Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 18

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बोला:बिना पेनिट्रेशन प्राइवेट पार्ट रगड़ना बलत्कार नही.

बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रेप के मामले की सुनवाई करते अहम फैसला सुनाया है, इस दौरान कोर्ट  ने यह टिप्पणी की है के यदि किसी मामले में महिला के साथ पूरा पेनिट्रेशन यानी प्रवेश साबित नहीं होता, केवल प्राइवेट पार्ट को रगड़ा गया है, तो इसे कानून की नजर में रेप नहीं माना जाएगा। ऐसा कृत्य अटेम्प्ट टू रेप यानी रेप की कोशिश की श्रेणी में आएगा।’

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने  रेप के एक मामले की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी करते हुए इसी आधार पर कोर्ट ने  रेप के आरोपी की सजा आधी कर दी । अब 7 साल की जगह आरोपी साढ़े 3 साल ही जेल में सजा कटेगा। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए कहा कि, आरोपी का इरादा गलत और स्पष्ट था, लेकिन मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरा पेनिट्रेशन साबित नहीं हुआ। इसलिए यह मामला बलात्कार नहीं बल्कि रेप के प्रयास का बनता है।

दरअसल, यह मामला धमतरी जिले का है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, 21 मई 2004 को जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी उसे जबरदस्ती खींचकर अपने घर ले गया। वहां उसने पीड़िता और अपने कपड़े उतारे। उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। आरोप है कि, आरोपी ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

कुछ समय बाद पीड़िता की मां मौके पर पहुंची और उसे छुड़ा लिया। इसके बाद अर्जुनी थाने में FIR दर्ज कराइ गई । 6 अप्रैल 2005 को जांच के बाद ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(1) यानी रेप और धारा 342 यानी गलत तरीके से बंधक बनाने के अपराध में दोषी माना और 7 साल की सजा सुनाई। इसी फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई थी।

अपीलकर्ता की ओर से अधिवक्ता राहिल अरुण कोचर और लीकेश कुमार ने कोर्ट में कहा कि, ट्रायल कोर्ट ने साक्ष्यों का सही मूल्यांकन नहीं किया। उन्होंने तर्क दिया कि मेडिकल रिपोर्ट में जबरन यौन संबंध की पुष्टि नहीं होती, क्योंकि पीड़िता का हाइमन सुरक्षित पाया गया था।  बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि, बयान दर्ज करने में देरी हुई, स्वतंत्र गवाह नहीं हैं और पीड़िता की उम्र को लेकर भी स्पष्ट साक्ष्य नहीं हैं। स्कूल रजिस्टर के लेखक को गवाह के रूप में पेश नहीं किया गया। इसलिए उम्र के प्रमाण पर भी सवाल उठाया गया।

वहीं, राज्य की ओर से पैनल लॉयर मनीष कश्यप ने ट्रायल कोर्ट के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के कपड़ों पर मानव शुक्राणु मिले थे। साथ ही प्राइवेट पार्ट में लालिमा पाई गई थी, जो जबरदस्ती की ओर इशारा करती है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने भी कपड़ों पर मानव शुक्राणु की पुष्टि की थी।

कोर्ट ने पीड़िता की गवाही और मेडिकल रिपोर्ट का विस्तार से परीक्षण किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पीड़िता के बयान में कुछ विरोधाभास थे। शुरुआत में उसने कहा था कि, आरोपी ने पेनिट्रेशन किया, लेकिन बाद में उसने बयान दिया कि आरोपी ने अपना प्राइवेट पार्ट उसके प्राइवेट पार्ट के ऊपर करीब 10 मिनट तक रखा, लेकिन अंदर प्रवेश नहीं किया।

