Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़पाटन सदन में रखा गया नंदकुमार बघेल का पार्थिव शरीर,10 जनवरी को...

पाटन सदन में रखा गया नंदकुमार बघेल का पार्थिव शरीर,10 जनवरी को कुरुदडीह में होगा अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की पार्थिव देह पाटन सदन में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई है। भूपेश बघेल भी दिल्ली से रायपुर पहुंच चुके हैं। निवास पर परिवार के लोगों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी मौजूद हैं। बेटी के विदेश से आने के बाद 10 जनवरी को गृह ग्राम कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि नंदकुमार का बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। सीएम विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर दुख जताया।

नंदकुमार बघेल को ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी थी। 21 अक्टूबर 2023 बालाजी हॉस्पिटल मोवा रायपुर में भर्ती हुए तो उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था और पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैला था जिसे सेप्टिसिमिया कहते हैं। जिसकी वजह से नंदकुमार बिस्तर में पड़ गए और इन्हें वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी।

इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

  • राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नंदकुमार बघेल के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि ईश्वर परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें।
  • प्रियंका गांधी ने कहा- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश जी के पिता नंदकुमार बघेल जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख सहने की शक्ति दें।
  • नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पिता नंदकुमार बघेल जी का निधन दुःखद है। शोक की इस घड़ी में हम सब उनके साथ है, ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने का सामर्थ्य दें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments