Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

मेडिकल स्टूडेंट की दर्दनाक मौत

जांजगीर-चाम्पा। इन दिनों लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। इन हादसों में हर दिन वाहन चालक अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला जिले के अफरीद गाँव नेशनल हाइवे- 49 का हैं जहां एक मेडिकल स्टूडेंट की दर्दनाक मौत हो गई। यूक्रेन से डाक्टरी की पढ़ाई कर लौटा था।

पुलिस के मुताबिक़ मृतक का नाम चन्द्रभान लाठिया (33) है। वह शनिवार की रात अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया हुआ था। वह रात में ही वापस जांजगीर लौट रहा था इसी दौरान उसकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकरा गई जिससे चन्द्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। सारागांव पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। जहां आज रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताया जा रहा हैं कि टक्कर के दौरान स्कूटी की स्पीड काफी ज्यादा थी। इस ठोकर से स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और युवक स्कूटी से 20 मीटर दूर सड़क के बीच जा सामने मुंह के बल जा गिरा, जिसे युवक के चेहरा,सिर, सीने और अन्य जगहों में गंभीर चोटें आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button