Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़राम मंदिर में भजन मंडली के बीच पहुंचा बंदर.पुजारी के साथ के...

राम मंदिर में भजन मंडली के बीच पहुंचा बंदर.पुजारी के साथ के साथ करता रहा मस्ती

रायपुर के राम मंदिर में बंदर के पहुंचने और भजन मंडली के बीच बैठने का एक वीडियो सामने आया है। पुजारी के साथ बैठकर बंदर माइक पर हाथ भी लगाता और फिर भजन मंडली के बीच बैठ जाता है। इसके बाद बंदर पुजारी और भक्तों के बीच भी काफी देर तक रहा।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भगवान राम के मंदिर में आए बंदर को लोग हनुमान का स्वरूप भी बता रहे हैं।

रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में यह बंदर खुद-ब-खुद चला आया। मंदिर शहरी इलाके में है आसपास ज्यादा पेड़ पौधे भी नहीं हैं, इस हिस्से में कभी बंदर नहीं देखे गए। ऐसे में अचानक शाम की आरती के वक्त बंदर का मंदिर में दिखना लोगों को हैरान भी कर रहा है।

मंदिर के पुजारी हनुमंत ने बताया आरती के वक्त भजन गाए जा रहे थे तभी बंदर वहां पहुंचा। वो लोगों के प्रति दोस्ताना व्यवहार कर रहा था। ढोलक पर छलांग लगाने लगा, भजन गा रहे लोगों के आस-पास बैठा, कभी माइक को छू रहा था तो कभी लोगों के कंधे पर सवार हुआ।

पुजारी ने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह में भी बंदर पहुंचा लेकिन किसी चीज को नुकसान नहीं पहुंचाया। किसी इंसान को चोटिल नहीं किया। ऐसा लग रहा था कि वो बस मंदिर घूमने आया हो। बंदर मंदिर के पुजारी के कंधे पर बैठकर प्रसाद भी ले रहा था।

काफी देर तक ये चलता रहा, इस दौरान जय-जय श्री राम के नारे भी लगा रहे थे। इसके बाद मंदिर में अक्सर आने वाले एक भक्त राकेश ने बंदर को फलों का लालच देकर उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाया और दूर छोड़ा। यही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments