Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 10

आखिर कब मिलेगी इस ट्रैफिक जाम से शहर वासियों को मुक्त:हर रोज लगते हैं लंबे-लंबे जाम, नहीं है इसका कोई स्थाई समाधान

तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ के तेजी से बढ़ते शहरों में से एक तिल्दा नेवरा शामिल है.राजधानी रायपुर जिले का ये शहर चावल नगरी के नाम से जाना जाता है लेकिन तिल्दा इलाका अब औद्योग कारोबार का हब बन चूका है । शहर व आसपास की आबादी भी तेजी के साथ बढ़ी है । बीते डेढ दशक में जिस हिसाब से शहर बढ़ा है उस हिसाब से सुविधाओ में  जरा सा भी इजाफा नही हुआ है। यहां रोजाना लगने वाले जाम से लोग बेहद -परेशान हैं। आवासीय और व्यावसायिक संस्थानें खुली हैं उस अनुपात में न तो सड़कों का जाल बिछा है, न ही बाइपास और फ्लाई ओवरों का निर्माण हो सका है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के साथ-साथ सड़कों पर अतिक्रमण, बिजली के खंभों का व्यवस्थित नहीं होने के कारण शहर जाम से कराह रहा है।शहर से एक किलोमीटर दूर तक पहुंचने के लिए आधा घंटा लग जाता है ।, जबकि इतने समय में लोग 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय कर लेते हैं ।. जाम का असर शहर के आम लोगों,और कारोबार के साथ बीमारी और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है ।

तिल्दा शहर राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-बिलासपुर से जुड़ा है. ऐसे तो शहर में जाम की स्थिति हर इलाके में है । लेकिन स्टशन चौक ,दीनदयाल चौक ,खूबचंद बघेल चौक,साईं मंदिर रोड चौक,से लेकर तुलसी चौक के पास जाम की स्थिति रूटीन बन चुका है.

मरीजों को अस्पताल पहुंचने में होती है परेशानीः कैम्प और नेवरा से खरोरा रायपुर,सिमगा बिलासपुर जाने के लिए  दीनदयाल चौक आना पड़ता है जहा हमेशा भीड़-भाड़ रहती है।.साथ ही भारी वाहन के साथ अन्य छोटे बड़े  वाहनों की लंबी कतार लगे रहने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित रहती है । कई बार मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी होती है.पीक समय में खासकर सुबह-शाम जाम की स्थिति रहती है।भारी वाहनों के चलते  कई बार बड़ी दुर्घ्तानाए हो चुकी है जिसमे कई लोगो की जन जा चुकी है ।शहर के साथ क्षेत्र के लोग दो दशकों से बायपास सड़क की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन इस और किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया।अब हालात बद से बदतर हो चुके है.हर 10 -15 मिनटों में लोगो  को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है ।ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस ककी डियूटी भी नही लगाई जाती है

मेन रोड की तरह दीनदयाल चौक से विजय लाज होते कैंप के सिंधी पंचायत भवन के बीच दुकानों के सामने खड़े वाहन और दुकानों का सामान सडको पर कब्जा कर बाहर रखने,के कारण सडक सिमट कर 20 से 25  फीट चौड़ा रह गया है। इसके चलते यहां दिन भर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगो को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है,इतना नही ज्यदातर दुकानदार हेवी लोड वाहनों को दुकान के सामने घंटो खड़ा कर सामान खाली कराते है,और वाहनों में सामान लोड भी करते है । जाम के कारण दो पहिया वाहन  के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग 10 सालो से शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग करते आ रहे है.सडको पर खड़े वाहनों पर न पुलिस कार्रवाई करती है ना नगर पलिका इस बात को लेकर लोग नाराज है ,,

क्या बोलते हैं स्थानीय लोगः

दीपक शर्मा

जाम मुक्ति के लिए लंबी अवधि की योजना जरूरीः स्थानीय निवासी भाजपा नेता दीपक शर्मा कहते हैं कि “तिल्दा नेवरा शहर में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है. जाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस पदाधिकारी, नगर पालिका  सहित अन्य एजेंसियों को संयुक्त पहल करना होगा. जाम से निपटने के लिए तात्कालिक और लंबी अवधि की योजना जरूरी  है.”जाम से भ्चने का एक हि विकल्प है बायपास सड़क का होना ,यह मांग दो दशको से लम्बित है ,

दुर्गेश नशीने

भीड़भाड़ वाले इलाके में पार्किंग बनेः दुर्गेश नशीने का कहना  हैं कि “जाम से निपटने के लिए सबसे पहली जरूरत पार्किंग व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाए. आवश्यकता के अनुसार पार्किंग,की व्यवस्था होनी चाहिए  मार्केटिंग कॉम्पलेक्स व भीड़-भाड़ वाले भवनों में पार्किंग की अनिवार्य करना होगा. गलत पार्किंग करने वालों को फाइन भी लगे.”

आयुष कोटवानी

हैवी ट्रैफिक से निपटने के लिए बायपास रोड  जरूरीः.मोबाईल शाप के संचालक आयुष कोटवानी का कहना कि “शहर में भीड़-भाड़ से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड,अंडरपास आदि का निर्माण करना होगा. उन्होंने कहा खूबचंद बघेल चौक पर हमेश जाम की स्थिति बनी रहती है बावजूद वहा रलवे ओवर ब्रिज बनया जाना प्रस्तावित है ,यदि ओवर ब्रिज बनेगी तो लोगो का रस्ते से चलना दूभर  हो जाएगा

रमेश अग्रवाल

जाम से विकास होता है प्रभावितः रमेश अग्रवाल ने कहा  स्मूथ ट्रैफिक सबों की जरूरत है. चाहे कोई शहर का आम नागरिक हो या कोई नौकरी करने बाहर से आया हो. यही नहीं पर्यटन और उद्योग जगत के लिए जाम मुक्त सड़कें जरूरी है. जाम के कारण व्यापार में लागत बढ़ता है और सप्लाई चेन प्रभावित होता है.

नियमित तौर पर चलता है अतिक्रमण के खिलाफ अभियानः नगर पालिका CMO ने बताया कि ” हाल में कई जगहों से सडको से  अतिक्रमण हटाया गया है. स्टेशन चौक से लेकर शहर की सरहद तक की दुकानों को सामान बाहर नही रखने की हिदायतके साथ  चेतावनी दी गई है,उसके बाद मार्केट में कुछ दुकानदारों के द्वारा सड़को पर सामान रखे जा रहे है,ऐसे में  सामान जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी “

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: कबाड़ से ‘जुगाड़ विज्ञान प्रदर्शनी’ में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा,

विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता :रानी

तिल्दा नेवरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर तिल्दा के ररूहाराम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय  क्रमांक 1 में संकुल स्तरीय “ कबाड़ से जुगाड़” टीएलएम एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया , पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन के मुख्य आतिथितय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद श्री मति किरण बाला छाबड़िया ने की जबकि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजित कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी में नागरिकों ने अद्भुत कलाकृतियां देखीं। विज्ञान से जुडी इन कलाकृतियों में सुंदरता भी थी और संदेश भी था। सभी कलाकृतियां ऐसी चीजों से बनाई गई थीं जो घर के किसी कोने में पड़ी होती हैं और इनकी वजह से घर का वो कोना बदसूरत हो जाता है। इन कबाड़ की चीजों को इस तरह संयोजित किया गया कि इनमें गहन कला नजर आनी लगी। इस विज्ञान मेला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था।

इस मेले में  शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षकों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित आकर्षक एवं उपयोगी टीएलएम तैयार किए गए, जिनमें गणित, विज्ञान, पर्यावरण एवं भाषा विषयों की अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। “कबाड़ से जुगाड़” की थीम के तहत बेकार वस्तुओं से उपयोगी शिक्षण सामग्री तैयार कर यह संदेश दिया गया कि संसाधनों की कमी नवाचार में बाधा नहीं बनती।

इस मुके पर विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित अनेक मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण, जल संरक्षण मॉडल, पर्यावरण संतुलन, मानव शरीर की संरचना, पवन ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता से जुड़े प्रोजेक्ट प्रमुख रहे। छात्रों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली को आत्मविश्वास के साथ समझाया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ और प्रस्तुतीकरण कौशल देखने लायक था।
विद्यालय की कर्मचारी तुलसी दीदी द्वारा कबाड़ सामग्री का उपयोग कर बनाए गए सुंदर सजावटी झूमर प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थितसंकुल प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसदा के प्राचार्य विनोद वर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता  टी.पी. वर्मा, ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विज्ञान मेला जैसे आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, तर्कशीलता और प्रयोगधर्मिता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर  रानी सौरभ जैन ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, उन्होंने कहा विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है,विज्ञान से गलत धारणा और अंधविश्वासों (अन्धविश्वासों) का विनाश होता है।विज्ञान  हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन बच्चों को नई सोच और नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं। अध्यक्षता कर रही श्रीमति किरन बाला छाबड़िया ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य विज्ञान और तकनीक का है, इसलिए बच्चों को अभी से प्रयोग और खोज की आदत विकसित करनी चाहिए विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सौरभ जैन ने  बच्चों के के लिए चित्र देख कर मुहावरा पहचानिए या अर्थ बताइए जैसे विभिन्न खेलो का आयोजन किया जिसकी सहराना की गई ,कार्यक्रम को पार्षद किरण बाला छाबड़िया,ने भी सबोधित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित सफल आयोजन की बधाई दी। .. 

होली की सरकारी छुट्टी 3 या 4 मार्च को? जानिए किस दिन देश में बैंक रहेंगे बंद

इस बार होली (Holi) 3 मार्च को है, या 4 को… इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. लेकिन होली की सरकारी छुट्टी को लेकर तस्वीर साफ हो गई है, होली के मौके परकिस दिन बैंक समेत तमाम सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, इसकी घोषणा कर दी गई है.

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मार्च 2026 के लिए बैंक छुट्टियों (Bank Holidays) की आधिकारिक सूची जारी कर दी है, जिसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग तारीखों पर बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. यह सूची इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सभी राज्य में छुट्टियां एक समान नहीं होती हैं, कुछ त्योहारकुछ हिस्सों में ही बंदी के रूप में मनाए जाते हैं.

अगर आपको भी इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो अपने शहर/राज्य के हिसाब से सही तारीख देख सकते है.कि किस दिन होली की छुट्टी रहेगी, और कब-कब बैंक खुले रहेंगे.

होली के आसपास बैंक छुट्टियां
होली 2026 रंगों का प्रमुख त्योहार 4 मार्च (बुधवार) को पड़ रहा है, लेकिन RBI की सूची के अनुसार होली से जुड़े अलग-अलग दिन कई शहरों/राज्यों में छुट्टी के रूप में घोषित हैं. इस बीच 2 मार्च 2026 (सोमवार) को होलिका दहन के मौके पर कुछ शहरों जैसे कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. बाकी अधिकांश स्थानों पर बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे.

वहीं मंगलवार 3 मार्च 2026 को होली/धुलंडी के अवसर पर कई बड़े शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता,पटना, रांची, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, नागपुर, पणजी, बेलापुर और विजयवाड़ा शामिल हैं. वहां के लोगों को बैंक सेवाओं के लिए पहले से योजना बनानी चाहिए.

जबकि 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मुख्यौतर पर देश में होली मनाई जाएगी. इस दिन उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बैंक बंद हैं. नई दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, कानपुर, पटना, रांची, चंडीगढ़, शिमला, जम्मू, रायपुर, भुवनेश्वर, अगरतला, ईटानगर, शिलॉन्ग और इंफाल में इस दिन बैंक बंद रहेंगे.

होली के बाद भी मार्च में कई दिन छुट्टी-
13 मार्च- Chapchar Kut (कुछ राज्यों में)
17 मार्च- Shab-i-Qadr (जम्मू/कश्मीर)
19 मार्च- गुड़ी पड़वा, उगादी प्रकार के त्योहार
20-21 मार्च- ईद-उल-फितर / ईद
26-27 मार्च- राम नवमी
31 मार्च- कुछ स्थानों पर स्थानीय छुट्टी (हालांकि कुछ राज्यों में RBI ने इसे रद्द. भी किया है.)

इन दिनों छुट्टियों रहने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी. ऑनलाइन बैंकिंग (UPI, मोबाइल/नेट बैंकिंग, एटीएम) सेवाएंसामान्य रूप से जारी रहेंगी. यह डिजिटल लेन-देन करने वालों के लिए सुविधाजनक रहेगा. हालांकि अगर आपको फिजिकल सेवाएं (जैसे चेक जमा, KYC अपडेट, ड्राफ्ट वगैरह) चाहिए, तो छुट्टियों से पहले अपनी योजना बनाकर काम निपटा लें.

2 मार्च को भद्रा और 3 मार्च को प्रदोष काल! जानें कब होगा होलिका दहन? पंडित ने दूर की उलझन

होलिका दहन को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है कि यह 2 मार्च को होगा या 3 मार्च को. जानें भद्रा काल, शुभ मुहूर्त, चंद्र ग्रहण का असर और होली की सही तारीख क्या है .

रायपुर -तिल्दा;-हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल होली का त्योहार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है, और उससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता.है, और उससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है.  इस बार लोगों के बीच कंफ्यूजन है कि होलिका दहन 2 मार्च को होगा या 3 मार्च को. शास्त्रों में होलिका हन के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं.  मान्यता है कि यह पूजा प्रदोष काल में, पूर्णिमा तिथि के दौरान और भद्रा रहित समय में करना सबसे शुभ होता है. ऐसे में आइए हरिद्वार के पंडित मनोज त्रिपाठी से जानते हैं कि इस साल होलिका दहन और होली की सही तारीख क्या है.

2 मार्च या 3 मार्च,होलिका दहन?

धर्म सिंधु के अनुसार, होलिका दहन हमेशा भद्रा रहित समय में करना चाहिए.  अगर 2 मार्च की बात करें, तो उस दिन प्रदोष काल में पूर्णिमा तो है, लेकिन भद्रा भी लग रही है, इसलिए यह समय पूरी तरह शुभ नहीं माना जा रहा. वहीं, 3 मार्च को भद्रा नहीं है.  हालांकि उस दिन प्रदोष काल में पूर्णिमा नहीं मिल रही, लेकिनसुबह के समय पूर्णिमा होने के कारण होलिका दहन किया जा सकता है.

शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि भद्रा में होलिका दहन नहीं करना चाहिए.  लेकिन अगर सही समय न मिले, तो भद्रा के मुख को छोड़कर उसकी पूंछ वाले हिस्से में दहन किया जा सकता है.  इस हिसाब से 2 मार्च की शाम को भी होलिका दहन संभव है. फिर भी शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो 3 मार्च को होलिका दहन करना ज्यादा सही माना जा रहा है.  ऐसे में रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाना उचित रहेगा.

पंडित संतोष शर्माके मुताबिक, इस बार होलिका दहन की तारीख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है.  इसके पीछे दो वजहें हैं.  पहली बात, शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के लिए प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि और भद्रा रहित समय होना जरूरी माना गया है, जैसा कि धर्म सिंधु में बताया गया है.  2 मार्च को प्रदोष काल मेंपूर्णिमा तो है और शाम के समय चंद्रमा का उदय भी होगा, लेकिन उस समय भद्रा भी लगी रहेगी, जो शुभ नहीं मानी जाती.

