Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 12

तीन दिन पहले मिली अज्ञात युवक की मिली लाश कीहुई शिनाख्त:पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा

VCN टाइम्स का शक हुआ सच साबित .

तिल्दा नेवरा । तिल्दा में तीन दिन पहले मंगलवार को कोयला रेंक पॉइंट मिली अज्ञात युवक की लाश को शिनाख्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम यशवंत पीता सीताराम निवासी सरभोगा थाना पटना जिला कोरिया निवासी के रूप में की है जो तिल्दा क्षेत्र के एक प्लांट में काम करता था । पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा किया गया है पुलिस अब हत्या की एंगल से मामले की जांच में जुट गई है ..बता दे की हरिभूमि ने लाश मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जो सच साबित हुई है ।

तिल्दा कोयला रेल पॉइंट के पास मंगलवार को लाश मिलने के बाद हडकंप मच गया था । जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची ,लाश अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी ।पुलिस के द्वारा लाश का पंचनामा कराकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की थी लेकिन उस दौरान पहचान नहीं हो सकी। मृतक का शव दोपहर को तीन बजे मिला था ,जबकि रेक पॉइंट में सुबह से  मजदूर काम रहे थे । बावजूद किसी की नजर ट्रेक के किनारे पड़ी लाश पर नहीं गई । उधर जब मृतक अपने घर नहीं पहुंचा तो उनके घर के लोग उसकी खोजबीन करते हुए तिल्दा पहुंचे तभी उनको अज्ञात लाश मिलने की जानकारी मिली उन्होंने शव को देखा तो उसकी पहचान यशवंत के रूप में हुई।

दरअसल कोरिया जिले का रहने वाला यशवंत और उसका भाई तिल्दा क्षेत्र के ग्राम मढी में स्थित एक संयंत्र में काम करता था । और सयंत्र के परिसर में हि रहता था । 23 फरवरी को छुट्टी लेकर शाम को अपने दोस्तों के साथ अंबिकापुर जाने के लिए तिल्दा आए थथा । सभी ने मिलकर अक जगह शराब पी उसके बाद दोनों भाइयों को स्टेशन पर छोड़कर बाकी तीन वापस चले गए। बाद में यशवंत अचानक स्टेशन से गायब हो गया।

मंगलवार 24 फरवरी दोपहर को उसका शव रेक पॉइंट पर मिला। 25 फरवरी को उसका पोस्टमार्टम कराया गया तब तक उसके परिजन पहुंच चुके थे। पीएम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि यशवंत की हत्या की गई है। अब पुलिस नए सिरे से जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के कैमरे को कंगाल रही है।पुलिस को  कुछ इनपुट मिला है। पुलिस का कहना है जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा माना जा रहा है हत्या किसी और जगह करने के बाद शव को कोयला रेल पॉइंट के पास आकर फेका गया ..

स्पा सेंटर में बवाल! आधी रात घुसे दो लोग.लाइसेंसी पिस्टल से की हवाई फायरिंग.… CCTV में कैद हुआ सबकुछ

रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में  महिला द्वारा संचालित एकब्यूटी पार्लर और स्पा में देर रात दो अज्ञात आरोपियों ने गोली चला दी। घटना 25 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार आरोपी स्पा सेंटर बंद होने के बाद दुकान खोलने और स्पा कराने की जिद करने लगे। संचालिका ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी है और स्टाफ घर जा चुका है। इसके बावजूद शराब के नशे में आरोपी बहस करने लगे और एक आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना संचालिका ने अगले दिन दोपहर में सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दो घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास एक पिस्टल और एक एयर गन बरामद हुई। आरोपी सुनील कुमार पाण्डेय निवासी प्रतापगढ़ (यूपी) जो प्राइवेट पीएसओ है और अंगद सिंह निवासी आदर्श नगर मोवा जो ड्राइवर है। दोनों को पुलिस ने शिकायत के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है

अर्धनग्न अवस्था में हथियार लहराते युवकों ने मनाया बर्थडे;गैंगस्टर गानों पर डांस, चाकू और शराब की बोतलें लहराते दिखे

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ युवकों ने खतरनाक तरीके से बर्थडे मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक गैंगस्टर गानों की धुन पर झूमते हुए हाथों में चाकू और शराब की बोतलें लहराते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो किसी कमरे या हॉल में आयोजित बर्थडे पार्टी का है। केक काटने के बाद माहौल अचानक बदल जाता है और युवक कथित रूप से हथियार निकालकर उनका प्रदर्शन करने लगते हैं।

कुछ युवक बिना शर्ट के नाचते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दो युवक आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। एक-दूसरे को कंधे पर उठाकर और हवा में चाकू लहराते हुए वे वीडियो बनाते दिख रहे हैं।

इस तरह के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर दबदबा दिखाने के उद्देश्य से बनाए जाते हैं। गैंगस्टर गानों और हथियारों के साथ वीडियो बनाना युवाओं के बीच एक खतरनाक ट्रेंड के रूप में उभर रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसमें शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार असली हैं या नकली, इसकी भी जांच की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन करने और सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चांदी ₹5000 सस्ती… सोना भी धड़ाम, शेयर बाजार की भी बदली-बदली चाल

गोल्ड और चांदी के रेट में गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है. चांदी का भाव पिछले बंद के मुकाबले खुलते ही 5,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ता हो गया है, तो इस गिरावट के चलते हाई से चांदी अब 1.47 लाख रुपये सस्ती मिल रही है.
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) से लेकर शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) में गुरुवार को ओपनिंग के साथ ही सुस्ती देखने को मिल रही है. बीते कारोबारी दिन तक तेज रफ्तार से भागती नजर आ रही चांदी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर खुलने के साथ ही अचानक5000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती (Silver Price Fall) हो गई, तो वहीं सोने का भाव भी धड़ाम (Gold Rate Fall) नजर आया. दूसरी ओर सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बदली-बदली नजर आई, दोनों जोरदार तेजी के साथ खुले, लेकिन मिनटों में ये रफ्तार धीमी पड़ गई और रेड जोन में आ गए.

कमोडिटी मार्केट में गुरुवार को सुस्ती देखने को मिल रही है. चांदी की अगर बात करें, तो MCX Silver Price अपने पिछले बंद भाव 2,78,364 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में ओपनिंग के साथ ही टूटकर 2,72,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. इस हिसाब से 1 Kg Silver Price झटके में 5,804 रुपये कम हो गया.वहीं इस गिरावट के बाद अपने 29 जनवरी के हाई 4,20,048 रुपये से चांदी अभी भी 1,47,488 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती मिल रही है.

चांदी के साथ ही सोना  भी फिसला है. एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला वायदा सोना बीते कारोबारी दिन बुधवार को बंद 1,61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम के के अपने स्तर से फिसलकर 1,60,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ. मतलब अचानक 10 Gram 24 Karat Gold 629 रुपये सस्ता हो गया. अगर हाई से सोने की कीमत में आई गिरावट पर गौर करें, तो चांदी की तरह सोना भी बीते 29 जनवरी को ही 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा था और वहां से अब तक ये कीमती पीली धातु 32,580 रुपये टूट चुकी है.

सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को जहां नरमी देखने को मिली है, तो वहीं शेयर बाजार की चाल भी बदली-बदली नजर आ रही है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्सअपने पिछले बंद के मुकाबले जोरदार तेजी के साथ खुले और अगले ही पल रेड जोन में आ गए, इसके कुछ देर बाद फिर से ग्रीन जोन में ट्रेड करते दिखने लगे.
BSE Sensex पिछले बंद 82,276 की तुलना में तेजी लेकर 82,418 के स्तर पर ओपन हुआ और फिर मिनटों में ही ये फिसलकर 82,244 के लेवल पर आ गया. इसके कुछ मिनटों बाद ही सेंसेक्स की चाल ने फिर कन्फ्यूज किया और 200 अंक चढ़ गया. ऐसा ही हाल NSE Nifty का भी दिखा. ये इंडेक्स पिछले बंद 25,482 के मुकाबले बढ़त लेकर

कारोबार कर रहा था.

(नोट- सोना-चांदी या शेयर बाजार में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 महीने की बच्ची की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। 20 फरवरी को सर्दी खांसी होने पर परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। 4 दिन से वह एडमिट थी। 24 फरवरी को बच्ची ने दम तोड़ दिया।मामला जिला अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र का है। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जिसके बाद स्टाफ ने व्हाट्सऐप के जरिए डॉक्टर से काउंसलिंग कराई। इंजेक्शन भी ट्रेनी डॉक्टर ने दिया था। जो मेडिकल कॉलेज की छात्रा है।दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर 25 फरवरी को परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। वहीं, इन आरोपों पर अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि बच्ची को निमोनिया था। हम हर तरह की जांच के लिए तैयार है।

इंजेक्शन लगते ही कोमा में गई बच्ची, मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरई स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में मोबाइल रखने पर 2 टीचरों ने स्टूडेंट की जमकर पिटाई कर दी। स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन 10वीं 12वीं के कुछ स्टूडेंट छुपाकर फोन इस्तेमाल कर रहे थे। जिसके बाद नाराज टीचरों ने उन्हें लात, डंडे, हाथ-मुक्के से मारा। 9 पीड़ित स्टूडेंट अपने पेरेंट्स के साथ थाने पहुंचे।शिकायत में बताया कि मारपीट में एक छात्र की आंखे लाल हो गई थी, एक छात्र के कान से ब्लड निकल आया। वहीं, एक अन्य छात्र ने आरोप लगाया कि उसे प्राइवेट पार्ट पर लात मारा गया, जिसके बाद उसे दर्द और सूजन की शिकायत हुई है। ये पूरी घटना स्कूल परिसर में लगे CCTV में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं DEO ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि CCTV फूटेज सार्वजनिक नहीं किया गया है।

टीचर ने स्टूडेंट के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की शाम हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो ग्रामीणों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए ।दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई। इसी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। ये सभी सगाई समारोह से लौट रहे थे। तभी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. वाहन में सभी लोग बुरी तरह से चोटिल हो गए।  दुर्घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला।

रायगढ़ में भीषण हादसा:पिकअप खाई में पलटी, दो की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी की दो अलग-अलग और बड़ी वारदात सामने आई है। ठगी के ये दोनों ही मामले सिविल लाइन थाना इलाके से सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है .और जांच में जुट गई है।पहले मामले में सस्ती जमीन नीलामी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। यहां जमीन की नीलामी के नाम पर 57 लाख 40 हजार 900 रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने पीड़ित को 18 मई 2022 को रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर जमीन की रजिस्ट्री भी करवाई, लेकिन इसके बाद भी पीड़ित को जमीन का कब्जा नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर नेक्सान सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

राजधानी में ठगों ने बिछाया मायाजाल लोगों ने गंवाए लाखों रुपए,

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की पार्किंग से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सरगना मैकेनिकल इंजीनियर पकड़ा है .आरोपी  BSP में संविदा पर काम करता था। बाद में उसी प्लांट की पार्किंग को अपना टारगेट बना बैठा।आरोपी रायपुर से बस में बैठकर भिलाई आता, पावर हाउस चौक पर उतरकर पैदल BSP मेन गेट पार्किंग पहुंचता, फिर मास्टर चाबी से खासकर होंडा साइन मॉडल की बाइक पार कर देता था। जून 2024 से सक्रिय इस गिरोह ने एक साल में 31 बाइक चुराईं। जिन्हें जशपुर के कुनकुरी में बेचा जाता था। एक वारदात ने पुलिस को अहम सुराग दिया। CCTV फुटेज में आरोपी लंगड़ाते हुए बाइक चोरी करते दिखा। पैर में लोहे की रॉड होने के कारण उसकी चाल अलग थी। यही पहचान आखिरकार गिरफ्तारी की वजह बनी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने ट्रैकिंग शुरू की और सरगना तक पहुंच गई।

इंजीनियर ने मास्टर चाबी से चुराईं 31 बाइकें

कोरबा के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मरारटोला पुल के पास आजाद पब्लिक स्कूल डौंडी की फोर्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नाले में पलट गई। इस घटना में 7 वर्षीय छात्रा वेदांशी साहू की मौत हो गई।वहीं 13 बच्चे घायल हो गए। डौंडी पुलिस के अनुसार गाड़ी में 19 बच्चों समेत कुल 21 लोग सवार थे। टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद गाड़ी चालक बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान साढ़े 3 बजे हादसा हो गया।फिलहाल घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है क्योंकि गाड़ी का चालक भी घायल हुआ है। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार जिस बच्ची की मौत हुई है, उसके पिता चिम्मनलाल साहू की तीन माह पहले ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मौत हुई थी।

निजी स्कूल का वाहन पुल से नाले में पलटा, छात्रा की मौत

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का 8वां मैच आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होना है।दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम के पास चांस बना रहेगा। जीतने वाली टीम को वेस्टइंडीज की हार का इंतजार भी है, अगर विंडीज आज का पहला मैच जीत गई तो रात का मैच जीतकर भी टीम की राह मुश्किल ही रहेगी।सुपर-8 स्टेज में दोनों ही टीमों की शुरुआत खराब रही। भारत को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया। वहीं जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने 107 रन से हरा दिया।

सुपर-8 में आज भारत के सामने जिम्बाब्वे

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. बुधवार को बलौदाबाजार में एक सड़क दुर्घटना में दो आरक्षकों की मौत हो गई. दोनों आरक्षक ड्यूटी पर जा रहे थे. इर दौरान ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी. एक आरक्षक ने मौके पर दम तोड़ दिया. दूसरे आरक्षक को इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा था. इस दौरान उसकी मौत हो गई. यह हादसा उडेला–पौसरी मार्ग पर हुआ. आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव, जो साइबर सेल में पदस्थ थे अपने साथी आरक्षक क्रमांक 809 प्रशांतधर दीवान के साथ मोटरसाइकिल से बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे. दोनों जवान ड्यूटी के सिलसिले में निकले थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उडेला–पौसरी मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रेलर ने तेज रफ्तार में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा,  दो आरक्षकों की मौत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला एंव सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। इससे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के ऑफिशियल मेल पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक धमकी भरे मैसेज मिला। सेंडर ने पूरे हाई कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी थी।सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत कोर्ट रूम खाली कराए गए और एंट्री-एग्जिट गेट पर निगरानी शुरू की। 4 घंटे की सघन जांच के बाद कुछ नहीं मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और दोपहर 3 बजे के बाद दोबारा सुनवाई शुरू हुई।

पुलिस की जांच में फर्जी साबित हुई धमकी

इन पांच राशि वालों के सितारे होंगे बुलंदियों पर और बनेंगे हर एक काम, पढे़ं दैनिक राशिफल

आज 26 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपको खास तौर पर सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दे रहा है, खासकर व्यापार से जुड़े मामलों में। कोई भी फैसला लेने से पहले हर पहलू को ध्यान से देखना जरूरी रहेगा, क्योंकि छोटी सी जल्दबाजी भी नुकसान करा सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनकी सेहत का ख्याल रखना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। परिवार में चल रही किसी चिंता, खासकर संतान के विवाह से जुड़ी समस्या, धीरे-धीरे सुलझती नजर आ सकती है, जिससे घर का माहौल हल्का होगा। आज किसी भी काम में बिना तैयारी के हाथ डालने से बचें, क्योंकि सावधानी ही आपको संभावित गड़बड़ी से बचाएगी।

वृषभ राशि-आर्थिक दृष्टि से दिन संतोषजनक रहेगा और आपकी मेहनत का फल आपको साफ-साफ दिखाई देगा। घर में धार्मिक या आध्यात्मिक माहौल बनाने की इच्छा जाग सकती है और आप किसी पूजा या कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि गलत संगति भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकती है। आज विवादों से दूर रहना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि बेवजह की बहस मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। किसी जरूरी काम के कारण अचानक यात्रा का योग बन सकता है, जो आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
मिथुन राशि-आज मन थोड़ा उलझन और तनाव महसूस कर सकता है, खासकर यदि कोई कानूनी या औपचारिक मामला चल रहा है। हालांकि उच्च अधिकारियों का सहयोग और विश्वास आपको राहत देगा और आपके काम की सराहना भी होगी। कोशिश करें कि महत्वपूर्ण कामों में दूसरों पर निर्भर न रहें, क्योंकि आत्मनिर्भरता ही सफलता दिलाएगी। भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता स्वाभाविक है, लेकिन सकारात्मक सोच बनाए रखें। निजी या गोपनीय जानकारी साझा करते समय सावधान रहें। आपके सुझावों से बॉस प्रभावित होंगे, पर ध्यान रखें कि हर मुस्कुराता चेहरा सच्चा मित्र नहीं होता।
कर्क राशि-आज आप दूसरों की मदद और सामाजिक कार्यों के माध्यम से सम्मान और पहचान पा सकते हैं। लंबे समय से चल रही रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी और तरक्की का रास्ता साफ होगा। नौकरी में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि शब्द ही आपके रिश्तों को मजबूत या कमजोर बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदम सकारात्मक परिणाम देंगे। आप नई नौकरी या बेहतर अवसर की तलाश भी कर सकते हैं। किसी परिस्थिति में धैर्य और समझदारी दिखाना आपको सही दिशा देगा।
सिंह राशि-आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव करने का विचार आपके मन में आएगा और ये बदलाव आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई और प्रतियोगी तैयारी में पूरी लगन से जुटे रहेंगे। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। परिवार में किसी शुभ आयोजन से घर में खुशियों की रौनक बढ़ेगी। पुराने मित्र से मुलाकात यादों को ताजा कर सकती है और आपका मन प्रसन्न रहेगा। दान-पुण्य या सेवा के कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि-आज का दिन परिश्रम और समर्पण का है, और आपकी मेहनत आपको अच्छे परिणाम देगी। जरूरतों और सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च आपको संतोष देगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और साथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और गहरा करेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने से नए लोगों से संपर्क बनेगा। साथ ही, आप लंबे समय से रुके किसी काम को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
तुला राशि-आज समृद्धि और प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। धन और संसाधनों में बढ़ोतरी आपको मानसिक संतोष देगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के नए अवसर खोल सकती है। अपनी सकारात्मक सोच और संतुलित दृष्टिकोण से आप परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाएंगे। संपत्ति खरीदने या निवेश की योजना बन सकती है। परिवार में किए गए किसी वादे को निभाना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे और यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक-आज हर काम में धैर्य और विवेक की जरूरत होगी, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। संतान के प्रति आपका सहयोग और मार्गदर्शन सराहनीय रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने या छोटी यात्रा का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्ते में नयापन आएगा। नौकरी में पद या सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। हालांकि विरोधियों से सावधान रहना जरूरी है और मन में चल रही उलझनों को शांत करने के लिए खुद को समय दें।
धनु राशि-आज का दिन समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। यदि व्यापार में आपका पैसा कहीं अटका हुआ था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है, जिससे राहत मिलेगी। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन सही मार्गदर्शन से स्थिति बेहतर होगी। पिता या परिवार के वरिष्ठ सदस्य से कोई उपहार या शुभ समाचार मिल सकता है। काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें, क्योंकि मेहनत ही आपकी पहचान बनाएगी। पुराने मित्र से मुलाकात आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और मन की चिंता भी कम होगी।
मकर राशि-आज धैर्य और संतुलन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भावनात्मक मजबूती देगा और रिश्ते में अपनापन महसूस होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, जिन्हें टालना मुश्किल होगा, इसलिए बजट संभालकर चलें। परिवार में चल रही किसी बहस या गलतफहमी का अंत हो सकता है और माहौल शांत रहेगा। माता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।
कुंभ राशि-आज का दिन लाभ के अवसर लेकर आएगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है और मन में नई उम्मीद जागेगी। अपने कामों को योजना के साथ करना आपको सफलता की ओर ले जाएगा। किसी नए काम की शुरुआत का विचार मजबूत हो सकता है, लेकिन निवेश सोच-समझकर ही करें। घर में किसी अतिथि के आने से खुशियों और हलचल का माहौल बनेगा।
मीन राशि-आज कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी आस्था और सकारात्मक सोच आपको संभाल लेगी। धर्म-कर्म या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। सेहत को नजरअंदाज करना परेशानी बढ़ा सकता है,इसलिए समय पर ध्यान दें। यदि आप कर्ज लेने की सोच रहे थे, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं। किसी काम में जल्दबाजी से बचें, क्योंकि धैर्य से किया गया प्रयास ही सफलता दिलाएगा। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा और यात्रा के दौरान कोई उपयोगी जानकारी हाथ लग सकती है।

दुर्गा माता मंदिर का 50 वां स्थापना दिवस श्रद्धा, हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया.

तिल्दा स्टेशन चौक पर स्थित माँ दुर्गा देवी मंदिर का 50 वा स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सुबह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजा और महाआरती का आयोजन हुआ। रात को आयोजित भव्य भजन संध्या में स्थानीय व आमंत्रित गायकों ने मधुर भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को फूलों और लाइटों से सजाया गया था,दोपहर को ब्राम्हण और कन्या भोज के साथ आम भोजन भंडारा का आयोजन किया गया ।,

नील कमल परिवार द्वारा स्थापित किए गए मता मंदिर के 50 वे स्थापना दिवस पर सुबह से से ही धार्मिक अनुष्ठान, होने शुरू हो गए थे,जो रात तक  होते रहे .रात को मता मंदिर के सामने आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में आए प्रसिद्ध भजन गायकों के द्वारा अपनी सुरीली आवाज में मा दुर्गा , श्री श्याम जी के भजन प्रस्तुत कर अपने माहोल को भक्ति माय बना दिया, भजनों पर भक्तनाचते हुए माता और श्री श्याम के जयकारे लगते रहे। . भजन संध्या में जब भजन गायक  होली का  भजन पर फूलो की होली खेली गई .भक्तो ने इस होली में एक दुसरे पर जमकर फूल बरसाए.।

सुबह माता जी की महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया .आरती में नीलकमल परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए i दोपहर को भोजन भंडारा का आयोजन किया गया .जिसमे हजारो लोगो ने महा प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया.।

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

मध्यप्रदेश के धार जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 वीं बोर्ड परीक्षा देने पहुंची एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र के बाथरूम में ही बच्चे को जन्म दे दिया। घटना पीथमपुर स्थित एक निजी स्कूल के परीक्षा केंद्र की बताई जा रही है। परीक्षा के दौरान छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। कुछ देर बाद उसे लेबर पेन शुरू हो गया और वह परीक्षा हॉल से उठकर बाथरूम चली गई। इसके बाद करीब 15 मिनट तक वह बाहर नहीं आई, जिससे स्टाफ को चिंता हुई।इसी दौरान बाथरूम के अंदर से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर महिला स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के होश उड़ गए। तुरंत दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर छात्रा प्रसव के बाद नवजात के साथ मिली।
 एग्जाम  देने गई10 वीं की ने छात्रा,बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 24 फरवरी को विधानसभा में तीसरा बजट पेश किया। जो 1.72 लाख करोड़ का है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट सुशासन से समृद्धि की दिशा में मजबूत कदम है। प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की नींव रखी जाएगी।साय सरकार का तीसरा बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद ‘संकल्प’ के थीम पर आधारित है। इसमें S का अर्थ समावेशी विकास, A का अर्थ अंधोसंरचना। N का अर्थ निवेश।  K का अर्थ कुशल मानव संसाधन।  A यानि अंत्योदय। L का अर्थ लाइवलीहुड। और P यानि पॉलिसी से परिणाम को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

35 गुना बढ़ा छत्तीसगढ़ सरकार का बजट

सरगुजा ACB की टीम ने कोरिया जिले के पोड़ी चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मर्ग जांच में अपराधिक प्रकरण दर्ज न कर मामला रफा-दफा करने का झांसा देकर ग्रामीण से रिश्वत मांगी गई थी। कोरिया जिले के पोड़ी चौकी के चौकी प्रभारी SI अब्दुल मुनाफ ने ग्राम कदम बहरा निवासी ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति को मर्ग मामले में पहले फंसाने की धमकी दी, फिर बचाने के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। सत्येंद्र प्रजापति ने इसकी शिकायत सरगुजा ACB से की। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ACB ने ट्रैप किया।चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को हिरासत में ले लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। चौकी में पदस्थ ASI ध्रुव प्रसाद यादव को भी हिरासत में लिया है।

25,हजार  रिश्वत लेते चौकी-प्रभारी को ACB ने पकड़ा

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। 24 फरवरी की सुबह कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में सीमेंट से भरी ट्रक की केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। दोनों झारखंड के रहने वाले थे।जानकारी के मुताबिक, कोयला लोड ट्रेलर कोरबा से आ रहा था। सीमेंट से भरा ट्रक अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी।वहीं, दूसरा हादसा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हुआ। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की जान चली गई। मामला केल्हारी थाना क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ में 2 ट्रकों की टक्कर, जिंदा जले ड्राइवर-हेल्पर,

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आपसी विवाद में एक पड़ोसी रिश्तेदार ने परिवार के 3 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला।तड़के 4 बजे आरोपी तुलसी सारथी (26साल  पड़ोस के घर में घुसा। जहां गहरी नींद में सो रहे परिवार के 5 सदस्यों पर हमला कर दिया।घटना डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव की है। हमले में 3 सदस्यों की मौत हो गई। इनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। 2 सदस्य गंभीर रुप से घायल है। घायलों में एक गर्भवती महिला शामिल है।बताया जा रहा है दोनों परिवार के बीच 5 साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब राजेश सारथी ने तुलसी सारथी को गाली दी थी। तब से मनमुटाव था। हालांकि हत्या की वजह की अभी जांच जारी है। वारदात के बाद वह फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डोंगरीपाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गाली देने पर 3 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला

बिलासपुर के सरकंडा थाने में एक आरक्षक के राइफल से अचानक गोली चल गई। आरक्षक अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद राइफल को जमा करते समय मैग्जीन खाली किए बिना ही ट्रिगर दबा दिया। जिससे बंदूक से निकली गोली पंखे के ब्लेड को चीरते हुए छत में जा घुसी। राहत की बात है कि गोली चलने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। वहीं, इस लापरवाही के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने कॉन्स्टेबल नवल तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। मामला सरकंडा थाने का है।दरअसल, एसएसपी रजनेश सिंह ने रात्रि गश्त पर निकलने वाले जवानों को सशस्त्र ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक नवल तिवारी रविवार की रात गश्त पर था।सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वो राइफल जमा करने थाने पहुंचा था।

बिलासपुर के थाने में चली गोली.. कॉन्स्टेबल सस्पेंड
भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट को ‘ज्ञान-गति की दुर्गति’ के बाद ‘संकल्प’ का नया जुमला करार दिया। उन्होंने कहा कि जनता जुमलों की पतंग काट देगी, जबकि सुशील आनंद शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर और वंदना राजपूत ने इसे रोजगार-शिक्षा-कृषि-महिला सुरक्षा पर खाली, कॉर्पोरेट फायदे वाला और काल्पनिक बताया।छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे जुमलों की पतंग बताया। कांग्रेस नेताओं ने बजट को जनता को निराश करने वाला और जमीनी हकीकत से दूर बताया है।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बजट में रोजगार, शिक्षा और कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कुछ नहीं है।
भूपेश बघेल बोले- दुर्गति करने वाला बजट
 छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में इन दिनों पीलिया बीमारी ने कहर मचा रखा है. संभाग के अंबिकापुर शहर पीलिया मरीजों के मिलने का सिलसिला नहीं रुक रहा है. इस बीच मंगलवार को एक बच्चे की पीलिया से मौत हो गई. बच्चा पिछले कुछ दिनों से पीलिया से ग्रसित था. उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर से रायपुर रिफर किया गया था. इसके बावजूद परिजन बच्चे को रायपुर लेकर जाने के बदले निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे. मंगलवार को एक निजी अस्पताल से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के दौरान बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की पीलिया से मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने भी की है.
सरगुजा में पीलिया का कहर, एक बच्चे की मौत,

छत्तीसगढ़ के तिल्दा-खरोरा मार्ग पर मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । सिचाई कालोनी के सामने  तेज गति से जा रहे एक ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई । हादसा इतना भयावह था कि मृतक का पूरा शरीर बुरी तरह से कुचला गया और उसकी अतडिया तक बाहर आ गई।। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़ फरार हो गया,पलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। बाइक सवार नेवरा तुलसी की तरफ से तिल्दा की तरफ आ रहा था.तभी उसकी बाइक सामने आर ही एक हाईवा से टकराते हुए बाइक से छिटककर गिर गया और ट्रेलर का पीछे वाला चक्का उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

