Homeछत्तीसगढ़पार्षद रानी सौरभ जैन ने किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विधायक निधि...

पार्षद रानी सौरभ जैन ने किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विधायक निधि के 10 लाख की लागत से होगा तैयार

तिल्दा नेवरा

तिल्दा नगर पलिका के वार्ड 21 में 10 लाख रुपये की लागत से इसाईं समुदाय के लिए बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का पार्षद रानी सौरभ जैन ने भूमि पूजन किया । इस मौके पर नगर पालिका के सभापति राजकुमार गेंडरे,सभापति संतोष यदु ,द राइट रेव्ह. सुषमा कुमार जी (बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़)*सचिव श्री नितिन लॉरेंस जी (डायोसिस ऑफ़ छत्तीसगढ़)पार्षद श्री दिनेश साहू भाजपा उपाध्यक्ष तिल्दा मंडल श्री सौरभ जैन विशेष रूप से उपस्थित थे ।लंबे समय से समाज के लोगों को अपने सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए उचित स्थान की आवश्यकता थी, जो विधायक निधि से पूरा अब पूरा होगा ।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यएवं पार्षद रानी जैन ने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा से सामुदायिक भवन बनाने के लिए मांग की गई थी जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए 10 लख रुपए की घोषणा की थी । आज सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया है और जल्द ही भवन बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने उपस्थित क्रिश्चियन समाज के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भवन का सभी लोगों के काम के लिए मिलजुल कर उपयोग करें यह भवन समाज के कार्यक्रम बैठक शादी विवाह अन्य आयोजन के लिए बहुत काम आएगा। इससे पूरे वार्ड वासियों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित द राइट रेव्ह. सुषमा कुमार जी (बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़)*  ने विधायक और पार्षद के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि जो वायदा किया था, उसे  निभाया हैद राइट रेव्ह. सुषमा कुमार जी (बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़)* इसके लिए हमारा समाज आभारी है।

कार्यक्रम में अनीश ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा रेव्ह सुबोध कुमार, रेव्ह प्रमेंद्र सिंह,एम डी बेक (सचिव), रेव्ह जितेन्द्र मसीह, रेव्ह वेसली वानी, डॉ यू सुना, रेव्ह अमन वानी,  एम गुडे, सुनील लाल,  माइकल जयंती, बलविंदर सिंह, हिमांशु लाल, डॉ प्रिंशा लाल, श्रीमती पी सिंह, श्रीमती ए एम बेक, श्रीमती अल्पना सिंह, श्रीमती के नायक, श्रीमती मार्था जयंती, श्रीमती शालिनी लाल, श्रीमती जे बी लाल, श्रीमती वाय साइमन, श्री अरूण लाल, श्री आशीष सोना एवं समस्त वार्ड वासी शामिल हूए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments