छत्तीसगढ़

लोकसभा निर्वाचन-प्रथम चरण:बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए ,18 नामांकन पत्र

रायपुर-छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए एक दर्जन अभ्यर्थियों द्वारा 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए गुरुवार 28 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। दुसरे चरण में महासमुंद,कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2024 है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी। नाम वापस की अंतिम तिथि 8 अप्रैल  है।26 अप्रैल मतदान होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button