Monday, March 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़लाल आतंक के ताबूत पर एक और कील, 30 नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़...

लाल आतंक के ताबूत पर एक और कील, 30 नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एनकाउंटर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हो गई  है .इस  मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है.  इस बात की जानकारी गृह मंत्री विजय शर्मा ने खुद दी है…गृह मंत्री ने कहा कि 30 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया है. मुठभेड़ में कई और बड़े नक्सली भी मारे गए हैं. इस ऑपरेशन में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है. जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है. तलाशी अभियान अभी भी जारी है.
ये तस्वीर छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा एनकाउंटर की है। 14 मई को पुलिस-CRPF ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  जानकारी दी थी। - Dainik Bhaskar
छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में बड़ा एनकाउंटर हो रहा है. अबूझमाड़ में डीआरजी के जवान लगातार ऑपरेशन चल  रहा है. एनकाउंटर में अब तक30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है… बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है. नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा डीआरजी के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है. माड़ के इलाके में सुबह से फायरिंग हो रही है. बताया ज रहा है कि DRG के जवानों ने बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है.
सूत्रों ने भी दावा किया है कि अबूझमाड़ मुठभेड़ में अब तक कुल 30 नक्सली मारे जा चुके हैं. जिनमें शीर्ष नक्सली नेतानंबाला केशव राव उर्फ ​​बसव राज भी शामिल है. वसवा राजू काफी उम्रदराज नक्सली लीडर है. ये दंडकारण्य में नक्सल संगठन की बुनियाद रखने वालों में से एक है. पिछले कई सालों से माड़ में पनाह लिया हुआ था. इस पर इंटरस्टेट 1 करोड़ का इनाम है.
    बताया जा रहा है कि नक्सलियों के सबसे गोपनीय ठिकाने पर जवानों ने अटैक किया है. माना जा रहा है कि अगर वसवा मारा जाता है तो जवानों की नक्सलियों पर अब तक की सबसे बड़ी फतह होगी.सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. नक्सलियों के पास से जब्त किए गए हथियारों के बारे में .अभी जानकारी नहीं मिल पाई  है

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments