Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 17

जर्जर सड़क पर बाइक से गिरे मां-बेटी को हाइवा ने कुचला,मौके पर मौत,, 

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है.यहाँ चलती बाइक से महिला और उसकी 6 महीने की बच्ची सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा पति बाल-बाल बच गया।

घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुआं बोड़सरा का रहने वाला अशोक यादव पत्नी शिवरात्रि यादव और छह माह की बेटी कनिका यादव को ससुराल से लेकर घर लौट रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे मां-बेटी गिर गईं और पीछे से आ रहे हाईवा ने दोनों को कुचल दिया। पहिए की चपेट में आने से पत्नी शिवरात्रि यादव का भेजा बाहर निकल गया। सड़क पर खून ही खून फैल गया। जानकारी मुताबिक शिवरात्रि यादव बेटी कनिका के साथ मायके गई थी। शाम को पति अशोक उन्हें अपनी बाइकपर बिठाकर लौट रहा था  जब वो जयरामनगर मोड़ के पास पहुंचे तो जर्जर सड़क पर बाइक अनियंत्रित हो गई। ऐसे में शिवरात्रि और उसकी गोद में बैठी बेटी कनिका सड़क पर गिर गईं। इस दौरान दोनों पीछे से आ रहे हाइवा के पहिए की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की बड़ी संख्या  भीड़ जुट गई। भीड़ के बीच पति, अपनी पत्नी और बच्ची को सीने से लिपट कर चीख-चीखकर रोता रहा।

मस्तूरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बता दे की जयरामनगर रोड की हालत बहुत दिनों से काफी खराब है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लोगों ने कई बार खराब सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। लेकिन ध्यान नही दिया जा रहा है जबकि इस रोड पर  दिन और रात भारी वाहनों की आवाजाही चलती है, जिसके चलते सड़क की हालत और बदतर होती जा रही है।

सरपंच ने गांव के ही युवती को बनाया हवस का शिकार! पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई FIR

रेप व छेडछाड के कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने की बजाय  बढती जा रही है। छत्तीसगढ़ में हर रोज गुंडे-बदमाश और सफेदपोश दरिंदे युवती व महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से सामने आया है, जहां एक गाव के प्रथम नागरिक यानि की सरपंच पर रेप का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना नवागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक गांव की ही युवती ने थाने में शिकायत FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही सरपंच ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी सरंपच की तलाशी कर रही है।

आरोपी सरपंच संतोष केरा गांव से कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि उसका नाम पहले से ही गुंडा-बदमाश सूची में भी शामिल बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों का ‘ऑपरेशन कगार’, मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन कगार के तहत पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों ने बताया कि नक्सलियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है.साथ ही मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है.

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी बीच गुरुवार को सुरक्षाबलों की एक टीम ने ऑपरेशन कगार के तहत कर्रेगुट्टा में इलाके में मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया है. ये ऑपरेशन इलाके में चल रही निरंतर एंटी-नक्सली सर्चिंग और इलाके में नियंत्रण गतिविधियों का हिस्सा है.

सुरक्षाबलों की टीम ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. इसी दौरान नक्सलियों ने टीम पर गोलीबारी कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. ये कार्रवाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी (DRG) और कोबरा यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से की गई है.

हथियार और गोला-बारूद बरामद

टीम ने बताया कि मारे गए नक्सलियों के पहचान के लिए जांच की जा रही है और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट-2

इसी क्रम में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट-2 शुरू कर दिया है जो कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में केंद्रित है. इस बड़े अभियान में करीब 2000 से अधिक जवान शामिल हैं, जिनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), छत्तीसगढ़ पुलिस, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और कोबरा यूनिट के कमांडो शामिल हैं.

प्राप्त जानकारी  के अनुसार, सुरक्षाबलों ने करीब 300 नक्सलियों को घेरने की जानकारी दी है. चार वरिष्ठ नक्सली कमांडर इस अभियान में विशेष निशाने पर हैं. सरेंडर न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. वर्तमान में इलाके की सर्चिंग और सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है. उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है.

नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य

बता दें कि सरकार ने 31 मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसी क्रम में में केंद्रीय गृह मंत्री ने रायपुर का दौरा किया था, जहां उन्होंने नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा बैठक की थी. इसके बाद ये बड़ा ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट 2.0 लॉन्च किया गया है.

रायपुर में नशीली हेरोइन के साथ 2 महिला तस्कर गिरफ्तार ,

राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पश्चिम ने सख्त कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी मामले में फरार दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। शातिर तस्करों के पास से करीब 7.12 ग्राम नशीली हेरोइन जब्त की गई है जिसे उन्होंने अपने घर के नीचे जमीन में स्पेशल गड्ढा बनाकर छिपाकर रखा था।

दरअसल, 27 दिसंबर 2025 को पुलिस ने कबीर नगर फेस-01 में छापेमारी करते हुए हरप्रीत कौर नामक महिला के घर दबिश दी थी। इस कार्रवाई में महिला के पास से 16.01 ग्राम हेरोइन और उसके पति जोधा सिंह के पास से 8.06 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। कुल मिलाकर 24.07 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी जिसकी कीमत करीब 4 लाख 80 हजार रुपये बताई गई थी। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि नशे का कारोबार पूरे सिंडिकेट के रूप में संचालित किया जा रहा था और इस गैंग में कई अन्य लोग भी शामिल थे। नाम सामने आने के बाद पुलिस ने कोहका, भिलाई निवासी सुखराज सिंह और डीडी नगर निवासी सत्यम चंद्राकर को गिरफ्तार किया। इनके पास से 7.12 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कबीर नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

भारतीय न्याय व्यवस्था में रेप की परिभाषा को लेकर मतभेद. सुप्रीम कोर्ट ने एक्सपर्ट पैनल गठित करने का आदेश दिया 

इंदर कोटवानी की कलम से

भारतीय न्याय व्यवस्था में रेप की परिभाषा को लेकर मतभेद इतना गहरा हो चला है कि न केवल एक आदमी बल्कि जज भी कंफ्यूज नजर आते हैं । दुष्कर्म मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बिना पेनिट्रेशन (प्रवेश) के ही इजैक्युलेशन (स्खलन) हो जाए तो इसे दुष्कर्म नहीं सिर्फ कोशिश माना जा सकता है।इसी आधार पर कोर्ट ने रेप के आरोपी की सजा आधी कर दी है। अब 7 साल की जगह आरोपी साढ़े 3 साल ही जेल में सजा कटेगा।

दरअसल, यह मामला धमतरी जिले का है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, 21 मई 2004 को जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी उसे जबरदस्ती खींचकर अपने घर ले गया। वहां उसने पीड़िता और अपने कपड़े उतारे। उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। आरोप है कि, आरोपी ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

कुछ समय बाद पीड़िता की मां मौके पर पहुंची और उसे छुड़ा लिया। इसके बाद अर्जुनी थाने में FIR दर्ज हुई। 6 अप्रैल 2005 को जांच के बाद ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(1) यानी रेप और धारा 342 यानी गलत तरीके से बंधक बनाने के अपराध में दोषी माना और 7 साल की सजा सुनाई। इसी फैसले के खिलाफ आरोपी द्वारा हाईकोर्ट में अपील की गई थी।

जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटते हुए , यह फैसला दिया है कि बिना पेनट्रेशन यदि इजैकुलेशन भी होता है तो उसे रेप नहीं माना जा सकता. इसी आधार पर कोर्ट ने रेप के आरोपी की सजा भी आधी कर दी है.अब 7 साल की जगह आरोपी साढ़े 3 साल ही जेल में सजा कटेगा। हलाकि हाई कोर्ट  ने कहा  कि आरोपी का इरादा गलत और स्पष्ट था, लेकिन मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरा पेनिट्रेशन साबित नहीं हुआ। और यदि यदि किसी मामले में महिला के साथ पूरा पेनिट्रेशन यानी प्रवेश साबित नहीं होता, केवल प्राइवेट पार्ट को रगड़ा गया है, तो इसे कानून की नजर में रेप नहीं माना जाएगा। ऐसा कृत्य अटेम्प्ट टू रेप यानी रेप की कोशिश की श्रेणी में आएगा। ‘

इसके फहले मार्च 2025 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक नाबालिग पीड़िता के मामले में फैसला दिया कि आरोपी द्वारा स्तन छूना, पायजामा का नाड़ा तोड़ना और पीड़िता को पुलिया के नीचे घसीटने की कोशिश सिर्फ छेड़छाड़ ही है,न कि रेप की कोशिश. लगभग 11 महीने बाद सोमवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने इस फैसले को पलटते हुए कहा कि यह स्पष्ट रूप से रेप की कोशिश है और ऐसे कृत्य पोक्सो एक्ट के तहत पेनिट्रेटिव सेक्शुअल असॉल्ट हैं.

इस फैसले के साथ ही चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने जजों से रेप केसों में संवेदनशील होने की अपील करते सुप्रीम अदालत ने जजों की संवेदनशीलता पर चिंता जताते हुए एक एक्सपर्ट पैनल गठित करने का आदेश दिया, जो जजों के लिए इस तरह के मामलों में गाइडलाइंस बनाएगा. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह की गाइडलाइन जारी ही की थी कि रेप के एक केस में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का भी एक फैसला आ गया. .

।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ कुछ सेलेब्रेटी खुलकर सामने आ गए हैं.

जाहिर है कि इस तरह के फैसले में पेनट्रेशन की परिभाषा को लेकर पहले भी विवाद रहा है. इसलिए जस्टिस सूर्यकांत का यह कहना कि जजों को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता से काम लेना चाहिए बहुत हद तक सही है. निर्भया कांड के बाद जस्टिस वर्मा समिति की रिपोर्ट से लगा था कि रेप की परिभाषा इस तरह तय हो जाएगी कि गुनहगारों को दंडित करना आसान हो जाएगा.

लेकिन जिस तरह के फैसले आ रहे हैं इसका साफ मतलब है कि कानून इतने जटिल हैं कि उनकी व्याख्या अलग-अलग तरीके से हो रही हैं.

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला भारतीय न्याय संहिता की धारा 63 से मेल खाता है, जहां रेप के लिए `किसी भी हद तक प्रवेश` को जरूरी माना गया है. लेकिन `कितना प्रवेश` मान्य होगा इसकी व्याख्या में मतभेद बरकरार है. पोक्सो एक्ट में भी सेक्शुअल असॉल्ट की परिभाषा व्यापक है, लेकिन व्यावहारिक तौर पर वहां भी कई तरह की विसंगतियां दिखती हैं.

इन जटिलताओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के मामलों में संवेदनशीलता के साथ न्याय हो सके इसके लिए एक एक्सपर्ट पैनल गठित करने का आदेश दिया है. शीर्ष अदालत के इस कदम का स्वागत होना चाहिए.

tilda-गुमटी नुमा होटल में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग ! अंदर सोया बुजुर्ग जिन्दा जला रायपुर रेफर

तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है यहाँ गुमटी नुमा (होटल) में आग लगने से होटल के अंदर सोया एक बुजुर्ग जिंदा जलकर बुरी तरह से झुलस गया,प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है बीती आधी रात के बाद लगी आग इतनी ब्यावः थी की पल भर में होटल की गुमटी आग की भेंट चढ़ गई और पूरा रोज़गार राख हो गया । आग किसने लगाई अभी स्पष्ट नही पाया है । कहा जा रहा है की आगजनि की वारदात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वरा अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है ।

जानकारी के मुताबिक वार्ड 22 में स्थित इस होटल का संचालन एक महिला के द्वरा किया जाता है । रात को रोज की तरह गुमटी नुमा होटल में 55 वर्षीय रमेश दुबे सोया हुआ था. आधी रात बाद कोई अज्ञात व्यक्ति आया और होटल में आग लगाकर भाग गया.देखते ही देखते आग भभक गई आग में होटल और अंदर में रखा पूरा सामान जलकर रख हो गया। वही होटल के अंदर सोया रमेश दुबे आग की चपेट में आकर जिन्दा जलकर गंभीर रूप से झुलस गया। .हलाकि जलने के बबाद भी वह किसी तरह से जान बचाकर होटल से बाहर आ गया और बचने की लिए गुहार लगता रहा ।

.लोगो ने मौके पर पहुंच कर पुलिस और 108 एम्बुलेस को सूचना देकर बुलाया. उसे तत्काल सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया । पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

वर्ल्ड कप में टीम इंड‍िया ने जड़ा जीत का चौका, नीदरलैंड्स चारों खाने चित, शिवम दुबे-वरुण चक्रवर्ती रहे जीत के हीरो

टीम इंड‍िया और नीदरलैंड्स के बीच बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में मैच खेला गया. जहां भारत ने पहले खेलते हुए 193/5 का स्कोर बनाया.इसके जवाब में उतरी नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी. मैच में टॉस भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

अहमदाबाद -वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को नीदरलैंड्स और टीम इंडिया के बीच मैच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 17रनों से जीत हासिल की और इस वर्ल्ड कप में लगातार चौथा मैच जीता. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में खेला गया. जहां टॉस भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता और पहले बल्लेबाजी करनेका फैसला किया. सूर्या ब्रिगेड ने पहले खेलते हुए श‍िवम दुबे के 31 गेंदों पर 66 रनों की बदौलत 193/5 का स्कोर बनाया.

इसके जवाब में उतरी नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी. भारतीय टीम ने ये मैच 17 रन से जीत लिया. भारत इस वर्ल्ड कप में अपने चारों मैच जीत चुकी है. वहींनीदरलैंड्स की टीम का टी20 वर्ल्ड कप से सफर खत्म हो गया है, उसको इस वर्ल्ड कप में एकमात्र जीत नामीब‍िया के ख‍िलाफ मिली थी.

ऐसी रही नीदरलैंड्स की पारी

194 रनों के जवाब में उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत ठीक ठाक रही. पहला झटका उसे छठे ओवर में लगा जब मैक्स 35 के स्कोर पर आउट हुए इसके बाद 51 के स्कोर पर उसे दूसरा झटका लगा जब माइकल लेविट आउट हुए. बास डी लीडे और कॉलिन के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजोंने शिकंजा कस लिया. नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी. भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती रहे जिन्होंने 3 ओवर में14 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं, शिवम दुबे को 2 और बुमराह को एक विकेट मिला.

इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से ओपन‍िंंग करने के लिए अभ‍िषेक शर्मा और ईशान किशन आए. अभ‍िषेक शर्मा एक बार फ‍िर अनलकी साबित हुए और पहले हीओवर में नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त की गेंद पर 0 पर आउट हो गए. अभ‍िषेक शर्मा महज 3 गेंद ही फेज कर पाए. यह उनका इस वर्ल्ड कप में 0 की हैट्र‍िक रही. इसके बाद ईशान किशन भी 7 गेंदों पर 18 गेंदों पर जड़कर बोल्ड हो गए. ईशान के आउट होते ही टीम इंड‍िया का स्कोर 39/2 हो गया.

एक समय तिलक वर्मा (31) और कप्तान सूर्या टीम को संभाले हुए लग रहे, लेकिन फ‍िर रोएलोफ वैन डेर मर्व ने शानदार डाइव‍िंंग कैच लोगान वैन बीक की गेंद पर पकड़कर उनको पवेल‍ियन की द‍िशा द‍िखा दी. इसके बाद आउट होने वाले अगले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादवरहे जो 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर काइल क्लेन की गेंद पर आउट हुए.सूर्या के आउट होते ही भारतीय टीम का स्कोर 110/4 हो गया. इसके बाद श‍िवम दुबे और हार्द‍िक पंड्या ने अंत‍िम ओवर्स में अच्छी बल्लेबाजी की,एक समय लग रहा था कि भारत आसानी से 200 रन क्रॉस कर लेगा. लेकिन अंत‍िम ओवर श‍िवम दुबे (31 बॉल, 4 चौके, 6 छक्के, 66 रन) और हार्द‍िक (30 रन, 21 गेंद) केआउट होने से ऐसा नहीं हो पाया. दुबे और पंड्या दोनों  ही लोगन वैन बीक की गेंदों पर आउट हुए. लोगन नीदरलैंड्स की टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे, ज‍िन्होंने3 विकेट झटके.

इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए थे. कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह टीम में आए थे. वहीं अक्षर पटेल आराम द‍िया गया और उनकी जगह टीम में वॉश‍िंंगटन सुंदर को  शाम‍िल किया गया था. सुंदर का यह टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच भी था.