तिल्दा में ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। टीम ने मंगलवार रात को पाकिस्तान पर 2 विकेट की जीत दर्ज की। ENG इस एडीशन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। टूर्नामेंट के इतिहास में इंग्लिश टीम ने लगातार सबसे ज्यादा 5वीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में इंग्लैंड ने 165 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 8 विकेट पर चेज कर लिया। जोफ्रा आर्चर ने सलमान मिर्जा की बॉल पर चौका मारकर जीत दिलाई।कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंद पर 100 रन की पारी खेली। इसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। विल जैक्स ने नाबाद 28 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट झटके। उस्मान तारिक को दो विकेट मिले।

इंग्लैंड टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

इन चार राशि वालों के करियर और कारोबार में तरक्की के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 25 फ़रवरी का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। जिम्मेदारियां बढ़ने से थोड़ा दबाव जरूर महसूस होगा, लेकिन आपकी मेहनत और लगन आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल है और सही दिशा में कदम बढ़ सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लाभदायक साबित हो सकता है। हालांकि किसी सहयोगी की कोई बात आपको अंदर ही अंदर खटक सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते या प्रस्ताव की आहट दिल को खुश कर सकती है।

वृषभ राशि-आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है और आप अपने कामों में संतुलन बनाकर चलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आप समझदारी से वित्तीय निर्णय लेंगे। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता सबको प्रभावित करेगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में काम आ सकते हैं। बैंकिंग या वित्त से जुड़े लोगों को किसी नई योजना की जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यदि कोई मतभेद था, तो बातचीत से दूर हो सकता है और रिश्ते में मधुरता लौटेगी।
मिथुन राशि-भाग्य आज आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा और कई काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। घर के जो काम आप टालते आ रहे हैं, उन्हें समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर जाने की खबर भावनात्मक माहौल बना सकती है।
कर्क राशि-आज आप जो भी करेंगे, उसमें उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा झलकेगी। समझदारी और धैर्य से लिए गए फैसले आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। आध्यात्म और भक्ति में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में आपकी रचनात्मक सोच नए अवसर दिला सकती है और आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत बनाए रखनी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिल को गर्व और खुशी से भर सकती है।
सिंह राशि-व्यापार और योजनाओं के लिहाज से दिन अनुकूल है और आपके निर्णय अच्छे परिणाम दे सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। दिनचर्या में थोड़ी अनुशासन लाने की जरूरत महसूस होगी। घर में किसी अतिथि के आगमन से रौनक बढ़ेगी और आप व्यस्त भी रहेंगे। कुछ काम टालने की आदत नुकसान दे सकती है, इसलिए समय प्रबंधन पर ध्यान दें। यदि घूमने या छोटी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके मन को तरोताजा कर सकती है।
कन्या राशि-निवेश और आर्थिक फैसलों के लिए समय सकारात्मक संकेत दे रहा है। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। सेहत को हल्के में लेने की गलती न करें और छोटी समस्या भी समय पर दिखाएं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास रहेगी और किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात भावुक पल दे सकती है। माता-पिता की सेवा में समय बिताकर आपको संतोष मिलेगा। लंबे समय से अटकी कोई डील आज आगे बढ़ सकती है, जिससे राहत मिलेगी।
तुला राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता है, जिसे सोच-समझकर स्वीकार करना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे और नई संभावनाएँ बनेंगी। नए लोगों से मुलाकात आपके नेटवर्क को मजबूत करेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सराहना के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि-आज का दिन प्रगति और सकारात्मक परिणामों से भरा रह सकता है। आपके प्रयास आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे निभाने की जिम्मेदारी महसूस होगी। आप दिल से दूसरों का भला चाहेंगे, भले ही कुछ लोग उसे गलत समझ लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। काम को लेकर नए विचार आपके भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।
धनु राशि-कामकाज के लिहाज से दिन उत्साहजनक रहेगा और आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में आपकी मेहनत के परिणाम मिलने लगेंगे। जीवनसाथी को दी गई सलाह उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। परिवारिक रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा, हालांकि किसी विरोधी की बात मन को थोड़ी देर के लिए विचलित कर सकती है।
मकर राशि-आज निर्णय लेते समय धैर्य और समझदारी बेहद जरूरी होगी, क्योंकि जल्दबाजी से स्थिति उलझ सकती है। व्यवसाय में बदलाव करने से पहले हर पहलू पर विचार करना बेहतर रहेगा। किसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में संयम ही आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा। जरूरत पड़ने पर मांगी गई मदद आसानी से मिल सकती है, जिससे काम आगे बढ़ेगा। हालांकि कोई बनता हुआ काम अचानक रुक सकता है, इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें और हिम्मत बनाए रखें।
कुम्भ राशि-दिन सामान्य रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किस्मत आपका साथ दे सकती है, पर आलस्य प्रगति की राह में रुकावट बन सकता है। अविवाहित लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। आप अपने जीवन-स्तर और दिनचर्या में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। धन से जुड़ा रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात यादों को ताजा करेगी, इसलिए उनकी बातों को सकारात्मक नजरिए से सुनना बेहतर रहेगा।
मीन राशि-स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है और पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। कुछ नया करने की इच्छा आपको रचनात्मक दिशा में ले जाएगी। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से बात संभल जाएगी। यदि कोई कर्ज लिया हुआ है, तो उसे लौटाने की स्थिति बन सकती है। सरकारी या जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश आपको मानसिक शांति देगी।

छत्तीसगढ़ बजट ;भाजपा के लिए विकासोन्मुखी , कांग्रेस ने कहा झूठ का पुलिंदा

तिल्दा नेवरा -विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर ‘संकल्प’ थीम के साथ विकास का रोडमैप रखा। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 वर्ष पूरे होने पर बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और पांच शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम बनाए जाएंगे। बजट पेश करने के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। भाजपा का कहना है की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बजट है ।वहीं कांग्रेस ने यह कहते हुए निशाना साधा की सरकार ने युवा महिलाएं किसी भी वर्ग से किए वादे पूरे नहीं किए हैं।

छत्तीसगढ़ का संकल्प बजट वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ के माटी का चंदन लगाकर पेश किया और उन्होंने यह समावेशी बजट पेश किया है यह भौगोलिक दृष्टि से वनांचल के सुदूर क्षेत्र कहिए या मैदानी क्षेत्र कहिए हर दृष्टि से एक मजबूत न्यू रखने के लिए है ताकि विकसित भारत 2047 के निर्माण का जो सपना प्रधानमंत्री जी का है उसे पूर्ण करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा ।

महेश अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तिल्दा

समृद्ध छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम
यह बजट समृद्ध छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में दूरदर्शी और छत्तीसगढ़ को संवारने वाला बजट है .इस बजट से प्रदेश के  हर वर्ग को राहत मिलेगी बजट विष्णु सरकार का “संकल्प- बजट” है l इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार, उद्योग, महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन, किसानों और मजदूरों के हितों को प्राथमिकता दी गई है ।इस बजट से स्कुल ,अस्पतालों के साथ सभी बातो पर ध्यान दिया गया है .

भाजपा नेता राम पंजवानी

साय सरकार का तीसरा बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद ‘संकल्प’ के थीम पर आधारित है। यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ का दृष्टि पत्र है, बजट में शिक्षा पर जोर दिया गया है ।राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ का बजट 35 गुना बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद पांच हजार करोड़ का बजट अब 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ पहुंच गया है।बजट में गरीब युवा और किसानों पर विशेष फोकस है।यह बजट सुशासन से समृद्धि की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा । यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने मिल का पत्थर साबित होगा ।

विकास कोटवानी मंत्री भाजपा जिला ग्रामीण रायपुर

बजट में जनता से किया वादा पूरा नहीं किया गया है ।यह ठग बजट है। बजट में किसानों, युवाओं और आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। रोजगार, धान, किसान किसी पर बात नहीं हुई है। पिछले बजट की राशि पूरी खर्च नहीं हुई है फिर भी सरकार द्वारा कर्ज लिया गया है। यह बजट भाजपा का मायाजाल है । इस बजट से प्रदेश की जनता का भला होने वाला नही है उन्होंने बजटको महिलाओं के लिए निराशाजनक बताते  कहा कि महिला सुरक्षा और रोजगार के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं है। वित्त मंत्री पर केंद्रीय योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप भी लगाया।

अजितेश शर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष

तिल्दा नेवरा किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं कैट  के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर दास पंजवानी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। बजट में भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई है जिससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिलेगी।ऐसे यह  बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है । .

सुन्दर दास पंजवानी प्रदेश उपाध्यक्ष कैट

बजट पर भाजपा नेता सिपक शर्मा ने कहा, बजट में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और अस्पतालों के बारे में बात की है… मैं  वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।”वित्त मंत्री का यह बजट जनता को समर्पित है… यह इतना शानदार बजट है कि विपक्ष इसके खिलाफ सिर्फ इसलिए बोल रहा है, क्योंकि वे इसकी क्वालिटी देखकर घबरा गए हैं।” उन्होंने कहा, “किसान, युवा, महिलाएं, मुझे लगता है कि किसी को भी नजरअंदाज नहीं किया गया है। सभी क्षेत्रों को बजट में पूरी तरह से शामिल किया गया है।”

दीपक शर्मा आर्थिक प्रकोष्टजिला सयोजक

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास, अधोसंचना विकास, सड़कों के निर्माण के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रावधान किए गए हैं। यह अच्छी पहल है। शहरों से लेकर गांवों के विकास के लिए राशि का प्रावधान किया गया है।

रानी सौरभ जैन पार्षद