Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश विदेश

क्रिकेट का ऐसा खुमार! शादी छोड़ दूल्हा-दुल्हन देख रहे थे इंडिया-पाकिस्तान मैच,

नई दिल्ली-क्रिकेट और भारतीयों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है, लेकिन इस बार जुनून एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया. हाल ही में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. एक कपल ने अपनी शादी की रस्में बीच में रोककर हाई-वोल्टेज मैच देखने का फैसला किया. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्रिकेट और भारतीयों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है, लेकिन इस बार जुनून एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया. हाल ही में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के भारत-पाकिस्त.मुकाबले के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. एक कपल ने अपनी शादी की रस्में बीच में रोककर हाई-वोल्टेज मैच देखने का फैसला किया. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मंडप में बैठकर देखा इंडिया-पाकिस्तान मैच!

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन लाल जोड़े में और दूल्हा सफेद शेरवानी में सजे मंच पर बैठे हैं, लेकिन दोनों की नजरें शादी पर नहीं बल्कि टीवी स्क्रीन पर चल रहे इंडिया-पाकिस्तान मैच पर टिकी हुई हैं.

जब विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा, तो दूल्हा-दुल्हन भी खुद को रोक नहीं सके. दोनों खुशी से उछल पड़े और पूरे वेडिंग वेन्यू में ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे गूंजने लगे, मेहमानों के साथ मिलकर दूल्हा-दुल्हन ने जोरदार जश्न मनाया और तालियों की गड़गड़ाहट से शादी की जगह स्टेडियम जैसी फीलिंग आ गई.

टीम इंडिया की जीत के साथ बनी यादगार शादी

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, शादी का माहौल और भी जोश से भर गया. इंडिया की जीत के साथ ही दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों ने शादी से ज्यादा क्रिकेट का जश्न मनाया.

अब यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. कुछ लोग कह रहे हैं कि दूल्हा-दुल्हन दोनों ही क्रिकेट फैंस हैं और विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं. लगता है कि दोनों की कुंडली में अच्छे गुण मिले हैं. कुल मिलाकर, यह शादी हमेशा के लिए यादगार बन गई, जहां सात फेरे तो बाद में हुए, लेकिन पहले क्रिकेट का रोमांच सिर चढ़कर बोला!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button