छत्तीसगढ़

महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान करने , उमडे लोग

महाकुंभ में वसंत पंचमी अमृत स्नान के लिए एक बार फिर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है… महाकुंभ के आज 21वे  दिन  सुबह 10 बजे तक लगभग 73 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है । 13 जनवरी से अब तक 34 करोड़ 33 लाख  से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए 2 से 4 फरवरी तक प्रयागराज शहर में बाहरी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है।
स्नान के लिए काली मार्ग, बांध समेत मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों तथा संगम की तरफ आने वाली सड़कों शनिवार  दोपहर से ही कतार लंबी होने लगी थी और देर रात तक लोगों के आने का क्रम जारी रहा।

भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर पार्किंग में खड़े करने निर्देश दिए गए है । पार्किंग से वे शटल बस या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक साइड से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी साइड से निकासी होगी।

शनिवार को CM योगी ने बसंत पंचमी को लेकर समीक्षा बैठक की थी । मीटिंग उन्होंने कहा- 2 और 3 फरवरी महाकुंभ के लिए चैलेंजिंग है। उधर मोक्ष वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई दी है। उन्होंने कहा- मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। हमारा कहना यह था कि हमारे वैदिक परंपरा में गंगा के किनारे मृत्यु के बारे में मोक्ष की पद्धति की अवधारणा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button