नीदरलैंड्स की भारत के ख‍िलाफ प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, नोआ क्रोस, आर्यन दत्त,रोएलोफ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन

भारत की नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान.), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

मेष और मिथुन समेत इन तीन राशि वालों की इच्छाएं हो सकती हैं पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 19 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कामयाबी मिलने से उसको प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरे होने से आपको काफी खुशी होगी। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएंगे। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बना रहे।
वृषभ राशि-आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। परिवार में आपको सुख शांति बनाए रखनी होगी। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप यदि कोई वाहन चलाएं, तो बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई चोट-चपेट आदि भी लगने की संभावना है। आप अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी किसी क्रिएटिव काम को करने के प्रति रुचि जागृति हो सकती है।
मिथुन राशिआज आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों में कुछ कठिनाइयां तो आएंगी फिर भी आप उनका डटकर सामना करेंगे। किसी नए बिजनेस की आप योजना बना सकते हैं। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आएंगे। आपके ऊपर यदि कोई लोन चल रहा था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप योग और व्यायाम से अपनी छोटी-मोटी समस्याओं का आसानी से दूर कर सकते हैं। धन के मामले में आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ा सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग फिलहाल रुक जाए, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने कामों को ईमानदारी से करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में नयापन आएगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको सामाजिक दायरे में रहकर ही काम करना होगा। आप अपने बिजनेस की योजना में कोई बदलाव न करें, नहीं तो बाद में आपको समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी पूजा-पाठ में शामिल हो सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में व्यस्त रहेंगे।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए कामों में नई-नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्यता बनी रहेगी।आपको अपने किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने प्रमोशन को लेकर अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं और आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति-हो सकती है। आपकी शुगर या बीपी से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
तुला राश-आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। आर्थिक मामलों को लेकर आप किसी पर भरोसा ना करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप खुलकर बातचीत करें, जिससे कि दोनों के बीच आपसे किसी बात को लेकर तनाव है, तो वह भी दूर हो सकेगा। आप अपने व्यापार में किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें, क्योंकि उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि थकान थी, तो वह भी दूर होगी। आप काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकाले। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमे भी आप ढील देने की कोशिश करें। आपके मन में किसी काम को लेकर निराशा बनी रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आप अपने सहयोगियों से मन की बात कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा न बने, नहीं तो इसके साथ आपकी नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती है। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार में आपको अच्छा धन लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके कुछ छुपे हुए शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने किसी जमीन-जायदाद के मामले को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
कुंभ राशि-आज का दिन व्यापार में कुछ अड़चनें लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर तनाव हो सकता है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार और स्नेह बना रहेगा। आपको किसी  परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आप किसी अजनबी के बातों में ना आए और कोई निर्णय सोच समझकर लें।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को लेकर नोंक झोंक हो सकती है। आप काम को लेकर कोई बड़ा जोखिम न लें। आपको किसी पारिवारिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। आप अपने मन में कोई बात ना रखें। यदि आपको कोई समस्या महसूस हो, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। निजी मामलों को तो आप घर में रहकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

दुष्कर्म मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि महिला गुप्तांग में बिना पेनिट्रेशन के ही अगर इजैक्युलेशन (स्खलन) हो जाए तो इसे दुष्कर्म नहीं सिर्फ कोशिश माना जा सकता है।बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के एक पुराने केस में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए ट्रायल कोर्ट के निर्णय में मामूली बदलाव करते हुए आरोपी की धारा 376(1) आईपीसी के तहत दी गई सजा को बदलते हुए उसे धारा 376/511 (दुष्कर्म के प्रयास) के तहत दोषी ठहराया। वहीं धारा 342 आईपीसी के तहत दी गई सजा को बरकरार रखा है। इससे आरोपी को सात साल की बजाय अब 3 साल जेल में रहना होगा ,दूसरी ओर कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह का कृत्य गंभीर आपराधिक स्वभाव का है।
बिना पेनिट्रेशन दुष्कर्म नहीं, सिर्फ प्रयास है’

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। छात्रा को इस हाल में देख उसके परिजनों के होश उड़ गए। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई ,ये पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव का है। यहां  छात्रा ने खुदकुशी के पहले ब्वॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था। प्रेम प्रसंग की वजह से खुदकुशी करने की बात सामने आई है। छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के बाद परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है.घटना की सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

