छत्तीसगढ़

कांकेर में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:DRG जवानों ने छोटे बेठिया में नक्सलियों को घेरा, सुबह से फायरिंग जारी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है..। बताया जा रहा है कि जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। फिलहाल, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। मामला जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एसपी के मुताबिक अभी जवानों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है, फिलहाल जंगल में लगातार मुठभेड़ चल रही है।एसपी के मुताबिक DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया, मुठभेड़ वाला इलाका माड़ से सटा है। इस इलाके में जवानों ने सबसे ज्यादा नक्सलियों को नुकसान पहुंचाया है।

बता दे की दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया। गजरला 40 लाख का इनामी था।वहीं एनकाउंटर में मारी गई अरुणा स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर SZCM थी और नक्सली लीडर चलपति की पत्नी है। इस पर 20 लाख का इनाम था। आंध्र के अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button