दूसरी तरफ, 3 मार्च को भद्रा नहीं है,लेकिन उस दिन प्रदोष काल में पूर्णिमा नहीं मिल रही, क्योंकि पूर्णिमा तिथि खत्म हो रही है. ऐसे में सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए यह माना जा रहा हैकि 3 मार्च को भद्रा रहित समय में होलिका दहन करना ज्यादा सही रहेगा.  भले ही उस दिन प्रदोष काल न मिले, लेकिन सुबह की पूर्णिमा होने की वजह से शास्त्रइसकी अनुमति देते हैं.

हालांकि, शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि अगर बहुत जरूरी हो, तो भद्रा के मुख को छोड़कर उसकी पूंछ में होलिका दहन किया जा सकता है.  इस हिसाब से 2 मार्च की शाम को भी होलिका दहन किया जा सकता है, लेकिन कुल मिलाकर 3 मार्च को होलिका दहन करना बेहतर माना जा रहा है.

मान्यता है कि होलिका दहन हमेशा प्रदोष काल में किया जाता है, चाहे उस समय पूर्णिमा खत्म होने के करीब ही क्यों न हो. इसी आधार पर 3 मार्च को शाम 6 बजकर 24.मिनट से रात 8 बजे तक होलिका दहन करना शुभ माना जा रहा है. हालांकि, शास्त्र 2 मार्च को भी होलिका दहन की अनुमति देते हैं और भद्रा में भी कुछ स्थितियों मे. दहन किया जा सकता है, लेकिन तुलना करने पर भद्रा में किया गया होलिका दहन शुभ नहीं माना जाता.

क्या चंद्र ग्रहण का असर होलिका दहन पर पड़ेगा?

ज्योतिषाचार्य संतोष शर्मा के अनुसार, इस साल चंद्र ग्रहण के साथ पंचग्रही योग भी बन रहा है. ज्योतिष के अनुसार, अगर भद्रा में होलिका दहन किया जाता है, तो इसका असर व्यक्ति, समाज और देश पर नकारात्मक हो सकता है. इस बार चंद्र ग्रहण ‘गृहस्तोदय’ स्थिति में होगा, यानी जब चंद्रमा दिखाई देगा, तब तकग्रहण लगभग खत्म हो चुका होगा.

यह ग्रहण केवल पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ही आंशिक रूप से दिखाई देगा.  इसलिए पूरे भारत में सूतक काल नहीं माना  जाएगा.  यहां तक कि पूर्वोत्तर राज्यों में भी चंद्रमा के निकलते समय ग्रहण खत्म होने की स्थिति में रहेगा, इसलिए वहां भी सूतक का प्रभाव मान्य नहीं होगा .

भारतीय समय के अनुसार, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.  इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट होगी.

राजधानी में अज्ञात लोगों ने युवा कांग्रेस नेता की कार को किया आग के हवाले,

राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बहार खड़ी दो कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने देर रात दोनों कारों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बाहर दोनों कारों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह जल गईं। घटना के बाद इसकी शिकायत थाने में दी गई है और घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाशी की जा रही है। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि अज्ञात लोगों ने किस वजह से घटना को अंजाम दिया है।

इधर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित डीडी नगर थाना पहुंचकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसे लेकर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा सकता है।

तिल्दा शहर को जाम से कब मिलेगी मुक्ति? , एक किलोमीटर दूरी तय करने में छूट रहे पसीने,

तिल्दा शहर को जाम से कब मिलेगी मुक्ति? , एक किलोमीटर दूरी तय करने में छूट रहे पसीने,

छत्तीसगढ़ के तेजी से बढ़ते शहरों में से एक राजधानी रायपुर लिले का तिल्दा नेवरा शामिल है .चावल नगरी के नाम से विख्यात तिल्दा इलाका अब औद्योग कारोबार का हब बन चूका है. शहर व आसपास की आबादी भी तेजी के साथ बढ़ी है. बीते 4 से 5 दशकों में जिस हिसाब से शहरीकरण बढ़ा है. यहां रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं. आवासीय और व्यावसायिक संस्थानें खुली हैं उस अनुपात में न तो सड़कों का जाल बिछा है. न ही बाइपास और फ्लाई ओवरों का निर्माण हो सका है. पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के साथ-साथ सड़कों पर अतिक्रमण, बिजली के खंभों का व्यवस्थित नहीं होने के कारण शहर जाम से कराह रहा है. शहर से एक किलोमीटर दूर तक पहुंचने के लिए कभी-कभी   आधा घंटा लग जाता है, जबकि इतने समय में लोग 20 से 25 किलोमीटर का सफर कर लेते हैं. जाम का असर शहर के आम लोगों, कारोबार के साथ बीमारी और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है.

