छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री बुद्धिजीवी सम्मेलन में नही होगे शामिल,दीपक बैज बोले-सम्मेलन में जाने से डर गए अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानि की 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं।शाह पूर्व निर्धरित कार्यक्रम अनुसार बिलासपुर में होने वाले बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होने वाले थे,।लेकिन वे अबइस कार्यक्रम में शामिल नही होगे ,उधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शाह सम्मलेन में जाने से डर गए हैं।

दीपक बैज ने कहा कि शाह से जब समाज के ये प्रतिष्ठित लोग सवाल करेंगे, तो उनके पास देने के लिए कोई जवाब नहीं है। केंद्र सरकार ने 10 साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया है, इसलिए वो इस सम्मलेन में नहीं जा रहे हैं। उन्हें डर लग रहा है।

बिलासपुर नहीं जाएंगे शाह

22 फरवरी को शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वो बिलासपुर में होने वाले सम्मलेन में शामिल होने वाले थे। अब नया अपडेट है कि शाह सम्मलेन में नहीं शामिल होंगे पर जांजगीर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले शाह कोंडागाव में लोकसभा और कलस्टर प्रभारियों की बैठक भी लेंगे। माना जा रहा है कि इसके साथ ही भाजपा प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है।

जनता एक-एक वादे का लेगी हिसाब- दीपक बैज

बैज ने कहा कि मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल कोरी बयानबाजी और लक्षेदार भाषणों में निपट गया। अब भाजपा नेता मोदी के वादों पर बात करने से कतराते हैं। जहां पर मोदी सरकार के सालों के कामों का हिसाब मांगा जाता है तो भाजपाई कुतर्क करने लगते हैं। जनता इस चुनाव में मोदी और भाजपा के एक-एक वादों का हिसाब लेगी।

10 साल में दस वादे भी नहीं किए पूरे- बैज

2014, 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी और भाजपा देश की जनता से वायदा तो किया लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए-

  1. 100 दिन में महंगाई कम करेंगे।
  2. हर के खाते में 15 लाख आयेंगे।
  3. 35 रू. लीटर में डीजल, पेट्रोल देंगे।
  4. हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे।
  5. किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करेंगे।
  6. कृषि ऊपजों का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना किया जायेगा।
  7. विदेश से कालाधन लाया जायेगा।
  8. 100 स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा।
  9. सभी सांसद एक गांव को गोद लेकर उसको आधुनिक बनायेंगे।
  10. 2022 तक देश के हर आवासहीन का अपना मकान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button