Tuesday, March 17, 2026
Home Blog Page 2918

हेड मास्टर की हत्या कर गाड़ दी लाश:बदमाशों ने पहले डंडे से पीटा, नहीं मरा तो गला घोंटकर मारा; 4 दिन से लापता था

बलौदाबाजार जिले में एक हेड मास्टर की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। जिसके चलते एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने टीचर का गला भी घोंट दिया था। इसके बाद उसकी लाश को गड्ढे में दफन कर दिया। हेड मास्टर पिछले 4 दिन से लापता था। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

खम्हरिया निवासी शांतिलाल पाटले(45) करदा के प्राथमिक शाला में हेड मास्टर थे। वह गांव में अपनी पत्नी सविता पाटले और 2 बच्चों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शांतिलाल 28 दिसंबर की सुबह 11 बजे के आस-पास से लापता थे। उनका कुछ पता नहीं चल रहा था।

शांतिलाल की पत्नी ने पुलिस से बताया कि वह सुबह निकले थे। मगर इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। फोन लगाने पर भी बंद आ रहा है। आस-पास के लोगों से भी बात कर ली। मगर उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली रही है। इस पर पुलिस ने हेड मास्टर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी।

 

पुलिस इस केस में जांच कर रही थी। तभी पुलिस को पता चला कि हेड मास्टर आखिरी बार कसडोल निवासी संजय श्रीवास्तव व श्रीजन श्रीवास्तव के साथ देखा गया था। इसके बाद से ही वह लापता है। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की, लेकिन उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बार-बार यहां-वहां की बातें करते रहे।

उधर, पुलिस को इन्हीं आरोपियों पर शक,था, क्योंकि संजय श्रीवास्तव आदतन बदमाश है। वो कई बार जेल जा चुका है। पुलिस की पूछताछ जारी रही और जब सख्ती से पूछताछ की गई, तब आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी संजय ने बताया कि मैं कई बार जेल जा चुका था। इस पर शांतिलाल मुझसे कहा करता था कि तुम ऐसा क्यों करते हो, क्यों जेल जाते हो। हमारे बीच गाली-गलौज तक हो चुकी थी।

आरोपी ने बताया कि कई बार ऐसा हुआ। जिसके चलते मैं नाराज था। इसलिए मैंने उसे मारने का प्लान बनाया और अपने साथी श्रीजन के साथ उसके पास 28 दिसंबर को पहुंचा था। हमने उसे किसी बहाने से अपने साथ ले गए। इसके बाद हम बात करते करते उसे जंगल की ओर ले गए। यहां हमने डंडे से उसे पीटा। फिर भी उसकी जान नहीं गई, तब हमने स्कार्फ से उसका गला घोंट दिया।

बाद में हम बाबा सोनाखान रोड ग्राम पोड़ी के आगे सड़क किनारे पहुंचे। यहां सड़क किनारे गड्‌ढा था। हमने उसकी लाश को वहीं दफन कर दिया था। फिर मोबाइल को बंद कर अपने पास रख लिया था। इसके बाद अपने एक साथी भागवत दास (23) को बुलाया और उसकी कार को बिलासपुर भेज दिया था। भागवत ने ही हेडमास्टर की कार को बिलासपुर में लावारिस हालत में छोड़ दिया था। पुलिसस ने इस केस में तीनों आरोपयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ही रविवार को हेडमास्टर का शव बरामद कर लिया है

न्यूवोको, अल्ट्राटेक ,न्यू विस्टा, अंबुजा, इमामी सीमेंट संयंत्रों में ग्रीन बेल्ट की स्थापना को लेकर उठे सवाल

वन मंत्री ने कहा किसी प्रकार की नहीं आई हैं शिकायत
रायपुर। शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सत्तापक्ष के विधायक कुलदीप जुनेजा ने सीमेंट फैक्ट्रियों के द्वारा ग्रीन बेल्ट की स्थापना को लेकर सवाल खड़े किए। जिस पर वन मंत्री ने सदन को बताया कि किसी भी प्रकार की शिकायत अभी तक नहीं आई है। इस परविपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया और विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत को टोकना पड़ा, जिस पर वन मंत्री ने विभागीय तौर पर भौतिक सत्यापन करने का आश्वासन दिया।