मेडिकल जांच करने वाली डॉक्टर डॉ. आशा त्रिपाठी की गवाही भी अहम रही। डॉक्टर ने बताया कि हाइमन नहीं फटा था और योनि में केवल उंगली का पोर ही प्रवेश कर सकता था। इससे पूरे पेनिट्रेशन की पुष्टि नहीं होती। मेडिकल रिपोर्ट में वल्वा में लालिमा और सफेद तरल पदार्थ की उपस्थिति दर्ज की गई थी। बाद में FSL जांच में इसे मानव शुक्राणु बताया गया। कोर्ट ने माना कि, आरोपी ने पीड़िता को जबरन पकड़कर ले जाना, कपड़े उतारना और उसके जननांगों पर अपने जननांग  को रगड़ना ये सभी कृत्य गंभीर हैं और अपराध की मंशा साफ दिखाते हैं। लेकिन सवाल यह था कि क्या ये रेप की कानूनी परिभाषा में आते हैं या नहीं।कोर्ट ने यह भी नोट किया कि ट्रायल कोर्ट के दौरान आरोपी ने पीड़िता की उम्र को लेकर कोई विवाद नहीं उठाया था। इसलिए इस आधार पर सजा को प्रभावित नहीं किया जा सकता।

हाईकोर्ट ने धारा 376(1) के तहत दी गई दोषसिद्धि को रद्द कर दिया। इसके बजाय आरोपी को धारा 376 के साथ धारा 511 (बलात्कार का प्रयास) के तहत दोषी ठहराया गया। धारा 376/511 आईपीसी के तहत 3 साल 6 महीने का कठोर कारावास और 200 रुपए का जुर्माना, और धारा 342 आईपीसी के तहत 6 महीने की कठोर सजा, जिसे बरकरार रखा गया।कोर्ट ने यह भी नोट किया कि, आरोपी पहले ही करीब डेढ़ साल से अधिक समय जेल में बिता चुका है। उसे शेष सजा काटने के लिए दो महीने के भीतर ट्रायल कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में आदिवासी-ईसाइयों के शव कब्र से निकालने पर रोक :सुप्रीम कोर्ट का आदेश-अंतिम फैसले तक नहीं निकाली जाए लाश

रायपुर0छत्तीसगढ़ में आदिवासी ईसाइयों के दफनाए गए शवों को जबरन कब्र से निकालकर दूसरे स्थान पर दफनाने की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने साफ कहा कि, अगली सुनवाई तक किसी भी दफनाए गए शव को कब्र से बाहर नहीं निकाला जाएगा। यह आदेश जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने दिया। मामला एक जनहित याचिका के जरिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अंतरिम राहत की मांग की गई थी

कांकेर में गांव में दफनाए गए शव को विरोध के कारण बाहर निकाला गया था।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि राज्य प्रशासन कथित रूप से शवों को हटाने की कार्रवाई का समर्थन कर रहा है। इस पर पीठ ने कहा कि, फिलहाल दफनाए गए शवों को आगे और नहीं निकाला जाएगा। दरअसल, याचिका में कहा गया कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी ईसाइयों को अपने गांव की सीमा के भीतर अपने मृत परिजनों के शव दफनाने से रोका जा रहा है, जबकि दूसरे समुदायों को ऐसा करने की अनुमति है।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि कुछ मामलों में उनके परिजनों के शवों को उनकी जानकारी के बिना कब्र से निकाल लिया गया और गांव से दूर दूसरी जगह दफनाने की कोशिश की गई।

वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस ने अदालत में कहा कि, राज्य प्रशासन कथित रूप से इस कार्रवाई का समर्थन कर रहा है। इसी पर अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए रोक लगाने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अभी के लिए दफनाए गए शवों को और नहीं निकाला जाएगा। जब तक अंतिम फैसला नहीं आता, तब तक किसी भी तरह की जबरन खुदाई या शवों को स्थानांतरित करने की कार्रवाई नहीं हो सकती।

मामला संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर किया गया है, जिसमें मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।याचिका में यह भी कहा गया है कि, एक पुराने मामले के फैसले का हवाला देकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामला रमेश बघेल बनाम स्टेट ऑफ छत्तीसगढ़ का था। इसमें एक ईसाई व्यक्ति ने अपने पिता, जो एक पादरी थे, उनके शव को अपने मूल गांव चिंडवाड़ा के कब्रिस्तान या अपनी निजी कृषि भूमि में दफनाने की अनुमति मांगी थी।

उस मामले में न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना ने निजी जमीन पर दफनाने की अनुमति दी थी, जबकि न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने कहा था कि दफन केवल उस स्थान पर किया जा सकता है, जो ईसाइयों के लिए निर्धारित है, जो कथित तौर पर कर्कापाल गांव में है। मूल गांव से लगभग 20-25 किलोमीटर दूर बताया गया।

