Tuesday, March 17, 2026
Home Blog Page 2922

राज्य शासन द्वारा स्काई वाक निर्माण में हुई प्रथम दृष्टया अनियमितताओं पाए जाने पर जांच का मामला एसीबी और ईओडब्ल्यू को सौंपने का फैसला

रायपुर। राज्य शासन द्वारा स्काई वाक निर्माण प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितताओं पाए जाने पर इसकी जांच का मामला एसीबी और ईओडब्ल्यू को सौंपने का निर्णय लिया है।
प्रथम दृष्ट्या प्रकरण में पाए गई निम्नानुसार अनियमितताएं के अनुसार 77 करोड़ की परियोजना का जान बूझकर 2 बार में प्राक्कलन तैयार किया गया ताकि पीएफआईसी से मंजूरी की आवश्यकता न रहे। पीएफआईसी के माध्यम से किसी भी परियोजना के जन हित के संबंध में परीक्षण किया जाता है, जो कि स्काई वाक निर्माण प्रकरण में नहीं किया गया है। विधानसभा निर्वाचन 2018 की अधिसूचना जारी रहने के दौरान ही लोक निर्माण विभाग द्वारा पुनरीक्षण प्रस्ताव तैयार कर 05 दिसम्बर 2018 को वित्त विभाग को भेजा गया, जो आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। स्पष्ट है यह कार्य विभाग के पदाधिकारियों एवं ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा स्काई वाक निर्माण की प्रथम निविदा 04 फरवरी 2017 को जारी की गयी तथा निविदा प्रस्तुत करने हेतु मात्र 15 दिनों का समय दिया गया। 04 फरवरी तक प्रकरण में वित्त विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति भी प्राप्त नहीं हुई थी। 15 दिनों मात्र की निविदा हेतु कोई आवश्यकता और औचित्य नहीं दर्शाया गया है, न सक्षम स्वीकृति प्राप्त की गई है।

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों के सामाजिक कार्य युवाओं के लिए प्रेरणा – उपाध्याय

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के वार्षिक सम्मेलन में तीन लाख की छात्रवृत्ति का हुआ वितरण
रायपुर। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में संचालित विप्र संस्कृति प्रबंध समिति द्वारा आयोजित दानदाताओं एवं समाज के सम्मानीय सदस्यों का वार्षिक अधिवेशन मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ( विधायक एवं संसदीय सचिव), सुरेंद्र शर्मा (अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद), राकेश चतुर्वेदी (अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड), टीपी शर्मा (लोकायुक्त), संतोष उपाध्याय (पूर्व विधायक), विधान मिश्रा (पूर्व मंत्री), मेजर जनरल संजय शर्मा एवं प्रमोद दुबे (सभापति नगर निगम रायपुर) के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के 37 निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन हेतु प्रथम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 400000 रुपये की छात्रवृत्ति का वितरण किया गया।

विकास उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के वरिष्ठ जनों के सामाजिक कार्यों को देख कर हम लोगों को प्रेरणा मिलती है। अपनी क्षमता और शक्ति से बढ़कर सबको सब की मदद करनी चाहिए। समाज के लिए संसाधनों और संपत्ति का निर्माण कुशल नेतृत्व और क्षमता का परिणाम है। यह छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के विकास के लिए आवश्यक है। प्रमोद दुबे ने इस अवसर पर कहा जो संपन्न है ,जो पद पर हैं, उन्हें अपने समाज के विकास के लिए योगदान देना आवश्यक है। और यह सुखद अनुभव है कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज आज संगठित होकर समाज के विकास के लिए कार्य कर रहा है। लोक आयोग के अध्यक्ष टी .पी .शर्मा ने समाजिक संसाधनों का उपयोग समाज के विकास के लिए करने की बात कही। विद्यार्थियों के लिए कोचिंग ,खेलकूद के साथ-साथ अन्य गतिविधियों द्वारा उन्हें योग्य बनाना चाहिए।पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कदम मिलाकर साथ चलने की बात की।उन्होंने कहा कि समानता का भाव रहे, तभी विपरीत परिस्थितियों से हम संगठित होकर निपट सकते हैं। विप्र समाज एक परिवार बनकर उद्यम करें तो परिवार के साथ साथ समाज का विकास भी हो सकता है। उन्होंने इस अवसर पर संत पवन दीवान की स्मृति में छात्रवृत्ति हेतु एक लाख की राशि दान देने की घोषणा की।
सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हम एक दूसरे की मदद करें एक दूसरे को आगे बढ़ाएं इस प्रकार की एकजुटता समाज के विकास के लिए आवश्यक है। राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि आज हमें संवेदनशील होने की आवश्यकता है संवेदनशील होने से सारे कार्य हो जाएंगे वर्तमान में सामाजिक विकास के लिए नवीन तकनीक का भी उपयोग करना चाहिए।ब्राह्मण समाज का वेबसाइट होना चाहिए। साथ ही समाज के विकास के लिए नारी की शिक्षा के प्रति सर्वाधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। संजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों के पास दो रास्ता शस्त्र और शास्त्र हैं ,इसलिए ब्राह्मणों को शिक्षा में खूब ऊंचा जाना चाहिए और आरक्षण के कारण अन्य सर्विस में कम स्थान है, तो सेना में अच्छा अवसर होने का लाभ उठाना चाहिए। इसके लिए प्रशिक्षण की जिम्मेदारी समाज को लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा नेम छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के भविष्य की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि 1986 में ब्राह्मणपारा की युवा टीम अपने बुजुर्गों के सहयोग से समाज के विकास के लिए भवन निर्माण की जो परिकल्पना की थी आज साकार रूप ले लिया है। उस समय भी महसूस किया गया कि हमें सिर्फ भवन के निर्माण तक सीमित नहीं होना है बल्कि समाज के विकास और समाज को जोडऩे का कार्य भी करना है तब विप्र कॉलेज और विप्र स्कूल के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी विप्र समाज अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है और विप्र भवन छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के कार्यक्रमों के लिए एक प्लेटफार्म का काम कर रहा है। कोरोना काल में वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे के सहयोग से समाज ने अभावग्रस्त छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण परिवारों की मदद की। इस प्रकार के कार्यों से समाज के विकास के लिए आज हम सबको एक केंद्रीय छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज की आवश्यकता है। इसलिए अलग-अलग बिखरे संगठनों को एकत्रित करके समाज के विकास के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।

इसके पूर्व विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने अपने स्वागत भाषण में विप्र भवन के गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। सचिवीय प्रतिवेदन में नटराज शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।विप्र शक्ति महिला मंडल के मार्गदर्शन मे मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। पर इस अवसर पर बिलासपुर छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज से प्रदीप शुक्ला, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा ,डॉ .रघुनंदन तिवारी ,सुमन पांडे ,डॉ .हरिओम शुक्ला ,राजेंद्र शर्मा ,प्रदीप तिवारी, प्रमोद शर्मा ,आशीष दीवान, व्यास नारायण शुक्ला ,बाल समाज सोसायटी के अध्यक्ष अनल शुक्ला, विप्र शक्ति महिला संगठन विभा तिवारी, कुसुम शर्मा केंद्रीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनय तिवारी, मनहरण लाल तिवारी ,अविनाश शुक्ला ,आनंद पांडेय, उमाकांत शर्मा ,डॉ. ध्रुव पांडे,भूपेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शुक्ला संजय दीवान , एवं डॉ .उषा दुबे सहित सहित समस्त दानदाता एवं छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

20 दिन में 24 करोड़ चीनी नागरिक संक्रमित, लाशों से भर गए सैकड़ों कोल्ड स्टोरेज, देखें दर्दनाक तस्वीरें

एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। अब चीन सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमितों को लेकर रोजाना जारी की जाने वाली रिपोर्ट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, अभी भी अलग-अलग सोर्स से कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।

आलम ये है कि अस्पतालों और अंतिम संस्कार स्थलों पर लाशें रखने के लिए जगह तक नहीं बची है। बड़ी संख्या में लाशों से कोल्ट स्टोरेज भी भर गए हैं। युक्वैनिंग शहर के एक मीट कोल्ट स्टोरेज में सबसे ज्यादा 15 हजार लाशें रखी गईं हैं। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने कई शहरों में लाशों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। कई बड़े-बड़े कंटेनर भी मंगाए गए हैं, जिनमें लाशों को रखा जा रहा है। चीन से कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जो बेहद दर्दनाक हैं। आइए जानते हैं चीन की ताजा हालत क्या है?

हर रोज एक करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो रहे
चीन में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग हर शहर में हजारों मरीज रोज मिल रहे हैं। पूरे देश के आंकड़े देखें तो एक करोड़ से अधिक संक्रमितों की पहचान प्रतिदिन हो रही है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 3.70 करोड़ मरीजों की पहचान हुई थी। इसके पहले 20 दिसंबर को 3.69 करोड़ से अधिक मरीज पाए गए थे। एक दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 24 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

एक दिन के अंदर मर गए आठ हजार से ज्यादा लोग
कोरोना का कहर इस कदर हावी है कि हर रोज आठ से दस हजार लोगों की मौत हो रही है। रविवार 25 दिसंबर को 24 घंटे के अंदर 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अकेले बीजिंग में आठ हजार लोगों की मौत हुई। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत बीजिंग में हुई थी। पूरे चीन में हर रोज 10 से 18 हजार लोगों की जान जा रही है।

मीट कोल्ट स्टोरेज में रखे जा रहे शव
चीन में मरने वालों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ गई है कि लाशों को रखने के लिए जगह भी नहीं बची। सारे कब्रिस्तान व अंतिम संस्कार स्थलों पर तीन से पांच दिनों की वेटिंग चल रही है। लोग 24-24 घंटे लाशों को गाड़ियों में रखकर सड़क पर लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। अस्पतालों के स्टोर रूम से लेकर छत और गलियारे तक लाशों से भर गए हैं। चीन सरकार के आदेश पर बड़ी संख्या में मीट कोल्ड स्टोरेज में शवों को रखने की व्यवस्था की गई। बताया जाता है कि सैकड़ों की संख्या में कोल्ड स्टोरेज भी लाशों से भर गए हैं। अब सरकार नए कोल्ड स्टोरेज भी खुलवा रही है।

लाशों के ढेर को देखकर रो पड़े जिनपिंग की पार्टी के सचिव
चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि राष्ट्रपति जिनपिंग की कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव येन ली हालात का जायजा लेने के लिए निकले थे। इस दौरान वह लाशों के ढेर को देखकर फफक कर रो पड़े। उन्होंने तुरंत और अधिक कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था करने का आदेश दे दिया, जिससे लाशों को सुरक्षित रखा जा सके। येन खुद कोरोना संक्रमित हैं।

चीन में खून का संकट
लगातार बढ़ रहे कोविड मरीजों के बीच देश के कई इलाकों में खून की किल्लत हो गई है। ऐसे में लोगों से रक्तदान की अपील की गई है। रक्तदान के दौरान पूरी ऐहतियात बरतने का भी निर्देश दिया गया है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार देश के कई क्षेत्र रक्त की कमी का सामना कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी और लंबे समय तक ठंड के कारण बढ़े मरीजों को खून की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शेडोंग प्रांत के एक ब्लड सेंटर के मुताबिक बीते कई दिनों से ब्लड ग्रुप ‘ए’ और ‘ओ’ का स्टॉक बेहद निम्न स्तर पर चला गया है। सबसे अधिक चिकित्सा संस्थान वाले जिनान में रक्त की अभूतपूर्व कमी देखी जा रही है।

कोरोना को फ्लू बताने में जुटी चीनी सरकार
चीन में कोरोना के चलते दवाओं की भारी कमी आ गई है। इसी बीच सरकार ने लोगों से पारंपरिक चीनी दवा लियानहुआ किंगवेन खाने की सलाह दी है। चीन सरकार कोरोना को फ्लू के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। सरकार की इस हिदायत का लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि सरकार क्यों इतनी महंगी दवा बांट रही है। हमें सिर्फ बुखार कम करने वाली दवाएं- ब्रूफिन और पेरासिटामोल चाहिए। आखिर क्यों ये आम दवाएं मार्केट में नहीं मिल रहीं हैं? हाल ही में चीन की सरकार ने मेडिकल सप्लाई प्रोडक्शन अपने हाथों में लेना ऐलान किया। यानी अब सरकार मेडिकल इक्विपमेंट्स और दवाओं के प्रोडक्शन की निगरानी करेगी।
84.13 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में कोरोना के लक्षण
सीडीसी चीन की एक रिपोर्ट लीक हो गई है। इससे मालूम चला है कि चीन में 84.13 प्रतिशत लोगों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। 15.87 प्रतिशत लोग बिना लक्षण वाले हैं। ज्यादातर मरीजों के फेफड़ों पर कोरोना ने असर डाला है। इसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है।

जोगी कुंआ धाम मे धुमधाम से मनाई गई गुरूघासीदास की 266 वी जयंती

तिल्दा नेवरा -समीपस्थ ग्राम बैकुंठ मे स्थित सतनामी समाज के जोगी कुआ धाम में गुरूघासीदास की 266 वी जयंती रायपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष टंकराम वर्मा के सतनामी समाज के गौरव राजकुमार पात्रे वकील बलौदाबाजार , देवरी सरपंच राजेश लहरे, जनपद प्रतिनिधि खुबी राम यदु, अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के अध्यक्ष रूवेल दास सोनवानी, तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा के भूतपूर्व अध्यक्ष समाजसेवी राजेन्द्र कुमार साहू , फालगो राम वर्मा बहेसर , सपना किशोर के विशेष उपस्थिति में भक्ति भाव, के साथ धुमधाम से मनाई गई ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जोगी कुंआ धाम के पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना क्र किया गया इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा जेतखम्भ की पुजा आरती किया गया। राजकुमार पात्रे और अन्य सभी अतिथियों ने मिलकर मंदिर में पालो चढाया । इस अवसर पर कुंदरू सरपंच यशवंत वर्मा ने जोगी कुआ धाम की महिमा को बताते हुए कहा की प्रत्येक वर्ष यहां 25 दिसंबर को ही बडे हर्षोल्लास के साथ बाबा जी की जयंती मनाई जाती है। वही यहां कुछ न कुछ नये विकास व विस्तार होते रहा है। राजेश लहरे ने बाबा जी की जयंती की बधाई देते हुए। समाज के लोगो को संगठित रहने का आह्वान किया।

राजकुमार पात्रे ने बाबा गुरूघासीदास महिमा को सभा के बीच रखते हुए। कहां की हम अलग अलग समुदाय मे बंटे है। जहां लोग छुआ छुत, असप्रिष्यता , सतीप्रथा, अशिक्षा आदि विसंगतियों के कारण हम आपस मे बटे हुए रहे। जिसे बाबा जी ने मानव मानव एकसमान को सूत्रपात करते हुए। मानव मानव एक समान के भाव को जन जन तक पहुचाया। जिसका परिणाम है कि अज अब हम एक साथ एक मंच, एक जगह पर बैठ पा रहे हैं।

अंतिम मुख्य वक्ता के रूप जिला उपाध्यक्ष टंकराम वर्मा ने जोगी कुआ धाम की महिमा को बताते कहां की बाबा के प्रत्येक उपदेशों को हम मानवो को आत्मशात करते हुए। अपने जीवन में अपनाना चाहिए। आज ऊच निच, रंग भेद आदि का भेदभाव समाप्त हो गया है। अंत मे भारत के एक और युगपुरुष रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, तुलसी पुजन दिवस आदि की सभी को शुभकामनाएं दी। इस मैके पर भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंथी टोलीयो के द्वारा पंथी नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमे शत के पुजारी पंथी पार्टी ग्राम टीपावन पलारीप्रथम ,और बालिका पंथी पार्टी ग्राम मुरा बंगोली सेकंड  रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन जोगी कुंआ समिति के अध्यक्ष, दिनेश गायकवाड़ ने किया। इस अवसर पर शिवकुमार टंडन और चरण चेलक, शिवचंद्र मलहरे, मनोज सोनवानी,देवेंद्र पुरान्डे, भरत, लाला राम गेन्ड्रे, रामसहाय बंजारे, ताराचंद बंजारे उपस्थित थे

अटल समाधि पहुंचे राहुल,श्रद्धांजलि देकर किया नमन

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर राहुल गांधी सोमवार सुबह दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पहुंचे। समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्होने दोनों हाथ जोड़कर उन्हे नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इधर राहुल के पूर्व पीएम की समाधि पर पहुंचने के बाद भाजपा ने कहा है कि अगर कांग्रेस वाकई अटलजी का सम्मान करती है, तो उन्हें अंग्रेजों का मुखबिर कहने वाले गौरव पांधी को कांग्रेस से निकालें। साथ ही उनके बयान के लिए माफी भी मांगें।

ICICI बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI ने वीडियोकॉन अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। ICICI बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को वीडियोकॉन अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार कर लिया है। इसे पूर्व सीबीआई ने शुक्रवार को वीडियोकॉन ग्रुप को 3,250 करोड़ का बैंक लोन देने के मामले में ICICI बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर गिरफ्तार किया था। CBI ने शनिवार को कोचर दंपति को विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां विशेष कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। 26 दिसम्बर को चंदा कोचर और दीपक कोचर की सीबीआई रिमांड का आखिर दिन है। इस मामले में सीबीआई ने जनवरी 2019 में केस दर्ज किया था। इस मामले में कोचर दंपति संग वेणुगोपाल धूत, वीडियोकॉन, Nupower और सुप्रीम एनर्जी पर मामला दर्ज किया गया है।
मामला यह है कि, ICICI बैंक और वीडियोकॉन के शेयर होल्डर अरविंद गुप्ता ने प्रधानमंत्री, रिजर्व बैंक और सेबी को पत्र लिखकर वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत और ICICI की सीईओ व एमडी चंदा कोचर पर एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस पत्र में दावा किया गया है कि, धूत की कंपनी वीडियोकॉन को आईसीआईसीआई बैंक से 3250 करोड़ रुपए का लोन दिया गया और इसके बदले धूत ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की वैकल्पिक ऊर्जा कंपनी ‘नूपावर’ में अपना पैसा निवेश किया। आरोप है कि इस तरह चंदा कोचर ने अपने पति की कंपनी के लिए वेणुगोपाल धूत को लाभ पहुंचाया। साल 2018 में यह खुलासा होने के बाद चंदा कोचर को बैंक से इस्तीफा देना पड़ा था।

इस मामले में सीबीआई सक्रिय हो गई। और फरवरी, 2018 में सबसे पहले प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी। साल 2019 में आईसीआईसीआई की पूर्व सीईओ और प्रबंध निदेशक चंदा कोचर के खिलाफ आरोपों की जांच कर रही जस्टिस बी.एन. श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट ने अपनी जांच में पाया कि चंदा कोचर ने बैंक की आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

मेष और कर्क समेत इन पांच राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय भी प्राप्त हो सकती है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी, लेकिन आपके मन में यदि किसी बिजनेस संबंधी कोई आईडिया आए, तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। किसी से शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकता है। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें अभी आपको राहत नहीं मिलेगी

वृष 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग मन मुताबिक लाभ न पाकर थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके किसी बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन 
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कोई परेशानी आपको समस्या दे सकती है। संतान का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन आप स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आप यदि किसी वाहन को चलाएं, तो बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो आपको कोई चोट चपेट लग सकती है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी दूसरे के कहने में आकर यदि धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए गलत साबित होगा।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं। आपको सेहत को लेकर समस्या बनी रहेगी और यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आज वह भी पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको आज अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
सिंह
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आएंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या कर सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा, लेकिन आपका कोई मित्र आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपको सावधान रहना होगा व किसी से आज धन उधार ना लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है
कन्या 
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज किसी तीसरे के कारण कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको उस स्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। अपने यदि किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह भी आपसे नाराज हो सकती हैं। संतान की सेहत को लेकर आपको चिंता बनी रहेगी, क्योंकि उनके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी।
तुला 
आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों तरक्की करेंगे और उन्हें कोई अच्छा काम मिल सकता है, लेकिन आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है, जो लोग शेयर मार्केट अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपको जीवनसाथी की बातों को सुनना व समझना होगा व उन्हें गलत ना ठहराए, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता से आप किसी वस्तु की फरमाइशें कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन आप किसी काम के लिए अपने किसी साथी पर ज्यादा डिपेंड ना रहे हैं, नहीं तो समस्या हो सकती है, जो लोग प्रेम जीवनजी रहे हैं, उन्हें आज साथी की बातों में आकर कोई गलत निवेश करने से बचना होगा। आपको कोई सिरदर्द व आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरते, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती है।