पहले बॉयफ्रेंड को किया वीडियो कॉल,फिर फांसी लगाई

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर की है। परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर ही पत्थर कोयला जलाया था और उसी कमरे में सो गए थे ।कमरे में  खिड़की या रोशनदान नहीं था। इसके कारण कमरे में धुआं भर गया और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनकी 4 साल की बच्ची के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूरजपुर में एक परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथा मैच जीत लिया है। टीम ने बुधवार के तीसरे मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके। शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के हिस्से एक-एक विकेट आया।टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे ने 66 रन बनाए। यह वर्ल्डकप में उनकी पहली फिफ्टी है। हार्दिक पंड्या ने 30 रन बनाए। लोगन वान बीक ने 3 विकेट झटके। आर्यन दत्त को 2 विकेट मिले।

भारत ने लगातार चौथा मैच जीता:नीदरलैंड को 17 रन से हराया

तिल्दा नेवरा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय”के तहत तिल्दा पुलिस ने नशे के खिलाफ  बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने ढाई किलो  गांजा, 480 नग प्रतिबंधित टेबलेट (नाइट्रोसन) की गोलियो के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है .पुलिस आरोपी के पास से 1 नग आईफोन के साथ- बाइक भी जप्त की है ,आरोपी हर्ष सोनी 20 साल तिल्दा वार्ड क्रमांक 22 का रहने वाला है .15 दिन में तिल्दा पुलिस की ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है।पुलिस ..इसके पहले लाखो रुपयों के गांजे और नशीली टेबलेट के साथ बेचने के लिए लाए गए 3 बड़े बटनदार चाकू के साथ एक महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया था। हलाकि पुलिस  अभी तक इस कारोबार के मास्टर माइड तक नही पहुंच पाई है.

सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बॉयफ्रेंड ने पहले नाबालिग गर्लफ्रेंड से रेप किया। फिर उसकी नाबालिग दोस्त के साथ भी दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड के दोस्त को भी आरोपी बनाया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा 22साल ग्राम किलकिला का रहने वाला है। उसने 17 साल की गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। लड़की अपनी एक दोस्त के साथ पहुंची थी। आरोपी भी अपने दोस्त के साथ था।आरोपी ने एक ही बाइक पर तीनों को बैठाकर जंगल ले गया। आरोपी ने पहले गर्लफ्रेंड से संबंध बनाया, इसके बाद उसकी दोस्त से भी जबरन सेक्स किया। किसी को बताने पर जान से मारपीट की धमकी दी। हालांकि, पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह वारदात उस समय हुई जब वो मामा के घर से खाना खाकर लौट रहा था। घटना 16-17 फरवरी की देर रात की है। मंगलवार सुबह मौहापाली के भांटापारा मोहल्ले में युवक अधजली हालत में मिला। उसकी पहचान चपले निवासी नंदू पटेल उर्फ शिव प्रसाद पटेल के रूप में हुई।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल लेगए । हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रायगढ़ रेफर किया, जहां  शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने गांव की गली में लगे CCTV फुटेज खंगाले तो फुटेज में मृतक को आखिरी बार गांव के दो युवक रोकते दिख रहे हैं।

रायगढ़ में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया,मौत

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत रिक्त 1600 आदिवासी पदों पर तत्काल नियुक्ति की मांग तेज हो गई है। बुधवार को कैंडिडेट्स ने आत्मदाह करने की कोशिश की। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ अभ्यर्थियों की झड़प भी हुई है।आंदोलन के दौरान अब तक 200 से अधिक युवाओं की तबीयत बिगड़ चुकी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को पकड़कर सेंट्रल जेल लाया गया है। इससे पहले पीड़ित अभ्यर्थियों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल रामेन डेका, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी।  कोर्ट के आदेश के बावजूद नियुक्ति नहीं होने से आक्रोशित आदिवासी अभ्यर्थी और उनके परिजन 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।

सहायक-शिक्षक भर्ती…डीएड कैंडिडेट्स ने की आत्मदाह की कोशिश

बलौदा बाजार जिले के महानदी में अवैध रेत खनन और परिवहन का कारोबार बेरोकटोक जारी है। बलौदा बाजार और रायपुर जिले की सीमा पर स्थित चिखली, कुरुद, हरदी और मुहम्मेला रेत घाट अवैध खनन के प्रमुख केंद्र बन गए हैं। इन घाटों से निकलने वाले लगभग 90 प्रतिशत वाहनों में रॉयल्टी पर्ची नहीं होती। हाल ही में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने पलारी थाना के सामने ओवरलोड रेत से लदे हाइवा की जांच की। नायब तहसीलदार ईश्वर केवंट के नेतृत्व में टीम ने जैसे ही पहला वाहन रोका, ड्राइवर ने तुरंत अपने मालिक को फोन कर सूचना दी।जांच अधिकारियों द्वारा वैध कागजात मांगे जाने पर ड्राइवर ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वे रॉयल्टी पर्ची साथ नहीं रखते क्योंकि घाट पर ही रॉयल्टी नहीं दी जाती।