इसी पृष्ठभूमि में दायर वर्तमान जनहित याचिका में कोर्ट से यह घोषणा करने की मांग की गई है कि धर्म, जाति या अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग की स्थिति की परवाह किए बिना हर व्यक्ति को अपने गांव में अपने मृत परिजनों को दफनाने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।

याचिका में यह भी मांग की गई है कि राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया जाए कि वे हर गांव में सभी समुदायों के लिए दफनाने की जगह चिन्हित करें और वहां अंतिम संस्कार की अनुमति दें।

अंबिकापुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा,पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े शहरों के बाद अब कस्बों और छोटे इलाकों में भी देह व्यापार  तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बावजूद यह नेटवर्क नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है। इसी बीच एक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां क्षेत्र के कई इलाकों में सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था। इसी बीच पुलिस ने इलाके में छापेमारी की, इस दौरान उन्होंने सेक्स रैकेट में शामिल पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आपको बता दें कि इससे दो महीने पहले ही पुलिस ने अंबिकापुर  में एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। जानकारी के मुताबिक़ कोतवाली पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर आकाशवाणी चौक के पास औचक छापेमारी की तो वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो देह व्यापर में लिप्त एक महिला समेत सात लोगों को तत्काल हिरासत में लिया था। पुलिस ने होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को भी अरेस्ट किया था।

छतरी खुलते ही होगी रंगो की बौछार ..बंदूक वाली पिचकारी का ट्रिगर दबाने पर रंग निकलने के साथ सुनाई देंगे  होली के फिल्मी गाने

तिदा नेवरा -रंगों के त्योहार होली में  इस बार बच्चे और युवा छतरी लेकर घूमते नजर आएंगे, छतरी धूप या बारिश से बचने के लिए नहीं.बल्कि दोस्तों को रंग मैं रंगने के लिए होगी, मजेदार बात तो यह है कि यह छतरी खुलने पर दूसरों पर तोफव्वारे की तरह रंग बरसेगी, लेकिन जब सामने वाला अपनी पिचकारी से छतरी वाले दोस्त को रंग लगाने पिचकारी को दबाएगा तो छतरी  रंग को रोक लेगी। इसके अलावा, अलग-अलग होली के गानों के साथ रंग उड़ेंनने वाली गन, सिलेंडर वाली गुलाल पिचकारी, पुष्पा वाली कुल्हाड़ी,त्रिशूल पिचकारी.और डिस्को लाईट पिचकारी जैसी कई नई वैराटियों में पिचकारी देखने को मिलेगी।

होली में अभी 15 दिन बचे हुए हैं। लेकिन थोक बाजार में होली के सामानों की लेवाली अब अतिम चरणों में है व्यापारियो के मुताबिक इस बार थोक बाजार अच्छा चल रहा है.चिल्लर विक्रेताओं ने पिचकारी रंग गुलाल मुखोटो की खरीदारी लगभग पूरी कर ली है। कुछ दुकानदार अभी भी खरीदारी करने में लगे हुए हैं ‌। ऐसे इस बार दुकानदार उत्साहित दिख रहे हैं। जीएसटी में स्लेब घटाए जाने से रंग-गुलाल और पिचकारियों के कीमत में 10 से 15% की कमी आई है। ऐसे होली बाजार में पिचकारियों की बहुत सारी नई वैराइटियां आई है। जो बच्चों और युवाओं को आकर्षित करेगी।

ऐसे होली पर हर साल कुछ न कुछ खास प्रकार की नई पिचकारियां एवं रंग बाजार में आते हैं। इस बार होली पर छतरी वाली पिचकारी की होली में सबसे अधिक मांग रहेगी। इस छतरी से निकलने वाली रंगो के फव्वारे लोगो को रंगो से नहलाकर रंगीन कर देगी। ये छतरी सामने वाले को तो अपने रंग के रंग में लाल कर देगी लेकिन जब आप छतरी से रंग बौछार करने वाले पर रंग डालेंगे तो छतरी उसे रंग लगने से बचा लेगी। इस टू इन वन छतरी की कीमत बाजार में  500 है।

