Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 19

छत्तीसगढ़ : बुजुर्ग की हत्या के आरोप में एसडीएम समेत चार गिरफ्तार

बलरामपुर, 16 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हंसपुर गांव के करीब राम (62) उर्फ रामनरेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और कुसमी क्षेत्र के एसडीएम करुण डहरिया तथा तीन अन्य विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव और सुदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि रविवार देर रात डहरिया, सिंह, मंजीत और सुदीप एसडीएम के शासकीय वाहन में सवार होकर हंसपुर गांव की ओर रवाना हुए थे। जब वह गांव के करीब थे तब उन्होंने वहां ग्रामीणों पर बॉक्साइट का अवैध खनन कर परिवहन करने का आरोप लगाया और डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी।

बैंकर ने बताया कि इस घटना में राम उर्फ रामनरेश, अजीत राम (60) और आकाश अगरिया (20) को चोट पहुंची। घटना के बाद तीनों को कुसमी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो लोगों का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एसडीएम समेत चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया तथा मामले की जांच शुरू की गई। जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधीक्षक ने बताया, ”पूछताछ में आरोपियों ने जानकारी दी है कि वह क्षेत्र में बॉक्साइट का अवैध उत्खनन रोकने गए थे। लेकिन एसडीएम अपने साथ निजी व्यक्तियों को क्यों लेकर गए थे, इसकी जांच की जा रही है।”

घटना की जानकारी मिलने के बाद सर्व आदिवासी समाज, स्थानीय ग्रामीण और कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने मृतक परिवार को मुआवजा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कुसमी में चक्का जाम कर दिया और नारेबाजी की।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्रामीण जब अपने खेत की सिंचाई कर वापस लौट रहे थे तब एसडीएम और उनके लोगों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ”घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम करने की कोशिश की। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उन्हें लगातार समझाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।”राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे प्रशासनिक आतंकवाद कहा है तथा राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

बघेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”भाजपा के सुशासन में चल रहे ‘प्रशासनिक आतंकवाद’ ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के एक मासूम ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया। आरोप है कि बलरामपुर में अपने खेत में सिंचाई करके लौट रहे किसानों को कुसमी के एसडीएम और नायब तहसीलदार ने पांच-छह लोगों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी।

एसडीएम और उनके साथियों ने उन्हें इस कदर पीटा कि इस पिटाई से घायल एक किसान की मौत हो गई और दो किसान अस्पताल में भर्ती हैं। सारा मामला बॉक्साइट के अवैध उत्खनन से जुड़ा हुआ है, चंद दिनों पहले ग्रामीणों ने अवैध रूप से बॉक्साइट उत्खनन कार्य में लगे एक ट्रक को पकड़ा था, इसका परिणाम उन्हें अपनी जान गवां कर चुकाना पड़ा। पूरी की पूरी भाजपा सरकार और उसके अधिकारी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और भ्रष्टाचारियों को पोषण देने में लगे हुए हैं।”

वहीं राजनांदगांव क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने कहा है कि राज्य सरकार मामले की पूरी संवेदनशीलता से जांच कर रही है।पांडेय ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ”सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ इस मामले की जांच कर रहे हैं। कांग्रेस हर मामले में ओछी राजनीति करने की आदी है। भूपेश बघेल के शासनकाल में हुई अराजकता को जनता भूली नहीं है। सूरजपुर, कोण्डागांव और गरियाबंद जैसी घटनाओं में कांग्रेस से जुड़े लोगों के नाम सामने आए थे। कांग्रेस को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।”

इन चार राशि वालों को योजनाओं में मिलेगी कामयाबी और आर्थिक लाभ के योग

आज 17 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन फिर भी आपकी इनकम अधिक रहने से आपको उसकी टेंशन नहीं होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। आपके रहन सहन के स्तर में भी बदलाव लाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। घर-परिवार में आपके दिए गए सुझाव लोगों को खूब पसंद आएंगे। बिजनेस भी पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।
वृषभ राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी सरकारी काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। राजनीति में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी माता जी की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है।
मिथुन राशि –आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। आपके लिए गए निर्णय के लिए को लेकर आपको पछतावा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में यदि गिरावट चल रही थी, तो उसको लेकर आपको सतर्कता बनी रहेगी। छोटे बच्चों की सेहत के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको काफी सारी टेंशनों से भी छुटकारा मिलेगा। आपको किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा और आपकी उन्नति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से कठिनाइयां बनी रहेगी। आप किसी से धन उधार न ले ,नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। बिजनेस में आप कुछ योजनाओं में बदलाव करेंगे, जो आने वाले समय में आपके लिए बेहतर रहने वाले हैं।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आप जीवनसाथी की खूब केयर करेंगे, जिससे आपका रिश्ता पहले से बेहतर होगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपका कोई पारिवारिक मामला यदि आपको लंबे समय से टेंशन दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी आप शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती हैं। आपको अपने बॉस की बातों को भी इग्नोर करने से बचना होगा।  आप अपनी शौक मौज की चीजों में भी इजाफा करेंगे और आपके सुख साधनों में भी वृद्धि होगी। आपके सम्मान में कमी रहने से आप किसी काम को करने में थोड़ा सोच विचार करेंगे।
वृश्चिक राशि –आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लेकिन आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप उनसे कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा होता दिख रहा है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है, जो आपको टेंशन देगी।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा, इसलिए आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। आपने यदि किसी काम को कल पर टाला, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको अपरिचित लोगों से थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई पुराना लेनदेन यदि आपकी टेंशनों को बढ़ा रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि –आज का दिन आपके लिए आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगा और जीवनसाथी आपके बिजनेस में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखना होगा। कोई सरकारी काम यदि आपका पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कोई मित्र यदि आपको कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान के बारे में बताएं, तो उस पर आप अमल थोड़ा सोच समझकर करें।
कुंभ राशि –आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में लोगों से खूब पटेगी, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा और बिजनेस को लेकर भी आपकी कोई डील यदि लंबे समय से टेंशन दे रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। किसी काम को पूरा करने में आपको यदि कोई मुश्किल थी, तो उसे पूरा भी आप आसानी से कर सकेंगे। आपको अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा, जिसके लिए आपको उनके गुरुजनों से भी बातचीत करने की आवश्यकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहेगा। आपकी अपने बॉस से भी कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए आपको कामों पर पूरा फोकस बनाना होगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, जिस पर आपको पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होंगी।

अब कक्षा 5वीं- 8वीं का कोई भी छात्र नहीं होगा फेल, असफल होने पर भी मिलेगा दोबारा मौका

रायपुर=छत्तीसगढ़ में 5वीं- 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि 8वीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगी। लेकिन इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है।

कग स्कुल विभाग ने 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर स्पष्ट किया है कि, इस साल किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जाएगा। विभाग के फैसले के मुताबिक यदि कोई छात्र मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाएगा। इतना ही नहीं उसमें भी सफल नहीं होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

इस साल घोषित समय-सारणी के अनुसार 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं की 17 मार्च से शुरू होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से पांचवी और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी। साय कैबिनेट के फैसले के बाद कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा लेने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश दिया था। इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया गया है।

इन चार राशि वालों को योजनाओं में मिलेगी कामयाबी और आर्थिक लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 16 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन फिर भी आपकी इनकम अधिक रहने से आपको उसकी टेंशन नहीं होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। आपके रहन सहन के स्तर में भी बदलाव लाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। घर-परिवार में आपके दिए गए सुझाव लोगों को खूब पसंद आएंगे। बिजनेस भी पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।
वृषभ राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी सरकारी काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। राजनीति में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी माता जी की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है।
मिथुन राशि –आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। आपके लिए गए निर्णय के लिए को लेकर आपको पछतावा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में यदि गिरावट चल रही थी, तो उसको लेकर आपको सतर्कता बनी रहेगी। छोटे बच्चों की सेहत के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको काफी सारी टेंशनों से भी छुटकारा मिलेगा। आपको किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा और आपकी उन्नति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से कठिनाइयां बनी रहेगी। आप किसी से धन उधार न ले ,नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। बिजनेस में आप कुछ योजनाओं में बदलाव करेंगे, जो आने वाले समय में आपके लिए बेहतर रहने वाले हैं।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आप जीवनसाथी की खूब केयर करेंगे, जिससे आपका रिश्ता पहले से बेहतर होगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपका कोई पारिवारिक मामला यदि आपको लंबे समय से टेंशन दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी आप शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती हैं। आपको अपने बॉस की बातों को भी इग्नोर करने से बचना होगा।  आप अपनी शौक मौज की चीजों में भी इजाफा करेंगे और आपके सुख साधनों में भी वृद्धि होगी। आपके सम्मान में कमी रहने से आप किसी काम को करने में थोड़ा सोच विचार करेंगे।
वृश्चिक राशि –आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लेकिन आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप उनसे कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा होता दिख रहा है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है, जो आपको टेंशन देगी।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा, इसलिए आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। आपने यदि किसी काम को कल पर टाला, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको अपरिचित लोगों से थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई पुराना लेनदेन यदि आपकी टेंशनों को बढ़ा रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि –आज का दिन आपके लिए आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगा और जीवनसाथी आपके बिजनेस में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखना होगा। कोई सरकारी काम यदि आपका पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कोई मित्र यदि आपको कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान के बारे में बताएं, तो उस पर आप अमल थोड़ा सोच समझकर करें।
कुंभ राशि –आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में लोगों से खूब पटेगी, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा और बिजनेस को लेकर भी आपकी कोई डील यदि लंबे समय से टेंशन दे रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। किसी काम को पूरा करने में आपको यदि कोई मुश्किल थी, तो उसे पूरा भी आप आसानी से कर सकेंगे। आपको अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा, जिसके लिए आपको उनके गुरुजनों से भी बातचीत करने की आवश्यकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहेगा। आपकी अपने बॉस से भी कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए आपको कामों पर पूरा फोकस बनाना होगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, जिस पर आपको पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होंगी।

भारत ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को दी शर्मनाक हार, ईशान किशन-अक्षर पटेल जीत के हीरो, सुपर-8 में सूर्या सेना

