छत्तीसगढ़

कोरबा के हसदेव ताप विद्युत प्लांट में लगी भीषण आग। आग से प्लांट को करोड़ों का हुआ नुकसान I

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में बड़ा हादसा हुआ है। संयंत्र के स्विच यार्ड में स्थित आईसीटी ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में 2-3 अन्य ट्रांसफॉर्मर भी आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र की फायर ब्रिगेड सहित 4 अन्य दमकल दस्ते मौके पर पहुंचे। आग से निकल रहा काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

प्रभावित ट्रांसफॉर्मर प्लांट में उत्पादित बिजली को ग्रिड में भेजने के लिए करंट को उपयुक्त स्तर पर परिवर्तित करता है। हादसे के कारण 210 मेगावाट क्षमता वाली दो यूनिट (यूनिट 3 और 4) का उत्पादन बंद करना पड़ा है।

प्लांट में काम करने कर्मचारियों के मुताबिक, प्लांट के रखरखाव में लापरवाही से यह हादसा हुआ है। ट्रांसफॉर्मर के नुकसान और बिजली उत्पादन बंद होने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button