महिला ने कहा कि बेटी के जन्म के बाद उनकी मां उनके साथ रहने आ गई थीं. इस दौरान वो बताने लगीं कि पति का कई महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा है. लेकिन कहती कि इस बारे में पति को मत बताना.
एक महिला का कहना है कि उसे उस वक्त झटका लगा, जब पता चला कि उसके पति का उसकी ही मां के साथ अफेयर चल रहा है. उसने सोशल मीडिया पर लोगों को इस बारे में बताया है. यहां उसके वीडियो को 2.7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. लैसी जेन नाम की इस महिला ने कहा, ‘ये कहानी है कि कैसे मुझे उस समय अपनेपति और मेरी मां के बीच अफेयर के बारे में पता चला. मेरी मां हमारे ही साथ रहती थीं. वो बेसमेंट में रहती थीं. कुछ महीनों बाद उन्होंने पास में किराए पर घरले लिया. मेरे पति और वो साथ में काम पर जाया करते थे.’
न्यूज एयू की रिपोर्ट के अनुसार, लैसी अमेरिका के इंडियानापोलिस में रहती हैं. उन्होंने कहा कि उनके पति और मां के बीच 14 साल पहले अफेयर शुरू हुआ था. तब उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया था. वो स्वस्थ्य से जुड़ी कई दिक्कतों से जूझ रही थीं. हालांकि बाद में उन्हें अपनी मां और पति पर शक हो गया. लैसी कहती हैं कि बेटी के जन्म के बाद मेरी मां हमारे साथ रहने आ गई थीं. इस दौरान वो बताने लगीं मेरे पति का कई महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा है. लेकिन कहतीं कि इस बारे में पति को मत बताना.
मगर लैसी नहीं रुकीं. वो अपने पति के पास गईं और पूछा कि क्या तुम मुझे धोखा दे रहे हो. मेरी मां ने कहा है. इसके जवाब में लैसी से उनके पति ने कहा, ‘खैर,तुम अपनी मां से जाकर क्यों नहीं पूछ लेतीं कि मेरे और उनके बीच क्या चल रहा है.’
लैसी पति की कार से उतरीं और अपनी मां से इस बारे में पूछने लगीं. उनकी मां इसे सुनकर घबरा गईं. उन्होंने अपनी मां से घर से निकल जाने को कहा, तो जवाब मेंमां ने कहा कि उसकी दादी भी इस बारे में जानती है. लैसी की मां ने उनसे कहा कि उन्होंने बेशक अपने दामाद का हाथ पकड़ा था लेकिन दोनों का पूरी तरह कोई अफेयरनहीं चल रहा. हालांकि लैसी ने उनकी बातों पर यकीन नहीं किया. वो अब अपने पति से अलग हो गई हैं. वो अकेली ही अपनी बेटी को पाल रही हैं. उन्होंने सिंगल मांओं के लिए घर बनाने के लिए एनजीओ शुरू किया है.

