, कोराना के नए वैरिएंट्स में इम्युनिटी स्केप की क्षमता देखी जा रही है, ऐसे में यह वैक्सीनेटेड लोगों को भी संक्रमित कर सकती है। हालांकि ऐसे लोगों में संक्रमण की स्थिति में गंभीर रोग का खतरा नहीं होता है। इसलिए भले ही आपका वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है, मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे आवश्यक उपायों का पालन करते रहना बहुत जरूरी है। आपमें संक्रमण की स्थिति परिवार में कमजोर प्रतिरक्षा वाले या बच्चों-बुजुर्गों के लिए समस्याएं बढ़ा सकती है

इन आठ बातों का गंभीरता से रखें ध्यान

कई देशों में कोविड मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सभी लोगों से तत्काल प्रभाव से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करने की अपील की है। इन बातों का सख्ती से पालन करें।

  • सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाकर रखें।
  • सोशल डिस्टेंसिंग सभी के लिए बहुत जरूरी है।
  • हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें, सेनेटाइजर का प्रयोग करें।
  • भीड़-भाड़ वाली जगह जैसे शादी, राजनीतिक-सामाजिक रैलियों में जाने से बचें।
  • अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को फिलहाल टाल दें।
  • सांस लेने, खांसी, गले में खराश या लूज मोशन की दिक्कत कुछ समय तक बनी रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
  • वैक्सीनेशन जरूर कराएं। योग्य हैं तो बूस्टर डोज लगवाएं।
  • सरकार द्वारा समय-समय पर सुझाए जा रहे बचाव के तरीकों का सख्ती से पालन करते रहें।

सिंह, कन्या और तुला राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने किसी काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी रुके हुए कार्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।
वृष 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी वह किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको जीवनसाथी से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपको तनाव बना रहेगा। आप किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
मिथुन
आज कार्य क्षेत्र में आपको ठगी व गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। यदि आपको कोई व्यक्ति किसी दूसरे के बारे में कुछ कहे, तो आपको उसे सुनकर उस पर अमल नहीं करना है। विद्यार्थी आज शिक्षा में मनमुताबिक परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप किसी संपत्ति संबंधित सौदा को करते समय आज किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें।  प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप घर परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, क्योंकि आप अपने निर्णय लेने की क्षमता का आज पूरा लाभ उठाएंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने कुछ सौदा को करके प्रसन्न रहेंगे और प्रेम जीवन में यदि कोई कलह  आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा, क्योंकि आप अपने साथी से किसी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय संबंधी कुछ जानकारियों को गुप्त रखना होगा। यदि वह किसी के सामने उजागर की,तो वह उनका फायदा उठा सकते हैं।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप भूमि, वाहन, भवन, मकान दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोग भी आज तरक्की करेंगे, लेकिन बिजनेस में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको यदि कुछ जिम्मेदारी दी जाए, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो अधिकारी आपके ऊपर गुस्सा उतार सकते हैं। आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती से सबक लेना होगा।
तुला 
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं, लेकिन घर परिवार में चल रही अनबन आपका सिर दर्द बनेगी, इसलिए ऐसी स्थिति में आपको दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको धन की आवक नहीं बढे़गी। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो उसमें आपका अपने साथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो वाणी मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल ना बरतें। आपको  किसी काम के लिए आज पुरस्कृत किया जा सकता है।
धनु 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको तनाव के रहने के कारण आपका व्यवहार व स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको आज कोई पेट दर्द अथवा बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको किसी परिवार के सदस्य से संबंधित निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा।
मकर 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उनसे आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। आपको किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अपने किसी परिजन से मदद की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण असुविधा रहेगी और उनका पढ़ाई में मन भी नहीं लगेगा। माता-पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।
कुंभ 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आप आज काम की अधिकता होने के कारण अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देंगे और शीघ्रता और भावुकता में आप कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों की स्थिति में पहले से सुधार आएगा, क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका अधिकारियों की बातों को लेकर मन परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपको आज आपने कुछ कामों को कल पर डालने से बचना होगा, नहीं तो वह लम्बे लटक सकते है।
मीन 
आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आपको अपनी जीवनसाथी व संतान का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे और यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार पाएंगे। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से आय की  प्राप्त होगी। यदि आपको घर संबंधित किसी समस्या को लेकर उलझने चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उन्हें कोई बड़ी बीमारी हो सकती है।

बच्चों में बढ़े मौत के मामले, आवश्यक दवाइयों की किल्लत, चीन के साथ जापान में भी बिगड़े हालात

कोरोना का खतरा एक बार फिर से वैश्विक स्तर पर सिर उठाता हुआ दिख रहा है। चीन में हालात काफी गंभीर हो गए हैं, यहां संक्रमितों और मृतकों दोनों की संख्या बढ़ी है। चीन के अलावा जापान और यूएस में भी कोरोना विस्फोट की खबरें हैं। जापान में कोरोना से संक्रमित कई बच्चों की मौत हो गई है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यहां भी ओमिक्रॉन वैरिएंट का ही कहर देखा जा रहा है। हालिया मामलों के सर्वेक्षण में पाया गया है कि COVID-19 से मरने वाले लगभग आधे शिशुओं-बच्चों को पहले से कोई बीमारी नहीं थी, इस आधार पर विशेषज्ञों का कहना है कि नए वैरिएंट्स जानलेवा समस्याओं का भी कारण बन सकते हैं, इसको लेकर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। चीन में पैरासिटामोल जैसी आवश्यक दवाइयों तक की कमी हो गई है।

चीन-जापान के अलावा अमेरिका में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक महामारी की शुरुआत से अब तक अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की कुछ संख्या 100 मिलियन को पार कर गई है। अमेरिका में फिलहाल कोरोना के 70 फीसदी मामलों के लिए ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट्स के ही प्रमुख कारण माना जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से चीन में संक्रमण के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं, यह पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का कारण हो सकता है, सभी को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

चीन में पैरासिटामोल की किल्लत

कोरोना के कारण बिगड़ते हालात के बीच चीन के शहर ताइवान में बुखार-जुकाम में इस्तेमाल की जाने वाली दवा पैरासिटामोल की कमी हो गई है। चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ते जोखिमों को देखते हुए लोगों ने भारी मात्रा में दवाओं को स्टॉक करना शुरू कर दिया था, नतीजतन अब मेडिकल स्टोर्स में इसकी कमी हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जनता से दवाओं को स्टॉक न करने की अपील की है।

स्वास्थ्य मंत्री सुएह जुई-युआन को कहा, यह सच है कि पूरे ताइवान में पैरासिटामोल की मांग काफी बढ़ गई है। हम आपूर्ति और मांग की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। मांग में आई अचानक वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

चीन के हालात को लेकर डब्ल्यूएचओ ने जताई चिंता

चीन में कोरोना संक्रमण के कारण बिगड़े हालात को लेकर बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता जताते हुए बचाव के सभी आवश्यक उपाय करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा- चीन को वैक्सीनेशन की दर बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके अलावा सभी लोगों को व्यक्तिगत तौर पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहना चाहिए।

इस बीच चीन सरकार ने कोरोना की इस लहर में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, हालांकि एजेंसियों का आरोप है कि चीनी सरकार आंकड़ों को छिपा रही है, मृतकों का संख्या काफी अधिक है।

जापान: बच्चों में देखी जा रही है अधिक मृत्युदर

इधर, जापान से कोरोना संक्रमण के मिल रहे आंकड़े डराने वाले हैं, यहां संक्रमण, बच्चों के लिए समस्या बढ़ाता हुआ देखा जा रहा है। जापान टाइम्स की  रिपोर्ट के अनुसार ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार से पहले पिछले साल के अंत में 20 वर्ष से कम आयु में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या मात्र तीन थी, हालांकि इस साल के पहले आठ महीनों में यह आंकड़ा बढ़कर 41 हो गया। यहां ओमिक्रॉन संक्रमण बच्चों के लिए मुश्किलें बढ़ाता देखा जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के साथ खतरा उन लोगों के लिए भी बना हुआ है जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है या फिर वैक्सीनेशन नहीं हुआ है।
नेजल वैक्सीन हो सकती है कारगर

कोरोना के बढ़ते जोखिमों के बीच यूएस वैज्ञानिकों ने एक हालिया अध्ययन के आधार पर बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए नेजल वैक्सीन अधिक प्रभावी हो सकती है। अध्ययन में पाया गया है कि कोविड-19 संक्रमण के नौ महीने बाद नाक में बनने वाले एंटीबॉडी कम हो जाते हैं, जबकि रक्त में मौजूद एंटीबॉडीज कम से कम एक साल रह सकते हैं।

नेजल वैक्सीन में मौजूद एंडीबॉडीज इम्युनोग्लोबुलिन A या IgA, कोरोना वायरस को शरीर में प्रवेश करने से पहले ही निष्क्रिय कर देती है जिससे रोग विकसित होने का जोखिम कम हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के टीकों को बढ़ावा देकर संक्रमण के प्रसार और गंभीरता को कम किया जा सकता है।

नए वैरिएंट्स के लक्षणों और जोखिम के बारे में जानिए

चीन सहित अन्य देशों में बढ़े कोरोना के मामलों के लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BF.7 को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसको लेकर हुए अध्ययनों में फिलहाल किसी नए लक्षण के बारे में पता नहीं चला है। संक्रमितों में बुखार, खांसी, थकान, नाक बहने और गले में खराश जैसै पुराने लक्षण ही देखे जा रहे हैं। यह नया वैरिएंट अधिक संक्रामकता दर वाला जरूर देखा जा रहा है, जो आसानी से उन लोगों में भी संक्रमण के जोखिम को बढ़ा रहा है जिनका वैक्सीनेशन हो चुका है।

कर्क, सिंह और तुला राशि वालों की समस्याएं होंगी खत्म, धन लाभ के मिलेंगे अच्छे अवसर

मेष आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई कठोर फैसला लेना पड़ सकता है। आप उसे भावनाओं में बहकर ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको व्यवसाय में किसी मामले में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के व्यवहार को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए उन्हें उनसे बातचीत करनी होगी और आप अपने घर की साफ सफाई व रख रखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे

वृष-आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप कोई काम की शुरुआत करें, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिससे उनको खुशी होगी, जो लोग राजनीति क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें कोई बड़ा मौका मिल सकता है। यदि आपने अपने कुछ कामों पर ध्यान नहीं दिया, तो वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता हैं। आपको किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपको तनाव रहने के कारण समझ नहीं आएगा किस काम को पहले किया जाए और किसे बाद में, जिसके कारण आप अपने कुछ काम को कल पर टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपका कोई आवश्यक कार्य है, तो उसे समय रहते पूरा करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई गलत सूचना दे सकता है, इसलिए आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आप आज खुला खर्च करेंगे, जिससे बाद में आपको धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है।

कर्क-आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपकी कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका तनाव बना रहेगा। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर आप व्यवसाय संबंधी कुछ कामों की लिस्ट बना सकते हैं। आप अपने धन को किसी बड़े निवेश में ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

सिंह-आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम से जोड़कर अच्छा नाम कमाएंगे और आपको आय के भी नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपको अपने रुके हुए कामों को समय रहते निपटाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान को यदि आप कोई  जिम्मेदारी सौपेंगे, तो वे उसे समय रहते पूरी करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कन्या-आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है व उनकी प्रसन्नता का कारण बनेगा, लेकिन संतान के व्यवहार को लेकर आप चिंतित रहेंगे और आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी अहम मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला-आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। करियर को लेकर यदि आपको कुछ समस्या चल रही थी, तो आज वह भी दूर होगी और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को उनके मित्र द्वारा कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर कोई काम ना करें, नहीं तो वह गलत हो सकता है और आपकी अपने अधिकारियों से झड़प हो सकते हैं।

वृश्चिक-आज का दिन आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, जिसे आप इधर-उधर के कामों में लगाने से अच्छा है कि अपने कामों को पूरा करने पर लगाए। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से पहले अपने साथी की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो वह कोई गलत सूचना दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे कोई सलाह मशवरा कर सकता है। माता-पिता की कोई बात आज आपको बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

धनु-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और बिजनेस को लेकर यदि आप पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे, उसमें भी स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। आपको अपने घर परिवार में चल रहे लडाई झगड़ें में दोनों पक्षों की सुनना होगा, तभी कोई निर्णय लेना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज किसी भी परिस्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

मकर-आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप संतान की समस्याओं का निपटारा कर सकेंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में कोई तनाव पनप सकता है, जिसे वह आपसी बातचीत से ही सुलझाएंगे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको आज कोई गलत तरीके से धन कमाने का मार्ग बताएं, तो आपको उस पर नहीं चलना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको यदि पहले कोई चोट आदि लगी हुई थी, तो वह फिर से उभर सकती है।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि व्यवसाय के किसी कार्य को लेकर  यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आपके पिताजी को यदि लंबे समय से कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें व डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप अपने रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करेंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है और परिवार के सभी सदस्य भी उनकी आवभगत में लगे नजर आएंगे।

मीन-आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा और आपके किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उस धन को वापस लाने में समस्या हो सकती है। संतान से आप किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, लेकिन फिर भी उनके लिए आपका प्रेम कम नहीं होगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे, लेकिन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी उन्हें सफलता हासिल होती दिख रही है।

थैलेसीमिया सिकलसेल, ब्लड कैंसर से पीड़ितों के लिए 76 यूनिट रक्तदान

तखतपुर टेकचंद कारड़ा
तखतपुर-जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में ब्लाक रोड स्थित श्रीवास भवन में थैलेसीमिया, सिकलसेल, सिकलीन, ब्लड कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ठाकुर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक तखतपुर और श्रीमती पुष्पा मुन्ना श्रीवास नगर पालिका परिषद तखतपुर ने शिरकत की। रक्तदान कर रहे क्षेत्र के युवाओ को प्रोत्साहित किया।

मुख्य अतिथि ठाकुर जी ने सभी रक्तदान दाताओं को प्रोत्साहन देकर ऊर्जा का संचार भर दिया लोगों को इसी तरह योगदान देने के लिए कहा यातायात जागरूकता के तहत सभी रक्त दाता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए एवं प्रोत्साहन स्वरूप हैलमेट प्रदान किया गया। और हेल्मेट देते वक्त कहा गया कि बिना हेल्मेट के सफर ना करे अपने साथ साथ अपने परिवार की सुरक्षा करे। कार्यक्रम में निःशुल्क खून जांच भी किया गया जिसमें सभी माताओं बहनो एवं युवाओ ने रक्त जाँच करा कर अपना ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन की मात्रा को जाना। बहुत सारे युवाओ ने पहली बार रक्तदान किया।रक्तदान करने वालों में घनश्याम श्रीवास और मनोज कश्यप ने 20 वा बार रक्तदान किया, इसके अलावा शिविर में कैलाश धुरी, राहुल धुरी,कोमेंद्र धूरी, हर्ष क्षत्रिय, दुष्यंत साहू, विभूति तिवारी, ध्रुव नारायण, गोविंद पटेल, विनोद देवांगन, भावेश चंद्राकर आदि सहित 76 लोगों ने रक्तदान किया । सभी रक्तदान दाता को मुख्य अतिथि संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक तखतपुर के हाथों प्रमाण पत्र एवं हेल्मेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास, उपाध्यक्ष आकाश यादव सचिव मनोज कश्यप, कोषाध्यक्ष संदीप यादव, समिति के सक्रिय संचालक ओम प्रकाश जायसवाल, कैलाश धुरी, दुष्यंत साहू, शिवदास मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, मनोज जायसवाल, रमेश साहू,पप्पू साहू, कुशाल सोनकर, कीर्ति जायसवाल, मनोज जायसवाल आदि सभी संचालकगण शामिल रहे।

निशुल्क नेत्र शिविर: रामा पावर एंड स्टील का आयोजन,,नेत्र शिविर में 255 मरीजों ने कराई आंखों की जांच. 46.. मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

तिल्दा नेवरा -समीपस्थ ग्राम खम्हरिया में संचालित रामा पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान एवं महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के विशेष सहयोग से ग्राम खम्हरिया तिल्दा में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया | शिविर का शुभारंभ किसान नेता जिला पंचायत के सभापति राजू शर्मा. अंतर्राष्ट्रीय महासचिव महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा के लोकेश कावड़िया ग्राम के सरपंच नेम सिंह कटारिया के द्वारा फीता काटकर किया गया.. ।

इस शिविर में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की वातानुकूलित वेन में अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा की गई प्रमुख रूप से डॉक्टर सुशील सचदेवा, डॉक्टर स्वामी जैन, डॉ वैभव विशाल, डॉक्टर निकिता बेहरा, पराग केरी,  आर एस कश्यप, प्रवीण शर्मा, धर्मेंद्र जैन, गोविंद चक्रधारी, श्रीमती निर्मला भंडारी, नरेंद्र लुनिया, ममता बोरकर के साथ 255 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की गई साथ ही जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा वितरित किया गया,जाच में  46 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया.,,आपरेशन के लिए चयनित मरीजो में से 12 मरीजों को उनके परिजनों के साथ ऑपरेशन के लिए रायपुर रवाना किया गया. इन सभी मरीज का न केवल मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन होगा बल्कि साथ गए उनके परिजनों को रहने व खाने पीने की व्यवस्था भी निशुल्क प्रदान की जाएगी..इस पूरे आयोजन में श्री एन के गुप्ता, सी‌ओओ, रामा पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड की प्रमुख सहभागिता रही

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजू शर्मा ने कहा कि रोशनी दान करना महादान करने जैसा होता है लोग धन अन्य विद्याश्रम रक्तदान आदि का दान तो करते ही हैं लेकिन लोगों को मरने से पहले नेत्रदान करने का भी संकल्प लेना चाहिए.. उन्होंने रामा पावर एंड स्टील कंपनी के द्वारा लगाए गए शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस आयोजन से जरूरतमंदों की आंखों की रोशनी लौटेगी.यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है ऐसे कार्य सभी संयंत्रों के द्वारा करना चाहिए ताकि गरीब लोगों को मदद मिल सके.|संयंत्र के सीईओ एनके गुप्ता ने कहा कि हमारी कंपनी के द्वारा..समय-समय पर विभिन्न शिविर लगाकर क्षेत्रवासियों को मदद करने का प्रयास किया जाता रहा है इस शिविर में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन का विशेष सहयोग रहा है. साथ ही नेत्र चिकित्सकों की टीम के द्वारा जिस तत्परता के साथ शिविर में मरीजों की जांच की गई उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं ..

लोकेश कावड़िया  ने कहा कि अपने और अपनों के लिए तो हर व्यक्ति करता है लेकिन दूसरों की सेवा करने में मजा ही कुछ और है.. इस तरह की सेवा करने का सौभाग्य सभी को प्राप्त नहीं होता है.. निश्चित रूप से वे लोग रामा पावर को दुआएं देंगे जिन्होंने शिविर में आकर आंखों की जांच कराई है,जिन्हें मुफ्त में चश्मे मिले हैं और जिनके आंखों का ऑपरेशन हुआ है और रोशनी लौटी है.|. उन्होंने कहा इस तरह के कार्यो के लिए हमारी संस्था की ओर से हमेशा सहयोग मिलता रहेगा.. कार्यक्रम को सरपंच नेम सिंह ने भी संबोधित कर संयंत्र प्रबंधन की प्रशंसा

कांग्रेसजनों ने मोतीलाल वोरा को किया नमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र में पुष्पांजलि माल्यार्पण अर्पित कर स्मरण कर श्रद्धांजली दी गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, नीरज ठाकुर, डी के ठाकुर कांग्रेसजन उपस्थित थे।

आरक्षण विधेयक पर भाजपा को बेनकाब करने कांग्रेस जनता के बीच जायेगी – मरकाम

भाजपा नहीं चाहती आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल हस्ताक्षर करें
रायपुर। आरक्षण संशोधन विधेयक पर कांग्रेस भाजपा को बेनकाब करने जनता के बीच जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के दबाव के कारण ही राजभवन में आरक्षण संशोधन विधेयक रुका है। यह विधेयक पूरी तरह से संवैधानिक है। विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित है। इस विधेयक में राज्य के सभी वर्गो के हितों का ख्याल रखा गया है। कांग्रेस सरकार को आरक्षण लागू करने का श्रेय न मिले इसलिये भाजपाई आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन में रोकवाये रखना चाहते है।

मरकाम ने कहा कि आरक्षण के मामले में भाजपा बेनकाब हो गयी है। भाजपा नहीं चाहती कि राज्य में आरक्षण लागू हो इसीलिये भाजपा के नेता आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने देने का षडय़ंत्र कर रहे है। भाजपा नेताओं का जो बयान आ रहा है उससे लग रहा भारतीय जनता पार्टी राजभवन की आड़ में राजनीति कर रही है। आरक्षण संशोधन विधेयक में विलंब भाजपा का साफ षडयंत्र लग रहा है। विधानसभा में पारित होने के बाद विधेयक राजभवन हस्ताक्षर होने गया है। वहां क्यों रुका है? किसके कहने पर रुका है? यह सभी जानते है और समझते है। राजभवन राजनीति का अखाड़ा नहीं बनना चाहिये। यदि लोगों के अधिकारों पर राजनीति होगी तो कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। जनता को हकीकत बतायेंगे। भाजपा को बेनकाब करेंगे। कांग्रेस भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र को जनता के सामने बेनकाब करेगी, आंदोलन किया जायेगा। जनता को भाजपा की हकीकत बताया जायेगा।
उन्होंने कहा कि यह विधेयक राज्य के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस विधेयक में सभी वर्ग के लोगों को उनकी आबादी के अनुपात में तथा उनके सामाजिक और आर्थिक हालात के अनुसार भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया गया है। राज्यपाल यदि आरक्षण विधेयक के किसी प्रावधान से असहमत है अथवा उसमें उनको किसी प्रकार की आशंका है तो उन प्रश्नों को विधेयक के साथ राज्य सरकार को वापस भेज देना चाहिए ताकि राज्य सरकार राज्यपाल के प्रश्नों का समाधान करे।

RELATED NEWS

पिकनिक मनाने गए 8 दोस्त, 2 नदी में डूबे:नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा; कई घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

जांजगीर-चांपा जिले में 2 छात्र नदी में डूब गए हैं। 8 दोस्त पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान हसदेव नदी में नहाने के दौरान ये हादसा हो गया है। घटना के बाद कई घंटे बीत जाने के बाद भी इन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बलौदा निवासी प्रांजल देवांगन(17) और दिव्यांशु कटकवार(16) अपने 6 और दोस्तों के साथ मंगलवार को पिकनिक स्पॉट देवरी चिचोली गए थे। यहां सभी ने पहले खाना खाया। इसके बाद दिव्यांश और प्रांजल हसदेव नदी में नहाने चले गए थे।

बताया जा रहा है कि दिव्यांश और प्रांजल नदी में जिस वक्त नहाने गए थे। बाकी के दोस्त बाहर ही घूम रहे थे। दोनों नहा रहे थे। इसी बीच दोपहर को करीब 3 बजे दोनों के चिल्लाने की आवाज आने लगी। दोनों गहराई में चले गए थे। इसी दौरान बाकी के साथियों ने उन्हें डूबता हुआ देखा। इस पर कुछ ने नदी में छलांग भी लगाई। मगर तब तक दोनों नदी में डूब चुके थे।

घटना के बाद छात्रों ने दोनों की काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच इन्हीं छात्रों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। जिसके बाद गोताखोर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। मगर देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है।

11वीं के छात्र थे दोनों

अब मंगलवार को रात हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। जो बुधवार सुबह से इनकी तलाश करेगी। उधर जब से परिजनों को इस बात की खबर मिली है। तब से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों 11वीं कक्षा के छात्र थे। जो बलौदा के ही अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ रहे थे।

पुलिस ने बताया है कि प्रांजल के पिता बलौदा में ही गुपचुप का ठेला लगाते हैं। वहीं दिव्याशुं के पिता की फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। घटना के बाद से वह सिर्फ इसी उम्मीद में हैं कि किसी तरह से उनके बच्चे वापस आ जाएं।