Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 22

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और नाबालिग 8 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूरा मामला बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। आरोपी को भनक लगते ही वह फरार हो गया।

नाबालिग बेटी हुई 8 महीने की प्रेग्नेंट,सौतेले पिता ने की दरिंदगी

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया है। वर्ल्डकप में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया से कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। 210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।

भारत लगातार दूसरा मैच जीता, नामीबिया 93 रन से हारा

सक्ती जिलेमें  एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अचानक गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक पटरी के नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने रेलवे फाटक के पास अपनी बाइक खड़ी की और सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, ट्रेन रोकी गई और घायल युवक को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला और निजी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

सक्ती में लोगों ने देखा Live सुसाइड..ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में 12 फरवरी को संत बाबा गेलाराम साहेब के जन्मोत्सव पर 5 जोड़ों का निशुल्क सिंधी सामूहिक विवाह, 60 बटुकों का जनेऊ संस्कार और एक बालक का मुंडन संस्कार हुआ।कार्यक्रम पूज्य गोदड़ीवाला धाम, छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में संत बाबा हरदासराम साहेब और संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद, महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य में आयोजित हुआ। संत साईं युधिष्ठिर लाल और संत महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंदगिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह का मुख्य आकर्षण 5 दूल्हों की विंटेज कार में निकली शाही बारात रही, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह व संस्कार विधियां संपन्न कराई गईं। समाज की ओर से नवविवाहित जोड़ों को नवजीवन की शुरुआत के लिए 100 उपहार भेंट किए गए।

गोदड़ीवाला धाम से 60 बटुकों का जनेऊ संस्कार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एक 9 साल के मासूम बच्चे यशवर्धन राठौर ने अपने खून से पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से न्याय की गुहार लगाई है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले इस मासूम ने शहर के एक नामी डॉक्टर पर बिना डिग्री-डिप्लोमा के दवाओं का अत्यधिक डोज देने और उसके शरीर में गंभीर बीमारी पैदा करने का आरोप लगाया है। ग्वालियर एयरपोर्ट पर सिंधिया ने बच्चे के खून से लिखे पत्र को स्वीकार किया और पिता-पुत्र को जल्द कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। बच्चे के पिता मोनू राठौर का आरोप है कि पास पहुंचे थे। r 2024 तक चले इसइलाज के दौरान मासूम को दवाओं के हैवी डोज और स्टेरॉयड दिए गए, जिससे आराम मिलने के बजाय यशवर्धन के पूरे बाल गायब हो गए, आंखों की रोशनी कम हो गई और दांत टेढ़े होने लगे।

बिना डिग्री वाले डॉक्टर ने दिया दवाओं का ओवरडोज

जशपुर जिले के गम्हरिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सुबह हिट एंड रन की घटना में दो वाहन मिस्त्रियों की मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले दोनों मिस्त्रियों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गम्हरिया निवासी अब्दुल लकड़ा मिस्त्री और हिरा राम मिस्त्री सुबह टहलने निकले थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। NH-43 पर तेज गति से आ रही एक पिकअप ने तीनों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अब्दुल लकड़ा मिस्त्री और हिरा राम मिस्त्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।दोनों मृतक पेशे से वाहन मिस्त्री थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एयरगन का खुलेआम प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक एयरगन लेकर कार से उतरते हुए वीडियो बना रहा था और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि इंस्टाग्राम पर didar.Ali.927 आईडी पर एक व्यक्ति ने गन के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

 एयरगन लेकर कार से उतरते युवक बनाया VIDEO

कोरबा जिले के लाफा जंगल में सूअर पकड़ने के लिए लगाए गए तार के फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रात में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया।तेंदुए को फंदे से सुरक्षित निकालना मुश्किल था, इसलिए वन विभाग ने उसे ट्रेंकुलाइजेशन की अनुमति मांगी। रायपुर से अनुमति मिलने के बाद कुमार निशांत, डॉ. चंदन और कानन पेंडारी, बिलासपुर की रेस्क्यू टीम मंगलवार रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची।फंदे में फंसे तेंदुए को छटपटाते देख उसे पहले ट्रेंकुलाइज कर बेहोश करने का निर्णय लिया गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को फंदे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके पेट और पिछले हिस्से में चोटें थीं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।

कोरबा में सूअर के फंदे में फंसा तेंदुआ,रेस्क्यू कर छोड़ा

बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक ने पुलिया से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जुनवानी से चिखली मार्ग पर स्थित एक पुलिया के पास गुरुवार को हुई। मृतक की पहचान टिकेश्वर उर्फ गोलू कुमार टंडन (30 वर्ष), निवासी ग्राम धाराशिव, थाना लवन के रूप में हुई है।पुलिया की रेलिंग से लटकती लाश देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। गिधपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 बलौदाबाजार में युवक ने पुलिया से फंदा लगाकर आत्महत्या की

जशपुर जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। यहां एक यात्री बस और तेज रफ्तार अजाक्स मिक्सर मशीन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाट की है।यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। रौनी घाट पहुंचते ही बस की सामने से आ रही अजाक्स मिक्सर मशीन से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया, जिससे यात्रियों को गंभीर चोटें आई।

जशपुर के रौनी घाट में बस-मिक्सर की आमने-सामने टक्कर

मौत की छलांग :लोगों के सामने युवक ने ट्रेन के आगे लगा दी छलांग.. मौत

सक्ती: जिले एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक पटरी के नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने रेलवे फाटक के पास अपनी बाइक खड़ी की और सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। (Sakti Live Suicide News) मौके पर मौजूद लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, ट्रेन रोकी गई और घायल युवक को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, युवक ने गोंडवाना एक्सप्रेस के सामने ट्रैक पर खड़े होकर छलांग लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला और निजी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत अत्यंत गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। हालांकि, बिलासपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम टेमर निवासी मुकेश पटेल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया।

इसी तरह सक्ती जिले के ही जैजैपुर थाना क्षेत्र के अरसिया गांव में अतिक्रमण से परेशान एक बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया। बुजुर्ग ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे वे बेहोश हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया, जिसके बाद चांपा में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, अरसिया गांव निवासी मोतीचंद चंद्रा के घर के सामने गांव के ही रामेश्वर चंद्रा द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था।बुजुर्ग द्वारा मना करने और शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से वे मानसिक रूप से परेशान थे। इसी तनाव में आकर उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

जहर के असर से वे बेहोश हो गए, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें चांपा रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उनका उपचार जारी है। जैजैपुर पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के स्वस्थ होने के बाद बयान दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 13 फ़रवरी का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। रुपए पैसे को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।
वृषभ-आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं। आपको किसी कानून मामले को लेकर सावधान रहना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। आपको अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको बड़ों का आदर व सम्मान करना होगा। पिताजी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आप किसी नए काम को करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट ना करें। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।
कर्क-आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को भी काफी हद तक दूर करने की कोशिश करेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपका कोई धन संबंधित समस्या को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी। आपके कामों में कुछ गड़बड़ी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
सिंह-आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। निजी मामलो में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बनने में कामयाब रहेंगे।आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप किसी सरकारी योजना में लगाने की सोच सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
कन्या-आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका कोई अटकी हुई डील थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। राजनीतिक और कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपने खर्चों को थोड़ा लिमिट में करें, नहीं तो बाद में आपको आने वाले समय में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।
तुला-आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कोई नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें।
वृश्चिक –आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में समस्या खड़ी हो सकती है। परिवार में कोई सदस्य काम को लेकर आपसे कोई सलाह ले, तो आप उसे थोड़ा सोच समझकर ही कोई सलाह दें। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
धनु-आज का दिन नौकरी में प्रमोशन के लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने कामों से एक अच्छी जगह बनाएंगे, जिससे आपको तरक्की मिलेगी। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी, लेकिन इससे आपके कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। व्यवसाय में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और आपकी किसी गलती को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
मकर –आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करें। यदि आपका कोई धन को लेकर काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने कामों में अनदेखी करने से बचना होगा और परिवार में चल रही समस्याएं  फिर से सिर उठायेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ा सकती हैं।
कुंभ –आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में काम करने के लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में आपको एक नई राह मिलेगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए समस्या बन सकती हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। पढ़ाई-लिखाई में कमर कसकर मेहनत करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मीन-आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी काम में उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप जल्दबाजी के कारण कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं। आपको अपने भाई व बहनों से भी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जिससे आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को भी कर सकते हैं।

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी में हो रही देरी के कारण लड़की ने घर मे, लड़के ने पेड़ पर लगाई फांसी

प्यार सच्चा था -उम्र का अंतर था, लेकिन प्यार ने उन बंधनों को तोड़ दिया। परिवार की सहमति मिलने के बाद, दोनों एक साथ रहने लगे। लेकिन इस सच्ची प्रेम कहानी में एक नया मोड़ तब आया जब परिवार के सदस्यों ने उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए उसके बाद उन्होंने जो कदम उठाया, वह समाज के लिए एक बड़ा सवाल बन गया।

पेंड्रा -छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवारी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है यहा शादी में देरी होने की वजह से प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। KISS-डे के दिन गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, तो उसे फंदे से नीचे उतारा, फिर खुद बॉयफ्रेंड फांसी पर झूल गया। दोनों लिन-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे।  लड़के की उम्र 18 साल थी। कम उम्र होने के कारण परिजन शादी के लिए कुछ समय रुकने की बात कह रहे थे।

इसी बात से क्षुब्ध होकर पहले युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही युवक ने उसे फांसी के फंदे से उतारा और उसके बाद स्वयं घर के पास स्थित नीलगिरी प्लॉट में एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। इस तरह दोनों के प्रेम का अंत हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

बताया जा रहा है कि, परिजनों की सहमति से लड़का और लड़की गांव में एक ही घर में लिन-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। इसके बावजूद दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
बता दे की दो दिन पहले इसी तरह एक और मामला सामने आया था ,दिल्ली में बॉयफ्रेंड की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद दूसरे दिन बिलासपुर में रहने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड ने खुदकुशी कर ली। नाबालिग ने बुआ के घर में फांसी लगाकर जान दी। 6 महीने पहले बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड को भगाकर अपने नाना-नानी के घर ले गया था। बाद में परिजनों ने गर्लफ्रेंड को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया था। बाल संप्रेक्षण गृह में रखने के बाद उसे परिजनों के हवाला कर दिया गया था। जिसके बाद से दोनों अलग-अलग रहने लगे। जिससे नाराज बॉयफ्रेंड ने पहले फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद लड़की ने भी सुसाइड किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

रायपुर हत्या के प्रयास के आरोप में सेन्ट्रल जेल में बंद 2 कैदी एक साथ फरार.

रायपुर शहर के सेंट्रल जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। दोनों को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था, लेकिन पेशी होने से पहले ही वे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गए। आसपास कैदियों को न पाकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो जेल प्रबंधन और पुलिस  को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक फरार हुए दोनों कैदी राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में आरोप में जेल  बंद थे। वे न्यायिक अभिरक्षा में थे और उनकी नियमित पेशी हो रही थी। जेल से बाहर आने का मौका मिलते ही दोनों फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कैदी उस समय कोर्ट मोहऱिर की अभिरक्षा में थे। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस  उनकी तलाश में जुटी हुई है।

राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में आपसी लेनदेन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान नियाज़ अशरफी उर्फ निज्जू ने मोहम्मद हाशिम उर्फ जानम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। (Raipur Jail Kaidi Farar Hindi News) बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और इसी दौरान नियाज़ ने चाकू से वार कर दिया।

गौरतलब है कि रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 5 और 6 फरवरी 2026 को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मोवा स्थित आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वीडियो सोशल मिडिया  पर वायरल हुआ था। जांच के दौरान पंडरी थाना पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र सुशांत प्रधान (19 वर्ष), निवासी बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू, को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले दामाद के साथ भागी सास, अब बहनोई के साथ रफूचक्कर, दो लाख रुपये और गहने भी ले गई

अजब प्रेम की गजब कहानी; महिला के कारनामे फिर चर्चा में, बेटी की शादी के 10 दिन पहले प्रेमी के साथ हुई थी गायब.

 करीब साल भर पहले अपने होने वाले दामाद के साथ घर छोड़ने वाली महिला ने अब अपने बहनोई के साथ रफूचक्कर हो गई है. अलीगढ़ के मडराक इलाके की महिला पिछले साल अपनी बेटी की शादी से दस दिन पहले होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी. फोन पर बात करते-करते दोनों में प्रेम संबंध बन गए थे. तब इस मामले ने खूब सूर्खियां बटोरी थीं. ताजा मामले से महिला फिर चर्चा में आ गई है. यह भी आरोप है कि महिला अपने साथ दो लाख रुपये नकद व जेवरात भी साथ ले गई है. मामला पुलिस के पास भी पहुंच चुका है.

बेटी की शादी के 10 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ घर छोड़ा: बता दें कि पिछले साल महिला की बेटी का रिश्ता दादों थाना क्षेत्र युवक से तय हुआ था. 16 अप्रैल 2025 को शादी होनी थी, लेकिन शादी से दस दिन पहले 6 अप्रैल को 40 वर्षीय महिला 20 वर्षीय होने वाले दामाद राहुल के साथ भाग गई. उस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी थी. दरअसल, शादी के सिलसिले में दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी. यह बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई. आखिरकार दोनों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया. बेटी की शादी तो नहीं हो सकी, लेकिन महिला होने वाले दामाद के साथ रहने लगी. उस समय घरवालों ने आरोप लगाया था कि महिला बेटी की शादी के लिए बने गहने भी ले गई.

ऐसे बढ़ी थीं नजदीकियांः महिला ने तब पुलिस के सामने कहा था बेटी होने वाले दामाद से बातचीत नहीं करती थी. तब उसने स्थिति को संभालने के लिए उससे बातचीत शुरू की, जो बाद में नजदीकियों में बदल गई. वहीं, उसके पति का कहना था कि उसे फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां जाए, लेकिन जेवर और पैसे जरूर वापस कर दे. बेटी ने अपनी मां को मृत मानते हुए कहा था कि अब वह उनसे कोई संबंध नहीं रखना चाहती.

महिला ने तब पति पर लगाए थे गंभीर आरोप: कुछ दिन बीते तो दोनों लौट आए थे. उस समय महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति शराब के नशे में मारपीट के साथ पैसों के लिए परेशान करता था. दामाद से बातचीत पर शक करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी. पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में लंबी काउंसलिंग हुई, लेकिन महिला अपने फैसले पर अड़ी रही और आखिरकार दामाद के साथ रहने चली गई. इसके बाद दोनों बिहार के सीतामढ़ी चले गए, जहां उसका प्रेमी कपड़े का कारोबार करने लगा

अब दामाद को भी छोड़ा, बहनोई के साथ गायब: अब जिस होने वाले दामाद के साथ महिला ने घर बसाया, वही गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंच गया है. उसका आरोप है कि 6 फरवरी को वह काम पर गया था. इसी दौरान गंगीरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति, जो महिला का बहनोई बताया जाता है, उसके घर पहुंचा और महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. प्रेमी का यह भी कहना है कि महिला अपने साथ करीब दो लाख रुपये नकद और जेवरात भी ले गई है. उसने पहले सीतामढ़ी में स्थानीय पुलिस को सूचना दी, लेकिन वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद अलीगढ़ आकर दादों थाने में तहरीर दी.

पहले पति ने कर ली है दूसरी शादी: इस बारे में दादों थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि घटना नेपाल बॉर्डर से सटे जिले में हुई है, इसलिए यहां से सीधे कार्रवाई संभव नहीं है. संबंधित जिले की पुलिस को ही कार्रवाई करनी होगी. बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय से अपनी बेटी, बहन और बहनोई के संपर्क में थी. उसके दोबारा गायब होने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. महिला के दो बच्चे हैं. एक बेटी की शादी होने वाली थी, जबकि एक बेटा भी है. उसके पहले पति ने भी करीब 15 दिन पहले दूसरी शादी कर ली है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन महिला और उसके साथ गए बहनोई का अब तक कोई पता नहीं चल सका है.

6 पत्नियों के लिए पति ने बनवाया 20 फीट का पलंग, खर्च किए इतने लाख! फिर से वायरल हुआ शख्स

सेंट्रल देसक-सोशल मीडिया पर एक ब्राजीलियाई इंफ्लूएंसर हमेशा किसी ना किसी कारण से चर्चा में बना रहता है. कभी अपनी फिटनेस को लेकर तो कभी अपनी मैरिड लाइफ को लेकर.ब्राजील के साओ पाउलो के रहने वाले इस शख्स का नाम आर्थर ओ उर्सो है जो अपनी 9 पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते थे लेकिन उनमें से 4 से उनका तलाक हो गया था और 1 लड़की से फिर शादी कर ली थी. उनकी वर्तमान में 6 पत्नियां हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक ही छत के नीचे सोने के लिए दुनिया का शायद सबसे अनोखा  पलंग तैयार करवाया था जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जाती है.

15 महीने की मेहनत और 950 स्क्रू का कमाल

आर्थर ओ उर्सो ने इंस्टाग्राम पर अपने इस पलंग की फोटोज शेयर की थीं. उन्होंने अपनी पत्नियों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और सबको एक साथ जगह देने के लिएइतना बड़ा पलंग बनवाया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बेड को तैयार करने में 15 महीने का लंबा समय लगा था जिसे 12 वर्कर्स ने बनाया था. पलंग को मजबूती  देने के लिए उसमें करीब 950 स्क्रू (पेंच) लगाए गए थे ताकि इतने लोगों का भार वो उठा सके.

साइज इतना बड़ा कि कमरा भी पड़ जाए छोटा

आर्थर ने जो फोटोज शेयर की थीं, उन्हें देख कर लग रहा था कि उनके पलंग की लंबाई और चौड़ाई किसी नॉर्मल बेड से कई गुना अधिक है. उनका ये पलंग करीब 20 फीट लंबा और 7 फीट चौड़ा था.

आर्थर का मानना है कि पहले पत्नियों के बीच जगह को लेकर खींचतान रहती थी या किसी न किसी को अलग सोना पड़ता था, लेकिन इस पलंग के आने के बाद उनकी पूरी फैमिली एक साथ सो सकती है. आर्थर ने इस पलंग पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए हैं.

कौन है यह ‘सुपर बेड’ बनवाने वाला शख्स?

आर्थर ओ उर्सो ब्राजील के एक इन्फ्लुएंसर हैं जो अपनी ‘पॉलीअमरी’ (एक से अधिक पार्टनर रखने) लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. कुछ समय पहले आर्थर की 9 पत्नियां थीं, हालांकि पिछले साल उनमें से 4 से उनका तलाक हो गया. बाद में उन्होंने 51 साल की ओलिंडा मारिया से शादी की. वर्तमान में आर्थर की 6 पत्नियां ह..जिनके नाम लुआना काजाकी, एमेली सूजा, वाल्किरिया सैंटोस, ओलिंडा मारिया, डामियाना और अमांडा अल्बुकर्क हैं.

आर्थर का कहना है कि उन्होंने यह इन्वेस्टमेंट.इन्वेस्टमेंट सिर्फ अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए किया है. उनके मुताबिक, एक साथ सोने से पत्नियों के बीच बॉन्डिंग बेहतर होती है और किसी को भी छोटामहसूस नहीं होता.

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

राजधानी में एक सिपाही को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सिपाही वर्दी की आड़ में ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। वह ड्रग्स की डिलीवरी के बाद अपने ही खाते में पैसे ले रहा था। बुधवार को वह टिकरापारा इलाके में ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचा था। आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से करीब 1 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपए बताई जा रही है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया। सिपाही की कार की तलाशी में एक ग्राम हेरोइन मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी सिपाही को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।

आमानाका थाने में पदस्थ सिपाही पंजाब से मंगाता था ड्रग्स

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में DRG जवान, हेड कॉन्स्टेबल, तहसीलदार का बेटा और अन्य युवक शामिल है। जगदलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से DRG जवान भरत भारती 24साल ने दम तोड़ दिया। दुर्ग जिले में छुट्टी पर घर आए हेड कॉन्स्टेबल त्रिलोक सिंह 61साल  वापस ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। तभी बस से उतरते समय वे जमीन पर गिर पड़े। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वहीं, बिलासपुर में जिला कोर्ट के सामने एक सड़क हादसे में 23 साल के युवक की मौत गई। मृतक तहसीलदार का बेटा था। एक अन्य हादसे में जांजगीर-चांपा जिले में बाइक सवार युवक को पिकअप ने रौंद दिया।

DRG जवान, हेड-कॉन्स्टेबल, तहसीलदार के बेटे की मौत

,रायपुर जिले के अभनपुर में हुए भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजा घोटाले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शशिकांत कुर्रे तत्कालीन तहसीलदार, अभनपुर और लखेश्वर प्रसाद किरण तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा शामिल हैं। इन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।जांच के अनुसार, रायपुर-विशाखापट्नम और दुर्ग-बायपास भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा। आरोप है कि, उन्होंने अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, भूमाफिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर कूटरचित राजस्व अभिलेख तैयार कराए।

भारतमाला मुआवजा घोटाला…फरार तहसीलदार अरेस्ट

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात को मौदहापारा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर  एक युवक ने दुसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल का नाम मोहम्मद हाशिम बताया है। युवक को चाकू मारने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।रात नौ बजे पुलिस को मौदहापारा में चाकूबाजी होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से युवक को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का इलाज जारी है। आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।

रायपुर में फिर चाकूबाजी:मौदहापारा में युवक पर हमला

दुर्ग जिले में पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 6 लाख के मोबाइल जब्त किए हैं। मामला भिलाई नगर थाना इलाके का  है।जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि, खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों से मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर शुभम श्रीवास 24 साल  निवासी कातुलबोर्ड हरिनगर दुर्ग, स्थायी पता मध्यप्रदेश के जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।

दुर्ग में मोबाइल चोर गिरफ्तार…6 लाख के फोन बरामद

केंद्र सरकार की चार श्रम संहिताओं और अन्य नीतियों के विरोध में आज 12 फरवरी को देश की 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों और 100 से अधिक जन संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा।यूनियनों के मुताबिक हड़ताल श्रमिकों, कर्मचारियों और सार्वजनिक संस्थानों के हितों की रक्षा के लिए की जा रही है। प्रदेश भर में कई संगठनों ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। हालांकि, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस हड़ताल को समर्थन नहीं दिया है।रायपुर में हड़ताल के समर्थन में बुधवार को कर्मचारी भवन बूढ़ापारा से मशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सभा में बदल गई।

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर:रायगढ़ में खदानें बंद,

टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में आज मेजबान भारत के सामने नामीबिया की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होना है, जिसका टॉस 6.30 बजे होगा।भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है।नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 16 मुकाबले खेले हैं। 4 में टीम को जीत और 11 में हार मिली। एक मैच टाई भी रहा। 2022 में टीम श्रीलंका को भी हरा चुकी है। वर्ल्ड कप में नामीबिया ने एक बार भारत का सामना भी किया, लेकिन 2021 में टीम को हार मिली थी।

भारत का दूसरा मैच आज नामीबिया से

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा शहर स्थित मेहता नगर बस्ती में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने इस हत्या के आरोपी को महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह शराब पिलाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।मृतक की पहचान सोनू गायकवाड़ (ग्राम पेंडरी-भटभेरा, थाना सुहेला निवासी) के रूप में हुई है। वह लगभग छह माह पहले मेहता नगर आकर मजदूरी कर रहा था। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने बस्ती के पास उसका शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। भाटापारा शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।पुलिस को घटनास्थल पर मृतक के गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें मिली, जो किसी भारी धारदार हथियार से की गई प्रतीत हो रही थी।

शराब पिलाने के विवाद में युवक की हत्या

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC  राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्हें अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.inसे डाउनलोड कर सकते हैं।आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

CGPSC प्री परीक्षा की तारीख तय, एडमिट कार्ड जारी,

इन चार राशि वालों को बनेंगे अचानक धन प्राप्ति के अच्छे योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 12 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि –आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर डालने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर आपके आपसी रिश्तों में चल रही अनबन भी दूर होगी। सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने काम के साथ-साथ जीवनसाथी के लिए भी समय निकालना होगा, जिससे कि आपके रिश्ते में दूरी आने से बच सकें।
वृषभ राशि –आज आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आप किसी विरोधी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचें। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। संतान के अड़ियल रवैय को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखने की आवश्यकता है। आप किसी से धन उधार बिल्कुल ना लें, क्योंकि उसे उतारने में आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।
मिथुन राशि –आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहेगा, क्योंकि जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी और यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको अपने कुछ सरकारी कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आप अपने धन को किसी योजना में अच्छे इन्वेस्टमेंट के लिए धन लगाने की सोचेंगे। कोई सरकारी काम आपका यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
कर्क राशि –आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपकी अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा और आपको अपनी मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटना है। परिवार में किसी सदस्य से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे पूरा करने के लिए समय अवश्य निकाले। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आप अच्छे कामों से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।
सिंह राशि –आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आपको किसी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। अपनी उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपने कर्जो को भी उतारने के पूरे कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और आप दिखावे में चक्कर के चक्कर में पड़कर अपना काफी धन व्यय कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी काम को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ेगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है।
कन्या राशि –आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील लंबे समय से आटकी हुई, थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, जिससे आपके और जीवनसाथी के बीच प्रेम और गहरा होगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण ही आप कोई गड़बड़ी कामों में करेंगे, जिस पर आपको ध्यान देना होगा।
तुला राशि –आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आप उनके कुछ जरूरी टेस्ट आदि भी करा सकते हैं। यदि किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो वहां पर भी आप पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक राशि –आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको किसी बात को लेकर ज्यादा उतावलापन नहीं दिखाना है। आप अपने लिए कुछ शॉपिंग आदि कर सकते हैं, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से किसी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपकी इन्कम पहले से बेहतर रहेगी, जो आपको खुशी देगी। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा खर्चा भी होगा।
धनु राशि –आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा, जिस कारण आपको समस्या होगी, इसलिए आपको अपने खान-पान पर भी थोड़ा कंट्रोल करके चलना होगा और यदि कोई समस्या हो, तो उसे छोटा बिल्कुल ना समझें। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसकी आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि –आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी किसी परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे, जिससे आपको परिवार के सदस्यों का भी प्यार मिलेगा और किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप यदि कहीं घूमन फिरने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपको आय- व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी अच्छी छवि रहेगी, जिससे कोई सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।
कुंभ राशि –आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब होंगे, लेकिन आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। लेन देन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख और कान खुले रखें और संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा, जिससे आपको खुशी होगी।
मीन राशि –आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें थोड़ा संयम दिखाएं और अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलने की कोशिश करें, क्योंकि आप जल्दबाजी के कारण भी कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही समस्याएं आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी, जिन पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

हटाए जाएंगे कमजोर प्रदर्शन वाले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष !अब हर तीन महीने में होगी काम की समीक्षा

रायपुरःदेश की राजधानी दिल्ली में बीतें दिनों आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्षों को अहम निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के कार्यों की अब हर तीन महीने में समीक्षा की जाएगी। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ग्रीन, यलो और रेड तीन कैटेगरी में बांटा जाएगा। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद प्रदेश कांगेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि जिन जिला अध्यक्षों का प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा, उन्हें ग्रीन कैटेगरी में रखा जाएगा। औसत प्रदर्शन करने वालों को यलो कैटेगरी में रखा जाएगा, जबकि लगातार कमजोर प्रदर्शन करने वाले अध्यक्षों को रेड कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेड कैटेगरी में आने वाले जिला अध्यक्षों को सुधार का अवसर दिया जाएगा। इसके बावजूद यदि उनके कामकाज में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें पद से बदला भी जा सकता है .

मंगलवार को इंदिरा भवन में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। नेतृत्व ने दो टूक कहा कि जिलाध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें वैचारिक और रणनीतिक रूप से मजबूत करना जरूरी है।