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया। उसकी जीत के हीरो रहे ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती।
कोलंबो: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 से पहले पिछले कुछ हफ्तों से ड्रामा कर रहे पाकिस्तान की पूरी हेकड़ी निकाल दी। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए महामुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 175 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन ने सबसे अधिक 77 रन की पारी खेली। यह भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। इसके बाद उसने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 114 रनों पर रोक लिया, जबकि 61 रनों से जीत दर्ज की। इस तरह से उछल रहे पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर्स और उसके फैंस का जोश भी पूरी तरह ठंडा हो गया। इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव की टीम सुपर-8 में पहुंच गई है।
भारतीय पारी की हाईलाइट्स: ईशान किशन की हाफ सेंचुरी, स्कोर 175/7
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका 1 के स्कोर पर लगा। अभिषेक 4 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की तेज साझेदारी की। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे ईशान 40 गेंदों पर 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए।

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच 38 रनों की साझेदारी
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। तिलक पारी के दौरान संघर्ष करते हुए दिखे और 24 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। तिलक के आउट होने के अगली ही गेंद पर भारत को चौथा झटका हार्दिक के रूप में लगा। हार्दिक पंड्या बिना खाता खोले आउट हुए। सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने पांचवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव पांचवें विकेट के रूप में 29 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए।

आखिरी ओवरों में शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने बरसाए रन
शिवम दुबे ने 17 गेंद पर 27 और रिंकू सिंह ने 4 गेंद पर 11 रन बनाकर भारतीय पारी को 7 विकेट के नुकसान पर 175 तक पहुंचाया। भारतीय टीम ने जिस तरह की शुरुआत की थी और शुरुआत में ईशान किशन जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे, स्कोर 200 के करीब जाता लग रहा था, लेकिन ईशान के आउट होने के बाद रन गति में गिरावट आई और टीम कम से कम 20 से 25 रन पीछे रह गई। पाकिस्तान ने पारी के दौरान छह स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। सईम अयूब ने 3, और सलमान आगा, उस्मान तारिक और शाहीन अफरीदी ने 1-1 विकेट लिए।

पाकिस्तानी पारी की हाईलाइट्स: हार्दिक पंड्या और बुमराह ने 2 ओवर में गिरा दिए 3 विकेट
176 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसे पहले ही ओवर में हार्दिक पंड्या ने शाहिबजादा फरहान के रूप में पहला झटका दिया। यह ओवर मेडन रहा। इसके बाद तो ‘तू चल, मैं आया’ की तर्ज पर पाकिस्तानी बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे। जसप्रीत बुमराह ने दूसरी ओवर में ही सैम अयूब (6) और कप्तान सलमान अली आगा (4) को आउट करते हुए भारत का पलड़ा पूरी तरह से भारी कर दिया।

उस्मान खान की 44 रन की पारी को छोड़ दिया जाए तो पूरी पाकिस्तान टीम भारतीय गेंदबाजों को झेल नहीं सकी। उनके अलावा शादाब खान (14), फहीम अशरफ (10) और शाहीन अफरीदी ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। बाबर आजम (5), मोहम्मद नवाज (4) अबरार अहमद (0) आसानी से विकेट गंवाए। भारत के लिए हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके।

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके।टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली।

कोलम्बो में भारतीय गेंदबाजो का तांडव.भारत की बड़ी जीत
राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बीजेपी में शामिल होने के मिले संकेत के दावे के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। बीजेपी और कांग्रेस नेता एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले में सियासत गरमाई हुई है। अब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कार्टून वार कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सांसद राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। बीजेपी सोशल मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी की वर्तमान दुर्दशा और उसके शीर्ष नेतृत्व की संवेदनहीनता पर तीखा तंज कसा है।
छत्तीसगढ़ बीजेपी का कार्टून वार:भूपेश और राहुल पर कसा तंज
गोड्डा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुलिस ने यहां एक महिला को अपने ही पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया  है. झारखंड पुलिस का दावा है कि महिला का अपने देवर के साथ नाजायज संबंध था. दोनों शादी करना चाहते थे. पति रास्ते में रोड़ा बना, तो उसका कत्ल करा दिया ,पुलिस ने महिला समेत दो भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया है . वहीं मृतक का भाई अभी फरार है.उसकी तलाश जारी है. 32 साल के पीड़ित की 27 जनवरी को क्षेत्र के मांगन पिपरा गांव में कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा खुलासा किया.
देवर से प्यार, पति से नफरत और. पत्नी  का खौफनाक इंतकाम
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गेट (GATE) परीक्षा में नकल करवाने आए हरियाणा के गिरोह का खुलासा करते हुए 06 अंतरराज्यीय मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को एग्जाम पर्यवेक्षकों से मिली जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम बनाकर इस गैंग को सरोना इलाके के एक एग्जाम सेंटर से दबोचकर पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया गया। पुलिस ने गिरोह में शामिल हरियाणा के झज्जर निवासी दर्शन सहवाग, सुमित सहवाग, फतेहाबाद जिले के लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की, अमर और बंटी कुमार समेत हिसार के नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही 03 नग ब्लूटूथ ईयर डिवाइस, 04 नग ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 08 नग मोबाइल फोन, 03 नग सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत नकल कराने से संबंधित सामग्री जब्त की है।
रायपुर GATE परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 14 वर्षीय  मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना से पूर्व परिवार वाले घंटों उसकी खोजबीन करते रहे, वहीं उसकी मौत की खबर खुद उसके मोबाइल से आई कॉल ने दी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी घर से जुड़ा उसका चचेरा भाई ही निकला। जमीन विवाद की रंजिश ने चचेरे भाई ने रिश्ते का ही गला घोंट दिया। 11 फरवरी को आरोपी देवसाय  मासूम लालसाय को बहाने से पुल भादा जंगल ले गया था। वहींउसने टांगी से लालसाय के गले पर वार किया।उसके बाद मासूम लालसायकी परिजन तलाश कर रहे थे , .

जमीन विवाद की रंजिश में चचेरे भाई ने रिश्ते का घोंटा गला

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना गौरेला वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर मेंढूका बरवासन गांव के पास हुई, जहां दौंजरा गांव निवासी रेलवे कर्मचारी शिवा सिंह अपनी पत्नी के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

बाइक खंभे से टकराई, ट्रैक्टर ने लोगों को कुचला

रायपुर के तिल्दा नेवरा में इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाले सटोरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 1 लाख 80 हजार कैश सहित मोबाइल, बैंक दस्तावेज और सट्टे से जुड़े कई सामान जब्त किया  है।आरोपी हरियाणा का रहने वाला है  । वो किराए के मकान में रहकर सट्‌टा सिंडिकेट चला रहा था। उसके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।पुलिस को सूचना मिली थी कि, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका स्थित एक मकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर निरीक्षक रमाकांत तिवारी की टीम ने रेड मारी। इस दौरान ऑनलाइन प्लेटफार्म 777 GRAND EXCHANGE–JMD BET से सट्‌टा खिला रहे जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,एस पी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के पद स्थापना के बाद पुलिस कार्रवाई में तेजी आई है.

तिल्दा में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला सटोरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महाशिवरात्रि की रात शमशान घाट पर अज्ञात तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र कर मासूम की कब्र खोदकर उसका सिर का कंकाल निकाल लिया। अगले दिन सुबह जब ग्रामीणों ने कब्र की हालत देखी, तो गांव में तनाव फैल गया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम माहुद-बी का है। दरअसल 3 महीने पहले बच्ची की किसी बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद शव गांव के शमशान घाट में दफनाया गया था। बच्ची की कब्र के पास मांस का टुकड़ा मिला। आसपास तांत्रिक सामग्री बिखरी हुई थी। पुलिस की मौजूदगी में परीक्षण के लिए दोबारा शव खोदकर निकाला गया है।

महाशिवरात्रि पर बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, तंत्र-मंत्र की आशंका

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कैरेक्टर के शक में पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। बंधनी बाईं (50) आरोपी की पांचवी पत्नी थी। इससे पहले एक पत्नी की मौत हो गई थी, बाकी बीवीयां उसे छोड़कर चली गई थी। बंधनी के साथ वह 20 साल से रह रहा था। लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं था। दोनों पति पत्नी खूब पूजा पाठ करवाते थे। पिछले कुछ सालों से वह पत्नी पर शक करने लगा था।इस बात पर हुए  विवाद के बाद आरोपी गुना राम 58 साल ने गुस्से में पत्नी को उठाकर जमीन पर पटका, फिर डंडे से जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के झपरा गांव का है। मारने के बाद आरोपी ने साथी संग मिलकर लाश को पेड़ में फंदे से लटका दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली पत्नी की मौत..3 ने छोड़ा, 5वीं को मारकर लटकाया

तिल्दा नेवरा में बैठकर ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला हरियाणवी सटोरिया गिरफ्तार:1 लाख 80 कैश, मोबाइल-ATM जब्त.

तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाले जितेन्दर बिरला को गिरफ्तार कर भेजा जेल ..

तिल्दा नेवरा -तिल्दा नेवरा में इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाले सटोरी को पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 लाख 80 हजार नकद ,मोबाइल,आलग अलग बैंको के एटीएम कार्ड चेक बुक .और सट्टे से जुड़े उपकरण जब्त हुआ है।आरोपी जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी किराए के मकान में रहकर सट्‌टा सिंडिकेट चला रहा था। उसके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। जितेन्दर बिरला जिस मकान में रहता है मकान मालिक के द्वारा उनके रहने की सुचाना पुलिस को नही दी गई थी ।

पुलिस सूचना मिली थी कि,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका स्थित एक मकान में एक व्यक्ति के द्वारा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा  वीरेंद्र चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी को तत्काल सूचना की तस्दीक कर आरोपी की पतासाजी कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एस पी के निर्देश पर निरीक्षक रमाकांत तिवारी टीम के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंचकर उस माकन में छापा मारा तो । जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू ऑनलाइन प्लेटफार्म 777 ग्रेंड एक्सचेंज- –JMD BET से सट्‌टा खिला रहे थे पुलिस ने उसे तत्काल  हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने की बात स्वीकारी।

पुलिस ने आरोपी के पास से 1.80 लाख रुपए कैश, तीन मोबाइल (कीमत करीब 75 हजार रुपए), अलग-अलग बैंक व नमो के 20 पासबुक, 10 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,सट्टे का हिसाब-किताब रजिस्टर, कैलकुलेटर और अन्य सामग्री सहित 2.55 लाख का सामान जब्त किया है।

इस मामले में डीएसपी  वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, सट्‌टा खिलाने वाले आरोपी  – जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला पिता हुकम सिंह उम्र 43 साल स्थायी पता – माजरा थाना अरबन जिला रोहतक हरियाणा। हाल पता – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एलआईजी म0नं0 45-बी, कोहका को गिरफ्तार किया गया है ।

आरोपी तिल्दा नेवरा में कब से सक्रिय था। उसके सिंडिकेट में कौन–कौन शामिल है ? इसका पता लगाया जा रहा है। हलाकि सिंडिकेट से जुड़े कुछ और नाम सामने आए है. उनके  सबूत जुटाए जा रहे है. सभी सदस्यों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। शनिवार शाम को आरोपी न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया ..

