(रोहिणी नक्षत्र, अष्टमी तिथि,चंद्रमा वृषभ में आएंगे और लगन भी वृषभ रहेगा.)
तिल्दा नेवरा-इस बार भाद्रपद की अष्टमी तिथि 26 अगस्त को मनाने के साथ ही विशेष संयोग भी रहेंगे। कृष्ण जन्म जैसे ही संयोग इस जन्माष्टमी पर बन रहे हैं।जो ग्रह नक्षत्र उस समय थे. वे ही योग-संयोग इस बार होंगे। द्वापर युग में जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, उस समय 6 विशेष संयोग थे,जो इस बार 4 विशेष संयोग शामिल है। ज्योतिषाचार्य के हिसाब से भगवान कृष्ण का अवतरण भाद्र कृष्ण पक्ष रात्रि 12 बजे अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र, वृष राशि में चंद्रमा में हुआ थाऔर भगवान का जन्म सोमवार या बुधवार में से किसी भी एक दिन होना माना गया है। इस बार भी चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा और रोहिणी नक्षत्र रहेगा और सोमवार भी होने के साथ ही अष्टमी तिथि और लग्न भी वृषभ होंगे।
ज्योतिषाचार्य संतोष शर्मा के अनुसार इस दिन रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत रात 9 बजे से होगी जो 27 अगस्त को दोपहर तक रहेगा। साथ ही गुरु ग्रह भी वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस तरह के द्वापर में श्री कृष्ण के जन्म वाले शुभ संयोग थे. उनमें से इस बार चार इस दिन बनेंगे। इनमें रोहिणी नक्षत्र,अष्टमी तिथि, चंद्रमा वृषभ में आएंगे और लगन भी वृषभ में शामिल है। इसीलिए इस जन्माष्टमी को विशेष संयोग के साथ शुभ मुहूर्त भी होंगे. और रात को भी वृषभ लग्न में शहर के मंदिरों में कृष्ण जन्म उत्सव मनाए जाएंगे। इसके साथ ही चंद्रमा वृष राशि में उच्च के रोहिणी नक्षत्र में गोचर गुरु ग्रह भी वृक्ष में भी ही गोचर, करेंगे। जो चंद्रमा के साथ मिलकर गज केसरी योग का निर्माण करेंगे। चतुर्थ भाव में सूर्य स्वयं राशि सिह में रहेंगे। शनि भी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं और शश योग का निर्माण कर रहे हैं।
नेवरा श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है, पंडित संतोष शर्मा ने बताया कि मंदिर को विशेष फूलों से सजाया जा रहा है,यहाँ भगवान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा मंदिर में भजन कीर्तन होंगे, महाआरती के पश्यात महा प्रसादी का भक्तो को वितरित की जाएगी,
स्टेशन रोड केसरवानी मोहल्ले में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी, इस अवसर पर भजन कीर्तन व अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.दुर्गेश नसीने ने बताया कि मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है. जन्माष्टमी को लेकर भक्तगण काफी उत्साहित है

