Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 15

धमतरी:चौथिया में आए दुल्हन के भाई की हत्या.. बैंड वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकूओं से गोदा-7 गिरफ्तार..

धमतरी-छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार रात एक शादी समारोह की खुशिया मातम में बदल गई . चौथिया कार्यकम में हुए विवाद के बाद बैंड वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर दुल्हन के भाई के साथ मारपीट की, फिर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी । इस वारदात में 4 अन्य लोग भी घायल हुए है जिसमे एक की हालत गंभीर बनी हुई है.घायलों में एक नाबालिग भी शामिल है .इस घटना का लाइव वीडिया भी सामने आया है। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल है।ये पूरा मामला मगरलोड़ थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ग्राम भोथीडीह के रहने वाले पंचूराम निषाद के घर शादी थी। 20 फरवरी को भोथीडीह से बारात मालगांव गई थी। 21 फरवरी की देर शाम लकड़ी पक्ष चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आए। रात  करीब 8 बजे बाजार चौक के पास लकड़ी पक्ष वालों के स्वागत में नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान चंदन निषाद और उसके दोस्तों का बैंड वालों से धक्का लगने की बात पर कहा सुनी हो गई । इसके बाद बैंड वालों ने गाली-गलौज करते हुए बैंड बजाने को छोड़ दुल्हन के भाई  और दोस्तों से मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते शादी के खुशियों के बीच चीखे सुनाई देने लगी .बेंड बजाने आए 7 युवक चंदन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे इसी बीच  उस पर चाकू से हमला कर सभी के सामने उसकी हत्या कर दी।जबकि चार अन्य घायल हो गए । घटना के बाद शादी का माहौल मातम बाद गया.

उधर वारदात की सूचना मिलते ही मरगलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने तोषण चक्रधारी, हिनेश उर्फ हिलेश्वर, ताम्रज कंवर सभी 18 साल, के साथ गुलाब दीवान अभिषेक पटेल दोनों 20 साल समेत 2 नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मृतक चंदन निषाद गरियाबंद के मालगांव का रहने वाला था। चाकूबाजी में 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है , जिन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है । जहां उनका इलाज जारी है।एक घायल युवक तरुण को रायपुर रेफर किया गया है ..

एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि भोथीडीह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुल्हन के भाई को बैंड वालों ने मारा है। 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें 2 नाबालिग है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस वारदात को लेकर गांव के लोग भारी आक्रोशित है । जिस घर से आज बहन को लेने भाई चौथिया कार्यक्रम में आया था.उस घर से बेटी के साथ भाई का शव को साथ लेकर जब वापस गाव लौटे तो पूरे गांव में मातम छा गया.. धमतरी से VCN टाइम्स की रिपोर्ट

सहमति सेशारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं, अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा है कि यदि पीड़िता स्वयं सहमति से आरोपी के साथ गई और संबंध बने, तो ऐसे मामले में रेप और अपहरण का अपराध सिद्ध नहीं होता। कोर्ट ने इस आधार पर अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी को बरी किए जाने के फैसले को सही ठहराते हुए राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी।

राज्य शासन ने विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी अत्याचार), रायपुर के 31 अगस्त 2023 के निर्णय के खिलाफहाईकोर्ट में अपील दायर की थी। इसमें आरोपी धर्मेंद्र कुमार को अपहरण, दुष्कर्म और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के आरोपों से बरी कर दिया गया था। पीड़िता ने 14 जनवरी 2022 को थाना इंदागांव, जिला गरियाबंद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जनवरी 2022 को आरोपी उसे मोटरसाइकिल से अपने गांव ले गया और शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने कहा कि वह अनुसूचित जाति से है और उससे विवाह नहीं करेगा। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चार्जशीट पेश की गई थी।

पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिसमें डॉक्टर ने उसके शरीर पर कोई आंतरिक या बाहरी चोट नहीं पाई। मेडिकल रिपोर्ट में जबरदस्ती यौन संबंध होने की पुष्टि नहीं हो सकी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में पीड़िता के बयान का हवाला देते हुए कहा कि पीड़िता और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। वह अपनी मर्जी से आरोपी के साथ मोटरसाइकिल पर गई और कई बार रात में स्वयं मिलने भी गई। डॉक्टर के सामने उसने बताया कि जबरदस्ती शारीरिक संबंध नहीं बनाए गए। अदालत में उसने यह भी स्वीकार किया कि पुलिस द्वारा लिखी गई रिपोर्ट पर उसने केवल हस्ताक्षर किए थे और बयान पुलिस और परिजनों के कहने पर दिया।

कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट के निर्णय में हस्तक्षेप केवल तभी किया जा सकता है, जब वह पूरी तरह अवैध या असंभव प्रतीत हो। अभियोजन पक्ष अपहरण या दुष्कर्म को संदेह से परे सिद्ध करने में विफल रहा। चूंकि मुख्य अपराध सिद्ध नहीं हुआ, इसलिए एससी-एसटी एक्ट भी लागू नहीं होता। इन सभी कारणों से हाईकोर्ट  ने राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी।

गुरुग्राम में हैवानियत: लिव-इन पार्टनर ने त्रिपुरा की छात्रा के प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग,

हरियाणा के गुरुग्राम में 19 साल की एक छात्रा के साथ क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि उसके लिव-इन पार्टनर शिवम ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी और इसका वीडियो भी बनाया. ये मामला बादशाहपुर थाना इलाके का है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम में सेक्टर-69 के एक पीजी में रहकर बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी.

बताया जा रहा है पीड़िता दिल्ली के नरेला निवासी शिवम से एक ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी. सितंबर 2025 में दोनों की बातचीत शुरू हुई और बाद में मुलाकातें होने लगीं. पीड़िता का आरोप है कि शिवम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. कुछ समय बाद दोनों गुरुग्राम में साथ रहने लगे. इसी दौरान आरोपी उस पर शक करने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा.

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 16 फरवरी 2026 को आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की. आरोप है कि उसने स्टील की बोतल से उसके सिर पर हमला किया और सिर को दीवार और फर्नीचर से टकराया. इसके बाद उसे मिट्टी के बर्तन से मारा गया. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की कोशिश की और उसके पैरों पर चाकू से हमला किया. आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि वो उसे इतना घायल कर देगा कि वो कभी चल नहीं पाएगी.

वीडियो बनाने का भी लगाया आरोप: पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके न्यूड वीडियो बनाए. 18 फरवरी की रात को मौका मिलने पर उसने आरोपी के फोन से अपनी मां को बंगाली भाषा में पूरी घटना की जानकारी दी. आरोपी बंगाली नहीं समझता था, इसलिए उसे शक नहीं हुआ. इसके बाद उसकी मां ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया.

सफदरजंग अस्पताल में चल रहा इलाज: पुलिस ने छात्रा को पहले गुरुग्राम के सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बयान देने के लिए अनफिट बताया. बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए फिट घोषित किया. इसके बाद पुलिस ने उसका विस्तृत बयान दर्ज किया. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के बताया कि “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

चलती स्कूटी के हैंडल पर पैर रखकर स्टंटबाजी, VIDEO:रीलबाज भेजा गया जेल

दंतेवाडा-मीडिया पर स्टंटबाजी का क्रेज बढ़ता जा रहा है. खासतौर पर युवा बिना हेलमेट और सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक स्टंट कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं.ऐसा ही एक वीडियो छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से सामने आया है , इस वीडियो  एक युवक चलती स्कूटी पर लेट गया  है . और हैंडल पर पैर रखकर खतरनाक स्टंटबाजी करता दिख रहा है । इस दौरान पैर से ही हैंडल को संभालते हुए युवक स्पीड में गाड़ी चलाता नजर आ रहा। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ..

