Tuesday, March 17, 2026
Home Blog Page 2919

नए साल के शुभारंभ में हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम दूसरों की सहायता के लिए सदैव रहेंगे तत्पर – उइके

राज्यपाल ने नववर्ष 2023 की दी शुभकामनाएं
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने देश एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी के मंगलमय और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा है कि नया वर्ष 2023 सभी के लिए सुख-शांति और समृद्धिदायक हो।
राज्यपाल ने कहा कि नए साल के शुभारंभ में हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम दूसरों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। दूसरों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का प्रयास करेंगे तो हम स्वयं में भी खुशी महसूस करेंगे। इसके अलावा वैश्विक जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए पर्यावरण की भी चिंता करना आवश्यक है। इसके लिए छोटे-छोटे कदम उठाने की जरूरत है, जो कि हम आसानी से कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि नये साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में जी-20 का सम्मेलन भारत मे आयोजित किया जाएगा, जिससे भारत की दुनिया में साख और बढ़ेगी। यह सम्मेलन ‘वसुधैव कुटुम्बकम के आदर्श पर आधारित है। 09 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में अगला जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा तथा भारत के विभिन्न राज्यों के कुल 56 स्थानों पर अनेक बैठकें होंगी, जिनमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है।

नया साल सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए – बघेल

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। नए वर्ष में सभी जीवन और कर्तव्य पथ पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि नया वर्ष हमारे जीवन में नई उम्मीदें और सकारात्मक ऊर्जा साथ लेकर आता है। इसी ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते चार साल में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ कई नई योजनाओं की शुरूआत की है। कई ऐसे नवाचार हुए है, जिनसे गांव से लेकर शहर तक हर हाथ को काम मिला है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई। गौठानों में मल्टीएक्टिविटी सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सी-मार्ट प्रारंभ किए गए हैं। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता मिली। इनका छत्तीसगढ़ में सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर के मामले में छत्तीसगढ़ शीर्ष पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार ने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना के साथ समावेशी विकास के लक्ष्य के साथ काम करना शुरू किया। जहां गांवों की आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में नवाचार किए गए, वहीं राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और वनांचल क्षेत्रों में उपलब्ध विपुल वनोपज को देखते हुए नई उद्योग नीति में कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों को प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है। उद्योगों की स्थापना से रोजगार और स्व-रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति और परम्पराओं के संवर्धन के साथ नई पीढ़ी को भी उससे जोडऩे में सफल रही। श्री बघेल ने कहा कि बीते कुछ समय में छत्तीसगढ़ ने देश-दुनिया के सामने सफलता की नए सोपान तय किए हैं। फिर से सभी जोश और उत्साह के साथ नए साल की सुनहरी सुबह के अभिनंदन के लिए तैयार हों। सकारात्मकता, एकजुटता और सहयोग से आगे बढ़े, नया छत्तीसगढ़ गढ़ें।

सिंह और कन्या राशि वालों के लिए साल का अंतिम दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियो का हाल

मेष-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। रुका हुआ धन मिलने से आपकी काफी मुश्किलें आसान होगी। संतान की समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आप किसी छोटे-मोटे काम की योजना भी बनाएंगे। जो लोग किसी छोटे मोटे काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, उनकी इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।

वृष-आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप किसी मकान, दुकान, भवन, फैक्ट्री आदि की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको व्यवसाय मे कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों के साथ आसानी से काम निकलवा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों के खिलाफ कोई भड़का सकता है लेकिन सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें तो अच्छा है।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए आय के नवीन स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। आपको भाई बहनों के सहयोग से किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा और आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए  आप कुछ नए आभूषण लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। यदि आपको कोई बाहरी व्यक्ति कोई सलाह दे, तो उस पर ध्यान न दें।

कर्क-आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने वाला रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं उनका ट्रांसफ़र हो सकता है। जो लोग आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने लेन-देन से आपको समस्या हो सकती है, इसलिए उसे समय रहते पूरा करें। आस पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी।

सिंह-आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर अज्ञात भय सता सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपसे कुछ कामों को लेकर गलती भी हो सकती है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आप थोड़ा व्याकुल रहेंगे। आप मित्रों के साथ मनोरंजन की यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत राह दिखा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आज उन्हें जीत मिल सकती है।

कन्या-आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और यदि आप किसी मन की इच्छा को अपने पिताजी से साझा करेंगे, तो वह भी उसे पूरी अवश्य करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अत्याधिक काम मिलने से काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान ना हो और उसे समय रहते पूरा करें। जीवनसाथी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज काफी हद तक सुधार होगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन फिर भी आपको घमंड नहीं करना है।

तुला-आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। यदि धन प्राप्ति के मार्ग में जो बाधाएं आ रही थी वह आज दूर होंगी और आपको धन प्राप्ति का सुगम मार्ग प्राप्त होंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीददारी में  काफी धन व्यय कर सकते हैं। संतान के व्यवहार को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए आपको उन पर पूरी नजर बनाए रखनी होगी।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी से कोई भी काम करने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपके साथी रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने कामों को दूसरों पर न टालें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। माता जी की सेहत में आज गिरावट आने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है।

धनु-आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग मन मुताबिक लाभ पाकर प्रसन्न रहेंगे। जल्दबाजी में किए गए कामों से आज आपको नुकसान हो सकता है। यदि आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो वह आज सफल होगी। परिवार में आपको वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने गलती से कार्यक्षेत्र में आपको समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मकर-आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलती दिख रही है।  आपके किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को अपने मन में चल रही बातों को किसी के साथ साझा नहीं करें वरना कोई भी उसका लाभ उठा सकता है। आप किसी बड़े काम को करने की योजना बनाने में लगे रहेंगे।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। ये मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपनी शानो शौकत की वस्तुओं की खरीददारी भी करेंगे। आप मित्रों के साथ आज किसी पार्टी करने की योजना बना सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निवेश न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

मीन आज का दिन आपके लिए तनाव ग्रस्त रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में भी अपने कुछ कामों को लेकर चिंता बनी रहेगी।  आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी हो सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह जल्द ही मिल जाएगा।

एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है, पीएम मोदी की मां के निधन पर पार्षद विकास कोटवानी ने जताया शोक

तिल्दा नेवरा पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर स्थानीय नेताओ ने शोक जताया है।पीएम मोदी की मां के निधन खबर सामने आते ही शहर के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद विकास कोटवानी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। पीएम नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। हीराबेन मोदी 100 साल की थीं। पीएम मोदी की मां हीराबा का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था।

रमन लाल शर्मा ने किया शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर  भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन लाल शर्मा ने शोक व्यक्त करते   कहा, ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं श्री नरेंद्र मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें।’

अदिति बघमार ने जताया शोक

जिला पंचायत सदस्य अदितिबघमार ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री की पूज्य मां का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक की इस घड़ी में प्रभु श्रीराम प्रधानमंत्री जी, परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को संबल प्रदान करें।

भजपा नेता सुरेश वर्मा ने जताया दुख

भजपा नेता सुरेश वर्मा ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माताजी के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि ने बताया हृदय विदारक

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि डोगेंद्र नायक ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन को हृदय विदारक करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी की जीवनदात्री माता जी के निधन की सूचना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। ईश्वर पूजनीय माता जी की अत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें

 

सिंह और कन्या राशि वालों के लिए साल का अंतिम दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियो का हाल!

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। रुका हुआ धन मिलने से आपकी काफी मुश्किलें आसान होगी। संतान की समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आप किसी छोटे-मोटे काम की योजना भी बनाएंगे। जो लोग किसी छोटे मोटे काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, उनकी इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप किसी मकान, दुकान, भवन, फैक्ट्री आदि की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको व्यवसाय मे कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों के साथ आसानी से काम निकलवा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों के खिलाफ कोई भड़का सकता है लेकिन सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें तो अच्छा है।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए आय के नवीन स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। आपको भाई बहनों के सहयोग से किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा और आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए  आप कुछ नए आभूषण लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी। यदि आपको कोई बाहरी व्यक्ति कोई सलाह दे, तो उस पर ध्यान न दें।
कर्क
आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने वाला रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं उनका ट्रांसफ़र हो सकता है। जो लोग आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने लेन-देन से आपको समस्या हो सकती है, इसलिए उसे समय रहते पूरा करें। आस पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी।
सिंह 
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर अज्ञात भय सता सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपसे कुछ कामों को लेकर गलती भी हो सकती है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आप थोड़ा व्याकुल रहेंगे। आप मित्रों के साथ मनोरंजन की यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको कुछ अपरिचित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत राह दिखा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आज उन्हें जीत मिल सकती है।
कन्या 
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और यदि आप किसी मन की इच्छा को अपने पिताजी से साझा करेंगे, तो वह भी उसे पूरी अवश्य करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अत्याधिक काम मिलने से काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान ना हो और उसे समय रहते पूरा करें। जीवनसाथी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज काफी हद तक सुधार होगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन फिर भी आपको घमंड नहीं करना है।
तुला 
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। यदि धन प्राप्ति के मार्ग में जो बाधाएं आ रही थी वह आज दूर होंगी और आपको धन प्राप्ति का सुगम मार्ग प्राप्त होंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीददारी में  काफी धन व्यय कर सकते हैं। संतान के व्यवहार को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए आपको उन पर पूरी नजर बनाए रखनी होगी।
वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी से कोई भी काम करने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपके साथी रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने कामों को दूसरों पर न टालें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। माता जी की सेहत में आज गिरावट आने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है।

एनपीएस की राशि वापस करने केन्द्र की ना पर सूबे की सरकार की पुरानी पेंशन योजना पर हां

पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर मुख्यमंत्री का मास्टर स्ट्रोक,मंत्रिपरिषद की बैठक के निर्णय
रायपुर। पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों के एनपीएस की राशि वापस करने के केन्द्र सरकार की मनाही के बाद भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। आज केबिनेट की बैठक में राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों के एनपीएस की राशि वापस करने के केन्द्र सरकार की मनाही के बाद भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत शासकीय सेवकों को एक अप्रेल 2022 से ही छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि का सदस्य माना जाएगा और एक नंवबर 2004 या उसके बाद नियुक्त तिथि से 31 मार्च 2022 तक एनपीएस खाते में जमा कर्मचारी अंशदान और उस पर अर्जित लाभांश शासकीय कर्मचारी को एनपीएस नियमों के तहत देय होगा।

कर्मचारियों को राज्य शासन के अंशदान और उस पर अर्जित लाभांश जमा करने पर ही पुरानी पेंशन की पात्रता होगी। इसके लिए शासकीय सेवकों को एनपीएस अंतर्गत पूर्ववत बने रहने अथवा पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने का विकल्प नोटराईज्ड शपथ पत्र में देना होगा। यह विकल्प अंतिम और अपरिवर्तनीय होगा। शासकीय सेवक द्वारा पुरानी पेंशन योजना के विकल्प लेने पर एक नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 तक एनपीएस खाते में शासन द्वारा जमा किए गए अंशदान एवं उस पर प्राप्त लाभांश को शासन के खाते में जमा करना होगा। एक अप्रेल 2022 एवं उसके पश्चात् नियुक्त होने वाले राज्य के शासकीय सेवक अनिवार्य रूप से पुरानी पेंशन योजना के सदस्य होंगे।

स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए विशेष योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस योजना में कुल 780 करोड़ रूपए स्कूलों की मरम्मत में खर्च किए जाएंगे। नवा रायपुर अटल नगर में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सेक्टर के भीतर क्षेत्रफल श्रेणी के आधार पर भूखण्डों के लीज प्रीमियम निर्धारण के लिए अधोसंरचना विकास शुल्क का पुर्ननिर्धारण किया गया। जिसके तहत 50 एकड़ से अधिक भूखण्ड क्षेत्रफल के लिए वर्तमान अधोसंरचना विकास शुल्क प्रति वर्ग मीटर 500 रूपए को घटाकर 100 रूपए प्रति वर्गमीटर करने का निर्णय लिया गया। वाणिज्यिक वृक्षारोपण से पर्यावरण सुधार और किसानों की आय में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
इस योजना के तहत राज्य में प्रतिवर्ष 36 हजार एकड़ के मान से 5 साल में एक लाख 80 हजार एकड़ मे क्लोनल नीलगिरी, टिशु कल्चर सागौन एवं बांस, मिलिया डुबिया सहित अन्य आर्थिक लाभकारी प्रजातियों के 15 करोड़ पौधों का रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का लाभ सभी वर्ग के इच्छुक भूमि स्वामी सहित शासकीय, अर्ध शासकीय, शासन की स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं पंचायतें और लीज लेंड होल्डर जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते है, ले सकेंगे।
प्रदेश में मिलेट्स मिशन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई और राज्य में मिलेट उत्पादन और उसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि, वन, सहकारिता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामोद्योग, संस्कृति, वाणिज्य एवं उद्योग, पर्यटन, जनसंपर्क, गृह एवं जेल, वाणिज्यिक कर तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पहल की जाएगी। छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

22 अगस्त 2022 को भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक का कार्यवाही विवरण तथा मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की आगामी बैठक हेतु नया एजेण्डा बिन्दू के संबंध में चर्चा की गई और आगामी बैठक के एजेण्डा बिन्दु पर अंतिम रूप दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। अंतर्विभागीय और अंतर्निकाय से संबंधित केन्द्र राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्लस्टर स्तर पर क्रियान्वयन अनुश्रवण हेतु 5 नवीन जिलों में जिला स्तरीय एग्लोमरेशन एवं जिला स्तरीय समिति गठन का निर्णय लिया गया। एम्बूलेंस श्रेणी के वाहनों से जीवनकाल कर उद्ग्रहण हेतु छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया। वाहनों से अस्थायी पंजीयन कर में वृद्धि किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 एवं नियम 1991 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
राज्य के सभी जिले में राज्य योजना के राशनकार्डधारियों (एपीएल को छोड़कर) को फोर्टिफाईड चावल वितरण करने का निर्णय लिया गया। इससे 26.42 करोड़ रूपए की राशि व्यय होगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत जारी राशनकार्डो में माह जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 के अंतर्गत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डो में नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं प्रबंधन नियम 2015 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 88 दंतेवाड़ा के विधायक श्री भीमा मंडावी की मृत्यु की घटना की न्यायिक जांच का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग (अधिग्रहण) अधिनियम 2021 के तहत परिसंपत्तियों के मूल्यांकन के संबंध में निर्णय लिया गया।

पांच जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प, डेढ़ सौ से अधिक पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए पांच जनवरी को राजधानी रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा। जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित इस कैम्प से 165 विभिन्न पदों पर बेरोजगार युवाओं की प्रतिष्ठित संस्थाओं में भर्ती हो सकेगी। यह कैम्प सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

इस कैम्प में महावीर शिक्षा प्रसार समिति द्वारा मैनेजर सहित व्याख्याताओं के पचींस पदों पर भर्ती होगी। इन पदो के लिए आर्टस, साइंस या कामर्स विषय में पोस्ट ग्रेजुएट और बी.एड पास अभ्यर्थी कैम्प में शामिल हो सकते है। चयनित उम्मीदवारों को 6 हजार रूपये से लेकर 15 हजार रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

प्रकार जनाधार कौशल विकास समिति द्वारा 90 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फील्ड एक्जीक्यूटिव, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, जिला नोडल ऑफिसर, जोनल ऑॅिफसर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर नौकरी के लिए बारहवीं, ग्रेजुएट, डी.सी.ए. पी.जी. डी.सी.ए. पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। चयनित होने पर 8 हजार रूपये से लेकर 15 हजार रूपये तक वेतन दिया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में गोयल बोरवेल्स संस्था द्वारा साइट इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भी भर्ती होगी। सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई, बी.टेक या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते है। चयनित होने पर अनुभव अनुसार 8 हजार रूपये से लेकर 25 हजार रूपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प से संबंधित जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में भी संपर्क किया जा सकता है।

पशु स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किया, नि;शुल्क पशु चिकित्सा शिविर

300 से ज्यादा पालतू पशुओं का किया गया उपचार

तिल्दा नेवरा ,ग्रामीण पशु पालकों को उनके गाँव में ही पशुओं का उपचार और पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।  एनेर्जेन लिमिटेड (आरईएल), रायखेड़ा के सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत ताराशिव में मंगलवार को बाइफ (BAIF) एवं शासकीय पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ। इस शिविर में डाक्टर रामस्वरूप वर्मा सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी व उनकी मेडिकल टीम द्वारा पशुओं का लम्फी टीकाकरण, बांझपन, कृमिनाशक दवा पिलाना इत्यादि सहित तीन सौ बीस पालतू पशुओं का उपचार तथा बाइफ संस्था की टीम द्वारा एक कृत्रिम गर्भाधान भी किया गया।

अदाणी फाउंडेशन ने आरईएल रायखेड़ा के आसपास के क्षेत्र में ग्रामीण पशु पालकों के पशु नस्ल संवर्धन हेतु बाइफ संस्था के साथ विशेष अनुबंध किया है। जिसके तहत पशु पालकों व पशुओं का सर्वे, बीमार पशुओं का उपचार, पशुओं के उन्नत नस्ल के लिए कृत्रिम गर्भाधान, तथा नि:शुल्क दवाई वितरण इत्यादि कार्यों को लगातार घर घर जाकर भी अंजाम दे रही है।ग्राम पंचायत सरपंच ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा उनके गांव में किये जा रहे सभी कार्यक्रमों की सराहना की।अदाणी फाउंडेशन रायखेड़ा सहित आरईएल के आसपास के ग्रामों में अपनी सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन और अधोसंरचना विकास के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। वहीं क्षेत्र में पशु नस्ल संवर्धन के लिए भी विशेष अभियान संचालित कर रहा है।

पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, प्रधानमंत्री मोदी ने भाइयों संग दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आज तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हीराबेन का  हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी।
मां का अंतिम संस्कार कर श्मशान घाट से रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर के श्मशान घाट पर अपनी मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार करने के बाद वहां से रवाना हो गए हैं।

राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि  प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

परिवार ने दिया संदेश

पीएम मोदी के परिवार ने मां हीराबा के निधन पर एक संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हम इस कठिन समय में उनके लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।

कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों को धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे और बिखरे व्यापार को संभालने में काफी समय लग जाएगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको अत्यधिक थकान के कारण सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको किसी बेवजह के तनाव को लेने से बचना होगा। आपकी कोई पिछली गलती आज लोगों के सामने आ सकती है।

वृष-आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से काम निकालने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि पहले अपने कामों को पूरा करने के लिए कुछ प्रयास किया था, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आप अपने मित्रों के सहयोग से घर परिवार में चल रही किसी समस्या को समाप्त करने में कामयाब रहेंगे, जो लोग रोजगार को लेकर परेशान हैं, तो उन्हें  कोई अच्छा काम मिल सकता है, लेकिन आप  अपने किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको  किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर मेहनत करनी होगी और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपके किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आज आपको चुप रहना होगा, क्योंकि वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझता दिख रहा है। आपको  किसी आस-पड़ोस में होने वाले वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।

कर्क-आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम  लेकर आएगा। आप अपने आत्म विश्वास से आगे बढ़ेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको यदि कोई सुझाव देगा, तो  आप उसकी बात का पूरा मान रखेंगे। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिल सकती है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप रुपए पैसे का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो आपको गलत राह दिखा सकता है।  आपके घर किसी परिजन के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य उनकी आवभगत  करते नजर आएंगे।

सिंह-आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और कोई आपके धन को किसी गलत योजना में भी निवेश करा सकता है, इसलिए  आपको उनसे बचना होगा। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो भविष्य में कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है। भाई बहनों का  आपको पूरा सहयोग मिलेगा और ननिहाल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

कन्या आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी से बिना मांगे सलाह लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप नौकरी में प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को  अपने बिजनेस में कुछ नये उपकरणों को अपनाना होगा, तभी वह अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे माहौल भी खुशनुमा रहेगा।

तुला-आज आप अत्यधिक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी उस ऊर्जा को इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने काम में लगाएं और आप कार्यक्षेत्र में खुद को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको  कुछ अप्रिय लोगों से  दूरी बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके किसी मित्र के अचानक आने से  आपको हैरानी होगी, लेकिन माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि किसी संपत्ति का सौदा लंबे समय से चल रहा था, तो आज वह फाइनल हो सकता है और परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आय

वृश्चिक -आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, लेकिन आपको माता-पिता के सौपे गए कामों को नजरअंदाज करने से बचना होगा और आपको किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी भविष्य की कुछ योजनाओं पर बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएंगे, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी पुराने लेन-देन को  समय रहते निपटाना होगा। आपकी आज अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

धनु=आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सेहत से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप किसी से डॉक्टरी परामर्श भी ले सकते हैं। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि के आगमन से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। आपको आज माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा।

मकर-आज का दिन आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो खर्चे आपकी समस्या का कारण बन सकते हैं और प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपको आज परिवार में लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा और उन्हे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो माता जी आपसे नाराज होसकती हैं, जो लोग कुछ आवश्यक वस्तु की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें खर्चा देख ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको संतान से  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है, नहीं तो आप किसी गलत काम को कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आर्थिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, क्योंकि उनका चिड़चिड़ा स्वभाव  परिवार के सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़ा करवा सकता है। आज आपको जीवनसाथी से के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा और आप किसी बात को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रही है, तो आज उसका समाधान भी हो जाएगा।

मीन-आज का दिन अपने धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ योजनाओं को यदि वह गुप्त रखेंगे, तो वह भविष्य में  अच्छा लाभ कमा सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य को मांस मदिरा आदि की आदत लगी हुई है, तो उसे छुड़ाने की पूरे कोशिश करे, नहीं तो भविष्य में उन्हे कोई बीमारी  हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से अपने मन में चल रही बातों को शेयर नहीं करना है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए  दिन उत्तम देने वाला है यदि वह किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमे जीत अवश्य मिलेगी।