Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 13

इन चार राशि वालों के करियर और कारोबार में तरक्की के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 25 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। जिम्मेदारियां बढ़ने से थोड़ा दबाव जरूर महसूस होगा, लेकिन आपकी मेहनत और लगन आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल है और सही दिशा में कदम बढ़ सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लाभदायक साबित हो सकता है। हालांकि किसी सहयोगी की कोई बात आपको अंदर ही अंदर खटक सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते या प्रस्ताव की आहट दिल को खुश कर सकती है।

वृषभ राशि-आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है और आप अपने कामों में संतुलन बनाकर चलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आप समझदारी से वित्तीय निर्णय लेंगे। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता सबको प्रभावित करेगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में काम आ सकते हैं। बैंकिंग या वित्त से जुड़े लोगों को किसी नई योजना की जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यदि कोई मतभेद था, तो बातचीत से दूर हो सकता है और रिश्ते में मधुरता लौटेगी।
मिथुन राशि-भाग्य आज आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा और कई काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। घर के जो काम आप टालते आ रहे हैं, उन्हें समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर जाने की खबर भावनात्मक माहौल बना सकती है।
कर्क राशि-आज आप जो भी करेंगे, उसमें उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा झलकेगी। समझदारी और धैर्य से लिए गए फैसले आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। आध्यात्म और भक्ति में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में आपकी रचनात्मक सोच नए अवसर दिला सकती है और आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत बनाए रखनी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिल को गर्व और खुशी से भर सकती है।
सिंह राशि-व्यापार और योजनाओं के लिहाज से दिन अनुकूल है और आपके निर्णय अच्छे परिणाम दे सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। दिनचर्या में थोड़ी अनुशासन लाने की जरूरत महसूस होगी। घर में किसी अतिथि के आगमन से रौनक बढ़ेगी और आप व्यस्त भी रहेंगे। कुछ काम टालने की आदत नुकसान दे सकती है, इसलिए समय प्रबंधन पर ध्यान दें। यदि घूमने या छोटी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके मन को तरोताजा कर सकती है।
कन्या राशि-निवेश और आर्थिक फैसलों के लिए समय सकारात्मक संकेत दे रहा है। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। सेहत को हल्के में लेने की गलती न करें और छोटी समस्या भी समय पर दिखाएं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास रहेगी और किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात भावुक पल दे सकती है। माता-पिता की सेवा में समय बिताकर आपको संतोष मिलेगा। लंबे समय से अटकी कोई डील आज आगे बढ़ सकती है, जिससे राहत मिलेगी।
तुला राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता है, जिसे सोच-समझकर स्वीकार करना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे और नई संभावनाएँ बनेंगी। नए लोगों से मुलाकात आपके नेटवर्क को मजबूत करेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सराहना के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि-आज का दिन प्रगति और सकारात्मक परिणामों से भरा रह सकता है। आपके प्रयास आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे निभाने की जिम्मेदारी महसूस होगी। आप दिल से दूसरों का भला चाहेंगे, भले ही कुछ लोग उसे गलत समझ लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। काम को लेकर नए विचार आपके भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।
धनु राशि-कामकाज के लिहाज से दिन उत्साहजनक रहेगा और आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में आपकी मेहनत के परिणाम मिलने लगेंगे। जीवनसाथी को दी गई सलाह उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। परिवारिक रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा, हालांकि किसी विरोधी की बात मन को थोड़ी देर के लिए विचलित कर सकती है।
मकर राशि-आज निर्णय लेते समय धैर्य और समझदारी बेहद जरूरी होगी, क्योंकि जल्दबाजी से स्थिति उलझ सकती है। व्यवसाय में बदलाव करने से पहले हर पहलू पर विचार करना बेहतर रहेगा। किसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में संयम ही आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा। जरूरत पड़ने पर मांगी गई मदद आसानी से मिल सकती है, जिससे काम आगे बढ़ेगा। हालांकि कोई बनता हुआ काम अचानक रुक सकता है, इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें और हिम्मत बनाए रखें।
कुम्भ राशि-दिन सामान्य रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किस्मत आपका साथ दे सकती है, पर आलस्य प्रगति की राह में रुकावट बन सकता है। अविवाहित लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। आप अपने जीवन-स्तर और दिनचर्या में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। धन से जुड़ा रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात यादों को ताजा करेगी, इसलिए उनकी बातों को सकारात्मक नजरिए से सुनना बेहतर रहेगा।
मीन राशि-स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है और पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। कुछ नया करने की इच्छा आपको रचनात्मक दिशा में ले जाएगी। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से बात संभल जाएगी। यदि कोई कर्ज लिया हुआ है, तो उसे लौटाने की स्थिति बन सकती है। सरकारी या जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश आपको मानसिक शांति देगी।

छत्तीसगढ़ बजट ;भाजपा के लिए विकासोन्मुखी , कांग्रेस ने कहा झूठ का पुलिंदा

तिल्दा नेवरा -विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम बनाए जाएंगे। बजट पेश करने के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। भाजपा का कहना है की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बजट है ।वहीं कांग्रेस ने यह कहते हुए निशाना साधा की सरकार ने युवा महिलाएं किसी भी वर्ग से किए वादे पूरे नहीं किए हैं।

छत्तीसगढ़ का संकल्प बजट वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ के माटी का चंदन लगाकर पेश किया और उन्होंने यह समावेशी बजट पेश किया है यह भौगोलिक दृष्टि से वनांचल के सुदूर क्षेत्र कहिए या मैदानी क्षेत्र कहिए हर दृष्टि से एक मजबूत न्यू रखने के लिए है ताकि विकसित भारत 2047 के निर्माण का जो सपना प्रधानमंत्री जी का है उसे पूर्ण करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा ।

महेश अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तिल्दा

समृद्ध छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम
यह बजट समृद्ध छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में दूरदर्शी और छत्तीसगढ़ को संवारने वाला बजट है .इस बजट से प्रदेश के  हर वर्ग को राहत मिलेगी बजट विष्णु सरकार का “संकल्प- बजट” है l इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन, किसानों और मजदूरों के हितों को प्राथमिकता दी गई है ।इस बजट से स्कुल ,अस्पतालों के साथ सभी बातो पर ध्यान दिया गया है .

भाजपा नेता राम पंजवानी

साय सरकार का तीसरा बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद ‘संकल्प’ के थीम पर आधारित है। यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ का दृष्टि पत्र है, बजट में शिक्षा पर जोर दिया गया है ।राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ का बजट 35 गुना बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद पांच हजार करोड़ का बजट अब 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ पहुंच गया है।बजट में गरीब युवा और किसानों पर विशेष फोकस है।यह बजट सुशासन से समृद्धि की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा । यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने मिल का पत्थर साबित होगा ।

विकास कोटवानी मंत्री भाजपा जिला ग्रामीण रायपुर

बजट में जनता से किया वादा पूरा नहीं किया गया है ।यह ठग बजट है। बजट में किसानों, युवाओं और आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। रोजगार, धान, किसान किसी पर बात नहीं हुई है। पिछले बजट की राशि पूरी खर्च नहीं हुई है फिर भी सरकार द्वारा कर्ज लिया गया है। यह बजट भाजपा का मायाजाल है । इस बजट से प्रदेश की जनता का भला होने वाला नही है उन्होंने बजटको महिलाओं के लिए निराशाजनक बताते  कहा कि महिला सुरक्षा और रोजगार के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं है। वित्त मंत्री पर केंद्रीय योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप भी लगाया।

अजितेश शर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष

तिल्दा नेवरा किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं कैट  के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर दास पंजवानी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। बजट में भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई है जिससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिलेगी।ऐसे यह  बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है । .

सुन्दर दास पंजवानी प्रदेश उपाध्यक्ष कैट

बजट पर भाजपा नेता सिपक शर्मा ने कहा, बजट में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और अस्पतालों के बारे में बात की है… मैं  वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।”वित्त मंत्री का यह बजट जनता को समर्पित है… यह इतना शानदार बजट है कि विपक्ष इसके खिलाफ सिर्फ इसलिए बोल रहा है, क्योंकि वे इसकी क्वालिटी देखकर घबरा गए हैं।” उन्होंने कहा, “किसान, युवा, महिलाएं, मुझे लगता है कि किसी को भी नजरअंदाज नहीं किया गया है। सभी क्षेत्रों को बजट में पूरी तरह से शामिल किया गया है।”

दीपक शर्मा आर्थिक प्रकोष्टजिला सयोजक

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास, अधोसंचना विकास, सड़कों के निर्माण के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रावधान किए गए हैं। यह अच्छी पहल है। शहरों से लेकर गांवों के विकास के लिए राशि का प्रावधान किया गया है।

रानी सौरभ जैन पार्षद

तिल्दा में ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:पहिए के नीचे आया सिर, 

तिल्दा नेवरा

छत्तीसगढ़ के तिल्दा खरोरा मार्ग पर मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । सिचाई कालोनी के सामने  तेज गति से जा रहे एक ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई । हादसा इतना भयावह था कि मृतक का पूरा शरीर बुरी तरह से कुचला गया और उसकी अतडिया तक बाहर आ गई।। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़ फरार हो गया,पलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार नेवरा तुलसी की तरफ से तिल्दा की तरफ आ रहा था.तभी उसकी बाइक सामने आर ही एक हाईवा से टकराते हुए बाइक से छिटककर गिर गया और  बाइक के साथ तिल्दा की ओर से सयंत्र का सामान भरकर आ रहे ट्रेलर के नीचे चला गया।  चालक ब्रेक लगता इसके पहले ट्रेलर का पीछे वाला चक्का उसे  कुचलता हुआ आगे निकल गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रेनर छोड़कर फरार हो गया। जिसके कारण सड़क पर जाम लगा गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उठाया.और पुलिस वाहन से पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया लगभग आधे घंटे के बाद सुचारू रूप से आवागमन शुरू हुआ। बता दे की तिल्दा खरोरा  मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। जिसके कारण हमेशा जैम की स्थिति बनी रहती है। यातायात पुलिस के नहीं रहने के कारण वाहन चालक तेज गति से अपने वाहन चलाते हैं। जिसके चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं होते रहती है। ऐसे भी उद्योग लगने के बाद से शहर का आवागमन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग बायपास रोड की मांग करते आ रहे हैं लेकिन इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जिंदगी भर साथ निभाने वाले पति-पत्नी ने मरते समय भी साथ नही छोड़ा ,एक साथ उठी दोनों की अर्थी .एक चीता पर जलाया गया

आखिरी सांस तक निभाई साथ जीने-मरने की कसम
इंदर कोटवानी .
तिल्दा नेवरा- पति-पत्नी का साथ,जीने मरने का वादा, भले ही काल्पनिक लगता है। लेकिन तिल्दा नेवरा में शर्मा दंपति ने अपने जीवन से इसे सच साबित कर दिया। जिंदगी भर साथ निभाने वाले पति-पत्नी ने मरते समय भी एक दुसरे का साथ नहीं छोड़ा।और अंतिम पलों तक साथ रहकर उस वादे को भी बखूबी निभाया जिसे दोनों ने मंडप में विवाह के दौरान अग्नि कुंड के सात फेरे लेते हुए एक दुसरे से किया था। मरने के बाद दोनों की अर्थी एक साथ उठी और एक चीता पर एक साथ विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह पल देख परिवार के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र वासियों की आंखों से भी आसु छलक पड़े।
आखिरी सांस तक निभाई साथ जीने-मरने की कसम
ये दिल को छू देने वाली साथ जीने-साथ मरने’ की सच्ची कहानी नेवरा निवासी राजकुमार शर्मा और उसकी पत्नी पदमादेवी शर्मा की है। जो अब इस दुनिया में नही है। लेकिन इस घटना ने न केवल परिवार को, बल्कि पूरे इलाके को भावुक कर दिया है.।
रविवार को शर्मा दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी, नेवरा निवासी राजकुमार शर्मा को हार्ट में तकलीफ हुई तो इलाज के लिए उसे एमएमआई नारायणा अस्पताल में इलाज  के लिए भरती कराया गया था.।जहा 10 फरवरी को उसकी सफल बायपास सर्जरी हुई थी.।,अस्पताल में राजकुमार शर्मा की पत्नी पदमा देवी  ,बड़ा बेटा और बहु जो पुणे में जाप करते है,वे भी अस्पताल में साथ थे .बीते सोमवार को डाक्टरों ने छुट्टी देने की बात कही थी.। लेकिन न जाने क्यू,  राजकुमार सोमवार के पहले ही रविवार को घर जाने के लिए डाक्टरों से डिस्चार्ज करने की जिद्द कर कहता रहा वह पूरी तरह से ठीक हो चूका है।
बाद में उसे रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। शाम को बेटे बहु ने किराए की कार में मा बाप को बिठाकर रवाना करने से पहले .बेटे ने कहा पापा हमारी चिंता बिलकुल ना करना और ,अपनी सेह्द का ख्याल रखना दावा टाइम से जरुर लेना,मै जल्द ही मिलने आउगा,फिर मा से कहा पापा का ख्याल रखना. इतना कहकर बेटा-बहु दोनों एयर पोर्ट के लिए रवाना हो गए.।
उधर जसे ही उनकी कार रायपुर की पुरानी विधान सभा पारकर  नहरदा DPS के पास पहुंची  धान से भरी ट्रक पलट उनकी कार के ऊपर पलट गई और नियति के क्रूर प्रहार ने राजकुमार और पद्मा को एक साथ हमेशा के लिए सुला दिया। जैसे ही हादसे की खबर मिली तो नेवरा में मातम पसर गया ,.दुसरे दिन पोस्ट मार्टम के बाद राजकुमार और पद्मादेवी  के शव एक साथ नेवरा उनके निज निवास पर लाए गए, कुछ देर बाद नेग का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद साथ निभाने पति-पत्नी की एक साथ अर्थी उठी तो परिजनों  के साथ शवयात्रा में शामिल लोग फफक -फफक कर रोने लगे श्मशान घाट में  दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर हुआ,।.यह दृश्य हर आंख को नम और हर दिल को भारी कर गया.

प्रेम की अनोखी मिसाल: आज के दौर में जहां रिश्ते कमजोर पड़ते दिखते हैं, वहां तिल्दा नेवरा के इस दंपति ने प्रेम की ऐसी मिसाल पेश की है जो लंबे समय तक याद रहेगी.लोग साथ जीने-साथ मरने’ की सच्ची कहानी बता रहे हैं. इस घटना ने न केवल परिवार को, बल्कि पूरे इलाके को भावुक कर दिया है.

पुराणी रंजिश को लेकर भतीजे ने की, चाचा परिवार के तीन लोगो की हत्या

सारंगढ़-छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़-जिले में आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने चाचा के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में चाचा, दादी और 3 साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है । फ़िलहाल दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

मली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सारंगढ़ के झाल ग्राम पंचायत का है। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के चाचा, दादी और 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। इतना ही नहीं इस जानलेवा हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। फ़िलहाल दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

वारदात के पीछे का आपसी पुराणी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने के फिराक में था.लेकिन पुलिस ने  आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया । मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है . घटना के बाद गाव में दहशत और आक्रोश का माहौल है .पुलिस आरोपी से वारदात के पीछे का असली कारण जानने के लिए पूछताछ कर रही है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुईं है और इलाके में मातम का माहौल बन गया है। सारंगढ़ से VCN टाइम्स की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे विश्वास और विकास का बजट!

रायपुर-छत्तीसगढ़ विधान सभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है।वित् मंत्री ओपी चौधरी आज दोपहर 12:30 बजे सदन में बजट पेश करेंगे। यह मुख्य मंत्री विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट होगा।

इस बार का बजट 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। गौरतलब है कि वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार ने 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस बार के बजट में बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही शिक्षा, ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं

बजट से पहले मुख्य n ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सरकार की प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने लिखा कि सरकार का तीसरा बजट विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। मुख्य मंत्री  कि सरकार आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दे रही है। साथ ही किसानों, गरीबों, युवाओं और मातृशक्ति के उत्थान के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह बजट “सुशासन से समृद्धि” के मॉडल को आधार देगा और प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भरता और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 24 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए निवेश और आर्थिक योजनाओं के लिहाज से शुभ संकेत लेकर आया है। यदि आप धैर्य से निर्णय लेंगे और जल्दबाजी से बचेंगे, तो लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में आपका उत्साह बना रहेगा और आप पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्यों को पूरा करने में जुटे रहेंगे, जिससे परिणाम भी संतोषजनक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बिताया गया रोमांटिक समय आपके रिश्ते में नई मिठास घोलेगा और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग कमाई बढ़ाने के नए रास्तों पर गंभीरता से विचार करेंगे। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, छोटी परेशानी भी नजरअंदाज न करें। जरूरत पड़ने पर धन उधार भी आसानी से मिल सकता है। साथ ही संतान के मन में चल रही भावनाओं और उलझनों को समझने की कोशिश करेंगे तो परिवार में तालमेल और बेहतर होगा।
वृषभ राशि-आज का दिन आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। यदि आप हर काम सोच-समझकर करेंगे तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह को लेकर अड़चनें थीं, तो उनके दूर होने से घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। काम से जुड़ी यात्रा भी संभव है और यह आपके लिए नए अवसर लेकर आएगी। हालांकि किसी बात को लेकर परिवार में हल्की कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम से काम लेना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि-आज आप अपने कामकाज और जीवनशैली दोनों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे और यही प्रयास आपको आगे बढ़ाएंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खबर माहौल को खुशनुमा बना सकती है। यदि विवाह से जुड़ी कोई रुकावट चल रही थी तो उसके दूर होने के संकेत हैं। पिताजी की सलाह आज आपके लिए खास मायने रखेगी, इसलिए उनकी बातों को गंभीरता से सुनना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है और आपके सुझावों से वरिष्ठ भी प्रभावित होंगे। दिन कुल मिलाकर सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति का अहसास कराएगा।
कर्क राशि-आज का दिन आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। नया वाहन खरीदने या घर के लिए कोई उपयोगी चीज लेने का विचार बन सकता है। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने की सोच रहे थे तो उसमें भी आसानी हो सकती है। हालांकि सरकारी कार्यों में थोड़ी देरी या बाधा आ सकती है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा। आप किसी मित्र की मदद के लिए आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। पुराने लेन-देन से जुड़ा कोई मुद्दा फिर सामने आ सकता है, जिसे समय रहते सुलझाना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए लाभ और संतोष लेकर आने वाला है। व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और मेहनत का फल साफ दिखाई देगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक रह सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ बिताया गया समय आपको भावनात्मक रूप से सुकून देगा, जबकि सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पार्टनरशिप में किए गए काम लाभदायक रहेंगे और घर में किसी नए कार्य की शुरुआत का शुभ संयोग बन सकता है।
कन्या राशि-आज का दिन मिला-जुला अनुभव देने वाला रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत और लगन आपको आगे बढ़ाएगी। नौकरीपेशा लोगों की कार्य के प्रति निष्ठा वरिष्ठों को प्रभावित करेगी और उनकी सराहना मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा, जिससे अच्छे परिणाम की संभावना बनेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा ताकि बजट संतुलित रहे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। वाणी और व्यवहार में संयम रखने से कई अनावश्यक विवाद टल जाएंगे। किसी की बातों में आए बिना खुद पर भरोसा रखें, क्योंकि विरोधी सक्रिय रह सकते हैं।
तुला राशि-आज का दिन आपको आर्थिक मामलों में योजना बनाकर चलने की सीख देगा। यदि आप अपने खर्च और आय के बीच संतुलन बनाए रखेंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा। व्यवसाय में आपकी योजनाएं लाभ देने लगेंगी और आप नए विचारों पर काम करने का मन बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी। कामों को टालने से बचना होगा, क्योंकि देरी आगे परेशानी बढ़ा सकती है। पारिवारिक रिश्तों में धैर्य बनाए रखें और बेवजह क्रोध से दूरी रखें, यही आपकी शांति की कुंजी होगी।
वृश्चिक राशि-आज आपको आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है और सोच-समझकर खर्च करना ही बेहतर रहेगा। यदि आसपास किसी विवाद की स्थिति चल रही थी तो वह सुलझ सकती है, जिससे मन को राहत मिलेगी। खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि स्वास्थ्य आपके मूड को प्रभावित कर सकता है। पारिवारिक समस्याएं धीरे-धीरे कम होंगी और
धनु राशि-आज का दिन सुख और समृद्धि में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना भी बन सकती है। व्यवसाय में चल रही उलझनें सुलझेंगी और योजनाएं स्पष्ट होंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन मानसिक राहत लेकर आएगा और पढ़ाई का दबाव कम महसूस होगा। यदि आप संपत्ति खरीदने की सोच रहे थे तो वह सपना साकार हो सकता है। कुल मिलाकर दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहेगा।
मकर राशि-आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा हो सकता है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा। यदि किसी काम को लेकर मन में संदेह है तो उसे फिलहाल टालना ही बेहतर होगा। पिताजी की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन समय के साथ स्थिति सामान्य हो जाएगी। नए काम की योजना बन सकती है, जो भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। विवादों से दूरी बनाए रखना आपके मानसिक संतुलन के लिए जरूरी है। किसी मनोरंजन या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर आप मन को हल्का महसूस करेंगे और यात्रा के दौरान कोई उपयोगी जानकारी भी मिल सकती है।
कुंभ राशि-आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ छोटी-मोटी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। खर्च बढ़ने से थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। संतान पक्ष से कोई खबर मन को थोड़ी उदासी दे सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। किसी पुरानी गलती का सच सामने आने से आप आत्ममंथन करेंगे और आगे सुधार का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी रहेगा।
मीन राशि-आज आप ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भरपूर रहेंगे और यही ऊर्जा आपको आगे बढ़ाएगी। अच्छे कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। व्यवसाय में आपकी लंबी अवधि की योजनाए गति पकड़ेंगी और रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी काम या टेंडर मिलने की संभावना भी आपको उत्साहित करेगी। परिवार में किसी सदस्य के लिए सरप्राइज उपहार लेकर आप खुशियों का माहौल बनाएंगे और रिश्तों में अपनापन और बढ़ेगा।

