भाटापारा। छत्तीसगढ़ में सात-आठ साल पहले तत्कालीन भाजपा सरकार ने पुरे प्रदेश सरकारी शराब दुकानों में स्वयं शराब बेचने कि घोषणा कि थी।जो आज भी जारी है।उस दौरान सरकार ने यह तर्क देते हुए दावा किया था कि इस नई आबकारी नीति से शराब बेचने वाले कोचिंयों पर लगाम लगेगी। लेकिन ऐसा ना होकर उल्टा समूचे छत्तीसगढ़ में शराब कोंचियों की बाढ़ सी आ गई।आज हालत ये है कि भाटापारा शहर और आस-पास के ज्यादातर हर छोटे-बड़े सभी गांवों कीगली-कूचे व चौक-चौराहों पर खुले आम,बेधड़क शराब बिक रही है।जिससे यहां का माहौल ख़राब होने लगा है। इससे चौक-चौराहों से महिलाओं,बच्चों व सभ्य नागरिकों का निकलना मुश्किल हो गया है।उक्त आरोप है भाटापारा के विधायक इन्द्र साव का जिन्होंने अवेध शराब बेचे जाने की शिकायत मिलने के बाद सोमवार को अपने समस्त कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं औरआस-पास के ग्रामीणों के साथ लेकर स्थानीय जय स्तंभ चौक पर धरना प्रदर्शन किया।

विधायक इन्द्र साव ने कहां क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे चुना है, मैं उनके विश्वास को डगमगाने नहीं दूंगा.. विधानसभा के प्रत्येक आम नागरिक का जहां तक हो सकें चाहे वह छोटा हो या बड़ा हो,महिला-पुरूष,या फिर युवा उनकी हर परेशानी को दूर करने के लिए मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा ,मेरा काम सस्ती लोकप्रियता हासिल करने अखबारों में अपनी फोटो छपवाने का नहीं है।
उन्होंने कहा कि सोमवार 5 जनवरी विधानसभा का सत्र शुभारंभ हुआ लेकिन मैं वहां ले जाकर अपने साथियों के साथ शराब बंद करने के लिए सड़क पर उतरा हूं.यदि मेरे क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब बंद नहीं हुई तो सड़क से लेकर विधानसभा तक इसकी लड़ाई लडूंगा.प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सतीश अग्रवाल, सुशील शर्मा, राधेश्याम शर्मा (फग्गा), ईश्वर सिंह ठाकुर, अरूण यादव, शैली भाटिया, राजकुमार शर्मा, मुकेश साहू, घनाराम साहू, फिरेन्द्र कोशले, अमर मंडावी, दिवाकर मिश्रा, रविशंकर धु्रव, देवनारायण बांधे, सीरिज जांगडे़,अशोक आदि थे।
सभी वक्ताओं ने अवैध शराब बिक्री को लेकर शासन-प्रशासन पर जताया आक्रोश ।
सतीश अग्रवाल ने कहा पहले अनुविभागीय अधिकारी का घेराव कर शराब कोंचियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी । उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। पर हुआ कुछ नहीं। इसके बाद बलौदाबाजार-भाटापार के कलेक्टर को उपरोक्त संदर्भ में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंप कर 15 दिनों के अंदर कार्रवाई करने का आग्रह किया। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। पर अफसोस कि उनके द्वारा भी 15 दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। फिर हम कल 04 तारीख को पुनः एस.डी.एम के पास जाकर धरना प्रदर्शन की बात की। पर बात नहीं बनी। इसी के कारण आज से क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री बंद करवाने के लिए विधायक के अगुवानी में यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।हमारे क्षेत्र में जब तक अवैध शराब बिक्री बंद नहीं होगी तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन में भाटापारा शहर के अलावा आस-पास के भारी संख्या में ग्रामीणजन प्रमिला साहू, दानी भाट, सरस्वती साहू, पूर्णिमा श्रीवास, दीपा जांगड़े, हेमीन धु्रव, सीमा रात्रे, महेन्द्र साहू, अरूण वर्मा, कुंजराम साहू, शैलेन्द्र अहिरवा, नंदू साहू, सत्यजीत सेंडे, विवेक यदु, लालु मानिकपुरी, जग्गाराव, व बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दी।

