Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश विदेश

7 महीने के मासूम का हाथ खा गए कुत्ते:भोपाल में बच्चे को घसीटकर ले गए; लहूलुहान हालत में मिला शव

भोपाल में 7 महीने के मासूम को कुत्तों ने मार डाला। बच्चे को कुत्ते घसीटकर ले गए। उसका एक हाथ पूरा खा गए। बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान थे। परिजन बच्चे को तलाश रहे थे। लहूलुहान हालत में उसका शव मिला।

घटना अयोध्या बायपास स्थित मीनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर 5 के पास की बुधवार की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर आने के बाद शुक्रवार को ये घटना सामने आई। तब जाकर पुलिस ने मर्ग कायम किया।

पार्क में बच्चे को सुलाकर चली गई थी मां

आदमपुर छावनी के रहने वाले महेंद्र बाल्मीकी और उनकी पत्नी मीनाल रेसीडेंसी में साफ-सफाई का काम करते हैं। बुधवार दोपहर वे छत्री पार्क के पास काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और 7 महीने का बच्चा पार्क में था। मां ने दूध पिलाने के बाद बच्चे को सुला दिया था। बड़ी बेटी उसके पास थी, जो खेलते खेलते वहां से दूर चली गई। जब वह लौटी तो बच्चा वहां से गायब था।

परिजनों ने बच्चे का शव दफनाया

बच्चा जब पार्क में नहीं मिला तो बड़ी बेटी ने माता-पिता को बताया। जिसके बाद बच्चे की खोजबीन शुरू हुई। लोगों ने कुत्तों को बच्चे का शव नोंचते देखा। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। वहां से परिजन शव को घर ले गए और अज्ञात जगह पर उसे दफना दिया।

मासूम को कुत्तों ने जब काट-काटकर मार डाला तब नगर निगम की टीम को सूचना दी गई। जब शुक्रवार को नगर निगम की टीम कुत्ते पकड़ने पहुंची तब यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया।

शुक्रवार को ये घटना सोशल मीडिया पर आई तब जाकर पुलिस को पता चला। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने शपथ पत्र देकर पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। टीआई, अयोध्या नगर थाना, महेश लिल्लारे ने बताया कि परिजनों ने शव कहां दफन किया, इसकी जानकारी वे नहीं दे रहे हैं। उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर पीएम कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button