विधायक जुनेजा ने ग्राम सोनाडीह में स्थित मेसर्स न्यूवोको विस्टा कार्पोरेशन, लिमिटेड, ग्राम हिरमी में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्राम रिसदा में स्थित मेर्स न्यू विस्टा सीमेंट व अंबुजा सीमेंट, ग्राम रिसदा तथा धनधनी में स्थित मेसर्स इमामी सीमेंट में कितनी भूमि ग्रीन बेल्ट के आरक्षित है का सवाल वन मंत्री ने किया। वन मंत्री ने सभी फैक्ट्रियों को आवंटित जगहों पर वृक्ष लगाने की जानकारी देते हुए बताया कि आवंटित जमीन पर एक तिहाई से अधिक वृक्ष लगाए जाने कि सदन में मंत्रियों ने दी जानकारी है। कुलदीप जुनेजा ने बताया वृक्ष नहीं लगाए गए हैं ज्यादातर जगह पर वृक्ष मर गए हैं, विधायकों की समिति से जांच कराने की कुलदीप जुनेजा ने की मांग।
विपक्षी सदस्यों ने भी विधायक कुलदीप जुनेजा का साथ देते हुए विधायकों की समिति से जांच की मांग को लेकर सदन में हंगामा कर दिया। इस बीच वन मंत्री ने बताया कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। तब विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने बताया कि विधायकों ने अभी शिकायत की है इसकी भौतिक सत्यापन कराएं। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर वन मंत्री ने विभागीय तौर पर भौतिक सत्यापन करने का आश्वासन दिया

आरक्षण पर हंगामे के बाद विधानसभा कल तक स्थगित

रायपुर। आखिर वही हुआ जिसकी संभावना थी। जैसे ही सदन में आरक्षण का विषय आया पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने बाहें खींच ली और हंगामा शुरू हो गया। पहले दस मिनट के लिए स्थगन हुआ फिर भी विवाद नहीं थमा तो विधानसभा अध्यक्ष ने कल तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित करने की घोषणा कर दी लेकिन इससे पहले उन्होने सदस्यों को यह जरूत चेताया कि राजभवन व राज्यपाल की अपनी गरिमा व मर्यादा है इस पर टीका टिप्पणी सदन के भीतर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सरकार के नोटबंदी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने आज सरकार के नोटबंदी के कदम को लेकर दायर याचिकाओं पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने सरकार के 2016 में उठाए गए कदम को सही बताया है।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के 2016 में 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के फैसले को बरकरार रखा है। कोर्ट ने सरकार के इस कदम को सही ठहराते हुए नोटबंदी के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा है कि यह निर्णय कार्यकारी की आर्थिक नीति होने के कारण उलटा नहीं जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि नोटबंदी से पहले केंद्र और आरबीआई के बीच सलाह-मशविरा हुआ था। इस तरह के उपाय को लाने के लिए दोनों के बीच एक समन्वय था। कोर्ट ने कहा है कि नोटबंदी की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। आरबीआई के पास विमुद्रीकरण लाने की कोई स्वतंत्र शक्ति नहीं है और केंद्र और आरबीआई के बीच परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।

फैसला रख लिया था सुरक्षित
इससे पहले शीर्ष अदालत ने सात दिसंबर को केंद्र और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को निर्देश दिया था कि वे 2016 के फैसले से संबंधित सारे रिकॉर्ड उनको सौंपे। इसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस पीठ में न्यायमूर्ति बी आर गवई, ए एस बोपन्ना, वी रामसुब्रमण्यन और बी वी नागरत्ना भी शामिल हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता पी चिदंबरम और श्याम दीवान सहित आरबीआई के वकील और याचिकाकर्ताओं के वकीलों, अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी की दलीलें सुनी थीं।

58 याचिकाओं के बैच पर हुई सुनवाई
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 8 नवंबर, 2016 को केंद्र द्वारा घोषित नोटबंदी को चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं के एक बैच पर सुनवाई की है। इन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान 500 रुपये और 1,000 रुपये के करेंसी नोटों को बंद करने को गंभीर रूप से त्रुटिपूर्ण बताते हुए वरिष्ठ वकील चिदंबरम ने तर्क दिया था कि सरकार कानूनी निविदा से संबंधित किसी भी प्रस्ताव को अपने दम पर शुरू नहीं कर सकती है। ये केवल आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश पर किया जा सकता है।वहीं, 2016 की नोटबंदी की कवायद पर फिर से विचार करने के शीर्ष अदालत के प्रयास का विरोध करते हुए सरकार ने कहा था कि अदालत ऐसे मामले का फैसला नहीं कर सकती है जब ‘घड़ी को पीछे करने’ से कोई ठोस राहत नहीं दी जा सकती है।

