Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 20

इन सात राशि वालों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा और खुलेगा किस्मत का ताला, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 15 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि-आज बेवजह क्रोध से दूर रहें, वरना यह आपके मन को आग की तरह जलाएगा और फैसले गलत हो जाएंगे। कामों की तारीफ सुनने को मिलेगी। बॉस या सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे, जो आत्मविश्वास को नई उड़ान देगी। सांसारिक सुख भोग के साधन बढ़ेंगे। नया फर्नीचर, गैजेट या आरामदायक यात्रा आपके जीवन को रंगीन बनाएगी। आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलें, हर खर्च पर नजर रखें ताकि वित्तीय संतुलन बना रहे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। शाम की सैर या बातचीत से संतान की मन की उलझनों का पता चलेगा, उनकी भावनाओं को समझें। हर बात सोच-समझकर बोलें, एक गलत शब्द रिश्तों में गहरी दरार डाल सकता है। दिन ऊर्जा और सतर्कता का, भावनाओं को काबू में रखें।

वृषभ राशि-राजनीति या महत्वाकांक्षी क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए सावधानी का दिन है। बेवजह थकान महसूस होगी। शरीर भारी लगेगा, लेकिन काम समय पर निपटाएं ताकि पीछे न रहें। सेहत को लेकर किसी अनुभवी डॉक्टर से परामर्श लें, छोटी समस्या बढ़कर जटिल न हो जाए। किसी के बहकावे में निवेश न करें। जोखिम भरी स्कीम्स से दूर रहें, वित्तीय नुकसान हो सकता है। खान-पान में लापरवाही बीमारी को न्योता देगी। तला-भुना भोजन न करें, हल्का भोजन अपनाएं। दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन प्रबंधनीय, अपनी स्थिरता का फायदा उठाएं

मिथुन राशि-खुशियों से परिपूर्ण दिन। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। डूबा हुआ धन वापस मिलेगा, जैसे पुराना लोन क्लियर होना। पैतृक संपत्ति का मुकदमा खत्म होगा, कानूनी राहत से मन प्रसन्न। किसी परिजन के लिए रुपयों का इंतजाम करेंगे। उदारता रिश्ते मजबूत करेगी। माता-पिता या उनके आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। प्रोजेक्ट या डील फाइनल होगी। घूमने-फिरने पर जाएं तो कीमती सामान सुरक्षित रखें। चोरी का डर रहेगा। दिन उत्साह और राहत भरा होगा और मौजूदा खुशियों को एंजॉय करें।
कर्क राशि-सुखद परिणाम लाने वाला दिन। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। व्यर्थ खर्च से बचें। पिताजी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सराहना और मदद मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। घरेलू बातचीत से रक्त संबंध मजबूत होंगे। बिजनेस योजनाओं में बदलाव करेंगे, अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें ताकि निर्णय सही हों। दिन पारिवारिक गर्मजोशी और प्रोफेशनल सपोर्ट का रहेगा
सिंह राशि-सामान्य लेकिन सक्रिय दिन रहेगा। खाली बैठने से बचें। समय का सदुपयोग करें। विदेशों में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप या एडमिशन का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे। गिफ्ट या स्पेशल डेट मिलेगी। रुके धन को निकालने की कोशिश जारी रखें। फॉलो-अप करें। कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती। सावधानी से बोलें। दूसरों के मामलों में बेवजह न पड़ें। दिन संतुलित, ऊर्जा का सही उपयोग करें।
कन्या राशि-बढ़िया और खुशनुमा दिन रहेगा। घर में किसी अतिथि का आगमन माहौल को जश्न जैसा बना देगा। स्वागत की तैयारियां पूरी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन आपकी हिम्मत डगमगाएगी नहीं। अंदरूनी ऊर्जा से खुश रहेंगे। कार्यक्षमता चरम पर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक लाभ के योग है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बाधा दूर होगी। रिश्ते मजबूत रहेंगे। दिन सकारात्मकता और पारिवारिक खुशी का रहेगा।
तुला राशि-आज का दिन तनाव से भरा रहेगा, जैसे हल्की आंधी जो मन को उदास कर दें। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा। मीटिंग्स, डेडलाइन्स सब एक साथ दबाव बनाएंगे, जो आपकी चिंताओं को और गहरा कर देंगे। आप अपने मनमौजी स्वभाव पर विचार करेंगे, उसे काबू में लाने की कोशिश करेंगे ताकि फैसले स्पष्ट हों। अच्छे खान-पान का मजा लेंगे। घर का ताजा भोजन या फेवरेट डिश आपको थोड़ी राहत देगी। लेकिन संतान का मनमाना व्यवहार आपको परेशान करेगा, उनकी जिद या विद्रोह रिश्ते में खटास ला सकता है। किसी से जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें, वरना गलतफहमी फैलेगी। अगर प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त की योजना थी, तो आज वह पूरी हो सकती है। ब्रोकर की मीटिंग फाइनल डील तक पहुंचेगी, लेकिन कागजात अच्छे से जांच लें। कुल मिलाकर, धैर्य रखें और संतुलन बनाए रखें।
वृश्चिक राशि-ठीक-ठाक दिन नए अवसरों से सजा होगा। कामकाज में ताजगी आएगी। नया प्रोजेक्ट या प्रमोशन की झलक मिलेगी, जो आपके करियर को नई दिशा देगी। यात्रा की तैयारी शुरू करेंगे, शायद छोटी ट्रिप या बिजनेस टूर जो रोमांचक साबित होगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मंदिर दर्शन या पूजा से मन शांत होगा। लेकिन परिवार में किसी सदस्य की सेहत अचानक गिरावट परेशान करेगी, उनकी तबीयत बिगड़ने से चिंता बढ़ेगी। धन और समय का सदुपयोग जरूरी। व्यर्थ खर्च से बचें, वरना बाद में तंगी महसूस होगी। प्रॉपर्टी डील पर जल्दी फैसला लें, देरी से हाथ से निकल जाएगी। डीलर से बात तेज करें। दिन चुनौतियों और मौकों का मिश्रण है, अपनी तीक्ष्ण बुद्धि से संभालें।
धनु राशि-वैवाहिक जीवन के लिए दिन सुनहरा रहेगा। जीवनसाथी को करियर में तरक्की मिलेगी। प्रमोशन, सैलरी हाइक या नई जिम्मेदारी जो घर में खुशी लाएगी। आसपास रहने वालों को अच्छी तरह पहचानें। दोस्तों या सहकर्मियों की सच्चाई परखें। आपकी निर्णय क्षमता चरम पर होगी, हर चुनौती का सही समाधान मिलेगा। पिताजी आपके कामों से गदगद होंगे। उनकी तारीफ आत्मविश्वास बढ़ाएगी। कोई नई उपलब्धि हासिल होगी, जैसे अवॉर्ड या सराहना जो मन प्रसन्न कर देगी। विद्यार्थियों में नया कोर्स करने की ललक जागेगी। कोई नया स्किल सीखने का शौक चढ़ेगा। लेकिन कही-सुनी बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, फैक्ट चेक करें। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर, रिश्तों और सफलता पर फोकस रखें।
मकर राशि-दिन अनुकूल दिन और भाई-बहनों के सहयोग से चलेगा। वे हर कदम पर आपके साथ खड़े मिलेंगे। सलाह या मदद से मुश्किलें आसान होंगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतें। खर्च पर नजर रखें, निवेश सोचकर करें। आलस्य की लापरवाही बिल्कुल न बरतें, सक्रिय रहें ताकि मौके हाथ न छूटें। नौकरी में बदलाव की योजना बनाएंगे। नई जॉब या ट्रांसफर पर विचार चलेगा। आपके किसी फैसले से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। राजनीति में कार्यरत लोगों को नई दिशा मिलेगी। संपर्क या अवसर जो करियर बदल दें। दिन स्थिरता और प्रगति का, दृढ़ता से आगे बढ़ें।
कुंभ राशि-इनकम के लिहाज से शानदार दिन। आय के नए स्रोत खुलेंगे। बोनस, साइड इनकम या पेमेंट क्लियर। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा।उनकी मदद से प्लान्स सफल होंगे। अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतेंगे। मीटिंग्स या बातचीत में चार्म काम आएगा। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। रिस्क एनालिसिस जरूरी। विद्यार्थी जो पढ़ाई से परेशान थे, गुरुओं से बात करके समस्या हल करेंगे। मेंटर की गाइडेंस राहत देगी। संतान से मन की इच्छा पर खुलकर बातचीत होगी। उनकी महत्वाकांक्षाएं जानें। दिन दोस्ती और धन की चमक से रंगीन, इनोवेटिव रहें।
मीन राशि-सेहत में हल्की गड़बड़ी संभव। पेट या सिरदर्द जैसी समस्या, इसलिए पूरी सावधानी बरतें, दवाइयां समय पर लें। कोई जरूरी काम पूरा होते-होते लटक सकता है। डेडलाइन मिस होने से तनाव बढ़ेगा। अगर कोई खास वस्तु खो गई थी, तो आज मिल जाएगी। खुशी का सरप्राइज। नया काम शुरू करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। पुराने काम पहले क्लियर करें। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। नई दोस्ती या कॉन्टैक्ट्स। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। उनकी नाराजगी मन खराब करेगी। दिन सावधानी और धैर्य का, भावुकता कंट्रोल में रखें।

कोरबा का Youtuber पत्रकार.. बना रहा था महिला शौचालय का वीडियो, वकीलों ने ब्लैकमेलिंग और मारपीट की FIR दर्ज कराई

कोरबा: पत्रकार बनकर वकीलों से वसूली करने पहुंचे यूट्यूबर को जमकर सबक सिखाया गया है।वकीलों के आक्रोश को देखते यूटूबर किसी तरह भाग निकला जिसके बाद वकीलों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर यूटूबर मुकेश भारती के खिलाफ मारपीट, ब्लैकमेलिंग का अपराध दर्ज कराया है।

बताया जा रहा कि यूटूबर पिछले कुछ समय से कोरबा न्यायालय में घूमकर वकीलों के विरुद्ध ख़बर अपने यूट्यूब चैनल में चला रहा था। इस बार महिला बाथरूम के पास उसको वीडियो बनाता देख वकील उसके पास पहुंचे तो उसने बहस करते उनसे महीने में 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाया इस दौरान झूमाझटकी की स्थिति बनी जिसके बाद वकीलों ने जमकर ख़बर ली। बाद में सैकड़ो की संख्या में वकील सिविल लाइन थाना पहुंचे और महिला प्रसाधन का वीडियो बनाने व ब्लैकमेलिंग को गम्भीर अपराध बताते एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी यूटूबर मुकेश भारती की तलाश तेज़ कर दी है। ये वही यूटूबर है जिसका नगर निगम सभापति चुनाव के दौरान पार्षदों की खरीद फरोख्त करने की प्लानिंग का एक ऑडियो वायरल हुआ था।  वहीं इसके खिलाफ इसके सगे भाई ने भी बालको नगर थाने में कुछ समय पहले ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में भी पुलिस को मुकेश की तलाश है।

पंडित श्यामा चरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि

तिल्दा नेवरा।छत्तीसगढ़ की राजनीति के स्तंभ एवं पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामा चरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई । इस  अवसर पर तिल्दा नेवरा कांग्रेस भवन में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामा चरण शुक्ला के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सादे जीवन, सिद्धांतों और जनसेवा के माध्यम से प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन कांग्रेस की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त उदाहरण है।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने उनके आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा.सुनील सोनी, ओम ठाकुर ,नीरज राठी,के कृष्णमूर्ति. राजेश जेठवानी .लाला शर्मा. हेमलाल साहू तोरण, जांगड़े अनूप रवानी, रवि बांधे,राहुल पारकर, कैलाश गांधी, लक्ष्मण गिरी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BJP नेता की दबंगई :पुजारी भाई के पेट पर मारी लात..VIDEO:पंप से पीटा, खुद को घायल बताकर थाने पहुंचा;

दुर्ग जिले के नारथा गांव में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी के भाई को बीजेपी नेता के द्वरा लात घूसों से पीटे जाने का मामला सामने आया है । ग्राम नारदहा से BJP के पूर्व जनपद सभापति चंद्रहाश गोस्वामी ने महायज्ञ का आयोजन करवाया हैं। जिसके लिए उन्होंने मंदिर के बाहर लगने वाले दुकानों को पीछे लगाने की बात गई कही थी। दूकान नहीं हटाने पर पुजारी के भाई को बुरी तरह से पीटा जिसका वीडियो भी सामने आया है पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड भी हो गई  है ।वीडियो में चंद्रहाश गोस्वामी उनके पेट और सिर पर लात मारते नजर आरहे है ।

भाजपा नेता ने हवा भरने वाले लोहे के पंप से 5 बार पुजारी के भाई मारा।

पिटाई के दौरान हवा भरने वाले पंप से भी खूब पीटाजा रहा है  । बीजेपी नेता पर ये भी आरोप है कि इस यज्ञ के लिए ग्रामीणों से चंदा लिया गया है, जबकि हर साल यज्ञ सामान्य होता है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने खुद को घायल बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पक्ष ने भी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दे की जिले के नारथा गांव में स्थित रुक्खड़ नाथ धाम में गाय के गोबर से बनी हनुमानजी की प्रतिमा और शिवलिंग स्थापित है। 16 फरवरी को BJP नेता चंद्रहाश गिरी गोस्वामी ने यहां रुद्र महायज्ञ का आयोजन करवाया है। इसमें बड़े नेताओं को भी बुलाने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए मंदिर परिसर में यज्ञ के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। दूसरी तरफ मंदिर समिति इस आयोजन के पक्ष में नहीं है। इस आयोजन के लिए बीजेपी नेता ने मंदिर के आसपास नारियल, फूल और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों को पीछे लगाने की बात कही थी। इसी परिसर में मंदिर के मुख्य पुजारी भीम महाराज की भी दुकान है। पुजारी ने दुकान पीछे करने से इनकार कर दिया। इसी कारण दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव था। इसी बीचरात को   बीजेपी नेता चंद्रहास गिरी गोस्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर के मुख्य पुजारी के छोटे भाई रामगिरी गोस्वामी की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक, इस मंदिर की स्थापना काशी के जूना अखाड़ा से आए तपस्वी बाबा रुक्खड़ नाथ गिरी महाराज (रुक्खड़ स्वामी) ने लगभग 200 से 350 साल पहले की थी। इतने पुराने मंदिर में इस तरह की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

गांव के सरपंच का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कोई तालमेल नहीं है। सरपंच के अनुसार, पहले यहां इस तरह का आयोजन नहीं होता था। करीब 10 साल पहले एक बार बड़ा आयोजन हुआ था। लेकिन जब से पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस मंदिर का उल्लेख किया, तब से यहां श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। पहले जहां रोजाना 3 से 4 लोग आते थे, अब 100 से 200 श्रद्धालु रोज पहुंच रहे हैं। मंदिर में चढ़ावा भी बढ़ने लगा है। सरपंच का आरोप है कि महायज्ञ आयोजन को लेकर बीजेपी नेता ने गांव वालों को किसी तरह शामिल नहीं किया। विवाद की जानकारी पूरे गांव को है।

इस पूरे मामले में चंद्रहास गिरी गोस्वामी का कहना है कि महायज्ञ और भीड़ की सुरक्षा को देखते हुए दुकानों को पीछे लगाने की बात कही गई थी। इसी दौरान रामगिरी गोस्वामी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बाद में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हो गए।

चंद्रहास गिरी गोस्वामी ने खुद के घायल होने का दावा करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर पुजारी के भाई रामगिरी गोस्वामी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, जामुल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

घरेलू विवाद के बाद युवक ने पत्नी, माँ और बहन पर किया हमला, पत्नी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

कोरबा -छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी, मां और बहन पर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था।  विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। जब युवक की मां और बहन बीच-बचाव करने पहुँचीं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और घायल को अस्पताल पहुँचाया।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जाँच की जा रही है।  हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक एक साल पहले भी अपनी पत्नी की शिकायत पर जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से इस हिंसक वारदात को अंजाम दिया।

अमृत भारत स्टेशन योजना: तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम धीमा, निर्माण कार्य अवधि समाप्त के बाद भी 50 प्रतिशत कार्य अपूर्ण

तिल्दा नेवरा-अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना में हो रहे विलंब,और निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण यात्री और स्थानीय लोग नाराज है ।यात्रियों को दैनिक असुविधाओं, मलबे और निर्माण के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,नियमानुसार कार्य पूर्ण हो जाना था।बावजूद  50 प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति की बैठक 23 फरवरी को बिलासपुर मुख्यालय में होने जा रही है बैठक में इस मुद्दे को रेलवे बोर्ड के पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य और जोनल सलाहकार समिति सदस्य दीपक शर्मा जोर शोर से उठाएगे ।साथ ही प्रादेशिक रेल मांगो को भी मुखरता के साथर खेगे ।

जोनल सलाहकार समिति सदस्य दीपक शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय सलाहकार समिति के इस सत्र की दूसरी बैठक23 फरवरी को बिलासपुर मुख्यालय में होने जा रही हैबैठक में  समस्याओं पर समीक्षा कर प्रस्ताव रेल मंत्रालय से स्वीकृति की मांग की जाएगी। साथ ही तिल्दा नेवरा, भाटापारा रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ के कारणों की जाँच कर कार्यवाही करने के साथ निर्माण में गति लाने की मांग की जाएगी , उन्होंने माना की  निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले का तिल्दा नेवरा महत्वपूर्ण नगर होने के साथ राज्य का दुसरा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी है, तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ राज्य के 02 महत्वपूर्व राजस्व जिला बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा) के लिए सबसे नजदीक का सीधा रेलवे स्टेशन है इसके अतिरिक्त और भी छोटे बड़े महत्वपूर्व नगरों के लिए भी तिल्दा नेवरा सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन है। यात्री ट्रेनों की सुविधा कम होने के कारण तिल्दा नेवरा क्षेत्र सहित उपरोक्त क्षेत्र की आम जनता को यात्रा से वंचित होना पड़ता है या फिर ज्यादा खर्च और ज्यादा जोखिम के साथ अन्य यात्रा संसाधनों और अन्य स्टेशनों से यात्रा करने मजबूर होना पड़ता है |वर्तमान में तिल्दा नेवरा स्टेशन से 500 किलोमीटर से अधिक की केवल 12 जोड़ी यात्री ट्रेने है जिनमें केवल 07 ट्रेन प्रतिदिन चलने वाली है 01 ट्रेन सप्ताह में 05 दिवस, 01 ट्रेन सप्ताह में 02 दिवस, और 03 ट्रेन सप्ताह में 01 दिवस ही चलने वाली है |

स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से प्रारंभ और समाप्त होने वाली यात्री ट्रेन के स्टॉपेज की मांग समय समय पर की जाती रही है ।. दक्षिण भारत के  लिए महत्वपूर्ण गाड़ी संख्या 12251/12252 वैनगंगा एक्सप्रेस (सप्ताह में 02 दिन), पश्चिमी भारत के लिए महत्वपूर्ण गाड़ी संख्या 12849/12850 बिलासपुर-पूणे-बिलासपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में 01 दिन), पर्यटन, धार्मिक यात्रा के साथ साथ व्यावसायिक रोजगार, मजदुर वर्ग बहुत अधिक संख्या में तिल्दा नेवरा औद्योगिक क्षेत्र आना जाना करते है साथ ही बरौनी के मार्ग में अनेक ऐसे स्टेशन है जिनके लिए तिल्दा नेवरा स्टेशन से सीधी गाड़ी नहीं है | 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (प्रतिदिन दिन), तिल्दा नेवरा से उज्जैन और जोधपुर क्षेत्र के लिए एक भी सीधी ट्रेन नही है तिल्दा नेवरा स्टेशन से जयपुर के लिए भी सप्ताह में 01 दिन ट्रेन है, 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में 02 दिन), के ठहराव से तिल्दा नेवरा क्षेत्र को जयपुर क्षेत्र लिए सप्ताह में 03 दिन ट्रेन मिलेगी।

गाड़ी संख्या 18201/18202 दुर्ग-नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस (सप्ताह में 02 दिन), इसी मार्ग पर व्हाया अयोध्या केवल 01 दिवसीय ट्रेन का तिल्दा नेवरा में ठहराव है, इस ट्रेन के ठहराव से तिल्दा नेवरा में गोरखपुर के लिए सप्ताह में 03 दिन ट्रेन प्राप्त होगी, 22647/ 22648 कोरबा-त्रिवेंद्रम-कोरबा एक्सप्रेस (सप्ताह में 02 दिन)चलती है . इस मार्ग के लिए तिल्दा नेवरा स्टेशन से कोई  भी यात्री ट्रेन नही है, पर्यटन, धार्मिक यात्रा के साथ साथ रोग उपचार, व्यावसायिक रोजगार यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, 12823/12824 छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (सप्ताह में 02 दिन), यह कि कटनी मार्ग के लिए दिन में एक भी यात्री  ट्रेन तिल्दा नेवरा स्टेशन से नही है. साथ ही सागर के लिए भी तिल्दा नेवरा से कोई ट्रेन नही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली विशेष ट्रेनों स्पेशल ट्रेनों का तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन में ठहराव दिये जाने की भी मांग की गई है।

तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2/3 का फुट रैंप ब्रिज अत्यंत सकरा है जिसमें केवल एक यात्री ही सामान लेकर सुव्यवस्थित रूप से आना जाना कर सकता है। प्लेटफार्म क्रमांक 2/3 में चौड़े फूट ओवर ब्रिज लिफ्ट एक्सीलेटर सहित प्रावधान किए जाने, तिल्दा नेवरा स्टेशन में भाटापारा की ओर एस्किलेटर युक्त पैदल उपरी ब्रिज का निर्माण किए जाने की मांग रखी है वर्तमान रैम्प युक्त पैदल उपरी पुल प्लेटफार्म के बिलकुल एकतरफा रायपुर छोर की ओर हो गया है, जिससे यात्रियो को सामान लेकर प्लेटफार्म के अन्दर आना या बहार जाने के लिए एक छोर से दूसरी छोर की ओर जाना पड़ता है, जोकिन यात्रियों के लिए बहुत ही कष्टकारी है |

नई ट्रेन की मांग
अंबिकापुर से डोंगरगढ़/ गोंदिया इंटर सिटी एक्सप्रेस चलायी जाना चाहिए इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजने की मांग की गई है।

बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस का दुर्ग तक विस्तार :
गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस को दुर्ग तक विस्तार किए जाने के लिए  यात्री हित में बहुत पुरानी मांग है, इसके इसके विस्तार में मेंटेनेंस टाइमिंग और स्थान की समस्या जारी है जानकारी अनुसार रीवा में पर्याप्त समय मेंटेनेंस हेतु उपलब्ध है परंतु इसके मेंटेनेंस के लिए पश्चिम मध्य रेलवे अनुमति होती है तो इस ट्रेन को दुर्ग तक विस्तारित करने में कोई असुविधा नहीं होगी। वर्तमान में इसका मेंटेनेंस दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किया जाता है और दुर्ग तक विस्तारित करने में मेंटेनेंस हेतु पर्याप्त समय उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

रायपुर में ट्रिब्यूनल कोर्ट :
रेल संबंधी व्यावसायिक विवादों के निपटान के लिए रायपुर में ट्रिब्यूनल कोर्ट की स्थापना की मांग रखी गई है वर्तमान में व्यापारियों को भोपाल जाना पड़ता हैं। और बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

एक साथ मिलेगा फरवरी और मार्च का चावल! 20 फरवरी को चावल उत्सव का आयोजन

रायपुर छत्तीसगढ़ से  इस साल चावल उत्सव 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल 7 फरवरी को होने वाला यह आयोजन इस बार देरी से हो रहा है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।छत्तीसगढ़ में इस साल चावल उत्सव 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल 7 फरवरी को होने वाला यह आयोजन इस बार देरी से हो रहा है। खाद्य विभाग  से मिली जानकारी के अनुसार FRK टेंडर में देरी होने की वजह से कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी है। अब राज्यभर की राशन दुकानों में एक साथ चावल वितरण की तैयारी की जा रही है।

सरकार की योजना के तहत प्रदेश की करीब 14 हजार राशन दुकानों  में चावल का वितरण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार हितग्राहियों को फरवरी और मार्च, दोनों माह का चावल एक साथ दिया जाएगा।इससे उपभोक्ताओं को बार-बार दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वितरण प्रक्रिया भी व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकेगी।

अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण तय समय पर नहीं हो सका। FRK (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति से जुड़े टेंडर समय पर फाइनल नहीं हो पाए थे। अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और 20 फरवरी को राज्यव्यापी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बालोद में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 की मौत:जमही टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

बालोद-छत्तीसगढ़ के बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत। - Dainik Bhaskar

मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे और बाइक से कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

जमही टोल प्लाजा के पास के पास खड़े अज्ञात ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा भिड़ी। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 10 बजे एम्बुलेंस के जरिए तीनों शवों को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया, जहां शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।पुलिस के अनुसार, सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ी ट्रक के ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे और बाइक से कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी जमही टोल प्लाजा के पास के पास खड़े अज्ञात ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा भिड़ी। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बालोद में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 की मौत

छत्तीसगढ़ के केशकाल इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन देर रात थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बड़ेडोंगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

9 साल की बच्ची से पड़ोसी ने की दरिंदगी

बालोद जिले से हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। हैरानी की बात यह है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी ने आखिर में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।फिलहाल पुलिस ने हत्या और फिर आत्महत्या के इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात देवरी थाना क्षेत्र के फरदफोड़ गांव की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, फरदफोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र में बतौर कार्यकर्ता काम करने वाली युवती के साथ कुछ समय पहले आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मामला थाने और कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद आरोपी युवक को जेल की सजा हुई थी।कुछ दिन पहले वह जेल से छूटकर आया था और पीड़िता के प्रति रंजिश रखने लगा था।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या..
 बागेश्वर धाम यानी छतरपुर जिले के गांव गढ़ा में सातवें कन्या विवाह महोत्सव के चल रहे कार्यक्रमो के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है  हिंदुओं को हिंदुत्व की रक्षा के बारे में बताते हुए उन्होंने हाथ में माला और भाला दोनों की सलाह दे डाली।बागेश्वर धाम ने अपने भक्तों को संबोधित करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा सीताराम – सीताराम करने से धर्म नही बचेगा….हिंदुत्व को बचाना है तो मठ के बाहर निकलना पड़ेगा माला और भाला रखना पड़ेगा। बयान सामने आते ही कांग्रेस ने उन पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही और कहा बाबा बागेश्वर हमेशा विभाजनकारी बात करते हैं जिससे सौहार्द बिगड़ता है धीरेंद्र शास्त्री को एक-दो घंटे बीजेपी कार्यालय में बैठना चाहिए।
जांजगीर जिले के राहौद में एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये की लूट के सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार, राहौद निवासी गोपेश्वर पटेल रुपये निकालने के लिए पामगढ़ स्थित एसबीआई बैंक गया था।वहां से वह एक परिचित की कार से राहौद लौटा। इसके बाद वह साइकिल से घर जा रहा था। उसने रुपयों से भरा झोला साइकिल के हैंडल पर टांग रखा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और झोला छीनकर फरार हो गए। एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे का चेहरा खुला था। पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका है। बैंक और आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है
 जांजगीर में सरेराह बड़ी वारदात बदमाशों ने लुटे  ढाई लाख रुपये
.राजस्थान के जोधपुर ज़िले एक नर्सिंग ऑफिसर ने महिला से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए।वीडियो में उसने कहा कि उसे बर्बाद करने वाली महिला को सख्त सजा दिलाई जाए, नहीं तो उसकी अस्थियां गटर में बहा दी जाएं। मृतक की पहचान कैलाश नागौरा के रूप में हुई है । वह जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त था। बताया जा रहा है कि उसकी एक महिला से पहले दोस्ती थी। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया।वीडियो में कैलाश ने महिला पर झूठे केस में फंसाने, धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए।उसने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने उससे 30 से 40 लाख रुपये हड़प लिए। बदनामी और डर के कारण उसने जहर खा लिया।

शख्स ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड.. कहा, सजा दिलाओ

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बी एन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। पांडेय ने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की थी। पीड़िता से व्हाट्सअप पर उसके न्यूड वीडियो मंगवाए थे। इसी का डर दिखाकर करीब 7 सालों तक रेप करता रहा।दूसरा आरोपी संजय पंडित है। जिस पर होटल और रेस्ट हाउस प्रबंध करने का आरोप है। इसने नौकरी से निकलवाने का डर दिखाकर लड़की से रेप किया था। दोनों ने 13 फरवरी को कोर्ट पहुंच कर सरेंडर कर दिया है। बता दें कि गैंगरेप की पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी थी। अब सभी 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

दुर्ग गैंगरेप केस…सांसद के पूर्व-पीए समेत 2 आरोपियों का सरेंडर

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एमपीईबी चौक पर दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक दुकानदार  जमकर पिटाई कर दी। दुकानदार की पिटाई करने वालों में एक भाजपा नेता भी शामिल है।आरोप है कि भाजपा नेता चंद्रहाश गिरी गोस्वामी और उनके साथियों ने रामगिरी गोस्वामी के साथ सरेराह मारपीट की। दुकानदार के मापीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई साफ नजर आ रही है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

दुकान विवाद में दुकानदार को लात-घूंसों से पीटा…VIDEO
कोलंबो में कल 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण मैच धुलने की आशंका है। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं और सुपर-8 के लिए यह मैच बेहद अहम है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की चेतावनी जारी की है, जिससे इस हाई-वोल्टेज मैच के बारिश की भेंट चढ़ने की आशंका बढ़ गई है। क्रिकेट फैंस और दोनों टीमें बेसब्री से मौसम के साफ होने की दुआ कर रही हैं। फैंस को भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है।श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।मैच शुरू होने से करीब दो घंटे पहले शाम 5 बजे बारिश की हल्की संभावना है, लेकिन खेल के दौरान मौसम मुख्य रूप से बादल वाला बना रह सकता है।
IND vs PAK: कोलंबो में महामुकाबले पर मंडराया संकट!

छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि, में इस साल चावल उत्सव 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल 7 फरवरी को होने वाला यह आयोजन इस बार देरी से हो रहा है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।छत्तीसगढ़ में इस साल चावल उत्सव 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल 7 फरवरी को होने वाला यह आयोजन इस बार देरी से हो रहा है। खाद्य विभाग  से मिली जानकारी के अनुसार FRK टेंडर में देरी होने की वजह से कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी है। अब राज्यभर की राशन दुकानों में एक साथ चावल वितरण की तैयारी की जा रही है।सरकार की योजना के तहत प्रदेश की करीब 14 हजार राशन दुकानों  में चावल का वितरण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार हितग्राहियों को फरवरी और मार्च, दोनों माह का चावल एक साथ दिया जाएगा।

एक साथ मिलेगा फरवरी और मार्च का चावल!

इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम और सम्मान

आज 14 फ़रवरी का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए भावनाओं की नाव को संभालने का है, जहां हर लहर पर नियंत्रण जरूरी है। कल्पना कीजिए, आप अपने सबसे करीबियों के दिलों को जीतने वाले जादूगर हैं। एक मुस्कान, एक संयमित शब्द से सब कुछ बदल सकता है। किसी भी काम में लापरवाही न दिखाएं, वरना बाद में उलझनें आपको घेर लेंगी, जैसे अनियोजित यात्रा में रास्ता भटक जाना। अपनी वाणी और व्यवहार को संयम की चाबी से बंद रखें, तो आपकी साख आसमान छुएगी और सम्मान नई ऊंचाइयों को पार करेगा। आज नया काम शुरू करने का सुनहरा मौका है, चाहे वह प्रोजेक्ट हो या नया शौक। करीबियों का दिल जीतें, रहन-सहन को अपग्रेड करें, जैसे पुराने कपड़ों को स्टाइलिश वॉर्डरोब से बदल दें। अगर बिजनेस में कोई डील अटकी थी, तो आज वह फाइनल होकर खुशी का पैगाम ला सकती है। बस, धैर्य रखें और सकारात्मक रहें।

वृषभ-आज निवेश करते समय दिमाग को ब्रेक दें। हर पैसा सोच-समझकर लगाएं, जैसे खजाने की रक्षा करने वाला पहरेदार। धन को थोड़ा किनारे पर रखें, ताकि भविष्य सुरक्षित रहे। कामों पर फोकस रखें, कोई चूक न हो। अगर प्रॉपर्टी डील लटकी हुई है, तो आज वह पंख लगाकर उड़ान भर सकती है। लोन अप्लाई करने का सही समय है। कानूनी मामले में जीत की खुशबू आ रही है, लेकिन भावनाओं के भंवर में बहकर फैसला न लें, वरना बाद में पछतावा होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। उदाहरण के तौर पर, अगर कोर्ट केस चल रहा है, तो आजकी स्पष्ट सोच आपको विजेता बनाएगी। सतर्क रहें, सफलता आपकी मुट्ठी में है।

मिथुन-परिजनों का साथ आज आपके कंधों पर बोझ उतार देगा, और आप सबको एक परिवार की तरह जोड़ने में जुटे रहेंगे। मन की कोई पुरानी इच्छा आज फलित हो सकती है, जैसे लंबे समय से चाहा हुआ गैजेट हाथ लगना। घर में नया मित्र आएगा, जो हंसी-खुशी का तड़का लगाएगा। जीवनसाथी आपके हर कदम पर सहारा बनेगी, लेकिन जरूरी जानकारी किसी को शेयर न करें। रहस्य सुरक्षित रखें। बिजनेस में थोड़ी टेंशन रहेगी, लेकिन आय बढ़ने से चेहरा खिल उठेगा, जैसे बोनस का सरप्राइज। इसे ऐसे संभालें, छोटी परेशानियों को हंसकर टालें, और पार्टनर से खुलकर बात करें।
कर्क-तर्क-वितर्क के जाल में फंसने से बचें, वरना ऊर्जा बर्बाद हो जाएगी। शासन और प्रशासन के मामलों में आंखें तरेरी रखें। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं, जैसे सब्सिडी का फायदा पक्का करना। घूमने-फिरने के दौरान कोई कीमती जानकारी मिलेगी, जो भविष्य को रोशन करेगी। विरोधियों की चालों में न फंसें, आत्मविश्वास को स्टील जैसा मजबूत रखें। काम की रफ्तार तेज होगी, लेकिन सतर्कता न छोड़ें। कल्पना करें, आप एक योद्धा हैं जो बिना घाव के जीत रहा है।
सिंह-आर्थिक मोर्चे पर आज सूरज चमकेगा। पैसे की बारिश हो सकती है। लंबी यात्रा की प्लानिंग करें, जो तरोताजा कर देगी। भाई-बंधुओं से जमकर पटेगी, और कारोबार में लाभ की लहर दौड़ेगी। लंबे समय से नाराज मित्र आज मन थाम लेगा, जैसे पुरानी दोस्ती नई हो जाए। लेकिन संतान की पढ़ाई पर ध्यान भटके तो टेंशन न लें। उन्हें गाइड करें। धन के लेन-देन में अजनबी पर भरोसा न करें, वरना नुकसान होगा।
कन्या राशि-आज परोपकार के मैदान में आप हीरो बनेंगे। दान, मदद से दिल जीतें। पुरानी गलतियों से सबक लें, जैसे गलत निवेश से सीखकर स्मार्ट बनना। कामों को प्लान से चलाएं, अपरिचितों से दूरी रखें। भावनाओं में बहकर फैसला न लें। स्वास्थ्य पर नजर रखें। खान-पान साफ-सुथरा रखें, ताकि बीमारी न सताए। विद्यार्थी मानसिक बोझ से मुक्त होंगे। इसे ऐसे सोचें आपका एक छोटा परोपकारी कदम समुदाय को प्रेरित करेगा। स्वस्थ और सकारात्मक रहें।
तुला-नेतृत्व की चमक आज बढ़ेगी, और प्रेम में गहराई आएगी। साथी की भावनाओं का सम्मान करें, खुलकर इच्छाओं पर बात करें। रिश्ता और मजबूत होगा। किसी काम के देरी से निराशा हो सकती है, लेकिन नए अनुबंध लाभ लाएंगे। लोगों का दिल जीतें, वाणी की मिठास से सम्मान पाएं। जैसे मीटिंग में सॉफ्ट टोन से डील क्लोज हो जाए। संतुलन बनाए रखें, सफलता नजदीक है
वृश्चिक-धैर्य और संयम आपकी ढाल हैं आज। खर्चों का बजट बनाएं, मन की इच्छा पूरी होकर खुशी दोगुनी करेगी। परिवार में नया मेहमान हंसी लाएगा। विरोधी की बातों में न फंसें, वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना का खतरा टलेगा। सहयोगी की मदद करें, पैसे का इंतजाम हो जाएगा।
धनु-आज का दिन आपके लिए एक रोमांचक साहसिक यात्रा जैसा है। ठीक-ठाक लेकिन भरपूर ऊर्जा वाला। जीवनसाथी के साथ पटेगी, जैसे पुराने दोस्तों की तरह हंसी-मजाक चलेगा। दोनों मिलकर भविष्य की रूपरेखा खींचेंगे। घर, करियर या बच्चों की प्लानिंग पर गहरी बातें होंगी, जो रिश्ते को और मजबूत बनाएंगी। जरूरी कामों की लिस्ट बनाकर टिक मार्क करें, ताकि दिन उत्पादक बने। लेकिन सावधान, कोई सहयोगी आपको चिढ़ाने की कोशिश कर सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम, जैसे प्रमोशन या प्रोजेक्ट, अचानक पूरा हो जाएगा।
मकर-आज सोच-समझकर हर कदम उठाएं, जैसे पहाड़ चढ़ते हुए रस्सी पकड़ना। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें, वरना अनावश्यक उलझनें बढ़ेंगी। आपके अंदर ऊर्जा का ज्वालामुखी फूट पड़ेगा। हर काम तत्परता से निपटेगा, चाहे वह ऑफिस का टास्क हो या घर का काम। रहन-सहन का स्तर ऊंचा रहेगा, नए कपड़े, घर की सजावट या फिटनेस रूटीन से खुद को अपग्रेड करें। तर्क-वितर्क के जाल से दूर रहें, शांति बनाए रखें। नई भूमि, वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए शुभ समय में ब्रोकर से बात करें, लेकिन कागजात चेक करें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा, जैसे लोन अप्रूवल। धन संबंधी मामलों में चुप रहें, बहस न करें।
कुंभ –हंसी-खुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस या जॉब में अनजान व्यक्ति की सलाह न लें, वरना समस्याएं दोगुनी हो जाएंगी। अपने अनुभव पर भरोसा करें। पुराना मित्र लंबे समय बाद मिलेगा, जो सरप्राइज गिफ्ट या सलाह लाएगा। पुरानी गलती पर परेशान न हों, इसे सबक मानें और आगे बढ़ें, जैसे गलत निवेश से सीखकर नेक्स्ट इन्वेस्टमेंट स्मार्ट बनाना। विद्यार्थी जो विदेश पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। वीजा अप्रूवल या स्कॉलरशिप।
मीन-आनंदमय दिन, जैसे समुद्र की लहरों में तैरना।  परिवार में अगर कड़वाहट चल रही थी, तो वह पिघलकर मिठास में बदल जाएगी। खुलकर बात करें। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो नई दोस्ती या अवसर लाएंगी। अनावश्यक खर्च टालें। सरकारी काम जो लंबे अटका था, आज पूरा हो सकता है। दस्तावेज तैयार रखें। पिताजी की कोई बात बुरी लगे तो मन पर न लें, गहरी सांस लें और आगे बढ़ें। दूसरों के मामलों में बेवजह न बोलें, अपनी दुनिया में रहें। महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जैसे जॉब अपॉर्चुनिटी या हेल्थ टिप।  मेडीटेशन करें, ताकि संवेदनशील मन शांत रहे।