छतौद मे धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास जयंती “

तिल्दा नेवरा  : मानव मानव एक समान का संदेश देकर लोगों के बीच जागृति लाने वाले। सतनाम पंथ के प्रवर्तक समाज को मान सम्मान दिलाकर मुख्य धारा से जोडने वाले। परम पुज्य गुरु घासीदास बाबा की जयंती ग्राम छतौद धूम धाम से मनाई गई इस अवसर पर बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र को रथ मे सुसज्जित कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे सतनामी समाज के युवक युवतियों के द्वारा पंथी नृत्य  की धुन में झुमते दिखे। वही गाव के मुख्य चौक पर अंखाडा दल के द्वारा करतब दिखाएं गए।शोभायात्रा में पुष्प वर्षा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित तिल्दा नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी,युवा नेता ओम ठाकुर,जनपद सदस्य ,स्वाति वर्मा, सरपंच कविता वर्मा , उपसरपंच जगजीवन साहू ,आदि सभी के द्वारा जैतखाम मे पूजा अर्चना कर पालो चढ़ाया गया ।इस मोके पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा अपने उद्बोधन में गुरु घासीदास बाबा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही.. साथ ही कहा कि व न केवल सतनामी समाज बल्कि सर्व समाज के गुरु थे हम सभी ग्रुप के संदेश और बातों पर अमल करेंगे तभी यहां मनाई जा रही गुरु घासीदास जयंती का महत्व होगा

कार्यक्रम के आयोजक सतनामी समाज जय सतनाम युवा समिती के भण्डारी संतोष हिलवानी ,  रवि बंजाँरे , देवनाथ बजाँरे , राजेन्द्र बंधवारे , दुजराम टंडन ,  राजेन्द्र हिलवानी , प्रकाश सोनवानी , अमित टंडन , धमँन्द्र बधवारे, युवा समिती के सदस्य पंचगण भारी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।

दुश्मनों की खैर नहीं: पाकिस्तान सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा भारत, BSF बंकरों की भी हो रही किलेबंदी

भारत-पाकिस्तान 2,289 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। इसमें से करीब 192 किलोमीटर लंबा सीमा क्षेत्र जम्मू में पड़ता है। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LOC) मुख्य रूप से कश्मीर में पड़ती है।

भारत लगातार चीन और पाकिस्तान सीमा पर खुद को मजबूत कर रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सीमा पर रक्षा बुनियादी ढ़ांचे में लगातार सुधार और विकास किया जा रहा है। वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने भी बताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2021 में सैन्य संघर्षविराम की घोषणा के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना के टैंकों के लिए रैंप बनाने और बीएसएफ के बंकरों को मजबूत करने सहित रक्षा बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार किया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि बुनियादी ढांचे के पुनर्निमाण और कुछ नए निर्माण का पहला चरण हाल ही में पूरा किया गया है। पहले चरण के तहत रक्षा विकास कार्य जम्मू में मोर्चे के साथ 26 किलोमीटर की दूरी में किए गए हैं। वहीं, इसी इलाके में 33 किलोमीटर की सीमा में एक और काम कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान 2,289 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। इसमें से करीब 192 किलोमीटर लंबा सीमा क्षेत्र जम्मू में पड़ता है। वहीं, जम्मू से पहले सीमा देश के पश्चिमी भाग में गुजरात और राजस्थान से भी गुजरती है। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LOC) मुख्य रूप से कश्मीर में पड़ती है। कश्मीर में दोनों देश करीबन 772 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं।

सीमा पर किया जा रहा रक्षा बुनियादी ढांचे का विकास
पाकिस्तान के साथ मोर्चे पर किए गए रक्षा बुनियादी ढांचे में कई डीसीबी (खाई-सह-बंद) का निर्माण और पुनर्निमाण, क्षतिग्रस्त सीमा बाड़ का रखरखाव, आगे के क्षेत्रों में सेना के टैंकों की आवाजाही के लिए रैंप का निर्माण, सीमा सुरक्षा बल ‘मोर्चा’ का विकास भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि इसके साथ ही बंकर- निगरानी और अन्य सुरक्षा तंत्र की स्थापना के लिए स्थान का विकास भी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से आवंटित किए गए धन से काम कराया जा रहा है।