तिल्दा शहर राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-बिलासपुर से जुड़ा है. ऐसे तो शहर में जाम की स्थिति हर इलाके में है लेकिन स्टशन चौक ,दीनदयाल चौक ,खूबचंद बघेल चौक,साईं मंदिर रोड चौक,से लेकर तुलसी चौक के पास जाम की स्थिति रूटीन बन चुका है. मेन रोड के आलावा दीनदयाल चौक से विजय लाज होते कैंप के सिंधी पंचायत भवन के बीच दुकानों के सामने खड़े वाहन और दुकानों का सामान सडको पर कब्जा कर बाहर रखने,के कारण लोगो को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है,इतना नही ज्यदातर दुकानदार हेवी लोड वाहनों को दुकान के सामने घंटो खड़ा कर सामान खाली कराते है, और वाहनों में सामान लोड भी करते है.नियमा अनुसार बड़े वाहनों का प्रवेश शहर के अंदर होना ही नही चाहिए. ,

nमरीजों को अस्पताल पहुंचने में होती है परेशानीः कैम्प और नेवरा से खरोरा रायपुर,सिमगा बिलासपुर जाने के लिए  दीनदयाल चौक आना पड़ता है जहा हमेशा भीड़-भाड़ रहती है.साथ ही भारी लोड के साथ वाहनों की लंबी कतार लगे रहने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित रहती है. कई बार मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी होती है.पीक समय में खासकर सुबह-शाम जाम की स्थिति रहती है.

क्या बोलते हैं स्थानीय लोगः

जाम मुक्ति के लिए लंबी अवधि की योजना जरूरीः स्थानीय निवासी भाजपा नेता दीपक शर्मा कहते हैं कि “तिल्दा नेवरा शहर में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है. जाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस पदाधिकारी, नगर पालिका  सहित अन्य एजेंसियों को संयुक्त पहल करना होगा. जाम से निपटने के लिए तात्कालिक और लंबी अवधि की योजना जरूरी  है.”जाम से भ्चने का एक हि विकल्प है बायपास सड़क का होना ,यह मांग दो दशको से लम्बित है ,[फोटो]

भीड़भाड़ वाले इलाके में पार्किंग बनेः …..कहते हैं कि “जाम से निपटने के लिए सबसे पहली जरूरत पार्किंग व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाए. आवश्यकता के अनुसार पार्किंग,की व्यवस्था होनी चाहिए  मार्केटिंग कॉम्पलेक्स व भीड़-भाड़ वाले भवनों में पार्किंग की अनिवार्य करना होगा. गलत पार्किंग करने वालों को फाइन भी लगे.”[फोटो]

हैवी ट्रैफिक से निपटने के लिए बायपास रोड  जरूरीः …..का कहना कि “शहर में भीड़-भाड़ से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड, एलिवेटेड रोड, अंडरपास आदि का निर्माण करना होगा. उन्होंने कहा खूबचंद बघेल चौक पर हमेहाजाम की स्थिति बनी रहती है बावजूद वहा रलवे ओवर ब्रिज बनया जाना प्रस्तावित है ,यदि ओवर ब्रिज बनेगी तो लोगो का रस्ते निकलना दुर्लभ हो जाएगा  [फोटो]

जाम से विकास होता है प्रभावितः दुर्गेश न्शिने ने कहा  “स्मूथ ट्रैफिक सबों की जरूरत है. चाहे कोई शहर का आम नागरिक हो या कोई नौकरी करने बाहर से आया हो. यही नहीं पर्यटन और उद्योग जगत के लिए जाम मुक्त सड़कें जरूरी है. जाम के कारण व्यापार में लागत बढ़ता है और सप्लाई चेन प्रभावित होता है.”

ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस बलों की दो-दो शिफ्ट में ड्यूटीः ने कहा कि “शहर के बड़े चौक पर ज्यादा होमगार्ड और पुलिस बलों की तैनाती रहती है. शहर के कम भीड़ वाले चौक पर पुलिस होम गार्ड के जवान तैनात रहते हैं. ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की दो-दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है. शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थान तलाकी गेट पर पांच-पांच जवानों की तैनाती रहती है. शहर के अन्य चौक पर दो-दो जवान ड्यूटी पर रहते हैं. हर चौक चौहारों पर पुलिस कर्मचारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी रहती है.”

नियमित तौर पर चलता है अतिक्रमण के खिलाफ अभियानः नगर पालिका CMO ने बताया कि ” हाल में सडको से  अतिक्रमण हटाया गया है. इसके बाद टीम ने सिरसा चुंगी, लोकल बस स्टैण्ड और तलाकी गेट, ऋषि नगर रोड से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है,उसके बाद मार्केट में कुछ दुकानदारों के द्वारा सड़को पर रखे में सामान  सामान जब्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी “

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज अहम दिन है। आज साय सरकार प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देने जा रही है। राज्य सरकार  आज प्रदेश के लगभग 25 लाख 24 हजार किसानों के खाते में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की ट्रांसफर करेंगे। ​इससे होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात मिल जाएगी।सीएम साय ने इसका ऐलान खुद किए हैं। दरअसल, सीएम साय  मंच को संबोधित करते हुए कहा कि इसका ऐलान किया है।उन्होंने आगे कहा कि हमारा ये प्रदेश धान का कटोरा है। यहां 80 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित है और हम लोग देश से सबसे अच्छा कीमत किसानों को देते हैं। प्रति एकड़ 31 क्विंटल धान खरीदते हैं। सीएम साय ने कहा कि इस साल 25 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है।उनके  खाते में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि भेजने वाले हैं।

होली से पहले आज किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुछ युवकों ने फारेस्ट गार्ड को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल पर गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस करवाया। फिर गर्लफ्रेंड के सामने ही उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट और डांस का वीडियो सामने आया है।मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, फॉरेस्ट गार्ड का नाम बुधराम पैकरा है और वह देवनगर बीट में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि दोनों देवनगर नर्सरी में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी युवकों ने उन्हें पकड़ लिया।हालांकि, इस मामले में पीड़ित की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद DFO डीपी साहू ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

नर्सरी में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाए फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई, VIDEO

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से ही अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जारी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से एक तरफ जहां अपराधियों के मन में डर का माहौल है, तो वहीं कुछ अपराधी अभी भी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।चाकूबाजी की यह घटना राजधानी रायपुरके देवेंद्र नगर इलाके से सामने आई है। यहां दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाक़ू से वार कर दिया। आरोपियों ने युवक के गले, सिर और पीठ पर चाकू से कई वार किया। आरोपियों की पहचान तनुष सेन और रोहित वर्मा के रूप में हुई है।

राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी, दोयुवक को गंभीर
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा  से जुड़े अफसरों का तबादला किया है। इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के मुताबिक़ बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर के तौर पर भाप्रसे अधिकारी कुलदीप शर्मा को पदस्थ किया गया है। इसी तरह तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव योजना एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आदेशानुसार हाल ही में IASअवार्ड हुए बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को नारायणपुर जिले के अपर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। इसी तरह सुमीत अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग, का प्रभार सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़ में 11 IAS अफसरों का तबादला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कन्या छात्रावास की छात्राओं से रंगाई-पुताई कराए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा  है, जिसमें लड़कियां हॉस्टल के कमरे की पुताई करते दिख रही हैं। वहीं छात्राएं छज्जे की सफाई कर गंदगी निकालते हुए भी नजर आ रही हैं।वीडियो वायरल होने के बाद आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला लैलूंगा ब्लॉक के कोड़सिया में प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का है। वहीं हॉस्टल वार्डन ने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में प्यून ने बच्चों से काम कराया है।मामले की सच्चाई जानने के लिए जिला प्रशासन ने 3 सदस्यीय जांच समिति बनाई है।

 आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आम आदमी पार्टी की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया. कोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में कहा कि सीबीआई आरोपों के समर्थन में ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य पेश नहीं कर सकी..  फैसला आते ही अदालत परिसर और पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल दिखा. भावुक हुए अरविंद केजरीवाल की आंखों से आंसू बह निकले. उन्होंने कहा कि मेरी पूरी जिंदगी.की कमाई ईमानदारी है. झूठे केस लगाकर हमें बदनाम किया गया. उनके बगल में खड़े मनीष सिसोदिया उन्हें संभालते नजर आए.

सीबीआई के सबूत फेल, अब ED केस भी होगा डीरेल?

टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदों को जिंदा रखा। अब पाकिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता में होने वाला मुकाबला क्वार्टरफाइनल जैसा हो गया है। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई।

 इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें कायम

ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं, क्योंकि विधानसभा में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाया था। इसके बाद भास्कर ने पूरी केस की पड़ताल की। दरअसल, नाव्या और विधि अग्रवाल को हाई प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी के मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है। दोनों के अलावा अन्य आरोपी भी जेल से बाहर हैं।इस मामले में पुलिस चार्जशीट भी पेश कर चुकी है। इसमें टेक्नो पार्टी, विदेशी कनेक्शन और 320 नामों की सूची तैयार की गई है। पूछताछ और तकनीकी जांच में बड़े कारोबारी-नेताओं के साथ विदेश दौरे का भी जिक्र है। नाव्या अभी जमानत पर जेल से बाहर है।

 फिर सुर्खियों में ड्रग्स क्वीन नव्या…:टेक्नो पार्टी

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला दोस्त ने मिलने आए युवक का सोते समय निजी अंग काट दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी महिला मौके से भाग गई। युवक खुद ही पास के हिंदू राव अस्पताल पहुंचा। बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के मुताबिक  विसरजीत अपनी दोस्त अमीना खातून से मिलने वजीराबाद स्थित उसके घर आया था। रात में जब विसरजीत सो रहा था, अमीना ने उसका निजी अंग काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह तुरंत वहां से फरार हो गई।पुलिस अस्पताल पहुंची तो 22 साल के विसरजीत का इलाज चल रहा था।पुलिस अब आरोपी महिला अमीना खातून को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

युवती ने काटा युवक का निजी अंग

शहर के लक्ष्मणबन बस्ती में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे मोहल्ले को झकझोर दिया. इस घटना में एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, दो युवक गंभीर रूप से घायल है.कोतवाली के पीछे एक आवासीय परिसर की बाउंड्रीवॉल के पास जेसीबी से काम कराया जा रहा था. इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. दीवार ढहने से मलबे की चपेट में आकर लगभग 3 वर्ष के एक मासूम बालक धनेश की मौत हो गई है. बस्ती के ही दो अन्य युवक विशाल यादव (20 वर्ष) और संजीव कुमार (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे बस्तीवासियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है…

