Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 21

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण कर, भाजपा पर साधा निशाना

तिल्दा नेवरा -शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेवरा के आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया।आत्मानंद स्कूलों में कमियों को लेकर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस सोच के साथ काग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा स्कूल खोले गए थे ,उसका सही लाभ यहाँ पढने वाले बच्चो को नही मिल पा रहा है । स्कूलों में व्याप्त अव्यवस्था शिक्षकों की कमी का असर बच्चों के भविष्य पर पडरहा है ।

दरअसल जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को आत्मानंद स्कूलों का निरीक्षण करने का  निर्देश दिया गया है । इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा,ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू के नेतृत्व  कार्यकर्ताओं ने नेवरा स्थित आत्मानंद स्कूल पहुंच कर  निरीक्षण किया। तिल्दा ब्लॉक में कुल दो आत्मानंद स्कूल जिसका नाम बदलकर पीएम श्री कर दिया गया है चल रहे है  l इसमें एक स्कूल तिल्दा नेवरा शहर और दूसरा खरोरा में संचालित है। इन स्कूलों में क्लास 1 से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित होती है।

यहां के प्रिंसिपल राजेंद्र बंजारे का कहना है कि स्कूल में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं है सब पर्याप्त है l लेकिन निरीक्षण गए कांग्रेसियों का आरोप है कि स्कूल मैं पहले से पांचवी तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए मात्र दो शिक्षक पदस्थ हैं, यानी की 5 क्लासों के बच्चों को दो शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। ऐसे में बच्चों का भविष्य कितना उज्जवल होगा बताने की जरूरत नहीं है। अजितेश शर्मा का कहना है की  4 साल पहले जब स्कूल खोले गए थे तब बच्चों को स्कूली ड्रेस का वितरण किया गया था lलेकिन उसके बाद से अभी तक किसी भी बच्चे को ड्रेस नहीं दी गई है। उनका आरोप है यहां संचालित लैब में चार कर्मियों की आवश्यकता है लेकिन लैब का संचालन दो लोगों के ही भरोसे चल रहा है। इसके अलावा स्कूल में और भी कई गंभीर समस्याएं देखने को मिली।

स्कूल में शिक्षण सामग्री साफ सफाई मरम्मत की समस्या पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जिस  भावना व सोच से आत्मानंद स्कूलो का शुभारंभ किया था शिक्षा विभाग स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की उस मूल भावना को खत्म कर रहा है । स्कूलों में व्याप्त समस्याओं और शिक्षकों की कमी के चलते स्वामी आत्मानंद स्कूल अपनी विश्वसनीयता खोता जा रहा है जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार फंड उपलब्ध नहीं करती है तो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लोगों के सामने झोली फैलाकर चंदा जूता कर स्कूलों के खर्चे का भुगतान करेंगेl कांग्रेस ने स्कूलों के पास असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से  स्कुल खुलने  छुट्टी के दौरान स्कुल के पास व रोड पर पुलिस जवानो की तैनाती की मांग की है ..

ZIM vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला अपसेट, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात

खेल डेस्क -टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला अपसेट जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को कोलंबो में 23 रनों से मात देकर कर दिया. 2007 टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को मात देने के बाद जिम्बाब्वे दूसरी बार कंगारुओं को 2026 के वर्ल्ड कप में भी हरा दिया.

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 146 पर ऑलआउट हो गई. जिसमें मैट रेनशॉ ने 44 गेंद में सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 32 गेंद में 31 रनों की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर कोई ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज जिम्बाब्वे के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सका. टीम के 8 बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके, जिसमें से तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके.

जिम्बाब्वे की शानदार गेंदबाज
जिम्बाब्वे की गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. खास तौर पर ब्लेसिंग मुजराबानी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा ब्रैड इवांस ने 3.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए और अपनी टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जिम्बाब्वे को 20 ओवर में 169/2 का स्कोर ही बनाने दिया. जिसमें ब्रेन बेनेट के 56 गेंद में नाबाद 46 रन, मरुमानी के 21 गेंद में 35 रन, रियान बुरल के 30 गेंद में 35 और आखिर में कप्तान सिकंदर राजा के 13 गेंदों में तेज 25 रन शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस और ग्रीन को एक-एक विकेट मिला.

इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है और उसके सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा हो गई है. ऑस्ट्रेलिया इस हार के साथ अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर चला गया है. इस ग्रुप में श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान जैसी दूसरी टीमें हैं.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुहनेमन

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी.

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: 2 सड़क हादसे में 5 मौतें

रायपुर छत्तीसगढ़ की सड़के रोज खून से लाल हो रही है. सडको पर तेज रफ्तार लोगो की जान ले रही है. छत्तीसगढ़ के रायपुर और कोरबा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड में गुरुवार रात बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार पति पत्नी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों दूर दूर तक फेंका गए। तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। जहां तीनों सड़क पर खून से लथपथ थे। इनमें 2 युवकों ने ग्रामीणों के सामने दम तोड़ दिया। महिला की भी मौत हो गई। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

दूसरी घटना कोरबा के कटघोरा की है, जहां किसी अज्ञात गाड़ी ने ओवरटेक के दौरान दो कारों को टक्कर मारी। घटना में दोनों कारें डिवाइडर से जा टकराई। इसमें एक कार में सामने बैठे 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि अन्य 5 लोग घायल हुए है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मोरगा चौकी इलाके की है।

बीती रात शुभम यादव 28साल  अपनी बाइक (क्रमांक 04 QL में दोस्त लव के साथ रायपुर से अपने घर मांढर जा रहा था। बरौदा के आगे रात करीब 8 बजे अंधेरे में साइकिल सवार पति-पत्नी आ रहे थे। इसी दौरान दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे चारों दूर फेंका गए।

टक्कर इतनी भयावह थी की गिरने कै बाद खून से लथपथ होकर सभी तड़पने लगे। साइकिल सवार टेकारी निवासी भोजराम विश्वकर्मा 58 साल  और उसकी पत्नी प्यारी विश्वकर्मा 53साल  की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दोनों दोस्तो की सांसे चल रही थी , घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावितहो गया युवको तडपते देख लोग दोनों को पास के लक्ष्मीनरायण अस्पताल ले गए, जहां से शुभम को बालाजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दोस्त का इलाज जारी है।

इसी तरह कोरबा के केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास  रात करीब 12 बजे एक अज्ञात वाहन ओवरटेक के दौरान दो कारों को जबरदस्त टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। तभी दोनों कारें डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए थे। इसमें आल्टो कार सवार 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर है। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक आल्टो कार में चार लोग सवार थे, जिनमें 2 की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी कोरबी क्षेत्र सरमा गांव के रहने वाले थे। मदनपुर गांव रिश्तेदार के यहां गए थे। लौटते समय हादसा हुआ। मृतकों में इंद्रजीत गोड़ और धनपत यादव शामिल है। वहीं, दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें 2 गंभीर हैं।घायलों को एंबुलेंस के जरिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

पिछले 15 दिनों में रायपुर जिला .बलौदा बाजार ,कोरबा राजनाद्गाव जिले में 50 से अधिक लोग सड़क हादसे में जान गवा चुके है .वही दर्जन से भी अधिक लोग गयल हुए है.इनमे कुछ लोग अपाहिज हो गए है..ज्यादातर हादसे NH पर तेज रफ्तार के चलते हुए है..

9 साल की बच्ची से पड़ोसी ने की दरिंदगी ! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

केशकाल-छत्तीसगढ़ के केशकाल इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

 जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन देर रात थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बड़ेडोंगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कीछत्तीसगढ़ की न्यायधानी से भी रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और नाबालिग 8 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिल्हा थाना शेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। इस पूरे मामले में पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू की लेकिन आरोपी को भनक लगते ही वह फरार हो गया।

: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! होली से पहले करोड़ों रुपए सीधे खाते में हुए ट्रांसफर,

रायपुर:  होली पर्व से पूर्व गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा  के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा गन्ना किसानों के लिए 4.73 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। अब तक कुल 14,518 गन्ना किसानों को 51.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। नियमित एवं समयबद्ध भुगतान की इस प्रक्रिया से किसानों को आर्थिक संबल मिला है, जिससे वे आगामी कृषि कार्यों की तैयारी सुचारु रूप से कर पा रहे हैं। कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया निरंतर जारी है। उनके निर्देशन में कारखाना प्रबंधन द्वारा किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी एवं त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे सहकारी व्यवस्था में किसानों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

कारखाना प्रबंधन ने बताया कि चालू पेराई सत्र में अब तक 2,42,990 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है तथा 2,86,743 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है। यह उपलब्धि किसानों के सतत सहयोग, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और कारखाने की बेहतर कार्यक्षमता का संयुक्त परिणाम है। गौरतलब है कि होली जैसे प्रमुख त्योहार से पूर्व भुगतान की पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन एवं कारखाना प्रबंधन ने किसानों के हित में इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहने का विश्वास दिलाया है।

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन ने शेयरधारक सदस्य किसानों एवं गैर-सदस्य गन्ना उत्पादकों से सर्वे के अनुरूप अधिकतम गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रबंधन ने इसे सहकारिता को मजबूत करने और किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने का साझा अवसर बताया है। विगत पेराई सत्र 2024-25 एवं वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 में सर्वे अनुमान के अनुरूप गन्ना आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण कारखाने की पेराई क्षमता का पूर्ण उपयोग नहीं हो सका, जिससे पेराई अवधि प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि पर्याप्त गन्ना आपूर्ति होने से पेराई अवधि बढ़ेगी, उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को आगे भी समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

कारखाना प्रबंधन ने कारखाने की पंजीकृत उपविधियों के अंतर्गत जानकारी देते हुए बताया कि उपविधि धारा 07(02)(घ) के अंतर्गत सदस्य किसानों के लिए अपने उत्पादित गन्ने की आपूर्ति कारखाने में करना अनिवार्य है। वहीं उपविधि धारा 09(क)(05) में यह प्रावधान है कि यदि कोई सदस्य लगातार सर्वे के अनुसार गन्ना आपूर्ति नहीं करता है, तो उसकी सदस्यता समाप्त की जा सकती है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सहकारी संस्था की निरंतरता और किसानों के दीर्घकालिक हितों की रक्षा करना है।

कारखाना प्रबंधन ने कहा कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना अपनी स्थापना से ही क्षेत्र के गन्ना किसानों की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति का सशक्त माध्यम रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्माके प्रयासों, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और किसानों के सहयोग से कारखाना निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। कारखाना द्वारा एफआरपी के अतिरिक्त रिकवरी की राशि, शासन द्वारा जारी बोनस राशि का भी भुगतान किया जाता है। शक्कर कारखाना द्वारा किसानों को शासन के सहयोग से रियायती दर पर शक्कर वितरण भी किया जाता है। गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों के लिए उन्नत बीज उपलब्ध कराया जाता है,गन्ना किसानों को गन्ना संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है। किसानों के लिए कारखाना परिसर में सर्व सुविधा युक्त बलराम सदन का निर्माण किया गया है। कारखाना परिसर में श्रमिकों एवं किसान भाइयों के लिए केवल 5 रुपए में गरम भोजन के लिए कैंटीन शुरू की गई है। इस प्रकार भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन किया जाता है।

कारखाना प्रबंधन ने सभी शेयरधारक किसानों और अन्य गन्ना उत्पादकों से अपील की है कि वे सर्वे के अनुसार अधिक से अधिक गन्ना कारखाने में दें। प्रबंधन का कहना है कि अगर सभी किसान मिलकर सहयोग करेंगे तो पेराई का लक्ष्य आसानी से पूरा हो सकेगा और कारखाना मजबूत बना रहेगा। इससे सकारी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के गन्ना किसानों का भविष्य भी सुरक्षित और बेहतर होगा।

रायपुर एजाज़ ढेबर के वार्ड में चला बुलडोजर. अचानक कार्रवाई से मचा हड़कंप

रायपुर-राजधानी रायपुर में गुरुवार को नगर निगम ने बड़ा बुलडोजर एक्शन करते हुए बैजनाथ पारा और मालवीय रोड क्षेत्र में सड़कों से अवैध कब्जे हटाए। पूर्व महापौर एजाज ढेबर के वार्ड में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