महानदी में अवैध रेत खनन का खुलासा: 6 ओवरलोड हाइवा जब्त

प्रदेश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक हड़ताल पर बैठ गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर के 27 कृषि विज्ञान केंद्रों के करीब 182 वैज्ञानिक हड़ताल पर चले गए हैं। सभी वैज्ञानिक 16 से 20 फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे।बता दें कि, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रदेशभर के करीब 182 वैज्ञानिको ने पूरा वेतन नहीं मिलने समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 फरवरी से 20 फरवरी तक हड़ताल शुरू कर दी है। रायपुर के वैज्ञानिक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के गेट पर ही धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे वैज्ञानिकों ने बताया कि, उन्हें डेढ़ साल से पूरा वेतन नहीं मिला है।जबकि हाईकोर्ट से हमारे पक्ष में निर्णय आया है ,वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि, अगर उनकी 7 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं हुई तो सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक बैठे धरने पर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर के तीसरे माला से गिरकर एक 12वीं की छात्रा की मौत हो गई।  मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रहने वाले स्थापना शाखा में पदस्थ राजेश सर्वे की बेटी अनन्या सर्वे जो कि 12वीं कक्षा में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को  छात्रा का पहला एग्जाम था और सुबह अनन्या 6 बजे के आसपास छत में टहल रही थी इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गई। परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के परिजनों में मातम पसर गया है।

मेडिकल कॉलेज परिसर में तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा

tilda में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई .गांजा और नशीली टेबलेट के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार 

तिल्दा नेवरा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय”के तहत तिल्दा पुलिस ने नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है ।पुलिस ने 02 किलो 250 ग्राम गांजा, 480 नग प्रतिबंधित टेबलेट (नाइट्रोसन) की गोलिया बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है . आरोपी के पास से 1 नग आईफोन के साथ- बाइक भी जप्त की है,15 दिन तिल्दा पुलिस की ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

तिल्दा में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को ढाई किलो गांजा और नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है ..15 दिन तिल्दा पुलिस की ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है..इसके पहले लाखो रुपयों के गांजे और नशीली टेबलेट के साथ बेचने के लिए रखे गए  3 बड़े बटनदार चाकू के साथ एक महिला को उसके घर गिरफ्तार किया था ।

पुलिस ने बताया की तिल्दा नेवरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मोटर सायकल स्पेलेंडर क्रमांक सीजी 04 पी.सी. 3397 में एक युवक अपने पीठ पर एक काले रंग के पीठू बैग रखा है,जिसके अंदर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एवं नशीली प्रतिबंधित टेबलेट रखकर बिक्री करने हेतु सासाहोली से अंडरब्रिज से होकर तिल्दा की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रीय हो गई और मुखबिर के बताए अनुसार तत्काल मौके पर पहुँच घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड लिया। पुलिस को पूछताछ मे युवक ने अपना नाम हर्ष सोनी पीता का नाम मोन्टू उर्फ मन्टू सोनी उम्र 20 साल निवासी वार्ड 22 तिल्दा का रहने वाला बतया।

पुलिस को पीठू बैग की तलाशी के दौरान मादक पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित टेबलेट रखे मिला। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गांजा और टेबलेट की बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाशमें निकला था । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, जप्त कर आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उनके परिजनों को सुचना देकर उसे विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया। गांजा और टेबलेट कहा से लाया गया .और कहा बेचने जा रहा था पुलिस ने नही बतया है.DSP वीरेंद्र चतुरवेदी ने बताया नाहे के खिलाफ पुलिस का अभियान जरी रहेगा।पुलिस के द्वरा की जा रही लगातार कार्रवाई के बाद से सुखा नशे का व्यापार करने वाले दहशत में है ..