2018 से नवंबर 2022 तक केंद्र सरकार से डीएमएफ मद से नहीं हुई राशि प्राप्त

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018 -19 से नवंबर 2022 के मध्य केंद्र सरकार से डीएमएफ मद में राज्य सरकार को कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 21 दिसंबर 2022 तक राज्य सरकार द्वारा डीएमएम मद से संबंधित नियमों में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

वृषभ और कुंभ समेत इन 4 राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष  
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में एक नया मोड़ लेकर आएगा। आप अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, उनके साथ एक रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबित है तो उसे खत्म होने में समय है।

वृष 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके हाथ एक साथ कई काम लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोग आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीख कर लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई काम सौंपा जाए, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आप आज किसी से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहेगा। आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी।  अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मशवरे से ही करें। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि  किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह ईच्छा आज पूरी होगी।  आपको कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग व लाभ मिलेगा। आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

नए साल के पहले दिन आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

नए साल के पहले दिन आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके किसी काम के पूरा ना होने से आपका मूड खराब रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ रुखा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको  अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मुनाफा मिल सकता है और प्रेम जीवन जी रहे लोग  अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनका प्रेम परवान चढ़ेगा। आप  मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

वृष आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप मनोरंजन के कामों पर कुछ ज्यादा खर्च करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आप अपने कीमती वक्त को बच्चों के साथ गुजारेंगे। आप अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने की  कोशिश करेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। विद्यार्थियों को बौद्बिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप  किसी मांगलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित होगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपके  जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपका कामकाज की लटक सकता है।

मिथुन आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने भाई बहनों की सलाह से बिजनेस संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, लेकिन आपको आज कुछ लालची ईशालू लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आपका कोई लेन-देन यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो आज वह पूरा हो सकता है। आपको  कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कर्क आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे और आप अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के कामों में लगाकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। परिवार में  किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने व्यापार में रुका हुआ धन मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह -आज का दिन आपके लिए कामयाबी दिलाने वाला रहेगा। यदि आप अपने मन में कुछ ख्याल ला रहे थे, तो वह आज पूरे हो सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन आप  किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपको उस धन को वापस लाना मुश्किल होगा। परिवार में किसी सदस्य को  कोई बड़ा पद मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने डेली रूटीन में  किसी काम के कारण बदलाव करना पड़ सकता है, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। माता-पिता से  आप अपने मन में चल रही उलझनों पर बातचीत कर सकते हैं।

कन्या आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर परिवार में यदि कुछ बदलाव चाह रहे हैं, तो उसमें परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको  बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करके अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उन्हे भी  आपको समय रहते निपटारा होगा।  आप अपने प्रिय की जरूरतों को पूरा ध्यान रखें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा।

तुला आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने आराम की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी काफी धन व्यय करेंगे, लेकिन इससे वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग  सावधानी बरतें और यदि आपको कुछ जिम्मेदारी दी जाएं, तो उन्हें बखूबी निभाएं। आपको  किसी निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

वृश्चिक -आज का दिन आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपके प्रिय आपके लिए आज  कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि के आगमन से आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हे आसानी से कर पाएंगे।

धनु -आज का दिन पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसे आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से मिल बैठकर दूर करेंगे और आप कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।  घर व बाहर आप लोगों से काम से काम मतलब रखें। यदि आपने दूसरो के कामों की ओर ज्यादा ध्यान लगाया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती हैं, जो बाद में आपके लिए कोई समस्या लेकर आएगा।

मकर -आज आपको घर परिवार में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में दूसरों के भावनाओं का खास ख्याल रखना होगा, ही नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आप जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। आपको कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो वह उन्हें लीक कर सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी और आप रिलैक्स महसूस करेंगे।

कुंभ -आज आज का दिन आपके लिए सांस्कृतिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आप यदि अपने भाई बहनों से कोई धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आज आपके किसी परिजन के मिलने से  आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर रहेगी और आपको अपने रक्त संबंधी रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की जरूरतों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग और साथी की बातों में आकर कोई गलत निवेश कर सकते हैं।

मीन-आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना होगा, तभी वह किसी खास मुकाम पर पहुंच सकेंगे। आपकी कुछ योजनाओं पर जीवनसाथी की सेहत के कारण विराम लग सकता है, क्योंकि आप भागदौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाकर रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके आसपास के लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।

भूपेश बघेल ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- इस तरह के लोग विरले ही होते हैं