इसी तरह बच्चों के लिए फोर्स गन बाजार में आई है। दोनाली बंदूक की तरह दिखने वाली इस पिचकारी पर टेलिस्कोप लगा हुआ है। इसकी खास बात ये है कि इसका ट्रिगर दबाने पर दोनाली से रंग की दो धार तो निकलेंगी ही साथ ही होली के फिल्मी गाने भी सुनाई देंगे। इसमें होली के 3 गाने रंग बरसे, अंग से अंग लगाना एवं आज न छोड़ेंगे रंगों की धार के साथ सुनाई देंगे।छोटे बच्चों को मोटू पतलू और एयर गन की पिचकारियां खूब भाएगी । इसके अलावा, सिलेंडर वाली गुलाल पिचकारी, पुष्पा वाली कुल्हाड़ी,त्रिशूल पिचकारी.और डिस्को लाईट पिचकारी जैसी कई नई वैराटियों में पिचकारी देखने को मिलेगी।इनकी कीमत 200 से 400 रूपए तक है .हलाकि बाजार में 25से  40 रुपयों में भी  गन वाली पिचकारी मिल जाएगी लेकिन फैंसी वैरायटी में 100 से 800 रूपए कीमत तक  पिचकारी बिक रही है ।जबकि मोदी वाली छोटी पिचकारी 150 रुपये में और बड़ी पिचकारी 220 रुपये में मिल रही है। बेलन पिचकारी 140 रुपये, त्रिशूल पिचकारी 200 रुपये और कुल्हाड़ी वाली पिचकारी 150 रुपये में बिक रही है। इस साल बच्चों में मोदी-योगी मुखौटेज्यादा लोकप्रिय है।

अनार व बम फटते ही उड़ेगा रंग-गुलाल

रंग विक्रेता विक्की पंजवानी ने बताया कि इस बार रंग-गुलाल वाले अनार एवं बम खास हैं जिन्हें चलाने पर रोशनी की जगह रंग-गुलाल उड़ेगा। इसके अलावा होली खेलने के लिए रंगों से होली के स्लोगन लिखी सफेद टीशर्ट, राजस्थानी पगड़ी, बच्चों के वाइल्ड लाइफ एनीमल एवं एनीमल एवं हॉरर फेस मास्क, हैप्पी होली लिखे कैप, डिफरेंट वैरायटी के स्नो स्प्रे, मलिंगा बाल, हर्बल कलर एवं गुलाल बाजार में आए हुए हैं।

पिचकारी विक्रेता रवि मोटवानी  ने बताया कि लोग सिर्फ हर्बल रंगों की डिमांड कर रहे हैं। केमिकल रंगों के खरीदार बहुत ही कम हैं। इस बार गुलाल वाली पिचकारियां की डिमांड खूब हो रही है। जिनमें गुलाल भरकर उड़ाया जा सकेगा। बाजार में चाइना की पिचकारियां पूरी तरह से गायब हैं एवं मेक इन इंडिया के तहत देश में बनी पिचकारियां ही बाजार में बिकने आई हैं

सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यार्थी आधी रात शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचे.

रायपुर-सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने का प्रयास किया। अचानक पहुंचे 30 से 40 अभ्यर्थियों के कारण मंत्री आवास के बाहर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले एक महीने से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में वे बिना पूर्व सूचना के मंत्री निवास पहुंच गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी।

एहतियातन नवा रायपुर स्थित मंत्री आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अभ्यर्थी बिना सूचना मंत्री निवास का घेराव कर चुके हैं। प्रदर्शनकारी शीघ्र सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

कट्टे की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, सरेराह चलीं गोलियां, व्यापारी की कार और करोड़ों के जेवर लेकर उड़े नकाबपोश

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने कट्टे की नोक पर लूटपाट करते हुए फायरिंग भी की है। इस पूरी घटना में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी है .