बैजनाथ पारा स्थित महबूबिया चौक के चारों ओर की सड़कों पर निगम के बुलडोजर गरजे और वर्षों से जमे ठेले-खोमचे व अन्य अस्थायी कब्जों को पूरी तरह साफ कर दिया गया। निगम की टीमें अचानक मौके पर पहुंचीं जिससे कई लोग अपना सामान हटाने का मौका भी नहीं पा सके। तोड़फोड़ दल ने बड़ी मात्रा में सामान जब्त कर लिया ताकि दोबारा कब्जा न हो सके। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार छोटी कार्रवाई की गई थी लेकिन अगले ही दिन हालात फिर पहले जैसे हो जाते थे। इसी वजह से इस बार एक साथ व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कब्जे हटाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात सुगम बनाना इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य है।

गौरतलब है कि इस वार्ड की पार्षद कांग्रेस की अर्जुमन ढेबर हैं जो पूर्व महापौर एजाज ढेबर की पत्नी हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन मौके पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और विरोध करने वालों को खदेड़ दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद इलाके में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। मौके का जायजा हमारे संवाददाता तहसीन जैदी ने लिया।

हरदिल अजीज दिलीप निहिचलानी का असमायिक निधन.

तिल्दा नेवरा -सिंधी समाज के युवा प्रतिष्ठित व्यवसायी.हर दिल अजीज दिलीप निहिचलानी 57 साल का आज सुबह असमायिक निधन हो गया. दिलीप के निधन की खबर सुनकर शहर में शहर में शोक की लहर दौड़ गई. दबंगता के साथ बेबाक बोलने वाले दिलीप निहिचलानी अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गए हैं. वे राजकुमार निहचलानी. प्रकाश निहचलानी, अविनाश निहचलानी,हीरानंद निहचलानी,के भाई व यश और गोल्डी निहिचलानी के पिता तथा संतोष सुशील, योगेश, हिमांशु निहचलानी के चाचा थे. उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे सिंधी सार्वजनिक शमशान घाट में किया जाएगा.

दिलीप के निधन पर पार्षद राजेश कोटवानी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमने एक सच्चा साथी खो दिया है. उन्होंने कहा कि आज भले ही दिलीप हमारे बीच नहीं, है.लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेगी. युवा नेता राहुल तेजवानी .दीपक माधवानी ,राजेश जेठवानी,मोती मुनका ,सुनील अग्रवाल जेजी.डब्बू शर्मा गोलू अग्रवाल  श्याम माधवानी ,दिलीप गेलानी.ने दिलीप निहिचलानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है .

NSUI नेता की शर्मनाक करतूत! कॉलेज परिसर में नाबालिग लड़के को बनाया हवस का शिकार,

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर स्वयं को एनएसयूआई का पदाधिकारी बताने वाले एक युवक ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध (Unnatural Sex) की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार , पूरा मामला रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कन्या महाविद्यालय परिसर का है। आरोपी की पहचान पूरन सोनी के रूप में हुई है , जो सोशल मीडिया पर खुद को एनएसयूआई (NSUI) का पदाधिकारी बताता है। पूरन ने नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। युवक ने नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़ित नाबालिग दर्द से कराहता हुआ अपने घर पहुंचा और आपबीती परिजनों को सुनाई।

परिजनों की शिकायत मिलते ही रुद्री पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी पूरन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग बेटी हुई 8 महीने की प्रेग्नेंट, अस्पताल में खुली सौतेले पिता की दरिंदगी की पोल

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और नाबालिग 8 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। इस पूरे मामले में पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू की लेकिन आरोपी को भनक लगते ही वह फरार हो गया।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को शिवरीनारायण से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

भारतीय टीम की नामीबिया पर रिकॉर्डतोड़ जीत… वरुण चक्रवर्ती ने गेंद से बरपाया कहर, हार्दिक पंड्या-ईशान किशन भी चमके

आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 के मैच नंबर-18 में गुरुवार (12 फरवरी) को भारतीय टीम का सामना नामीबिया से हुआ.दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 93 रनों से शानदार जीत हासिल की. टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की ये सबसे बड़ी जीत रही. इससे पहले उसने 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 90 रनों से हराया था.