भूपेश बघेल ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जिसके घर में इस तरह की घटना हो जाए और वह अपने कार्यक्रम को जारी रखें, इस तरह के विरले लोग होते हैं, जो उदाहरण हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोग कम होते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा था। लेकिन प्रधानमंत्री की माता जी का देहांत हो गया तो मैंने सूचना दी कि मुलाकात की इस डेट को आगे बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन पीएमओ से कहा गया कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया। बघेल ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जिसके घर में इस तरह की घटना हो जाए और वह अपने कार्यक्रम को जारी रखें, इस तरह के विरले लोग होते हैं, जो उदाहरण हैं।

2024 में राहुल गांधी को बनाएं प्रधानमंत्री कैंडिडेट”

इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे विपक्ष की तरफ से मैं कोई अधिकृत व्यक्ति नहीं हूं कि मैं सभी की तरफ से अनाउंस करूं, लेकिन मैं कांग्रेस कार्यकर्ता होने के नाते कहूंगा कि हां 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री कैंडिडेट के रूप में लाना चाहिए। उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए और चुनाव जीतना चाहिए।

राहुल गांधी की छवि में बदलाव हुआ”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी को 2024 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आगे लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह खुद राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के लिए भी बोल रहे थे। राहुल गांधी जिस प्रकार से मेहनत कर रहे हैं, इससे उनकी छवि में बदलाव हुआ है। पहले लोग क्या बोलते थे उनके बारे में अब राहुल गांधी को लेकर उनका दृष्टिकोण क्या है, जमीन आसमान का अंतर आया है। राहुल गांधी को लेकर जितना दुष्प्रचार किया गया उनके बारे में इस तरह की बाते कहीं गई, लेकिन भारत जोड़ों यात्रा से लोगों की धारणा बदल रही है।

सभी वर्ग के लोग राहुल गांधी से मिल रहे

बघेल ने आगे कहा कि चाहे सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग हों, लेखक और साहित्यकार हों, दर्शनशास्त्री हों, सभी वर्ग के लोग उनसे मिल रहे हैं और राहुल गांधी से प्रभावित हो रहे हैं। राहुल गांधी की जो छवि बना दी गई थी उसमें बड़ा परिवर्तन हुआ है। यह वास्तविकता है और जो सच सामने आया है,  प्रकाश आएगा तो अंधेरे को तो भागना ही था। सूरज निकलेगा तो अंधकार छठ जाता है। दिल्ली तक की यात्रा उन्होंने कर ली है, कश्मीर तक की यात्रा फिर एक-दो दिन में शुरू होने वाली है। छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा, “मैं समझता हूं कि राहुल गांधी ढूंढ संकल्पित हैं, जिस प्रकार से उन्होंने पदयात्रा की है, हज़ारों, लाखों लोगों से रोज मिलते हैं।   इन लोगों का जो मूल मुद्दा है, देश में महंगाई है, बेरोजगारी है और आज दिलों को जोड़ने की बात है। इसमें विभिन्न जाति वर्ग और अलग-अलग प्रांत के लोगों को सभी को जोड़कर रखना है तो यह दो उद्देश्य को लेकर चले थे। इन्हीं उद्देश्यों में वह सफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं।”

प्रदेश में आरक्षण जीरो, भर्तियां नहीं हो रही”

छत्तीसगढ़ सीएम ने कहा कि राज्य में आरक्षण बढ़ाए जाने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित हुआ था और राजभवन भेजा गया है। बिल को राजभवन या तो विधानसभा लौटा सकती है या उस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं या फिर अनिश्चितकाल के लिए अपने पास रख सकते हैं, इससे अलग राजभवन सरकार से सवाल पूछ रहा है। लेकिन प्रदेश में आज आरक्षण जीरो हो गया, कोई भर्तियां नहीं हो रही हैं। कॉलेज में एडमिशन नहीं हो रहा है, प्रदेश में आरक्षण की वर्तमान स्थिति की वजह से कालेज में दाखिला नहीं हो रहे हैं। सरकारी नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं, यह राजभवन की हठधर्मिता है। राजभवन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी राजनीति कर रही है। भारतीय जनता पार्टी आरक्षण के खिलाफ है। भाजपा एयरपोर्ट बेच रही है, रेलवे में भर्ती बंद है, प्लेटफार्म बेच रहे हैं। क्या यहां आरक्षण का लाभ लोगों को मिल रहा है? जितने भी सार्वजनिक उपक्रम बेच रहे हैं, क्या उस में आरक्षण का पालन होता है?

