रायपुर। आईपीएल 2023 के 16वें संस्करण में छत्तीसगढ़ के दो क्रिकेट खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए मैदान में दिखाई देंगे। इनमें टीम के छत्तीसगढ़ टीम कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया और आलराउंडर अजय मंडल शामिल हैं। शुक्रवार को कोच्चि में हुए संक्षिप्त नीलामी में भाटिया को किंग्स इलेवन पंजाब ने 40 लाख रुपये और मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदा हैं। बेस प्राइज पर खरीदने वाली इन दोनों फ्रेंचाइसियों ने मुश्ताक अली ट्राफी और विजय हजारे में उनके प्रदर्शन के दम पर किया। हरप्रीत इसके पहले पुणे पारियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मध्यप्रदेश से चुने गए थे।
चक दे इंडिया के नारे के साथ मुख्यमंत्री ने उठाई हाकी विश्वकप की ट्राफी

भारत को विश्व विजेता बनने के लिए मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चक दे इंडिया के नारे के साथ हाकी विश्व कप की ट्राफी उठाई और भारत को विश्व विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं है । हॉकी वल्र्ड ट्रॉफी आज छत्तीसगढ़ पहुंची है। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्रॉफी का अनावरण किया। हॉकी वल्र्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वल्र्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी।

हॉकी वल्र्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इस ट्रॉफी के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हॉकी वल्र्ड ट्रॉफी का अनावरण किया।इस दौरान हाकी में विशेष योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ लोगों की ओर से इस खूबसूरत ट्रॉफी का तहेदिल से स्वागत करता हूं। ओडिशा में इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन से छत्तीसगढ़ के लोग भी उतने ही खुश हैं, जितने कि ओडिशा के लोग हैं। इस आयोजन से पूरे देश में उत्साह, उत्सुकता और खुशी का वातावरण है। श्री बघेल ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ में सभी खेलों की अधोसंरचनाओं को लगातार मजबूत किया गया है। हमने चार वर्षों में 21 स्पोट्र्स एकेडमी की स्थापना की है , आज हमारे यहां हॉकी के खिलाडिय़ों के लिए विश्वस्तरीय मैदान और सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए ही छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि खेल प्रतिभाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले।
यह पहला मौका है, जब हॉकी वल्र्ड कप की ट्रॉफी रायपुर आयी है। 23 दिसंबर 2022 को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा स्टेडियम बेंगलुरू (कर्नाटक) में एक भव्य समारोह में ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी को सौंपा गया था । रायपुर के बाद इस ट्रॉफी को विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिये रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह , छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष एवं विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर महापौर श्री ऐजाज ढेबर, राजनांदगांव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, छत्तीसगढ़ हाकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी समेत हाकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रदेश के छत्तीसगढ़ हाकी संघों के पदाधिकारी एवं युवा हाकी खिलाड़ी उपस्थित थे।
नीता और अंसारी विश्वकप ट्राफी को लेकर पहुंचे हॉकी संघ के स्टेडियम कार्यालय में

रायपुर। ओडिशा भुवनेश्वर में होने वाले विश्व कप हॉकी टुर्नामेंट शुरु होने से पूर्व ट्रॉफी आज रायपुर पहुंची। हॉकी प्रेमियों ने ट्रॉफी के साथ जश्न मनाया। इससे पूर्व ट्रॉफी का अनावरण मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इसके बाद बुलंद हौसलों और जोश के साथ ट्राफी को लेकर हॉकी खिलाड़ी और एसोसिएशन के सदस्य नगर भ्रमण करते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम हॉकी संघ के कार्यालय पहुंचे। स्टेडियम परिसर में इस ट्राफी को लेकर पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी नीता डूमरे व छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी इसे लेकर मंच पर पहुंचे। इस ट्रॉफी को देखने के लिए बड़ी संख्या में हॉकी खिलाडिय़ों के साथ अन्य खिलाड़ी तो मौजूद थे ही साथ ही हॉकी प्रेमी भी उपस्थित थे। उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही ट्राफी को लेकर स्टेडियम में प्रवेश हुआ वे लोग खुशी से नाचने और झूमने लगे। कुछ देर स्टेडियम परिसर में रखने के बाद हॉकी ट्राफी को मरीन ड्राइव लेकर गए जहां आम लोग इसे देख सकें। इसके बाद ट्राफी को भुवनेश्वर ओडिशा के लिए रवाना किया गया।

मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों की इनकम में होगा इजाफा, भाग्य का मिलेगा साथ
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य में बिना सोचे समझे हाथ डाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। बिजनेस कर रहे लोग तरक्की पाकर प्रसन्न रहेंगे, जो लोग मीडिया से जुड़े हैं, वह आज परिवर्तन की ओर अग्रसर होंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यवसाय में आपको धन आगमन होने के कई रास्ते मिलेंगे, जिससे आपकी इनकम में भी वृद्धि होगी और ऑफिस में यदि आप से कोई गलती हो तो आपको से स्वीकारना होगा, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में अत्यधिक मेहनत करनी होगी व इधर-उधर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आप व्यवसाय के कामों में व्यस्त रहने के कारण अपनी माताजी से किए हुए किसी वादे को समय पर पूरा नहीं करेंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा।