बंकरों की हो रही किलेबंदी 
बीएसएफ के अधिकारियों ने यह भी बताया कि जम्मू क्षेत्र में सीमा चौकियों तक पहुंचने के लिए बीएसएफ के जवानों के वाहनों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कच्चे रास्ते को समतल करने का काम भी किया जा रहा है। इसके साथ ही बीएसएफ द्वारा कश्मीर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर इसी तरह का काम किया गया है। वहां बीएसएफ ने अपने सैनिकों के लिए 115 अग्रिम रक्षा स्थानों (एफडीएल) पर बंकरों को सीजीआई (नालीदार जस्ती लोहे) से सौर ऊर्जा से लैस और इस्पात से बने बंकरों में परिवर्तित कर रहा है।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सीमा पर किए जा रहे कामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान द्वारा 20 फरवरी, 2021 को जम्मू और कश्मीर में मोर्चे पर अपने संघर्ष विराम समझौते को नवीनीकृत करने के बाद ये काम शुरू कराए गए थे। हाल ही में 26 किलोमीटर सीमा क्षेत्र में इसका पहले चरण पूरा किया गया है। वहीं, 33 किलोमीटर लंबे सीमा क्षेत्र में दूसरे चरण के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीमा पर बाड़ के पास अगर कोई बड़ा काम होता है तो दोनों पक्ष एक दूसरे से इसके बारे में जानकारी साझा करते हैं।

नहीं हुई कोई बड़ी घटना
अधिकारियों ने यह भी बताया कि कुछ घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो बीते साल का सैन्य संघर्ष विराम समझौता ठीक तरह से चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ घटनाओं में पाकिस्तान द्वारा 6 सितंबर को जम्मू में अकारण गोलीबारी करने की घटनाएं शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बंदूकों की खामोशी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने में मदद कर रही है। इतना ही नहीं सीमावर्ती निवासी और किसान अपना सामान्य काम निर्बाध रूप से कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली अकारण गोलीबारी से डरते नहीं हैं और उनका जवाब देने में सक्षम हैं।

गौरतलब है कि 772 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर सेना का पहरा है। बीएसएफ इस मोर्चे के लगभग 435 किलोमीटर हिस्से में अपनी परिचालन कमान के तहत तैनात है

कोविड अलर्ट….सरकारी अस्पतालों में 27 दिसंबर को मॉकड्रिल

कलेक्टरों को निर्देश जारी,तीन महीने तक रखेंगे दवाईयों का स्टॉक
रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब भारत सरकार कोरोना से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। सभी राज्यों में कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सरकार मॉक ड्रिल की मदद लेगी। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी अस्पतालों में जीवन दायी उपकरणों को चलाने और कोरोना प्रबंधन प्रोटोकाल का मॉक ड्रिल किया जाएगा। दरअसल, चीन, जापान आदि देशों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अब हर तरह की परिस्थिति से निपटने की पहले से तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत वेंटिलेटर, मल्टी पैरामॉनिटर, आक्सीजन कंसन्ट्रेटर जैसे जीवन रक्षक उपकरणों की जांच करके उनको एक्टिव किया जाना है। ताकि विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए मैन पॉवर और उपकरणों की जरूरत का आंकलन किया जा सके।
स्वास्थ्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र–
मॉक ड्रिल की तैयारी करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना द्वारा जारी पत्र में कलेक्टरों को कोविड प्रोटोकॉल मैनेजमेंट के तहत मॉक ड्रिल करने के लिए कहा गया है। साथ ही मॉक ड्रिल की रिपोर्ट केंद्र सरकार के पोर्टल में एंट्री करने के लिए भी कहा गया है। स्वास्थ्य सचिव ने लिखा है कि प्रदेश में अभी कोविड की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहें। साथ ही किसी भी तरह की भ्रामक खबर का खंडन करने के लिए भी कहा गया है ताकि लोगों में भय का माहौल न बने।