साल के पहले दिन इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके किसी काम के पूरा ना होने से आपका मूड खराब रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ रुखा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको  अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मुनाफा मिल सकता है और प्रेम जीवन जी रहे लोग  अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनका प्रेम परवान चढ़ेगा। आप  मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।
वृष 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप मनोरंजन के कामों पर कुछ ज्यादा खर्च करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आप अपने कीमती वक्त को बच्चों के साथ गुजारेंगे। आप अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने की  कोशिश करेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। विद्यार्थियों को बौद्बिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप  किसी मांगलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित होगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपके  जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपका कामकाज की लटक सकता है।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने भाई बहनों की सलाह से बिजनेस संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, लेकिन आपको आज कुछ लालची ईशालू लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आपका कोई लेन-देन यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो आज वह पूरा हो सकता है। आपको  कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
कर्क 
आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे और आप अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के कामों में लगाकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। परिवार में  किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने व्यापार में रुका हुआ धन मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए कामयाबी दिलाने वाला रहेगा। यदि आप अपने मन में कुछ ख्याल ला रहे थे, तो वह आज पूरे हो सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन आप  किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपको उस धन को वापस लाना मुश्किल होगा। परिवार में किसी सदस्य को  कोई बड़ा पद मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने डेली रूटीन में  किसी काम के कारण बदलाव करना पड़ सकता है, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। माता-पिता से  आप अपने मन में चल रही उलझनों पर बातचीत कर सकते हैं।
कन्या 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर परिवार में यदि कुछ बदलाव चाह रहे हैं, तो उसमें परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको  बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करके अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उन्हे भी  आपको समय रहते निपटारा होगा।  आप अपने प्रिय की जरूरतों को पूरा ध्यान रखें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा।
तुला 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने आराम की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी काफी धन व्यय करेंगे, लेकिन इससे वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग  सावधानी बरतें और यदि आपको कुछ जिम्मेदारी दी जाएं, तो उन्हें बखूबी निभाएं। आपको  किसी निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपके प्रिय आपके लिए आज  कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि के आगमन से आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हे आसानी से कर पाएंगे।
धनु 
आज का दिन पारिवारिक बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसे आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से मिल बैठकर दूर करेंगे और आप कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।  घर व बाहर आप लोगों से काम से काम मतलब रखें। यदि आपने दूसरो के कामों की ओर ज्यादा ध्यान लगाया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती हैं, जो बाद में आपके लिए कोई समस्या लेकर आएगा।
मकर 
आज आपको घर परिवार में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में दूसरों के भावनाओं का खास ख्याल रखना होगा, ही नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आप जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। आपको कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो वह उन्हें लीक कर सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी और आप रिलैक्स महसूस करेंगे।
कुंभ 
आज आज का दिन आपके लिए सांस्कृतिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आप यदि अपने भाई बहनों से कोई धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आज आपके किसी परिजन के मिलने से  आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ा कमजोर रहेगी और आपको अपने रक्त संबंधी रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की जरूरतों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग और साथी की बातों में आकर कोई गलत निवेश कर सकते हैं।

3 की महारैली के लिए पीसीसी चीफ ने की समाज प्रमुखों से चर्चा,मांगा समर्थन

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस बैठक में सभी समाज के प्रमुखों को आमंत्रित किया। जिसमें आगामी 3 जनवरी को होने वाली महारैली की रणनीति बनी है। साथ ही इस बैठक में अलग-अलग समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा की गई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरक्षण के अनुपात के बारे में जानकारी दी और बताया कि किन आधारों पर आरक्षण का अनुपात तय किया गया है, साथ ही कैसे विधेयक के पारित होने के बाद इसका सीधा लाभ समाज के लोगों और विशेषकर युवाओं को होगा। इन मुद्दों पर बैठक में चर्चा की गई है। इसके अलावा समाज के पदाधिकारियों को बताया गया है कि यदि यह विधेयक पारित नहीं हो पाया, तो इसका लाभ किसी भी व्यक्ति और समाज को नहीं होगा। बातचीत में कहा गया कि विधेयक राजभवन में पिछले 29 दिनों से अटका हुआ है।

इस बैठक में आदिवासी गोंड समाज, सर्व आदिवासी समाज, सतनामी समाज, प्रगतिशील सतनामी समाज, कुर्मी समाज, चंद्रा समाज, सारथी समाज, मेहर समाज, धीवर समाज, सेन समाज के नेता और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इन पदाधिकारियों के साथ सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने भी चर्चा की है। समाज के प्रतिनिधियों ने 3 जनवरी को आयोजित होने वाली जन अधिकार महारैली के लिए सहमति दे दी है।