खेलछत्तीसगढ़

जीती बाजी हार गया भारत… अफ्रीका के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती के 5 विकेट भी नहीं आए काम

खेल डेस्क-भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को गकेबरहा में खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. इस तरह दोनों टीमों के बीच सीरीज में 1-1 से बराबरी पर आई. अब सीरीज का तीसरा मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन में होगा.

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 124 रन बनाए थे और 125 रन का टारगेट साउथ अफ्रीका के सामने रखा है। यह टारगेट अफ्रीका ने 19 ओवर में चेज कर दिया।
ट्रिस्टन स्टब्स को अर्शदीप सिंह, चौका!! इसी के साथ ट्रिस्टन स्टब्स ने बैक टू बैक बाउंड्री लगाया और अपनी टीम को जीत के पार पहुँचा दिया!! दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को यहाँ पर 3 विकटों से शिकस्त दे दी है!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ गैप में पुल शॉट लगाया| बॉल तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी दौरान दक्षिण अफ्रीका टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button