भारत ने इस मुकाबले में नामीबिया को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया था. टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया की पूरी टीम 16.2 ओवरों में 116 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवरों में 7 रन देकर तीन विकेट झटके. हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को भी दो-दो सफलताएं मिली. भारतीय टीम कीजीत में ईशान किशन की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने बैटिंग में गदर काटा.

भारतीय टीम की मौजूदा टूर्नामेंट में ये लगातार दूसरी जीत रही. डिफेंडिंग चैम्पियन भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ 29 रनों की जीत के साथ किया था. वहीं नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के हाथोों सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

ऐसी रही नामीबिया की इनिंग्स
रनचेज में नामीबिया की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. उसने चौथे ही ओवर में जान फ्राइलिंक का विकेट गंवा दिया, जो 22 रन बनाकरअर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद लॉरेन स्टीनकैंप और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने मिलकर 34 रन जोड़े. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लॉरेन स्टीनकैंप (29 रन) को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. वरुण यहीं नहीं रुके और एक ही ओवर में दो विकेट झटके. उन्होंने जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (13 रन) और जेजे स्मिट (0 रन) को पवेलियन भेजा.

नामीबिया को इसके बाद कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (18 रन) के रूप में पांचवां झटका लगा, जो अक्षर पटेल का शिकार बने. अक्षर ने इसके बाद मलान क्रूगर (5 रन) कोआउट कर भारतीय टीम को छठी सफलता दिलाई. जसप्रीत बुमराह ने भी विकेट कॉलम में अपना नाम दर्ज कराया, जब उन्होंने रूबने ट्रम्पेलमैन (6 रन)को बोल्ड किया. फिर बर्नाट्ज शोल्ट्ज (4 रन) और बेन शिकोंगो (0 रनः) को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन चलता किया. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जेन ग्रीन11 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर हिटविकेट आउट हुए.

ईशान-हार्दिक ने जड़े अर्धशतक
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने संजू सैमसन का विकेट सस्ते में गंवा दिया. संजू ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 8 बॉल पर 22 रनों का योगदान दिया. संजू का विकेट बेन शिकोंगो ने लिया. यहां से ईशान किशन और तिलक वर्मा नेदूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली, जिसमें 5 चौके और चार छक्के शामिल रहे.

छठे ओवर में जेजे स्मिट्स के खिलाफ ईशान किशन ने लगातार चार छक्के लगाए और कुल 28 रन बटोरे. ईशान ने कुल मिलाकर 6 चौके और पांच छक्के की मदद से 24 गेंदों पर 61 रन बनाए. ईशान ने तो तूफानी पारी खेली, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने निराश किया. सूर्या ने 12 और तिलक ने 25 रन बनाए. तिलक के आउट होने के समय भारत का स्कोर 124/4 था.

यहां से हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. हार्दिक ने 4 छक्के और चार चौके की मददसे 28 बॉल पर 52 रन बनाए. हार्दिक ने इस दौरान 27 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की. वहीं शिवम दुबे ने 23 रनों का योगदान दिया. दोनों बल्लेबाज 19वें ओवर में आउट हुए. गेरहार्ड इरास्मस ने उस ओवर में अक्षर पटेल को भी 0 के निजी स्कोर पर चलता किया.

भारतीय टीम ने इसके बाद आखिरी ओवर में रिंकू सिंह (1 रन) और अर्शदीप सिंह (2 रन) के विकेट खोए. देखा जाए तो भारतीय टीम ने आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 10 रन बनाए और उसके 5 विकेट गिरे नामीबियाई कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले में चार विकेट झटके. बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और जेजे स्मिट को एक-एक सफलत.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे और उनकी जगह संजू सैमसन को ओपनिंग.करने का मौका मिला. वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राइट आर्म पेसर मोहम्मद सिराज की जगह ली.

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

मुकाबले में नामीबिया की प्लेइंग-11: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर) रूबेन ट्रम्पेलमैन, मलान क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हेंगो.

भारत और नामीबिया के बीच इससे पहले सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला..गया था. वो मुकाबला आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान हुआ था. तब भारतीय टीम ने दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में नामीबिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.