राहगीरों ने यह वीडियो बनाया था। 5 हजार का चालान काटने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

युवाओं में स्टंट करने का जुनून नया नहीं है, लेकिन बिना सुरक्षा के ऐसा करना समझदारी नहीं है. अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लालच में लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. देखिए इस  वीडियो को  इसे स्टंटबाजी का जुनून कहे या बेवकूफी? युवक चलती स्कूटी पर लेट गया है । और हैंडल पर पैर रखकर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहा है । दोनों पैर स्कूटी के  हैंडलपर रखकर संभालते हुए युवक स्पीड में गाड़ी चला रहा है । ये वीडियो हाल फिलहाल का ही बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक की गाड़ी का 5 हजार का चालान काटा और जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। देखिए कितना खतरनाक वीडियो है ..

वीडियो में स्कूटी (CG-18N-8959) पर स्टंट करने वाले युवक की पहचान रमन चलान 27साल  के रूप में हुई है। रमन ओडिशा के जिला कालाहांडी थाना कोकसरा पता खपरमाल का रहने वाला है। फिलहाल वह वार्ड नंबर 9, लेबर हाटमेंट कॉलोनी, बचेली में रहता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क के बीच लापरवाही से स्टंट कर रहा था। तभी एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वाहन नंबर से चालक की पहचान की और कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया ।

ASP आरके बर्मन ने कहा कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। बर्मन कहा सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं।

खाने को तो हाईवे पर जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं ,बावजूद स्टंटबाज कैमरों से लैस सड़कों पर खतरनाक स्टंटकर निकल जाते हैं। सड़कों पर खुरापात करने वाले रील बाज अपनी जान के साथ दूसरों की जिंदगी के भी दुश्मन बन जाते हैं। पुलिस ऐसे लोगो तब कार्रवाई करती है ,जब रील वायरल होता है। अगर पुलिस तत्काल ऐसे रीलबाजो पर कार्रवाई करें तो स्टंटबाजी करने वालो की रील बनाने की सनक दिमाग से कुछ हद तक उतरजाएगी . नहीं तो रफ्तार और रील का चक्कर और मौत के बीच टक्कर सड़कों पर चलती रहेगी।दंतेवाड़ा से VCN टाइम्स की रिपोर्

संत निरंकारी मिशन का ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ अभियान शुरू:तिल्दा मे वार्ड 2, जुनापेठू तालाब और सासाहोली में , कार सेवा

तिल्दा नेवरा -प्रोजेक्ट अमृत’के अंतरगर्त स्वच्छ जल स्वच्छ मन का आयोजन आज प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक सम्पूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है. इसकी जानकारी तिल्दा ब्रांच के मुखी श्री सुंदरदास जैसवानी जी ने दी और कहा कि ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत तिल्दा नेवरा मे स्थान: वार्डक्र. 2, जुनापेठू तालाब, सासाहोली,पर स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तहत कार सेवा की जाएगी जिसमे संत निरंकारी मिशन के लगभग 100 अनुयायी भाग लेंगे।

जब सेवा साधना बन जयेऔर प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल श्रोत हो तब पावन संकल्प जन्मलेते हैं.मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्या चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतरगर्त ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’अभियान के चौथे का भव्य शुभारम्भ 22 फरवरी 2026 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक परम श्रधेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

​संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने जानकारी देते हुए बताया की यह अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में आयोजित किया जायेगा। इस व्यापल विस्तार के कारण यह प्रयास एतिहासिक स्वरुप धारण करेगा, जो जल संरक्षण तथा स्वक्ष्ता के सन्देश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावशालीरूप से पहुंचाएगा।

​इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नहीं, जीवन का आधर और इश्वर की अमूल्य दें है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्त्तव्य है. संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणास्पद शिक्षओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2003 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सर्कार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का सूत्रपात किया था।यह पुनीत पहल जल संरक्षण को किसी एक दिवस या अभियान तक सीमित न रखकर उसे जीवनशैली, संस्कार और सेवाभाव के रूप में अभिव्यक्तकरने कीप्रेरणा देती है।जहाँ स्वच्छ जल से स्वच्छ मन स्वच्छ समाज का निर्माण संभव हो सके।

​नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं एवं झरनों जैसे प्राकृतिक जल श्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु समर्पित इस जन अन्दोलन ने अपने प्रथम तीन चरणों सेवा, समर्र्पन और सहभागिता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। इन्ही उपलब्धियों से प्रेरित होकर इस चरण को और अधिक विस्तृत, संगठित एवं दूरदर्शी दृष्टीकोण के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। जिससे समाज के हर वर्ग में प्रकृति के प्रति जागरूकता और सहभागिता की सुदृढ़ चेतना का विस्तार कर सके।

​गीतों की मधुर प्रस्तुतियां की मधुर प्रस्तुतियां सामूहिकगान जागरूकता संगोष्ठियाँ एवं सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जलजनित रोगों तथा स्वक्षता के महत्त्वपर जनचेतना को प्रोत्साहित किया जा रहा है. यह पहल यह स्मरण कराती है कि जब मन निर्मल होता है, तभी प्रकृति भी स्वच्छ हिती है, और जब सेवा में समर्पण जुड़ जाता है, तब समाज का नव निर्माण हिता है.

​​सतगुरु माता जी का सन्देश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए पहले से अधिक सुंदर स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रखें. ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’अभियान उसी पवन संकल्प का सजीव प्रतीक है, जो मानव को प्रकृतिसमाज और आत्मा से जोड़ते हुए करुना, संतुलन और सौहाद्र से परिपूर्ण भविष्य की और मार्गदर्शन करता है.

रायपुर में नाइजीरियन युवक-युवती की अश्लील हरकत, पार्किंग में हो गए शुरू..! वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी इलाके के नया रायपुर से  एक विवादित मामला सामने आया है, जहां विदेशी मूल के कुछ छात्र-छात्राओं की कथित आपति जंक हरकतों का  को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि सेक्टर-30 स्थित एक रिहायशी परिसर की पार्किंग में कुछ युवक-युवतियों द्वारा अश्लील गतिविधियां करने का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित छात्र-छात्राएं अफ्रीकी मूल, विशेषकर नाइजीरिया से जुड़े बताए जा रहे हैं और नया रायपुर स्थित कई निजी विद्यालयों में पढ़ने आते हैं। आरोप है कि जब स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसी हरकतों से मना किया तो विवाद और मारपीट की स्थिति भी उत्पन्न हुई। कुछ निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि इन छात्रों के संबंध प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों से हो सकते हैं, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, स्थान और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जांच की जा रही है तथा कानून व्यवस्था भंग करने या आपत्तिजनक कृत्य पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी कहा है कि किसी भी विदेशी छात्र द्वारा नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधि पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सुपर संडे पर फैन्स को मिलेगा डबल डोज… पहले बांग्लादेश, फिर साउथ अफ्रीका को सबक सिखाएगी टीम इंडिया

खेल डेस्क-सुपर संडे क्रिकेट फैन्स के लिए संडे सच में सुपर होने वाला है, भारतीय क्रिकेट फैन्स को आज डबल रोमांच मिलेगा.एक ही दिन में टीम इंडिया दो बड़े मुकाबलों में मैदान पर उतर रही है. पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारतीय महिला टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी, फिर टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पुरुष टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.यानी दिन की शुरुआत महिला टीम के खिताबी मुकाबले से होगी और शाम को नजरें टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले पर टिकी रहेंगी.दोनों मैचों में भारत से जीत की बड़ी उम्मीदें हैं.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें आमने-सामने होंगी. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी.और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम ने मजबूती दिखाई है, जिसके दम पर वह फाइनल तक पहुंची है.बांग्लादेश की टीम भी कम नहीं आंकी जा सकती. उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में वह हमेशा चुनौती पेश करती है. ऐसे में फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. भारतीय महिला टीम की कोशिश होगी कि वह दबाव के इसमुकाबले में संयम बनाए रखे और ट्रॉफी अपने नाम करे.

दोनों टीमों के इस टूर्नामेंट के सफर पर अगर नजर डालें तो बांग्लादेश ने अपने 3 में से 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, भारत ने 3 में से 2 मैच जीते हैं और फाइनल में उसे जगह मिली है.

शाम को साउथ अफ्रीका से सुपर-8 की टक्कर

महिला टीम के बाद बारी होगी पुरुष टीम की. टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीकासे होगा ,कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में शानदार लय में दिखी है. ग्रुप स्टेज में टीम ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई.

दक्षिण अफ्रीका की टीम भी संतुलित है और बड़े मैचों में कड़ी टक्कर देने के लिए जानी जाती है. ऐसे में यह मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय करनेमें अहम साबित हो सकता है.भारतीय बल्लेबाजी क्रम से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि गेंदबाजों को मध्य ओवरों में नियंत्रण बनाकर रखना होगा. टीम मैनेजमेंट.संतुलित संयोजन के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी में है. मुकाबला अहमदाबाद में शाम 7 बजे से शुरू होगा.

डबल जीत की उम्मीद;एक ही दिन में दो बड़े मुकाबले होने से क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है. अगर भारतीय महिला टीम बांग्लादेश को हराकर खिताब जीतती है  और पुरुष टीम दक्षिण अफ्रीका को सुपर-8 में मात देती है, तो यह “सुपर संडे” यादगार बन सकता है.फैन्स की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या टीम इंडिया दोनों मोर्चों पर जीत दर्ज कर डबल डोज दे पाएगी.

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर ACB की टीम ने मस्तूरी के फूड इंस्पेक्टर को 90,हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फूड इंस्पेक्टर ने स्व सहायता समूह को सरकारी उचित मूल्य की दुकान आवंटन करवाने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत मांगा था। इसकी शिकायत ACB बिलासपुर से की थी।ACB की टीम ने शनिवार को फूड इंस्पेक्टर को उसके घर से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी ने आरोपी फूड इंस्पेक्ट से 90,हजार रुपए की रकम बरामद कर ली है।डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम विद्याडीह के निवासी महेंद्र पटेल ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि गांव में सरकारी उचित मूल्य की दुकान वर्तमान में पंचायत चला रही है। इसे स्व सहायता समूह विद्याडीह को देने के लिए समूह के अध्यक्ष ने करीब तीन महीने पहले एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में आवेदन दिया था।

 बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर 90000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में  कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से जहां एक तरफ अपराधियों और अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे अपराधी भी है जो पुलिस की कार्रवाई के बाद भी अपराध करने में लगे हुए हैं।इसी कड़ी में एक बार फिर रायपुर में चाकूबाजी हुई है। तीन नाबालिगों ने मिलकर एक नाबालिग पर चाक़ू से वार कर दिया। इस चाकूबाजी में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चाकूबाजी की यह वारदात रायपुरके राजेंद्र नगर स्थित सतबहनिया मंदिर के पास हुई है।

छोटे भाई को बुलाने गए युवक को मारा चाकू

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल-बचेली मार्ग पर एक युवक ने स्कूटी की हैंडल पर पैर रखकर खतरनाक स्टंटबाजी की। इस दौरान पैर से ही हैंडल को संभालते हुए युवक स्पीड में गाड़ी चलाता रहा। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। वीडियो हाल फिलहाल का ही बताया जा रहा है। वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक की गाड़ी का 5 हजार का चालान काटा और जेल भेज दिया है। साथ ही अन्य युवकों को ऐसा स्टंट ना करने की समझाइश दी है।वीडियो में स्कूटी (CG-18N-8959) पर स्टंट करने वाले युवक की पहचान रमन चलान (27साल  के रूप में हुई है। रमन ओडिशा के जिला कालाहांडी थाना कोकसरा पता खपरमाल का रहने वाला है। फिलहाल वह वार्ड नंबर 9, लेबर हाटमेंट कॉलोनी, बचेली में रहता है।

स्कूटी के हैंडल पर पैर रखकर रोलबाजी का VIDEO
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में पेश होने वाला यह पहला बजट भी होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बजट सत्र से पहले मीडिया से चर्चा की, और सत्र के दौरान होने वाले महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी। 20 मार्च तक चलने वाले इस सत्र के दौरान सरकार की ओर से बहु प्रतीक्षित धर्मांतरण के खिलाफ बिल भी पेश होने जा रहा है।वहीं,आबकारी घोटाले में जमानत पर रिहा कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी कई शर्तों के साथ शामिल होने का मौका मिल गया है।25 साल के सफर पूरा कर चुके छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए यह बजट सत्र कई मायनों में खास होने जा रहा है।
नए विधानसभा भवन में कल होगा पेश पहला बजट,

राजधानी रायपुर में भाजयुमो कार्यकर्ता शनिवार को कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले। जहां पुलिस ने शंकर नगर चौक के पास ही टिन शेड लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।वहीं,राजीव भवन के पीछे रास्ते से घेराव करने की कोशिश में घुसे कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेता ने फटकार लगाई। इस दौरान शंकर नगर चौक में आधे घंटे यातायात प्रभावित हुआ था।बता दें कि दिल्ली में आयोजित AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन का BJYM कार्यतकर्ताओं ने विरोध किया है। उन्होंने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन को गलत बताते हुए ये सांकेतिक घेराव आयोजित किया था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस हमेशा भारत देश की ख्याति को नुकसान पहुंचाती है। ये शर्मनाक है।

रायपुर में कांग्रेस नेता ने BJYM कार्यकर्ताओं को फटकारा

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। रायपुर के आरंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पारागांव के पास कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर पोल से जा भिड़ी। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई।मृतकों में हर्ष कुमार देवांगन 21साल राहुल देवांगन 20साल  और थानू सतनामी 22साल  शामिल है। घायल की पहचान मिथलेश धीवर 23साल  के रूप में हुई है। वहीं, बिलासपुर में दो बाइकों टक्कर में रेलकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। युवक बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।

 छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसे…5 मौतें

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के बाद आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद बड़ी संख्या में नाम कटने के आंकड़े सामने आए हैं। जारी फाइनल सूची के अनुसार प्रदेश में पहले कुल 2,करोड 12लाख 30 हजार ,714 मतदाता दर्ज थे, जो अब घटकर लगभग 1,करोड 87लाख 30 हजार  रह गए हैं—यानी करीब 25 लाख नाम सूची से हटे हैं। वहीं रायपुर जिले में सबसे बड़ा असर दिखा है। SIR से पहले जिले में 20 लाख से अधिक मतदाता थे, लेकिन अंतिम सूची में संख्या घटकर 14,लाख 92हजार 217 रह गई है। यानी अकेले रायपुर में लगभग 5.लाख 8हजार मतदाताओं के नाम कट गए।चुनाव विभाग के मुताबिक यह कटौती मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों के सत्यापन के बाद की गई है।

 छत्तीसगढ़ SIR की फाइनल लिस्ट जारी

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में रहे पूर्व मंत्री कवासी लखमा को विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति मिल गई है। हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कुछ शर्तों के आधार पर उन्हें सदन की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति दी है।विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी औपचारिक जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अनुमति न्यायालय द्वारा दी गई अंतरिम जमानत और विधानसभा की प्रक्रियात्मक शर्तों के अनुरूप दी गई है। इसके साथ ही रमन सिंह ने सत्र की पूरी जानकारी दी।शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा की 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तारी हुई थी। करीब एक साल तक जेल में रहने के दौरान वे विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सके थे।

1 साल बाद सदन में दिखेंगे कवासी लखमा

बिलासपुर में सराफा व्यापारियों से लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बिलासपुर में पुलिस अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक ली, जिसमें सीपत और राजकिशोर नगर लूटकांड की विस्तृत जानकारी ली गई। डीजीपी ने भविष्य में ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गश्त और चेकिंग बढ़ाने पर जोर दिया।डीजीपी ने सराफा दुकानों, बैंकों और होटल-लॉज की सख्त निगरानी के आदेश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने नाकाबंदी को मजबूत करने और एफआईआर की निगरानी के भी निर्देश दिए। इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग सहित सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