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार का दिन सड़क हादसो का दिन रहा। शहर मे 5 सड़क हादसो में 2 की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल हो गये। तीन सड़क हादसे रिंग रोड नंबर एक पर हुए, जहां एक कंटेनर की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक एक्टिवा सवार अधेड़ को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे अधेड गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि संतोषी नगर ओवर ब्रिज पर कई बसे आपस में टकरा गई। एक हादसा पंडरी इलाके में हुआ, जहां ऑटो का इंतजार कर रही युवती को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हो गई। क और सड़क हादसा मंदिर हसौद थाना इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी अनियत्रिंत होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें सत्यसांई अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये।

राजधानी में हादसों का सोमवार,5भीषण सड़क हादसे,

छत्तीसगढ़ में DMF (जिला खनिज न्यास निधि)घोटाले में बड़ी खबर सामने आई है। DMF फंड में कथित अनियमितताओं के मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के बाद हिरासत में लिया और अदालत में पेश किया,जहां से कोर्ट ने 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।बता दें कि इससे पहले अनिल शराब घोटाले में भी जेल जा चुके हैं।जांच में सामने आया है कि DMF फंड से जुड़े कार्यों में कथित तौर पर कमीशन लेकर अपने परिचितों और कुछ फर्मों को काम दिलाने का आरोप अनिल टूटेजा पर है। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया गया और ठेके आवंटन में अनियमितताएं की गईं।

DMF घोटाले में टुटेजा,गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर में भाजपा नेता की हत्या की साजिश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।पुलिस जांच में सामने आया है कि भाजपा नेता की हत्या के षड्यंत्र का मास्टरमाइंड भी भाजपा का ही एक पदाधिकारी निकला। पुलिस ने BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के बेलतरा पूर्व मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। उसके साथ सहयोगी नारद श्रीवास को भी हिरासत में लिया गया है।जांच के मुताबिक भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख रुपये में सुपारी दी गई थी। यह राशि आरोपी राजू सोनकर द्वारा अपने साथी नारद श्रीवास के माध्यम से तय की गई थी। बताया जा रहा है कि बीते 13 दिसंबर को बंधु मौर्य पर जानलेवा हमले की कोशिश भी की गई थी, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।पुलिस के अनुसार, हाल ही में एक ज्वेलरी व्यापारी से हुई लूट की वारदात के आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस साजिश का खुलासा हुआ।

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या की साजिश !

दुर्ग में भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के लिंक रोड स्थित एक ड्राई फ्रूट की दुकान में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई।दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और आसपास की दुकानों को एहतियातन खाली कराया गया।कैंप 2 के लिंक रोड स्थित एक ड्राई फ्रूट की दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखा, जिसके कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टीम आग बुझाने में जुट गई।आग लगने से दुकान में रखा ड्राई फ्रूट, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। दुकान संचालक द्वारा नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

दुर्ग में दुकान में लगी भीषण आग
लखनऊ के आशियाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सेक्टर L स्थित मकान नंबर 91 में एक नीले ड्रम के अंदर अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ..मृतक की पहचान वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है. 20 फरवरी से लापता मानवेंद्र की गुमशुदगी पहले ही दर्ज कराई गई थी,. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि तलाश इस तरह एक खौफनाक सच पर जाकर खत्म होगी. पुलिस के मुताबिक शव पर सिर और पैर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं,जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है. शुरुआती जांच में चौंकाने वाला एंगल सामने आया है. मामले में मृतक के बीकॉम के छात्र बेटे से पूछताछ की जा रही है .और संदेह की सुई उसी पर घूम रही है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है. ऐसा बताया जा रहा है कि पिता की डांट से बेटा नाराज था.
अब नीले ड्रम में मिला पैथ लैब मालिक का शव,

दिल्ली में आयोजित इंडिया AI समिट के दौरान कांग्रेस की ओर से किए गए अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन का मामला अब प्रदेशभर में राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। सोमवार को भिलाई में बीजेपी महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने सुपेला घड़ी चौक पर कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस घटना को देश की छवि धूमिल करने वाला कृत्य बताया।दरअसल, इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। भाजपा ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का अपमान करार दिया, जबकि कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक विरोध का हिस्सा बताया।

 AI समिट में कांग्रेस के अर्धनग्न-प्रदर्शन का विरोध

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। झगड़े के बाद गुस्साए पति ने डंडे से पत्नी को इतना पीटा कि, उसकी जान चली गई।आरोपी पति का नाम फुलजेन तिर्की (38) है। चरित्र संदेह को लेकर पत्नी गीता तिर्की (36) के अक्सर विवाद होता था।आरोपी अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में रहता था। रविवार को ही गोवा से लौटा था।सोमवार सुबह इसी बात पर दंपती के बीच झगड़ा हो गया।गुस्साए पति ने पास रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अनवर ढेबर के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने एक और अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। ढेबर के खिलाफ शराब दुकानों में मैन पावर सप्लाई और प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से ओवर टाइम भत्ता देने के नाम पर करोड़ों का हेरफेर करने का आरोप है।बता दें कि ED ने 29 सितंबर को तीन व्यक्तियों से नकद 28 लाख रुपए जब्त किए थे। इसकी जानकारी कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ शासन को सूचना प्रेषित की गई थी, जिसके आधार पर EOW ने एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद इसी सप्ताह आबकारी के सहायक आयुक्त नवीन तोमर को गिरफ्तार किया गया था। इसी कड़ी में पूछताछ करते हुए अनवर ढेबर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आरोप है की साल 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम भत्ता के नाम पर लगभग ₹100 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया।

 अनवर ढेबर पर एक और बड़ा एक्शन,

सोने-चांदी के दाम में  23 फरवरी को तेजी आई । इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,154 रुपए बढ़कर 1लाख,58हजार ,220 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1लाख ,55,हजार 66 रुपए पर था।वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 13,हजार 761 रुपए बढ़कर 2,लाख 64,हजार75 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,लाख 50हजार ,314 रुपए किलो थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी कीमतें और बढ़ सकती हैं।स साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 24,हजार रुपए और चांदी 33,000 रुपए महंगी हो चुकी है।

सोना 3 हजार महंगा, 1.58 लाख पर पहुंचा:

कोयला रेक पॉइंट पर मिली अज्ञात युवक की लाश: हत्या की आशंका!

तिल्दा नेवरा-तिल्दा कोयला रेट पॉइंट पर पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है।इस बात का भी कयास लगाया जा रहा है कि किसी अन्य जगह पर उसकी हत्या कर लाश को कोयला पॉइंट पर आकर फेंका गया है। तिल्दा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को तिल्दा कोयला रेल पॉइंट के पास उस समय हडकंप मच गई जब एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई देखी गई । जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई, लाश अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी । पुलिस ने लाश का पंचनामा कराकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिस जगह पर लाश मिली है। ऐसा माना जा रहा है की शव को किसी दूसरी जगह से लाकर फेका गया है। चुकि वहां दिन-रात मजदूर काम करते हैं। बावजूद किसी की नजर ट्रेक के किनारे पड़ी लाश पर नहीं पड़ी।पुलिस ने शव कको चीर घर में रखा है ,पोस्ट मार्टम के बाद हकीकत का पता चलेगा ,हत्या हुई है या सामान्य मौत हुई है..

होली: तिल्दा पुलिस ने की तैयारी,शहर सहित इलाके मे रहेगी ‘खाकी’ की विशेष निगरानी हुड़दंग किया तो खैर नहीं

होली पर गुंडा बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर
होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। तिल्दा पुलिस ने अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए थाने में तलब किया.और हुड़दंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी ।
होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। गुंडा बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी संवेदनलशील इलाकों में पुलिस के जवान तैनात किए जाएगे । त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी,,हुड़दंग या साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सवेंदनशील माने जाने वाला होली पर्व पर
थाना प्रभारी  रमाकांत तिवारी ने समझाइश देते दो टूक में हिदायत देते कहा, होली शांति और  भाईचारे के साथ मनाए।त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, हुड़दंग या साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश  की गई तो पुलिस सख्ती के साथ अपना कम करेगी
होली दौरान तीन सवारी अथवा शराब पीकर स्टंट करने पर पुलिस वाहन जप्त करने की कार्रवाई करेगी पुलिस ने खासकर युवाओ निवेदन करते चेतावनी दी है की सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट न करे ना ही ऐसा कोई रील बनाये यदि इस तरह के कार्यो की शिकायत मिलेगी तो थाना स्तर पर बनाई गई सोशल मिडिया निगरानी टीम कार्यवाही तत्काल करेगीआम जनता से भी अपील की गई है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने सतत् निगरानी के लिए अलग अलग  पेट्रोलिंग टीम बनाई गई है .ती स्वयं भी पेट्रोलिंग करेंगे ।