Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 14

होली: तिल्दा पुलिस ने की तैयारी,शहर सहित इलाके मे रहेगी ‘खाकी’ की विशेष निगरानी हुड़दंग किया तो खैर नहीं

होली पर गुंडा बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर
होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। तिल्दा पुलिस ने अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए थाने में तलब किया.और हुड़दंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी ।
होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। गुंडा बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी संवेदनलशील इलाकों में पुलिस के जवान तैनात किए जाएगे । त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी,,हुड़दंग या साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सवेंदनशील माने जाने वाला होली पर्व पर
थाना प्रभारी  रमाकांत तिवारी ने समझाइश देते दो टूक में हिदायत देते कहा, होली शांति और  भाईचारे के साथ मनाए।त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, हुड़दंग या साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश  की गई तो पुलिस सख्ती के साथ अपना कम करेगी
होली दौरान तीन सवारी अथवा शराब पीकर स्टंट करने पर पुलिस वाहन जप्त करने की कार्रवाई करेगी पुलिस ने खासकर युवाओ निवेदन करते चेतावनी दी है की सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट न करे ना ही ऐसा कोई रील बनाये यदि इस तरह के कार्यो की शिकायत मिलेगी तो थाना स्तर पर बनाई गई सोशल मिडिया निगरानी टीम कार्यवाही तत्काल करेगीआम जनता से भी अपील की गई है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने सतत् निगरानी के लिए अलग अलग  पेट्रोलिंग टीम बनाई गई है .ती स्वयं भी पेट्रोलिंग करेंगे ।

जेल से छूटने के बाद आज विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा, सदन में BJP नेताओं से मिले गले,

रायपुर-छत्तीसगढ़ विधान सभा बजट सत्र के दौरान पूर्व मंत्री कवासी लखमा भी सदन की कार्यवाही में शामिल हुए.विधान सभा अध्यक्ष डा.रमन सिह की अनुमति मिलने के बाद वे सदन पहुंचे और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बगल में बैठे नजर आए।

सदन पहुंचते ही कवासी लखमा का अलग ही दृश्य देखने को मिला। वे BJP नेताओं से गले मिलते दिखे। वीडियो में पहले मंत्री राम विचार नेतामऔर फिर अजय चन्द्राकर से गले मिलते नजर आए जबकि कांग्रेस के अन्य विधायक यह दृश्य देखते रहे।

बता दें कि कवासी लखमा  को बजट सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहने की विशेष अनुमति दी गई है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने 6 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। इस पर विचार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अनुमति प्रदान की। बता दें कि उनकी सदन में उपस्थिति को लेकर कोर्ट ने अंतिम निर्णय विधानसभा अध्यक्ष के विवेक पर छोड़ा था। इसके बाद 7 फरवरी को महाधिवक्ता से राय ली गई। अभिमत के आधार पर शर्तों के साथ उन्हें बजट सत्र 2026-27 में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

धान से भरा ट्रक कार पर पलटा.तिल्दा नेवरा के शर्मा दंपति की मौत.बाईपास सर्जरी कराकर लौट रहे थे ..

राजकुमार शर्मा बीमारी से जंग जीतकर .हादसे में हार गए बाजी

रायपुर=तिल्दा-नेवरा – राजधानी रायपुर में रविवार को एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है। यहां धान से लदा हुआ ट्रक एक कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत की हो गई। हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ है। ट्रक और कार दोनों रायपुर की ओर से आ रहे थे। इसी बीच ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया। हादसा इतना भयावह था  कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पति पत्नी और चालक अंदर फंस गए।और तीनो की मौत हो गई .स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनो को बाहर निकाला गया।

राजधानी रायपुर में पुरानी विधानसभा के पास नरहदा में बीती रात लगभग 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और चालक की मौत हो गई। हादसा धान  से भरे ट्रक के कार के ऊपर पलटने के चलते हुआ । ट्रक और उसमें रखी धान की बोरियां एक साथ कार पर गिर गई .जिसके चलते रेस्क्यू में काफी समय लग गया।
डीपीएस स्कूल के सामने हुए इस हादसे  में  फिर तेज रफ्तार की बात सामने आई है।
दरअसल ट्रक कार को ओवरटेक कर रहा था .ब्रेकर में जर्क के चलते ट्रक का लॉकिंग हुक पट्टा टूट गया .जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बाई और जा रही कार पर पलट गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। लोग कार में दबे दिख रहे  लोगों को निकलने में लग गए। और एक व्यक्ति को निकलने में कामयाब हो गए .इसी बीच  पुलिस टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची तब जाकर रेस्क्यू बाकि दो लोगो को निकला जा सका ।
टैक्सी कार में राजकुमार शर्मा अपनी पत्नी पद्मा शर्मा और चालक प्रवीण साहू के साथ तिल्दा घर लौट रहा था ,ट्रक भी धान से भरी ट्रक भी रायपुर की तरफ से आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया और राजकुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई ,वहीं गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी पद्मा शर्मा और चालक प्रवीण साहू की मौत  कुछ देर बाद इलाज के दौरान हो गई।
बता दे की नेवरा निवासी  राजकुमार शर्मा 66 साल रायपुर के एम एम आई अस्पताल में 10 फरवरी से भर्ती थे। वहां उसकी बाईपास सर्जरी हुई थी। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद राजकुमार शर्मा पत्नी के साथ तिल्दा लौटने के लिए टैक्सी कार से निकले थे। इसी बीच वें हादसे का शिकार हो गए। राजकुमार ने बीमारी की जंग तो जीत ली थी ,लेकिन हादसे में जीती बाजी वे हार गए। आज राजकुमार और उसकी पत्नी पद्मा का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा। तिल्दा से वीसीएन टाइम्स की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले राज्यपाल का अभिभाषण, आर्थिक सर्वेक्षण पटल पर रखेंगे ओपी चौधरी

रायपुर-छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. सबसे पहले दीनदयाल सिंह पोर्ते, अविभाजित मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व सदस्य के निधन का उल्लेख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा. राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव लाया जाएगा.

प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2025-2026 पटल पर रखेंगे. सभापति तालिका की घोषणा की जाएगी.कल24 फरवरी को विधानसभा का बजट पेश किया जाएगा. वित्तमंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-2027 के आय व्ययक का उपस्थापन दोपहर 12.30 सदन में पेश करेंगे. 25, 26 और 27 फरवरी 2026 को वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा होगी.

छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधान सभा का अष्टम बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा. इस सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित है. 25, 26 और 27 फरवरी 2026 को सत्र चलने के बाद 28 फरवरी से 8 मार्च तक कोई बैठक नहीं होगी.

28 फरवरी को शनिवार ,1 मार्च को रविवार, 2 मार्च सोमवार को बैठक नहीं ,3 मार्च को होलिका दहन,4 मार्च को होली

5 और 6 मार्च को भी बैठक नहीं. 7 मार्च को शनिवार,मार्च को रविवार

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार की रात को एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है।यहां धान से लदा हुआ ट्रक एक कार पर पलट गया। हादसे में 3 लोगों की मौत की हो गई। वहीं कई और लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया। कार में तिल्दा नेवरा नेवरा निवासी राजकुमार शर्मा .अस्पताल से छुट्टी होकर पत्नी के साथ कार से थे लौट रहा था ,हादसे में चालक सहित तीनो की मौत हो गई,वही कार के परखच्चे उड़ गए।

कार पर पलटा धान से लदा ट्रक, 4 लोगों की मौत
भारतीय टीम को सुपर आठ चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा टूर्नामेंट में टीम की यह पहली हार है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराकर न केवल दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ चरण में भारत का विजयी अभियान रोका साथ हि  उसके लिए सेमीफाइनल की राह कठिन कर दी। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने  20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी।भारतीय टीम के लिए एक खिलाड़ी पर निर्भरता रहना भारी पड़ा है। भारत ने ग्रुप चरण में लगभग हर मैच में एक बल्लेबाज के दम पर ही जीत दर्ज की है। और सुपर आठ के पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कलई खुल गई।
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR होने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ को ढोंगी बताया और कहा कि योगी अब निम्न स्तर पर उतर आए हैं।बघेल ने कहा कि महंत भी 24 घंटे के लिए होता पूर्ण कालिक होता है, मुख्यमंत्री भी पूर्ण कालिक होता है। दोनों पद में एक साथ कोई आदमी कैसे रह सकता है।दल्लीराजहरा जाते समय दुर्ग में मीडिया से बातचीत में बघेल ने यह बयान दिया। इसके साथ ही उन्होंने 24 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र पर भी सवाल उठाए। भूपेश बघेल ने कहा कि केवल 15 बैठकों का प्रस्तावित बजट सत्र राज्य जैसे बड़े विषयों पर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है।

शंकराचार्य पर FIR..भूपेश बघेल ने योगी को बताया ढोंगी
कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगभग 165 आदिवासी परिवारों के सदस्यों ने अपने मूल धर्म और परंपराओं में आस्था जताते हुए घर वापसी की। यह कार्यक्रम ग्राम कुल्हीडोंगरी में प्राथमिक शाला के पास आयोजित संस्कृति गौरव सम्मान और अभिनंदन समारोह के दौरान संपन्न हुआ। स्थानीय भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम में पहुंचकर परंपरागत रूप से पांव पखारकर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक एकता और आत्मगौरव से जुड़ा व्यापक सामाजिक अभियान है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार और आदिवासी तथा वनवासी संस्कृति के संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कबीरधाम में 165 सदस्यों ने हिंदू धर्म में की वापसी,

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्लांट में काम करने वाली युवती के साथ सुपरवाइजर ने दुष्कर्म किया है। चाय में नशीली दवा मिलाकर उसने रेप किया, फिर आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।32 साल युवती ने जशपुर जिले के कांसाबेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि, साल 2024-25 में वो पूंजीपथरा के ईंट प्लांट में मजूदरी काम करती थी।जहां उसकी पहचान पत्थलगांव के सेंदरीबहाल निवासी पंकज यादव (32) से हुई। वो सिंघल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर का काम करता था। कभी कभार पंकज युवती के घर भी आना-जाना करता था। एक रात पंकज उसके कमरे में आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेसुधर हालत में युवती से रेप किया।

चाय में नशीली दवा मिलाकर युवती से रेप

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बाइक सवार को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे 15 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। रविवार सुबह ग्राम रजही के ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर रजही डैम गए थे। वहां भोजन करने के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे पथराटोला मार्ग से खटला लेकर वापस गांव लौट रहे थे।इसी दौरान खेत के संकरे रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे में चालक गौकरण दर्रो (40) की मौके पर ही मौत हो गई।

बालोद में सड़क किनारे पलटा ट्रैक्टर;1मौत,15 ग्रामीण घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप हुआ है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 बहनें मेहमान बनकर अपने चाचा के घर आई थी। 17 फरवरी को दोनों वापस अपने गांव लौट रही थी, तभी चौक में 9 बदमाश खड़े थे, जो नशा कर रहे थे। दोनों लड़कियों को अकेले देख उनकी नियत बिगड़ गई।बदमाशों ने बहनों से सड़क पर ही छेड़छेड़ करना शुरू कर दिया और घेर लिया। बड़ी बहन बचकर भाग निकली। मुख्य आरोपी नीरज लकड़ा (23साल  और एक नाबालिग ने छोटी बहन को पकड़ लिया। उसे कुछ दूर ले गए। मना करने पर जबरन जमीन पर पटका और रेप किया। अन्य 7 आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़े होकर वारदात देख रहे थे।पीड़िता ने 2 दिन बाद परिजनों को पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घर लौट रही 13 साल की बच्ची से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले एक दूल्हे का सच सामने आने पर सनसनी फैल गई. दरअसल, शनिवार की  रात धूमधाम शादी की  रस्में जारी थीं, लेकिन सुबह नेग मांगने आए किन्नरों ने दूल्हे को पहचान लिया कि वह एक किन्नर है. यह जानकारी मिलते ही शादी समारोह में हड़कंप मच गया और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई.  शादी की रस्में अंतिम चरण में थीं और लेन-देन की प्रक्रिया चल रही थी.लड़की पक्ष ने तुरंत शादी रोक दी और दूल्हे के परिवार से सवाल किए.जैसे ही यह बात फैली, अधिकांश बराती और दूल्हे के रिश्तेदार मौके से खिसक गए. लड़की पक्ष के लोगों ने स्थिति को बिगड़ते देख दूल्हे और उसकी मां को बंधक बना  लिया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा.

शादी के मंडप में बैठा दूल्हा निकला किन्नर

छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया है। सरकार ने होली के दिन अब ड्राई डे घोषित कर दिया है। पहले की तरह ही होली के दिन अब शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिबंध लागू रहेंगे। अवैध परिवहन सहित अन्य हुड़दंगियों पर कार्रवाई की जाएगी।दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति में होली समेत तीन ड्राई डे को खत्म कर दिया था। नई नीति के अनुसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए है, इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासी दास जयंती शामिल हैं। होली पर ड्राई डे नहीं था। इसे लेकर कई जगहों पर विरोध की खबरें आई थी।

छग.सरकार ने  फैसला बदला,होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें,

इन पांच राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ और निवेश से लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 23 फ़रवरी का राशि

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा, लेकिन सही सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण से आप इसे अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष की भावना रखने से बचें, क्योंकि इससे आपकी ऊर्जा व्यर्थ होगी और मन अशांत रहेगा। यदि कोई शारीरिक परेशानी लंबे समय से नजरअंदाज कर रहे हैं तो अब उसे गंभीरता से लें, क्योंकि छोटी लापरवाही आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती है। रिश्तों के लिहाज़ से दिन अच्छा है। आपको अपने सगे संबंधियों से मिलने का अवसर मिलेगा और पुरानी दूरियाँ कम होंगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन भी सुलझ सकती है, जिससे रिश्ते में फिर से गर्माहट आएगी और साथ कहीं घूमने का भी मन बन सकता है।
वृषभ राशि-आज भाग्य आपका साथ देगा और आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। आप अपनी आय बढ़ाने के नए अवसरों पर ध्यान देंगे और भविष्य को लेकर योजनाएँ भी बनाएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जा सकता है, जिससे मन को बड़ी राहत मिलेगी। जिन लोगों से रिश्तों में खटास थी, वे बातचीत से सुलझ सकती है और माहौल हल्का महसूस होगा। भाई-बहनों का सहयोग आपके काम आसान करेगा और मित्रों का दायरा भी बढ़ सकता है, जिससे सामाजिक जीवन में रौनक बनी रहेगी।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए संतुलन और सकारात्मकता लेकर आएगा। आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी। राजनीति या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ज्यादा उत्साह में आकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप अपने रहन-सहन के स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे और खुद पर खर्च करने का मन भी बना सकते हैं। कामकाज में स्थिरता बनाए रखना जरूरी होगा, इसलिए बिना सोचे बदलाव करने से बचें। पुराने मनमुटाव को सुलझाने के लिए पहल करेंगे तो रिश्तों में मिठास लौट आएगी।
कर्क राशि-आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत का विचार कर सकते हैं, लेकिन अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और इसी कारण आप सही दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे। साझेदारी में काम शुरू करने का विचार भी बन सकता है। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और गहरा बनाएगा। किसी काम में मदद की जरूरत पड़ेगी और वह समय पर मिल भी जाएगी। हालांकि पिताजी की किसी बात से मन थोड़ा आहत हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए खास अनुभव लेकर आएगा। यदि आप दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर चलेंगे तो परिवार और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ के आगे उनका प्रयास सफल नहीं होगा। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी रहेगा, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ें। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है, जिससे मन को ताजगी मिलेगी। नौकरी से जुड़ी समस्या होने पर आप नए विकल्पों पर विचार कर सकते हैं और यह निर्णय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
कन्या राशि-आज आपके दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन में संतोष और खुशी दोनों महसूस होंगे। आप जीवनसाथी के लिए कोई खास उपहार लेकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करेंगे। माता-पिता की सेवा में समय देना आपको आत्मिक संतुष्टि देगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या चल रही है तो वरिष्ठों से खुलकर बातचीत करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार को विस्तार देने की कोशिशें तेज होंगी। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी होगा, क्योंकि लापरवाही नुकसान दे सकती है।
तुला राशि-आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी और कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं जिन्हें टालना संभव नहीं होगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी पारिवारिक मामले को लेकर भी मानसिक दबाव महसूस होगा, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। यात्रा या घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में काम आएगी। व्यापार में बदलाव करने का विचार भी बन सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस बना रह सकता है, लेकिन अपनी मेहनत पर भरोसा रखना ही आपको सही दिशा देगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आप लोगों से जुड़ने में रुचि लेंगे। कामकाज में थोड़ी सावधानी जरूरी है और गुस्से पर नियंत्रण रखना आज सबसे बड़ी सीख साबित होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा। व्यापार से जुड़ी किसी समस्या को सुलझाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात करनी होगी, तभी आगे का रास्ता साफ होगा।
धनु राशि-आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा और आपको अपने जरूरी काम टालने से बचना होगा। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाना ही बेहतर रहेगा, इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार बन सकता है। मन में चल रही चिंता को पिताजी से साझा करेंगे तो समाधान मिल सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। पड़ोस या आसपास के लोगों को बिना मांगे सलाह देने से बचें, इससे अनावश्यक विवाद टलेंगे।
मकर राशि-आज आपको जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ काम करना होगा। नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश से जुड़े फैसले लाभदायक साबित हो सकते हैं। खान-पान की आदतों में सुधार लाने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी काम में लापरवाही करने से बचें, क्योंकि यही आपकी सफलता की कुंजी है। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का माहौल रहेगा और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, हालांकि दिनभर भागदौड़ भी बनी रह सकती है।
कुंभ राशि-आज का दिन चुनौतियों के साथ सीख भी लेकर आएगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग आपको हर परिस्थिति में मजबूत बनाए रखेगा। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं और यह यात्रा आपके लिए अनुभवों से भरी होगी। कामों को समय पर पूरा करना जरूरी रहेगा। किसी दूर रहने वाले प्रियजन की याद मन को भावुक कर सकती है, जबकि विद्यार्थी अपने करियर से जुड़े कोर्स या परीक्षा की तैयारी में जुटे रहेंगे।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामाजिक और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में प्रगति का संकेत दे रहा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके कामों की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे और नौकरी के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। माता-पिता के साथ संपत्ति से जुड़ा कोई मुद्दा उठ सकता है, इसलिए संयमित व्यवहार जरूरी होगा। वाणी पर नियंत्रण रखने से आप कई संभावित विवादों से बच जाएंगे। अचानक यात्रा का योग बन सकता है और यह यात्रा आपके लिए लाभ और नए अवसर लेकर आएगी।

कांग्रेस ने आजाद, गांधी, बघेल की पुण्यतिथि मनाई

तिल्दा नेवरा-कांग्रेस भवन तिल्दा नेवरा में रविवार को  शहर एव ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने स्व.कस्तूरबा गांधी, देश के प्रथम पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतरत्न मौलाना  स्व. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि  मनाई गई ,इस मौके पर इन महान विभूतियों  के द्वारा देश के प्रति निभाई गई भूमिका को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया ।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने ने कहा कि मां कस्तूरबा ने गांधी के साथ पूरा जीवन व्यतीत करते हुए उनके हर काम की सहभागी बनीं रही। प्रथम शिक्षामंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना आजाद के आजादी की लड़ाई में सहभागिता और शिक्षामंत्री के रूप में उनके द्वारा देश के प्रति निभाई गई भूमिका को को कभी नही भुलाया जा सकता है ।उन्होंने खूबचंद बघेल को छत्तीसगढ़ का सपूत बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का भला उनके बताए रास्ते पर चलने से ही होगा। कार्यक्रम को  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण,ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने भी संबोधित किया।

इस मौके परकंरेसी नेता  मोती हिंदूजा, सुनील सोनी, गोवर्धन यदु, मुरली मनोहर वर्मा, कैलाश गांधी, हरि मारखंडे, अनिल सिंह, अमजद खान, अजमेर बेग,द्वारिका शर्मा, गुलाब यदु, दाउद अहमद, विष्णु गोस्वामी, विक्रम वर्मा, गांधी राम निषाद, चिंता लाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

बड़ा हादसा: धान से भरी ट्रक कार पर पलटी..एक के मौत की खबर .रायपुर DPS स्कुल के सामने हुआ हादसा

रायपुर सारागाव-ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बड़ा ससक हादसा हुआ है .रायपुर-खरोरा मार्ग पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने धान से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाजू से गुजर रही कार के ऊपर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। कार के ऊपर ट्रक के पलट जाने से कार पूरी तरह दब गई है. कई धान के बोरे भी कार के ऊपर में गिर गए है। चुकि हादसा हहाइवे वे पर हुआ है इसलिए घटना के होते ही वहा से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई।कार तिल्दा की बताई जा रही है ,बतया जा रहा कर में चालक सहित ३लोग सवार थे ..

भीड़ में शामिल  कई लोगों ने धान के बोरों को हटाया और कार के अंदर फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाला। कार के अंदर और कितने लोग हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है । कार के अंदर चालक बुरी तरह से फंसा हुआ है,लोग उसे भी   निकलने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को खबर कर दी है।
प्रत्यदर्शियों ने बताया कि लगभग साढ़े 7 बजे रायपुर की ओर से आ रही  धान से भरी ट्रक जैसे ही डीपीएस स्कूल के गेट के सामने पहुंची .सड़क पर बने जानलेवा ब्रेकर को देख चालक ने तेजी के साथ ब्रेक लगाई जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर एक बीमार व्यक्ति को रायपुर ले जा रही कार के ऊपर पलट गई। घटना स्थल पर भारी भीड़ लगी हुई है।वीसीएन के लिए घटना स्थल से प्रताप कृपलानी की रिपोर्ट

जल संरक्षण की दिशा में संत निरंकारी मिशन का सशक्त कदम, सेवादारो ने की तालाब सफाई

तिल्दा नेवरा:तिल्दा-नेवरा,-संत निरंकारी मिशन ने रविवार को ‘प्रोजेक्ट अमृत’ अभियान के चौथे चरण के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को साफ पानी और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर, तिल्दा-नेवरा,संत निरंकारी मिशन शाखा के सेवादल सदस्यों और संतों ने  वार्ड क्रमांक 2 स्थित पैठू तालाब व आसपास पड़े कचरे की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। प्रोजेक्ट अमृत’ अभियान क शुभारंभ प्रातः 8 बजे सतगुरु की प्रार्थना कर गुरु के संदेश के साथ किया गया ।इस मौके पर मिशन से जुड़े सेवादारों ने पूरे उत्साह के साथ तालाब परिसर आसपास की सड़कों तथा किनारों पर जमी गंदगी को हटाकर साफ कर स्वच्छ बनाया गया। सेवा कार्य में संत निरंकारी मिशन के 100 से अधिक सेवादारों ने श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।इस मौके पर र्पार्षद द्वय ईश्वरयदु ,राजेश कोटवानी के साथ वार्ड वासियों ने भी सेवा कार्य में  हिस्सा लेकर सहयोग किया और संत निरंकारी मिशन के इस प्रयास की सराहना की।सुबह 8 शुरू हुआ अभियान 11 तक चलता रहा .

