झांसी जिले के एरच थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार को गांव डिकौली के पास बेतवा नदी में नौका विहार के दौरान एक नाव पलट गई, जिसमें पांच लोग पानी में डूब गए। हादसा उस समय हुआ जब नाव में सवार कुछ लोग सेल्फी ले रहे थे और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से कश्ती पलट गई।
ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को एक भीषण धमाका और आग लगने की घटना हुई है. इस ब्लास्ट में घायलों की संख्या बढ़कर 406 तक पहुंच गई है. प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने बताया कि धमाका काफी भयावह था. विस्फोट में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 406 हो गई है. घायलों मेंसे कई लोगों को होर्मोज़गान प्रांत के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम अटैक की हर निष्पक्ष जांच में शामिल होने को तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हर बार आरोप लगते हैं और यह बर्दाश्त नहीं है।पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जांच की बात कर रहे हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान की फौज ने लगातार दूसरे दिन LoC पर गोली बारी की।
इस साल उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते यात्रियों का 15 जत्था कैलाश मानसरोवर जाएगा। 5 जत्थे में 50-50 यात्री उत्तराखंड से लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए मानसरोवर जाएंगे। वहीं, 10 जत्थे में 50-50 यात्रियों का ग्रुप सिक्किम से नाथूला होते हुए यात्रा करेगा।कैलाश मानसरोवर चीन के कब्जे वाले तिब्बत में है। विदेश मंत्रालय हर साल यात्रा का आयोजन करता है। हालांकि पिछले पांच सालों से चीन कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए भारतीयों को इजाजत नहीं दे रहा था।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में सेना, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर व्यापक तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया है. कड़ी सतर्कता के साथ दिन-रात तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इन अभियानों के तहत अनंतनाग जिले में विभिन्न स्थानों पर कई छापे मारे गए. आतंकवादी गतिविधियों में सहायता करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अब तक लगभग 175 संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से लिए गए फैसले और दबाव पड़ने की वजह से पाकिस्तान की हेकड़ी निकलती दिख रही है. पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले की ‘तटस्थ और पारदर्शी’ जांच में शामिल होने की पेशकश की है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर-पख्तूनख्वा के काकुल में पाकिस्तान सैन्य अकादमी में सेना के कैडेटों की पासिंग-आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा, “पहलगाम में हुई हालिया त्रासदी, निरंतर दोषारोपण के खेल का एक और उदाहरण है, जिसे पूरी पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए.
राहुल गांधी ने बताया कि इसी स्थिति में कांग्रेस ने अपने इतिहास में झांका और कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि इस यात्रा से मैंने दो बातें सीखी. पहली- हमारे विरोधियों के पास गुस्सा, डर और नफरत पर एकाधिकार है. हम उनसे इस मैदान पर कभी मुकाबला नहीं. कर सकते. वे गुस्से, डर और नफरत में हमें हर बार हरा देंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विनायक दामोदर सावरकर पर उनकी गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी के लिए फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। हालांकि, शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश में उनकी टिप्पणी के लिए दर्ज मामले में राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई पर रोक लगा दी। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी मुद्दे पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, समीर चौगांवकर, सुनील शुक्ल, पूर्णिमा त्रिपाठी, हर्षवर्धन त्रिपाठी और अवधेश कुमार मौजूद रहे।