 बिलासपुर में 3 दिन में दो लूट, डीजीपी सख्त

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम सरहरी में पति ने कई माह से मायके में रह रही पत्नी और साली के साथ एक बच्ची पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। उसने एक अन्य बच्ची को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वो बचकर भाग निकली। आरोपी पति अपने साले की शादी में शामिल होने आया था। गंभीर रूप से घायल पत्नी की हॉस्पिटल में मौत हो गई, वहीं युवती को रेफर कर दिया गया है।मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यशोदा कुशवाहा कुछ समय से पति गणेश कुशवाहा से विवाद के कारण सरहरी में अपने मायके रह रही थी। गणेश ससुराल में साले सुरेश की शादी समारोह में शामिल ​होने के लिए सरहरी आया था। ससुराल आकर उसने पत्नी से शादी के बाद साथ लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।

सूरजपुर में पत्नी, साली और बच्ची पर हथौड़े से हमला

इन पांच राशि वालों की आय में होगी वृद्धि और भाग्य का मिलेगा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 22 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि –मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने भीतर एक नई प्रेरणा महसूस करेंगे, जिसका असर आपके कामकाज और व्यापार दोनों पर दिखाई देगा। कारोबार पहले से बेहतर गति पकड़ेगा और आप अपने अधूरे काम समय पर पूरे करने के लिए पूरी लगन से जुटे रहेंगे। यदि किसी नई पार्टनरशिप के बारे में सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें और हर पहलू को ध्यान से समझें। संतान की किसी इच्छा को पूरा करने के लिए नया वाहन लेने का विचार भी बन सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। घर पर किसी अतिथि के आने की संभावना है और आप पूरे मन से उनकी आवभगत में लगे रहेंगे। हालांकि पिताजी की सेहत में थोड़े उतार-चढ़ाव आपको चिंता में डाल सकते हैं, इसलिए उनका खास ख्याल रखें।
वृषभ राशि-वृषभ राशि के लिए आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। किसी काम को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी और बिना वजह का डर भी परेशान कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप धैर्य बनाए रखें और किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत विश्वास न करें। बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि आपकी एक बात माहौल बदल सकती है। यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय लेने की सोच रहे थे तो उसके पूरे होने के संकेत मिल सकते हैं। पानी से जुड़ी जगहों पर जाते समय सावधानी बरतें। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें निरंतर मेहनत जारी रखनी होगी, क्योंकि सफलता धीरे-धीरे ही सही लेकिन जरूर मिलेगी।
मिथुन राशि –मिथुन राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे और आप अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर ज्यादा आश्वस्त महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से मुलाकात होने से रिश्तों में गर्माहट आएगी। पारिवारिक मामलों को घर की चारदीवारी में ही सुलझाना बेहतर रहेगा, क्योंकि छोटी बात बाहर जाने पर बड़ी बन सकती है। काम में लापरवाही से बचें, वरना वही आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होने की खुशी मिलेगी और पुरानी गलतियों से सीखा गया सबक आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
कर्क राशिकर्क राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक सहयोग और प्रगति का संकेत दे रहा है। शासन या वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से आपके कामों में तेजी आएगी और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। कोई पुराना मित्र अचानक मिल सकता है, जिससे पुरानी यादें ताज़ा होंगी। संतान से किया गया कोई वादा पूरा करना आपके लिए जरूरी रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
सिंह राशि-सिंह राशि के लिए आज भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेंगे। यदि किसी काम में अड़चनें आ रही थीं तो अब रास्ता साफ होता नजर आएगा। बेहतर होगा कि आप अपने काम से काम रखें और बेवजह की चर्चाओं से दूरी बनाकर रखें। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से थोड़ी निराशाजनक खबर मिल सकती है, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा। आसपास के लोगों को पहचानकर चलना जरूरी है, क्योंकि कुछ लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं। यदि आप बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो आज उसके लिए प्रयास करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि –कन्या राशि के लिए आज का दिन संतुलन और सावधानी का संदेश लेकर आया है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा और वाहन चलाते समय भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि छोटी लापरवाही परेशानी दे सकती है। किसी पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलने से मन हल्का होगा। आप अपने शौक और पसंद की चीजों पर खर्च करने का मन बनाएंगे, जिससे खुशी तो मिलेगी लेकिन बजट का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और साथी के साथ कहीं बाहर घूमने का मौका मिल सकता है।
तुला राशि –तुला राशि के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन सुकून भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको भावनात्मक मजबूती देगा और रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरने की कोशिश करेगी, जिससे गर्व महसूस होगा। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खास लाने का मन बनाएंगे। वहीं माताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना जरूरी होगा, क्योंकि लापरवाही उन्हें नाराज कर सकती है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक राहत देगा और दिन को हल्का-फुल्का बनाएगा।
वृश्चिक राशि –वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मिश्रित लेकिन प्रगति का संकेत देने वाला रहेगा। आप अपने विरोधियों पर बढ़त बनाने में सफल होंगे और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। अपने कामों में सुधार करने की कोशिश आपको आगे बढ़ाएगी। बिजनेस से जुड़ा कोई काम आपको यात्रा पर ले जा सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर आप प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
धनु राशि –धनु राशि के लिए आज व्यापार और कामकाज के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे तो उसमें सुधार के संकेत हैं। हालांकि धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखना जरूरी है, वरना गलतफहमी हो सकती है। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलना आपके लिए शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों से सीखा अनुभव आज आपके फैसलों को सही दिशा देगा।
मकर राशि _मकर राशि के लिए आज स्वास्थ्य के लिहाज से राहत भरा दिन रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा और कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जरूरी कामों को टालने से बचें और पूरी जिम्मेदारी के साथ उन्हें पूरा करें। संतान के मन में चल रही उलझनों को समझने की कोशिश करें, इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। यदि आपने किसी से कर्ज लिया था तो उसे चुकाने में सफलता मिलेगी। आसपास के लोगों की नीयत को पहचानना भी आपके लिए जरूरी रहेगा।
कुंभ राशि-कुंभ राशि के लिए आज का दिन प्रगति और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप बड़े फैसले लेने में सक्षम महसूस करेंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने से खुशी मिलेगी। यदि किसी काम में साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो कागजी प्रक्रिया पूरी सावधानी से करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो। नया घर या संपत्ति खरीदने की योजना भी मन में बन सकती है।
मीन राशि –मीन राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। निवेश करते समय समझदारी दिखाएंगे तो अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में सफलता के संकेत हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत महसूस होगी। प्रेम जीवन में नई खुशियां आ सकती हैं और साथी का साथ आपको भावनात्मक संतुलन देगा। आपकी मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, हालांकि कुछ विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा।

सड़कहादसा , दो सगे भाई समेत तीन लोगों की मौत, हादसा जानकर दहल जाएगा आपका दिल

रायपुर-छत्तीसगढ़ के महासमुद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में दो सगे भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद अफरातफरी का मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आरंग थाना क्षेत्र के पास नदी मोड़ के पास हुई है। मृतकों युवकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी आरंग से महासमुद किसी काम के लिए गए थे। तभी वापसी आते वक्त टाटा विस्टा कार रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले ली है और तीनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।

दर्दनाक हादसे के बाद माहौल गमगीन हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहां का दृश्य इतना भावुक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं। जैसे ही परिवार को इसकी सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। मां-बाप और अन्य परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। अपनों को इस हालत में देख परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपको बता दें कि इससे पहले गरियाबंद जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम चंपारण में कल शाम हुए भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र साहू और अन्नू साहू के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल रिंकी साहू का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कल शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। बाइक में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। हादसा इतना गंभीर था कि सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोबरा नवापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।