देश विदेश

संसद की कार्यवाही शुरू, विपक्ष संसद में उठाएगा झारखंड मुद्दा

संसद की कार्यवाही शुरू

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया है। फिलहाल लोकसभा में प्रश्नकाल चल रहा है।

संसद में उठेगा झारखंड मुद्दा

विपक्षी गठबंधन ने आज संसद में झारखंड मुद्दा उठाने का फैसला किया है। वहीं ईडी की हेमंत सोरेन और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है…हमारे संविधान निर्माताओं ने कानून का शासन तय किया है।’

संसद की कार्यवाही शुरू, विपक्ष संसद में उठाएगा झारखंड मुद्दा

संसद के बजट सत्र में आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव संचार और आईटी तकनीक की संसद की स्थायी समिति की 45वीं रिपोर्ट पर अपनी बात रखेंगे। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश भी वाणिज्य मामलों की संसद की स्थायी समिति की 182वीं रिपोर्ट में सुझायी गई सिफारिशों की स्थिति की जानकारी देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button