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। किसी परियोजना में निवेश करके भविष्य के लिए अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा व बहसबाजी करने से बचना होगा, नहीं तो आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रही अनबन से आपको मुक्ति मिलेगी और प्रेम बढ़ेगा। आपका कोई रुका हुआ काम आज समय रहते पूरा होगा, जिसके लिए अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसमें आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको राजनीति के कामों में सफलता मिलती देख रही है व दूसरों की मदद आज बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। आपके किसी काम के लिए आपको अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी।
आज का दिन आपके सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग किसी नए उत्तरदायित्व को प्राप्त करके कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। यदि किसी कार्य को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा, जो लोग बिजनेस में लगे हैं, वह आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकता है। आप आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।
आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए रहेगा। संतान की तरक्की को देखकर आपको प्रसन्नता होगी और आप उनके लिए कोई सरप्राइस गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा और यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा और आपको कार्यक्षेत्र में आज उच्चाधिकारियों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें चल रही बातों को किसी के सामने उजागर ना करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से धन संबंधित कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में मन मुताबिक धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण कुछ असुविधा रहेगी और उनका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा या आप मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको आज अपने किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो समस्या हो सकती है औरकिसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं,तभी वह पूरा हो सकता है।
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें नौकरी में कोई बड़ा प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा और उन्हें अधिकारियों की कृपा भी प्राप्त होगी। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और आपको किसी भी विपरीत समाचार को सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और आप अपने मन में चल रहे विचारों को अपने पिताजी के सामने उजागर कर सकते हैं।
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है। भाग्य के दृष्टिकोण से आपके रुके हुए काम आसानी से बन सकते हैं। आपकी अपने कुछ मित्रों से नजदीकयां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है, क्योंकि उनके साथी उनके लिए कोई सरप्राइस गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी आवश्यक काम के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह समय से पूरा हो सकेगा। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो आज वह आपको वापस मिल सकती है।
कर्मचारी समस्या पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को पत्रलिखकर कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण के विरुद्ध प्रस्तुत अभ्यावेदनों के त्वरित निराकरण किये जाने की मांग की
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ (पं. क्र. 6424) के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण के विरुद्ध प्रस्तुत अभ्यावेदनों के त्वरित निराकरण किये जाने की मांग की है ।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने इस वर्ष राज्य कर्मचारियों के सभी विभागों में बड़ी संख्या में स्थानांतरण किया गया है । ऐच्छिक के साथ-साथ इस वर्ष प्रशासनिक आधार पर बहुत से कर्मचारियों को इधर उधर दूरस्थ स्थानों में स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है। राज्य शासन ने स्थानांतरण नीति 2022 जारी किया था। जिसके अनुसार यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी अपने स्थानांतरण से व्यथित है तो वह स्थानांतरण नीति 2022 के तहत जिले स्तर पर गठित समिति तथा राज्य स्तर पर किये गए स्थानांतरण के विरुद्ध अपना अभ्यावेदन आदेश दिनांक से 15 दिन के भीतर समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने समिति के समक्ष अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत किया है बहुत से कर्मचारियों ने माननीय उच्च न्यायालय में रिट पिटीशन तथा उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार अभ्यावेदन राज्य स्तर पर गठित वरिष्ठ सचिवों की समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिसका निराकरण समय सीमा में किया जाना था परन्तु लगभग 2 माह बीत जाने के बाद भी समिति निर्णय नहीं ले रही है । राज्य शासन द्वारा गठित वरिष्ठ सचिवों की समिति के अध्यक्ष श्री मनोज पिंगुआ (आई.ए. एस.) है । श्रीमती अलरमेलमंगई डी. (आई.ए. एस.), समिति की सदस्य हैं तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह (आई.ए. एस.) सचिव सदस्य हैं।
संघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि कमर्चारियों के द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदनों के निराकरण में हो रहे विलम्ब के कारण कर्मचारियों में रोष एवं निराशा है । अभ्यावेदन देने वाले कर्मचारियों को जबरिया एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया गया है तथा उनका वेतन रोक दिया गया है, कर्मचारी कर्ज लेकर अपना एवं परिवार का जीवन निर्वाह करने को मजबूर हैं। उनके बच्चों के स्कूल कॉलेज की फीस जमा नहीं हो पा रही है जिससे भविष्य में उनका शैक्षणिक सत्र खराब होने का खतरा है। घर परिवार की चिकित्सा समस्याओं में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। उपरोक्त स्थितियों के चलते मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को त्वरित निराकरण का आग्रह करते हुए पत्र लिखा है ।
संघ प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, महामंत्री मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, डी एस एन राव, पदमेश शर्मा, फारूक कादरी, देवेंद्र साहू, प्रवीण तिवारी, विमल सोनी, राजू जेकब सहाय, विजय वर्मा, करीम खान, राजू दास, अनुराग श्रीवास्तव, राकेश कन्नौजे, रामसागर कोसले आदि ने मुख्य सचिव से प्रकरण पर तत्काल निराकरण करने की मांग की है l
तमिलनाडु में बड़ा हादसा: कुमुली पहाड़ी दर्रे से 40 फुट गहरी खाई में गिरी कार, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
तमिलनाडु के थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी दर्रे पर एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
तमिलनाडु के थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी दर्रे से एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से आठ सबरीमाला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जिला कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने इसकी जानकारी दी है। दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस अधिकारी के मुताबिक पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है और वे जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे। वे सबरीमाला से लौट रहे थे।
विद्या मंदिर में गुरु ने लड़की के साथ की गंदी हरकत; बोला- किसी से बताया तो करियर बर्बाद कर दूंगा
रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा से अश्लील हरकत की है। रायपुर पुलिस ने इस मामले में प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज की है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में प्रोफेसर को गिरफ्तार किया जा सकता है। इस पूरे कांड को यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी दबाने का प्रयास किया, आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा। लड़की की शिकायत पर अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दैनिक भास्कर को यूनिवर्सिटी सूत्रों ने बताया कि इस कांड का आरोप युनिवर्सिटी के एपीआर डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल पर है। लड़की ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि मामला नवंबर महीने का है। यूनिवर्सिटी कैम्पस में ही अपने कमरे में जबरन लड़की को एसोसिएट प्रोफेसर खंडेलवाल ने बुलया।
इसके बाद खंडेलवाल ने छात्रा पर झपटा, उसके साथ गंदी हरकतें की। छात्रा का कहना है कि वो इन सब बातों से काफी डर गई थी। कुछ दिनों तक किसी से कुछ नहीं कहा, इसके बाद उसने शिकायत करने की सोची। खंडेलवाल ने छात्रा को धमकाते हुए कहा कि अगर किसी से कुछ कहा तो करियर बर्बाद कर देगा, पढ़ाई बंद करवा देगा। सहमकर तब लड़की किसी से कुछ नहीं बोली, मगर अब उसने ये बातें घर वालों को बताई और पुलिस से जाकर शिकायत की है।
छग प्रभारी कुमारी शैलजा तीन दिनों की प्रवास पर 25 को आएंगी
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा 25 दिसंबर को विस्तारा की नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 7.40 बजे रायपुर पहुंचेगी। 26 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी विस्तारित बैठक में शामिल होगी। 27 दिसंबरको सुबह 9.10 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगी।
धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास बाबा जयंती,
धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास बाबा जयंती,
तिल्दा नेवरा -तिल्दा सरोरा में गुरु घासीदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। गुरु गद्दी व जैतखाम की पूजा अर्चना के पश्चात पंथी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों के साथ गाव के लोगो ने बढ़कर हिस्सा लिया। इस छत्तीसगढ़ पाअवसर पर ठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी विशेष रूप से शामिल हुए l
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने गुरु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। गुरु घासीदास सतनामी समाज ही नहीं सर्व समाज के आराध्य हैं।बाबा ने मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। बाबा ने सम्पूर्ण मानव जाति को मनखे – मनखे एक समान का प्रेरक संदेश दिया।
इस मौके पर पंथी नृत्य पार्टी द्वारा बाबा जी के जीवनी में पर प्रस्तुत भजन को सराहा गया |इस मौके पर रमेश पात्रे भंडारी श्याम शिव चतुर्वेदी तुलाराम शोभाराम कुर्रे बसंत टंडन कुमारी टंडन दया दास चेतराम चतुर्वेदी चंद्रभान चतुर्वेदी योगेंद्र पात्रे बीसहत जांगड़े शिव कुमार चतुर्वेदी दयाचंद चतुर्वेदी चंद्रभान राकेश डेहरिया संपुरन रात्रे बांके लाल सोनवानी अनिल कुमार रात्रे समस्त भंडारी एवं साथीदार समस्त सतनामी समाज समस्त ग्रामवासी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदाऊ साहू सरपंच बिहारी लाल वर्मा उपसरपंच राकेश सिंह ठाकुर विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष गजानंद साहू पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष ओम ठाकुर एल्डरमैन श्रेया परवीन किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र वर्मा जनपद सदस्य रतन चंद्र निषाद जनपद सदस्य लेखराज देवांगन गांव के वरिष्ठ नागरिक कुंज बिहारी अग्रवाल योगेंद्र पटेल छबिराम निषाद, बेदराम निर्मलकर सड्डू से तथा आसपास गांव लोग उपस्थित रहे।
मिथुन राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी, पढ़ें दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई मकान दुकान भवन आदि से संबंधित मामला ही लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आप कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आप किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर धन का निवेश ना करें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन व्यय होगा। जीवन साथी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी गई थी तो उसे समय रहते पूरा करें। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। कुछ खर्चे में आप कटौती करने पर सोच विचार कर सकते हैं। अपने बजट पर पूरा ध्यान दें अन्यथा समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से आज माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। घर परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, नहीं की तो उनके कुछ शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं। आपको किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी और आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम नहीं कर सकते हैं। माताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो आज उनकी पीड़ा बढ़ सकती है।
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उनके रिश्तो में पहले से सुधार आएगा और मधुरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों को समय रहते पूरा करना होगा और आपको अधिकारियों की बात सुननी व समझनी होगी। आप व्यस्त रहने के कारण इधर-उधर के कामों पर ध्यान नहीं लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आपको संतान से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आप अपने लेन-देन में सावधानी बरते।
आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार लेकर आएगा। यदि आप अपने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कुछ उलझन में चल रहे हैं, तो आपको उसमें सावधानी बरतनी होगी। कार्य क्षेत्र में भी आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। आपकी किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आज जीत हो सकती है, लेकिन आप अपने कुछ कामों को गुप्त रखें, नहीं तो वह लोगों के सामने उजागर हो सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे और बिजनेस कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
आज के दिन आप की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे और जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचना होगा। आपको आज किसी काम को पूरा होने का डर सताता रहेगा, जिसके लिए आपको अपने मित्रों से बातचीत भी करनी होगी। किसी सरकारी योजना में आप सोच विचार कर धन लगाए, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना पड़ सकता है, जिसे लेकर आप थोड़ा निराश हो सकते हैं। अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। बिजनेस में आप अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें, तभी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा व दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय ले तो बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आ सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातचीत को सुनने में कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनके लिए कोई जरूरत का सामान भी लेकर आ सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। संतान को और किसी अच्छी नौकरी या बिजनेस करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवनसाथी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने लाभ कराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने कुछ जरूरी कामों में कोताही बिल्कुल ना बरते, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी आपका धन काफी बढ़ा हुआ रहेगा।
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति देने वाला रहेगा। कुछ जरूरी मुद्दों को सभी के सामने उजागर ना करें, नहीं तो इसका आपके ऊपर गलत असर पड़ सकता है। जीवन साथी से आज आप यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं, तो उसे बातचीत के जरिए समाप्त होगा। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उलझन बनी रहेगी और किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले उसके नियमों पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो आप कहीं गलत दस्तखत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कुछ दिक्कतें आ रही थी, उनसे आपको निजात मिलेगी।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ आर्थिक गतिविधियों पर पूरा ध्यान लगाएंगे। भाई बहनों से आप के संबंध मधुर रहेंगे, जिससे आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी भी आसानी से कर पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के गलत होने की आशंका हो सकती है, तो उसे पूरा ध्यान देकर करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगो की आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से मिलने बात करने का मौका मिलेगा, जो आपके बिजनेस में आपके बहुत काम आएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आपकी कुछ अनबन चल रही थी, तो उसे आप माफी मांग कर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा ना करें और किसी को बातो में आकर धन का निवेश ना करे। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप संतान से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

