छत्तीसगढ़

गणपति बप्पा के भक्ति के रंग में रंगे भक्तो ने. श्याम भजनों का किया रसपान

तिल्दा नेवरा -तिल्दा शहर इन दिनों गणपति बप्पा के भक्ति के रंग में रंगा हुआ है .गुरुवार की रात श्री राम गणेश उत्सव समिति, संत कंवरराम चौक के द्वारा आयोजित श्याम भजन संध्या में पधारे भजन कलाकारों ने श्याम भजनो की शानदार प्रस्तुती देकर बाप्पा के साथ श्याम की भक्ति के संगम सरोबार कर दिया,

इंदौर से पधारी नैना राव, और भजन सम्राट प्रेम शर्मा, टीनू शर्मा,ने अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुत भजनो से मन्त्र्मुग्ध कर श्रद्धालुओं को नाचने मजबूर कर दिया.इस दौरान  कार्यक्रम स्थल गणपति के साथ सांवरे सरकार और लख दातार की जयकारों से गूंजायमान होता रहा।

आयोजकों ने सर्वप्रथम मंच पर इंदौर से आई भजन गायिका ननैनाराव आमंत्रित कर उनका शाल श्रीफल और दुपट्टा से  सम्मान किया.नैना ने  गणेश वंदना से अपने भजनों का शुभारंभ किया। उन्होंने अपना पहला भजन भगवान गणेश को समर्पित करते हुए प्रस्तुत किया।उसके बाद खटुवाले श्याम का खजाना भरपूर है..नैना ने जब भजन  हारे का सहारा बाबा शाम सजा है फूलो में.तो भक्त मंच के सामने आकर नाचने लगे.

रात एक बजे मंच परराजस्थान से आए  प्रेम शर्मा को आमंत्रित किया गया,उन्होंने अपनी सुरुली आवाज में भजनों की शानदार प्रस्तुती दी.. प्रेम शर्मा के द्वारा प्रस्तुत भजन खाटुवाला वाला सावरा से, बहुत पुराणी प्रीत ने खूब तालिया बटोरी. भजन के दौरान भक्त सांवरे सरकार और लख दातार के जयकारे लगते रहे ..तीसरे चरण में टीनू शर्मा ने भजन प्रस्तुत किया ..

सुबह 4 बजे तक श्रोता भजनों का रसपान करते रहे. कार्यक्रम का समापन श्याम  भगवान की आरती कर किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।वीसीऍन टाइम्स की रिपोर्ट

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button