छत्तीसगढ़

मोबाइल नहीं दिलाने पर 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड; दोस्तों से कहा पापा को बता देना मैने जहर पि लिया है .

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद में मोबाइल नहीं मिला तो 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली।छात्र ने परिवार वालों से तुरंत नया मोबाइल दिलाने की मांग की थी। देरी होने पर छात्र ने जहर पी लिया। घटना के बाद परिवार सदमे में हैं। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद का है।

धमतरी अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा के छात्र भुवनेश्वर कुमार कोसरे ने जहर पी लिया। ऋषि कुमार कोसरे ने पुलिस को बताया कि भुवनेश्वर कुमार कोसरे उसका छोटा भाई है, जो आत्मानंद स्कूल बालोद में पढ़ता था

भूनेश्वर मोबाइल खरीदने की जिद कर रहा था। पिता ने कहा कि दो-चार दिन बाद खरीद देंगे। भुवनेश्वर ने अपने बड़े पिताजी को फोन कर कहा कि मोबाइल नहीं खरीद रहे हैं, मैं भाग जाऊंगा, मर जाऊंगा, परिवार वालों को डबल खर्चे में डाल दूंगा।

अगले दिन सुबह 9 बजे स्कूल ड्रेस पहनकर वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला। गांव के नहर पुलिया के पास बैठा था, उसी समय उसके दोस्त वहां आ गए। भुवनेश्वर बोला पिताजी को फोन लगाओ और बता दो कि मैं जहर पी लिया हूं।उसके दोस्तों ने फोन कर परिजनों को जानकारी दी। उसे बालोद के जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने वहां से धमतरी डीसीएच अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह 5:30 बजे छात्र की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button