जेसीबी से काम के दौरान बाउंड्रीवॉल गिरी,

होली के पहले आज, किसानो के खतो में सरकार में डालने जा रही है 10,000 करोड़,

रायपुर-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव किसानों की चिंता करते हैं और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि अटल जी के समय किसानों को सशक्त बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू की गई, जिससे किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होने लगा। इससे पहले किसानों को महाजनों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था, जिससे वे आर्थिक शोषण का शिकार होते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रहा है और प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से इस राशि का अंतरण किया जाएगा और पूरे प्रदेश के विकासखंडों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी .इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेश भर से आए किसान उपस्थित थे।

इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन, आज धन लाभ और यात्रा के भी बनेंगे योग

आज 28 फरवरी का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा और बाकी दिनों से कहीं ज्यादा सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई नया पद या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन उत्साह से भर जाएगा और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर मेहनत करनी होगी, क्योंकि यही समय उनकी दिशा तय करेगा। किसी विरोधी की बातों में आकर अपने फैसले कमजोर न करें, क्योंकि आपकी समझ ही आपकी ताकत है। छोटी-छोटी योजनाओं से भी लाभ के अवसर मिलेंगे, जो आगे चलकर बड़े फायदे का आधार बन सकते हैं। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं, हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मुद्दा हल्की चिंता दे सकता है, जिसे धैर्य से संभालना बेहतर रहेगा।

वृषभ-आज आपके अंदर आगे बढ़ने और खुद को साबित करने की प्रबल इच्छा रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा और आपकी मधुर वाणी लोगों के दिलों में जगह बनाएगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। किसी राजनीतिक या प्रशासनिक विषय से जुड़ी हल्की परेशानी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। लंबी दूरी की यात्रा का विचार बन सकता है, जो आपके लिए नए अनुभव लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलते दिख रहे हैं और दिन का अंत किसी मनोरंजक गतिविधि के साथ सुकून देगा।

मिथु-आज आपको हर काम में धैर्य और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाने से बचना ही समझदारी होगी, क्योंकि धीरे-धीरे बढ़ना ज्यादा सुरक्षित रहेगा। अपने कामों में स्पष्टता बनाए रखने से आप उलझनों से दूर रहेंगे। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि काम से जुड़ी कोई परेशानी चल रही थी, तो वह अब हल होती नजर आएगी। माता-पिता की सेवा और उनके साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी और आपके कार्यों में भी सकारात्मकता आएगी।

कर्क-आज आपके नेतृत्व गुण खुलकर सामने आएंगे और टीम के साथ मिलकर काम करने का अवसर आपको नई पहचान देगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा, जिससे मन संतुष्ट रहेगा। छोटे बच्चों की खुशी के लिए आप कोई उपहार ला सकते हैं, जिससे घर का माहौल और खुशनुमा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन में संतोष रहेगा और धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना भी है। साथ ही, नए वाहन की खरीदारी का विचार भी साकार हो सकता है।

सिंह-आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है, क्योंकि उन्हें मनपसंद काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा और मेहनत का फल भी मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। अपने कामों में स्पष्टता रखना जरूरी होगा, क्योंकि यही आपकी सफलता का आधार बनेगा। विरोधियों की बातों में न आएं और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। कोई सरकारी मामला थोड़ी चिंता दे सकता है, इसलिए उसे समय रहते सुलझाने का प्रयास करें।
कन्या-आज का दिन सफलता और संतोष लेकर आएगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पुराने लेन-देन को निपटाने का समय आ सकता है, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। लंबे समय से मन में छिपी कोई इच्छा पूरी होने से आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।
तुला-करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। रुका हुआ या डूबा धन वापस मिलने से मानसिक राहत और खुशी दोनों मिलेंगी। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जरूरतों के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपको सफलता दिलाएगा। परिवार में चल रही अनबन बातचीत से सुलझ जाएगी और रिश्तों में फिर से अपनापन महसूस होगा।
वृश्चिक-आज आपके आसपास का माहौल सकारात्मक और आनंदमय रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कला से लोगों का विश्वास जीतेंगे। हालांकि किसी की सलाह पर आंख बंद करके चलना ठीक नहीं होगा, अपने निर्णय खुद लें। कोई सहयोगी समय पर आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। सेहत के मामले में पुरानी समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है, इसलिए ध्यान रखें। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन आप परिवार के साथ बैठकर हर समस्या का हल निकाल लेंगे।
धनु-आज का दिन प्रगति और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपकी पहचान और पद दोनों मजबूत हो सकते हैं, साथ ही वेतन वृद्धि की संभावना भी है। हालांकि कोई मित्र अनजाने में आपके काम में बाधा डाल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। नया काम शुरू करने का विचार अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार और भाई-बहनों से सलाह लेना समझदारी होगी। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं।
मकर-आज का दिन रचनात्मकता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप नई योजनाओं और सृजनात्मक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। यदि आप राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो सम्मान मिलने की संभावना है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही आपको सफलता दिलाएगा। परिवार के साथ समय बिताने और खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में चल रही उलझने दूर होंगी।
कुंभ-आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने और आर्थिक संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। आसपास के लोगों को पहचानना जरूरी होगा, क्योंकि कुछ विरोधी आपके रास्ते में रुकावट डाल सकते हैं। किसी अजनबी की सलाह पर निवेश करने से बचें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने के संकेत हैं और माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य का कारण बनेगा।
मीन-आज का दिन उपलब्धियों और सम्मान का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए अवसर आपके सामने आएंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपको हर काम में मजबूती देगा। हालांकि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी बात भी गलतफहमी पैदा कर सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी बाधा दूर होने से खुशियों का माहौल बनेगा और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, खनिज विभाग की टीम ने 8 हाईवा किया जब्त.

तिल्दा नेवरा -तिल्दा में रायपुर खनिज खनिज विभाग ने अवैध रेत का अवैध परिवहन करते हुए 8 हाईवा जप्त किए है ।सभी ज़ब्त वाहनों को तिल्दा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। कलेक्टर रायपुर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसी कार्रवाई निरंतर की जाए, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।इस कार्रवाई के बाद भी अवैध रेटत परिवहन का काम तेजी से चल रहा है। चर्चा है कि जब भी विधानसभा का सत्र शुरू होता है माइनिंग विभाग के द्वारा इस तरह की कार्रवाई की जाती है।

तिल्दा नेवरा क्षेत्र में कोई रेत खदान नहीं है।बावजूद प्रतिदिन 200 से भी अधिक वाहन बिना रायल्टी पर्ची परिवहन परिपत्र के रेत भरकर बेखौफ निकलते हैं। शाम होने के बाद तो रेत भरी वाहनों का रेला निकलता है। रेत आरंग और बलौदा बाजार क्षेत्र से हाईवा और अन्य वाहन भरकर बेमेतरा जिला ले जाते हैं।

के साथ-साथ कई लोग मुरम का अवैध उत्खनन कर वाहनों से सप्लाई करते हैं। ऐसा नहीं अवैध रूप से किए जा रहे मुरम उत्खनन की जानकारी माइनिग  विभाग को नहीं है। विभाग के अधिकारियों को सारी जानकारी होती है कि कहा अवैध उत्खनन हो रहा !कौन उत्खनन करवा रहा है ।किस गांव-में किस जगह उत्खनन किया जा रहा है। यह सब माइनिग अधिकारियो की मिली भगत से होता है ।इसके एवज में  अधिकारियों को एक फिक्स बंधी रकम पहुंचा दी जाती है।

अभी भी तिल्दा के कोहका घुलघुल ग्राम पंचायत और देवरी ग्राम पंचायत, के साथ जंजगीरा ग्राम पंचायत,सिनोधा सहित क्षेत्र एक दर्जन से अधिकगावो में  मुरूम का अवैध उत्खनन बेधड़क किया जा रहा है। धरती की छाती को पोकलेन से चीरकर बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए गए हैं। 2 दिन पहले जब तिल्दा  से जब अवैध रूप से रेत भरकर गुजर रही  हाईवा वाहनों को रोककर माइनिग विभाग द्वारा करवाई शुरू की गई तो इसकी जानकारी लोकल स्तर पर अवैध रूप से रेत माफिया को पहले से ही कर दी गई थी।  चुकि कार्रवाई शुरू होते हि रेत गिट्टी मुरुम से भारी गाड़ियो का आना जाना अचानक बंद हो गया।कार्रवाई के बंद होते हीफिर से रेत से भरे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई ।  ऐसे भी रेत माफियाओजिनकी पहुंच ऊपर तक होती है,जिसके कारण उनकी गाड़ियों पर माइनिग विभाग हो या पलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

पिछले दो दिनों से अवैध रूप परिवहन के जुर्म में जप्त कर थाने में खड़ी वाहन  चालकों ने बताया कि अभी भी प्रतिदिन 150 से अधिक हाईवा रेत का परिवहन किया जा रहा है। इस संबंध में जब माइनिंग विभाग के एक अधिकारी से पूछा गया कि  जप्त की गई गाड़ियों पर क्या कार्रवाई की गई है, तो उन्होंनेकहा कि मैं बताने के लिए अधिकृत नहीं हूं। उनसे जब पूछा गया कि इस इलाके में हो रहे अवैध मुरूम उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। तो वही  रटा रटाया  जवाब दिया कि इस बारे में मेरे अधिकारी  ही बता सकते हैं। फिलहाल जप्त किए गए रेत से भारी वाहन थाना परिसर में खड़े कर दिए गए हैं।

तिल्दा क्षेत्र में अवैध उत्खनन करने वाले कई गिरोह सक्रिय है। गिरोह से जुड़े लोग माइनिंग विभाग के अधिकारियों से मिलकर करोडो रुपए की प्रति माह रॉयल्टी चोरी करते हैं। शिकायत करने पर अधिकारी पहले ही किस धंधे से जुड़े लोगों को सूचना दे देते हैं। यही कारण है कि लोग चाह कर भी इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं देते हैं। आरंग और बलौदा बाजार क्षेत्रके साथ अन्य घाटों से अवैध रेत भरकर गुजरने वाली वहां 6 से भी अधिक थानों को पर करते हुए निकलते हैं। बावजूद किसी थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है।