महाशिवरात्रि…शिव मंदिरों भक्तो सैलाब उमड़ा ,दर्शन के लिए लंबी कतार,जगह जगह बाटा जा रहा है प्रसाद .

तिल्दा नेवरा महाशिवरात्रि पर्व की धूम मची है.सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।।रविवार होने के कारण भीड़ तेजी से बढ़ रही है। मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु सुबह 4 बजे से पहुंचने लगे थे ।राजिम कुंभ कल्प में ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। तिल्दा के सोमनाथ में हजारो की सख्या में श्रद्धालु शिवनाथ और खारुन के पवित्र सगम में डूबकी लगाकर भगवान शिव के दिव्य शिव लिग का दर्शन  करने लंबी कतार में लगे हुए है.

भूतेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है।

तिल्दा सोमनाथ

तिल्दा के सभी शिवालयो .शिव मंदिरों भक्तो की भीड़ लगी हुई है.तिल्दा सिंधी कैम्प स्थित देवीदीन शिव मंदिर में हलवा दाल पुड़ी का प्रसाद वितरणकिया जा रहा है .शुलेलाल मंदिर में स्थित शिव मंदिर में भी प्रसादी बाटी जा रही है..भैरवगड मता मंदिर में भक्तो की भीड़ लगी हुई है हर-हर महादेव जय भोलेनाथ के जय घोष से मंदिर गुंजायमान हो रहे है .मंदिरआए भक्तो को  पुड़ी शोले का प्रसाद वितरण किया गया ,सरकारी अस्पताल  परिसर में स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है. यहाँ भी भक्तो को प्रसाद का वितरण किया गया.बंजारी माता खपरी मढ़ी में भारी संख्या में भोलेनत का दर्शन करने भक्त पहंचे है.

धमतरी में निकली भोलेबाबा की भव्य बारात में भूत पिशाच, किन्नर, कटप्पा, अघोरी

धमतरी: बाबा भोलेनाथ के शुभ विवाह को भव्य बनाने शहर में भोलेनाथ के बारात में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. पूरी बारात भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आई. ताशे, मंजिरा, डमरू और शंख के गगनभेदी नाद के साथ बाबा की बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसका जगह जगह स्वागत किया गया. शिव भक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

दंतेवाड़ा में आदिकालीन परंपरा के साथ आधी रात को मनाई गई शिवरात्रि

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है. दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर में आदिकालीन परंपरा के अनुसार बीती आधी रात को महाशिवरात्रि पर्व का विशेष आयोजन किया गया. दंतेश्वरी मंदिर में परंपरागत रूप से सात बार विशेष पूजा अर्चना की जाती है और सात बार मां को भोग लगाया गया. यह आयोजन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के दिव्य विवाह से संबंधित प्राचीन परंपरा का हिस्सा है.

मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी विजेंद्र नाथ बताते हैं शिवरात्रि पर्व पूरे विश्व में मनाया जाता है लेकिन बस्तर में शिवरात्रि का बहुत अनूठे अनुष्ठान होते हैं. दंतेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में रुद्र के अवतार भैरव, शिव जी स्थापित है. यहां सात से 8 दिनों से रात में जागरण होता है. बैगा, सिराह अपनी शक्तियों को जागृत करते हैं. शिवरात्रि के एक दिन पहले रातभर जागरण कर साधना की जाती है. रातभर भोले बाबा की पूजा अर्चना होती है.

मंदिर के पुजारी विजेंद्र नाथ बताते हैं दंतेश्वरी मंदिर में सात बार माई जी की आरती होती है, सात बार भोग लगाया जाता है. शिवरात्रि के एक दिन पहले शाम से अनुष्ठान शुरू होते हैं जो शिवरात्रि के दिन सुबह 4 बजे तक चलते हैं. इसके बाद मंदिर के प्रधान पुजारी को सम्मान सहित पांच पांडव मंदिर तक ले जाते हैं. जहां दूर-दूर से आए देवी–देवताओं का आगमन होता है. आसपास के सभी शिवमंदिरों समलूर, तीरथगढ़, चित्रकोट में देवी धामी आरूर में भगवान शिव के दर्शन किए जाते हैं. यह आयोजन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के दिव्य विवाह से संबंधित प्राचीन परंपरा का हिस्सा है. इस पूरे अनुष्ठान में 35 गांवों के लोग शामिल होते हैं और परंपरा का निर्वहन करते हैं.

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ में सुबह से ही महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है।मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु सुबह 4 बजे से पहुंचने लगे। वहीं राजिम कुंभ कल्प में ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई।तिल्दा के सोमनाथ में श्रद्धालु शिवनाथ और खारुन के पवित्र संगम स्थल में डूबकी लगाकर दिव्य शिवलिंग का दर्शन कर रहे है,भगवान श्री कुलेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित राजिम कुंभ कल्प का आज शाम विधिवत समापन होगा। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।छत्तीसगढ़ में महाशिवरात्रि पर्व पर कई विशेष आयोजन होंगे।आज यहां शिवालय से बाबा भूतेश्वर नाथ की पालकी निकलेगी।दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर में आदिकालीन परंपरा के अनुसार बीती आधी रात को महाशिवरात्रि पर्व का विशेष आयोजन किया गया.

दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया।
महाशिवरात्रि…श्री कुलेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतार

भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें अजेय हैं और ग्रुप.में शीर्ष स्थान के लिए भिड़ेंगी. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है. भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया और फिर नामीबिया को 93 रन से मात दी. चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है .जबकि पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया, फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और +0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है.

आज कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच महा मुकबाला

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 CRPF जवानों समेत 7 लोगों की जान चली गई। पहली घटना धमतरी जिले की है। जहां बस्तर में तैनात जवान छुट्टी पर घर लौट रहे थे। 14 फरवरी की सुबह सभी रायपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, तभी धमतरी बायपास में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में 3 जवान और 1 ड्राइवर की मौत हो गई। एक अन्य जवान घायल हुआ है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। चारों जवान कोबरा बटालियन 201 बस्तर में तैनात थे। वे झारखंड, यूपी राजस्थान के रहने वाले थे। बताया जा रहा है होली की छुट्टी लेकर लौट रहे थे। 14 फरवरी की सुबह जगदलपुर से रायपुर एयरपोर्ट जाते समय धमतरी खपरी बाईपास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी।

खड़ी ट्रक में घुसी कार..3 CRPF जवानो  की मौत

कोरबा में पत्रकार बनकर वकीलों से वसूली करने पहुंचे यूट्यूबर को जमकर सबक सिखाया गया है। वकीलों के आक्रोश को देखते यूटूबर किसी तरह भाग निकला जिसके बाद वकीलों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर यूटूबर मुकेश भारती के खिलाफ मारपीट, ब्लैकमेलिंग का अपराध दर्ज कराया है। यूटूबर पिछले कुछ समय से कोरबा न्यायालय में घूमकर वकीलों के विरुद्ध ख़बर अपने यूट्यूब चैनल में चला रहा था। इस बार महिला बाथरूम के पास उसको वीडियो बनाता देख वकील उसके पास पहुंचे तो उसने बहस करते उनसे महीने में 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाया इस दौरान झूमाझटकी की स्थिति बनी जिसके बाद वकीलों ने जमकर ख़बर ली। बाद मेंव्कोलो ने  महिला प्रसाधन का वीडियो बनाने व ब्लैकमेलिंग को गम्भीर अपराध बताते एफआईआर दर्ज कराई है।

पत्रकार.बना रहा था महिला शौचालय का वीडियो वकीलों ने सिखाया सबक

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुरनिगम की सामान्य सभा के दौरान हुए चक्काजाम और हंगामे के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कुल 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, पार्षद दिलीप पाटिल के नाम प्रमुख रूप से शामिल है।गुरुवार को नगर निगम की सामान्य सभा आयोजित थी। इसी दौरान लिंगियाडीह क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बैठकर नारेबाजी की गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ पुलिस ने इनके खिलाफ बलवा, मार्ग अवरुद्ध करने और शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

 छत्तीसगढ़ बिलासपुर में कांग्रेसियों पर बड़ा एक्शन

जांजगीर-चांपा की शिवरीनारायण पुलिस ने धरदेई गांव में युवक राहुल चौहान की हत्या के मामले में 2 नाबालिग लड़के सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी राजवीर अनंत राहौद का रहने वाला है, जिसे जेल भेजा गया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, बाइक को जब्त किया है।पुलिस ने पूर्व में घटना में शामिल एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव के दर्रा गांव का युवक राहुल चौहान, 11 फरवरी को शिवरीनारायण से मेला देखकर अपनी मौसी के घर धरदेई गांव आया था। वह एक लड़की से बात करता था, राहुल के आने से आरोपी को दिक्कत थी, इस बात से गांव का युवक नाराज रहता था। इसको लेकर युवक राहुल चौहान की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था।

युवक की हत्या कर तालाब में फेंका, 4 आरोपी गिरफ्तार,

कोरबा में हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार बाजार पारा में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पार कर एक घर में घुस गया। इस हादसे में घर के आंगन में बर्तन धो रही 25 वर्षीय शशि बाई सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर बलौदा की ओर से गलत दिशा से आ रहा था। अनियंत्रित होकर ट्रेलर सड़क पार कर भोलाराम सूर्यवंशी के घर में जा घुसा। बताया जाता है घटना के समय  घर के सदस्य  कमरे में आराम कर रहे थे, तभी अचानक गाड़ी घुसने की आवाज आई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। गांव के पूर्व सरपंच विजय कुमार मरावी ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है।

अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रेलर, गर्भवती महिला की मौत

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से पत्नी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। यह घटना वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित बस्ती में हुई। आरोपी पति रामेश्वर साहू ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सुकृता साहू पर कमरे के अंदर चापड़ से हमला किया। आरोपी ने पत्नी को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा।जब पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां सांवन साहू और बहन निर्मला साहू उसे बचाने पहुंची, तो आरोपी रामेश्वर ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई।

युवक ने पत्नी, मां, बहन पर चापड़ से किया हमला

आलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम अडवाड़ा में शुक्रवार को मां द्वारा जहर दिए जाने के बाद तीन बच्चों का अंतिम संस्कार शनिवार शाम 6 बजे किया गया। दाहोद में जिन दो बच्चों, कार्तिक और दिव्या, की मौत हुई थी, उनके शव शनिवार दोपहर तीन बजे अडवाड़ा गांव पहुंचे।एक ही अर्थी पर तीनों भाई-बहन के शवों को घर से श्मशान घाट तक ले जाया गया। इस दौरान पूरा गांव गमगीन होकर रोने लगा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। थाना प्रभारी मोहन डावर अपने स्टाफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद थे। राजस्व विभाग के अधिकारी और चौकीदार भी उपस्थित रहे।ग्रामीणों के अनुसार, महिला ने अपने तीनों बच्चों को चाय में दवा मिलाकर पिलाई थी और उन्हें घर में बंद करना चाहती थी।

आलीराजपुर में एक चिता पर तीन बच्चों का अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। लैंडिंग के दौरान एक विमान रनवे को टच करते ही उछल गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भोपाल से रायपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे को टच करते ही उछल गई।2 झटके लगने के बाद फ्लाइट में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। और फ्लाइट के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।  फ्लाइट दोपहर में रायपुर पहुंची थी। हालांकि पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई .सुरक्षित लैंडिंग के लिए फ्लाइट को करीब 38 मिनट का समय लगा।रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट को 2.40 बजे लैंड होना था लेकिन फ्लाइट 3:18 बजे लैंड हुई। फ्लाइट टाइम से एयरपोर्ट पहुंच गई थी।
रनवे को टच करते ही उछला विमान,रायपुर में बड़ा हादसा टला

इन सात राशि वालों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा और खुलेगा किस्मत का ताला, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 15 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि-आज बेवजह क्रोध से दूर रहें, वरना यह आपके मन को आग की तरह जलाएगा और फैसले गलत हो जाएंगे। कामों की तारीफ सुनने को मिलेगी। बॉस या सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे, जो आत्मविश्वास को नई उड़ान देगी। सांसारिक सुख भोग के साधन बढ़ेंगे। नया फर्नीचर, गैजेट या आरामदायक यात्रा आपके जीवन को रंगीन बनाएगी। आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलें, हर खर्च पर नजर रखें ताकि वित्तीय संतुलन बना रहे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। शाम की सैर या बातचीत से संतान की मन की उलझनों का पता चलेगा, उनकी भावनाओं को समझें। हर बात सोच-समझकर बोलें, एक गलत शब्द रिश्तों में गहरी दरार डाल सकता है। दिन ऊर्जा और सतर्कता का, भावनाओं को काबू में रखें।

वृषभ राशि-राजनीति या महत्वाकांक्षी क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए सावधानी का दिन है। बेवजह थकान महसूस होगी। शरीर भारी लगेगा, लेकिन काम समय पर निपटाएं ताकि पीछे न रहें। सेहत को लेकर किसी अनुभवी डॉक्टर से परामर्श लें, छोटी समस्या बढ़कर जटिल न हो जाए। किसी के बहकावे में निवेश न करें। जोखिम भरी स्कीम्स से दूर रहें, वित्तीय नुकसान हो सकता है। खान-पान में लापरवाही बीमारी को न्योता देगी। तला-भुना भोजन न करें, हल्का भोजन अपनाएं। दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन प्रबंधनीय, अपनी स्थिरता का फायदा उठाएं