सेवादल संचालक महात्मा मुखी सुन्दरदास जेसवानी ने कहा कि यह पहल समाज को जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और सतत प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन सुनिश्चित किया जा सकता है।

सेवादार महक जेठवानी ने कहा कि स्व्च्छ जल स्व्च्छ मन ‘अभियान ‘प्रोजेक्ट अमृत’ अभियान निरकारी मिशन द्वारा  चलाया जा रहा है.अमन, जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र हो, तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं। मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत प्रारभ  किया गया है ’सेवादार राजकुमार ने कहा संत निरंकारी मिशन की यह परियोजना जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में एक प्रेरक कदम है,परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

पार्षद ईश्वरयदु ,राजेश कोटवानी कहा संत निरंकारी मिशनकी सेवा सराहनीय है ,इनके साथ आज हमे भी सेवा का मौका मिला ,सच में अगर हर व्यक्ति ‘स्वच्छ जल,के लिए स्वच्छ मन से सेवा करे तो ,हमारे पूजे जाने वाले जल स्रोत और  उनका संरक्षण आसानी से किया जा सकता है, स्वच्छता ,पानी और स्वस्थ वातावरणके हम सबको जागरूक होने की जरूरत है . मुखी सुन्ददास .सेवादल,में राजकुमार गेलानी,सुरेश राजपाल,भारत आडवाणी, सोनू अरोड़ा, श्याम माधवानी,सौरभ अरोरा,संजय बजाज ,अजय वरलयानी, नीरज जैसवानी, खुमान वर्मा सरोज जैसवानी, सरोज सिमरन अरोड़ा, पूनम बजाज ममता अरोड़ा कविता निहिचलनी, कुसुम वाधवानी,की प्रमुख भागीदारी  रही।

धमतरी:चौथिया में आए दुल्हन के भाई की हत्या.. बैंड वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकूओं से गोदा-7 गिरफ्तार..

धमतरी-छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार रात एक शादी समारोह की खुशिया मातम में बदल गई . चौथिया कार्यकम में हुए विवाद के बाद बैंड वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर दुल्हन के भाई के साथ मारपीट की, फिर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी । इस वारदात में 4 अन्य लोग भी घायल हुए है जिसमे एक की हालत गंभीर बनी हुई है.घायलों में एक नाबालिग भी शामिल है .इस घटना का लाइव वीडिया भी सामने आया है। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 2 नाबालिग भी शामिल है।ये पूरा मामला मगरलोड़ थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ग्राम भोथीडीह के रहने वाले पंचूराम निषाद के घर शादी थी। 20 फरवरी को भोथीडीह से बारात मालगांव गई थी। 21 फरवरी की देर शाम लकड़ी पक्ष चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आए। रात  करीब 8 बजे बाजार चौक के पास लकड़ी पक्ष वालों के स्वागत में नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान चंदन निषाद और उसके दोस्तों का बैंड वालों से धक्का लगने की बात पर कहा सुनी हो गई । इसके बाद बैंड वालों ने गाली-गलौज करते हुए बैंड बजाने को छोड़ दुल्हन के भाई  और दोस्तों से मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते शादी के खुशियों के बीच चीखे सुनाई देने लगी .बेंड बजाने आए 7 युवक चंदन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे इसी बीच  उस पर चाकू से हमला कर सभी के सामने उसकी हत्या कर दी।जबकि चार अन्य घायल हो गए । घटना के बाद शादी का माहौल मातम बाद गया.

उधर वारदात की सूचना मिलते ही मरगलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने तोषण चक्रधारी, हिनेश उर्फ हिलेश्वर, ताम्रज कंवर सभी 18 साल, के साथ गुलाब दीवान अभिषेक पटेल दोनों 20 साल समेत 2 नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मृतक चंदन निषाद गरियाबंद के मालगांव का रहने वाला था। चाकूबाजी में 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है , जिन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है । जहां उनका इलाज जारी है।एक घायल युवक तरुण को रायपुर रेफर किया गया है ..

एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि भोथीडीह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुल्हन के भाई को बैंड वालों ने मारा है। 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें 2 नाबालिग है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस वारदात को लेकर गांव के लोग भारी आक्रोशित है । जिस घर से आज बहन को लेने भाई चौथिया कार्यक्रम में आया था.उस घर से बेटी के साथ भाई का शव को साथ लेकर जब वापस गाव लौटे तो पूरे गांव में मातम छा गया.. धमतरी से VCN टाइम्स की रिपोर्ट