Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 11

अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, खनिज विभाग की टीम ने 8 हाईवा किया जब्त.

तिल्दा नेवरा -तिल्दा में रायपुर खनिज खनिज विभाग ने अवैध रेत का अवैध परिवहन करते हुए 8 हाईवा जप्त किए है ।सभी ज़ब्त वाहनों को तिल्दा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। कलेक्टर रायपुर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसी कार्रवाई निरंतर की जाए, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।इस कार्रवाई के बाद भी अवैध रेटत परिवहन का काम तेजी से चल रहा है। चर्चा है कि जब भी विधानसभा का सत्र शुरू होता है माइनिंग विभाग के द्वारा इस तरह की कार्रवाई की जाती है।

तिल्दा नेवरा क्षेत्र में कोई रेत खदान नहीं है।बावजूद प्रतिदिन 200 से भी अधिक वाहन बिना रायल्टी पर्ची परिवहन परिपत्र के रेत भरकर बेखौफ निकलते हैं। शाम होने के बाद तो रेत भरी वाहनों का रेला निकलता है। रेत आरंग और बलौदा बाजार क्षेत्र से हाईवा और अन्य वाहन भरकर बेमेतरा जिला ले जाते हैं।

के साथ-साथ कई लोग मुरम का अवैध उत्खनन कर वाहनों से सप्लाई करते हैं। ऐसा नहीं अवैध रूप से किए जा रहे मुरम उत्खनन की जानकारी माइनिग  विभाग को नहीं है। विभाग के अधिकारियों को सारी जानकारी होती है कि कहा अवैध उत्खनन हो रहा !कौन उत्खनन करवा रहा है ।किस गांव-में किस जगह उत्खनन किया जा रहा है। यह सब माइनिग अधिकारियो की मिली भगत से होता है ।इसके एवज में  अधिकारियों को एक फिक्स बंधी रकम पहुंचा दी जाती है।

अभी भी तिल्दा के कोहका घुलघुल ग्राम पंचायत और देवरी ग्राम पंचायत, के साथ जंजगीरा ग्राम पंचायत,सिनोधा सहित क्षेत्र एक दर्जन से अधिकगावो में  मुरूम का अवैध उत्खनन बेधड़क किया जा रहा है। धरती की छाती को पोकलेन से चीरकर बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए गए हैं। 2 दिन पहले जब तिल्दा  से जब अवैध रूप से रेत भरकर गुजर रही  हाईवा वाहनों को रोककर माइनिग विभाग द्वारा करवाई शुरू की गई तो इसकी जानकारी लोकल स्तर पर अवैध रूप से रेत माफिया को पहले से ही कर दी गई थी।  चुकि कार्रवाई शुरू होते हि रेत गिट्टी मुरुम से भारी गाड़ियो का आना जाना अचानक बंद हो गया।कार्रवाई के बंद होते हीफिर से रेत से भरे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई ।  ऐसे भी रेत माफियाओजिनकी पहुंच ऊपर तक होती है,जिसके कारण उनकी गाड़ियों पर माइनिग विभाग हो या पलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

पिछले दो दिनों से अवैध रूप परिवहन के जुर्म में जप्त कर थाने में खड़ी वाहन  चालकों ने बताया कि अभी भी प्रतिदिन 150 से अधिक हाईवा रेत का परिवहन किया जा रहा है। इस संबंध में जब माइनिंग विभाग के एक अधिकारी से पूछा गया कि  जप्त की गई गाड़ियों पर क्या कार्रवाई की गई है, तो उन्होंनेकहा कि मैं बताने के लिए अधिकृत नहीं हूं। उनसे जब पूछा गया कि इस इलाके में हो रहे अवैध मुरूम उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। तो वही  रटा रटाया  जवाब दिया कि इस बारे में मेरे अधिकारी  ही बता सकते हैं। फिलहाल जप्त किए गए रेत से भारी वाहन थाना परिसर में खड़े कर दिए गए हैं।

तिल्दा क्षेत्र में अवैध उत्खनन करने वाले कई गिरोह सक्रिय है। गिरोह से जुड़े लोग माइनिंग विभाग के अधिकारियों से मिलकर करोडो रुपए की प्रति माह रॉयल्टी चोरी करते हैं। शिकायत करने पर अधिकारी पहले ही किस धंधे से जुड़े लोगों को सूचना दे देते हैं। यही कारण है कि लोग चाह कर भी इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं देते हैं। आरंग और बलौदा बाजार क्षेत्रके साथ अन्य घाटों से अवैध रेत भरकर गुजरने वाली वहां 6 से भी अधिक थानों को पर करते हुए निकलते हैं। बावजूद किसी थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है।

जो कभी संविधान विरोधी थे उन्होंने देखी सदन की कार्यवाही, छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे रुपेश समेत 125 पूर्व नक्सली

रायपुर-छत्तीस गढ़ विधान सभा में आज का दिन ऐतिहासिक रहा। विधानसभा के सभापति ने सदन को जानकारी दी कि 120 पुनर्वासित नक्सली विधानसभाकी कार्रवाई  देखने पहुंचे हैं। सभापति ने कहा कि जो लोग दशकों तक भारतीय संविधान को नहीं मानते थे, वे आज मुख्यधारा से जुड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से देखने आए हैं।

सदन को बताया गया कि आगंतुकों में 54 महिलाएं और 66 पुरुष शामिल हैं। जैसे ही यह जानकारी दी गई, सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर ग्रह मंत्री ने कहा कि नक्सली संगठन के शीर्ष नेता से लेकर निचले स्तर के कार्यकर्ता तक इस दल में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शीर्ष नेता अध्यक्षीय दीर्घा में बैठे हुए हैं।

गृहमंत्रीने कहा कि जो लोग अब तक ‘गन तंत्र’ के रास्ते पर थे, वे आज ‘गणतंत्र’ की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इसे प्रदेश की पुनर्वास नीति और शांति प्रक्रिया की बड़ी सफलता बताया। विधानसभा में इस अवसर को लोकतंत्र की मजबूती और समाज की मुख्यधारा में वापसी के प्रतीक के रूप में देखा गया। बात दें की इससे पहले बीती रात छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास नया रायपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ विशेष डिनर किया। इस अवसर पर नक्सल नेता सतीश सहित लगभग 100 पूर्व नक्सली शामिल हुए। जानकारी के अनुसार इन नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया था। डिनर के दौरान नक्सलियों और सरकार के बीच मुख्य धारा में शामिल होने की प्रक्रिया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई

ट्रेलर-स्कॉर्पियो में आमने-सामने टक्कर चार की मौत. रायपुर-रतनपुर हाईवे पर हुआ हादसा..

बिलासपुर-बिलासपुर में रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों मृतक एक ही परिवार के हैं।

घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड आकर ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारी। - Dainik Bhaskar

देर रात करीब 2 बजे ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बादआज सुबह करीब 5 बजे  सभी को बाहर निकाला गया,लेकिन  तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में पांच लोग सवार थे, जो यादव ढाबा में आयोजित एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते ही कुछ ही दूरी पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिलासपुर-रायपुर रोड पर ट्रेलर की रफ्तार बहुत तेज थी सामने से आ रही स्कॉर्पियो को देखने के बाद चालक समझ नही पाया और जिससे ट्रेलर सीधा स्कॉर्पियो से जा टकराया। टक्कर होते ही स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरहअंदर  फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक तखतपुर-मुंगेली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से शादी की सालगिरह की खुशियां कुछ ही घंटों में चीख-पुकार में बदल गईं। घटना की खबर मिलते ही तखतपुर और मुंगेली क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन बिलासपुर पहुंच गए है  ।

8वीं-10वीं पास युवा भी कर सकते हैं, अग्निवीर बनने आवेदन: जानें पूरी प्रक्रिया

पात्र उम्मीदवार इस दिन तक भरें फॉर्म,सिपाही पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी (जन्मतिथि 01 जुलाई 2002 – 01 जनवरी 2008)

गरियाबंद;जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा भारतीय अग्नि वीर सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन भारतीय थल सेना के संबंध में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू ज्वाईन इंडियन आर्मी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केंद्र से प्राप्त जानकारी के अुनसार ऐसे अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जिनका जन्म तिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य है, वे अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जैसे अग्निवीर जनरल ड्यूटी पुरुष एवं महिला, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त सिपाही के पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिनकी जन्म तिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के मध्य होनी चाहिए। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम जुलाई अथवा अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 पर भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया शैलेश नितिन त्रिवेदी का जन्मदिन:कांग्रेस भवन गूंजा ‘हैप्‍पी बर्थडे’

तिल्दा नेवरा -कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यश शैलेश नितिन त्रिवेदी का का 63 वां जन्मदिन तिल्दा कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में  केक काटा और श्री त्रिवेदी की लंबी उम्र की कामना की गई।कांग्रेस कमेटी के शहर अप्ध्यक्ष अजितेश शर्मा, ग्रामीण अप्ध्यक्ष बलदाऊसाहू,और उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ में गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दीं। साथ ही कांग्रेसियों ने शैलेश नितिन त्रिवेदी को विधान सभा क्षेत्र और प्रदेश का भविष्य बताया।

इस अवसर सिंधी समाज के कार्यकारी अप्ध्यक्षमोतीलाल हिंदूजा,पूना राम वर्मा, गजानंद वर्मा, डिगेश्वर वर्मा,नीरज राठी, सुनील सोनी, गजानद वर्मा ,ओम ठाकुर, कैलाश गांधी, के कृष्णमूर्ति, रामेश्वर यादव, देवदास टंडन,हरि मारखंडे, गोवर्धन यदु , लक्ष्मी नारायण वर्मा चांपा, रामेश्वर यादव, तोरण जांगड़े,अनिल सिंह, विक्रम वर्मा, योगेंद्र पटेल, अनूप रवानी,अजय मारखंडे, छोटू नवरंगे, संतोष सक्सेना, गौरी शंकर सैनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी ,आदि उपस्थित थे।

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में गुरुवार (26 फरवरी) को भारत का मुकाबला ज‍िम्बाब्वे से चेन्नई के एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम में हुआ. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 72 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 6 विकेट पर 184 रन ही बना सका. भारतीय टीम को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज को पराजित करना होगा. भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है. भारतीय टीम की जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गया. वहीं ज‍िम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है.

भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर

रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में  महिला द्वारा संचालित एकब्यूटी पार्लर और स्पा में देर रात दो अज्ञात आरोपियों ने गोली चला दी। घटना बीती रात लगभग 10 बजे हुई।जानकारी के अनुसार आरोपी स्पा सेंटर बंद होने के बाद दुकान खोलने और स्पा कराने की जिद करने लगे। संचालिका ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी है और स्टाफ घर जा चुका है। इसके बावजूद शराब के नशे में आरोपी बहस करने लगे इसी बीच एक आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना संचालिका ने अगले दिन दोपहर में सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दो घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रायपुर के ब्यूटी-पार्लर में स्पा की चाहत में चली गोली

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे संगठित गिरोह की मास्टरमाइंड दो बहनों ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी। आफरीन और अमरीन नाम की इन बहनों ने रेप, धर्मांतरण और तस्करी के जाल में कॉलेज की लड़कियों को भी फंसाया।वे अपनी छोटी बच्ची को इन लड़कियों को फंसाने के लिए चारे की तरह इस्तेमाल करती थीं। उसी की देखरेख के नाम पर काम पर रखती थीं। फिर नशे में उनका रेप कराती थीं। इसका वीडियो बनातीं और ब्लैकमेल कर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देती थीं।दोनों बहनें पीड़िताओं से कहती थीं कि नमाज पढ़ो, इससे चेहरे पर नूर आएगा और तुम ज्यादा खूबसूरत दिखोगी।

लड़की सप्लायर कहती- नमाज पढ़ो, चेहरे पर नूर आएगा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ युवकों ने खतरनाक तरीके से बर्थडे मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक गैंगस्टर गानों की धुन पर झूमते हुए हाथों में चाकू और शराब की बोतलें लहराते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि वीडियो किसी कमरे या हॉल में आयोजित बर्थडे पार्टी का है। केक काटने के बाद माहौल अचानक बदल जाता है और युवक कथित रूप से हथियार निकालकर उनका प्रदर्शन करने लगते हैं।कुछ युवक बिना शर्ट के नाचते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दो युवक आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। एक-दूसरे को कंधे पर उठाकर और हवा में चाकू लहराते हुए वे वीडियो बनाते दिख रहे हैं।

अर्धनग्न अवस्था में हथियार लहराते युवकों ने मनाया बर्थडे, 

गुरुवार को विधानसभा कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से पिछले 12 महीनों में पकड़े गए अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की सूची मांगी। इसके जवाब में ड्रग के 282 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय मामले से जुड़े आरोपियों के नाम मंत्री शर्मा ने बताए।लेकिन इन तस्करों में रायपुर के सबसे चर्चित ड्रग्स केस से जुड़ी नाव्या मलिक का नाम मिसिंग रहा। इस प्वाइंट को पूर्व सीएम बघेल पकड़ लिया। उन्होंने मिले जवाब पर सवाल करते हुए पूछा कि इसमें नाव्या मलिक का प्रकरण शामिल क्यों नहीं है? जबकि ये पूरा मामला आपकी जानकारी में भी है,लेकिन इस सूची में उनका नाम नहीं है। बताइए, नाव्या का नाम सूची में क्यों नहीं है? इसका विदेश से क्या कनेक्शन है? कितनी बार विदेश गई और किनके साथ गई? इसका एक साथ उत्तर दे दीजिए।

भूपेश ने पूछा-नाव्या किसके साथ विदेश गई?

तिल्दा क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास अर्धनग्न अवस्था में मिली युवक की लाश की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त यशवंत गौड़ (32 वर्ष) , जिला कोरिया के रूप में हुई है। वह तिल्दा के खपरी मढ़ी गांव स्थित गौरी गणेश प्लांट में काम करता था। लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है।सोमवार को यशवंत अपने भाई सहित पांच लोगों के साथ कोरिया जाने के लिए तिल्दा स्टेशन पहुंचा था। बताया जा रहा है कि तीन साथी स्टेशन से वापस लौट गए थे, जबकि उसका भाई ट्रेन में सवार होकर रवाना हो गया। यशवंत ट्रेन में नहीं चढ़ सका और इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मंगलवार सुबह तक घटनास्थल पर कोई शव नहीं था, लेकिन दोपहर में रेलवे पटरी के पास अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

कोरिया के शख्स की रायपुर में हत्या!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ कर 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार रुपए गबन करने वाली कैशियर को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया है। हेराफेरी उजागर होने के बाद कैशियर को निलंबित कर दिया गया था। वहीं, ACB में FIR भी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से आरोपी कैशियर फरार चल रही थी। मामला बिल्हा स्थित SBI शाखा का है।दरअसल, बिल्हा स्थित SBI शाखा में पिछले साल 2025 में बैंक की राशि में हेराफेरी करने का मामला सामने आया था। बैंक का रिकॉर्ड और खातों की जांच के बाद पता चला कि बैंक में पदस्थ कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ किया। धोखाधड़ी कर 2 करोड़ 6 लाख 37 हजार रुपए का गबन कर लिया है।

बिलासपुर SBI में 2.6 करोड़ की हेराफेरी…कैशियर अरेस्ट

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक फाग गाते हुए सरकार पर चुटकी ली। उन्होंने गीत में कवर्धा की उस चर्चित घटना का जिक्र किया, जिसमें चूहों द्वारा 7 करोड़ का धान खराब किए जाने की बात सामने आई थी।भूपेश ने फाग गीत की तर्ज पर गाया, ‘विष्णु दे दे बुल्लवा मुसवा को, मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु, दे दे बुल्लवा मुसवा को…’ गीत की यह पंक्तियां सुनते ही विधानसभा की मीडिया गैलरी में ठहाके गूंजने लगे।भूपेश के तंज पर भाजपा ने भी इसी अंदाज में पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने शराब और कोयला घोटाले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। चिमनानी ने गीत गाते हुए कहा कि ‘पकड़ागे, धरागे, मुसवा मन रे। पकड़ागे, पकड़ागे, मुसवा मन रे। शराब घोटाला करइया, कोयला घोटाला करइया, कौनों जेल में हे भइया, कौनों बेल में हे भइया, कौनों जिलाबदर। काबर के आगे विष्णु के सुशासन ईहां रे। पकड़ागे, पकड़ागे, मुसवा मन रे।’

भूपेश ने गाया-मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु,

सूरजपुर में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी शिक्षिका और उसके मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में शिक्षिका शिफा त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कौशलपुर मोड़ पर हुई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतिका शिफा त्रिपाठी आत्मानंद भुवनेश्वरपुर स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं।वह अपने बच्चे के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, तभी यह हादसा हुआ।शिफा त्रिपाठी मूल रूप से रायपुर की रहने वाली थीं और अपने बच्चे के साथ रामानुजनगर में रहती थीं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ट्रैक्टर ने शिक्षिका और मासूम बच्चे को कुचला

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर गुरुवार देर रात हमला कर दिया। कुनार प्रांत में तालिबान लड़ाकों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 55 जवान मारे गए हैं। यह जानकारी टोलो न्यूज ने तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के हवाले से दी है।अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उनके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है।अफगानिस्तान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फितरत ने कहा कि कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया गया, जबकि कई हथियार, एक टैंक और एक हार्वेस्टर जब्त किया गया है।वहीं पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की।

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला, दावा- 55 सैनिकों की मौत

 

इन चार राशियों के करियर-कारोबार में अच्छी तरक्की के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 27 फरवरी का राशिफल

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल हल्का-फुल्का और उत्साह भरा रहेगा, जिससे मन में नई उम्मीदें जागेंगी। कोई अच्छी खबर आपके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी और आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। संतान की पढ़ाई को लेकर चल रही परेशानियों को आप धैर्य और प्यार भरी बातचीत से सुलझाने में सफल रहेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, खासकर खान-पान और आराम पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, बस अपने अहं को बीच में आने से रोकें, क्योंकि विनम्रता ही आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगी।
वृषभ राशि-आज का दिन संतोष और सुख का एहसास कराएगा। जो लोग रोजगार या बेहतर अवसर की तलाश में थे, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में ईमानदारी और सही रास्ता चुनना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा, क्योंकि गलत तरीके से कमाया गया धन परेशानी दे सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करके पैसे उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष से किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। दिन के अंत में अच्छा भोजन और परिवार का साथ आपको सुकून देगा।
मिथुन राशि-आज आपको धन से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। कोई भी आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें और उधार देने-लेने से पहले हर पहलू पर विचार करें। यात्रा या बाहर निकलने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में काम आएगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको आत्मविश्वास देगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा, क्योंकि वही अनुभव आपको सही दिशा दिखाएंगे। व्यवसाय में साझेदारी का निर्णय जल्दबाजी में न लें और भरोसेमंद लोगों को ही चुनें।
कर्क राशि-आज का दिन खुशियों और संतुलन से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी का माहौल रहेगा और जीवनसाथी को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी रुकावट किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती है, जिससे घर में उत्साह बढ़ेगा। हालांकि अपने आसपास के लोगों को पहचानना जरूरी होगा, क्योंकि हर मुस्कान सच्ची नहीं होती। जरूरतों और सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन यह खर्च आपको संतोष देगा।
सिंह राशि-आज आपको समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं। हालांकि कोई बड़ी डील अंतिम समय पर अटक सकती है, जिससे थोड़ी चिंता बढ़ेगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। लंबे समय से रुका कोई काम पूरा होने से राहत और खुशी मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से आपकी पहचान और बढ़ेगी। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना आज आपके लिए विशेष महत्वपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी, लेकिन निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।
कन्या राशि-भाग्य आज आपका साथ देता नजर आएगा और परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको मानसिक मजबूती देगा। संतान के भविष्य को लेकर मन में थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन सही योजना से स्थिति संभल जाएगी। कामों में सूझ-बूझ दिखाना जरूरी होगा। आसपास किसी विवाद की स्थिति बने, तो उसमें पड़ने से बचें। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। साथ ही, बचत या निवेश की दिशा में उठाया गया कदम भविष्य को सुरक्षित करेगा।
तुला राशि-आज का दिन अधूरे कामों को पूरा करने के लिए बेहद अनुकूल है। स्वास्थ्य, खासकर पेट से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी कठिनाई महसूस हो सकती है, लेकिन निरंतर प्रयास से सुधार होगा। पुराना लेन-देन निपटने से मानसिक बोझ हल्का होगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आय में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने का मौका भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। खर्चों को नियंत्रित करने के लिए सही योजना बनाना जरूरी रहेगा। अपने शौक और आराम से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है और घर के नवीनीकरण का विचार भी बन सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में बॉस की ओर से कोई अच्छी खबर, जैसे प्रमोशन या प्रशंसा, आपका मन खुश कर सकती है।
धनु राशि-आज आपको हर काम में धैर्य और संयम रखने की सलाह है। पिताजी की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित हो सकती है। संतान की खुशी के लिए आप कोई नई चीज, जैसे वाहन, खरीदने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस की बातों को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। परिवार में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन से सकारात्मक वातावरण बनेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचना ही बेहतर रहेगा।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए निर्णयों और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। अपनी बुद्धिमत्ता और विवेक से लिए गए फैसले आपको आगे बढ़ाएंगे। अपनी जरूरतों और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी लापरवाही भी परेशानी दे सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात पुराने दिनों की यादें ताजा करेगी। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से आपका उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।
कुंभ राशि-आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और आप अपने कार्यों को आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। परिवार में चल रही किसी समस्या को बातचीत से सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है और उसके लिए आप लोन लेने का विचार भी कर सकते हैं। संतान से किया हुआ वादा निभाना जरूरी होगा, वरना वह नाराज हो सकती है। व्यवसाय में हल्के उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी।
मीन राशि-आज आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की जरूरत है और छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें। कोई व्यक्ति मीठी बातों में फंसाकर आपका नुकसान करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए व्यापार में नए लोगों पर तुरंत भरोसा न करें। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों के लिए कोई कानूनी या आधिकारिक फैसला खुशी दे सकता है। किसी से वादा करने से पहले अपनी क्षमता जरूर परखें। संयम और सतर्कता से दिन को संतुलित रखना ही आपकी सफलता की कुंजी रहेगा।

तीन दिन पहले मिली अज्ञात युवक की मिली लाश कीहुई शिनाख्त:पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा

VCN टाइम्स का शक हुआ सच साबित .

तिल्दा नेवरा । तिल्दा में तीन दिन पहले मंगलवार को कोयला रेंक पॉइंट मिली अज्ञात युवक की लाश को शिनाख्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम यशवंत पीता सीताराम निवासी सरभोगा थाना पटना जिला कोरिया निवासी के रूप में की है जो तिल्दा क्षेत्र के एक प्लांट में काम करता था । पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा किया गया है पुलिस अब हत्या की एंगल से मामले की जांच में जुट गई है ..बता दे की हरिभूमि ने लाश मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जो सच साबित हुई है ।

तिल्दा कोयला रेल पॉइंट के पास मंगलवार को लाश मिलने के बाद हडकंप मच गया था । जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची ,लाश अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी ।पुलिस के द्वारा लाश का पंचनामा कराकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की थी लेकिन उस दौरान पहचान नहीं हो सकी। मृतक का शव दोपहर को तीन बजे मिला था ,जबकि रेक पॉइंट में सुबह से  मजदूर काम रहे थे । बावजूद किसी की नजर ट्रेक के किनारे पड़ी लाश पर नहीं गई । उधर जब मृतक अपने घर नहीं पहुंचा तो उनके घर के लोग उसकी खोजबीन करते हुए तिल्दा पहुंचे तभी उनको अज्ञात लाश मिलने की जानकारी मिली उन्होंने शव को देखा तो उसकी पहचान यशवंत के रूप में हुई।

दरअसल कोरिया जिले का रहने वाला यशवंत और उसका भाई तिल्दा क्षेत्र के ग्राम मढी में स्थित एक संयंत्र में काम करता था । और सयंत्र के परिसर में हि रहता था । 23 फरवरी को छुट्टी लेकर शाम को अपने दोस्तों के साथ अंबिकापुर जाने के लिए तिल्दा आए थथा । सभी ने मिलकर अक जगह शराब पी उसके बाद दोनों भाइयों को स्टेशन पर छोड़कर बाकी तीन वापस चले गए। बाद में यशवंत अचानक स्टेशन से गायब हो गया।

मंगलवार 24 फरवरी दोपहर को उसका शव रेक पॉइंट पर मिला। 25 फरवरी को उसका पोस्टमार्टम कराया गया तब तक उसके परिजन पहुंच चुके थे। पीएम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि यशवंत की हत्या की गई है। अब पुलिस नए सिरे से जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के कैमरे को कंगाल रही है।पुलिस को  कुछ इनपुट मिला है। पुलिस का कहना है जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा माना जा रहा है हत्या किसी और जगह करने के बाद शव को कोयला रेल पॉइंट के पास आकर फेका गया ..

स्पा सेंटर में बवाल! आधी रात घुसे दो लोग.लाइसेंसी पिस्टल से की हवाई फायरिंग.… CCTV में कैद हुआ सबकुछ

रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में  महिला द्वारा संचालित एकब्यूटी पार्लर और स्पा में देर रात दो अज्ञात आरोपियों ने गोली चला दी। घटना 25 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार आरोपी स्पा सेंटर बंद होने के बाद दुकान खोलने और स्पा कराने की जिद करने लगे। संचालिका ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी है और स्टाफ घर जा चुका है। इसके बावजूद शराब के नशे में आरोपी बहस करने लगे और एक आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना संचालिका ने अगले दिन दोपहर में सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दो घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास एक पिस्टल और एक एयर गन बरामद हुई। आरोपी सुनील कुमार पाण्डेय निवासी प्रतापगढ़ (यूपी) जो प्राइवेट पीएसओ है और अंगद सिंह निवासी आदर्श नगर मोवा जो ड्राइवर है। दोनों को पुलिस ने शिकायत के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है

अर्धनग्न अवस्था में हथियार लहराते युवकों ने मनाया बर्थडे;गैंगस्टर गानों पर डांस, चाकू और शराब की बोतलें लहराते दिखे

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ युवकों ने खतरनाक तरीके से बर्थडे मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक गैंगस्टर गानों की धुन पर झूमते हुए हाथों में चाकू और शराब की बोतलें लहराते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो किसी कमरे या हॉल में आयोजित बर्थडे पार्टी का है। केक काटने के बाद माहौल अचानक बदल जाता है और युवक कथित रूप से हथियार निकालकर उनका प्रदर्शन करने लगते हैं।

कुछ युवक बिना शर्ट के नाचते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दो युवक आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। एक-दूसरे को कंधे पर उठाकर और हवा में चाकू लहराते हुए वे वीडियो बनाते दिख रहे हैं।

इस तरह के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर दबदबा दिखाने के उद्देश्य से बनाए जाते हैं। गैंगस्टर गानों और हथियारों के साथ वीडियो बनाना युवाओं के बीच एक खतरनाक ट्रेंड के रूप में उभर रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसमें शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार असली हैं या नकली, इसकी भी जांच की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन करने और सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।