मिथुन राशि-खुशियों से परिपूर्ण दिन। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। डूबा हुआ धन वापस मिलेगा, जैसे पुराना लोन क्लियर होना। पैतृक संपत्ति का मुकदमा खत्म होगा, कानूनी राहत से मन प्रसन्न। किसी परिजन के लिए रुपयों का इंतजाम करेंगे। उदारता रिश्ते मजबूत करेगी। माता-पिता या उनके आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। प्रोजेक्ट या डील फाइनल होगी। घूमने-फिरने पर जाएं तो कीमती सामान सुरक्षित रखें। चोरी का डर रहेगा। दिन उत्साह और राहत भरा होगा और मौजूदा खुशियों को एंजॉय करें।
कर्क राशि-सुखद परिणाम लाने वाला दिन। धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। व्यर्थ खर्च से बचें। पिताजी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सराहना और मदद मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। घरेलू बातचीत से रक्त संबंध मजबूत होंगे। बिजनेस योजनाओं में बदलाव करेंगे, अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें ताकि निर्णय सही हों। दिन पारिवारिक गर्मजोशी और प्रोफेशनल सपोर्ट का रहेगा
सिंह राशि-सामान्य लेकिन सक्रिय दिन रहेगा। खाली बैठने से बचें। समय का सदुपयोग करें। विदेशों में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप या एडमिशन का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे। गिफ्ट या स्पेशल डेट मिलेगी। रुके धन को निकालने की कोशिश जारी रखें। फॉलो-अप करें। कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती। सावधानी से बोलें। दूसरों के मामलों में बेवजह न पड़ें। दिन संतुलित, ऊर्जा का सही उपयोग करें।
कन्या राशि-बढ़िया और खुशनुमा दिन रहेगा। घर में किसी अतिथि का आगमन माहौल को जश्न जैसा बना देगा। स्वागत की तैयारियां पूरी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन आपकी हिम्मत डगमगाएगी नहीं। अंदरूनी ऊर्जा से खुश रहेंगे। कार्यक्षमता चरम पर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक लाभ के योग है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बाधा दूर होगी। रिश्ते मजबूत रहेंगे। दिन सकारात्मकता और पारिवारिक खुशी का रहेगा।
तुला राशि-आज का दिन तनाव से भरा रहेगा, जैसे हल्की आंधी जो मन को उदास कर दें। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा। मीटिंग्स, डेडलाइन्स सब एक साथ दबाव बनाएंगे, जो आपकी चिंताओं को और गहरा कर देंगे। आप अपने मनमौजी स्वभाव पर विचार करेंगे, उसे काबू में लाने की कोशिश करेंगे ताकि फैसले स्पष्ट हों। अच्छे खान-पान का मजा लेंगे। घर का ताजा भोजन या फेवरेट डिश आपको थोड़ी राहत देगी। लेकिन संतान का मनमाना व्यवहार आपको परेशान करेगा, उनकी जिद या विद्रोह रिश्ते में खटास ला सकता है। किसी से जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें, वरना गलतफहमी फैलेगी। अगर प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त की योजना थी, तो आज वह पूरी हो सकती है। ब्रोकर की मीटिंग फाइनल डील तक पहुंचेगी, लेकिन कागजात अच्छे से जांच लें। कुल मिलाकर, धैर्य रखें और संतुलन बनाए रखें।
वृश्चिक राशि-ठीक-ठाक दिन नए अवसरों से सजा होगा। कामकाज में ताजगी आएगी। नया प्रोजेक्ट या प्रमोशन की झलक मिलेगी, जो आपके करियर को नई दिशा देगी। यात्रा की तैयारी शुरू करेंगे, शायद छोटी ट्रिप या बिजनेस टूर जो रोमांचक साबित होगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मंदिर दर्शन या पूजा से मन शांत होगा। लेकिन परिवार में किसी सदस्य की सेहत अचानक गिरावट परेशान करेगी, उनकी तबीयत बिगड़ने से चिंता बढ़ेगी। धन और समय का सदुपयोग जरूरी। व्यर्थ खर्च से बचें, वरना बाद में तंगी महसूस होगी। प्रॉपर्टी डील पर जल्दी फैसला लें, देरी से हाथ से निकल जाएगी। डीलर से बात तेज करें। दिन चुनौतियों और मौकों का मिश्रण है, अपनी तीक्ष्ण बुद्धि से संभालें।
धनु राशि-वैवाहिक जीवन के लिए दिन सुनहरा रहेगा। जीवनसाथी को करियर में तरक्की मिलेगी। प्रमोशन, सैलरी हाइक या नई जिम्मेदारी जो घर में खुशी लाएगी। आसपास रहने वालों को अच्छी तरह पहचानें। दोस्तों या सहकर्मियों की सच्चाई परखें। आपकी निर्णय क्षमता चरम पर होगी, हर चुनौती का सही समाधान मिलेगा। पिताजी आपके कामों से गदगद होंगे। उनकी तारीफ आत्मविश्वास बढ़ाएगी। कोई नई उपलब्धि हासिल होगी, जैसे अवॉर्ड या सराहना जो मन प्रसन्न कर देगी। विद्यार्थियों में नया कोर्स करने की ललक जागेगी। कोई नया स्किल सीखने का शौक चढ़ेगा। लेकिन कही-सुनी बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, फैक्ट चेक करें। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर, रिश्तों और सफलता पर फोकस रखें।
मकर राशि-दिन अनुकूल दिन और भाई-बहनों के सहयोग से चलेगा। वे हर कदम पर आपके साथ खड़े मिलेंगे। सलाह या मदद से मुश्किलें आसान होंगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतें। खर्च पर नजर रखें, निवेश सोचकर करें। आलस्य की लापरवाही बिल्कुल न बरतें, सक्रिय रहें ताकि मौके हाथ न छूटें। नौकरी में बदलाव की योजना बनाएंगे। नई जॉब या ट्रांसफर पर विचार चलेगा। आपके किसी फैसले से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। राजनीति में कार्यरत लोगों को नई दिशा मिलेगी। संपर्क या अवसर जो करियर बदल दें। दिन स्थिरता और प्रगति का, दृढ़ता से आगे बढ़ें।
कुंभ राशि-इनकम के लिहाज से शानदार दिन। आय के नए स्रोत खुलेंगे। बोनस, साइड इनकम या पेमेंट क्लियर। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा।उनकी मदद से प्लान्स सफल होंगे। अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतेंगे। मीटिंग्स या बातचीत में चार्म काम आएगा। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। रिस्क एनालिसिस जरूरी। विद्यार्थी जो पढ़ाई से परेशान थे, गुरुओं से बात करके समस्या हल करेंगे। मेंटर की गाइडेंस राहत देगी। संतान से मन की इच्छा पर खुलकर बातचीत होगी। उनकी महत्वाकांक्षाएं जानें। दिन दोस्ती और धन की चमक से रंगीन, इनोवेटिव रहें।
मीन राशि-सेहत में हल्की गड़बड़ी संभव। पेट या सिरदर्द जैसी समस्या, इसलिए पूरी सावधानी बरतें, दवाइयां समय पर लें। कोई जरूरी काम पूरा होते-होते लटक सकता है। डेडलाइन मिस होने से तनाव बढ़ेगा। अगर कोई खास वस्तु खो गई थी, तो आज मिल जाएगी। खुशी का सरप्राइज। नया काम शुरू करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। पुराने काम पहले क्लियर करें। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। नई दोस्ती या कॉन्टैक्ट्स। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। उनकी नाराजगी मन खराब करेगी। दिन सावधानी और धैर्य का, भावुकता कंट्रोल में रखें।