मिली जानकारी के अनुसार , यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास की है।अज्ञात नकाबपोशों ने ज्वेलरी संचालक संतोष तिवारी को घेरा और कट्टे की नोक पर उनसे गहनों से भरा बैग और उनकी कार लूट ली। विरोध करने पर हमलावरों ने फायरिंग की और हथियार के हत्थे से व्यापारी के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी वैन और बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ गए और व्यापारी की कार और ज्वेलरी बैग लेकर फरार हो गए। घायल संचालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है।

यह पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल इलाके में भारी दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

हिसार में शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन घर से भाग गई। उसने पति और देवर को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दीं। परिवार ने बिचौलिए के जरिए छत्तीसगढ़ की युवती से से रिश्ता किया था। इसके बाद 4 लाख रुपए खर्च कर हिसार में शादी की। बदले में युवती के परिवार को सोने की चेन और कड़ा भी दिया।खास बात यह है कि परिवार ने बहू को घुंघरू वाली पाजेब लाकर दी थी, ताकि उसकी मौजूदगी का अहसास होता रहे। मगर, वह इतनी शातिर निकली की पाजेब उताकर भाग गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि युवती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। पुलिस टीम अब युवती के साथ-साथ उन लोगों को तलाश रही है, जिन्होंने यह शादी कराई थी।

शादी के 3 दिन बाद दुल्हन घर से फरार 
छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को इस बार होली में शराब के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इस बार होली में शराब की सभी दुकानें खुली रहेंगी। दरअसल, साय सरकार ने नई आबकारी नीति में पहले निर्धारित सात ड्राई डे में से तीन दिन समाप्त कर दी हैं। इनमें होली, मुहर्रम, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) भी शामिल है। इन तीन दिनों पर अब राज्य में शराब बिक्री पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। बाकी ड्राई डे पहले की तरह ही लागू रहेंगे। इसके पहले शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रखी जाती थी। इतना ही नहीं, होली की पहले शाम पुलिस जगह-जगह चेकिंग करती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। नए नीति के अनुसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासी दास जयंती शामिल हैं। 
इस बार होली में खुली रहेंगी शराब की दुकानें!

छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। एग्जाम के पहले 10वीं की एक छात्रा ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रात में 12 बजे तक पढ़ाई करती रही, फिर सुबह फंदे से लाश लटकती मिली है। घटना जामुल थाना इलाके की है। घासीदास नगर में रहने वाली 17 वर्षीय नारायणी कक्षा 10वीं की छात्रा थी। स्वामी आत्मानंद स्कूल हाउसिंग बोर्ड पढ़ती थी। छात्रा स्कूल से अपना एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी। परिजनों के मुताबिक छात्रा सामान्य लग रही थी और परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी। ये 5 बहनों में तीसरे नंबर की थी। मंगलवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने छात्रा को फंदे पर लटका हुआ पाया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जामुल पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की।

बोर्ड-परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। बाइक पर सवार दंपती रायगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता और उनका 7 साल का बेटा मौके पर ही जान गंवा बैठे। वहीं पत्नी और दूसरा बेटा घायल हो गया। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है, पूंजीपथरा के पठान कॉलोनी निवासी मोहम्मद असरफ कुरैशी 32साल की पूंजीपथरा में चिकेन शॉप है। मंगलवार दोपहर वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर किसी काम से रायगढ़ जा रहा था। इसी दौरान तराईमाल बंजारी मंदिर के पास पीछे से आ रही ट्रक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।इस हादसे में असरफ और उनका 7 साल का बेटा मोहम्मद अलताफ कुरैशी मौके पर ही मौत हो गए। वहीं उनकी पत्नी और दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बदमाशों ने देसी कट्टे की नोक पर एक महिला से जेवर लूट लिए। सिंघनपुरी से सोनबरसा जा रही महिला और उनके पति को रास्ते में 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने कट्टा दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने महिला के गले का सोने का हार, दो झुमके और सोने की पत्ती माला लूटकर फरार हो गए।घटना के दौरान पीड़िता और उनके पति ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और 2 बदमाशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों बदमाशों की जमकर धुनाई की।बदमाशों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और हापुड़ जिले के हैं।बदमाशों की पिटाई का वीडियो वहां मौजूद किसी युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जेवर लूटकर भाग रहे यूपी के बदमाशों को पकड़कर पीटा…VIDEO

बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में आदिवासी बुजुर्ग रामनरेश उरांव की मौत के मामले में कांग्रेस ने आरोपी भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह और कथित ‘प्रशासनिक आतंकवाद’ के खिलाफ पुतला दहन किया।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरगुजा, रायगढ़, बस्तर और छुई खदान जैसे क्षेत्रों में लौह अयस्क, बॉक्साइट और अन्य खनिजों के नाम पर मूल निवासी आदिवासी परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि खनन माफियाओं के खिलाफ हर स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बता दे की कुसमी थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव में राजस्व टीम अवैध बॉक्साइट उत्खनन की जांच के लिए पहुंची थी। इस दौरान एसडीएम करुण डहरिया, भाजपा नेता विक्की सिंह अन्य लोगों द्वारा तीन ग्रामीणों से मारपीट की गई। बाद में रामनरेश राम साल  की इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में मौत हो गई।

आदिवासी बुजुर्ग की हत्या मामले में कांग्रेस का पुतला दहन

टीम इंड‍िया ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है, लेकिन टीम मैनेजमेंट आज बुधवार को होने वाले आखिरी ग्रुप मैच में भी पूरी ताकत झोंकने के मूड में है…अहमदाबाद में नीदरलैंड्स संग आज खेले जाने वाले ग्रुप मुकाबले से पहले भारत ने साफ कर दिया है कि वह किसी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं ह.टीम इंड‍िया के बल्लेबाजी कोच स‍ितांशु कोटक  ने कहा कि तेज गेंदबाजी के अगुवा जसप्रीत बुमराह को नीदरलैंड्स के खिलाफ आराम दिए जाने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है. टीम इंड‍िया पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह बना चुकी है, लेकिन टीम मैनेजमेंट टूर्नामेंट की लय बनाए रखना चाहता है. कोटक ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- अभी ऐसा नहीं लगता कि बुमराह आराम करेंगे. अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा.हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बुमराह ने सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा के विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया था.

नीदरलैंड्स के खिलाफ बुमराह को मिलेगा आराम?

छत्तीसगढ़ के एक कारोबारी की बैडमिंटन खेलते-खेलते ‘मौत’ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबारी अपने साथियों संग बैडमिंटन कोर्ट पर स्फूर्ति के साथ खेल रहे थे। एक शॉट के बाद वे शटल उठाने के लिए नीचे झुकते हैं और धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ते हैं। कुछ पलों बाद साथियों को समझ आया और मदद के लिए दौड़े, CPR दिया, कार से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन देर हो चुकी थी। मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में  चार व्यक्ति बैंडमिंटन कोर्ट पर बड़े आराम से बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैंं। अचानक सामने वाले कोर्ट में एक व्यक्ति शटल उठाने झुकते हैं और धड़ाम से जमीन पर गिर जाते हैं। वे ऐसे गिरे की फिर नहीं उठ सके। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

रायपुर में बैडमिंटन खेलते कारोबारी की हार्ट-अटैक से मौत,

रायपुर पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने 2019 के पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामिली कर उसे शनिवार को पकड़ा और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हालांकि, सोमवार को जमानत मिल गई। रोहित तोमर के खिलाफ पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित तोमर लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 327, 384 और 506 सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। इन मामलों में जान से मारने की धमकी, मारपीट, जबरन वसूली और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।कोर्ट से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार:

इन पांच राशि वालों को मिल सकता है अचानक धन और नौकरी में प्रमोशन, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 18 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहतर रहने वाला है, उन्हें अपने प्यार को इजहार करने का एक अच्छा मौका मिलेगा और उनके लिए वह कुछ गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आप अपने कामों पर भी फोकस बनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि इस चक्कर में आपका ध्यान काम से हट सकता है, जिससे आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।
वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप किसी काम को पूरे साहस से करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि निखरेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े और परफ्यूम आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यों से बेवजह के क्रोध करेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कोई निर्णय थोड़ा समझदारी दिखाते हुए लेना होगा।
मिथुन राशि –आज का दिन आपकी लिए कशमकश भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। पद- प्रतिष्ठा का भाव भी आपके मन में बना रहेगा। आपको अपनी माताजी से भी यदि किसी काम को सलाह को लेकर सलाह लेनी पड़े, तो समझदारी दिखाएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही दिखाएंगे, तो बाद में वह उनके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे और जीवनसाथी को शॉपिंग आदि भी करा सकते हैं। आज आप रोमांटिक मूड में लगे रहेंगे और अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको धन संबंधित समस्याओं पर भी खास ध्यान देना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। किसी काम को लेकर आप दूसरों पर डिपेंड ना रहे हैं, क्योंकि आपका वह काम समय से पूरा नहीं होगा।
कन्या राशि –आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपकी सेहत कमजोर रहने से आपका मन काम करने में थोड़ा कम लगेगा, लेकिन आपको परिवार के सदस्यों का प्रेम और स्नेह बना रहेगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपकी किसी बात से माताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
तुला राशि –आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपको कुछ अपने विरोधियों को भी धूल चटाने की कोशिश में लगे रहेंगे, क्योंकि आप चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आप किसी भी मामले मे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और किसी बात को लेकर यदि आपका मन परेशान था, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी।
वृश्चिक राशि –आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आपकी दोस्ती और गहरी होगी। यदि आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आ रही थी, तो उसमें आपके भाई आपकी पूरी मदद करेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपके चारों ओर का माहौल तो खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपके कुछ गिले शिकवे भी दूर होंगे।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं और यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो उसके मिलने में भी आपको आसानी होगी। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर भी जाने की योजना बना सकते हैं।
 मकर राशि-आज आपकी आय तो सीमित होगी, लेकिन खर्चों की अधिकता हो सकती है, जिसके लिए आपको अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करके चलना होगा। किसी शारीरिक समस्या को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है। आपकी किसी काम को लेकर लापरवाही अधिक रहेगी। भाई व बहनों के बीच किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, इसलिए आप काम से काम ही मतलब रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि –आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको अपने किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका बाद में कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने की यदि आप प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़े, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, क्योंकि आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहेगी। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत कर सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होती दिख रही है। कोई सरकारी काम यदि आपका अधूरा चल रहा था, तो आपको उसे भी पूरा करने के बारे में भी सोचना होगा। आपका लेनदेन से संबंधित मामला आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा।

मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस बार होली में खुली रहेंगी शराब की दुकानें! मुहर्रम पर भी खुली रहेगी दुकाने

रायपुर-छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को इस बार होली में शराब के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इस बार होली में शराब की सभी दुकानें खुली रहेंगी। दरअसल, साय सरकार ने नई आबकारी नीति में पहले निर्धारित सात ड्राई डे में से तीन दिन समाप्त कर दी हैं। इनमें होली, मुहर्रम, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) भी शामिल है। इन तीन दिनों पर अब राज्य में शराब बिक्री पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। बाकी ड्राई डे पहले की तरह ही लागू रहेंगे।
 बता दें कि अब तक प्रदेश में होली के साथ-साथ 7 शुष्क दिवस रहता था। शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रखी जाती थी। इतना ही नहीं, होली की पहले शाम पुलिस जगह-जगह चेकिंग करती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। नए नीति के अनुसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासी दास जयंती शामिल हैं। हालांकि कलेक्टरों को यह अधिकार दिया गया है कि वे अपने विवेक के अनुसार शराब दुकानों को लेकर फैसला ले सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुली रहने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कांग्रेसियों ने प्रदेश के अलग-अलग शहर की शराब दुकान के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नियमों में तत्काल बदलाव की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बापू के सिद्धांतों और आदर्शों के विपरीत ऐसे पावन दिन पर शराब दुकान का खुला रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे महात्मा गांधी के विचारों और जनभावनाओं का अपमान बताया था।

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने पकड़ा.न्यायिक हिरासत में गया जेल

रायपुर -शहर में आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने 2019 के पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली करते हुए आरोपी को पकड़ा और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रोहित तोमर के खिलाफ पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रोहित तोमर लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 327, 384 और 506 सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। इन मामलों में जान से मारने की धमकी, मारपीट, जबरन वसूली और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। कोर्ट द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

तेलीबांधा थाना में दर्ज रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट के केस में उसकी गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। इस केस में आरोपी छह माह से ज्यादा की फरारी काटने के बाद कोर्ट से आदेश लेकर रायपुर पहुंचा तो पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। लेकिन कोतवाली में दर्ज केस में आरोपी फरार था। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट तामिल करवाया और आरोपी को पकड़ा।

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर पुलिस कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आधा दर्जन बार से ज्याद बार पुलिस आरोपी पर कार्रवाई कर चुकी है। इससे पूर्व भी हाईपर क्लब गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस निकालकर जेल भेजा था। इस घटना के बाद भी आरोपी 2025 में मारपीट की और छह महीने तक पुलिस से फरारी काटी थी।